डबवाली-पूर्व विधायक डॉ. सीता राम आज सिरसा जिला परिषद् अध्यक्ष चुन लिए गए। नीलम कम्बोज उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई। एडीसी पंकज चौधरी की देखरेख में हुए चुनावों में इनेलो समर्थित 16 जिलों पार्षदों ने ही भाग लिया। जिला परिषद् सदस्य राधे राम गोदारा ने बताया कि आज के चुनावी नतीजों से जिला भर में इनेलो कार्यकर्ताओं में जोश की लहर फैल गई।
Young Flame Headline Animator
सोमवार, 2 अगस्त 2010
9 अगस्त को राष्ट्रव्यापी मांग दिवस के अवसर हरियाणा सरकार को मांग पत्र ज्ञापन सौंपा जाऐगा
डबवाली-हरियाणा खेत मजदूर यूनियन के आह्वान पर आगामी 9 अगस्त को राष्ट्रव्यापी मांग दिवस के अवसर पर भारतीय खेत मजदूर यूनियन तथा खेत मजदूर यूनियन के सदस्यों द्वारा उपमण्डलाधीश की मार्फत हरियाणा सरकार को मांग पत्र ज्ञापन सौंपा जाऐगा। यह जानकारी देते हुए यूनियन के प्रधान का. गणपत राम ने बताया कि उनके द्वारा हरियाणा सरकार से मांग की गई है कि खेत मजदूरों के लिए व्यापक केन्द्रीय कानून बनाया जाए। दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों पर लगाम कसे तथा उन्हें सस्ते दामों पर उपलब्ध करवाऐं। सभी खेत मजदूरों तथा किसानों को 100-100 गज के प्लॉट तथा उनके निर्माण हेतु एक लाख की ग्रान्ट मुहैया करवाई जाऐ। 55 वर्षीय खेत मजदूर महिला-पुरूष को 1000 रूपये महीना पैंशन दी जाए तथा बुढ़ापा, विधवा, विकलांग पैंशन को बढ़ाकर 1000 रूपये किया जाए। उन्होंने मांग की कि प्रदेश में मजदूर कल्याण बोर्ड का गठन कर राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति आयोग बनाऐं। उन्होंने बताया कि ऐसी कई अन्य मांगों को लेकर आगामी 9 अगस्त को राष्ट्रव्यापी मांग दिवस के अवसर पर उपमण्डलाधीश को ज्ञापन सौंपा जाऐगा। इस पर हस्ताक्षर करने वालों में का. जोगिन्द्र दमदमा, का. बूटा ङ्क्षसह, का. अमरजीत अलीकां, धन्ना राम अलीकां शामिल हैं।
'एक शाम रफी के नाम'
डबवाली- सुर सम्राट स्व. मौहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर बीते दिवस 1 अगस्त रविवार को बाल मन्दिर स्कूल रोड़ पर स्थित रीगल पैलेस वालों व शहर की सामाजिक संस्था रफी फैंस कल्ब द्वारा एक शानदार आगाज 'एक शाम रफी के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ में नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष सिम्पा जैन एवं उनके पति राजेन्द्र जैन ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया व समाजसेवी गुरजन्ट ङ्क्षसह बराड़ ने स्व. रफी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पैट्रो डीलर चौ. सन्दीप सिहाग, वरच्युस कल्ब के संस्थापक केशव शर्मा, शिक्षाविद् आत्मा राम अरोड़ा, नगर पार्षद मधु बागड़ी, राकेश बाल्मीकि, पूर्व पार्षद डॉ. सन्तोष अरोड़ा, अधिवक्ता भूपेन्द्र सूर्या, श्रीमती खुशनसीब कौर सूर्या, प्रवीण सिंगला उपस्थित थे। एक शाम स्व. रफी के नाम कार्यक्रम का आगाज बठिण्डा से आई अदाकारा हेमलता ने अपनी सुरीली आवाज़ में सरस्वती वन्दना गाकर किया तथा बठिण्डा के प्रसिद्ध गायक दर्शन निर्मल ने 'मैं जट्ट जमला पगला दीवाना एवं 'सुख के सब साथीÓ गाकर दर्शकों की वाह-वाही बटोरी। तदोपरान्त जालन्धर से आई प्रसिद्ध अदाकारा पैन्नी ग्रेवाल ने अपने सुरीले कण्ठ से 'ओ मेरे सोना रे सोना गीत गाकर दर्शकों का मन मौह लिया। जब मंच पर श्री गंगानगर से आई सुरसंगम की मलिका रश्मि अरोड़ा ने 'तुम मुझे यूं भुला न पाओगे गीत की शुरूआत की तो पण्डाल में बैठे रफी के सभी दीवाने नाचने व झूमने लगे तथा उसके बाद रश्मि अरोड़ा ने 'तेरे संग प्यार मैं नहीं तोडऩा व 'आदमी मुसाफिर है आता है जाता है तथा डबवाली के प्रसिद्ध गायक व कल्ब के संस्थापक सुरेश बांसल के साथ 'ओ हसीना जुल्फों वाली जाने जहां... गीत गाया तो वहां पर उपस्थित दर्शकों ने उसे इस कार्यक्रम के लिए तोहफा बताया व रीगल पैलेस के संस्थापक राजेन्द्र बिट्टू ने सुश्री रश्मि अरोड़ा को मलिका-ए-तरन्नुम के अवार्ड से नवाजा तथा उन्होंने यह भी घोषणा की कि हर वर्ष रफी के नाम एक शाम का आयोजन करने वाली संस्था को पैलेस की ओर से भरपूर योगदान दिया जाऐगा तथा आए हुए सभी कलाकारों को उन्होंने अपने निजी कोष से सम्मानित किया। रफी फैंस कल्ब के संस्थापक सुरेश बांसल ने डबवाली की प्रसिद्ध गायिका रजनी मोंगा का आभार जताया कि उन्होंने इस कार्यक्रम में गंगानगर से रश्मि अरोड़ा और जालन्धर से पैन्नी ग्रेवाल को पेश कर चार चाँद लगाए तथा सुश्री रजनी मोंगा ने अपने सुरीले कण्ठ से 'तुम जो मिल गए हो तथा 'वो जब याद आए बहुत याद आए गीत गाकर दर्शकों की तालियां बटौरी तथा इस कार्यक्रम में बठिण्डा के मशहूर कलाकार देवेन्द्र सिकन्दर द्वारा गाए गए गीत 'जिसके लिए सबको छोड़ा व दिल का सूना साज तराना ढूंढेगा गीत गाकर इस कार्यक्रम में आए दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी। इस कार्यक्रम में डबवाली के कई कलाकारों ने जैसे जगदीश प्यास, रमेश शर्मा, अवतार ङ्क्षसह, बलजिन्द्र ने भी रफी के गाए गीत गाकर दर्शकों में अपनी छटा बिखेरी। वहीं स्थानीय बुजुर्ग कलाकार दीवान चन्द खन्ना द्वारा गाए गीत 'ओ दुनिया के रखवाले... तथा 'रहा गॢदशों में हर दम मेरे इश्क का सितारा ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंच का संचालन नीलू आर्ट्स ग्रुप के संचालक विनोद नीलू तथा कल्ब के संस्थापक सुरेश बांसल ने बाखूबी निभाया तथा आए हुए सभी कलाकारों को नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष सिम्पा जैन व उनके पति राजेन्द्र जैन, किलियांवाली चौकी के इंचार्ज गुरमेज ङ्क्षसह ने पुरस्कार वितरित किए तथा रफी फैंस कल्ब की ओर से सुरेश बांसल, अवतार ङ्क्षसह, विनोद नीलू ने नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष सिम्पा जैन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अन्त में बठिण्डा के प्रसिद्ध गायक दर्शन निर्मल ने 'ये जिन्दगी के मेले दुनिया में कम न होंगे अफसोस हम न होंगे गीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया।
लेबल:
डबवाली समाचार,
मौहम्मद रफी,
dabwali news
गुरुवार, 29 जुलाई 2010
राज्य सरकार लोगों को वर्तमान व भविष्य में बाढ़ से स्थायी निजात दिलाने के लिए गंभीर --गुलाटी
सिरसा,29 जुलाई। प्रदेश में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को बाढ़ राहत प्रदान करने के लिए धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। राज्य सरकार लोगों को वर्तमान व भविष्य में बाढ़ से स्थायी निजात दिलाने के लिए गंभीर है और इस दिशा में सरकार द्वारा कारगर कदम उठाए जा रहे है।
यह बात राजस्व विभाग के वित्तायुक्त एवं प्रदेश के नोडल अधिकारी श्री नरेश गुलाटी ने जिला के विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करते हुए ग्रामीणों से रुबरु होते हुए कही। श्री गुलाटी ने जिला के बणी, नरेल खेड़ा, मोरीवाला, ढाणी सतनाम, रानियां, ओटू वीयर, करीवाला सहित अनेक बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि प्राकृतिक आपदा के इस घड़ी में सरकार व प्रशासन पूरी तरह से आपके साथ है और बाढ़ में जिन किसानों की फसल तबाह हुई व जिनके मकान व अन्य संपत्ति का नुकसान हुआ है उसका मुआवजासरकार द्वारा अवश्य दिया जाएगा। केंद्र सरकार से हरियाणा के लोगों को बाढ़ राहत के तौर पर सहायता प्रदान करने के लिए 1300 करोड़ रुपए के पैकेज की मांग की है। उन्होंने बणी में लोगों से मुखातिब होते हुए कहा कि विपत्ति की इस घड़ी में वे संयम बरते और दुष्प्रचार से बचे। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि राजस्व विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त फसलों की विशेष गिरदावरी में प्रशासन का सकारात्मक सहयोग करे ताकि सही रुप में प्रभावित लोगों को सरकार द्वारा उचित मुआवजा मिल सके।
श्री गुलाटी ने बताया कि राज्य सरकार भविष्य में प्रदेश में बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए प्रयासरत है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा बरसाती मौसम में नदियों के अधिकतम पानी बहाव प्रबंधन और उसका उचित प्रयोग करने के लिए पड़ोसी राज्य सरकारों विशेष कर पंजाब सरकार से बातचीत की जा रही है। उन्होंने बताया कि भविष्य में बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए घग्घर, रंगोई नाले सहित विभिन्न नहरों की सफाई तथा उनकी तट मजबूती के लिए राज्य सरकार दीर्घकालीन विशेष योजना बनाने पर भी विचार कर रही है। उन्होंने बताया कि इस बार की बाढ़ से जिला सिरसा में लगभग 60 हजार एकड़ से ज्यादा की भूमि प्रभावित हुई है जिसमें 40 हजार एकड़ में धान तथा 10 हजार एकड़ में कपास व 10 हजार एकड़ के करीब की अन्य फसले तबाह हुई है। जिला के रानियां खंड में सबसे ज्यादा लगभग एक दर्जन गांव में बाढ़ के पानी से नुकसान हुआ है। इसके अलावा ऐलनाबाद उपमंडल में तकरीबन चार हजार एकड़ भूमि जलमग्र हुई है। नगराना गांव में 438 एकड़ भूमि जबकि बणी व करीवाला गांव में भी सैकड़ों एकड़ भूमि बाढ़ से प्रभावित हुई है। इन क्षेत्रों में किसानों की फसल लगभग शत्-प्रतिशत नष्ट हो चुकी है।
वित्तायुक्त श्री गुलाटी ने आगे बताया कि जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य व बचाव सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसके लिए प्रशासन द्वारा राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य, विकास एवं पंचायत सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों की टीमें बनाकर संबंधित गांवों में भेजी जा रही है। विशेष गिरदावरी में अब तक जिला के कुल 60 हजार 493 बाढ़ प्रभावित एकड़ भूमि में से 34 हजार 544 एकड़ भूमि का कार्य पूरा किया चुका है। विशेष गिरदावरी के अब तक के 59 प्रतिशत पूरे किए कार्य में राजस्व विभाग द्वारा किसानों के लगभग शत्-प्रतिशत फसलों की तबाही बताई गई है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के पश्चात श्री गुलाटी ने स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक ली तथा जिला में प्रशासन द्वारा किए जा रहे बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगृति की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ के दौरान नष्ट हुई फसलों की गिरदावरी व क्षतिग्रस्त मकानों तथा लोगों की अन्य नष्ट संपत्तियों का ब्यौरा सरकार को पारदर्शिता के साथ भेजे, ताकि सरकार पात्र व्यक्तियों को मुआवजा व आर्थिक सहायता दी जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्यूबवैलों व भूमिगत अन्य संसाधनों के द्वारा बाढ़ के पानी को निकालने के पुख्ता इंतजाम किए जाए तथा किसानों को दोबारा फसल रोपाई के लिए सरकार द्वारा निर्धारित सब्सिडी पर बीज इत्यादि मुहैया करवाया जाए । इसके साथ-साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन के लिए चारे आदि की व्यवस्था करवाने के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त श्री सी.जी रजिनीकांथन ने इस अवसर पर वित्तायुक्त को जिला में प्रशासन द्वारा बाढ़ राहत कार्य एवं बचाव कार्यों के लिए किए जा रहे इंतजाम की विस्तृत जानकारी दी। उपायुक्त ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नष्ट हुई फसलों की विशेष गिरदावरी में पारदर्शिता बरतने के उद्देश्य से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्रामीण स्तर पर भी छह-छह आदमियों की कमेटियां गठित की गई है। इन कमेटियों में संबंधित गांव के सरपंच, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग सहित सामान्य वर्ग के नंबरदारों के साथ अन्य मौजिज आदमियों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि विशेष गिरदावरी के कार्य में लगे राजस्व विभाग के अधिकारियों को संबंधित गांव में नंबरदार व प्रभावित जमीन मालिक के समक्ष मुआयना करने के आदेश दिए गए है ताकि गिरदावरी निष्पक्षता व पारदर्शिता से हो। श्री रजिनीकांथन ने आगे बताया कि स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें गांव-गांव में स्थापित की गई है और प्रभावित लोगों को समय पर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि बाढ़ से प्रभावित बणी गांव के लोगों के लिए नथौर गांव में बाढ़ राहत शिविर लगाया गया है जिसमें 382 परिवारों को शिफ्ट किया गया है और परिवारों के लिए वाटर पू्रफ टैंट लगाए गए है। शिविर में रह रहे परिवार को खाद्य सामग्री के साथ सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला में बाढ़ से छह दर्जन से ज्यादा गांव प्रभावित हुए है। इन गांवों में लोगों को सभी प्रकार की राहत सामग्री व पशुओं के लिए चारा वगैरह की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए है। सर्वे का कार्य युद्धस्तर पर जारी है तथा सर्वे में सभी प्रकार की नियमितताएं बरती जा रही है।
्र वितायुक्त श्री गुलाटी के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा के दौरान हिसार के मंडलायुक्त बलबीर सिंह, उपमंडल अधिकारी नागरिक एस.के जैन, जिला राजस्व अधिकारी राम सिंह बिश्रोई सहित सभी विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

राजस्व विभाग के वित्तायुक्त बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया
सिरसा- राजस्व विभाग के वित्तायुक्त श्री नरेश गुलाटी ने जिला के बाढ़ प्रभावित गांव नरेल खेड़ा, मोरीवाला, ढाणी सतनाम, रानियां, करीवाला तथा बणी का दौरा किया और बाढ़ की वजह से आई परेशानियों तथा भविष्य में इस विकराल समस्या से स्थायी निजात के लिए मौके पर लोगों से विचार विमर्श किया। श्री गुलाटी ने सभी प्रभावित गांवों में ग्रामीणों से बाढ़ राहत व बचाव कार्य के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। गांव नरेल खेड़ा में गांववासियों ने वित्तायुक्त के सामने एक सुर में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे बाढ़ राहत कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। ग्रामीणों ने श्री गुलाटी को बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आपदा की इस घड़ी में उन्हें हरसंभव मदद दी जा रही है। गांववासियों ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई फसलों व मकानों का भी वित्तायुक्त के सामने ब्यौरा रखा।
वित्तायुक्त द्वारा भविष्य में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान बारे पूछे जाने पर नरेल खेड़ा के लोगों ने उनसे अनुरोध किया कि गांव के नजदीक रंगोई नाला की सफाई व तट मजबूती तथा नाले में वृक्षों को हटवाकर आने वाली बाढ़ से काफी राहत पाई जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न सड़कों पर पडऩे वाले रंगोई नाले के पुलों को भी ऊंचा करके भी पानी निकासी की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। गांव के किसानों ने वित्तायुक्त से बाढ़ में डूबे ट्यूबवैलों तथा क्षतिग्रस्त हुए मकानों के बिजली बिलों की छूट का अनुरोध भी किया।
श्री गुलाटी ने बणी गांव में बाढ़ से हुई तबाही का भी मुआयना किया और उपस्थित ग्रामीणों से उनकी समस्याओं बारे खुलकर बातचीत की। बणी गांव के लोगों ने जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ से बचाव की दिशा में उठाए कदमों की सराहना की और बताया कि बणी गांव भौगोलिक रुप से तह के नीेचे है, यहां बाढ़ आना स्वभाविक है। बरसाती मौसम में इस बार प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर किए गए बचाव कार्यों से गांव में जानमाल का नुकसान ना होना जिला प्रशासन की मुस्तैदी का परिणाम है। ग्रामवासियों ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा गांव के लोगों को पूर्नवास उपलब्ध करवाने के लिए बणी के नजदीक नथौर गांव में लगाया गए शिविर से उनको काफी सहायता मिली। उन्होंने बताया कि शिविर में उन्हें हर प्रकार की सुविधा मिल रही है। वित्तायुक्त द्वारा उनके सामने आने वाली परेशानी बारे पूछने पर ग्रामवासियों ने मांग की
बणी गांव के लोगों ने वितायुक्त श्री गुलाटी को बताया कि उनके गांव का स्कूल जलमग्र होने की वजह से गांव के बच्चे पास के गांव में पडऩे के लिए जाते है। विद्यार्थियों के लिए बसों की व्यवस्था करने का ग्रामीणो ने वित्तायुक्त से अनुरोध किया। ग्रामीणों ने नथौर में चल रहे शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष जताया और साथ ही बाढ़ की वजह से मच्छरों की अधिकता होने पर महामारी होने का अंदेशा व्यक्त किया। इसके लिए उन्होंने शिविर में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं में इजाफा करने की भी श्री गुलाटी से अपील की। गांव ढाणी सतनाम, रानियां, मोरीवाला में भी लोगों ने वित्तायुक्त को बाढ़ से उत्पन अपनी समस्याएं वित्तायुक्त के सामने रखी। श्री गुलाटी ने ओटू वीयर का भी निरीक्षण किया और उसकी क्षमता बारे ग्रामीणों के बीच अधिकारियों से बातचीत की। बाढ़ प्रभावित जिला के सभी ग्रामीणों को वित्तायुक्त ने आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याएं सरकार के सामने मूल रुप में भेजी जाएंगी और समय पर उनको प्रशासन द्वारा हरसंभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने प्रत्येक गांव में बाढ ़ राहत कार्यों में प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग करने की अपील की और आपदा की इस घड़ी में संयम बरतने को कहा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियो समाजसेवी संस्थाओं व संगठनों को भी इस विकराल समस्या के समाधान में प्रशासन का सहयोग करने को कहा। वित्तायुक्त ने ग्रामीणों के समक्ष बाढ़ की वजह से आई समस्याओं बारे सरकार को अवगत कराने व उनकी प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।

बाढ़ प्रभावित,
सिरसा समाचार,
dabwali news
प्रदेश में आई भयंकर बाढ़ प्रदेश सरकार की नाकामी का सबूत है--चौटाला
डबवाली- प्रदेश में आई भयंकर बाढ़ प्रदेश सरकार की नाकामी का सबूत है व इस घटनाक्रम की उच्च न्यायलय के न्यायधीश से जाँच करवाई जानी चाहिए। यह बात स्थानीय विधायक डॉ. अजय सिंह चौटाला ने आज इनेलो कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज स्थापित हो चुका है। मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा मौन धारण किए हुए हैं। अफसरशाही पर सरकार का कोई नियन्त्रण नहीं है। बाढ़ राहत के नाम करोड़ों रूपये सम्बन्धित विभागों द्वारा खुर्दबुर्द किया जा रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अम्बाला वन विभाग कार्यालय ने एक दिन में 6 करोड़ 40 लाख रूपये खर्च किए दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो जल्द ही आरटीआई के तहत इस सारे घपले को सामने लाऐगी। श्री चौटाला ने कहा कि इनेलो से प्रदेशभर में सर्वे कार्य करके महामहिम राज्यपाल को रिपोर्ट सौंप दी है। जिसमें दर्शाया गया है कि 4500 करोड़ रूपये का नुक्सान इस बाढ़ से हुआ है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नगरपालिका अध्यक्ष पद का चुनाव पार्षदों द्वारा ही किया जाऐगा। इस दौरान इनेलो कार्यकर्ता कृष्ण सेठी व औम बाबा ने सालासर धर्मशाला के घटनाक्रम से उन्हें अवगत करवाया। विधायक ने उन्हें आश्वस्त किया कि किसी को भी गुण्डागर्दी करने की इजाजत नहीं दी जाऐगी। उन्होंने इस अवसर पर जनसमस्याऐं भी सुनी। इससे पहले विधायक महोदय अदालती कार्य हेतु स्थानीय अदालत में गए तथा बार रूम में उन्होंने वकीलों से मुलाकात भी की। इस अवसर पर डॉ. सीता राम, राधे राम गोदारा, महावीर सहारण, टेक चन्द छाबड़ा, गुरजीत सिंह, गुलजिन्द्र सोना, सर्वजीत सिंह मसीतां, सन्दीप सन्नी गंगा, दर्शन मान, लवली मैहता, रणवीर राणा, मलकीत सूच, डॉ. गिरधारी लाल तथा राम कुमार सोनी सहित अनेक इनेलो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रफी फैंस कल्ब द्वारा एक शाम स्व. रफी के नाम
डबवाली-''ये जि़न्दगी के मेले दुनिया में कम न होंगे, अफसोस हम न होंगे गीत गाकर पूरी दुनिया में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने वाले हर दिल अजीज स्व. मौहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर 1 अगस्त, 2010 रविवार को शहर की सामाजिक संस्था (रफी फैंस कल्ब) द्वारा एक शाम स्व. रफी के नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। यह जानकारी देते हुए कल्ब के प्रवक्ता सुरेश बांसल ने बताया कि इस कार्यक्रम में दूर - दराज के अच्छे कलाकार रफी साहब द्वारा गाए गीतों को गाकर उनको श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का आगाज रविवार सायं 8 बजे रीगल पैलेस के प्रांगण में किया जाऐगा।
बुधवार, 28 जुलाई 2010
मोटरसाईकल की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल
डबवाली- स्थानीय जीटी रोड़ पर स्थित डिलाईट सिनेमा के समीप मोटरसाईकल की चपेट में आने से एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए स्थानीय राजकीय हस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों द्वारा उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए सिरसा रैफर कर दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार बीती सायं वार्ड नम्बर 15 निवासी चिरन्जी लाल पुत्र बुध राम जोकि डिलाईट सिनेमा के सामने एक टी स्टाल पर कार्यरत है। वह सड़क क्रॉस कर रहा था कि अचानक सामने से तेज गति से आ रहे मोटरसाईकल की चपेट में आ गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को जन सहारा सेवा संस्था के प्रधान आरके नीना व सदस्यों काला सिंह, कुलवन्त सिंह ने स्थानीय राजकीय अस्पताल में दाखिल करवाया। जबकि मोटरसाईकल चालक मोटरसाईकल सहित घटनास्थल से फरार हो गया।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
प्लॉट बचाओ संघर्ष समिति की सदस्यता सूची में विस्तार होगा
डबवाली- प्लॉट बचाओ संघर्ष समिति की एक अहम बैठक समिति के प्रधान एसडी कपूर की अध्यक्षता में उनके आवास पर सम्पन्न हुई। जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि संघर्ष को गति प्रदान करने के लिए सदस्यता सूची में विस्तार किया जाऐ। यह जानकारी देते हुए समिति प्रधान एसडी कपूर ने बताया कि भू-माफिया सुन्दर ङ्क्षसह के खिलॉफ दिए गए हल्फिया ब्यानों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसलिए निर्णय हुआ कि इस सारे प्रकरण को मीडिया की सहायता से स्टिंग ऑप्रेशन के द्वारा दोषियों को दण्डित करवाया जाए तथा सारे फर्जीवाड़े की जाँच करवाई जाए ताकि हकीकत पब्लिक के सामने आ सके। उन्होंने बताया कि समिति की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए आगामी 9 अगस्त को उपमण्डल अधिकारी (ना.) डबवाली के कार्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन किया जाऐगा। अगर फिर भी संघर्ष समिति की आवाज नहीं सुनी गई तो आगामी 17 अगस्त को उप मण्डल अधिकारी (ना.) डबवाली के कार्यालय के समक्ष एक दिन का धरना दिया जाऐगा। इस बैठक को महासचिव मिर्जा ङ्क्षसह ने भी संबोधित किया तथा कहा कि वह क्रमिक हड़ताल करने से भी पीछे नहीं हटेंगे तथा इन्साफ मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
पौधारोपण को अनिवार्य बनाने के लिए कोई कानून में कोई प्रावधान नहीं है लेकिन पौधे लगाना हमारा नैतिक कत्र्तव्य--नेहरा
डबवाली- लायंस क्लब अक्स द्वारा हरियाणा पब्लिक स्कूल शेरगढ़ में पर्यावरण विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में डबवाली शहर थाना के नवनियुक्त प्रभारी विक्रम नेहरा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि पौधारोपण को अनिवार्य बनाने के लिए कोई कानून में कोई प्रावधान नहीं है लेकिन पौधे लगाना हमारा नैतिक कत्र्तव्य है। क्योंकि आज हम जिस वातावरण में जिन हरे-भरे वृक्षों की छांव में बैठ कर सुख की सांस लेते हैं। वह वर्षों पूर्व किसी ओर द्वारा लगाए गए हैं। जो इस बात का प्रमाण है कि वह पर्यावरण के प्रति काफी जागरूक थे तथा अब यह हमारा फर्ज है कि हम आने वाली पीढिय़ों के लिए विरासत में स्मृद्ध प्रकृति छोड़कर जाएं। विचार गोष्ठी के मुख्यवक्ता सतीश जग्गा ने अपने संबोधन में कहा कि कुदरत के प्रति गैरजिम्मेदाराना रवैये के चलते हम पर्यावरण को नष्ट कर रहे हंै। जिसके जवाब में कुदरत भी कहर बन कर बरस रही है। अगर हम प्रकृति की देखभाल करेंगे तो प्रकृति भी हमारी देखभाल करेगी। एचपीएस की छात्राऐं श्रुती सेठी, प्रियंका, चेतना, गुरजीत कौर एवं प्रियंका बिश्रोई ने इस बात पर बल दिया कि कागज़ को राष्ट्रीय सम्पत्ति घोषित कर ऐसे कदम उठाए जाने चाहिएं। जिससे कागज़ की ज्यादा से ज्यादा बचत हो ताकि पेड़ कम कटें। एचपीएस निदेशक आचार्य रमेश सचदेवा ने कहा कि पौधों को लगाने से ही हमारे कत्र्तव्य की पूर्ति नहीं हो जाती, जब तक हमारा लगाया पौधा फलता-फूलता नहीं तब तक हमारा कार्य अधूरा है। गोष्ठी को अक्स प्रधान सोनू बजाज व सचिव संजय मिढ़ा ने भी संबोधित किया। लायंस अक्स द्वारा तीन वर्ष पूर्व स्कूल प्रांगण में रोपित पौधों में से 96 प्रतिशत पौधे पलकर बड़े हो गये हंै जिससे प्रफुलित अक्स ने स्कूल के माली कैलाश चन्द्र तथा वेदपाल को भी सम्मानित किया। विचार गोष्ठी उपरांत विद्यालय में 200 पौधों का रोपण किया गया जिसकी शुरूआत थाना प्रभारी विक्रम नेहरा ने स्वयं एक पौधा लगाकर की। इस अवसर पर सुनील रहेजा, ऋषि पपनेजा, केवल वधवा, सुरेश नागपाल सहित लायंस अक्स सदस्य एवं विद्यालय का स्टॉफ भी उपस्थित था।
लेबल:
डबवाली समाचार,
लायंस क्लब अक्स,
dabwali news
डबवाली कांग्रेस में डॉ. केवी सिंह की पकड़ मजबूत
डबवाली- कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव नतीजों ने जाहिर कर दिया है कि डबवाली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर डॉ. केवी सिंह की पकड़ दिन-ब-दिन मजबूत होती जा रही है। ब्लॉक अध्यक्ष व शहरी इकाई अध्यक्ष पद पर क्रमश: दरबारा सिंह शेरगढ़ व पवन गर्ग की ताजपोशी ने डॉ. केवी सिंह का रूतबा कांग्रेसजनों में बढ़ा दिया है। औढ़ां ब्लॉक अध्यक्ष जगसीर सिंह मिठड़ी भी उनके समर्थक हैं। इससे पूर्व अपने सुपुत्र अमित सिहाग को सिरसा लोकसभा क्षेत्र युवा के अध्यक्ष पद पर जितवा कर डॉ. अपनी संगठन क्षमता का परिचय पहले ही दे चुके हैं। पवन गर्ग की छवि शहर में जहां एक समाजसेवी के रूप में विख्यात है। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी को शहर में नई ताकत मिलेगी। वहीं दरबारा ङ्क्षसह शेरगढ़ जुझारू कार्यकर्ता माने जाते हैं। उनकी सिक्ख बहुल गांवों में काम करवाने हेतु भागदौड़ करने वाले नेता की छवि बनी हुई है। स्व. बन्सी लाल से उनकी नजदीकी जगजाहिर रही है। ब्लॉक अध्यक्ष पद पर चुने जाने से स. दरबारा सिंह शेरगढ़ नई ऊर्जा के साथ ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने का प्रयास करेंगे। उनकी नियुक्ति से किसी जमाने में हविपा से जुड़े रहे कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर पाई जा रही है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
cogress(I),
dabwali news,
Dr k v singh
Mallika Sherawat goes topless
Mallika Sherawat continues to make waves in the run up to the release of her much touted movie HISSS in which she plays a snake woman.
In the latest, the actress, presently residing in Los Angeles, has posted a topless pic of her on her Twitter account and a
In the latest, the actress, presently residing in Los Angeles, has posted a topless pic of her on her Twitter account and a
sked her followers: 'is this too much'.In the pic, a kohled-eyed Mallika poses topless and has her breasts covered with her hair. There's snake-skin pattern in the background and on Mallika's hot body.
is this is good for our society and our future
Check out the image and leave your comments below.
मंगलवार, 27 जुलाई 2010
सीवरेज लाईन चॉक,लोक परेशान सम्बन्धित विभाग न दे धियन
डबवाली- नगर के साथ लगती पंजाब क्षेत्र की मण्डी किलियांवाली में स्थित बाल
मन्दिर स्कूल के समीप सीवरेज लाईन चॉक होने से स्कूल के छात्र-छात्राऐं, अभिभावकों, शिक्षकों तथा प्रबन्ध समिति को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रिंसीपल देवगण ने बताया कि स्कूल के पास से गुजर रही सीवरेज की लाईन पिछले 20 दिनों से चॉक है तथा जिसके चलते सीवरेज का दुर्गन्धयुक्त गन्दा पानी एक से डेढ़ फुट तक स्कूल के मुख्य दरवाजे पर खड़ा है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा स्थानीय सम्बन्धित विभाग को कई बार मौखिक तथा लिखित रूप से अवगत करवाया जा चुका है तथा इसके अतिरिक्त स्कूल की प्रबन्ध समिति द्वारा उपमण्डल अधिकारी (ना.) मलोट, जनस्वास्थ्य विभाग के अभियन्ता मलोट, उपायुक्त महोदय मुक्तसर को भी कई बार लिखा जा चुका है। परन्तु परिणाम शून्य ही रहा। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि आज प्रात: उनके स्कूल की छात्रा कंवलप्रीत सूर्या तथा दिव्यांगी अपने साईकलों पर स्कूल आ रही थी कि स्कूल के मुख्य दरवाजे के सामने साईकल से गिर कर चोटिल हो गई तथा उनका स्कूल बैग भी पानी से भीग गया। जिसके फलस्वरूप कीमती किताबें भीग कर नष्ट हो गई। उन्होंने तुरन्त उक्त घटना की जानकारी छात्राओं के अभिभावकों तथा प्रबन्ध समिति को दी। वहां पर पहुंचे अभिभावकों, शिक्षक वर्ग तथा प्रबन्ध समिति सदस्यों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर सम्बन्धित विभाग ने पिछले 20 दिनों से चॉक हुई सीवरेज व्यवस्था को शीघ्र ही सुचारू नहीं किया तो उनके कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाऐगा।
मन्दिर स्कूल के समीप सीवरेज लाईन चॉक होने से स्कूल के छात्र-छात्राऐं, अभिभावकों, शिक्षकों तथा प्रबन्ध समिति को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।प्रिंसीपल देवगण ने बताया कि स्कूल के पास से गुजर रही सीवरेज की लाईन पिछले 20 दिनों से चॉक है तथा जिसके चलते सीवरेज का दुर्गन्धयुक्त गन्दा पानी एक से डेढ़ फुट तक स्कूल के मुख्य दरवाजे पर खड़ा है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा स्थानीय सम्बन्धित विभाग को कई बार मौखिक तथा लिखित रूप से अवगत करवाया जा चुका है तथा इसके अतिरिक्त स्कूल की प्रबन्ध समिति द्वारा उपमण्डल अधिकारी (ना.) मलोट, जनस्वास्थ्य विभाग के अभियन्ता मलोट, उपायुक्त महोदय मुक्तसर को भी कई बार लिखा जा चुका है। परन्तु परिणाम शून्य ही रहा। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि आज प्रात: उनके स्कूल की छात्रा कंवलप्रीत सूर्या तथा दिव्यांगी अपने साईकलों पर स्कूल आ रही थी कि स्कूल के मुख्य दरवाजे के सामने साईकल से गिर कर चोटिल हो गई तथा उनका स्कूल बैग भी पानी से भीग गया। जिसके फलस्वरूप कीमती किताबें भीग कर नष्ट हो गई। उन्होंने तुरन्त उक्त घटना की जानकारी छात्राओं के अभिभावकों तथा प्रबन्ध समिति को दी। वहां पर पहुंचे अभिभावकों, शिक्षक वर्ग तथा प्रबन्ध समिति सदस्यों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर सम्बन्धित विभाग ने पिछले 20 दिनों से चॉक हुई सीवरेज व्यवस्था को शीघ्र ही सुचारू नहीं किया तो उनके कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाऐगा।
बाढ़ पीडि़तों की निस्वार्थ सेवा के लिए आभार जताया
डबवाली- स्थानीय जीटी रोड़ के दुकानदारों द्वारा बाढ़ पीडि़त परिवारों के लिए तन-मन-धन से किए गए सहयोग के लिए उन सभी का आभार व्यक्त करने हेतु बीती सायं जीवन नगर से नामधारी ठाकुर दलीप सिंह जीटी रोड़ स्थित चौधरी गुलाब सिंह के शौ-रूम पर पहुंचे। नामधारी ठाकुर दलीप सिंह के डबवाली पहुंचने पर जीटी रोड़ ऐसोसिऐशन के पदाधिकारियों तथा सभी दुकानदारों ने भव्य अभिनन्दन किया। तत्पश्चात नामधारी ठाकुर दलीप सिंह ने बाढ़ पीडि़तों की निस्वार्थ सेवा तथा टूटे हुए तटबन्धों को पाटने के लिए उनके द्वारा किए गए श्रमदान के लिए सभी का हाॢदक आभार जताया तथा सभी को आशीर्वाद स्वरूप एक-एक भजनमाला तथा सतगुरू जगजीत सिंह जी का स्वरूप (चित्र) भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा दरिया सिंह नामधारी के सुपुत्र मुकद्दर सिंह उर्फ काजू द्वारा किए गए कार्यों की भी सराहना की तथा कहा कि जीवननगर इलाके के लोग उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद रखेंगे। तदोपरान्त जीटी रोड़ ऐसोसिऐशन के पदाधिकारियों तथा वहां उपस्थित दुकानदारों ने नामधारी बाबा ठाकुर दलीप सिंह जी के जयघोष लगाए तथा उनको ऐसोसिऐशन की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर सुखमन्द्र सिंह प्रधान विश्वकर्मा मन्दिर, धन्ना सिंह, काला जापानी, गुरजीत सिंह पार्षद, महावीर सहारण, बहादर सिंह कूका, आरके नीना, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
लेबल:
डबवाली समाचार,
नामधारी,
dabwali news,
namdhari
नेहरू स्कूल की क्रिकेट टीम विजेता
डबवाली-स्थानीय नेहरू सीनियर सैकेंडरी स्कूल तथा चिल्ड्रन मैमोरियल डीएवी सीनियर सैकेंडरी स्कूल की क्रिकेट टीमों के मध्य एक क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें नेहरू स्कूल की क्रिकेट टीम विजेता रही। मैच की शुरूआत नेहरू स्कूल की टीम ने टॉस जीतकर की। तत्पश्चात उन्होंने बल्लेबाजी के लिए डीएवी स्कूल की टीम को आमन्त्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएवी स्कूल की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 53 रन बनाऐ। नेहरू स्कूल की टीम ने 54 रनों का लक्ष्य तीन विकेट खोकर मात्र 7.3 ओवरों में पूरा कर लिया। विजेता टीम के खिलाड़ी गुरपाल को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। अम्पायर की भूमिका शिक्षक कृष्ण कुमार, अजय कुमार, सुनील नेहरा एवं डीएवी के जसवन्त ने निभाई। प्रिंसीपल हरि प्रकाश शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनके स्कूल की क्रिकेट टीम के कैप्टेन प्रभजोत के साथ अन्य खिलाडिय़ों लवप्रीत, हरदीप, यशपाल, कृष्ण, गुरलाल, दलराज, यादविन्द्र, मोहित तथा अरविन्द ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news,
sports news
सोमवार, 26 जुलाई 2010
गन्दे पेयजल की आपूर्ति होने से मौहल्लावासियों में रोष
डबवाली -स्थानीय वार्ड नम्बर 13 में स्थित बाबा रामदेव मन्दिर वाली गली में पिछले 3-4 दिनों से गन्दे पेयजल की आपूर्ति होने से मौहल्लावासियों में रोष पाया जा रहा है। मौहल्लावासी आज गन्दे पेयजल को बोतल में भरकर जन स्वास्थ्य विभाग के अभियन्ता कंवर लाल को मिले तथा रोष व्यक्त करते का. गणपत राम, प्रह्लाद राय सबलानिया, पूर्व पार्षद सीता राम, कृष्ण कनवाडिय़ा, तरसेम कुमार, राम देवी, बबली, सन्तोष, इन्द्रो देवी ने संयुक्त रूप से बताया कि गन्दे पेयजल की आपूर्ति होने से उनके बच्चों में बीमारियां फैल रही हैं तथा उनको पेट दर्द तथा दस्त हो गए हैं। उन्होंने आज जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से दूषित पेयजल की समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की। जब इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के अभियन्ता कंवर लाल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में ऐसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। घरों में किए गए कनैक्शन सीवरेज लाईन के पास से गुजरते हैं उनमें यह समस्या और भी ज्यादा होती है तथा वी शीघ्र ही इस समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
गौशाला में बने हाल की छत्त गिरने से एक बड़ा हादसा टल गया
डबवाली- स्थानीय कबीर बस्ती वार्ड नम्बर 6 में स्थित गौशाला में बने हाल की छत्त गिरने से एक बड़ा हादसा टल गया। परन्तु गौशाला के संचालक गौधन को खुले आसमान के नीचे कड़कती धूप में बांधने को मजबूर हैं। गौशाला के संचालक ज्ञानी गुरप्यार सिंह ने बताया कि वह बीते दिवस किसी कार्य से हिसार गए थे कि गौशाला के सेवक निरन्जन ने उन्हें दूरभाष पर सूचित किया कि 30 गुणा 50 के हाल की छत्त गिर गई है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी गौशाला के एक हाल की दीवार गिर चुकी है। जिसका निर्माण अभी नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि इस गौशाला में बछड़ों सहित 75 गायों को रखा गया है तथा शहरवासियों के सहयोग से इनका पालन किया जाता है। गौशाला के संचालक गुरप्यार ङ्क्षसह ने प्रशासन तथा शहरवासियों से सहयोग की अपील की है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
केंद्र व राज्य सरकार प्रति व्यक्ति 110 लीटर शुद्ध पानी मुहैया करवाने को कटिबद्ध- तंवर
सिरसा,26जुलाई। सिरसा के सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार प्रति व्यक्ति 110 लीटर शुद्ध पानी मुहैया करवाने को कटिबद्ध है। इसी क्रम में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जा रहे हैं वहीं पानी के स्रोतों को विकसित किया जा रहा है।
यह बात सांसद डा. तंवर ने वार्ड 22 में स्थापित किए गए ट्यूबवैल का उद्घाटन करने के उपरांत लोगों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस ट्यूबवैल से लगभग 1 हजार लोगों को पीने का शुद्ध पानी मिलेगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई वार्डों में ट्यूबवैल लगवाए गए हैं ताकि लोगों को पीने के पानी की दिक्कत न रहे।
डॉ. तंवर ने कहा कि गांव पंजुआना में शीघ्र ही 190 करोड़ रुपए की लागत से नहर आधारित वाटर वक्र्स का निर्माण किया जाएगा जिससे सिरसा शहर में पीने के पानी की कोई कमी नहीं रहेगी। इस वाटर वक्र्स के निर्माण से सिरसा में आगामी 40 साल तक पानी की किल्लत नहीं आएगी। सांसद ने कहा कि भविष्य में जल्द ही इस वाटर वक्र्स के टेंडर दिए जाने हैं। उन्होंने बताया कि आज शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में सिरसा में बाढ़ सहित अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा ताकि इस संसदीय क्षेत्र में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सिरसा में रेलों के फेरे बढ़ाने और नई गाडिय़ां शुरू किए जाने के बारे में भी चर्चा की जाएगी। वार्ड में पहुंचने पर वार्डवासियों ने सांसद का ढ़ोल नगाड़ों व पुष्प वर्षा करके अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष होशियारी लाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री आनंद बियाणी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रविंद्र सिंह रोजी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश मेहता, नगर पार्षद रमेश मेहता, जयपाल लाली, तिलकराज चंदेल, राजकुमार शर्मा, राजकुमार बजाज, तेजभान पनिहारी, लालचंद कंबोज, हरदास उर्फ रिंकू सहित अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

डॉ. अशोक तंवर,
dabwali news,
sirsa news
अंतरजातीय विवाह योजना के तहत एक लाख रूपए की राशि दो जोड़ों को प्रदान की गई
सिरसा,26 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अंतरजातीय विवाह योजना के तहत वर्ष 2009-10 के दौरान एक लाख रूपए की राशि दो जोड़ों को प्रदान की गई।
यह जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त श्री सी.जी रजिनीकांथन ने बताया कि उक्त योजना के तहत अनुसूचित जाति के लड़के/लड़कियों को प्रोत्साहन के रुप में 50 हजार रुपए की राशि दी जाती है, जिसमें से 20 हजार रुपए की राशि नकद तथा शेष राशि 30 हजार रुपए दोनों के संयुक्त नाम से फिक्स डिपोजिट में जमा किए जाते है। उन्होंने बताया कि यह अनुदान राशि आवेदक को विवाह पर ही प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत लड़का-लड़की दोनों में से एक अनुसूचित जाति से संबंध रखता हो और आवेदक व्यक्ति संबंधित जिले का निवासी हो। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य जाति प्रथा को जड़ से समाप्त करना है।
उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग से संबंधित योग्य जोड़ों का समाचार पत्रों तथा ऑल इंडिया रेडियो द्वारा प्रचार किया जाता है। आवेदन पत्र जिला मैजिस्ट्रेट के द्वारा प्रमाणित होने चाहिए, चाहे शादी व्यक्तिगत तौर पर, धार्मिक स्थान पर या सामाजिक तौर पर हुई हो, उसका प्रमाण पत्र दिया जाना चाहिए। आवेदक विवाह के एक साल के अंदर-अंदर आवेदन कर सकता है। जिला कल्याण अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जाती है। उसके बाद इन दस्तावेजों को जिला उपायुक्त के पास भेजा जाता है तथा आवेदन पत्र को स्वीकृति मिलने पर आवेदक के लिए अनुदान राशि की मंजूरी मिल जाती है।

नि:शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति की वार्षिक आय सीमा को बढ़ाकर 75,000 रुपये
चंडीगढ़,26 जुलाई-हरियाणा सरकार ने नि:शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति की वार्षिक आय सीमा को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दिया है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण, उच्च न्यायालय विधिक सेवाएं समिति, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण तथा उप-मण्डल विधिक सेवाएं समिति, जैसा भी मामला होगा, द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति या पिछड़े वर्गों के सदस्यों, मानव तस्करी के शिकार व्यक्तियों या भीखारियों, महिलाओं, बच्चों, विकलांगों या औद्योगिक श्रमिकों, चाहे उनकी आय कितनी भी हो, को नि:शुल्क कानूनी सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने जुलाई से सितम्बर, 2010 तक की अवधि के दौरान आयोजित की जाने वाली लोक अदालतों का कार्यक्रम जारी किया है।
उन्होंने कहा कि 27 जुलाई को सिवानी में, 29 जुलाई को चरखी-दादरी में, 31 जुलाई को असन्ध में तथा 7 अगस्त को भिवानी, हिसार, हांसी एवं फिरोजपुर झिरका में ग्रामीण लोक अदालतें आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि छुटपुट आपराधिक मामलों के निपटान के लिए 7 अगस्त को ही सभी जिला एवं उप-मण्डल न्यायालयों में विशेष लोक अदालतें आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को जीन्द, नरवाना, सफीदो एवं डबवाली में, 21 अगस्त को पलवल, फतेहाबाद, टोहाना, रतिया,बहादुरगढ़, कैथल, करनाल, पेहोवा, नारनौल, महेन्द्रगढ़, पंचकूला, सिरसा एवं यमुनानगर में 25 अगस्त को सिवानी में तथा 28 अगस्त को फरीदाबाद, हथीन, नूहं, झज्जर, रोहतक,सोनीपत, गोहाना एवं गन्नौर में ग्रामीण लोक अदालतें आयोजित की जाएंगी।
इसी प्रकार, 4 सितम्बर को कुरूक्षेत्र में, 11 सितम्बर को रेवाड़ी एवं कोसली में,19 सितम्बर को लोहारु एवं चरखी-दादरी में तथा 25 सितम्बर को अम्बाला, गुडग़ांव, नूहं, गुहला, पेहोवा, पानीपत एवं फिरोजपुर-झिरका में ग्रामीण लोक अदातलेें आयोजित की जाएंगी। इसी दिन सभी जिला एवं अधीनस्थ न्यायालयों में विशेष पारिवारिक महिला लोक अदालतें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि 28 सितम्बर को सिवानी में ग्रामीण लोक अदालतें आयोजित की जाएंगी।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)