सिरसा,1 अक्टूबर। बीती शाम बरनाला रोड स्थित लालबत्ती चौक पर रोड जाम करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने हरियाणा सत्कार सभा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह खालसा सहित डेढ़ दर्जन लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रोड जाम करने पर सुखविंद्र सिंह खालसा, बलराज सिंह, सुरजीत सिंह, बिकर सिंह, काला सिंह सहित 10-12 अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि बीती शाम सुखविंद्र सिंह खालसा के नेतृत्व में सिख समुदाय के लोगों ने लालबत्ती चौक पर जाम लगाया था। उनकी मांग थी कि गांव नेजाडेला कलां में एक समाध पर सिख मर्यादा को ताक पर रखकर श्री गुरुग्रंथ साहिब का पाठ करवाया गया था। इसलिए पाठ करवाने वाले ग्रंथियों पर मामला दर्ज किया जाए। इसके लिए उन्होंने एसपी को लिखित शिकायत भी की थी मगर पुलिस ने उस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं किया था। इसी कारण उन्होंने बीती शाम जाम लगाया था।
जाम तो पहले भी लगे हैं जनाब!
जिले में सड़क जाम करने की घटनाएं समय-समय पर होती रहती है। लोग अपनी मांग मनवाने के लिए सड़क पर बैठ जाते हैं और यातायात अवरुद्ध कर देते हैं लेकिन संभवत: किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाता है। अब सुखविंद्र सिंह खालसा न उनके साथियों ने भी अपनी मांग मनवाने के लिए जाम लगाया तो उन पर मामला दर्ज कर दिया जो लोगों के गले नहीं उतर रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें