डबवाली(यंग फ्लेम) स्वामी विवेकानंद सी.सै. स्कूल गोरीवाला में आज प्राथमिक, माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक वर्गों में अंगे्रजी व हिन्दी माध्यम के छात्र-छात्राओं में प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न ग्रर्पों से ड्रा. द्वारा पाठ्यक्रम सामान्य ज्ञान, समाचार पत्र व पत्रिकाओं से संबंधित प्रश्र पूछे गए। प्रतियोगिता का
शुभांरभ विद्यालय के प्रबंधक सुलतान सिंह सुथार ने किया। प्रतियोगिता के अंग्रेजी माध्यम में भगत सिंह गु्रप प्रथम, चन्द्रशेखर ग्रुप द्वितीय व हिन्दी माध्यम में चन्द्रशेखर ग्रुप प्रथम, कल्पना चावला गु्रप द्वितीय व माध्यमिक में चन्द्रशेखर आजाद गु्रप प्रथम, भगत सिंह द्वितीय, उच्चतर माध्यमिक में चन्द्रशेखर आजाद प्रथम व भगत सिंह गु्रप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्राचार्य बी.एल. डोडा, उपप्राचार्य विनोद शर्मा, सचिव प्रसांत बैरड़, सहसचिव मनोज सुथार, उपप्रबंधक रामजीलाल शर्मा, अनिल कुमार नंदन, विनोद कुमार, विरेन्द्र, राजेन्द्र, सुभाष चन्द्र, वीर चंद, प्रेमिला, निशा, स्वीटी, शर्मीला, रोशनी, सुनीता सहित स्कूल स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें