IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

सोमवार, 21 फ़रवरी 2011

जिला औषधि निरीक्षक ने छापा मार कर भारी मात्रा में नशीली दवाईयां बरामद की

डबवाली- जिला औषधि निरीक्षक रजनीश धानीवाल ने आज मुखबरी के आधार पर पंजाब हरियाणा सीमा पर स्थित दो मेडिकल स्टोरों पर छापा मार कर भारी मात्रा में नशीली दवाईयां बरामद की है। छापे के बाद औषधि निरीक्षक ने नशीली दवाईयां मिलने के बाद अक्श मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। जबकि राजेश मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाईयां मिलने पर प्रदेश के वरिष्ठ औषधि नियंत्रण अधिकारी को इसकी जानकारी देते हुए मेडिकल स्टोर का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की है। जिला औषधि निरीक्षक के साथ इस बार सीआईए प्रभारी हवा सिंह तथा गोल बाजार चौकी के प्रभारी कृष्ण लाल मौजूद थे
औषधि निरीक्षक रजनीश धानीवाल ने बताया कि हरियाणा पंजाब की सीमा पर नशीली दवाईयां बिकने की सूचना मिलने पर उन्होंने आज पुलिस अधिकारियों की टीम के साथ रेलवे फाटक के पास स्थित अक्श मेडिकल स्टोर और राजेश मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। छापे की दौरान छानबीन करने पर दोनों मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाईयां मिली है जिनमें कुछ प्रतिबंधित भी है। उन्होंने बताया कि राजेश मेडिकल की दुकान के पीछे रेक्सोडेक्स सिरप की भारी मात्रा में प्रयोग की जा चुकी खाली शीशियां मिली। दोनों मेडिकल हाल संचालक बरामद की गई दवाईयों का क्रय विक्रय का विवरण मौके पर उपलब्ध नहीं करवा सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि नशीली दवाईयों के कारोबार में लगे लोगों को बक्शा नहीं जायेगा।

रविवार, 20 फ़रवरी 2011

राहत अली पर 15 लाख का जुर्माना

पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान और उनके मैनेजर मारूफ पर 15-15 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है. उनके पास से 1.24 लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब 60 लाख रुपये बरामद हुए थे. उन्हें 13 फरवरी को दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया. आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि तय सीमा से ज्यादा विदेशी करंसी लेकर भारत से बाहर निकलने के मामले में दोषी पाए जाने पर दोनों को सजा दी गई है. वे दोनों दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई के लिए विमान लेने वाले थे जब उन्हें राजस्व गुप्तचर निदेशालय के अधिकारियों ने विदेशी करंसी के साथ पकड़ा.
निदेशालय ने आयकर विभाग और कस्टम अधिकारियों के साथ मिलकर मामले की जांच की और राहत और उनके मैनेजर पर विदेशी मुद्रा विनिमय अधिनियम (फेमा) के तहत मामला बनाया. उसके बाद यह मामला कस्टम आयुक्त को सौंप दिया गया. कस्टम आयुक्त ने आरोपों को सही पाते हुए दोनों पर 15-15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. अधिकारियों के मुताबिक अभी जुर्माना अदा नहीं किया गया है.
इसी मामले में बॉलीवुड के संगीतकार आदेश श्रीवास्तव के भाई चित्रेश श्रीवास्तव और दो करंसी डीलरों के खिलाफ अभी भी जांच चल रही है. श्रीवास्तव फिलहाल हिरासत में हैं.

पुरानी रंजिश को लेकर हुए झगड़े में एक के घायल

डबवाली-उपमंडल के गांव डबवाली में पुरानी रंजिश को लेकर हुए झगड़े में एक के घायल होने का समाचार है अस्पताल में उपचाराधीन गांव डबवाली निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि वह बीती सांय 6 बजे के करीब जोगेवाला बस स्टैण्ड के समीप खड़ा था कि अचानक गांव के ही महेंद्र निन्दू व अन्य ने उसे घेर लिया और लोहे की पाइपों से मार कर उसे घायल कर दिया जब बेहोश हो कर गिर पड़ा तो उक्त लोग वहा से भाग गए तभी किसी ने एैम्बूलेंस कीे सुचित किया तो सिविल हस्पताल की एैम्बूलेंस घटना स्थल पर पहुंची और उसे घायल अवस्था में डबवाली के राजकीय अस्पताल में दाखिल करवाया उसने बताया कि उक्त लोगों के साथ उसका इलैक्शन के दिनो से झगड़ा चल रहा था इस मारपीट की सूचना पुलिस को दे दी है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

पिटे हुए मोहरे कर रहे हैं अब हुड्डा का बचाव

सतासठ सीटों में से मिली हुड्डा को चालीस सीटें, राग अलापते हैं की जनता सब जानती है
करनाल(अनिल लाम्बा): "सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को" की कहावत प्रदेश के मुख्यमंत्री पर बिल्कुल स्टीक बैठती हुई नज़र आ रही है कडाके की ठण्ड के बाद बेशक मौसम में गर्मी ना आई हो किन्तु हरियाणा के सियासी माहौल में भरपूर गर्मी है आपको याद दिला दें क़ि एक न्यूज चैनल द्वारा गुडगाँव में सतारह सौ करोड़ रूपए के कथित भूमि घोटाले का खुलासा करने के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने हुड्डा सरकार के खिलाफ अक्रामक रूप से मोर्चा खोल दिया है इनेलौ ने सरकार द्वारा किये गए घोटालों की लिखित में जानकारी राज्यपाल को दी है और कहा है क़ि जब कर्नाटक के राज्यपाल वहां के मुख्यमंत्री के खिलाफ कारवाई की सिफारिश कर सकते हैं तो यहाँ पर भी भ्रष्टाचार को देखते हुए राज्यपाल को ऐसे कदम उठाने चाहियें इसके बाद तौ हरियाणा का सियासी माहौल एक-दम से गरमा गया सूत्रों ने बताया है क़ि जब यह बात हर नुक्कड़ और चौपाल में चर्चाओं का रूप लेने लगी तौ तीन-चार कांग्रेसियों को छोड़ अन्य किसी ने भी इस मुद्दे पर चौटाला पर पलटवार नहीं किया बल्कि कांग्रेस सरकार में रहे पूर्व वित् मंत्री तथा राज्य सभा सांसद विरेंद्र सिंह तथा केंद्रीय राज्य मंत्री शैलजा ने भी जमीन के अंधा धुंध अधिग्रहण के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जिस तरह से हुड्डा राज में बेशकीमती उपजाऊ जमीन एस.ई.ज़ेड की भेंट चड़ी और सरकार की छवि प्रोपर्टी डीलर के रूप में दूषित हुई जमीन के अधिग्रहण को लेकर अब करनाल में मंत्रिमंडल के सबसे वरिष्ठ सदस्य कैप्टेन अजय यादव भी खुलकर बोले उन्होंने इशारों-इशारों में मुख्यमंत्री को दो टूक बात कह डाली पिछले दिनों करनाल की जाट महासभा के कार्यक्रम में यहाँ तक कह दिया क़ि मंत्री पद उन्हें पहली बार नहीं मिला वह छ: बार विधायक और तीन बार मंत्री रह चुके हैं वह सम्मान के साथ मंत्री रहना ज्यादा पसंद करेंगे उन्होंने अप्रय्तक्ष तौर पर यह कह भी दिया क़ि उनके सम्मान को कहीं न कहीं आघात पहुंच रहा है और साथ ही यह संकेत भी दिया क़ि मंत्री पद के लिए उन्हें हरियाणा में किसी सहारे क़ि जरुरत नहीं है अब जौ मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा सहित तीन-चार कांग्रेसियों ने चौटाला पर पलटवार किया है उससे ये ही प्रतीत होता है क़ि मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा सहित ये तीन-चार कांग्रेसी उपरोक्त कहावत को चरितार्थ करने में लगे हैं दूसरा मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुडा का ये कहना क़ि जनता सब जानती है बड़ा बेमानी सा लगता है हरियाणा में हुड्डा के नेतृतव में दौ हज़ार नौ में विधान-सभा चुनाव हुए थे जिसमे हुड्डा को सतासठ सीटों में से चालीस सीट ही हरियाणा क़ि जनता ने सौंपी थी ना क़ि हरियाणा क़ि जनता ने हुड्डा को जनाधार दिया था इसके बाद एक उपचुनाव भी लड़ा गया एलानाबाद सीट पर जहां पूरी क़ि पूरी हुडा सरकार मिल कर भी इस सीट को नहीं जीत पाई और अब हुड्डा का ये राग अलापना क़ि जनता सब जानती है बेमानी नहीं तौ और क्या है बहरहाल प्रदेश में सियासी पारा गरमा गया है अब देखना ये होगा क़ि हुड्डा सरकार इससे कैसे निजात पाएगी ?

पिटे हुए मोहरे कर रहे हैं अब हुड्डा का बचाव

करनाल- इनेलौ प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला द्वारा भूमि अधिग्रहण घोटाले क़ी जांच और पड़ताल का मामला उठाए जाने के बाद खुद जनता के बीच जा कर जवाब देने में असमर्थ नज़र आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अब उन मोहरों को आगे ला खडा किया जिनका खुद जनता में कोई वजूद नहीं है लगातार चुनाव हारने वाले तथा मौजूदा राज्यसभा सांसद डाक्टर रामप्रकाश यकायक जिस तेजी से हुड्डा के बचाव में अपना ब्यान ले कर आए हैं उससे लगता है क़ि डाक्टर रामप्रकाश अब कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर पहुंचने के लिए हुड्डा का बचाव कर रहे हैं इससे पहले
डाक्टर रामप्रकाश ने चौटाला द्वारा उठाए गए भूमि अधिग्रहण मामले में इतनी गंभीरता से कभी बयानबाजी नहीं क़ी केंद्र सरकार में मंत्री रहे और अब हरियाणा क़ी सता में अपना वजूद ढूंड रहे हिसार के जयप्रकाश बरवाला भी हुड्डा के बचाव में अचानक अक्रामक मुद्रा में आ गए हैं लगता है इन दोनों नेताओं को हरियाणा क़ी सता में कहीं न कहीं अब भी लाभ पद मिलने क़ी उम्मीद नज़र आ रही है शायद इसलिए दोनों ही नेता किसानों के हित क़ी बात करने क़ी बजाय सरकार का ही बचाव कर कम से कम यह जरुर दर्शा रहे हैं कि अब दोनों को प्रदेश हित कि बजाय हुड्डा हित ज्यादा लोकप्रिय है

शनिवार, 19 फ़रवरी 2011

बस रोककर नर्सिग की छात्राओं से छेड़छाड़

कालावाली- क्षेत्र के गाव देसू के समीप आज सुबह कुछ युवकों ने नर्सिग कॉलेज की बस को रोककर चालक की पिटाई कर दी तथा बस में सवार छात्राओं से छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद से छात्राओं के परिजनों व कॉलेज प्रबंधकों में रोष है। जानकारी के अनुसार कालावाली में शहीद भगत सिंह सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से माता शाति देवी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिग कॉलेज की एक बस आज सुबह पंजाब के गाव रामसरा से रवाना हुई थी जो नौरग, हस्सू, देसू होते हुए कालावाली आनी थी। बताया गया है कि गाव देसू के पास कुछ युवकों ने बस को रोककर लिया तथा बस में सवार छात्राओं से छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब बस के चालक जगतार सिंह ने युवकों का विरोध किया तो युवकों ने जगतार सिंह की पिटाई शुरू कर दी। बाद में युवक वहा से भाग गए। चालक ने मामले की सूचना कॉलेज प्रबंधकों को दी तो प्रबंधकों ने कालावाली पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। प्रबंधकों ने माग की है कि इस तरह की घटना चिंता का विषय है। अब निर्णय लिया गया है कि बस में एक गार्ड नियुक्त किया जाएगा। उधर घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रेणु शर्मा ने कहा कि इस तरह की घटनाएं होना वास्तव में चिंता की बात है। यदि चलती बस को रोककर इस तरह से छात्राओं से छेड़छाड़ होगी तो फिर छात्राएं कॉलेज जाना ही छोड़ देंगी। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की माग की है।

शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2011

Top secret Coca Cola recipe revealed!

Coca-Cola says secret of its recipe still intact
London,Feb 15 (IANS) The top secret recipe of one of the world's most popular beverages, Coca Cola, which was kept locked in a steel vault in Atlanta city and guarded 24-hours a day, has now been leaked by a website. The drink was created by pharmacist John Pemberton in 1886. Its recipe reportedly contains the exact measures of all the different oils needed for Coca Cola's secret ingredient - Merchandise 7X.
Despite making up only one percent of the drink's total formula, Merchandise 7X gives the popular soft drink its unique taste, the Daily Telegraph reported. However, thisamericanlife.org website claims to have discovered a list in a photograph in a newspaper article giving the ingredients and exact quantities to make the drink.
The Feb 8, 1979, edition of the Atlanta Journal-Constitution has a photograph of someone holding open a book with a recipe claimed to be an exact replica of Pemberton's.
The 'secret' recipe is al follows:

Fluid extract of Coca 3 drams USP

Citric acid 3 oz

Caffeine 1 oz

Sugar 30 (quantity unclear from the markings)

Water 2.5 gal

Lime juice 2 pints 1 qrt

Vanilla 1 oz

Caramel 1.5 oz or more to colour

7X flavour (use 2oz of flavour to 5 gals syrup)

Alcohol 8 oz

Orange oil 20 drops

Lemon oil 30 drops

Nutmeg oil 10 drops

Coriander 5 drops

Neroli 10 drops

Cinnamon 10 drops
..

गुरुवार, 17 फ़रवरी 2011

खेल जगत में अभय चौटाला की बड़ी जीत

इनेलो कैडर में जश्र का माहौल

महावीर सहारण
डबवाली -भारतीय ओलम्पिक संघ द्वारा रांची में आयोजित की जा रही राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व वाले संघ को मान्यता प्रदान कर उन्हें 47वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर शानदार तोहफा प्रदान किया है। इस घटनाक्रम से जहां प्रदेश के खिलाडिय़ों व खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। वहीं मुख्य विपक्षी दल इनेलो की यह खेल जगत में बड़ी जीत मानी जा रही है तथा इस घटनाक्रम का प्रदेश की सियासत पर दूरगामी प्रभाव पडऩा लाजि़मी है।
रांची में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय खेलों के लिए अभय सिंह चौटाला व परमवीर सिंह राठी धड़ों ने प्रदेश में अलग - अलग खिलाडिय़ों का चयन किया था तथा प्रदेश सरकार से वरदहस्त प्राप्त पीवी राठी के नेतृत्व वाले हरियाणा ओलम्पिक संघ ने तो बाकायदा समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित करवाकर यह चेतावनी भी दे डाली थी कि अगर खिलाडिय़ों ने दूसरे धड़े के नेतृत्व में खेलों में हिस्सा लिया तो वे प्रदेश सरकार की खेल नीति के अनुसार नकद इनाम व नौकरियों के हकदार नहीं माने जाऐंगे। बावजूद इस के अभय सिंह चौटाला धड़े के नेतृत्व में 410 खिलाडिय़ों का दल रांची पहुंच गया तथा लगभग इतने ही खिलाड़ी पीवी राठी के धड़े ने चयन कर लिए लेकिन भारतीय ओलम्पिक संघ द्वारा मान्यता हेतु गठित आरके आनन्द समिति की रिपोर्ट के आधार पर अभय सिंह चौटाला से सम्बद्ध धड़े के खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने की अनुमति मिलने से दूसरे धड़े के खिलाडिय़ों को रांची से वापिस लौटना पड़ा। गौरतलब है कि इनेलो के सत्ता से हटने के उपरांत से ही सरकार समर्थकों द्वारा खेल संघों पर भी कब्जा करने के प्रयास शुरू कर दिए गए थे लेकिन अजय सिंह चौटाला व अभय सिंह चौटाला की खेल संघों पर मजबूत पकड़ को तमाम प्रयासों के बावजूद विरोधी कम नहीं कर पाए तथा अजय सिंह चौटाला जहां भारतीय टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष पद पर व अभय सिंह चौटाला भारतीय बाङ्क्षक्सग संघ के अध्यक्ष पद के साथ -साथ भारतीय ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष पद पर रह कर खिलाडिय़ों का नेतृत्व कर रहे हंै। वहीं हरियाणा के खिलाडिय़ों ने अभय चौटाला के मार्गदर्शन में कॉमनवैल्थ व एशियाई खेलों में जबरदस्त प्रदर्शन किया तथा हरियाणा खेलों के मामले में नई शक्ति के रूप में उभर कर सामने आया। भारतीय ओलम्पिक संघ अभय चौटाला के नेतृत्व का हमेशा ही कायल रहा है जिसके चलते ही उन्हें एशियाई खेलों में भारतीय दल का प्रमुख (चीफ - डे - मिशन) बनाया गया तथा उनके कुशल नेतृत्व में ही भारत के खिलाडिय़ों ने अब तक का बेहतरीन प्रदर्शन किया। वर्तमान घटनाक्रम से जहां प्रदेश के खिलाडिय़ों की दुविधा समाप्त हो गई है। वहीं इनेलो कैडर में जश्र का माहौल है तथा पार्टी कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार हुआ है।

बुधवार, 16 फ़रवरी 2011

सड़क में गड्ढे है या गड्ढों में सड़क


राजीव वडेरा (mob--09356781200)
डबवाली से संगरिया तक बदहाल सड़क परेशानी का सबब बनी हुई है। प्रशासनिक उपेक्षा के कारण बदहाल हुई यह सड़क इस कदर टूट चुकी है कि सड़क में गड्ढे है या गड्ढों में सड़क है यह कहना मुश्किल है। रोजाना हजारों की तादात में वाहनों का आवागमन होने वाले इस मार्ग की बदहाली पर राजनीति भी गर्म है। विपक्ष जहां के निर्माण में हो रही देरी के कारण में सरकार को दोषी ठहरा रहा है वहीं सरकार के नुमाईंदे निर्माण क्षेत्र में वन्य जीवन प्राणी क्षेत्र आना गिनवा रहे है।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के निवास स्थान के अलावा काल की भेंट चढ़े पर्यटन स्थल काला तितर और आसाखेड़ा शिखरा भी इसी मार्ग पर स्थित है। शहर की बात की जाये तो एसडीएम कार्यालय व न्यायालय तथा सरकारी अस्पताल सहित तीन बड़े निजी विद्यालयों के साथ एक धार्मिक समुदाय का सत्संग भवन भी इस रोड़ पर मौजूद है। इतना महत्वपूर्ण क्षेत्र होते हुए भी सड़क ऐसी हालत और ऊपर से प्रशासनिक उदासीनता अपने आप में बड़ा सवाल है। इस सड़क की बदहाल की गंूज विधानसभा में पहुंच चुकी है और सरकार की ओर से इसके निर्माण के लिए बजट जारी करने का उतर भी दिया जा चुका है लेकिन समस्या अभी भी ढाक के वहीं तीन पात वाली है।
इस मार्ग पर स्थित हरियाणा पब्लिक स्कूल के निदेशक रमेश सचदेवा का कहना है कि बदहाल सड़क के कारण बच्चों का स्कूल आना एक सजा देने जैसा बन चुका है। डबवाली से संगरियां का 40 मीनट का सफर दो घंटो में पूरा होता है।
डबवाली के विधायक और इनेलो के महासचिव अजय सिंह चौटाला के अनुसार यह बदहाल सड़क सरकार की कार्यशैली का ही परिणाम है। सरकार की नीति व नियत साफ नहीं है। अफरशाही बेलगाम हो चुकी है। बकौल अजय सिंह चौटाला राजनीतिक कारण इस सड़क का निर्माण नहीं करवाया जा रहा है।
अफसरशाही का इस सड़क के निर्माण को लेकर अपना राग है। उनका कहना है कि इस सड़क को चौड़ा करने की योजना थी। जिसका बजट भी जारी हो चुका है लेकिन अबूबशहर के पास वन्य जीवन क्षेत्र आने के कारण इसके निर्माण की अनुमति नहीं मिल पाई इस कारण यह कार्य अधर में लटक गया है अब सड़क को पुराने साईज में बनाने के लिए पुन: योजना बना कर अनुमति के करवाने के लिए आला अधिकारियों के पास भेजा गया है। कारण जो भी हो लेकिन इतनी बदतर हालत में सड़क विकास के ब्यार बहने वाले पूरे प्रदेश में कहीं देखने को नहीं मिलेगी। बदहाल सड़क के कारण हो सफर एक सजा बन चुका है और राहगीर उसे भुगत रहे है। सड़क की बदहाली कि कारण इस मार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं का जिम्मेवार कौन होगा? इसका जवाब भी बड़े-बड़े ओहदों पर बैठे सरकारी बाबुओं के पास भी नहीं है।

मंगलवार, 15 फ़रवरी 2011

काटने में जहरीली नहीं छिपकली

कुमार मुकेश,
भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटने से जहर नहीं फैलता, बल्कि जब यह किसी खाने-पीने की चीज (दूध, सब्जी आदि) में गिर जाती है तो वह जहरीला हो जाता है। यह बात जोधपुर के भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के सेवानिवृत्त सहायक निदेशक डॉ. एनएस राठौड़ ने कही। यहां दयानंद महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में बतौर मुख्य वक्ता आए डॉ. राठौड़ ने दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छिपकलियों की 3200 प्रजातियां हैं। इनमें से सिर्फ दो ही प्रजाति हीलोडरमा सस्पेक्टम व हीलोडरमा हरीडियम ही जहरीली हैं। यह दोनों ही प्रजाति उत्तरी अमेरिका व मैक्सिको में पाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि दोनों जहरीली छिपकलियों का रंग पीला व गुलाबी होता है, जिनपर काले धब्बे होते हैं। उन्होंने बताया कि ये दोनों जहरीली छिपकलियां भी अपने इस जहर का प्रयोग अपने शिकार को बेहोश करने के लिए करती हैं न कि इंसानों को काटने के लिए। भारत में पाई जाने वाली छिपकलियों की 165 प्रजातियों में से एक भी जहरीली नहीं है, लेकिन इनकी त्वचा में जहर जरूर है। जब यह किसी वस्तु में गिरती है तो इनकी त्वचा में मौजूद जहर की पोटली फट जाती हैं और वह वस्तु भी जहरीली हो जाती है। दुश्मन नहीं मित्र है छिपकली छिपकलियों की वजह से हम कई प्रकार की बीमारियों से बचते हैं। घरों में पाई जाने वाली छिपकलियां कीड़े, मक्खी और खासकर दीमक को खा जाती हैं। यदि घर में छिपकली न हो तो उस घर में कीड़ों व मक्खियों से फैलने वाली बीमारियां ज्यादा होंगी और उस घर के दरवाजे व लकड़ी से बने अन्य फर्नीचर दीमक लगने से जल्दी नष्ट हो जाएंगे। छत्रपति शिवाजी की सेना में थी गोरपड़ डॉ. राठौड़ ने बताया कि हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में गौ, पाडा, गोयरा और गोरपड़ के नाम से विख्यात छिपकलियों की वेरानस बैंगालेंसिज प्रजाति की न तो त्वचा में और न ही कहीं और जहर है जबकि इनका खौफ सबसे ज्यादा है। उन्होंने बताया कि इनकी पकड़ सबसे ज्यादा है। इसी कारण इसे छत्रपति शिवाजी ने अपनी सेना में इनको शामिल किया था। इनके पंजों पर रस्सी बांधकर इनकी सहायता से किलों पर चढ़ाई की जाती थी। कहां पर कौन-कौन सी छिपकली मिलती है ाघरों में पाई जाने वाली छिपकलियों को हेमी डाइटिलकस ब्रूक कहते हैं। ापंजाब, हरियाणा व राजस्थान में गौ के नाम से विख्यात छिपकली को वेरानस बैंगालेंसिज छिपकली कहते हैं। ागो की ही तरह वेरानस सालवेटोर छिपकली बंगाल व असम में पाई जाती है। ागो की ही तरह वेरानस फ्लेविसेल्फ छिपकली हरियाणा में मिलती है, जो तालाब की मिट्टी में बिल बनाती है।

मैंने जमा कराया था छत्रपति से जुड़ा सामान

अंबाला-पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड के दौरान सिरसा में हैड कांस्टेबल तैनात रहे सोहन वीर सिंह ने सोमवार को अदालत में गवाही दी। उसने स्पेशल सीबीआइ मजिस्ट्रेट एएस नारंग की अदालत को बताया कि हमले के बाद छत्रपति से जुड़ा सामान उसने ही मालखाने में जमा कराया था। बाद में अदालत ने सिंह के साथ जिरह करने के लिए 17 फरवरी का दिन मुकर्रर कर दिया। सिंह ने अदालत को बताया कि रामचंद्र छत्रपति के खून से सने कपड़े, मौके से उठाई गई मिट्टी पर अन्य सामान तत्कालीन खैरपुर सिरसा चौकी इंचार्ज के पास थे। चौकी इंचार्ज ने वे सब उसे दिए थे, ताकि वह उन्हें केस प्रापर्टी के तौर पर माल खाने में जमा करवा दे। उसके बाद उसने उन्हें माल खाने में सुरक्षित रखने के लिए जमा करा दिया। अदालत ने बचाव पक्ष की मांग पर सोहनवीर सिंह से स्पष्टीकरण करने के लिए 17 फरवरी का दिन निर्धारित कर दिया। समय के अभाव में अदालत में सोमवार को रणजीत हत्याकांड में कोई गवाही नहीं हो सकी। डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम ने सिरसा अदालत में पेश होकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दोनों मामलों में अपनी हाजिरी लगाई। हमले के मामले में बयान दर्ज करनाल, मुसं : डेरामुखी के काफिले पर बम ब्लास्ट की साजिश में गिरफ्तार मुख्य आरोपी आतंकी बख्शीश सिंह की मौजूदगी में सोमवार को छह गवाहों ने अदालत में बयान दर्ज कराए। गवाहियों के लिए अगली तारीख 8 मार्च रखी गई है। गौरतलब है कि 2 फरवरी 2008 को नीलोखेड़ी के समीप डेरामुखी संत गुरमीत राम रहीम के काफिले पर बम ब्लास्ट किया गया था। इस हमले में डेरामुखी बाल-बाल बचे थे। पुलिस ने हमले की साजिश में आठ लोगों को गिरफ्तार किया था जिनमें से सात के खिलाफ गवाहियों का दौर पूरा हो चुका है।

61-year-old US woman delivers her own grandson!

London, Feb 14 (ANI): A 61-year-old woman in the US made history after she gave birth to her own grandson that was being surrogate for her daughter.Kristine Casey became the oldest women in living memory to give birth in Illinois and also broke several local records for being the surrogate mother for her daughter, Sara Connell, who had been trying for years to have a baby.
Connell and her husband, Bill, are the biological parents of the child Casey carried, which grew from an embryo created from the Chicago couple's egg and sperm. Connell told the Chicago Tribune that she and her mother held hands as Finnean Lee Connell was delivered by cesarean section at 9.47pm on Wednesday.
"When the baby let out a cry, I lost it. It's such a miracle," the Daily Mail quoted her as saying.Susan Gerber, who delivered the baby at the Northwestern Memorial Hospital, said it would have needed a heart of stone to not be moved by the amazing event.
"The surgery itself was uncomplicated, and the emotional context of this delivery was so profound," Gerber said.According to state health department records, the oldest woman to give birth in Illinois was 58 when she had her baby in 2006. (ANI)

सोमवार, 14 फ़रवरी 2011

समाजिक बुराईयों जैसे कन्या भ्रूण हत्या, दहेज एवं नशा दूर करना इस समय की मुख्य जरूरत--खालसा

डबवाली- उपमण्डल के गांव लोहगढ़ में स्थित अनाज मण्डी परिसर में गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्त्वाधान में आयोजित महान गुरबाणी कीर्तन दीवान में सन्त बाबा हरविन्द्र जी खालसा अपने सम्बोधन में कहा कि समाज अन्दर बड़ रही समाजिक बुराईयों जैसे कन्या भ्रूण हत्या, दहेज एवं नशा प्रमुख है। जिन्हें दूर करना इस समय की मुख्य जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज हमारी युवा पीढ़ी नशे के भंवरजाल में फंसती जा रही है। जोकि बहुत चिन्ता का विषय है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए अपनी विरासत की जानकारी देना ही श्रेयस्कर है। वह अपने आप को पहचान कर ही सही रास्ते पर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे युवा ही कौम व देश का सरमाया हैं तथा यही एक नए समाज की सृजना कर सकते हैं। इस अवसर पर सैंकड़ों श्रद्धालु व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

सब्जी मण्डी क्षेत्र में दिन प्रति दिन बढ़ रहे अतिक्रमण को हटवाया

डबवाली-स्थानीय सब्जी मण्डी क्षेत्र में दिन प्रति दिन बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर आज नगरपालिका सचिव कुलदीप मलिक पालिका कर्मचारियों के साथ सब्जी मण्डी क्षेत्र पहुंचे और वहां पर बेतरतीब तरीके से लगी रेहड़ीयों व दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया और उन्हें मौखिक रूप से चेतावनी दी कि सड़क पर लगी पीली पट्टी से हटकर अपनी रेहड़ीयां लगाए ताकि आने जाने वाले वाहनों व आमलोगों को परेशानी न झेलनी पड़े। गौरतलब है कि सब्जी मण्डी क्षेत्र में दुकानदारों व उनकी आगे लगी सब्जी व फन-फ्रूट की रेहडिय़ों वाले एक दूसरे के आगे रेहड़ी लगाने की होड़ में सड़क के बीचो बीच पहुंच जाते हैं। जिससे वहां से गुजरने वाले वाहनों में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। यहां तक कि आम लोगों को पैदल चलना भी मुहाल हो जाता है। नगरपालिका सचिव कुलदीप मलिक ने बताया कि आज दुकानदरों व रेहडिय़ां लगाने वालों को मोखिक रूप से चेतावनी दी गई है और सड़क के बीचों बीच खड़े सभी सब्जी विक्रेताओं को अपने कार्यालय में तलब किया है ताकि इनके रेहड़ी लगाने का स्थान निर्धारित किया जा सके। उन्होंने बताया कि अगर दुकानदारों व रेहड़ी वालों ने दौबारा अतिक्रमण करने की कौशिश की तो इनको नोटिस जारी किया जाऐगा और इनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाऐगी और उन्होंने बताया कि शहर में अन्य स्थानों पर हुए अतिक्रमण के लिए भी शीघ्र अभियान छेड़ा जाऐगा।

सिरसा की बच्ची मुक्तसर में मिली

सिरसा,14 फरवरी। पंजाब के शहर मुक्तसर में एक लावारिश बच्ची मिली है जो अपने आप को सिरसा की बता रही है। मुक्तसर पुलिस ने इस मामले में सिरसा की पुलिस से संबंध साधा है। सिरसा निवासी डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि मुक्तसर में उनके साथी डॉ. नरेश रहते हैं। डॉ. नरेश ने बताया कि मुक्तसर पुलिस को एक बच्ची मिली है जो अपना नाम सोनिया बता रही है और उसकी उम्र करीब 9 साल है। बच्ची अपने पिता का नाम बलराम बता रही है और कहती है कि उसका पिता सिरसा में कबाड़ी का काम करता है। अब वे अपने स्तर पर भी बच्ची के पिता का पता करने में लगे हुए हैं।
डॉ. संजीव अग्रवाल..........9812079520

रविवार, 13 फ़रवरी 2011

कैदी ने फांसी लगाकर की जीवनलीला समाप्त

चूरापोस्त तस्करी में हुआ था गिरफ्तार
सिरसा-जिला जेल में सजा काट रहे एक कैदी ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतक कैदी गुरचरण सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह गांव मलकाना रामामंडी पंजाब का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार आज सुबह जेल के बैरिक में बाथरूम की चौखट से साफे से बंधा हुआ गुरचरण का शव देखा गया। कैदियों ने इसकी खबर जेल अधीक्षक जेएस सेठी को दी। जेल अधीक्षक ने इस सूचना अदालत में न्यायधीश को दी। बाद में न्यायाधीश अभिषेक फुटेला, डीएसपी पूर्णचंद पवांर व हुडा चौकी की पुलिस जेल में पहुंची तथा शव को फंदे से उतारकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया था। बताया गया है कि गुरचरण को चूरापोस्त तस्करी में कालांवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिला अदालत ने आरोपी को 10 साल कैद की सजा सुनाई थी मगर आरोपी ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में सजा को कम करते हुए एक साल की कैद व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। तीन दिन पूर्व 9 फरवरी को ही गुरचरण सजा काटने के लिए जेल में गया था मगर बीती रात उसने अपने साफा से फंदा लगाकर जान दे दी। यह भी पता चला है कि गुरचरण की सजा में ढाई माह ही बचे थे। ऐसे में फांसी लगाने पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। मृतक का आज सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पांच टीमों का गठन

डबवाली-डबवाली में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया है। सभी टीमों ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। शहर डबवाली थाना प्रभारी ने बताया कि बुजुर्ग महिला गुरदेव कौर की मौत पर हत्या का मामला दर्ज किया है। गत दिवस गुरदेव कौर का शव खेत में पड़ा मिला था जिसके हाथ-पांव बंधे हुए थे। प्रारंभिक जांच में महिला के साथ दुष्कर्म होने की आशंका भी जताई जा रही है। उन्होंने आज खुद दोबारा घटनास्थल का दौरा किया और सबूत जुटाने का प्रयास किया। इसके अलावा आसपास में स्थित शराब ठेकों पर भी जाकर इस बाबत पूछताछ की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि महिला से दुष्कर्म हुआ या नहीं, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फिलहाल जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि गत दिवस गांव सांवतखेड़ा निवासी गुरदेव कौर (75) घूमने के लिए गई थी मगर देर शाम तक घर नहीं लौटी थी। बाद में गुरदेव कौर का शव शहर के पास ही खेत में पड़ा हुआ मिला था। मृतका के हाथ-पांव बंधे हुए थे।

शनिवार, 12 फ़रवरी 2011

वृद्धा की हत्या,सलवार से हाथ व शॉल से पांव बंधे,रेप होने का संदेह

डबवाली -उपमंडल के गांव सांवतखेड़ा में सैर करने गई वृद्ध हिला का शव गांव के पास एक खेत में मिला है। वृद्ध महिला की हत्या से आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई है। लाश की स्थिति बयां कर रही है कि रेप करने के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन हत्या के कारणों का अभी कुछ पता नहीं लग रहा है ,पुलीस ने ठीक जाच करने के लिए पुलीस की कुता टीम (dog suqaud)को भी मोके पर लगा रखा है , गुरदेव कौर (75) रोजमर्रा की तरह शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे अपने घर से सैर करने के लिए गई थी। उसे एसिडिटी की शिकायत रहती थी और डॉक्टरों ने उसे बताया था कि वह सैर अवश्य करे। गुरदेव कौर देर शाम 6 बजे तक घर नहीं लौटी तो उसके भाई मग्घर सिंह व अन्य सदस्यों को चिंता हुई।काफी तलाशने के बाद गुरदेव कौर का शव गांव के पास एक खेत में मिला। गुरदेव कौर की सलवार निकली हुई थी और उसी सलवार से उसके हाथ बंधे हुए थे। उसकी शॉल से उसके पांव बंधे हुए थे। बाद में सरपंच रंजीत सिंह और गांव के कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंचे और फिर पुलिस को सूचना दी।

सिरसा से एसपी सतेंद्र गुप्ता तो उधर डबवाली से डीएसपी बाबूलाल पुलिस सहित मौके पर पहुंचे। देर रात करीब करीब साढ़े दस बजे तक स्थिति का जायजा लेने के बाद मृतका को डबवाली के सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा कर लाश परिवारवालों को दे दी , एसपी ने बताया कि वृद्धा के साथ रेप होने और फिर उसकी हत्या होने का संदेह है। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी बलवन्त जस्सु ने मृतका गुरदेव कौर के पोते हरमीक के ब्यान दर्ज करके आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हरमीक ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि उसकी बुआ दादी गुरदेव कौर को एसीडिटी की शिकायत रहती थी और डाक्टर के कहने पर रोजाना सैर पर जाती थी और बीती दोपहर 1 बजे के करीब जब वह रोज की भान्ति सैर पर गई थी तो उसकी बुआ दादी के साथ यह घटना घटित हुई। हरमीक ने पुलिस को दिए ब्यान में अपनी बुआ दादी गुरदेव कौर के साथ पहले बलात्कार किया गया है और बाद में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इसी आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात की जांच कर रहे थाना शहर के प्रभारी बलवन्त जस्सु ने बताया कि हरमीक के ब्यान पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302, 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की पाँच टीमें गठित की गई हैं और रोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाऐगा। शनिवार प्रात: सीन ऑफ क्राईम की टीम में डॉ. जोगिन्द्र तथा डॉग स्कवायड प्रभारी राममेहर सिरसा भी जांच हेतु घटनास्थल पर पहुंचे। शनिवार प्रात: सिविल हस्पताल के डॉ. अमरदीप कौर जस्सी के नेतृत्व में वृद्ध महिला के पोस्टमार्टम के लिए एक पैनल बनाया गया। जिसमें डॉ. सुखवन्त व डॉ. बलेश बांसल शामिल हैं। डॉ. अमरजीत जस्सी ने बताया कि वृद्ध महिला की मौत गला दबाने के कारण हुई हो सकती है। उन्होंने बताया कि मृतका महिला के शरीर का विसरा लेकर मधुबन में जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया है बाकी मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है।

सरपंच रंजीत सिंह ने बताया कि गुरदेव कौर गांववासी स्व. दमन सिंह की बेटी थी और पंजाब के मुक्तसर जिले के गांव खुड़िया में रहने वाले हरनेक सिंह से शादी हुई थी। हरनेक सिंह की मृत्यु कुछ वर्ष पहले हो गई थी और गुरदेव कौर सांवतखेड़ा में अपने भाई व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही रह रही थी। उसके कोई संतान भी नहीं हुई।



शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2011

10-10 हजार रुपये के चैक वितरित

डबवाली- राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना के तहत उपमंडल अधिकारी मुनीष नागपा ने 19 विधवाओं को 10-10 हजार रुपये के चैक वितरित किये। उपमंडल अधिकारी नागरिक मुनीष नागपाल ने बताया कि नीलियांवाली की संदीप कौर व जगमीत कौर, डबवाली की रेशमा, नुईयांवाली की सरोज रानी, अबूबशहर की कृष्णा देवी, गंगा की राजो बाई, डबवाली की मनजीत कौर, चौटाला गांव की दुर्गा देवी व रानी देवी, खुईया मलकाना की कृष्णा देवी, मसीतां गांव की जयपाल कौर, डबवाली की पुष्पा रानी, केलरी देवी, छिंद्र कौर, रीता रानी, जीत कौर, कमलेश, अबूबशहर की संतोष रानी को 10-10 हजार रुपये के चैक दिये गये।

प्रदेश में कांग्रेस सरकार सेक्शन 4 की शक्तियों का दुरुपयोग कर जनता को लूटने का कार्य कर रही है-भांभू

डबवाली- हजकां के जिला प्रधान कुलदीप सिंह भांभू ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार सेक्शन 4 की शक्तियों का दुरुपयोग कर जनता को लूटने का कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के मंत्री और नेता रईस घरानों के दलाल बन कर गरीब किसानों की सस्ते भावों में भूमि का अधिग्रहण कर उन्हें बेच कर अपनी तिजोरियां भर रहे है। चौटाला रोड़ पर अन्नपूर्णा रिजोर्ट में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सिरसा लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी ने कहा कि हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने गुडग़ांव ने बन रहे एससीजेड का विरोध कर सरकार की अधिग्रहण नीति की पोल खोल दी थी। अब कांग्रेस नेता भी हुड्डा सरकार की इस नीति का सार्वजनिक मंचों पर विरोध कर रहे है। विदेशों में जमा काले धन को भारत वापिस लाये जाने चल रही कवायद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर उनके नामों का खुलासा आम जनता के सामने करे ताकि उनका काला सच जनता के समाने आ सके। उन्होंने बताया कि महंगाई, भूमि अधिग्रहण, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बिगड़ी कानून व्यवस्था पर हजकां द्वारा 21 फरवरी से पिंजौर से निकाली जा रही टै्रक्टर यात्रा की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। उन्होंने बताया कि इस रैली में 225 ट्रेक्टरों करीब 700 कार्यकत्र्ता प्रदेश के 61 विधानसभा हलकों का दौरा कर सरकार की पोल खोलेंगे। हजकां नेता कहा कि इस रैली को हजकां के सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि 1 मार्च को यह यात्रा सिरसा में पहुंचेगी और 2 मार्च को आदमपुर और दादरी भिवानी को ओर रवाना होगी। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को फरीदाबाद में इसका समापन किया जायेगा। हजकां नेता कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व में इस दिन जंत्र मंत्र पर एक दिन की संकेतिक हड़ताल के बाद प्रदेश के महामहिम को ज्ञापन दिया जायेगा। इस मौके पर उनके साथ अशोक कुमार अधिवक्ता, निर्मल धारनियां, अमरीक बिश्नोई, सुलतान बैनीवाल व महेंद्र शंभू उपस्थित थे।

इनेलो व भाजपानगर पार्षदों ने आज जिला परिषद के चेयरमैन डॉ. सीता राम के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा

डबवाली- स्थानीय इनेलो व भाजपानगर पार्षदों ने आज जिला परिषद के चेयरमैन डॉ. सीता राम के नेतृत्व में अतिरिक्त उपायुक्त पंकज चौधरी से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें डबवाली के नपा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव कराने की मांग प्रमुख थी। डॉ. सीता राम के नेतृत्व में अतिरिक्त उपायुक्त पंकज चौधरी से मिलने वाले पार्षदों में टेक चंद छाबड़ा, लवली मेहता, सुभाष मित्तल, गुरजीत सिंह, सुरेंद्र छिंदा, सुखविंद्र सरां थे। इस मौके पर उनके साथ इनेलो के वरिष्ठ नेता जगरूप सिंह, महेंद्र डूडी, महावीर सहारण, संदीप गंगा, गिरधारी बिस्सू, मोहन साहू, दर्शन सिंह मान व रणवीर सिंह राणा आदि मौजूद थे। जिला परिषद के चेयरमैन डॉ. सीताराम ने इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त से कहा कि पिछले 7 माह से नगर पालिका डबवाली के प्रधान व उपप्रधान के पद रिक्त होने से न केवल प्रशासनिक कामकाज ठप्प पड़ा है बल्कि विकास कार्यों संबंधी निर्णय लेने के लिए प्रशासनिक तंत्र पर पूरी तरह से निर्भर होना पड़ रहा है। जबकि लोकतांत्रिक तरीके से चयनित नगर पार्षद किसी भी प्रकार से अपने उत्तरदायित्व निभा पाने में असमर्थता महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त से इन पदों के लिए शीघ्रातिशीघ्र चुनाव कराने की पुरजोर मांग की ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मर्यादा कायम रह सके। इसके अतिरिक्त डबवाली के विधायक डॉ. अजय ङ्क्षसह चौटाला की ओर से एक अन्य ज्ञापन भी श्रीमती पंकज चौधरी को दिया गया। जिसमें डबवाली में रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग की गई है। गौरतलब है कि डबवाली में पिछले लंबे समय से चली आ रही रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग जस की तस है और इस पर मौजूदा शासन के नेताओं के कोरे आश्वासनों से जनता आजिज आ चुकी है। उन्होंने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज के न होने की स्थिति में जनता की परेशानी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रेलवे फाटक एक दिन में कम से कम 36 बार बंद होता है और लंबे-लंबे जाम से नित दुर्घटनाओं को आमंत्रण मिलता है। उन्होंने मांग की कि नगरपालिका प्रधान व उपप्रधान के पद के लिए चुनाव कराने के साथ-साथ रेलवे ओवरब्रिज की मांग को शीघ्र पूरा किया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके। पार्षदों के इस प्रतिनिधिमंडल के ज्ञापन पर अतिरिक्त उपायुक्त ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे उनकी दोनों मांगों को शीघ्र सरकार तक पहुंचाऐंगी।

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP