
एचजेसी का एक और विधायक कांग्रेस में शामिल
हरियाणा में कांग्रेस सरकार को आज मामूली बहुमत मिल गया जब हरियाणा जनहित कांग्रेस (एचजेसी) भजललाल (बीएल) का एक और विधायक सत्तारूढ़ दल में शामिल हो गया। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में अब कांग्रेस के विधायकों की संख्या 45 हो गई है। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष एचएस चटा ने मंगलवार को यहां पत्रकारों को बताया कि समालखा सीट से एचजेसी के विधायक धरम सिंह चोखर ने कल एक पत्र भेजा कि वे अपनी पार्टी के चार साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन वे समय पर यहां नहीं आ सके। उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया गया। एचजेसी में अब केवल एक विधायक कुलदीप विश्Aोई ही रह गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के छोटे पुत्र बिश्Aोई एचजेसी के अध्यक्ष भी हैं। पार्टी के चार विधायक कल कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि कल उन्हें चोखर का फैक्स से भेजा गया संदेश मिला था कि कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक एचजेसी विधायकों में वे भी शमिल हैं। उन्होंने बताया कि मैंने उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया। चोखर आज कांग्रेस में सदस्य के तौर पर शामिल हो गए। हरियाणा विधानसभा में वर्तमान में एक सीट खाली है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें