IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

बुधवार, 4 मई 2011

इनेलो कार्यकर्ताओं ने डबवाली में रोष प्रदर्शन किया,ज्ञापन सौंपा

डबवाली-हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में कलैक्टर रेटों में की गई वृद्धि व हाऊस टैक्स बढ़ोतरी के मुद्दे पर बुधवार को इनेलो कार्यकर्ताओं ने  डबवाली में रोष प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला परिषद के चेयरमैन डॉ. सीता राम ने किया। इनेलो कार्यकर्ता बुधवार को गांधी चौक में एकत्रित हुए और यहां से प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय में पहुंचे। इनेलो कार्यकर्ताओं ने एसडीएम मुनीश नागपाल को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
इस ज्ञापन में हरियाणा की हुड्डा सरकार पर आरोप लगाया गया कि वह प्रदेशवासियों के हितों को सुरक्षित नहीं रख पाई है। प्रदेश में कलैक्टर रेटों में अनाप शनाप वृद्धि की गई है। इसके अलावा राज्य में गृहकर लगाने का जनविरोधी निर्णय भी लिया गया है। ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल महोदय से मांग की गई है कि प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए जन विरोधी निर्णय को निरस्त किया जाए। इसके अलावा गेहूं का भाव भी किसानों को 1500 रूपए प्रति किवंटल देने की मांग की गई है। जिला परिषद के चेयरमैन डॉ. सीता राम इस मौके पर पत्रकारों को कहा कि जब तक प्रदेश सरकार जन विरोधी फैंसलों को वापिस नहीं लेती इनेलो का संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर, राधेराम गोदारा, जगरूप सिंह,महावीर सहारण, गुरजीत सिंह,रणवीर सिंह राणा, कुलदीप गोदारा, नरेन्द्र बराड़, टेकचंद छाबड़ा, सर्वजीत सिंह मसीतां, संदीप गंगा, महेन्द्र डुडी, प्रहलाद राय, लवली मैहता, बलदेव गर्ग, के के सेठी, नरेश मितल, अजय धारणीया, जगदीश अरोड़ा, गुलजीन्द्र सोना, केशो राम, सुरेन्द्र छिन्दा, सुभाष मितल, दर्शन , रवि, सुशान्त, अशोक गोशा, सुरेन्द्र कुमार, संदीप गर्र्ग, धेला राम सुथार, रिंका सेठी, साहबराम चकजालु, परमजीत बराड़,गुरचरण नम्बरदार, बिल्लु जुनेजा, अवतार मलहान, काला जापानी, मंदर सरां, अमनदीप, पवन सेठी, बक्शी राम, डा0 ओ पी सचदेवा, सरदारी लाल, दुनीचंद शर्मा, मोहनलाल सहु, सतपाल लौहगढीया, जगजीत बराड़, जगदेव असीर, बलदेव मांगेआना, अशवनी धारनीयां, राकेश कुमार, भजन लाल, जोगिन्द्र ढाल, सुरेन्द्र बिश्रोई, चरणकमल पाना, दयानंद जलंधरां, हरबंस भिटीवाला, रामकुमार सोनी, सीताराम संींगला, मा0 हरनेक सिंह आदि उपस्थित थे।

गेहूं की बोरियों में आग

   डबवाली- चौटाला रोड पर हैफेड गोदाम में रखी गेहूं की बोरियों में आग लगने से बारदाना व गेहूं का नुकसान होने का समाचार मिला है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मचारियों द्वारा एक घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी अनुसार दोपहर े हैफेड गोदाम में कार्य कर रहे मजदूर विश्राम कर रहे थे कि अचानक उनकी नजर गेहूं की बोरियों से उड़ते धुएं पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना खाद्य आपूर्ति विभाग के निरिक्षक दरविंद पुनिया व फायर ब्रिगेड कार्यालय को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दमकल गाडिय़ों सहित घटना स्थल पर पहुंचे और जब तक आग पर काबू पाते तब तक 250 के करीब गेहूं की बोरियां जल कर राख हो चुकी थी और उनमें भरी गेहूं भी पानी से भीग गई थी।
    घटना स्थल पर पहुंचे खाद्य एवं अपूर्ति विभाग के निरिक्षक अरविंद पुनिया  ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चला लेकिन ज्यादा नुकसान होने से बच गया। उन्होंने बताया कि 250 बोरियों को नुकसान हुआ है लेकिन गेहूं को बच गया गेहूं को दोबारा बारदाने में भर दिया जाएगा।    

हरियाणा सरकार पंजाबी वर्ग के लोगों की अनदेखी कर उनसे भेदभाव की नीति अपना रही है--चावला

डबवाली -  हरियाणा सरकार पंजाबी वर्ग के लोगों की अनदेखी कर उनसे भेदभाव की नीति अपना रही है। यह बात सर्वजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नंद किशोर चावला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। वह डबवाली में पंजाबी वर्ग के लोगों को सरकार की नितियों के खिलाफ 22 मई रविवार को गोहाना के भगवान महावीर चौक पर 22वां भूख हड़ताल व धरना में शामिल होने के लिए अपील करने पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि  सर्वजन की यही पुकार आरक्षण में हो आर्थिक आधार और नौकरियों में हो जनसंख्या (आबादी) आधार श्री चावला ने यह भी कहा कि इस समय हरियाणा सरकार अपनी भेदभाव नीति के कारण पंजाबी वर्ग की सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति घटकर केवल आधा प्रतिशत से भी कम रह गई है जबकि हरियाणा में पंजाबी वर्ग की आबादी 35 प्रतिशत है। पंजाबी वर्ग के युवाओं में सरकार के प्रति अक्रोष है। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय हरियाणा सरकार विशेष वर्ग को बढ़ावा दे रही है। जिस कारण कर्मचारी चयन आयोग व संघ लोक सेवा आयोग मुख्यमंत्री की जागीर बन चुके है और भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुके है।  जिस कारण पिछले 6 वर्षों से 80 हजार पदों पर जिन कर्मचारी व अधिकारियों की नियुक्तियां की है उसमें पंजाबी वर्ग के केवल 650 नियुक्तियां की है।  उन्होंने हरियाणा सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। श्री चावला ने यह भी कहा कि इस समय हरियाणा सरकार निम्र जातियों को भी एक शडय़ंत्र के तहत धीरे-धीरे वंचित कर रही है जैसे की पंजाबी, ब्राह्मण, बणीया, सैनी, कम्बोज, राजपूत ठाकर, वाल्मीकि व सैन समाज आदि । भ्रष्टाचार पर संबोधित करते हुए कहा कि यह मांग भी 15-07-2005 से लगातार सरकार को अवगत कराया जा रहा है कि राजनेता, आईपीएस, आईएएस आदि अधिकारियों की सम्पति की जांच करके उसे जब्त करे। अन्न हजारे के आंदोलन का भी समर्थन किया और खेद भी जताया कि श्रीमति किरण बेदी आईपीएस जिसको यूएनओ ने भी ईमानदार अधिकारी घोषित किया था इसको भी कमेटी में जरूर शामिल किया जाए।  यह सर्वजन की मांग है और पार्टी की भी मांग है। भ्रष्टाचार को सुधारने के लिए सोसायटी एक्त 1860 और चुनाव एक्त में संशोधन करे और जनलोक पाल विधेयक  लाकर शीघ्र पास किया जाए ताकि भ्रष्ट व्यक्तियों पर लगाम लग सके और यह भी अनुरोध किया  कि 22वां धरना 22 मई 2011 को गोहाना में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का न्यौता दिया। सभी साथियों ने जोरदार समर्थन किया। श्री चावला ने यह भी कहा कि पंजाबी वर्ग अपनी वोट की ताकत को पहचाने और समय आने पर वोट से सता बदल दें इस समस  गीता अहुजा, सुशील गाबा, सुलखनी, राजेश, टोनी वधवा आदि ने संबोधित किया। 

गर्मी के दस्तक देते ही बिजली की किल्लत आरंभ

डबवाली - गर्मी के दस्तक देते ही बिजली की किल्लत आरंभ हो गई है। दिन में कटों से चैन छिन रहा तो है तो रात को लंबे-लंबे कटों से नींद बेहाल है। वहीं बिजाई का सीजन आरंभ होने से बिजली की मांग में भी बढ़ौतरी हुई है। डबवाली में ट्यूबवैल, गांव और शहरी क्षेत्र को मिला कर करीब 10 लाख 66 हजार युनिट दी जा रही है जबकि खपत करीब  13 लाख यूनिट की है। इसके अलावा गर्मी बढऩे के साथ-साथ बिजली की मांग में भी बढ़ौतरी हो रही है। सोमवार को डबवाली क्षेत्र में चार अलग-अलग कुल एक घंटा सात मिनट और मंगलवार को समाचार लिखे जाने तक पांच कट कुल दो घंटे दस मिनट के लगाये जा चुके थे। गांव सकताखेड़ा के किसान बलजीत सिंह के अनुसार नहरों में पानी कम आने के कारण खेतों की सिंचाई का दारोमदार टयूबवैलों पर है बिजली के कट लगाने के कारण उन्हें महंगा डीजल डाल कर काम चलाना पड़ रहा है। बहरहाल गर्मी के आगाज पर हालात ये है तो जेठ हाड़ माह में बिजली के हालात क्या होंगे इसका सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।

आर्य विद्या मंदिर चुनावी बैठक सदस्यों की आपसी खींचतान के कारण बिना किसी नतीजे के स्थगित

डबवाली - आर्य विद्या मंदिर के सदस्यों में आपसी विवाद गहराता जा रहा है। विद्यालय की प्रबंधक कमेटी के चुनावों के लिए बुलाई गई चौथी चुनावी बैठक सदस्यों की आपसी खींचतान के कारण बिना किसी नतीजे के स्थगित हो गई। जिला शिक्षा व चुनाव अधिकारी ने बार-बार स्थगित हो रही चुनावी बैठकों के बाद विद्यालय में प्रशासक नियुक्त करने की सिफारिश शिक्षा निदेशालय को कर दी है।
     तहसीलदार राजेंद्र सिंह और जिला शिक्षा अधिकारी कुमकुम ग्रोवर आर्य विद्या मंदिर के चुनाव करवाने के लिए विद्यालय परिसर पहुंचे, लेकिन आज की बैठक भी सदस्यों के हंगामे की भेंट चढ़ गई। विद्यालय पर पिछले 40 वर्षों से काबिज राम कृष्ण गुप्ता गुट विद्यालय के चुनाव उनके द्वारा जारी की गई सूचि द्वारा करवाने के लिए दबाव बनाये हुए है वहीं इसी विद्यालय के संस्थापक महाश्य हुकम चंद छाबड़ा के जेष्ठ पुत्र भारत मित्र छाबड़ा आर्य समाज से जुड़े लोगों को ही प्रबंध समिति में लिये जाने की वकालत कर रहे है। दोनों पक्षों में इस मुद्दे को लेकर जम कर बहस भी हुई लेकिन वे बेनतीजा रही।
    बैठक में उपस्थित राधे राम गोदारा, डॉ. सीता राम, रणवीर सिंह राणा ने आरोप लगाया कि चुनाव अधिकारी सत्तारूढ़ दल के चुनावी एजेंट का कार्य कर रहे है। वहीं दूसरी और संतोष दुआ, डॉ. एन डी वधवा, सुरेश शर्मा एडवोकेट, सुदेश आर्य ने कहा कि विद्यालय की प्रबंध समिति के चुनाव संविधान के अनुसार ही होने चाहिए उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय पर राम कृष्ण गुप्ता परिवार अपना कब्जा जमाना चाहता है इस कारण ही पिछले 40 वर्षों न तो संविधान के अनुसार चुनाव हुए है और नियम व कानूनों को दरकिनार कर अपने चहेते को इसका सदस्य दर्शाया कर आर्य समाज के अनुयायिओं को इससे दूर रखने की साजिश रची जा रही है।
    उन्होंने प्रबंध समिति के चुनावों पर हो रही राजनीति पर ही अफसोस जताते हुए कहा कि राजनीतिज्ञों का कार्य समाज को जोडऩे का होना चाहिए न की तोडऩे का। इस मौके पर चुनाव अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी कुमकुम ग्रोवर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि प्रबंधक कई मौके देने के बाद ही उपयुक्त दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा पाये। उन्होंने बताया कि विद्यालय में हो रही अनियमितताओं की जानकारी और अपनी रिपोर्ट विद्यालय में प्रशासन नियुक्त करने की सिफारिश के साथ वे शिक्षा निदेशालय को भेजी जा रही है।

नींबू और तरबूज की बिक्री में उछाल

डबवाली-- एक सप्ताह से चिलचिलाती धूप के कारण सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसर जा रहा है। शहर का सबसे व्यस्त बाजार खाली-खाली दिखता है। इस दौरान गर्मी से राहत के लिए लोग नींबू और तरबूज का सेवन करते हैं जिससे इनकी बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है। दिन प्रतिदिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहता है। गर्म हवाओं के थपेड़े से बचने के लिए सड़कों पर निकलने वाले इक्के-दुक्के लोगों ही होते है।  मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आगामी तीन-चार दिन यह स्थिति यथावत बनी रहेगी। हालांकि, गत वर्ष अप्रैल माह की अपेक्षा अभी भी तापमान 4 डिग्री सेल्सियस कम है, लेकिन अभी से ही लोग गर्मी को लेकर हाय तौबा मचा रहे हैं। गत वर्ष 18 अप्रैल को 44.8 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया था।
गर्मी बढऩे के साथ ही इससे राहत पहुंचाने वाली वस्तुओं की डिमांड भी बढ़ गई है। सब्जी मंडी में तरबूज बेचने वाले विकलांग हरमीत सिंह बब्बू के अनुसार इन दिनों तरबूज की बिक्री में खासा इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि दिल्ली और यूपी से डबवाली मार्केट में तरबूज की सप्लाई हो रही है। उन्होंने बताया कि 15 से 20 रुपये प्रति किलो तरबूज का भाव चल रहा है, जबकि सेंचुली (दिखने में तरबूज की तरह ही होता है, लेकिन अंदर काफी लाल और मीठा होता है)  पांच रुपये प्रति किलो तरबूज से महंगा बिक रहा है। नींबू के भाव में भी उछाल आया है। 80 रुपये किलो बिकने वाला नींबू सौ के पार बिक रहा है।
इसी तरह, गन्ने, फलों के जूस और लस्सी की बिक्री में भारी इजाफा हुआ है। शहर में जगह-जगह गन्ने का रस बिकते हुए आम देखा जा सकता है। इसके अलावा फलों के रस की बिक्री में भी काफी बढ़ी है। इतना ही नहीं, स्कूलों के सामने बर्फ के गोले भी काफी बिक रहे है, जिसे बच्चे काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन इन सभी खाद्य पदार्थों को खाते वक्त यह ध्यान रखे कि आज कल बाजार में ऐसे तरबूज भी उपलब्ध है जिन्हें टीके आदि लगाकर लाल व मीठा किया जाता है। जो कि शरीर के लिए हानिकारक है। वहीं दूसरी औरी लस्सी व जूस व बर्फ के गोले आदि में भी कैमिकल्स का प्रयोग किया जाने लगा है। अगर इन चीजों पर ध्यान न रखा गया तो हम अनजाने में ही बिमारियों को बुलावा दे सकते है।

रविवार, 1 मई 2011

आखिर क्यों है प्रशासन बेहरा

डबवाली (यंग फ्लेम)पब्लिक वाहनों पर सरकारी सायरन शहर में आम बात हो चुकी है। भीड़ भरे इलाके और जाम में अवैध तौर पर इनका प्रयोग जिस तरह से किया जा रहा है उससे लोकतंत्र के लोग परेशान है और तंत्र मूक बाघिर बना हुआ है। मनचले युवक और अवैध तौर चल रही टे्रक्सी वाहन चालक इन सायरन का सरेआम धड़ल्ले से प्रयोग कर रहे है। गलियों चौराहों में इन वाहनों पर अवैध तौर पर लगे पुलिस के सायरन की आवाज कभी भी कहीं भी सूनी जा सकती है। ऐसे लोगों के लिए कानून काली पट्टी बांधे एक औरत बन चुकी है जिसके सामने अपराध और अपराधियों की कतारें लंबी दर लंबी होती जा रही है और उन पर अंकुश लगाने वाले ही अपराधियों पर कार्यवाही न कर उनके संरक्षक बने हुए है। बकौल दविंद्र सिंह आहलुवालिया उपप्रधान राजीव नगर सहकारी गृह निर्माण समिति ये लोग कानून के मुजरिम तो है ही आम जनता के भी दोषी है। जिस धड़ल्ले से ट्रेफिक में ये इन सायरनों का प्रयोग करते है उससे कभी भी कहीं भी हादसा हो सकता है। वरच्यूस क्लब के अध्यक्ष डा. मथुरा दास चलाना भी पब्लिक वाहनों पर सरकारी सायरनों का प्रयोग एक जनित अपराध तुल्य मान कर उसके खिलाफ कानूनन कार्यवाही उचित करार देते है। अधिवक्ता बहादूर सिंह इन पुलिस के सायरनों के प्रयोग को गंभीर अपराध मानते है उनके मुताबिक मोटर व्हीकल एक्ट में इस तरह के अपराधों के लिए जुर्माना और सजा दोनों का प्रावधान है। प्रशासन को चाहिए की इन पर अंकुश लगाये और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करे।

बेवफाई ने ले ली जान

डबवाली(यंग फ्लेम)पत्नी की बेवफाई में जहरीला पदार्थ निगलने वाले युवक सोमनाथ ने शनिवार को यहां एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं घर से गई लक्ष्मी देवी भी तीन दिन के बाद वापिस घर लौट आई। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही करते हुए शव के पोस्टमार्टम के उपरांत उसके परिजनों को सौंप दिये है। वार्ड 6 कबीर बस्ती निवासी सोमनाथ के 12 वर्षीय पुत्र अजय कुमार ने बताया कि उसकी मां लक्ष्मी देवी बुधवार को बस्ती के ही एक युवक के साथ कहीं चली गई और उसकी दो छोटी बहनें सपना व शिवानी को भी साथ ले गई। जब उसने उनका पीछा किया तो उसकी माता लक्ष्मी देवी ने उसे मारपीट करके वापिस भगा दिया। तो उसने घर आकर सारी बात अपने पिता सोमनाथ को बताई तो उन्होंने लक्ष्मी देवी को तलाश करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें उसका कोई भी सुराग नहीं मिला।
मृतक के बेटे अजय ने बताया कि जब दो दिन लगातार उसकी माता जगह-जगह तलाश करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो उसके पिता सोमनाथ ने शुक्रवार प्रात: कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब उसके पिता ने उसे जहर निगलने की बात कही तो उसने तुरंत आस पडौस व अपनी मौसी कृष्णा देवी को बताया उन्होंने उसके पिता सोमनाथ को तुरंत डबवाली के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिरसा रैफर कर दिया। लेकिन उसके परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए डबवाली के ही एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर उसने शनिवार को दम तोड़ दिया।
उधर, लक्ष्मी देवी की तलाश कर रहे सोमनाथ के बहनोई सुखवीर की नजर थाना शहर के समीप खड़ी लक्ष्मी पर पड़ी तो वह उसे घर ले आया। जब लक्ष्मी देवी से इस बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि वह बठिंडा अपनी बुआ से मिलने गई थी और उसके बाद वह अपने मायके फाजिल्का चली गई थी लेकिन लक्ष्मी देवी की बड़ी बहन जो कि मृतक सोमनाथ के बड़े भाई मंगत राम कि पत्नी भी है, ने बताया कि उसने अपनी मां से फाजिल्का में फोन पर लक्ष्मी देवी के बारे में पूछा था और उसकी मां ने बताया कि वह यहां नहीं पहुंची है। थाना शहर पुलिस के सहायक निरिक्षक मंदरूप सिंह ने बताया कि मृतक के भाई मंगत राम व बलबीर के ब्यान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

भूसा जलाने वालों की अब खैर नहीं

डबवाली (यंग फ्लेम)जिला में गेहूं कटाई के बाद बचे हुए अवशेषों भूसा जलाने वालों की अब खैर नहीं, क्योंकि भूसा जलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के लिए उपायुक्त युद्धवीर सिंह ख्यालिया सभी पटवारियों और कृषि विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संबंधित गांव में अपने मुख्यालयों पर रहें और भूसा जलाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखें। यदि कोई व्यक्ति भूसा जलाता हुआ पाया जाए तो उसकी रिपोर्ट तुरंत जिला मुख्यालय स्थित बनाए गए कंट्रोल रूम में दें। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस में मुकद्दमें दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने पटवारियों और कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला मुख्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूम में लिखित रिपोर्ट करें और उसी रिपोर्ट की एक कॉपी संबंधित थाना में दें ताकि उस रिपोर्ट के आधार पर भूसा जलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि कोई पटवारी या कर्मचारी भूसा जलाए जाने की रिपोर्ट विलंब से करता है या नहीं करता तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे भूसा जलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई किसान भूसा जलाते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ आईपीसी की धारा-188 सपठित वायु बचाव एवं प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम 1981 के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी जिसमें सजा जुर्माना दोनो हो सकते हैं। इसलिए किसान गेहूं के बचे हुए अवशेष भूसे को जलाएं। उपायुक्त ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे गेहूं कटाई उपरान्त बचे हुए अवशेष भूसे आदि का सदुपयोग करें। उन्होंने कहा कि अवशेष तूड़ी आदि जलाने से कई बार नुकसान होता है जैसे पर्यावरण दूषित होना, तापमान का बढऩा, विभिन्न प्रकार की बीमारियों का होना, आस पड़ौस के खेतों में पड़ी अन्य चीजों के जलने का खतरा बना रहना, वातावरण में आक्सीजन गैस की कमी होना, तूड़े के रूप में आर्थिक हानि होना, किसान के जो मित्र कीट होते हैं उनका नष्ट होना, सबसे महत्वपूर्ण जमीन की उर्वरा शक्ति का कम होना शामिल हैं। उपायुक्त ने कहा कि किसान भाई अपने बचे हुए भूसे का तूड़ा बनाकर अपने पशुओं को डाल सकते हैं। तूड़े को बेचने से किसान को अतिरिक्त आमदनी होती है विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार अनुदानित कृषि यत्रों का उपयोग करके गेहंू धान के भूसे को अपने ही खेत की मिट्टी में मिला दे तो उससे जीवांश की मात्रा बढ़ती है और भूमि की उर्वराशक्ति में सुधार होता है। किसान की पैदावार में बढ़ोतरी होती है। उसकी आय में भी वृद्धि होती है।

शुक्रवार, 22 अप्रैल 2011

खड़ी फसल जल कर राख

डबवाली- वीरवार देर सायं गांव सुखेड़ा खेड़ा में एक खेत आग लगने से करीब सात एकड़ भूमि पर खड़ी फसल जल कर राख हो गई।सुखेड़ा खेड़ा के पूर्व सरपंच पवन कुमार व लवली मेहता ने बताया कि वीरवार सायं आई तेज आंधी के कारण बिजली की तारे आपस में टकराने से उत्पन्न चिंगारियों से किसान कुलदीप सिंह पुत्र गुरवचन सिंह के खेत में आग लग गई। आग लगने की सूचना गांव में तेजी से फैल गई और गांववासी अपने ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवार हो कर घटनास्थल पर पहुंचे। हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने आग को बुझाने का कार्य में जुट गये। करीब आधे घंटे की जद्दोजहद के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक सात एकड़ भूमि पर खड़ी गेहंू की फसल जल कर राख हो गई।


प्लाटों पर कब्जे को लेकर विवाद उत्पन्न

डबवाली -कबीर बस्ती में प्लाटों पर कब्जे को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। दो दर्जन से भी ज्यादा प्लाटों पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध तौर पर कब्जा किये जाने के बाद प्लाट मालिकों ने इसका विरोध जताया, जिसके परिणाम स्वरूप दोनों पक्षों में हाथा पाई हो गई और मामला थाने पहुंच गया।
अबूबशहर के गुरमीत सिंह ने कुछ यक्तियों के खिलाफ उससेे मारपीट किये जाने का आरोप लगा कर उनके खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की है। दूसरी ओर दूसरे पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि मामला प्लाटों पर अवैध कब्जे का है और जानबूझ कर इसे झगड़े का रूप दिया जा रहा है।



उपप्रधानमंत्री के गांव में नहीं रूकती रोडवेज की बसें

डबवाली - गांव चौटाला बस स्टैंड पर संगरियां से डबवाली आने वाली हरियाणा रोडवेज की बसे न रुकने से गांववासी परेशान है। चौटाला गांव के निवासी अधिवक्ता बहादुर सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रात: सात बजे गांव के बस स्टाप पर अनेक यात्री डबवाली आने के लिए बस के इंतजार में खड़े थे। जिनमें कई सरकारी मुलाजिम भी थे। उन्होंने बताया कि 7.29 पर हरियाणा रोडवेज के जींद डिपो की गौरव बस के चालक ने बस को बस स्टाप  की बजाये आगे जा कर रोक कर यात्रियों को बस से उतार कर वहां से चला गया। जबकि बस की इंतजार में खड़े दो दर्जन से ज्यादा यात्रियों को बस निकल जाने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने हरियाणा रोडवेज के जिला महाप्रबंधक लाजपत राय को एक शिकायत पत्र दे कर उपरोक्त बस चालक के खिलाफ कार्यवाही करने और बस चालकों को बस बस स्टैंड पर ही रोकने के आदेश देने के निर्देश दिये जाये।

किलियांवाली की अनाज मंडी मूलभूत सुविधाओं से मरहूम

      डबवाली -  निकटवर्ती मंडी किलियांवाली की अनाज मंडी में मूलभूत सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। चूंकि  आज कल किसान गेहूं की फसल को बेचने के लिए मंडी में आ रहा है तथा मौसम के बदलते हुए मिजाज से घबराकर नमी युक्त गेहूं  निकालकर  किसान अनाज मंडी में ला रहा है। यहां इस नमी युक्त गेहूं को नमी मुक्त करने के लिए दो-तीन दिन तक किसान को अनाज मंडी में ही रूकना पड़ रहा है। यहां पर उन्हें अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अनाज मंडी चारों तरफ से खुली हुई है। जिसके चलते चोरी का भय हमेशा बना रहता है। इसके अलावा पास में ही पशु मंडी स्थित है। इस पशु मंडी में दूर दराज के सैंकड़ों लोग प्रति सप्ताह पहुंचते है।उनमें कुछ बगैर पहचान के गलत तत्व भी मौजूद रहते हैं। यहां पर मौजूद किसानों गुरदयाल सिंह, मुख्तयार सिंह, चानन सिंह, मगर सिंह आदि ने पंजाब सरकार से मांग की है कि जब अनाज मंडी बना ही दी गई है तो उसमें सुविधाएं तो दी ही जानी चाहिए। उधर, मजदूरों की हालत भी किसानों से भी ज्यादा दयनीय है यहां काम कर रहे मजदूरों के लिए शौचालय, पानी आदि का कोई भी प्रबंध नहीं किया गया है। मजदूर किशोरी डाबला, सुरज भान, विनोद, सुरेंश, विजय आदि ने बताया कि उन्हें यहां होने वाली चोरी से सबसे बड़ी परेशानी है क्योंकि अकसर ही चोरी हो जाने पर मजदूरों पर ही आरोप लगा दिया जाता है। उन्होंने मांग की है कि यहां पर चौकीदारों की व्यवस्था की जाए ताकि चोरी की घटनाएं न हो पाए। यंग फ्लेम संवादाता ने जब वहां कार्यरत मार्केट कमेटी कर्मचारी व खरीद कर्मचारी से इस बारे जानकारी लेनी चाही तो उन्हें वहां पर कोई कर्मचारी नहीं मिला।     

बुधवार, 20 अप्रैल 2011

डीजीपी स्टाफ ने की थानों में असलों की जांच

डबवाली, 20 अप्रैल (thepressreporter.com)। आज डीजीपी स्टाफ मधुबन की तरफ से थानों में असलों की जांच की गई। टीम में मधुबन से डीजीपी स्टाफ के एआईओ अभय सिंह, सिरसा के ईन्द्र सिंह व सुभाष चन्द को साथ लेकर बडागुढ़ा, ओढां, रोडी, शहर डबवाली, सदर डबवाली आदि थानों के असले जांचे। इस मौके पर एआईओ अभय सिंह ने बताया कि डीजीपी के आदेशानुसार समय-समय पर विभिन्न थानों में दिए गए असलों की जांच की जाती है, जिसमें हथियारों के रखरखाव व साफ सफाई को परखा जाता है।

शराब की चलती भ_ी सहित एक काबू

डबवाली, 20 अप्रैल(www.thepressreporter.com)। सीआईए डबवाली पुलिस ने मुखबरी के आधार पर गांव अबूबशहर क्षेत्र में छापामारी कर शराब की चलती भ_ी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से शराब की चलती भ_ी, 10 बोतल नजायज शराब सहित एक आरोपी भागीरथ पुत्र गोबिंदराम को काबू किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना सदर डबवाली में अभियोग दर्ज किया गया है। एक अन्य घटना में जिला की बडागुढ़ा पुलिस ने कृष्ण पुत्र भूराराम निवासी बीरूवालागुढ़ा को 30 बोतल शराब के साथ उसी के गांव से काबू कर लिया है। कालांवाली पुलिस ने सट्टाखाईवाली करने के आरोप में रोशन पुत्र हजूराराम निवासी मंडी कालांवाली को 220 रूपए की सट्टाराशि सहित काबू किया है। इसी प्रकार ओढां पुलिस ने ट्रक में क्षमता से अधिक सामान भर कर ले जाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी की पहचान हरदेव सिंह पुत्र गुरजंट सिंह निवासी नरसिंह कालोनी, डूमवाली मंडी, जिला मुक्तसर पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी ने अपने ट्रक में क्षमता से अधिक कै्रसर भरा हुआ था तथा डबवाली से सिरसा की ओर आ रहा था।

रविवार, 17 अप्रैल 2011

चोरों के हौंसले बूलंद, एक रात में 2 ट्रांसफार्मर चोरी

डबवाली-(www.thepressreporter.com)क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों की घटना थमने का नाम ही नहीं ले रही है, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग कड़े प्रयास कर रही है, फिर भी शातिर चोर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में कामयाब हो जाते है, एक ऐसा ही चोरी का मामला गांव बिज्जूवाली में देखने को मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात को गांव बिज्जूवाली से अज्ञात चोरों ने खेतों में टयूबवैल पर लगे दो ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए। सुन्दरराम मैहता व विजय सिंह ढबास दो लोगों के खेत से अज्ञात चोरों ने टयूबवैल पर लगे ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए, वहीं जब अज्ञात चोर पास के खेत में लगे तीसरे ट्रांसफार्मर को चोरी करने के लिए उसके पास पहुंचे तो मौके पर शामचंद कम्बोज खेत मालिक पहुंच गया और उनसे पूछा की यहां पर क्या कर रहे हो तथा उस समय चोर खेत मालिक को धक्का मारकर भागने में सफल हो गए, शामचंद ने बताया कि रात के अंधेरे के कारण वह उक्त चोरों के चेहरे नहीं पहचान पाया। उन्होंने बताया कि सुन्दरराम के खेत में शराब की खाली बोतलें पड़ी है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा कि उक्त चोरों ने वहां पर शराब पी कर इस चोरी वारदात को अंजाम दिया है, साथ उनका कहना है कि उक्त चोर कैंटर पर सवार होकर आए थे व कैंटर को उन चोरों ने सड़क के किनारे खड़ा कर रखा था। चोरी हुए ट्रांसफार्मरों की कीमत 3 लाख के करीब बताई जा रही है। फिलहाल चोरी की सूचना गोरीवाला पुलिस चैकी में दे दी गई है और पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब देखना यह है कि पुलिस चोरों को कब तक अपनी पकड़ में लेती है।

पति सहित तीन पर मामला दर्ज

डबवाली(www.thepressreporter.com)शहर डबवाली पुलिस ने अदालत के निर्देश पर तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडन की धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया है। डबवाली के वार्ड नंबर 10 निवासी ममता पुत्री इंद्रपाल ने बताया कि उसकी शादी सिरसा की एमसी कॉलोनी निवासी विजय के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने जरूरत के अनुसार घरेलू सामान दिया था मगर ससुराल पक्ष के लोग लगातार और दहेज लाने की मांग करते आ रहे हैं। मांग पूरी न होने पर उसे तंग किया जा रहा है। ममता की शिकायत पर डबवाली पुलिस ने विजय, सास आशा देवी तथा ससुर राजकुमार के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडि़त करने का मामला दर्ज किया है।

शुक्रवार, 15 अप्रैल 2011

गेहूं की आवक आरम्भ,खरीद शुरू

डबवाली- 15 अप्रैल (वासदेव मैहता) स्थानीय अनाज मंडी में  गेहूं की आवक आरम्भ हो गई है और  एजेंसियों द्वारा गेहंू की खरीद भी शुरू कर दी गई है। अनाज मंडी में पहले दिन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 2470 किवंटल गेहूं की खरीद की गई। मार्केट कमेटी के सचिव एससी अरोड़ा ने बताया कि इस बार गेहूं की आवक पिछले वर्ष से 25 प्रतिशत  ज्यादा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 2010 में अनाज मंडी में 18 लाख  61 हजार किवंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई थी और इस बार 20 लाख किवंटल से उपर गेहूं की आवक होने की संभावना है।
    श्री अरोड़ा ने बताया कि वर्ष 2011 में मुख्य खरीद सेंटर डबवाली के सबयार्ड खरीद सेंटर चौटाला के अलावा 13 खरीद सेंटर बनाए गए है। जिसमें रिसालियाखेड़ा, अबूबशहर, कालूआना, लोहगढ़, गंगा, गोरीवाला, हैबूआना, मलिकपूरा,  देसूजोधा, मौजगढ़, बिज्जूवाली, रत्ताखेड़ा व चट्ठा शामिल है।
    श्री अरोड़ा ने बताया कि पिछले वर्ष 2010 में सरसों की आवक 11 हजार 624 किवंटल थी और इस वर्ष 2011 में 14 अप्रैल तक 20 हजार किवंटल के करीब सरसों की आवक हो चुकी है। उन्होंने बताया कि गांवों में बने खरीद सेंटरों पर बिजली पानी व सफाई का उचित प्रबंध किया गया है और स्थानीय अनाज मंडी में सड़क के दोनों तरफ सफेद पट्टी लगाई गई है और किसानों व व्यापारियों को निर्देश दिए गए है कि गेहूं की उतराई सफेद पट्टी के अंदर हो ताकि मंडी में आने जाने वाले वाहनों को असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि सोमवार, वीरवार व शनिवार को गेहूं की खरीद के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग, बुधवार को हरियाणा एग्रो डिपार्टमेंट, शुक्रवार को हरियाणा वेयर हाऊस तथा मंगल कान्फैड विभाग द्वारा गेहूं की खरीद की जाएगी।  

बीपीएल परिवारों ने दिया धरान, सौंपा ज्ञापन

डबवाली-  आज स्थानीय तहसील कार्यालय में हरियाणा खेत मजदूर यूनियन के बैनर तले का. गणपत राम के नेतृत्व में बीपीएल परिवारों शहरी व ग्रामीण गरीब मजदूरों की समस्याओं के समाधान हेतू  धरना दिया गया व एसडीएम मुनीश नागपाल को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर का. गणपत राम ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ गरीब व बीपीएल परिवारों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि गरीब व बीपीएल परिवारों की इन समस्याओं को दूर कर उन्हें सभी योजनाओं का लाभ दिया जाए। मुख्यमंत्री के नाम  दिए ज्ञापन में उन्होंने लिखा है कि बीपीएल परिवारों के राशनकार्डों पर मोहरे तो लग चुकी है लेकिन राशन के लिए गरीब परिवारों को पिछले ड़ेढ साल से राशन के लिए दर-दर की ठोकरे खानी पड़ रही है, बीपीएल परिवारों को सरकार द्वारा चलाई जा रही लड़कियों की शादी दिए जाने वाले शगन स्कीम का लाभ नहीं मिल रहा है क्योंकि विभाग द्वारा बीपीएल कार्ड पर लगी मोहरों को मान्य नहीं मानता, केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा सरकार की देखरेख में चलाई गई नरेगा योजना में भी कई गांवों में धांधली का शिकार हो रही है। जिसकी शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती जिस कारण गरीब परिवारों को उनका पूरा हक नहीं मिलता, उन्हें पैंशन भी हर महीने 15 तारीख तक मिलती है, गांव व शहर में राशन डीपू पूरा महीना खुला रहना चाहिए, शहरी व ग्रामीण परिवारों को प्लाट मिलने चाहिए आदि मांग उन्होंने ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार द्वारा पूरी करने की मांग की। इस मौके पर खेमचंद,  मंगल सेन, राजरानी दीवानखेड़ा, लाजवंती, सीमा देवी, चमेली देवी, मुन्नी देवी, पाल कौर, नीलम रानी, शीला देवी, मंगली देवी, दर्शना देवी, लक्ष्मी देवी आदि गरीब महिलाए उपस्थित थी।

ਏਹ ਤਾਂ ਸਾਰੇ ਹੀ ‘ਸੋਫੀ’ ਨਿਕਲੇ !

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP