

डबवाली -(सुखपाल) स्थानीय अनाज मण्डी के समीप शहर की यूथ वैल्फेयर फैडरेशन महिला ङ्क्षवग ने 'बाल आत्मा करे पुकार, माय नी मैंनू कुख विच ना मारÓ एवं 'छोड़ो बोतल-गोलियां और नशे त्यागो, होश सम्भालो, नौजवानो नींद से जागोÓ बैनर तले जागरूकता रैली का आयोजन कर समाज को हर बुराई से दूर रहने का सन्देश दिया। जागरूकता रैली को सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. राज कुमार एवं थाना प्रभारी विरेन्द्र ङ्क्षसह ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी देकर रवाना किया। रैली से पूर्व यूथ वैल्फेयर फैडरेशन महिला ङ्क्षवग के सदस्यों द्वारा कन्या भ्रूण हत्या एवं नशों के विरूद्ध सफल नाटक का मंचन कर उपस्थित दर्शकों का मन मौह लिया। इस अवसर पर उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए एसएमओ डॉ. राज कुमार ने कन्या भ्रूण हत्याव नशों के खिलॉफ जो मुहिम यूथ वैल्फेयर फैडरेशन महिला ङ्क्षवग ने शुरू की है। जिसे अगर देश का प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे तो देश से समस्त बुराईयां समाप्त हो जाऐंगी। उन्होंने कहा कि जो दवाईयां रोगियों के ईलाज हेतु उपयोग की जाती हैं उसे देश के युवाओं ने नशे के रूप में लेना शुरू कर दिया। एसएमओ डॉ. राज कुमार ने बताया कि जो अल्ट्रासाऊण्ड मशीन मरीजों की बीमारी को जांचने के लिए बनाई गई थी लेकिन चन्द स्वार्थी चिकित्सकों द्वारा पैसों के लालच में आकर धन्धा बना लिया। नाटक मंचन के पश्चात यूथ वैल्फेयर फैडरेशन महिला ङ्क्षवग द्वारा नगर के समाज सेवी व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। यूथ वैल्फेयर फैडरेशन महिला ङ्क्षवग की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा देवी ने बोलते हुए कहा कि यूथ वैल्फेयर फैडरेशन महिला ङ्क्षवग मानवता भलाई को समॢपत एक संस्था है। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या के प्रति लोगों को जागरूक करना है तथा युवाओं को नशों से दूर रखना है। गर्भवती महिलाओं के लिए भोजन का प्रबन्ध करना, मजबूरी में वेश्यावृति कर रही महिलाओं को वेश्यावृति छुड़ा कर उन्हें उनके अधिकार दिलाना है। तदोपरान्त महिला ङ्क्षवग द्वारा निकाली रैली मुख्य बाजार, गांधी चौंक, जीटी रोड, चौटाला रोड होती हुई नई अनाज मण्डी में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. सीता राम, रमेश सचदेवा, विनोद बांसल, दीपक कौशल, आशा बाल्मीकि, औम प्रकाश, प्यारे लाल सेठी, टेलिफोन के उपमण्डल अभियन्ता भारत भूषण वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें