IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

सोमवार, 26 जुलाई 2010

गन्दे पेयजल की आपूर्ति होने से मौहल्लावासियों में रोष

डबवाली -स्थानीय वार्ड नम्बर 13 में स्थित बाबा रामदेव मन्दिर वाली गली में पिछले 3-4 दिनों से गन्दे पेयजल की आपूर्ति होने से मौहल्लावासियों में रोष पाया जा रहा है। मौहल्लावासी आज गन्दे पेयजल को बोतल में भरकर जन स्वास्थ्य विभाग के अभियन्ता कंवर लाल को मिले तथा रोष व्यक्त करते का. गणपत राम, प्रह्लाद राय सबलानिया, पूर्व पार्षद सीता राम, कृष्ण कनवाडिय़ा, तरसेम कुमार, राम देवी, बबली, सन्तोष, इन्द्रो देवी ने संयुक्त रूप से बताया कि गन्दे पेयजल की आपूर्ति होने से उनके बच्चों में बीमारियां फैल रही हैं तथा उनको पेट दर्द तथा दस्त हो गए हैं। उन्होंने आज जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से दूषित पेयजल की समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की। जब इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के अभियन्ता कंवर लाल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में ऐसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। घरों में किए गए कनैक्शन सीवरेज लाईन के पास से गुजरते हैं उनमें यह समस्या और भी ज्यादा होती है तथा वी शीघ्र ही इस समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे।

गौशाला में बने हाल की छत्त गिरने से एक बड़ा हादसा टल गया

डबवाली- स्थानीय कबीर बस्ती वार्ड नम्बर 6 में स्थित गौशाला में बने हाल की छत्त गिरने से एक बड़ा हादसा टल गया। परन्तु गौशाला के संचालक गौधन को खुले आसमान के नीचे कड़कती धूप में बांधने को मजबूर हैं। गौशाला के संचालक ज्ञानी गुरप्यार सिंह ने बताया कि वह बीते दिवस किसी कार्य से हिसार गए थे कि गौशाला के सेवक निरन्जन ने उन्हें दूरभाष पर सूचित किया कि 30 गुणा 50 के हाल की छत्त गिर गई है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी गौशाला के एक हाल की दीवार गिर चुकी है। जिसका निर्माण अभी नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि इस गौशाला में बछड़ों सहित 75 गायों को रखा गया है तथा शहरवासियों के सहयोग से इनका पालन किया जाता है। गौशाला के संचालक गुरप्यार ङ्क्षसह ने प्रशासन तथा शहरवासियों से सहयोग की अपील की है।

केंद्र व राज्य सरकार प्रति व्यक्ति 110 लीटर शुद्ध पानी मुहैया करवाने को कटिबद्ध- तंवर

सिरसा,26जुलाई। सिरसा के सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार प्रति व्यक्ति 110 लीटर शुद्ध पानी मुहैया करवाने को कटिबद्ध है। इसी क्रम में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जा रहे हैं वहीं पानी के स्रोतों को विकसित किया जा रहा है।
यह बात सांसद डा. तंवर ने वार्ड 22 में स्थापित किए गए ट्यूबवैल का उद्घाटन करने के उपरांत लोगों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस ट्यूबवैल से लगभग 1 हजार लोगों को पीने का शुद्ध पानी मिलेगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई वार्डों में ट्यूबवैल लगवाए गए हैं ताकि लोगों को पीने के पानी की दिक्कत न रहे।
डॉ. तंवर ने कहा कि गांव पंजुआना में शीघ्र ही 190 करोड़ रुपए की लागत से नहर आधारित वाटर वक्र्स का निर्माण किया जाएगा जिससे सिरसा शहर में पीने के पानी की कोई कमी नहीं रहेगी। इस वाटर वक्र्स के निर्माण से सिरसा में आगामी 40 साल तक पानी की किल्लत नहीं आएगी। सांसद ने कहा कि भविष्य में जल्द ही इस वाटर वक्र्स के टेंडर दिए जाने हैं। उन्होंने बताया कि आज शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में सिरसा में बाढ़ सहित अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा ताकि इस संसदीय क्षेत्र में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सिरसा में रेलों के फेरे बढ़ाने और नई गाडिय़ां शुरू किए जाने के बारे में भी चर्चा की जाएगी। वार्ड में पहुंचने पर वार्डवासियों ने सांसद का ढ़ोल नगाड़ों व पुष्प वर्षा करके अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष होशियारी लाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री आनंद बियाणी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रविंद्र सिंह रोजी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश मेहता, नगर पार्षद रमेश मेहता, जयपाल लाली, तिलकराज चंदेल, राजकुमार शर्मा, राजकुमार बजाज, तेजभान पनिहारी, लालचंद कंबोज, हरदास उर्फ रिंकू सहित अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

अंतरजातीय विवाह योजना के तहत एक लाख रूपए की राशि दो जोड़ों को प्रदान की गई

सिरसा,26 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अंतरजातीय विवाह योजना के तहत वर्ष 2009-10 के दौरान एक लाख रूपए की राशि दो जोड़ों को प्रदान की गई।
यह जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त श्री सी.जी रजिनीकांथन ने बताया कि उक्त योजना के तहत अनुसूचित जाति के लड़के/लड़कियों को प्रोत्साहन के रुप में 50 हजार रुपए की राशि दी जाती है, जिसमें से 20 हजार रुपए की राशि नकद तथा शेष राशि 30 हजार रुपए दोनों के संयुक्त नाम से फिक्स डिपोजिट में जमा किए जाते है। उन्होंने बताया कि यह अनुदान राशि आवेदक को विवाह पर ही प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत लड़का-लड़की दोनों में से एक अनुसूचित जाति से संबंध रखता हो और आवेदक व्यक्ति संबंधित जिले का निवासी हो। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य जाति प्रथा को जड़ से समाप्त करना है।
उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग से संबंधित योग्य जोड़ों का समाचार पत्रों तथा ऑल इंडिया रेडियो द्वारा प्रचार किया जाता है। आवेदन पत्र जिला मैजिस्ट्रेट के द्वारा प्रमाणित होने चाहिए, चाहे शादी व्यक्तिगत तौर पर, धार्मिक स्थान पर या सामाजिक तौर पर हुई हो, उसका प्रमाण पत्र दिया जाना चाहिए। आवेदक विवाह के एक साल के अंदर-अंदर आवेदन कर सकता है। जिला कल्याण अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जाती है। उसके बाद इन दस्तावेजों को जिला उपायुक्त के पास भेजा जाता है तथा आवेदन पत्र को स्वीकृति मिलने पर आवेदक के लिए अनुदान राशि की मंजूरी मिल जाती है।

नि:शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति की वार्षिक आय सीमा को बढ़ाकर 75,000 रुपये

चंडीगढ़,26 जुलाई-हरियाणा सरकार ने नि:शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति की वार्षिक आय सीमा को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दिया है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण, उच्च न्यायालय विधिक सेवाएं समिति, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण तथा उप-मण्डल विधिक सेवाएं समिति, जैसा भी मामला होगा, द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति या पिछड़े वर्गों के सदस्यों, मानव तस्करी के शिकार व्यक्तियों या भीखारियों, महिलाओं, बच्चों, विकलांगों या औद्योगिक श्रमिकों, चाहे उनकी आय कितनी भी हो, को नि:शुल्क कानूनी सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने जुलाई से सितम्बर, 2010 तक की अवधि के दौरान आयोजित की जाने वाली लोक अदालतों का कार्यक्रम जारी किया है।
उन्होंने कहा कि 27 जुलाई को सिवानी में, 29 जुलाई को चरखी-दादरी में, 31 जुलाई को असन्ध में तथा 7 अगस्त को भिवानी, हिसार, हांसी एवं फिरोजपुर झिरका में ग्रामीण लोक अदालतें आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि छुटपुट आपराधिक मामलों के निपटान के लिए 7 अगस्त को ही सभी जिला एवं उप-मण्डल न्यायालयों में विशेष लोक अदालतें आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को जीन्द, नरवाना, सफीदो एवं डबवाली में, 21 अगस्त को पलवल, फतेहाबाद, टोहाना, रतिया,बहादुरगढ़, कैथल, करनाल, पेहोवा, नारनौल, महेन्द्रगढ़, पंचकूला, सिरसा एवं यमुनानगर में 25 अगस्त को सिवानी में तथा 28 अगस्त को फरीदाबाद, हथीन, नूहं, झज्जर, रोहतक,सोनीपत, गोहाना एवं गन्नौर में ग्रामीण लोक अदालतें आयोजित की जाएंगी।
इसी प्रकार, 4 सितम्बर को कुरूक्षेत्र में, 11 सितम्बर को रेवाड़ी एवं कोसली में,19 सितम्बर को लोहारु एवं चरखी-दादरी में तथा 25 सितम्बर को अम्बाला, गुडग़ांव, नूहं, गुहला, पेहोवा, पानीपत एवं फिरोजपुर-झिरका में ग्रामीण लोक अदातलेें आयोजित की जाएंगी। इसी दिन सभी जिला एवं अधीनस्थ न्यायालयों में विशेष पारिवारिक महिला लोक अदालतें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि 28 सितम्बर को सिवानी में ग्रामीण लोक अदालतें आयोजित की जाएंगी।

शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी के चुनाव के लिए नए मतदाताओं की पंजीकरण अवधि अब 16 अगस्त तक

चण्डीगढ़, 26 जुलाई: शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी के चुनाव के लिए नए मतदाताओं की पंजीकरण अवधि आगामी 16 अगस्त, 2010 तक बढ़ा दी गई हैं।
इस सम्बन्ध में आयुक्त, गुरूद्वारा चुनाव हरियाणा की ओर से प्राप्त कार्यक्रम के बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, पलवल डा0 अमित कुमार अग्रवाल ने जिले के सभी सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही अमल में लाने के लिए कहा है।
डा0 अग्रवाल ने बताया कि इस सम्बन्ध में मतदाता पंजीकरण की अवधि पुन: बढा कर 16 जुलाई से 16 अगस्त, 2010 तक निर्धारित कर दी गई है। इसके बाद 20 अगस्त से 3 सितम्बर, 2010 तक इन मतदाता सूचियों के प्रारम्भिक प्रकाशन की आवश्यक तैयारी करने के फलस्वरूप 6 सितम्बर 2010 को प्रारम्भिक प्रकाशन कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आगामी 6 से 30 सितम्बर,2010 तक दावे तथा आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे, जिनका निपटारा 4 से 28 अक्तूबर, 2010 तक की अवधि के बीच कर दिया जाएगा। प्रकाशन सम्बन्धी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के उपरान्त आगामी 13 दिसम्बर, 2010 को जिले में इन मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगती किसानों की भूमि पर पौध लगाने योजना शुरू

चण्डीगढ़,26 जुलाई- हरियाणा के वन विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगती किसानों की भूमि पर पौध लगाने की एक योजना शुरू करने का निर्णय लिया है, क्योंकि सड़कों को चौड़ा करने के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ लगे वृक्षों को पहले ही काट दिया गया है और नये पौधे लगाने के लिए कोई भी भूमि खाली नहीं है। वन मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान इस योजना के लिए आठ करोड़ रुपये निर्धारित किए गये हैं।
मंत्री ने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ किसानों की सहमति से उनकी भूमि पर दो पंक्तियों में उत्तम प्रजातियों के वृक्षों के पौधे लगाए जाएंगे। पौधारोपण का कोई भी खर्च किसानों से नहीं लिया जाएगा। वन विभाग तीन वर्षों के लिए पौधों की देखभाल करेगा और उसके बाद ये किसानों को सौंप दिये जाएंगे। इस वृक्षों से प्राप्त समस्त आय किसानों को दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में अनुसूचित वन क्षेत्र राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 3.5 प्रतिशत है। वन विभाग ने इस वर्ष के दौरान पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है ताकि राज्य में वन आवृत क्षेत्र में वृद्धि की जा सके।
कैप्टन यादव ने कहा कि राज्य में वन आवृत क्षेत्र बढाने के मद्देनजर कृषि वानिकी को बड़े पैमाने पर बढावा दिया जा रहा है। किसानों को विभिन्न वृक्षों की पौध रियायती मूल्यों पर उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि वे कृषि वानिकी अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें। जिला कुरूक्षेत्र के गांव सियोंठी में एक क्लोनल युकलिप्टुस ऑगमैंटेशन सैंटर स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि किसानों को क्लोनल युकलिप्टुस की पौध 6.50 रुपये प्रति पौध की दर से उपलब्ध करवाई जा रही है, जबकि प्राईवेट नर्सरियों में 10 से 12 रुपये प्रति पौध लिए जा रहे हैं। इसी प्रकार, किसानों को चिनार की पौध भी 5 रुपये प्रति पौध के रियायती मूल्य पर उपलब्ध करवाई जा रही है।

शनिवार, 24 जुलाई 2010

जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 39 हजार 900 रूपये की जुआ राशि बरामद

डबवाली-उपमण्डल के गांव चौटाला में जिला की स्पेशल स्टॉफ पुलिस ने मुखबरी के आधार पर छापा मारकर जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 39 हजार 900 रूपये की जुआ राशि बरामद की है। सभी आरोपियों के विरूद्ध जुआ अधिनियम के तहत थाना सदर डबवाली में अभियोग दर्ज कर लिया गया है तथा गांव चौटाला निवासी झण्डू राम व उसके बेटे राजू तथा घर की महिला सदस्यों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के लिए थाना सदर में मुकद्दमा दर्ज कर कार्यवाई आरम्भ कर दी है। उनके घर से गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान बलदेव पुत्र मनोहर लाल वार्ड नंबर 18 संगरिया, सतपाल पुत्र बाबू लाल निवासी पिपली, इन्द्रपाल पुत्र लीलाधर निवासी गांव चौटाला, गोरीशंकर पुत्र दीनानाथ निवासी पिपली व सुरजीत पुत्र ठाकर सिंह निवासी संगरिया राजस्थान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार स्पेशल स्टाफ के प्रभारी उपनिरीक्षक अमित बैनीवाल को सूचना मिली कि गांव चौटाला की एक ढाणी में गांव चौटाला व आस-पास के गांवों के कुछ लोग एकत्रित होकर बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना को पाकर स्पेशल स्टॉफ के प्रभारी अमित बैनीवाल ने अपने स्टॉफ के साथ उक्त स्थान पर दबिश दी। पुलिस ने मौका से सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन झण्डू राम के बेटे राजू व घर की महिला सदस्यों मौका पर पहुंच गई तथा पुलिस स्टॉफ से उलझने गली तथा हाथपाई पर उतारू हो गई। जिससे जुआ खेल रहे 9 व्यक्ति मौका पर से फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार किए गए पाँच व्यक्तियों की तालाशी लेने पर 39 हजार 900 रूपये की राशि बरामद हुई। इस बारे में जब स्पेशल स्टॉफ के उपनिरीक्षक अमित बेनीवाल से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मुखबरी के आधार पर यह छापामारी की गई थी तथा झण्डू राम के घर में बड़े पैमाने पर जुआ चलता है तथा आस-पास के गांवों के लोग भी यहां जुआ खेलने आते हैं। उन्होंने बताया कि अगर झण्डू राम के परिवार के सदस्य सरकारी कार्य में बाधा न डालते तो जुआ खेल रहे भागने वाले युवकों से लाखों रूपये बरामद हो सकते थे।

आपसी झगड़े में मामा-भान्जा घायल

डबवाली-उपमण्डल के गांव तिगड़ी में हुए आपसी झगड़े में मामा-भान्जा के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया गया। सिविल हस्पताल में उपचाराधीन तरसेम कुमार पुत्र अजैब ङ्क्षसह तथा उसके मामा गुरबचन पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी गोरीवाला ने बताया कि कुछ समय पहले उसका झगड़ा चाचा नायब सिंह के साथ हुआ था तथा पंचायत में कोई निर्णय नहीं हुआ। बीती देर रात्रि 12 बजे नायब सिंह ने अपने साथियों दर्शन सिंह, ज्ञान सिंह, गुरजन्ट सिंह, नवजोत, अमृतपाल, मनजीत ने लाठियों से हतलाकर घायल कर दिया। झगड़े की सूचना थाना सदर डबवाली को दे दी गई है।

ग्रामीण लोक अदालत में 23 मुकद्दमों का निपटारा मौके

डबवाली -उपमण्डल के गांव मौजगढ़ में आयोजित ग्रामीण लोक अदालत की अध्यक्षता एस. डी. जे.एम. महावीर सिंह तथा जे. एम. आई. सी. अमरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से की। एस. डी. जे.एम. महावीर सिंह की अदालत में प्रस्तुत 36 मुकद्दमों में से 23 मुकद्दमों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। जे. एम. आई. सी. अमरजीत सिंह की अदालत में दीवानी के 56 मुकद्दमें प्रस्तुत किए गए। जिनमें से 30 मुकद्दमों का निपटारा कर दिया गया। रिकवरी के प्रस्तुत 5 मुकद्दमों में से 3 का मौके पर ही निपटाया गया तथा छोटे आपराधिक मामलों के प्रस्तुत 5 केसों का निर्णय भी मौके पर सुनाया गया। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान के 6 मुकद्दमें प्रस्तुत हुए जिसमें से 5 का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। दिवाने के प्रस्तुत 51 मुकद्दमों में से 25 मुकद्दमें मौके पर ही निपटा दि गए। बैंक लोन का प्रस्तुत मात्र एक केस भी निपटा दिया गया। आबकारी अधिनियम के तहत प्रस्तुत 3 तथा समरी के एक केस में भी निर्णय सुनाया गया। इसके अलावा तहसीलदार राजेन्द्र कुमार के समक्ष इन्तकाल के प्रस्तुत 34 मुकद्दमों का निपटारा भी मौके पर ही चढ़वा दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को अधिवक्ता सुखवीर सिंह बराड़ व कुलवन्त सिंह सिद्धू ने मुफ्त कानूनी सहायता तथा लोक अदालत के महत्त्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अधिवक्ता एसके गर्ग, इन्द्रपाल बिश्रोई, इन्द्रजीत, जसप्रीत बराड़, बलजीत सिंह, ओपी गांधी, कमलजीत सिंह, एससी शर्मा, राजेश यादव, राजेन्द्र सरां, चरणजीत सिंह, जतिन्द्र दन्दीवाल, जसविन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह सहित बार ऐसोसिऐशन के सदस्य तथा अधिवक्ता उपस्थित थे। मंच संचालन अधिवक्ता युधिष्टर शर्मा द्वारा किया गया।

पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई

डबवाली- स्थानीय चौटाला रोड़ स्थित डीएवी स्कूल के प्रांगण में आज पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें प्रथम कक्षा से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती सरिता गोयल ने बताया कि पौधारोपण के अलावा भाषण प्रतियोगिता भी सम्पन्न हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण द्वारा ही ग्लोबल वार्मिग को नियन्त्रित किया जा सकता हैं। इस अवसर पर स्कूल का टीचिंग तथा नॉन टीचिंग स्टॉफ के अलावा प्रबन्ध समिति के सदस्य तथा छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे।




बाढ़ पीडि़तों के सहायतार्थ खाद्य सामग्री से भरी पाँच गाडिय़ों को हरी झण्डी देकर रवाना किया

डबवाली- उपमण्डल के गांव अबूबशहर से बाढ़ पीडि़तों के सहायतार्थ खाद्य सामग्री से भरी पाँच गाडिय़ों को सेवानिवृत मुख्याध्यापक औम प्रकाश चीमा, सरपंच श्रीमती इमानती देवी तथा गांव राजपुरा माजरा के सरपंच लाल चन्द ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी देकर गुरूद्वारा के सामने से रवाना किया। इससे पूर्व गत दो दिनों से उक्त खाद्य सामग्री का संग्रहन राजपुरा माजरा तथा अबूबशहर के ग्रामवासियों के द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबन्धक कुलदीप बांसल, चेयरमैन कुलदीप जम्मू, मनी राम, बलराम जाखड़, भजन लाल, ब्लॉक समिति मैम्बर पाली, माला राम माकड़, औम प्रकाश पूनीया, निर्मल खीचड़ के नेतृत्व में किया गया। जिसमें दोनों गांवों के ग्रामवासियों के सहयोग से एकत्रित खाद्य सामग्री के 360 पैकेट्स जिसमें 10 किलो आटा, 2 किलो चीनी, 1 किलो दाल, 100 ग्राम चायपत्ती तथा 100 ग्राम सरसों का तेल एवं आलु-प्याज थे। इस अवसर पर महिन्द्र शम्भू, राम कुमार जादूदा, जगदीश काकड़, सतपाल पूनीया, अजय कुमार, सन्दीप कुमार, छिन्द्र, कर्म ङ्क्षसह, जगदीश मेघवाल तथा ड्राईवर अनिल मौजूद थे। यह जानकारी देते हुए मेघराज खीचड़ ने बताया कि गांव में स्थित शिक्षण संस्थाओं ने भी सहयोग राशि देकर इस यज्ञ में अपनी आहुति डाली।

आरएसएस के स्वयं सेवक तथा सेवा भारती डबवाली इकाई के कार्यकर्ता ने बाढ़ राहत के लिए खाद्य सामग्री एकत्रित की

डबवाली- स्थानीय चौटाला रोड़ स्थित शहीद अशोक वढेरा सरस्वती विद्या मन्दिर के प्रांगण में आज प्रात: साढ़े 7 बजे आरएसएस के स्वयं सेवक तथा सेवा भारती डबवाली इकाई के कार्यकर्ता इके हुए और बाढ़ राहत अभियान के दूसरे दिन सन्तोष दुआ व औम धमीजा के संयुक्त नेतृत्व में खाद्य सामग्री एकत्रित करने का कार्य सुचारू रूप से किया। जिसमें कृष्ण वधवा, सतीश गुप्ता, अमृतपाल अग्रवाल, रवि मैहता, रमेश सेठी, श्याम लाल जिन्दल, कृष्ण लाल शर्मा, मोहित, अजय गर्ग, राजन सुन्धा, सुदेश आर्य, सतीश अग्रवाल सहित वाहन चालक रमेश ने अपना योगदान दिया।
यह जानकारी देते हुए आरएसएस के सह-कार्यवाह नरेश गुप्ता ने बताया कि बाढ़ पीडि़तों के पुनर्वास के लिए खाद्य सामग्री एकत्रित करने के लिए आरएसएस के स्वयंसेवक तथा सेवा भारती के कार्यकर्ता दिन - रैन जुटे हुए हैं तथा गत दिवस की भान्ति आज भी दो शिफ्टों में यह कार्य किया गया। पहली शिफ्ट में आदर्श नगर, एकता नगरी, पुराना हनुमान मन्दिर, कॉलोनी रोड़ एरिया को कवर किया गया तथा दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शुरू होकर रात्रि 8 बजे तक चली। जिसमें रेल्वे स्टेशन रोड़, मीना बाजार, न्यू बस स्टैंड रोड़, जीटी रोड़ तथा इसके साथ लगता एरिया शामिल हंै।
उन्होंने बताया कि आरएसएस तथा सेवा भारती के आह्वान पर बाढ़ पीडि़तों के पुनर्वास के लिए जहां नगरवासियों ने दिल खोलकर आटा, दाल, चावल व अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुऐं दी। वहीं नकद सहयोग राशि देकर भी पुनीत कार्य में अपना योगदान डाला।

गुरुवार, 22 जुलाई 2010

टेबल फैन में करन्ट आने से परिवार की छोटी बच्ची सहित तीन महिलाऐं घायल

डबवाली- स्थानीय वार्ड नम्बर 6 में स्थित एक घर में पड़े टेबल फैन में करन्ट आने से परिवार की छोटी बच्ची सहित तीन महिलाऐं घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार कबीर बस्ती निवासी 62 वर्षीय महिला कस्तूरी देवी पत्नी दिवान चन्द अपने घर में साफ सफाई का कार्य कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने कमरे में रखे टेबल फैन को हाथ से पीछे हटाने का प्रयास किया तो अचानक उनके हाथ में बिजली के करन्ट से तेज झटका लगा और टेबल फैन उनके ऊपर गिर गया तभी कमरे में बैठी उनकी बड़ी बेटी रेखा तथा छोटी बेटी सोनू ने उन्हें उठाने का प्रयास किया तो वह दोनों भी करन्ट की चपेट में आ गई। यह सब देखकर कस्तूरी देवी की 5 वर्षीय दोहती सुनैणा रोते-रोते उनके पास आई और उस मासूम को भी करन्ट ने नहीं बख्शा। घर के सामने खड़े उनके पड़ोसी औम प्रकाश तथा नरेश कुमार उर्फ नेशी ने उन्हें करन्ट की चपेट में देखा तो नेशी ने समझदारी तथा साहस का परिचय देते हुए ट्रसंस्फार्मर से मेन लाईन ही काट दी। तब जाकर उन्हें करन्ट से छुटकारा मिला। इतने में आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने करन्ट लगने से घायल हुई महिलाओं तथा बच्ची को स्थानीय सिविल हस्पताल में उपचर हेतु दाखिल करवाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों का उपचार शुरू कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक उपचार चल रहा था तथा सभी घायलों की हालत स्थित थी।

वातवारण को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए तीसरे वनमहोत्त्सव का आयोजन

डबवाली-वातवारण को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कृत संकल्प संस्था वरिष्ट नागरिक कल्याण संघ ने अपने दिवंगत आजीवन सदस्य डा. तारा चन्द की याद में तीसरे वनमहोत्त्सव का आयोजन गांव सांवत खेड़ा के राजकीय मिडल स्कूल के प्रांगण में गत दिवस किया। कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि गांव के सरपंच रणजीत सिंह सांवतखेड़ा ने पौधा रोपित कर किया। संस्था सदस्यों उपस्थित महिला पंचों, अध्यापकों व विद्यार्थियों ने लगभग 500 पौधे रोपित किए तथा उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर शिक्षाविद् आत्मा राम अरोड़ा ने अपने सम्बोधन में प्रेरित करते हुए कहा कि सुखमय जीवन जीने के लिए तथा निरोगी काया के लिए पौधों की दोस्ती कभी दगा नहीं देती अपितु व्यक्ति को साहसी तथा परोपकारी जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि पौधों को संरक्षित करना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए और पौधों से मिलने वाले नाना प्रकार के लाभों को ध्यान रखते हुए उन्हें काटना नहीं चाहिए। वृक्षों से मिलने वाली छाया जहां मुसाफिरो को आराम देती है, वहीं पौधे हमें आक्सीजन देते हैं और भूमि की उर्वरा श्क्ति को भी बनाए रखते हैं। सरपंच रणजीत सिंह सांवतखेड़ा तथा सतीश जग्गा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर गुरतेज सिंह धालीवाल ने 1100 रूपये तथा मिस्त्री इकबाल सिंह ने स्कूल को एक पंखा देने की घोषणा की। प्रधान सहजींद्र सिंह भाटी ने सभी आए हुए मेहमानों का अभिनन्दन किया तथा संस्था के सचिव शशिकांत श्र्मा ने आए सभी मेहमानों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा लगाए गए पौधों की रक्षा करने तथा उन बच्चों को सम्मानित करने का आह्वान किया जो पौधों को पाले पोंसेगे तथा उनकी रक्षा करेंगे। कार्यक्रम के प्रकल्प अधिकारी शुगन सिंह ने अथक प्रयासों से इस कार्यक्रम को सफल बनाया तथा सभी सदस्यों ने उनका आभार प्रकट किया।

इंडियन नेशनल लोकदल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए पूरी ताकत झोंकी

डबवाली - जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए स्थानीय विधायक डॉ. अजय सिंह चौटाला के दिशा-निर्देशानुसार इंडियन नेशनल लोकदल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंकी हुई है। यह जानकारी देते हुए इनेलो के कार्यालय प्रभारी प्रह्लाद राय तथा टेक चन्द छाबड़ा ने संयुक्त रूप से बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए आज नई अनाज मण्डी स्थित इनेलो कार्यालय के सामने से वाहन रवाना किए गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. सीता राम, राधे राम गोदारा, महावीर सहारण, पार्षद गुरजीत सिंह, गुरचरण नम्बरदार, दर्शन मान, डॉ. गिरधारी लाल गर्ग, सर्वजीत मसीतां, बलदेव गर्ग, लभु सेठी, दर्शन मोंगा, पार्षद लवली मैहता, नरेश मित्तल, अमनदीप, कुलदीप सिंह जम्मू, राजा पेंटर, सन्दीप गंगा, अशोक कुमार, खेम चन्द छाबड़ा, गिरधारी बिस्सु, सुभाष मित्तल, रणवीर राणा, पुष्पा दैड़ान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा सेवा भारती ने बाढ़ राहत समिति बनाई

डबवाली-राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा सेवा भारती की एक संयुक्त बैठक गत दिवस स्थानीय सिन्दूरी हनुमान मन्दिर के प्रांगण में नगर संघचालक सन्तोष दुआ तथा सेवा भारती के प्रधान राज गर्ग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें जिला सिरसा में आई प्राकृतिक आपदा बाढ़ से हुए नुक्सान पर गहरा दु:ख व्यक्त किया गया तथा बाढ़ पीडि़तों तथा अपने घरों से पलायन कर शरणार्थी हुए लोगों के बचाव के लिए बाढ़ राहत समिति बनाई गई। जिसका संयोजक सेवा भारती के कर्मठ सदस्य कृष्ण कुमार शर्मा को बनाया गया। यह जानकारी देते हुए सेवा भारती के सचिव सतीश अग्रवाल ने बताया कि इस आपदा से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन जन साधारण के सहयोग के बिना इस प्राकृतिक आपदा पर काबू पाना असम्भव है। इसलिए संघ तथा सेवा भारती की ओर से श्री शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार तथा शनिवार को बाढ़ पीडि़तों की सहायतार्थ शहरवासियों से सहयोग राशि तथा कच्चा राशन जिसमें आटा, दाल, चावल, चीनी, चायपत्ति आदि का संग्रहन किया जाऐगा तथा रविवार के दिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ पीडि़तों में वितरित किया जाऐगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि उक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि रविवार की प्रात: संघ तथा सेवा भारती से जुड़े सभी सदस्यों के घरों से पक्का भोजन (जिसमें 10-15 रोटी, सूखी सब्जी तथा अचार) एकत्रित कर बाढ़ पीडि़तों में बांटा जाऐगा। सेवा भारती के प्रधान राज गर्ग ने जन साधारण से आह्वान किया कि इस पुनीत कार्य में अधिक से अधिक सहयोग करें ताकि इस आपदा से निपटा जा सकें। इस अवसर पर औम धमीजा, राजन सुन्धा, औम प्रकाश अरोड़ा, विजय कामरा तथा सुदेश आर्य उपस्थित थे।

सोमवार, 19 जुलाई 2010

विपक्षी नेताओं को ओछी राजनीति छोड़कर बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिये आगे आना चाहिए -डा. सिंह

डबवाली-जिला सिरसा में आई बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है। इस आपदा से निपटने के लिए सरकार तथा प्रशासन ने अपने अथक प्रयास किये हैं, लेकिन जनता के सहयोग के बिना इस प्राकृतिक आपदा पर काबू नहीं पाया जा सकता। यह बात आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मुख्यमंत्री हरियाणा के पूर्व ओएसडी डॉ. के.वी. सिंह ने कांग्रेस कमेटी हलका डबवाली द्वारा स्थानीय सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से बाढ़ राहत सामग्री वितरित करने के लिए ले जाते हुए कहे। उन्होंने कहा कि इतनी तीव्र गति से घग्गर में पानी पहले कभी नहीं आया था। डा. सिंह ने विपक्षी नेताओं द्वारा बाढ़ के मामले में ओछी राजनीति करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने विपक्षी नेताओं के इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया कि मुख्यमंत्री हरियाणा ने एक सोची समझी चाल के तहत जिला सिरसा को डुबोया है। उन्होंने विपक्षी नेताओं को सुझाव भी दिया कि ऐसे समय में उन्हें ओछी राजनीति छोड़कर बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिये आगे आना चाहिए। डा. सिंह ने स्थानीय लोगों तथा जिला की सामाजिक संस्थाओं द्वारा बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिये किये गये प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने आगे कहा कि पानी की मार में आये जो लोग हलका डबवाली के गांवों में मेहमान के रूप में आकर ठहरे हैं उनकी मदद करना हमारा कत्र्तव्य है। स्थानीय सामाजिक संस्थाओं द्वारा कांग्रेस कमेटी के माध्यम से उनकी मदद के लिए सामग्री भेजने का फैंसला लिया गया है। इसी कड़ी में आज सामग्री वितरित की जा रही है और यह सामग्री जब तक बाढ़ पीडि़त हमारे मेहमान इस इलाके में रहेंगे तब तक उनकी मदद की जायेगी। डा. सिंह ने हरियाणा सहकारी परिवहन समितियां वैल्फेयर एसोसिएशन, वरच्युस कल्ब, अग्निकांड़ पीडि़त संघ, प्रधान कच्चा आढ़ती एसोसिएशन प्रकाश चंद बांसल तथा अन्य दानी सज्जनों का भी सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर केशव शर्मा, संदीप चौधरी, विनोद बांसल, दरबारा सिंह, कर्मचंद शर्मा, पवन गर्ग, विशम्बर मैहता, संजय मिढा, मनवीर मान, रणजीत सिंह मसीतां, साहब राम सरपंच, जसकरण सिंह भाटी, लेखराज धमीजा, मलकीत सरपंच, आदराम सरपंच, डा. नानक, डॉ. भारत भूषण छाबड़ा, राजेन्द्र मटू, अमन भारद्वाज, गीता रानी, चंचल, सुरेन्द्र सिंह ठेकेदार, भागीरथ सरपंच, रविन्द्र बिन्दू, प्रदीप सहारण, जसविन्द्र सिंह खोखर, जगतार सिंह, जसपाल सिंह चहल, गुरचरण सिंह सहित अनेक नेता बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री लेकर पहुंचे और उन्हें हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

स्कूल के मुख्य द्वार पर सीवरेज का गन्दा पानी जमा,राहगीरों को भारी धिककत

डबवाली -पिछले दो सप्ताह से स्थानीय बाल मन्दिर मॉडल सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के मुख्य द्वार पर सीवरेज का गन्दा पानी जमा है तथा स्कूल आने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्कूल स्टॉफ तथा वहां से गुजरने वाले राहगीरों को भारी धिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल प्रबन्ध समिति के सचिव अरूण जिन्दल ने बताया कि स्कूल प्रिंसीपल एसएम देवगण द्वारा जन स्वास्थ्य विभाग पंजाब तथा हरियाणा को इस समस्या के बारे मौखिक तथा लिखित तौर पर कई बार अवगत करवाया जा चुका है परन्तु परिणाम वही ढाक के तीन पात ही रहा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उपायुक्त महोदय मुक्तसर, उपायुक्त महोदस सिरसा तथा स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को भी लिखा है। ताकि समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने बताया कि अब आलम यह है कि सीवरेज चॉक होने के चलते गन्दा पानी ओवरफ्लो होकर साथ लगते वाटर वक्र्स की डिग्गियों में जा रहा है। जहां से शहर के तमाम घरों में पेयजल की सप्लाई होती है तथा को जमा हुए काफी दिन हो चुके हैं तथा अब जमा पानी में मच्छर भी पनपने लगे हैं। जिससे विद्याथयों में बीमारी फैलने का खत्तरा बढ़ गया। श्री जिन्दल ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की निकासी करवाऐं ताकि फैलने वाली भयंकर बीमारियों से बचा जा सके।

21 जुलाई को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

डबवाली-स्थानीय चौटाला रोड़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा द्वारा स्थानीय तनसुख दास बिहारी लाल धर्मशाला में आगामी 21 जुलाई को प्रात: 9 से 11 बजे तक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें जरूरतमंदों को स्थानीय बैंक शाखा की ओर से जांच के पश्चात दवाईयां नि:शुल्क वितरित की जाऐंगी। यह जानकारी देते हुए शाखा प्रबन्धक बीएस सरपाल ने बताया कि उक्त जांच शिविर में बैंक के मेडीकल अधिकारी डॉ. प्रेम ग्रोवर आयुर्वेदाचार्य रोगियों की जांच करेंगे। इस अवसर पर वैद्य रामकुमार भी उनके साथ रहेंगे तथा बैंक स्टॉफ का पूरा योगदान रहेगा।

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP