डबवाली- हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ-70 की स्थानीय इकाई की एक बैठक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में प्रधान प्रदीप पारीक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें जिला प्रधान फूल सिंह लुहानी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। एसीपी केस तैयार करके भेजने, मिड-डे मील, गेस्ट टीचरों की समस्याओं तथा सदस्यता बढ़ाने के अभियान को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर कुलदीप कौर, गुरमीत सिंह, मनी राम शर्मा, बलौर सिंह, ज्ञान चन्द, हरजीत सिंह व कुलदीप सिंह उपस्थित थे। तत्पश्चात सभी सदस्यों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र सिंह से मुलाकात की तथा एसीपी के सभी केसों को शीघ्र तैयार कर भेजने हेतु आग्रह किया।
Young Flame Headline Animator
बुधवार, 7 जुलाई 2010
पुलिस कार्यवाही में हुई अनावश्यक देरी से मृतक के परिजन ने पोस्टमार्टम करवाने से किया इंकार
डबवाली- गांव आसा खेड़ा के पास हुई युवक की हत्या में पुलिस कार्यवाही में हुई अनावश्यक देरी और पूरी रात शव को सिविल अस्पताल में रख कर सुबह पोस्ट मार्टम के लिए सिरसा जाने के फरमान से मृतक के परिजन भड़क गये और उन्होंने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। पुलिस के साथ काफी देर तक तकरार चलती रही बाद में मान मनोव्वल से परिजन पोस्टमार्टम के लिये राजी हुए।
मंगलवार को गांव जड़वाला के 17 वर्षीय युवक प्रहलाद राय की उसके गांव के एक लड़के विष्णु ने पुरानी रंजिश के कारण चलती बस से धक्का मार उसकी हत्या कर दी थी। मृतक प्रहलाद राय के पिता सत्य नारायाण, चाचा रमेश्वर दशरत तथा गांव के नंबरदार विष्णुदत्त तेजा राम मोहर लाल व संजय ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद चौटाला पुलिस चौकी को सूचना दिये जाने बावजूद 6 घंटे तक पुलिस के न पहुंचने के कारण शव बीच सड़क पर पड़ा रहा। सायं करीब 6 बजे पुलिस कार्यवाही के बाद शव को डबवाली के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। लेकिन देरी होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि पूरी रात सिविल अस्पताल में गुजारने के बाद सुबह उन्होंने सदर थाना में फोन कर पुलिस को कार्यवाही जल्दी करने की गुजारिश की। उन्होंने बताया कि सदर थाना प्रभारी व उपनिरीक्षक रतन सिंह साढ़े नो बजे अस्पताल परिसर में पहुंचे, वहीं दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन ने उन्हें सफाई कर्मचारी न होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए शव को सिरसा सिविल अस्पताल में ले जाने का फरमान सुना दिया। जिससे मृतक के परिजन भड़क गये उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस व अस्पताल के चिकित्सक उन्हें दुख में सांत्वना देने की बजाय उनके जख्मों पर नमक छिड़के का कार्य कर रहे है। नंबरदार विष्णुदत्त ने आरोप लगाया कि पहले 6 घंटे तक उनके प्रिय का शव लावारिसों की तरह सड़क पर पड़ा रहा। उसके बाद उन्होंने पूरी रात रोते बिलखते किसी तरह से गुजारी बाद में उन्हें शव को सिरसा ले जाने का फरमान सुना दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और अस्पताल प्रशासन की कार्यवाही नाकाबिले बर्दाश्त है। इस बात को लेकर पुलिस व मृतक के परिजनों में काफी देर तक तकरार होती रही और मृतक के परिजन शव का बिना पोस्ट मार्टम करवाये ही दाह संस्कार करने पर अड़ गये। काफी देर तक समझाने के बाद वे शव का पोस्टमार्टम करवाने पर राजी हुए। इस संदर्भ में संपर्क करने पर सिविल अस्पताल के एसएमओ डा. विनोद महीपाल ने बताया कि सिविल अस्पताल के सफाई कर्मचारी राम कृष्ण के देहांत के कारण यह पद रिक्त हो गया है चौटाला के सफाई कर्मचारी कुलवंत सिंह को डेपोटेशन पर यहां लगाया गया है जो कि आज छुट्टी पर था। वहीं पुलिस ने देरी से पहुंचने पर सफाई देते हुए बताया कि चौटाला चौकी प्रभारी किसी आवश्यक कार्य से न्यायालय गये हुए थे वे वहां से सीधा घटनास्थल पर पहुंच गये थे।

लेबल:
डबवाली समाचार,
पोस्टमार्टम,
dabwali news
सोमवार, 5 जुलाई 2010
युवक द्वारा फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त
डबवाली - उपमण्डल के गांव चौटाला में दिमागी परेशानी के चलते कल सांय एक युवक द्वारा फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक विकास (16 वर्ष) के पिता रत्तीराम ने बताया कि मैं अपनी नजदीकी रिश्तेदार की शोक सभा में गांव कालूआना गया हुआ था और मेरी पत्नी माया देवी व मेरी बेटी रिंकू खेत में मजदूरी हेतू गए हुए थे। जब मेरी पत्नी व बेटी देर सांय घर लौटे तो देखा कि मेरा 16 वर्षीय सपुत्र विकास छत पर लगे सरिया से गले में फंदा लगाकर झूल रहा था। मेरी पत्नी ने शोर मचाया। उसका शोर सुनकर आस-पड़ौस के लोग इक्े हो गए तो उन्होंने छत के सरिये से लटक रहे विकास को उतारा तब उसके उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे।
बीती रात तकरीबन 9 बजे के करीब मेरे भांजे मुकेश ने दूरभाष पर विकास के बारे सूचना दी। मृतक के पिता रत्तीराम ने बताया कि विकास कई वर्ष पूर्व मकान बनाते वक्त छत से गिर गया था और उसके घुटने में काफी चोट आई थी। तभी से वह दिमागी तौर पर परेशान रहता था। जिसके चलते उसने आज अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
सूचना मिलते ही चौटाला चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और युवक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही के उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतू डबवाली के राजकीय अस्पताल में लाया गया। जहां पर मृतक की माता माया देवी केब्यान अनुसार आईपीसी 174 के तहत कार्यवाही करके शब का पोस्टमार्टम करवा वारिसों को सौंप दिया है।

चौटाला,
डबवाली समाचार,
dabwali news
भारत बंद अह्वान के तहत आज बाज़ार पूर्ण रूप से बंद
डबवाली-केन्द्र सरकार द्वारा की गई पैट्रोलियम पदार्थों की मुल्य वृद्धि के विरोध
में किए गए भारत बंद अह्वान के तहत आज सिरसा, डबवाली, कालांवाली व आस-पास के इलाके पूर्ण रूप से बंद रहे।डबवाली शहर बंद को सफल बनाने को लेकर आज इनैलो नेता एवं पूर्व विधायक डा. सीता राम के नेतृत्व में रणवीर सिंह राणा, नगरपार्षद गुरजीत सिंह, इनैलो महावीर सहारण, कार्यालय प्रभारी महेन्द्र डूडी, प्रह्लाद सिंह, टेकचंद छाबड़ा, दर्शनमान, गुरचरण सिंह नम्बरदार व अन्य कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार, जीटीरोड, कालोनी रोड, बस स्टैंड रोड, सब्जी मण्डी, चौटाला रोड का रूट मार्च कर डबवाली बंद का जायजा लिया। उधर अन्य विपक्षी दल भाजपा के भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी एसडी कपूर, डबवाली भाजपा प्रभारी सतीश जग्गा, मण्डल महामंत्री बलदेव सिंह मांगेआना, दाता रात बसौड, मनू राम शर्मा व अन्य कार्यकर्ताओं ने भी बाजारों में घूम-घूमकर डबवाली बंद का जायजा लिया तथा कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी डबवाली बंद में पूर्ण सहयोग देते हुए पूरे शहर में रूट मार्च किया।
डबवाली बंद के दौरान पूर्व विधायक डा. सीता राम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि डबवाली बंद को सफल बनाने के लिए सभी विपक्षी दलों का पूर्ण सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की केन्द्र सरकार ने जनता पर भारी भरकम महंगाई का बोझ डाल दिया है जिससे गरीब आदमी के भूखो मरने की नौबत आ गई है और देश की आम जनता कांग्रेस सरकार से छूटकारा पाने का रास्ता ढूंढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आज डबवाली के व्यापारियों व आम जनता ने डीजल, पैट्रोल, मिट्टी का तेल व रसोई गैस के बढ़े हुए मूल्यों के विरोध में अपने कारोबार बंद रखकर केन्द्र की गूंगी बहरी व सोई हुई सरकार को जगाने का प्रयास किया है। पूर्व विधायक ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार आम जनता की परवाह न करते हुए पूंजीपतियों के हाथों में खेल रही है।
भाजपा नेता एसडी कपूर, सतीश जग्गा, बलदेव मांगेआना व कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता कामरेड गणपत राय व अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व की केन्द्र सककार ने देश की भोली-भाली जनता को महंगाई कम करने के झूठे आश्वासन देकर सत्ता हासिल की है। लेकिन अब देश की जनता पूर्ण रूप से जागरूक हो चुकी है ।आज सभी विपक्षी दलों ने केन्द्र सरकार से पैट्रोल, डीजल, मिट्टी का तेल, रसोई गैस में की गई भारी मूल्य वृद्धि को शीघ्र वापिस लेने की मांग की है ताकि आम जनता अपना सुखी जीवन व्यतीत कर सके।
में किए गए भारत बंद अह्वान के तहत आज सिरसा, डबवाली, कालांवाली व आस-पास के इलाके पूर्ण रूप से बंद रहे।डबवाली शहर बंद को सफल बनाने को लेकर आज इनैलो नेता एवं पूर्व विधायक डा. सीता राम के नेतृत्व में रणवीर सिंह राणा, नगरपार्षद गुरजीत सिंह, इनैलो महावीर सहारण, कार्यालय प्रभारी महेन्द्र डूडी, प्रह्लाद सिंह, टेकचंद छाबड़ा, दर्शनमान, गुरचरण सिंह नम्बरदार व अन्य कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार, जीटीरोड, कालोनी रोड, बस स्टैंड रोड, सब्जी मण्डी, चौटाला रोड का रूट मार्च कर डबवाली बंद का जायजा लिया। उधर अन्य विपक्षी दल भाजपा के भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी एसडी कपूर, डबवाली भाजपा प्रभारी सतीश जग्गा, मण्डल महामंत्री बलदेव सिंह मांगेआना, दाता रात बसौड, मनू राम शर्मा व अन्य कार्यकर्ताओं ने भी बाजारों में घूम-घूमकर डबवाली बंद का जायजा लिया तथा कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी डबवाली बंद में पूर्ण सहयोग देते हुए पूरे शहर में रूट मार्च किया।डबवाली बंद के दौरान पूर्व विधायक डा. सीता राम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि डबवाली बंद को सफल बनाने के लिए सभी विपक्षी दलों का पूर्ण सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की केन्द्र सरकार ने जनता पर भारी भरकम महंगाई का बोझ डाल दिया है जिससे गरीब आदमी के भूखो मरने की नौबत आ गई है और देश की आम जनता कांग्रेस सरकार से छूटकारा पाने का रास्ता ढूंढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आज डबवाली के व्यापारियों व आम जनता ने डीजल, पैट्रोल, मिट्टी का तेल व रसोई गैस के बढ़े हुए मूल्यों के विरोध में अपने कारोबार बंद रखकर केन्द्र की गूंगी बहरी व सोई हुई सरकार को जगाने का प्रयास किया है। पूर्व विधायक ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार आम जनता की परवाह न करते हुए पूंजीपतियों के हाथों में खेल रही है।
भाजपा नेता एसडी कपूर, सतीश जग्गा, बलदेव मांगेआना व कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता कामरेड गणपत राय व अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व की केन्द्र सककार ने देश की भोली-भाली जनता को महंगाई कम करने के झूठे आश्वासन देकर सत्ता हासिल की है। लेकिन अब देश की जनता पूर्ण रूप से जागरूक हो चुकी है ।आज सभी विपक्षी दलों ने केन्द्र सरकार से पैट्रोल, डीजल, मिट्टी का तेल, रसोई गैस में की गई भारी मूल्य वृद्धि को शीघ्र वापिस लेने की मांग की है ताकि आम जनता अपना सुखी जीवन व्यतीत कर सके।
लेबल:
डबवाली समाचार,
भारत बंद,
cogress(I),
dabwali news,
Indian government,
inld
दो पक्षों में झगडा,7 लोग घायल
डबवाली- उपमण्डल के गांव सकत्ताखेडा में बीती रात दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में दोनों पक्षों के 7 लोग घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सकताखेडा निवासी महिला ओम प्यारी पत्नी फकीरा राम ने बताया कि बीती रात 8 बजे के करीब उनके परिवार के युवक घर के बाहर बैठे थे कि पड़ौस में रहने वाले दीपा सिंह सपुत्र कृपाल सिंह, हरनेक सिंह सपुत्र मुख्तियार सिंह उनके बाहर बैठने पर एतराज करने लगे तो उनकी आपस में तूं-तूं, मैं-मैं हो गई। महिला ओम प्यारी ने बताया कि उसके द्वारा घर जाकर समझाने पर बात सुलझ गई। तकरीबन रात 10 बजे के करीब मेरा बेटा दर्शन सिंह शौच के लिए बाहर आया तो दीपा सिंह व हरनेक सिंह, काला सिंह व टली ने उसपर लाठियों से हमला बोल दिया। शोर सुनकर मेरा देवर संतराम बाहर आया तो उन्हें भी लाठियों व तेजधारों से घायल कर दिया। तभी बीच-बचाव करने आए उसके भतीजे सुभाष व रवि को भी उन लोगों ने लाठियां मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। तभी हमारे परिवार के लोग भी इक्_े हो गए और उन्हें राजकीय अस्पताल में उपचार हेतू भर्ती करवाया।
उधर दूसरे पक्ष के भी तीन लोगों के घायल होने का समाचार है। अस्पताल में उपचाराधीन मुख्तियार सिंह ने बताया कि ओम प्यारी के परिवार के सदस्य व उनके अन्य साथी गली में हर रोज़ ऊंची आवाज में डेक चलाते हैं और शराब पीकर हुल्लड़बाजी करते हैं। जिस पर हमने उनको कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन ये अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आए।
उनके अनुसार हम बीती रात उनकी शिकायत लेकर गांव के ही इनैलो नेता जगरूप सिंह के पास जा रहे थे कि उन्होंने मुझे व मेरे भाई दीपा सिंह व बेटे हरनेक सिंह को घेर लिया और लाठियों व तेज हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। झगड़े का शोर सुनकर गलिवासियों ने हमें छुड़ाया और घायल अवस्था में राजकीय अस्पताल में उपचार हेतू दाखिल करवाया। इस झगड़े की सूचना पुलिस को दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास जारी थे।

अतिक्रमण हटाओ अभियान जोर-शोर पर
सिरसा-जिला प्रशासन की ओर से इन दिनों अतिक्रमण हटाओ अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नगर परिषद के कर्मचारी व यातायात पुलिस कर्मी विभिन्न बाजारों और मार्गों से अतिक्रमण हटाने में लगे हुए हैं। जिला उपायुक्त के दिशा-निर्देश पर शुरू किये गये इस अभियान से नगर की विभिन्न गलियां और बाजार खुले-खुले नजर आने लगे हैं। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। मगर आरएसडी कॉलोनी के लोग अन्य कॉलोनियों व बाजारों में रहने वालों की भांति शायद खुशनसीब नहीं हैं। इस कॉलोनी के लोगों को वर्ष में 12 मास अतिक्रमण की मार झेलनी पड़ रही है। इस कॉलोनी के लोगों को अपने घर से निकलने व घर में आने में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। आपात स्थिति में इस कॉलोनी के लोग भगवान भरोसे ही हैं। दरअसल आरएसडी कॉलोनी के प्रवेशद्वार सरकूलर रोड, डबवाली रोड तथा जनता अस्पताल रोड से है। इन तीनों ही प्रवेश द्वार पर लोगों ने बड़ी संख्या में अतिक्रमण किया हुआ है। इस रिहायशी कॉलोनी की गलियों में व्यवसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। गली में दोनों ओर दुकानदारों द्वारा अपना सामान तथा वाहन खड़े कर दिये जाने के कारण यहां से निकलना व आना मुश्किल हो जाता है। कॉलोनी के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द ऑटो व्यवसाय बना हुआ है। जनता अस्पताल रोड पर अनाधिकृत रूप से चल रहे ऑटो व्यवसाय के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। ऑटो व्यवसायियों द्वारा अपने वाहन सड़क पर पार्क कर दिये जाने के कारण यह मार्ग बेहद संकीर्ण हो गया है। इस मार्ग पर स्थित अस्पताल में जाने वाले रोगियों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है। जनता अस्पताल रोड से आरएसडी कॉलोनी में प्रवेश करना महाभारत जीतने के समान है। इसी प्रकार डबवाली रोड से कॉलोनी के प्रवेशद्वारों पर भी जाम की स्थिति बनी रहती है। दुपहिया वाहन तो किसी प्रकार आ-जा पाते हैं, लेकिन कार इत्यादि का जाना मुश्किल हो जाता है। सरकूलर रोड वाले प्रवेश द्वार पर औद्योगिक इकाईयों के संचालित होने के कारण परेशानी पेश आती है। इस कॉलोनी में नगर के सभ्रांत लोग रहते हैं। मगर उनकी तमाम सामाजिक गतिविधियां ठप्प होकर रह गई हैं। कभी नगर की सबसे सुंदर कॉलोनी कही जाने वाली आरएसडी कॉलोनी आज अतिक्रमण के कारण लोगों की नापसंद बन चुकी है।
जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान से इसकॉलोनी के रहने वालों को उम्मीद की आस बनती है। मगर यह अभियान ईधर-उधर बाजारों तक ही सिमट कर ही रह जाता है। आरएसडी कॉलोनी के निवासियों ने जिला उपायुक्त से जनता अस्पताल रोड को अतिक्रमणमुक्त बनाए जाने की मांग की है।
,

अतिक्रमण,
डबवाली समाचार,
सिरसा समाचार,
dabwali news,
sirsa news
शुक्रवार, 2 जुलाई 2010
5 जुलाई को प्रस्तावित बंद में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बढ़-चढ़ कर भाग लेगी
सिरसा-डीजल, पैट्रोल एवं रसोई गैस की बढ़ाई गई कीमतों के विरोध में तथा केन्द्र सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों के विरूद्ध आगामी 5 जुलाई को प्रस्तावित बंद में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बढ़-चढ़ कर भाग लेगी। इस सम्बन्ध में आज स्थानीय शहीद करतार सिंह सराभा हाल में सी.पी.आई. की जिला कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता का. स्वर्ण सिंह विर्क की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। यह जानकारी देते हुए पार्टी के जिला सचिव का. जयचन्द सहारणी ने कहा कि प्रस्तावित भारत बंद को जिला सिरसा में सफ ल बनाने हेतु तहसील व खण्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि रघुवीर सिंह नकौड़ा एवं प्रितपाल सिंह ऐलनाबाद में, लछमण सिंह शेखावत एवं हरदेव सिंह जोश रानियां में, का. गणपत राम व जगदीश डबवाली में, तिलक राज विनायक एवं विक्रमजीत झोरडऩाली सिरसा में बंद के दौरान पार्टी का नेतृत्व करेंगे। सभा को सम्बोधित करते हुए का. स्वर्ण सिंह विर्क ने कहा कि मौजूदा केन्द्र सरकार का एकमात्र उद्देश्य बहुराष्ट्रीय कम्पनियों को अमेरिका के इशारे पर अधिक-से-अधिक फायदा पहुंचाना है। उदाहरण के तौर पर कच्चे तेल के रेट 2008 में 147 डॉलर प्रति बैरल हो गए थे और अब अंतर्राष्ट्रीय मंडी में केवल 75 डॉलर प्रति बैरल है। इस हालात में डीजल, पैट्रोल एवं रसोई गैस के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि करके गरीब लोगों तथा मध्य वर्ग का जीना दूभर हो गया है। इस प्रकार मौजूदा केन्द्र सरकार मु_ी भर धनकुबेरों तथा अमेरिकी कम्पनियों की कठपुतली बनकर रह गई है। का. विर्क ने कहा कि आगामी 5 जुलाई को भारत बंद ऐतिहासिक होगा तथा इसके बाद केन्द्र सरकार की उल्टी गिनती शुरू होनी निश्चित है। इस अवसर पर जगरूप सिंह चौबुर्जा, हंसराज झोरडऩाली, राजकुमार सुचान, धन्नाराम अलीकां, राजेश भादु, जसवन्त सिंह जोश तथा पूर्व नगर पार्षद गुरमीत सिंह ने भी उपस्थितजनों को सम्बोधित किया।
विद्यार्थियों ने कराटे की विभिन्न क्रियाओं का प्रदर्शन किया
सिरसा-गत दिवस स्थानीय हिसार रोड स्थित बिश्नोई धर्मशाला में जिला कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में सात दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन आयोजित कार्यक्रम में आज विद्यार्थियों ने कराटे की विभिन्न क्रियाओं का प्रदर्शन करके चकित कर दिया। यह जानकारी देते हुए जिला कराटे एसोसिएशन के महासचिव राजकुमार वर्मा ने बताया कि समापन दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि चौपटा से डॉ० शैलेन्द्र पनिहार उपस्थित थे जबकि विशिष्ट अतिथि यातायात प्रभारी कृष्णा यादव, बिश्नोई धर्मशाला के सचिव ओ.पी. बिश्नोई थे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में ताईक्वांडो एसोसिएशन के जिला प्रधान दलीप जैन, जिला कराटे एसोसिएशन के प्रधान ललित जैन, सुभाष बिश्नोई, संजीव बामल, बदरी प्रसाद, नरेश गोयल, कोच नरेश कुमार, कोच रमेश कुमार आदि भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि आत्मरक्षा हेतु सभी बच्चों को कराटे का प्रशिक्षण बहुत आवश्यक है तथा इससे शरीर एवं दिमाग भी स्वस्थ रहता है। मुख्य अतिथि ने बच्चों की प्रतिभा पर खुश होकर कराटे संघ को 3100 रूपये की राशि बतौर पुरस्कार भेंट की। यातायात प्रभारी कृष्णा यादव ने कराटे संघ द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संघ के प्रयासों से ही नगर के बच्चों में कराटे के प्रति जागरूकता उत्पन्न हुई है जिससे वे अपने आत्मरक्षार्थ अधिक सजग हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आज के युग में बुराईयों के मद्देनजर विशेषकर लड़कियों को कराटे का प्रशिक्षण लेना बहुत आवश्यक है। अंत में कृष्णा यादव ने भी कराटे संघ को 500 रूपये की राशि बतौर पुरस्कार भेंट की।
लेबल:
डबवाली समाचार,
सिरसा समाचार,
dabwali news,
sirsa news
भाजपा की लड़ाई फिर से सड़कों पर आई
डबवाली(सुदेश आर्य)डबवाली में भाजपा की लड़ाई फिर से सड़कों पर आ गई है। महंगाई
और अन्य मुद्दों को लेकर 5 जुलाई को भारत बंद को लेकर भाजपा के दोनों धड़ों ने लगभग एक ही समय में अलग-अलग स्थानों पर दो बैठकें कर बंद को समर्थन देने की घोषणा की। एक बैठक अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुई। जिसे भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रो. गणेशी लाल ने संबोधित किया। वहीं दूसरी बैठक मैहता धर्मशाला में हुई जिसकी अध्यक्षता भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी एस. डी. कपूर ने की। भाजपा का हड़ताल को लेकर अपनी-अपनी डफली और अपना-अपना राग आज जनता में चर्चा का विषय बना रहा। अग्रवाल धर्मशाला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रो. गणेशी लाल ने नीति व नियत को लेकर कांग्रेस की जमकर बखियां उधेड़ी। उन्होंने कहा कि देश की बाह्य और आंतरिक सुरक्षा को खतरे में डालने वाले मजबूर प्रधानमंत्री की इस देश को आवश्यकता नहीं। माओवादियों द्वारा 6 माह में 190 जवानों की निर्मम हत्या के बावजूद माओवादियों का खुलेआम घूमना और सरकार की तमाम दलीलों को खारिज कर अपना खूनी खेल जारी रखना केंद्र सरकार की नाकाबलियत को दर्शाता है। उन्होंने सरकार की नीति को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भोपाल कांड में 20 हजार लोगों की हत्याओं के जिम्मेवार एंडरसन का देश से सुरक्षित निकल जाना और अमेरिका से दबाव में आ कर न्यूकडील करना दर्शाता है कि यूपीए किस तरह इस्ट इंडिया कंपनी की भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र के मंत्री चीनी, गेहंू व चावल और अन्य खाद्य वस्तुओं के कृत्रिम आभाव पैदा कर देश की जनता के साथ 20-20 मैच खेल कर अपनी तिजोरियां भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों को नियंत्रण मुक्त कर तेल कंपनियों की तिजोरियों को भरने का रास्ता साफ कर दिया है। उन्होंने खुलासा किया कि तेल कंपनियों को हर रोज 10740 करोड़ रुपये का मुनाफा होता है। जबकि सबसीडी के तौर मात्र 215 करोड़ रुपये खर्च हो रहे थे। उन्होंने कहा कि डीकंट्रोल की नीति के लिए देश अभी तक तैयार नहीं है। सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का नुकसान जनता को चुकाना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि 5 जुलाई को भारत बंद ऐतिहासिक होगा और सरकार को समर्थन देेने वाले वाम दल भी विपक्ष के साथ एक जुटता दिखाते हुए सरकार की गलत नीतियों के जम कर खिलाफत करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कुछ दिनों की मेहमान है और जुलाई में मानसून सत्र में केंद्र सरकार का पतन होना निश्चित हो चुका है। राज्य सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आनर कीलिंग, मासूम बालिकाओं का अपहरण व बलात्कार और उसके उनकी हत्या करना, हिरासत से अपराधियों का फरार होना और कोर्ट में सरेआम गोलियां चलना के अलावा मिर्चपुर जैसे कांड हरियाणा सरकार की उपलब्धियां है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पतन के बाद रेशम के धागे पर टिकी प्रदेश सरकार भी उसी दिन गिर जाऐगी। इस मौके पर भाजपा नेता देव कुमार शर्मा, विजय वधवा, नरेश बागड़ी, कौर चंद मोंगा, मनोज शर्मा, सुनील जिंदल, सतीश गर्ग, मोहन धमीजा, विकास शर्मा के अलावा राज कुमार व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। उधर भाजपा की दूसरी बैठक मैहता धर्मशाला में संपन्न हुई जिसमें केंन्द्र सरकार द्वारा गैस, पेट्रोल, डीजल की कीमतों में की गई बढ़ोत्तरी और देशव्यापी महंगाई के विरोध में आगामी 5 जुलाई 2010 को विपक्षी दलों द्वारा आयोजित बंद के सर्मथन में डबवाली भाजपा भी अपना सक्रिय योगदान देगी। इस अवसर पर भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी एस.डी.कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि बेकाबू मंहगाई से त्रस्त भारत की जनता के सामने जहां अपने परिवार के लालन-पालन का संकट खड़ा हो गया है। वहीं कांग्रेस की सरकार के मंत्री इस समस्या के प्रभावी निदान की जगह जमाखोरी कर अपनी जेबें भरने में लगे हैं, उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिये कि वो विपक्षी दलों के इस भारत बंद को डबवाली में सफल बनाकर केन्द्र की सोई सरकार को जगाने का काम करें। जिला के मीडिया सह-प्रभारी तथा डबवाली प्रभारी सतीश जग्गा एंव मण्डल महामंत्री बलदेव सिंह मांगेआना ने कहा कि पैट्रो कीमतों और अन्य खाद्य वस्तुओं में हो रही बेतहाशा बढ़ोत्तरी आम आदमी के जीने के अधिकार का हनन है, उन्होंने कांग्रेस सरकार को कोसते हुये कहा कि आम आदमी का नारा देकर गरीबों के वोट ठगने वाली कांग्रेस के राज में आज आम आदमी अपने बदहाली पर खून के आंसू रो रहा है और केन्द्र सरकार की फाईव स्टार केबिनेट हर मौके पर नकारा साबित हो रही है। जिला सचिव दाता राम बसोड़, कर्मचारी प्रकोष्ठ के तीन जिलों के प्रभारी मन्नु राम शर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा शकुन्तला बरेजा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष हेमराज बांसल, मजदूर प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य कृष्ण कीनिया आदि ने कहा कि हर घर और खेत में पूरी बिजली-पानी उपलब्ध करवाने, महंगाई दूर करने और भयमुक्त शासन का वादा कर सत्ता हथियानेें वाली कांग्रेस हर मोर्चे पर विफल रही है। राज्य में कानून व्यवस्था जर्जर दौर से गुजर रही है, मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र रोहतक में अपराधी बैखोफ कत्ल जैसे संगीन जुर्म को अंजाम दे रहे हैं ऐसे में विपक्ष का धर्म है कि वो आगे आकर जनता के हितों की रक्षा करे और भाजपा अपना धर्म बखूबी निभायेगी। बैठक में डबवाली मण्डल के उपाध्यक्ष नरेश बागड़ी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बूटा सिंह, कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रधान कृष्ण ग्रोवर, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रधान प्रवेश घई सहित जगविन्द्र गांधी, राम किशन मैहता, बिहारी लाल मिढ़ा, नन्द लाल, पूर्ण चन्द, सुशील गर्ग, देस राज सेठी, रूड़ सिंह महाशा, राजेश कुमार, कुलदीप बसौड़, कुशाल चन्द सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर चरण दास, सुभाष चन्द्र एंव राम दास को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी दी गई।

प्रो. गणेशी लाल,
भाजपा,
BJP,
dabwali news
नगरपालिका से कांग्रेस का कब्जा हटने को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण--शर्मा
डबवाली-प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रवक्ता कर्म चन्द शर्मा ने नगरपालिका से कांग्रेस का कब्जा हटने को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्षदों के दोनों गुटों की हठधर्मिता के चलते ही इनेलो को राजनीतिक लाभ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जब शहर के अधिकांश कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिले थे तथा उन्होंने मांग की थी कि सिरसा जिला की एकमात्र डबवाली पालिका पर इनेलो के कब्जे को रोका जाए। उन्होंने कहा था कि अध्यक्ष इस्तीफा दे दे व पर्ची डालकर नया अध्यक्ष चुन लिया जाऐगा लेकिन सिम्पा जैन ने इस्तीफा न देकर मुख्यमंत्री के आदेश की भी अवहेलना की है। दूसरी ओर चारों पार्षदों ने भी इनेलो से हाथ मिलाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ा है। वही उन्हें पार्षद पद से इस्तीफा देकर ही हाथ मिलाना चाहिए था।
लेबल:
कांग्रेस,
डबवाली समाचार,
नगरपालिका,
dabwali news
झगड़े में एक युवक के गम्भीर रूप से घायल
डबवाली-स्थानीय जवाहर नगर में बीती देर रात्रि हुए झगड़े में एक युवक के गम्भीर रूप से घायल हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसे पुलिस ऐम्बूलैंस द्वारा उपचार हेतु स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया गया। सिविल हस्पताल में उपचाराधीन मक्खन शर्मा पुत्र रघुवीर शर्मा निवासी गांव मांगेआना ने बताया कि बीती रात्रि वह अपना मेडिकल स्टोर मंगल कर अपने गांव जा रहा था कि सिरसा रोड़ स्थित जवाहर नगर के समीप कालीया, रामू व तेजू नामक युवकों ने अपने अन्य साथियों के साथ उस पर लाठियों व तेजधार हथियारों से हमलाकर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया तथा वहां से फरार हो गए। वहां से गुजर रहे नगर पार्षद सुखविन्द्र सरां ने पुलिस ऐम्बूलैंस को सूचना दी तथा उन्होंने उसे घायलावस्था में उपचार हेतु सिविल हस्पताल पहुंचाया। थाना शहर पुलिस को झगड़े की सूचना दे दी गई है तथा वह मामले की जांच कर रही है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल
डबवाली-स्थानीय मलोट रोड़ स्थित गांव सिंघेवाला सड़क मार्ग पर एक
व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। जिसे डबवाली जनसहारा सेवा संस्था के प्रधान आरके नीना व संस्था सदस्य कुलवंत सिंह ने ऐम्बूलैंस द्वारा राजकीय अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल करवाया। प्राप्त जानकारी अनुसार काका सिंह पुत्र जगरूप सिंह निवासी गांव बनवाला सड़क मार्ग पर पैदल जा रहा था कि पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसके फलस्वरूप वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक घटनास्थल से वाहन सहित फरार हो गया।

पालिका अध्यक्षा सिम्पा जैन अविश्वास मत हारी
डबवाली- नगरपालिका अध्यक्षा सिम्पा जैन और उपाध्यक्ष हरनेक सिंह के खिलाफ उपमण्डलाधीश डॉ. मुनीश नागपाल की अध्यक्षता में गुरूवार को आयोजित पार्षदों की बैठक में दो तिहाई बहुमत से अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। बैठक में अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 14 और विरोध में दो मत पड़े। जबकि सिम्पा जैन के साथ चट्टान की तरह खड़े चार अन्य पार्षद बैठक में उपस्थित ही नहीं हुए।
प्राप्त जानकारी अनुसार निर्धारित समय सुबह 11.00 बजे नगरपालिका में उपमण्डलाधीश डॉ. मुनीश नागपाल पहुंच गए और उपस्थित पार्षदों की बैठक शुरू हो गई। बैठक में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में आए सभी 13 पार्षद सहित हल्का डबवाली के विधायक डॉ. अजय सिंह चौटाला उपस्थित थे। इस मौके पर उपमण्डलाधीश ने हाथ खड़े करके अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में या विरोध में मतदान करने का पार्षदों से अनुरोध किया। जिस पर अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 13 पार्षदों सहित विधायक का हाथ भी उठा। प्रस्ताव का समर्थन करने वालों में कांग्रेस के चार विद्रोही पार्षद वार्ड नं. 1 से जगदीप सूर्या, वार्ड नं. 12 से रमेश बागड़ी, वार्ड नं. 14 से विनोद बांसल, वार्ड नं. 17 से गीता चौहान और इनेलो तथा भाजपा के वार्ड नं. 2 से सरला गुप्ता, वार्ड नं. 3 से सुभाष मित्तल, वार्ड नं. 8 से कृष्णा छाबड़ा, वार्ड नं. 9 से सरोज सेठी, वार्ड नं. 10 से टेकचन्द छाबड़ा, वार्ड नं. 11 से नीलकान्त मैहता, वार्ड नं. 16 से गुरजीत सिंह, वार्ड नं. 18 सुखविन्द्र सरां, वार्ड नं. 19 सुरेन्द्र छिन्दा शामिल थे। जबकि प्रस्ताव के विरोध में केवल नगरपालिका अध्यक्षा एवं वार्ड नं. 4 से पार्षद सिम्पा जैन और उपाध्यक्ष एवं वार्ड नं. 7 से पार्षद हरनेक सिंह वहां अलग-थलग पड़े रहे। पालिका अध्यक्षा ने कांग्रेस समर्थित वार्ड नं. 5 से पार्षद बिन्दिया महन्त, वार्ड नं. 6 से ओमप्रकाश बागड़ी, वार्ड नं. 13 से मधु बागड़ी, वार्ड नं. 15 से सुरजीत चावला को अपने साथ चट्टान की तरह खड़े होने का दावा किया था, लेकिन इनमें से एक भी पार्षद प्रस्ताव के विरोध में बैठक में उपस्थित नहीं हुआ।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपमण्डलाधीश डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि आज 1 जुलाई 2010 को डबवाली के विधायक अजय सिंह चौटाला की उपस्थिति में नगरपालिका अध्यक्षा सिम्पा जैन तथा उपाध्यक्ष हरनेक सिंह के खिलाफ 13 पार्षदों द्वारा दिए गए शपथ-पत्रों पर अविश्वास प्रस्ताव बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विधायक सहित सभी 13 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया और इस अविश्वास प्रस्ताव को पारित घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि अब इस प्रस्ताव को आगामी कार्रवाई के लिए उपायुक्त सिरसा के पास भेजा जा रहा है।
इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि इस बैठक के द्वारा प्रजातंत्र की निष्पक्षता को कायम रखा गया है। प्रशासन ने निष्पक्षता के मामले में पूरी पारदर्शिता बरती है।
इधर अविश्वास प्रस्ताव हारने के बाद सिम्पा जैन ने पहले तो इस सम्बन्ध में कोई भी प्रतिक्रिया करने से इंकार कर दिया। लेकिन बाद में कहा कि जो हुआ अच्छा ही हुआ। लेकिन पार्षदों ने अच्छा नहीं किया। कांग्रेस से सम्बन्धित पार्षदों ने अविश्वास का समर्थन करके केवल कांग्रेस पार्टी को ही बदनाम नहीं किया। बल्कि कांग्रेस पार्टी के नेता डॉ. केवी सिंह को भी बदनाम किया। जिन्होंने अविश्वास प्रस्ताव न आए, इसके लिए काफी प्रयास किया था।
हल्का डबवाली से विधायक तथा इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अजय सिंह चौटाला ने अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पार्षदों ने प्रजातांत्रिक तरीके से अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में मतदान करके काफी समय से पालिका अध्यक्षा और उपाध्यक्ष को हटाने के सम्बन्ध में चलाए गए अभियान को सफल बना दिया। उन्होंने कहा कि पालिका अध्यक्षा और उपाध्यक्ष दोनों ही पार्षदों का विश्वास खो चुके थे और प्रशासन के साथ मिलकर मनमानी कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन से मिलकर पिछली बैठक स्थगित करवा दी गई थी। यहां तक की पार्षदों की खरीद-फरोख्त का भी प्रयास किया गया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इनेलो के पार्षद किसी भी कीमत पर खरीदे नहीं जा सकते, यह उन्होंने आज की बैठक में भी सिद्ध कर दिया। उन्होनें यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन जल्दी ही चुनाव की तिथि घोषित करके प्रधान और उपप्रधान पद के लिए पार्षदों की बैठक आमंत्रित करेगा, ताकि डबवाली के रूके हुए विकास कार्य गति पा सकें। उन्होंने पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि आगामी चुनाव प्रजातंत्र तरीके से मिल-बैठकर ही होंगे। 5 जुलाई के भारत बन्द के सम्बन्ध में बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार भी हरियाणा में पूर्ण बन्द होगा और इनेलो इस बन्द में जोर-शोर से भाग ले रही है। इधर नगरपालिका में अविश्वास प्रस्ताव पर बुलाई गई बैठक के समय पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था थी और डीएसपी बाबू लाल स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। प्रशासन द्वारा बैठक की कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।

ऐलनाबाद में इनेलो ने कांग्रेस को दिखाया ठेंगा
ऐलनाबाद- यहां नगर पालिका पर इनेलो ने अप्रत्याशित बहुमत हासिल किया। दो आजाद उम्मीदवारों तथा एक कांग्रेस के विद्रोही का साथ पाकर इनेलो ने पालिका फतह की। इनेलो ने साथ ही साथ ही अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पदों पर भी नियुक्ति कर दी।
उल्लेखनीय है कि विगत मई माह में नगर निकाय के चुनाव हुए थे। सिरसा तथा रानियां में इनेलो को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ था जबकि कालांवाली तथा एलनाबाद में स्थिति उहापोह की थी। कालांवाली में स्थिति पहले ही स्पष्ट हो चुकी थी। यहां कुल 13 सीटों में से इनेलो तथा कांग्रेस 6-6 पर काबिज हुए थे। एक आजाद उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। कुछ दिन पूर्व आजाद उम्मीदवार के इनेलो को समर्थन देने के फैसले के साथ ही यहां की पालिका पर संशय समाप्त हो गया था।
ऐलनाबाद में नगरपालिका की कुल 17 सीटों पर मतदान हुआ था। इनमें से 9 पर कांग्रेस तथा 6 पर इनेलो समर्थित उम्मीदवारों ने विजय पताका लहराई थी। वहीं दो आजाद उम्मीदवार जीते थे। आजाद उम्मीदवारों के समर्थन के बावजूद भी इनेलो की स्थिति डांवांडोल दिखाई दे रही थी। इस प्रकार कांग्रेस को ही पालिका पर काबिज माना जा रहा था।
आज दोनों पार्टियों को बहुमत साबित करना था। इनेलो के विधायक अभय सिंह चौटाला मौके पर पहुंचे। बहुमत साबित करने की प्रक्रिया शुरू की गई तो सब भौचक्के रह गए। आजाद उम्मीदवारों ने तो इनेलो को समर्थन दिया ही, इसके अलावा कांग्रेस के एक पार्षद ने भी विद्रोह भावना दिखाते हुए इनेलो के पक्ष में मतदान कर दिया। एक मत विधायक अभय सिंह चौटाला का था। इस प्रकार इनेलो ने बहुमत हासिल कर पालिका पर अपना कब्जा जमाया। चट मंगनी पट ब्याह की कहावत सिद्ध करते हुए तुरंत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भी मनोनीत कर दिए गए। खास बात यह है कि दोनों ही पद आजाद उम्मीदवारों को सौंपे गए हैं। रघुबीर जांगड़ा को प्रधान तथा धर्मपाल गुंबर को उपप्रधान बनाया गया है। जिक्रयोग है कि गुंबर इससे पूर्व इसी पद पर कांग्रेस की ओर से भी कमान संभाल चुके हैं। तत्पश्चात विधायक चौटाला ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनेलो द्वारा नगरपालिका पर कब्जा जमाने के बाद शहर में इनेलो समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला।

ऐलनाबाद,
डबवाली समाचार,
dabwali news,
Ellenabad News
20 मानव रहित स्टेशनों पर कर्मचारी नियुक्त होंगे-मीणा
डबवाली-मानव रहित रेलवे फाटकों पर बढ़ रहे हादसों से रेलवे मंत्रालय के माथे पर चिंता की रेखाएं खिंच गई है। मंत्रालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए लोगों को जागरूक करने की ठानी है। इसी संदर्भ में सबडीविजन हनुमानगढ़ के एडीईएम ने सबडिविजन के अन्तर्गत पडऩे वाले मानव रहित रेलवे फाटकों का दौरा किया। पेट्रोल पम्पस, ढाबों तथा चौपालों पर जाकर वाहन चालकों को जागरूक किया।
प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले कुछ समय से देश में बने मानव रहित रेलवे फाटकों पर काफी हादसे हुए हैं। इन हादसों में न जाने कितने लोग मौत का शिकार हुए हैं। लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए रेलवे मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण पग उठाया है। वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। व्यक्तिगत तौर पर जानकारी देकर वाहन चालकों को रेल यातायात सम्बन्धी सचेत करवाया जा रहा है। यहीं नहीं लोगों को रेल अधिनियम तथा मोटर वाहन कानून से भी अवगत करवाया जा रहा है।
इसी सिलसिले में संरक्षा संगठन उत्तर-पश्चिम रेलवे बीकानेर मण्डल के आह्वान पर हनुमानगढ़ सबडीििवजन के एडीईएम ए.के.मीणा, एसके मदान एसएसई बठिण्डा, रमेश यादव एएसआई आरपीएफ डबवाली के प्लेटफार्म पर पहुंचे। इस संवाददाता से बातचीत करते हुए एडीईएम एके मीणा ने रेल मंत्रालय के उपरोक्त पग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हनुमानगढ़ रेलवे उपमण्डल के अन्तर्गत 35 मानव रहित रेलवे फाटक आते हैं। वर्ष 2010-11 में इनमें से 20 रेलवे फाटकों पर कर्मचारी नियुक्त करने की योजना है। जबकि इससे पूर्व 2009-10 में 6 मानव रहित रेलवे फाटकों पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि मोटर वाहन कानून 1988 के तहत मानव रहित रेलवे फाटक पर लापरवाही बरतना कानूनी अपराध है। इसके साथ ही रेलवे लाईन को क्रॉस करना भी एक अपराध है। इसके बाद रेलवे उपमण्डल हनुमानगढ़ के एडीईएम ए.के.मीणा ने वाहन चालकों को डूमवाली स्थित पेट्रोल पम्पस, जस्सी बागवाली स्थित एक ढाबे पर वाहनों को रोककर मानव रहित रेलवे फाटक को पार करने से पहले रूकने, दाएं-बाएं रेलवे लाइन पर आने वाली संभावित रेल गाड़ी को देखने के दोरान गाड़ी न आने की सूरत में ही फाटक को क्रॉस करने के लिए कहा। उन्होंने वाहन चालकों को बताया कि रेलगाड़ी प्रति सैकेण्ड 30 मीटर की गति से बढ़ती है, इसलिए फाटक को पार करने की भूल कदापि न करें। ऐसा करना मोटर वाहन कानून 1988 की धारा 131 के अधीन अपराध हैं।

indian railways
बुधवार, 30 जून 2010
डॉ. सीता राम ने खुले दरबार का बहिष्कार कर बिजली घर दरवाजे पर धरना दिया
डबवाली - उपमण्डल के गांव आसा खेड़ा के बिजली घर में हरियाणा सरकार के आ
देश अनुसार ग्रामीणों की बिजली समस्याओं के निपटारे को लेकर एक खुले दरबार का आयोजन किया गया।
इस खुले दरबार में बिजली विभाग सिरसा से एससी वीपी गुप्ता, स्थानीय एक्सियन बीके रंजन तथा एसडीओ गुलशन वशवा, पंकज कुमार एसडीओ कालांवाली, ओपी मैहता एसडीओ चौटाला व जय लक्ष्मी चन्द्र ने शिरकत की। अभी खुले दरबार में शिकायतों का दौर शुरू हुआ ही था कि तभी वहां ग्रामीणों के साथ पहुंचे पूर्व विधायक डॉ. सीता राम ने इस खुले दरबार का बहिष्कार कर बिजली घर के मुख्य दरवाजे पर धरना पर बैठ गए। पूर्व विधायक ने हरियाणा सरकार व बिजली अधिकारियों पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने ग्रामीणों को इस खुले दरबार की सूचना नहीिं दी। यह खुला दरबार आनन-फानन में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इससे साफ जाहिर होता है कि हरियाणा सरकार व बिजली अधिकारियों की नीयत में किस प्रकार खोट भरी हुई। तभी बिजली विभाग के एससी वीपी गुप्ता धरने पर बैठे ग्रामीणों व पूर्व विधायक के पास पहुंचे तथा उनकी शिकायतें सुनी। पूर्व विधायक डॉ. सीता राम व ग्रामीणों ने अपनी शिकायतों में कहा कि गांव व ढाणियों में हरियाणा सरकार द्वारा 8 घन्टे बिजली देने की घोषणा की गई थी उन्हें मात्र एक या दो घन्टे बिजली मुश्किल से ही मिल पाती है। पूर्व विधायक व ग्रामीणों ने अपनी शिकायत में कहा कि गांव व ढाणियों की बिजली की तारे जर्जर हालत में पहुंच चुकी हैं जिन्हें तुरन्त प्रभाव से बदला जाऐ और बीपीएल कार्ड धाराकों को बिजली कनैक्शन शीघ्र अलॉट किए जाऐं। उन्होंने बताया कि चौटाला की जवाहर कॉलोनी में इनेलो सरकार द्वारा खम्बे लगवाए गए थे तथा तारें भी डाली गई थी। लेकिन अब वहां से बिजली कर्मचारियों द्वारा तारें भी गायब कर दी गई हैं। ग्रामीणों की शिकायतें सुनने के बाद बिजली विभाग के अधिकारी वीपी गुप्ता ने बताया कि इन सभी शिकायतों का समाधान एक सप्ताह के भीतर करवा दिया जाऐगा तथा उन्होंने बिजली कर्मचारियों को जर्जर हुई बिजली की तारों को शीघ्र ही बदलने के आदेश दिए। उधर पूर्व विधायक डॉ. सीता राम ने बिजली अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर एक सप्ताह के अन्दर ग्रामीणों की इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो चौटाला, आसाखेड़ा, सुकेरा खेड़ा, लोहगढ़, सकताखेड़ा, जण्डवाला, अबूबशहर, जोतांवाली, गंगा गांव के सभी ग्रामीण हरियाणा सरकार व बिजली अधिकारियों के खिलॉफ सड़कों पर उतर आऐंगे।
देश अनुसार ग्रामीणों की बिजली समस्याओं के निपटारे को लेकर एक खुले दरबार का आयोजन किया गया।इस खुले दरबार में बिजली विभाग सिरसा से एससी वीपी गुप्ता, स्थानीय एक्सियन बीके रंजन तथा एसडीओ गुलशन वशवा, पंकज कुमार एसडीओ कालांवाली, ओपी मैहता एसडीओ चौटाला व जय लक्ष्मी चन्द्र ने शिरकत की। अभी खुले दरबार में शिकायतों का दौर शुरू हुआ ही था कि तभी वहां ग्रामीणों के साथ पहुंचे पूर्व विधायक डॉ. सीता राम ने इस खुले दरबार का बहिष्कार कर बिजली घर के मुख्य दरवाजे पर धरना पर बैठ गए। पूर्व विधायक ने हरियाणा सरकार व बिजली अधिकारियों पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने ग्रामीणों को इस खुले दरबार की सूचना नहीिं दी। यह खुला दरबार आनन-फानन में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इससे साफ जाहिर होता है कि हरियाणा सरकार व बिजली अधिकारियों की नीयत में किस प्रकार खोट भरी हुई। तभी बिजली विभाग के एससी वीपी गुप्ता धरने पर बैठे ग्रामीणों व पूर्व विधायक के पास पहुंचे तथा उनकी शिकायतें सुनी। पूर्व विधायक डॉ. सीता राम व ग्रामीणों ने अपनी शिकायतों में कहा कि गांव व ढाणियों में हरियाणा सरकार द्वारा 8 घन्टे बिजली देने की घोषणा की गई थी उन्हें मात्र एक या दो घन्टे बिजली मुश्किल से ही मिल पाती है। पूर्व विधायक व ग्रामीणों ने अपनी शिकायत में कहा कि गांव व ढाणियों की बिजली की तारे जर्जर हालत में पहुंच चुकी हैं जिन्हें तुरन्त प्रभाव से बदला जाऐ और बीपीएल कार्ड धाराकों को बिजली कनैक्शन शीघ्र अलॉट किए जाऐं। उन्होंने बताया कि चौटाला की जवाहर कॉलोनी में इनेलो सरकार द्वारा खम्बे लगवाए गए थे तथा तारें भी डाली गई थी। लेकिन अब वहां से बिजली कर्मचारियों द्वारा तारें भी गायब कर दी गई हैं। ग्रामीणों की शिकायतें सुनने के बाद बिजली विभाग के अधिकारी वीपी गुप्ता ने बताया कि इन सभी शिकायतों का समाधान एक सप्ताह के भीतर करवा दिया जाऐगा तथा उन्होंने बिजली कर्मचारियों को जर्जर हुई बिजली की तारों को शीघ्र ही बदलने के आदेश दिए। उधर पूर्व विधायक डॉ. सीता राम ने बिजली अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर एक सप्ताह के अन्दर ग्रामीणों की इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो चौटाला, आसाखेड़ा, सुकेरा खेड़ा, लोहगढ़, सकताखेड़ा, जण्डवाला, अबूबशहर, जोतांवाली, गंगा गांव के सभी ग्रामीण हरियाणा सरकार व बिजली अधिकारियों के खिलॉफ सड़कों पर उतर आऐंगे।
लेबल:
डबवाली समाचार,
डॉ. सीता राम,
बिजली घर,
dabwali news
स्वर्गभूमि रामबाग में बवाल
डबवाली- स्थानीय स्वर्गभूमि रामबाग में उस समय बवाल खड़ा हो गया। जब आज प्रात: 7 बजे के करीब वहां पर पंजाब क्षेत्र किलियांवाली की बादल कॉलोनी से एक महिला का शव अन्तिम संस्कार के लिए लाया गया उस समय गेट पर ताला लटक रहा था। मण्डी किलियांवाली के निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी कैंसर से पीडि़त थी तथा बीकानेर स्थित हस्पताल में उपचार दौरान उनका देहान्त बीते दिवस मंगलवार को हो गया था। उन्होंने बताया कि आज प्रात: 7 बजे वह रामबाग से शव हेतु अर्थी उठवाने के लिए गया तो उन्हें गेट पर ताला लटका मिला तथा रामबाग के अन्दर कोई भी कर्मचार मौजूद नहीं था। इसके बाद वह रामबाग के प्रबन्धक मोहन लाल के घर पहुंचे परन्तु वह घर पर भी नहीं मिले। तत्पश्चात वह रामबाग वापिस पहुंचे तो संयोगवश वहां अपने ससुर की अस्थि संचय कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे स्थानीय उपमण्डलाधीश डॉ. मुनीष नागपाल से इस सन्दर्भ में बात की गई तो उन्होंने रामबाग के पदाधिकारियों को दूरभाष पर तुरन्त वहां पर पहुंचने के आदेश दिए। लगभग साढ़े 8 बजे रामबाग के कार्यकारी प्रधान बलदेव राज शर्मा व कोषाध्यक्ष आत्मदेव सहित प्रबन्धक मोहन लाल भी पहुंच गया, तब जाकर उन्हें शव उठाने के लिए अर्थी मिली। पीडि़त अशोक कुमार ने बताया कि रामबाग में हर व्यक्ति दु:खी होकर आता है परन्तु रामबाग के कर्मचारी सांत्वना देने की बजाय ओर दु:खी करने का कार्य करते हैं।
इस बारे में जब रामबाग के कार्यकारी प्रधान बलदेव राज शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कर्मचारी मक्खन ङ्क्षसह के अवकाश पर चले जाने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि अगर कोई अन्तिम संस्कार जल्दी करना चाहता है तो उन्हें रामबाग के कर्मचारियों को पहले से सूचना देनी होती है। परन्तु शोक ग्रस्त परिवार की ओर से उन्हें पूर्व में कोई सूचना नहीं मिली।

विशालकाय बॉयलरों व ट्रालों को देखने उमड़ी भीड़
डबवाली-बीते दिवस देर सायं उपमण्डल के गांव डबवाली में दो विशा
लकाय बॉयलरों को लेकर पहुंचे 388 तथा 368 टायरों वाले ट्रालों को देखने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। विगत चार माह से गुजरात से रामां मण्डी रिफाईनरी के लिए चले इन विशालकाय बॉयलरों व ट्रालों को देखने के लिए लोगों में शुरू से ही जिज्ञासा बनी हुई थी। जो बीती सायं जाकर पूरी हुई तथा आज प्रात: तक यह दोनों ट्राले गांव डबवाली में ही खड़े रहे तथा वहां पर लोगों का मेला लगा रहा। आज प्रात: लगभग 11 बजे जब इन्हें स्थानीय गोल चौंक से गुजारा गया तो आस-पास के क्षेत्र के लोग भी इन्हें देखने के लिए अपने बच्चों व परिवार सहित पहुंचे। इससे पूर्व लगभग साढ़े 8 बजे जब इन ट्रालों को गांव डबवाली से रवाना किया गया तो कुछ दूरी पर अलीकां लाईन की हाईटैंशन तारों से गुजारने के लिए ट्रालों के साथ चल रहे तथा बॉयलर के ऊपर खड़े कर्मचारी ने जैसे ही हाई टैंशन तारों को हटाने के लिए हाथ से ऊपर उठाया तो उनमें से चिंगारियां निकलने लगी। क्योंकि अलीकां लाईन को बन्द नहीं किया गया था। कर्मचारी ने तुरन्त अपने हाथ पीछे हटाते हुए तारों को छोड़ दिया। जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तत्पश्चात विद्युत निगम के जेई गुरबख्श ङ्क्षसह ने दूरभाष पर सूचित कर उक्त हाई टैंशन लाईन को बन्द करवाया तथा उसके बाद यहां से इन ट्रालों को गुजारा गया। उल्लेखनीय है कि इन ट्रालों के आगे-पीछे गाडिय़ों, के्रनों तथा अन्य ताम-झाम को लेकर अनेक गाडिय़ां गतिमान हैं। जिनमें इन्जीनियर तथा सहयोगी कर्मचारी समय-समय पर दिशा-निर्देश देते हुए इन्हें अपने गन्तव्य पर पहुंचाने का प्रयासों में जुटें हुए हैं। वहां पर उपस्थित लोगों ने बताया कि उन्होंने अपनी जिन्दगी में ऐसे विशालकाय बॉयलरों व ट्रालों को पहली बार देखा है।

रामां मण्डी,
रिफाईनरी,
dabwali news
यूथ वैल्फेयर सोसायटी के सदस्यों किया रक्तदान
सिरसा-सिरसा यूथ वैल्फेयर सोसायटी के सदस्यों ने गत दिवस स्थानीय शिव शक्ति ब्लड बैंक परिसर में सामूहिक रूप से रक्तदान किया। यह जानकारी देते हुए सोसायटी के प्रधान राकेश अरोड़ा ने बताया कि इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस के संगठन सचिव नवीन केडिया थे। शिविर में सोसायटी के सदस्यों ने कुल 35 यूनिट रक्तदान दिया। युवाओं को सम्बोधित करते हुए नवीन केडिया ने कहा कि रक्तदान ही महादान है तथा मानवीय रक्त का कोई अन्य विकल्प नहीं है। रक्तदान कर किसी भी संकटग्रस्त जीवन को बचाया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में रक्त की कमी नहीं आती बल्कि शरीर में नया रक्त पैदा होता है। इस अवसर पर सोसायटी के सचिव गुरजीत सिंह, जशन बांसल, तारीक अरोड़ा, कुलदीप अरोड़ा, विकास कुमार, इन्द्र सिंह, गणेशी लाल, गगन ग्रोवर सहित सोसायटी के अन्य सदस्यों ने रक्तदान किया।
नवीन केडिया का जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया
सिरसा-जिला सिरसा के यूथ कांग्रेस के सदस्यों द्वारा प्रदेश संगठन सचिव नवीन केडिया का जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। केडिया के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सभी यूथ सदस्यों द्वारा शिव शक्ति ब्लड बैंक के तत्वाधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० वेद बैनीवाल ने अपने उद्घाटन भाषण में रक्तदान को मानव द्वारा दिया जाने वाला सर्वोत्तम दान बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को प्रति वर्ष कम-से-कम चार बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर नवीन केडिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि रक्तदान जीवनदान है। मनुष्य को मनुष्य का ही रक्त लगाया जा सकता है। इतनी गर्मी में जब ब्लड बैंक में जब रक्त की सख्त आवश्यकता है इसमें रक्तदान शिविर अत्यन्त लाभकारी सिद्ध होते हैं। शिविर में कुल 101 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि जश्न बांसल ने युवाओं को अधिक-से-अधिक संख्या में रक्तदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन यूथ कांग्रेस के हल्का प्रधान दीपक केडिया ने किया। इस अवसर पर नगर पार्षद राजेन्द्र कुमार, कमल रंधावा, हनुमान गुज्जर, मुरलीधर कटारिया, रघुवीर सांई, बलविन्द्र सिंह, भीम, संदीप अरोड़ा, कृष्ण मेहता, कीर्ति मेहरा, आशु रंगा, मनीष रोहिल्ला, हरदेव मकानी, नरेन्द्र यादव, भूपेन्द्र आदि यूथ कार्यकर्ताओं ने बड़े ही उत्साह से रक्तदान देकर नवीन केडिया को उनके जन्मदिवस की बधाई दी।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)