IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

मंगलवार, 11 जनवरी 2011

कार व बस की भिड़न्त में कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

डबवाली- बीती रात शहर से 15 किलोमीटर की दूरी पर डबवाली-बठिण्डा सड़क मार्ग पर कार व बस की भिड़न्त में कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान रमनदीप पुत्र राम निवास, जगरूप सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव नथाना व कर्मजीत सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी गांव कल्याण सुखा के रूप में हुई है। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार रात 8 बजे के करीब रमनदीप, जगरूप सिंह व कर्मजीत सिंह अपनी सेंटरो कार नम्बर पीबी-03-यू-7629 में डबवाली से गांव नथाना जा रहे थे कि संगत मण्डी के समीप अचानक सामने से आ रही बठिण्डा-जयपुर चहल ट्रांस्पोर्ट कम्पनी की एक बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। तीनों कार सवार युवक कार में ही फंस गए और घटना के बाद बस चालक बस को वहीं छोड़कर फरार हो गया। सड़क हादसे की खबर सुनते ही संगत तथा आस-पास के लोग एकत्रित हो गए, तभी माँ जगदम्बा वैल्फेयर कल्ब की ऐम्बूलैंस द्वारा मरीज को लुधियाना छोड़कर संस्था सदस्य राजू डबवाली वापिस आ रहा था कि दुर्घटनास्थल रूका तथा गांववासियों के सहयोग से घायलों को कार से बाहर निकालने का कार्य आरम्भ कर दिया। सूचना मिलते ही जन सहारा सेवा संस्था के सदस्य पाली ङ्क्षसह ऐम्बूलैंस सहित घटनास्थल पर पहुंचे तथा तीनों घायलों को उपचार के लिए बठिण्डा के राजकीय अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने तीनों घायलों को मृत घोषित कर दिया। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही थाना संगत मण्डी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और बस को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरम्भ कर दी। सोमवार प्रात: थाना संगत मण्डी चौकी ईंचार्ज सन्दीप भाटी सिविल हस्पताल पहुंचे और मृतक जगरूप के नजदीकी रिश्तेदार हरमिलाप के ब्यान पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने व दुर्घटना करने के तहत मामला दर्ज कर बस चालक की तालाश शुरू कर दी है।

सोमवार, 10 जनवरी 2011

श्री गुरू गोबिंद सिंह के प्रकाश उत्सव को लेकर इलाके में नगर कीर्तनों का जोश

डबवाली-श्री गुरू गोबिंद सिंह के प्रकाश उत्सव को लेकर इलाके में नगर कीर्तनों का जोश देखते ही बनता है इस कड़ी में जहा कल देर शाम तक डबवाली के गुरूद्वारा सिंह सभा द्वारा नगर कीर्तन निकाला गया।व्ही आज डबवाली हल्के के गाँव सावंत खेडा में भी नगर कीर्तन निकला गिया , इस नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस नगर कीर्तन की अगुवाई पांच प्यारों द्वारा की जा रहीथी ,डबवाली में नगर कीर्तन शहर के मुख्य बाजार में स्थित गुरूद्वारा सिंह सभा से शुरू होकर शहर के कलोनी रोड, बस स्टैंड, गोल चौंक, जी.टी. रोड से हाता हुआ वापिस अपने गतंव्य स्थान पर पहंचा।व्ही गाँव सावंत खेडा में नगर कीर्तन गाँव के गुरुद्वारा दुख निबरण साहिब से शुरू हो कर गाँव के भीं-भीं मार्गों से होता वापिस अपने गतंव्य स्थान पर पहंचा। इस नगर कीर्तन का कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा आदर सत्कार करतेे हुए साथ चल रहे महिलाओं व पुरूषों की चाय व लंगर पानी से सेवा की गई। नगर कीर्तन में यह बात विशेष रूप से देखने को मिली की जिस मार्ग से कीर्तन ने गुजरना था उस मार्ग पर श्रद्धालुओं द्वारा साफ-सफाई करतेे हुए छिड़काव तक किया गया था। जिससे नगर कीर्तन की शोभा में चार चांद दिखाई दे रहे थे।

मंगलवार, 4 जनवरी 2011

महिला सदस्य से कुछ युवकों द्वारा छेडख़ानी करने पर जब ऐतराज जताया गया तो उदण्ड युवकों ने सीनाजोरी दिखाते हुए युवती के परिवारजनों को ही कथित रूप से पीट ड

डबवाली-शहर में 'ईजी-डे' स्टोर की शुरूआत ही 'अनईजी' कही जा सकती है। देश चाहे आज माल स्टोर संस्कृति से सराबोर होकर तरक्की की नई ऊंचाईयां लांघ रहा है लेकिन डबवाली जैसा कस्बाई क्षेत्र अभी माल स्टोर की महानगरीय संस्कृति को आत्मसात करने के लिए तैयार नहीं है। 'ईजी - डे' स्टोर के शुरूआती दिनों में हुए घटनाक्रम इस बात को पुख्ता करते प्रतीत होते हैं। स्टोर में खरीददारी करने पहुंचे एक प्रतिष्ठित परिवार की महिला सदस्य से कुछ युवकों द्वारा छेडख़ानी करने पर जब ऐतराज जताया गया तो उदण्ड युवकों ने सीनाजोरी दिखाते हुए युवती के परिवारजनों को ही कथित रूप से पीट डाला। इस अवसर पर बीच-बचाव करने वाले भी उपरोक्त युवकों के शिकार हो गए। अगले दिन स्टोर में खरीददारी करने आए एक व्यक्ति का मोटरसाईकल चोरी हो गया। उपरोक्त घटनाक्रम के चलते जहां स्टोर के स्थानीय प्रबन्धक बेहद असहज महसूस कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर छेड़छाड़-मारपिटाई प्रकरण बाबत किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई भी अमल में नहीं लाई गई। पीडि़त परिवार जहां लोकलाज के भय से सम्भवत: ऐसा नहीं कर पाया लेकिन स्टोर के प्रबन्धक को तो दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए थी अन्यथा क्या सम्भ्रान्त परिवारों की महिलाऐं खरीदरारी करने उनके प्रतिष्ठान पर आ पाऐंगी? क्या कोई कानूनी कार्रवाई न करके गुण्डा तत्त्वों को शह नहीं दी गई है? ताकि वे भविष्य में भी इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति आसानी से कर सकें।

डॉ.केवी ने को कांग्रेस कार्यालय में लोगों की समस्याऐं सुनी

डबवाली-मुख्यमन्त्री हरियाणा के पूर्व विशेष कार्याधिकारी डॉ.केवी ने सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में लोगों की समस्याऐं सुनी तथा उनका मौके पर ही समाधान किया। डॉ.सिंह ने इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं व हल्के के लोगों को नववर्ष की बधाई व हार्दिक शुभकामनाऐं दी। दिनभर ग्रामीण व शहरी कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ.सिंह को नववर्ष की बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। इस अवसर पर डॉ.सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा कि 'बढ़ते कदम' रैली की घोषणा पर अमल करते हुए मुख्यमन्त्री हरियाणा ने नववर्ष पर नई औद्योगिक नीति की घोषणा करके हरियाणा में नए उद्योग लगाने का रास्ता साफ किया है। डा. ङ्क्षसह ने कहा कि औद्योगिक केटेगरी (सी) के तहत सिरसा जिला को औद्योगिक रूप से पिछड़ा क्षेत्र घोषित करके जिला सिरसा में भी औद्योगिक इकाईयां लगाने के लिए रियायतें देने का प्रावधान किया है। इससे इस क्षेत्र का औद्योगिक विकास शुरू होगा तथा नए उद्योग लगने से बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमन्त्री हरियाणा चौधरी भूपेन्द्र ङ्क्षसह हुड्डा के आभार जताया। इस अवसर पर ग्रामीण प्रधान दरबारा सिंह, ब्लॉक औढां प्रधान जगसीर सिंह मिठड़ी, डबवाली शहरी प्रधान पवन गर्ग, ईश्वर दास गांधी, केशव शर्मा, रमेश पाईपों वाले, बाबा हरबंस लाल, बिशम्बर दयाल मेहता, औम प्रकाश वधवा, पार्षद विनोद बांसल, रमेश बागड़ी, गीता चैहान, राकेश बाल्मीकि, रविन्द्र गर्ग 'गीगाÓ, रणजीत सिंह मान, विधानसभा प्रतिनिधि संजय मिढा, जगविन्द्र सिंह सरपंच अलीकां, राम कुमार सरपंच आसाखेड़ा, सन्दीप झीन्जा भारूखेड़ा, मदन सुथार, राजीव सिहाग, कृष्ण पूर्व सरपंच चैटाला, सोहन लाल पचार चौटाला, सन्दीप चौधरी, पूर्व युवा प्रधान रविन्द्र बिन्दु, मनवीर मान, साहब राम पुहाल, हरबिन्द्र ङ्क्षसह पूर्व सरपंच पिपली, डबवाली हल्का युवा उप प्रधान विजय सहारण, विनोद सहारण गोदीकां, भाल ईन्द्र सिंह, बिन्द्र सिंह, लाल चन्द मुन्नावाली, सुचेत सिंह सरपंच, जितेन्द्र सिंह वकील, गुरचरण सिंह, केवल शर्मा पिपली, बहाल सिंह मिठड़ी, गुरविन्द्र सिंह मिठड़ी, कमलजीत सिंह, निजी सचिव बजरंगलाल सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पुरानी रंजिश के चलते एक किसान द्वारा दिहाड़ीदार मजदूर को गण्डासी मारकर घायल किया

डबवाली-पुरानी रंजिश के चलते एक किसान द्वारा दिहाड़ीदार मजदूर को गण्डासी मारकर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार घायल को डबवाली के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में उपचाराधीन गांव शेरगढ़ निवासी कुलवीर ङ्क्षसह पुत्र लधर ङ्क्षसह ने बताया कि वह गांव के खेतों में दिहाड़ी का कार्य करता है और गांव के किसान बूटा ङ्क्षसह से पुरानी रंजिश चल रही है। उसने बताया कि कुछ माह पूर्व उक्त किसान ने नरमा चोरी का झूठा आरोप लगाकर उससे मारपीट की थी, उसने बताया कि बीती शाम वह अपने घर के बाहर खड़ा था कि उक्त किसान बूटा ङ्क्षसह व उसकी माता धापली देवी बिना किसी बात को लेकर उससे झगड़ा करने लग गए और उसके एतराज करने पर उक्त किसान ने गण्डासे से वार कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया तभी वहां मौजूद गलीवासियों ने उसे छुड़वाया और उसके परिजनों ने उसे उपचार हेतु राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाकर इस झगड़े की सूचना थाना शहर डबवाली को दी। पुलिस ने घायल के ब्यानों को दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जनगणना हेतु नियुक्त किए गए प्रगणक व सुपरवाईजरों की दो दिवसीय ट्रेङ्क्षनग मंगलवार से शुरू हो गई है--नागपाल

डबवाली- दुनिया के सबसे बड़े जनगणना अभियान कार्य का दूसरा चरण 9 फरवरी से प्रारम्भ होने जा रहा है। इस आश्य की जानकारी उपमण्डलाधीश (ना.)डॉ. मुनीष नागपाल ने डबवाली प्रैस कल्ब के सदस्यों को अपने कार्यालय में एक विशेष भेंटवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि जनगणना हेतु नियुक्त किए गए प्रगणक व सुपरवाईजरों की दो दिवसीय ट्रेङ्क्षनग मंगलवार से शुरू हो गई है तथा जनगणना के इस महाकुम्भ को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने के लिए बड़े स्तर पर भी विभिन्न कार्य शुरू हो रहे हैं। जिसके लिए डबवाली उपमण्डल में ग्रामीण के 396 ब्लॉक बनाए गए हैं तथा इस कार्य के लिए 377 प्रगणक नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 60 सुपरवाईजरों की नियुक्ति की गई है। जिनमें आरक्षित सुपरवाईजरों की संख्या 9 तथा प्रगणकों की संख्या 56 है। उन्होंने बताया कि इस जनसंख्या गणना के अभियान से जुड़े शेष रह गए प्रगणक तथा सुपरवाईजर जोकि किन्हीं कारणवंश आज उपस्थित नहीं हो सकें, उनकी एक दिवसीय ट्रेङ्क्षनग 27 जनवरी को होगी। ग्रामीण क्षेत्र के ईंचार्ज तहसीलदार राजेन्द्र कुमार होंगे। इसके अलावा शहरी क्षेत्र के ईंचार्ज नगरपालिका के सचिव कुलदीप मलिक को बनाया गया है। डॉ. नागपाल ने बताया कि शहरी क्षेत्र के लिए 95 ब्लॉक बनाए गए हैं। जिनमें 89 प्रगणक तथा 18 सुपरवाईजर बनाए गए हैं। जिनमें 15 प्रगणक तथा 3 सुपरवाईजर आरक्षित हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लिए ट्रेङ्क्षनग का कार्य तहसील कॉम्पलैक्स में दिया गया तथा शहरी क्षेत्र के लिए ट्रेङ्क्षनग का कार्य गौशाला रोड़ स्थित सामुदायिक केन्द्र में दिया गया। उन्होंने बताया कि इस जनसंख्या गणना के अभियान को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में आमजन अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे ताकि देश के विकास को गति मिल सके। क्योंकि इस नई जनगणना के आधार पर ही विकास हेतु नीतियां बनाई जाऐंगी। डॉ. नागपाल के अनुसार उक्त जनगणना का कार्य 28 फरवरी तक निरन्तर चलेगा तथा अन्तिम दिवस 28 फरवरी की रात्रि बेघर लोगों की जनगणना का कार्य भी किया जाऐगा। इस अवसर पर तहसीलदार राजेन्द्र कुमार भी उपस्थित थे। इससे पूर्व डॉ. नागपाल ने उपस्थित सभी सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाऐं दी तथा जलपान भी करवाया। इस अवसर पर प्रैस कल्ब के प्रधान वासदेव मैहता, विजय वढेरा, डॉ. राज कपूर, पवन कौशिक, डॉ. सुखपाल ङ्क्षसह सांवतखेड़ा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

सोमवार, 3 जनवरी 2011

संजीव शाद हरियाणा थेटर आर्टिस्ट वेल्फारे असिओसेशन के संयोजक नियुक्त

डबवाली(सुखपाल सिंह)डबवाली के रंग कर्मी संजीव शाद को राज्य सत्रीय हरियाणा थेटर आर्टिस्ट वेल्फारे असिओसेशन ने अपना जिला सिरसा में नाटक व् रंग मंच के प्रचार प्रसार हेतू जिला सिरसा का संयोजक नियुक्त किया है यह जानकारी हरियाणा थेटर आर्टिस्ट वेल्फारे असिओसेशन के परधन संजीव लखनपाल ने फ़ोन के माध्यम से संजीव शाद की दी! संजीव शाद ने बताया की हरियाणा में रंग कर्मियों को इक मंच पर इकत्रित करके रंग मंच के प्रति व् रंग मंच के उथान व् प्रचार प्रसार हेतू हरियाणा थेटर आर्टिस्ट वेल्फारे असिओसेशन का गठन गत दिवस कुरुक्षेत्र में किया गया था इस असिओसेशन में कय्क्र्रनी के इलावा जिला संयोजको की नियुक्तिया भी की गयी है ताकि नये युवा रंग कर्मियों को रंग मंच से जोड़ा जाये,प्राचीन काल से लेकर आज के आधुनिक भारत तक नाटक विधा ने अपनी अग्रणी भूमिका निभाई है व् रंग मंच आगे भी निभाता रहेगा!असिओसेशन का मुख्य लक्ष्य होगा की ठेअटर को शिक्षा पर्णाली के साथ जोड़ा जाये व् नाटक निर्देशकों का कय्र्शेल्ली भत्ता सम्मानजनक हो व् हरियाणा नाटक एकेडमी की स्थापना जैसे कई अहम् मुदो को सकारात्मक रूप देने के लिए विनम्र निवेदन किया जायेगा!शाद की नियुक्ति पर वर्चस क्लब के संस्थापक केशव शर्मा,परधन बीर चाँद गुप्ता,लोइन सतीश जग्गा व् रंगकर्मी मनोज अगरवाल,दर्शन अंजआन,वेद भारती,अमन भरद्वाज.विवेकनद स्कूल सिरसा के राम सिंह यादव,हरयाणा पब्लिक स्कूल की नटखट संस्था,महक संस्था ,राजेश हकु,जितेंदर ने बधाई दी

वर्चुअस क्लब इंडिया नशे के कारण,निवारण व् परिणाम विषय पर भाषण प्रतियोगिता करवा कर 28 वां स्थापना दिवस मनाया

डबवाली(सुखपाल सिंह)मानवता कि सेवा को समर्पित कला,संस्कृति,खेल,शिक्षा के परचार प्रसार हेतू शहर कि अग्रणी संस्था वर्चुअस क्लब इंडिया मंडी डबवाली ने आज स्थानीय राजकीय वरिस्थ माध्मिक स्कूल में नशे के कारण,निवारण व् परिणाम विषय पर भाषण प्रतियोगिता करवा कर 28 वां स्थापना दिवस बड़े ही साधारण तरीके से विधिवत रूप में मनाया!कार्यक्रम में नगर के भिन्न-भिन्न स्कूलों के 8 प्रतिभागियों ने भाग लिया व् आज के ज्वलंत विषय नशाखोरी के खिलाफ युवा वर्ग को जागरूक करने का संकल्प लिया!इस प्रतियोगिता में नव परगति सेन. सेक. स्कूल की जपिंदर गिन्नी ने प्रथम,क्रिस्ट मिशन की छात्रा अलका व् शालिनी सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय की ने त्रितय स्थान प्राप्त किया व् राजकीय वरिस्थ माध्मिक स्कूल के छात्र तर्किश को सांत्वना पुरुस्कार दिया गया! इस अवसर पर पर मुखातिथि शिक्षा विद आत्मा राम अरोरा ने सम्भोदित करते हुए कहा की वर्चुअस क्लब इंडिया ने पिछले 27 वशो से मानवता के कल्याण हेतू कला,खेल व् शिक्षा के प्रचार प्रसार व् समाज सेवा व् स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देकर समाज में नये आयाम स्थापित करके समाज को नई दिशा दी है यह सब लोगो के सहयोग व् दानवीरों के सोजन्य से व् प्रेस क्लब के पत्रकार साथियों के अमूल्य विचारो से ही संभव हो पाया है!वर्चुअस क्लब सदेव भविष्य में अपनी भूमिका बखूबी निभाता रहेगा ऑर उन्हों ने युवा पीडी को जागरूक करते हुए कहा की युवा देश के भविष्य होते है ऑर आज का युवा नशा रहित होना चाहए क्यों की नशा जीवन रूपी यात्रा को दीमक की तरह खोखला कर देता है ऑर ये स्थापना दिवस समाजिक बुरयियो के खिलाफ इक संकल्प, इक लक्ष्य सिद्ध होगा!ऑर मुखातिथि आत्मा राम अरोड़ा ने वर्चस परिवार के सदस्यों को अपना आशीर्वाद दिया!इस अवसर पर महक एन.पी.एस डबवाली के कलाकारों ने प्रसिद्ध कोरेओग्रफेर अमन ने नशाखोरी के खिलाफ "देस होया परदेस" कोरेओग्रफी प्रस्तुत करके युवा पीड़ी को जागरूक किया!इस अवसर पर क्लब के प्रधान श्री बीर चाँद गुप्ता ने क्लब की कार्यशेली के बारे में दर्शको को बताते हुए वार्षिक रिपोर्ट पड़ी ऑर कार्यक्रम के दोरान जरुरत मंद बच्चो के लिए गरम जर्सिया व् स्वेटर मुख्याधिपक बलजिंदर भंगु को प्रदान की इस अवसर पर निर्णायक मंडल की भूमिका में परमजीत कोचर, संजीव शाद व् मैडम नवजोत शर्मा ने अदा की जबकि मंच सञ्चालन नरेश शर्मा ने बखूबी निभाए व् प्रकल्प परमुख जतिंदर शर्मा ने आये मेहमानों का स्वागत किया!इस अवसर पर क्लब के संस्थापक केशव शर्मा ने शहर की समाजिक संथाओ, शिक्षण,धार्मिक व् पत्रकार साथियों का व् पर्शासन का क्लब को अमूल्य सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया!इस कार्यक्रम में वेद कालरा,अशोक टीना,भूपिंदर सूर्या,तरसेम जिंदल,परवीन सिंगला,मथरा दास चलाना,दीदार सिंह ग्रोवर व् अन्य हस्तिया शामिल हुई

सेवा भारती ने द्वारा नगर के विभिन्न हिस्सों में नाना प्रकार के प्रकल्प चलाए

डबवाली- सेवा भारती की स्थानीय इकाई द्वारा नगर के विभिन्न हिस्सों में नाना प्रकार के प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। जिनमें बच्चों के लिए संस्कार केन्द्र तथा युवतियों के लिए सिलाई केन्द्र प्रमुख हैं। इसी कड़ी में स्थानीय वाटर वक्र्स एरिया में दशमेश संस्कार केन्द्र के नाम से चल रहे संस्कार केन्द्र में अध्ययनरत 60 बच्चों को स्थानीय लायंस कल्ब सुप्रीम द्वारा प्रधान मनोहर लाल ग्रोवर की अध्यक्षता में शनिवार सायं जॢसयां वितरित की गई। उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए श्री ग्रोवर ने कहा कि सेवा भारती द्वारा किए जा रहे कार्य प्रशंसनीय हैं तथा लायंस कल्ब सुप्रीम द्वारा भी समय-समय पर सामाजहित के कार्य किए जाते हैं। इन्हीं कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए लायंस कल्ब सुप्रीम द्वारा दशमेश संस्कार केन्द्र के बच्चों को इस सर्दी की ठिठुरना से बचाने तथा उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए जॢसयां वितरित की गई हैं। इस अवसर पर सेवा भारती के अध्यक्ष राज कुमार गर्ग व विभाग सचिव सतीश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से लायंस कल्ब सुप्रीम के सदस्यों का आभार जताया। इस अवसर पर एसके दुआ, राम लाल बागड़ी, संस्कार केन्द्र के प्रकल्प प्रमुख कृष्ण लाल शर्मा तथा संस्कार केन्द्र की अध्यापिकाऐं सीमा, निशा सहित लायंस कल्ब के मुकेश कामरा, प्रेमसुख दास सेठी, भूपिन्द्र अरोड़ा, भूपिन्द्र पाहूजा (भूपी), राज मिढा, गुरदीप कामरा उपस्थित थे। यह जानकारी देते हुए श्री अग्रवाल ने बताया कि सेवा भारती द्वारा रविवार को बाल मन्दिर के प्रांगण में एक ओर सिलाई केन्द्र का शुभारम्भ किया गया है। जिसमें युवतियों को शिक्षिका बिन्दु द्वारा सायं 3 बजे से 5 बजे तक कटाई-सिलाई सिखलाई जाऐगी।

Indefinite curfew in Mansa town after Sikh-Dera Sacha Sauda stand-off

Indefinite curfew was imposed in Bhikhi town of Mansa district on Sunday evening to avert a clash between Sikh activists and followers of Sirsa-based Dera Sacha Sauda, following violence that left a DSP among others injured. Police used lathicharge, water cannons and teargas shells to control the crowd.The situation in the area has been tense, with Dera followers accusing Sant Samaj leader Sant Baljit Singh Daduwal, who has been conducting a “Diwan (Sikh religious discourse)” in Bhikhi since December 31, of making “insulting remarks” against their dera head Gurmeet Ram Rahim Singh. Dera followers are holding their own religious discourse, the “Naam Charcha”, in Bhikhi.
On Saturday, power supply to the diwan was cut off, which meant that the sermon couldn’t be heard over a public address system. While the Sikhs blamed the administration, the latter called it the handiwork of some miscreants.
On Sunday, a large number of Sikhs as well as Dera followers reached Bhikhi, threatening a stand-off. Sant Daduwal was taken into “preventive custody” as a precautionary measure. The large number of Sikhs present there reportedly then attacked the police, forcing it to take action. “A number of cops are among those injured,” said Mansa SSP Hardial Singh Mann. “It was a clash between a group of miscreants in the Sikh group and the police.”
Budhlada DSP S S Doad, who was hit on the leg in stone-pelting, claimed the crowd “even tried to run me over with a tractor”.

शाहिद और प्रियंका ने की सगाई!

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर के सगाई करने की चर्चा जोरों पर है। पहले आई खबरों में कहा गया था कि दोनों नए साल के मौके पर चंडीगढ़ में किसी अज्ञात जगह पर सगाई करने की तैयारी में हैं, जहां शाहिद अपनी फिल्म मौसम की शूटिंग में व्यस्त हैं। जानकारों के मुताबिक देसी गर्ल ने अंतिम समय में अपनी योजना बदल दी। उन्होंने नया वर्ष अपने परिवार और दोस्तों के साथ गोवा में मनाना तय किया। चर्चा है कि शाहिद भी अपनी प्रेमिका के पास गोवा पहुंच गए। जहां दोनों ने सगाई कर ली। हालांकि प्रियंका ने सगाई की खबरों से इंकार किया है, लेकिन कहने वाले कह रहे हैं जहां धुआं तो तभी उठेगा, जब आग होगी।

रविवार, 19 दिसंबर 2010

जागो ! जागो !! खतरे में है RTI अधिकार

यदि आप हिंदुस्तान को भृष्टाचार मुक्त व आम आदमी की आवाज़ को ओर बुलंद होते हुए देखना चाहते है तो RTI एक्ट 2005 के तहत सूचना मांगने के अधिकार को सिर्फ 250 शब्दों व एक विषय तक सीमित करने निर्णय के विरोध में 27 दिसम्बर तक अपने ऐतराज़ जरूर दर्ज करवाएं. क्योंकि यदि आपने यह मौका गवां दिया तो समझिए कि आप अपने देश व समाज के हितों के प्रति जागरूक नहीं हैं. RTI एक्ट 2005 के अधिकारों में कटौती व बदलाव क़ी Saazish अफसरशाही व सरकारी तंत्र का देश क़ी जनता के हकों पर सीधा हमला है. ऐतराज़ जताने के लिए निर्धारित ईमेल ustri-dopt@nic.in पर ईमेल करने के लिए खर्च किये गए 5 मिनट देश व समाज क़ी तरक्की के लिए माकूल माहौल haasil करवा सकते है. बाकि फैसला आपके हाथ में है...........................


ऐतराज़ दर्ज करने के साथ-साथ इस इमेल को आगे अपने सैंकड़ों-हजारों लोगों को फॉरवर्ड भी करें ताकि सूचना का अधिकार कायम-दर-कायम रह सके.....

शनिवार, 18 दिसंबर 2010

''तेरे नाम का सुमिरन करके, मेरे मन में सुख भर आया'' भजन ने बांधा समां

डबवाली-आर्य समाज के तत्वाधान में आयोजित वाॢषक उत्सव व सामवेदीय यज्ञ महोत्सव का तृतीय चरण शुक्रवार रात्रि आर्य समाज मन्दिर में बड़ी श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया गया। जिसमें द्रोणस्थली आर्ष कन्या गुरूकुल की ब्रह्मचारिणीयों श्रद्धा, शान्ति, श्रीदेवी व मनीषा ने ''चंचल मन नित ओ३म् जपा कर'' व ''प्रभु का भजन न किया जीवन गंवा दिया'' जैसे भजनों के माध्यम से परमपिता परमात्मा का सुन्दर शब्दों में गुणगान किया। इसके पश्चात मंच पर आसीन भाई राजवीर शास्त्री दिल्ली वाले के भजनों ''तेरे नाम का सुमिरन करके, मेरे मन में सुख भर आया'' तथा ''जब ऋषि दया नन्द आया, अन्धकार यहां था छाया'' से समस्त वातावरण भक्तिमय हो गया। उन्होंने ओ३म् तथा ऋषि दया नन्द के विषय में विस्तार से चर्चा की। तदोपरान्त डॉ. अन्नपूर्णा जी ने अपने ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से वेद की वाणी का सुन्दर वर्णन करते हुए कहा कि अगर परमात्मा का सानिध्य चाहिए तो उस परमपिता परमात्मा की गोद में बैठे प्रतिदिन संध्या-हवन व उपासना करें। उन्होंने कहा कि भृर्तहरि के कहे अनुसार मनुष्य का जीवन 100 वर्षों का है और वेद भी यही कहते हैं परन्तु हम समय का सदुपयोग ही नहीं करते। सच्चे आनन्द की प्राप्ति के लिए प्रयास ही नहीं करते। दिन के आदि से लेकर सायं तक कार्य करते हैं और सायंकाल से भोजन आदि की व्यवस्था और रात्रि में सो कर आधा जीवन गुजार देते हैं तथा आधा जीवन आने-जाने व अन्य दिनचर्या में व्यतीत हो जाता है। आईए अपने जीवन को परिवर्तित करें ओर आज से संकल्प लें कि प्रतिदिन कुछ समय प्रभु भक्ति के लिए निकालेंगे। मंच संचालन प्रचार मन्त्री डॉ. अशोक आर्य द्वारा किया गया। पारिवारिक श्रृंखला का अन्तिम कार्यक्रम शनिवार की प्रात: विजय बांसल के निवास पर हवन यज्ञ से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर धर्मवीर ङ्क्षसगला, गौभक्त राम लाल बागड़ी, प्रकाश चन्द बांसल, मास्टर नत्थू राम अग्रवाल, विनोद बांसल, सुरेन्द्र ङ्क्षसगला, नवरतन बांसल, नीरज जिन्दल, जगदीश राय, जगरूप राय, राजेन्द्र गुप्ता एडवोकेट, अनेक गणमान्य व्यक्तियों सहित काफी संख्या में महिलाऐं भी उपस्थित थी। कार्यक्रम के अन्त में सभी को अल्पाहार तथा प्रसाद वितरित किया गया। यह जानकारी महामन्त्री सुदेश आर्य ने देते हुए बताया कि रविवार को सामवेद यज्ञ की पूर्णाहुति कार्यक्रम प्रात: 9 बजे से 12 बजे तक होगी तथा अन्त में ऋषि लंगर होगातथा राष्ट्र्रीय वैदिक शिक्षा परिषद् द्वारा आयोजित निबन्ध व भाषण प्रतियोगिताओं के विजेताओं को डॉ. अन्नपूर्णा जी अपने कर कमलों द्वारा पुरस्कृत करेंगी।

बढ़ते कदम रैली मील का पत्थर साबित होगी-गोविंद कांडा

डबवाली-प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि व तारा बाबा कुटिया के मुख्य सेवक गोविंद कांडा ने दावा किया है कि 25 दिसंबर को सिरसा में आयोजित रैली बढ़ते कदम सिरसा के इतिहास में मील पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा इस रैली में लाखों की संख्या में जुटी भीड़ के समक्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री करोड़ों रुपयों की विकास योजनाओं को हरी झंडी देंगे। डबवाली नगर पालिका की पूर्व अध्यक्षा सिम्पा जैन और कांग्रेसी नेता राजेंद्र जैन के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि डबवाली नगर पालिका के प्रधान पद पर कांग्रेस का ही कब्जा रहेगा। इससे बारे में वे शीघ्र ही नगर के कांग्रेस नेताओं और नगर पार्षदों के साथ मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलेंगे। उन्होंने बताया कि पूरे सिरसा जिले की मांगों का एक ही मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा जायेगा। जिसमें डबवाली में ओवरब्रिज, कालेज के भवन के निर्माण और बंद पड़े रिहायशी इलाकों की रजिस्ट्रियों को खोले जाने की मांग की जायेगी। इससे पूर्व उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुऐ उनसे अनुरोध किया कि वे एकजुट होकर कांग्रेस के लिए कार्य करें और ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में पहुंच कर मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों पर मोहर लगाये। इस मौके पर उन्होंने मौकापरस्त राजनेताओं से सावधान रहने की भी सलाह दी और कहा कि वे ऐसे नेता के हाथ मजबूत करंे और उसके सुख दुख का साथी बने और किसी से भी टकराने में समर्थ हो। उन्होंने कहा कि वे दो माह में एक बार डबवाली का दौरा कर यहां की जनसमस्याओं को दूर करवाने का प्रयास करने के साथ साथ कांग्रेस से दूर होते जा रहे कांग्रेसियों को पुन: कांग्र्रेस के साथ जोडऩे का प्रयास करेंगे। इससे पूर्व ब्लाक समिति के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह गदराना ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर शहरी कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवरतन बांसल, मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मलकीत सिंह गंगा, संजय हिटलर, छोटू राम सहारण, जग्गा सिंह बराड़, मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जसवंत सिंह बराड़, राम जी लाल प्रजापत, गोपाल मित्तल, गुरजंट सिंह बराड़, डॉ. संतोष व सुखविंद्र सिंह सूर्य सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

शहर के दूसरे चरण व गांवों के चौथे चरण में रैली में पहुंचने का दिया निमन्त्रण

डबवाली- बढ़ते कदम रैली में लोगों को आमन्त्रित करने के लिए शहर के दूसरे चरण व गांवों के चौथे चरण कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री हरियाणा के पूर्व ओ.एस.डी. डा. के.वी. सिंह ने वार्ड नं. 16, 13 व वार्ड नं. 1 तथा गांव जोगेवाला, पन्नीवाला मोरिकां, देसूजोधा, फूल्लो, चट्ठा, तिगड़ी, नौरंग, खोखर, हस्सू, असीर व माखा का दौरा किया तथा लोगों को रैली में आने का न्यौता दिया। डा. सिंह ने दावा किया कि लोगों के उत्साह को देखकर ऐसा लगता है कि इस रैली में मुख्यमंत्री हरियाणा का धन्यवाद करने के लिए लाखों की संख्या में लोग इकठ्ठे होंगे। भीड़ के नजरिए से यह एक ऐतिहासिक रैली होगी तथा जिला सिरसा में विकास के नए द्वार खोलेगी। शहर के लोगों ने डा. सिंह के सामने गैस की कम आपूर्ति व कालाबाजारी तथा अक्तूबर 2009 में बने बीपीएल कार्ड धारकों को राशन न मिलने की समस्या रखी तो डा. सिंह ने तुरंत संज्ञान लेते हुए निदेशक खाद्य्र एवं आपूर्ति विभाग को फोन द्वारा लोगों की दोनों समस्याओं से अवगत करवाया तथा एक सप्ताह के भीतर इन समस्याओं के निदान करने का अनुरोध किया। शहर में रुके विकास कार्यों के बारे में डा. सिंह ने कहा कि कुछ तकनीकी कारणों से विकास कार्यों में बाधा आयी है जिसे काफी हद तक दूर कर लिया गया है, अब जल्दी ही शहर के विकास कार्य पुन: शुरु कर दिए जायेंगे। आज डा. सिंह के साथ डबवाली हलका ग्रामीण प्रधान दरबारा सिंह, औढ़ा ब्लाक प्रधान जगसीर सिंह मिठड़ी, हलका के युवा उप प्रधान विजय सहारण, ब्लॉक शहरी के प्रधान पवन गर्ग, पूर्व प्रधान रामजी लाल, पूर्व शहरी प्रधान नवरत्न बांसल, पार्षद विनोद बांसल, मधु बागड़ी, जगदीप सूर्या, सुरजीत चावला, संगठन सचिव राकेश बाल्मिीकी, केशव शर्मा, जगदीश शर्मा, साहब राम पुहाल, डा. भारत भूषण, सरदार जसवंत सिंह, प्रशान्त गर्ग, मलकीत सिंह खालसा, इन्द्र जैन, निर्मल घुकांवाली, रामस्वरुप लखुआना, डा. रवि वर्मा, डा. सुरेन्द्र पाल जस्सी, भारत निरंकारी, जसकरण भाटी, भोला प्रधान, मेजर सिंह, गुरमेल सिंह जिला परिषद सदस्य, बलजीत सिंह फूल्लो, सुचेत सिंह, निर्मल सिंह खालसा, सिंगार सिंह, गुलाब सिंह, जगराज सिंह, दर्शन सरपंच, परमजीत माखा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

रंजिशन भाई ने भाई को पीटा, घायल

डबवाली-उपमण्डल के गांव लोहगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते बड़े भाई ने बेटों के साथ मिलकर छोटे भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार लोहगढ़ निवासी जसबीर सिंह पुत्र सुरजा सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार शाम 6 बजे के करीब अपने खेत से वापिस अपने घर आ रहा था रास्ते में उसके बड़े भाई हरदेव सिंह व भतीजे राजेन्द्र सिंह, सुखमन्द्र सिंह ने घेर लिया और उससे मारपीट कर उसे घायल कर दिया तभी साथ लगते खेत में बैठे लोगों ने उसे छड़़ाया और उसके परिजनों को सूचना दी मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे घायल अवस्था में डबवाली के राजकीय अस्पताल में ईलाज के लिए दाखिल करवाया। घायल जसवीर ने बताया कि आज से डेढ़ साल पूर्व हमारे बीच हुए बंटवारे के पैसों के लेन-देन को लेकर रंजिश चल रही थी उसी राशि के चलते उसके भाई ने उस पर घातक हमला किया। इस घटना की सूचना पुलिस चौकी चौटाला को दे दी है पुलिस चौकी के एएसआई रोशन लाल ने घायल के ब्यान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विवाहिता ने पति सहित सास-ससुर पर लगाए मारपीट करने के आरोप

डबवाली- निकटवर्ती पंजाब क्षेत्र के गांव फरीदकोट कोटली की एक महिला ने अपने पति व सास-ससुर पर मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया। घायल महिला को उसके भाई के पक्ष के लोगों ने डबवाली के राजकीय अस्पताल में दाखिल करवाया है। मिली जानकारी अनुसार पीडि़त महिला मनजीत कौर पत्नी गुरमेल सिंह ने बताया कि उसका पति नशे का आदि है और अपनी माँ नसीब कौर व पिता चहल सिंह के कहने पर रोजाना मारपीट करता है और भाईयों से पैसे लाने के लिए दवाब डालता है। उसके मना करने पर उससे मारपीट करता है। उसने बताया कि शुक्रवार प्रात: वह घर का काम कर रही थी कि उसके पति सास-ससुर ने भाईयों से पैसे लाने के लिए कहा लेकिन उसके मना करने पर तीनों ने उससे मारपीट की। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। जब उसका पुत्र निर्मल सिंह स्कूल से आया तो उसने उसके भाई को गांव सकता खेड़ा में फोन पर इसकी सूचना दी तो उसका भाई उसे गांव सकता खेड़ा ले आया और ईलाज के लिए डबवाली के राजकीय अस्पताल में दाखिल करवाया।

स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित

डबवाली- स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शनिवार प्रात: विभिन्न प्रतियोगिताऐं करवाई गई। जिसमें कक्षा तीसरी से दसवीं कक्षा तक के सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। यह जानकारी देते हुए स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सरिता गोयल ने बताया कि प्राईमरी विंग की आलु रेस प्रतियोगिता में 4थी कक्षा के अनुराग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि 5वीं कक्षा की मनुप्रिय व आंचल ने क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। तीन टाँग प्रतियोगिता में आशीष जोतरीवाल, अर्शदीप गिल तथा मुकुल व विशाल जोतरीवाल ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। बौरा रेस प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने काफी आनन्द उठाया। इसके साथ - साथ इंटर हाऊस में भजन व क्विज़ करवाया गया। उधर उपमण्डल के गांव मलिकपुरा में राजकीय उच्च विद्यालय में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों को ऊर्जा संरक्षण से सम्बन्धित जानकारी दी गई तथा इसी विषय पर निबन्ध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें विद्यालय के 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 10वीं की बेअन्त कौर ने प्रथम व अशोक कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

सोमवार, 6 दिसंबर 2010

जनता सरकार की जनहित नीतियों से प्रसन्न: हुड्डा

सिरसा -हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की जनता राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विकासकारी व जनहित की नीतियों से बेहद प्रसन्न हैं, जिसका उदाहरण कांग्रेस पार्टी की रैलियों में उमड़ रही भीड़ है। उन्होंने कहा कि सिरसा में भी संभवत: आगामी 27 जनवरी को एक रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भी जिले व प्रदेश की जनता भारी संख्या में पहुंचेगी। वे गत सांय स्थानीय वायुसेना केंद्र के विश्राम ग्रह में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उपायुक्त सी.जी रजिनीकांथन, सीडीएलयू के कुलपति केसी भारद्वाज, सांसद डा. अशोक तंवर, वायुसेना केंद्र स्टेशन कमांडर अनिल सभरवाल, जिला पुलिस कप्तान सतेंद्र गुप्ता, केंद्र के प्रशासनिक अधिकारी एस. सजीव, जिला कांग्रेस प्रधान मलकीत सिंह खोसा व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा व अन्य प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार बिजली उत्पादन पर विशेष बल दे रही है। आगामी 2012-13 तक प्रदेश बिजली उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर होगा। राज्य सरकार के प्रयासों से चालू वित्त वर्ष के दौरान हरियाणा के बिजली उत्पादन में 1950 मेगावाट की वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायतों को सुदृढ़ करके सशक्त समाज का निर्माण किया गया है। अब राज्य सरकार द्वारा पंचायतों को गांवों में विकास के लिए सीधी धनराशि मुहैया करवाई जा रही है। चालू वित्त वर्ष के दौरान सरकार द्वारा पंचायतों को सीधे रुप से 1200 करोड़ रुपए की राशि देने का निर्णय लिया गया। इसके साथ-साथ सरकार द्वारा सरपंच के पास रखे जाने वाले कैश इन हैंड की सीमा 5 हजार रुपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में सभी वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरु की गई है। उन्होंने भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें याद करते हुए कहा कि हरियाणा में बाबा साहेब के नाम से शिक्षा के क्षेत्र में शुरु की गई योजना पूरी तरह सार्थक सिद्ध हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में डा. अंबेडकर मेधावी छात्र योजना के तहत स्कूल और कॉलेजों में पढऩे वाले छात्रों को 4 हजार रुपए से लेकर 12 हजार रुपए तक की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग के छात्रों हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति, अनुसूचित जाति के छात्रों को आशुलिपि/ टंकन का एक वर्षीय निशुल्क कोर्स, अनुसूचित जाति छात्रा उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना तथा उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मुफ्त कोचिंग देने व अन्य कई प्रकार की योजनाएं शुरु की गई है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को फतेहाबाद की रैली के लिए बधाई भी दी।

एचपीएस में 16 दिवसीय मैमोरी इन्हांसमैंट कोर्स सम्पन्न

डबवाली-बच्चों का बचपन उदास नज़र ना आए और भारत देश के कल के नेता कहलाने वाले बच्चे आज ही बस्तों के बोझ से न दब जाऐं। इसलिए बच्चों को बैग-फ्री ऐजूकेश्न देने की जरूरत है और उसके लिए माईम-एन-एम तथा एचपीएस की ओर से माड्रर्न गुरूकुल पद्धति के आधार पर किए गए इस प्रयास से यह स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में भारत के अंदर एक नहीं अनेक नालन्दा व तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय खुलेंगे और समूचे विश्व का नेतृत्व करेंगे। उक्त शब्द कार्यक्रम की मुख्यातिथि प्रिंसीपल मैडम अंजू शर्मा ने स्थानीय एचपीएस सीनियर सैकेंडरी स्कूल में 16 दिवसीय मैमोरी इन्हांसमैंट कोर्स के समापन समारोह के अवसर पर बोलते हुए कहे। उन्होंने कहा कि नैमोनिस्ट सूरज मैहता के मात्र 16 घंटो की शिक्षण विधि से यदि ऐसे सार्थक परिणाम निकल सकते हैं तो जरूरत है कि विद्यालय का हर अध्यापक इस विधि को सीखे तथा कक्षा में इस विधि से बच्चों को सिखलाए व पढ़ाए। इस अवसर पर स्वतन्त्रता सेनानी पं. मदन मोहन मालवीय के पौत्र प्रतीक मालवीय जोकि आईआईटी रूड़की से गोल्ड मैडलिस्ट हैं, ने विशेष रूप से शिरकत की तथा अपने उद्बोधन में कहा कि एचपीएस के द्वारा माईम-एन-एम के सहयोग से जिस प्रकार की शिक्षा पद्धति का विकास किया जा रहा है और जिस प्रकार से बच्चों की मैमोरी को विकसित किया जा रहा है वह निश्चित ही आने वाले समय में देश को न केवल अच्छे आईआईटीयन अपितु उत्तर भारत से अच्छे आई.ए.एस भी उपलब्ध करवाएगा। माईम-एन-एम की ओर से प्रशिक्षण ले चुके बच्चों का क्विज़ करवाया गया। जिसमें प्रथम स्थान 10+2 की टीम ने प्राप्त किया। जिसमें नेतृत्व विष्णु दत्त, प्रियंका बिश्नोई व मास्टर जतिन ने भागीदारी की और 1100 रूपये का नगद ईनाम जीता। दूसरा स्थान 9वीं कक्षा की शिवानी, सिमरन व अलीशा ने प्राप्त किया और 500 रूपये का नगद ईनाम जीता व तीसरा स्थान 10वीं कक्षा के आरूष, प्रियंका व मनीषा ने प्राप्त किया और 250 रूपये का नगद ईनाम जीता। नैमोनिस्ट सूरज मैहता ने क्विज़ मास्टर की भूमिका बाखूबी निभाई और बच्चों ने न केवल शब्दों को सुनकर याद करके सुनाया अपितु नौवीं कक्षा के ईशान चुघ, मंदीप सचदेवा, अलीशा व शिवानी ने विज्ञान की पुस्तक के 30 पृष्ठों को याद करके सुनाया। वहीं 10+2 के अभिनव धमीजा ने बॉयलोजी की किताब के 30 पृष्ठों को याद करके सुनाया। एचपीएस मैनेजमैंट, स्टाफ व नटखट संस्था की ओर से इस अवसर पर नैमोनिस्ट सूरज मैहता को उनके द्वारा करवाए गए मैमोरी इन्हांसमैंट कोर्स के लिए तथा बच्चों में शिक्षा के प्रति रूचि पैदा करने के लिए विशेष रूप से मुख्यातिथि अंजू शर्मा, प्रतीक मालवीय अभिभावकों की ओर से प्रोफैसर अमित बहल तथा सीए एम.एल. ग्रोवर ने दुशाला पहनाकर, एक स्मृति चिन्ह सहित एक प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय निदेशक एवं प्रधानाचार्य आचार्य रमेश सचेदवा ने आए हुए मेहमानों का अभिनन्दन किया तथा नैमोनिस्ट सूरज मैहता के सम्मान में विद्यालय की ओर से प्रशंसा पत्र पढ़ा। उन्होंने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि आने वाले समय में 5वीं से 7 वीं तक के बच्चों का मैगा क्विज़ करवाया जाऐगा तथा 30 दिन के अंदर-अंदर जो बच्चे अपनी-अपनी विज्ञान की पूरी-की-पूरी पुस्तक को याद कर लेंगे उनकी प्रतियोगिता करवाई जाऐगी तथा विजेताओं को 2100 रूपये का नगद ईनाम दिया जाऐगा। इससे पूर्व मुख्यातिथि मैडम अंजू शर्मा द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिसमें 20 शब्दों को याद करके सुनाने वाले तीन छात्रों निशा, महकदीप सिंह व काजल ने कोर्स से हुए लाभ की शानदार प्रस्तुति की। क्विज़ प्रतियोगिता में सात टीमों के 21 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 250 छात्र-छात्राओं ने इस कोर्स को पूरा किया। जिन्हें माई-एन-एम की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP