सिरसा,1 अक्टूबर। केंद्रीय विद्यालय में पढऩे वाली एक छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार विष्णुपुरी कॉलोनी में रहने वाले रामदेव की पुत्री सुनीता ने गत दिवस अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुनीता ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल पाया है मगर पुलिस का कहना है कि सुनीता कुछ दिनों से पढ़ाई को लेकर मानसिक रूप से परेशान थी और संभवत: उसी परेशानी के कारण उसने यह कदम उठाया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें