
डबवाली -(सुखपाल) स्थानीय कबीर बस्ती हैफेड गोदाम के पास खुले में पड़ी पराली को आग लगने से हजारों रूपयों का नुक्सान होने का समाचार है। इससे पूर्व भी दो बार पराली आग की भेंट चढ़ चुकी है। प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय कबीर बस्ती निवासी पशुपालक गिरजा खान पुत्र खुशी मौहम्मद व सिकन्दर खान की गायों के चारे हेतु लाई गई हजारों रूपयों की पराली को दोपहर 2 बजे के करीब अचानक आग लग गई। पशुपालक बुल्ले खां, गिरजा खान ने बताया कि वह दोपहर में खाना खा रहे थे कि उन्हें पराली में से धुआं उठता नज़र आया तो उन्होंने तुरन्त इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी देखते ही देखते आग पूरी तरह पराली के ढेर में फैल गई। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी उनकी पराली में दो बार आग लगने से उन्हें लाखों का नुक्सान हो चुका है तथा आज भी 30 से 35 ट्राली पराली आग लगने से जलकर राखा हो गई। जिसकी कीमत 60 से 70 हजार रूपये है। सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस भी मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें