IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

शनिवार, 20 नवंबर 2010

प्ले फोर इंडिया स्पैट-2011 के चयन के लिए आगामी 30 नवम्बर तक ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन

सिरसा-प्ले फोर इंडिया स्पैट-2011 के चयन के लिए आगामी 30 नवम्बर तक 8 से 19 साल के बच्चों के अभिभावक उनके लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। इच्छुक बच्चे या उनके अभिभावक www.play4india.com वैबसाईट पर अपना रजिस्टे्रशन करवा सकते है। यह जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी श्रीमती बीना शर्मा ने बताया कि स्पैट के लिए जिला स्तर पर 15 जनवरी से 21 जनवरी तक टैस्ट लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि पंजीकृत किए गए बच्चों के स्कूल स्तर के टैस्ट 5 से 9 दिसम्बर तक नजदीकी स्कूलों में ही लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्कूलों में तीन टैस्ट होंगे और इन टैस्टों में जो विद्यार्थी 75 प्रतिशत अंक लेंगे उन्हें जिला स्तर पर टैस्ट के लिए भेजा जाएगा। स्पैट-2011 के प्रचार-प्रसार के लिए 22 से 27 नवम्बर तक स्कूलों में बच्चों को प्रेरित किया जाएगा। जिसके दौरान स्कूल के पी.टी.आई और डी.पी स्तर के अध्यापक बच्चों को स्पैट टैस्ट के बारे में बताएंगे। उन्होंने बताया कि 3 से 9 दिसम्बर तक स्कूल स्पोर्टस सप्ताह मनाया जाएगा। इस सप्ताह में 4 दिसम्बर को विद्यार्थियों का रजिस्टे्रशन और उनकी लंबाई, वजन नोट किया जाएगा जिसके आधार पर 5 से 9 दिसम्बर तक टैस्ट लिए जाएंगे। इसके साथ-साथ ये अध्यापक स्कूलों में रजिस्ट्रेशन करवाने के इच्छुक बच्चों के नाम भी दर्ज करेंगे जिससे वे ऑनलाईन कर पाएंगे। स्कूल स्तर पर लिए गए टैस्ट का परिणाम 11 दिसम्बर को घोषित किया जाएगा।
श्रीमती बीना शर्मा ने बताया कि जिला स्तर पर चयन के लिए बच्चों के टैस्ट 15 जनवरी से 21 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तर पर कुल सात प्रकार के टैस्ट होंगे। इन टैस्टों के बाद 31 जनवरी को परिणामों की घोषणा की जाएगी। पूरे प्रदेश में 8 से 19 आयु वर्ग के 5 हजार बच्चों का चयन किया जाएगा। इसके बाद चयनित बच्चों को स्पोर्टस किट व विभिन्न खेलों से संबंधित उपकरण और प्रशिक्षण की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। 8 से 13 आयु वर्ग के बच्चों को 1500 रुपए मासिक और 14 से 19 आयु वर्ग के बच्चों को 2000 रुपए स्कॉलरशिप दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में प्ले फोर इंडिया स्पैट-2011 के लिए 20 लाख बच्चों की परीक्षा ली जाएगी जिसमें से 5 हजार बच्चों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्पैट के लिए नॉन स्टूडेंट बच्चे भी अपने नजदीकी स्कूल में जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। उन्होंने बताया कि सिरसा में जिला स्तर के टैस्ट 15 से 21 जनवरी तक स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित होंगे। कोच और विशेषज्ञों द्वारा टैस्ट लिए जाएंगे। टैस्ट के लिए विभागीय स्तर पर कोच व अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है।

प्रदेश में पिछले छह वर्ष में हुए विकास कार्यों की बदौलत आज हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में शुमार - कांडा

सिरसा- प्रदेश में पिछले छह वर्ष में हुए विकास कार्यों की बदौलत आज हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हुआ है। इन छह वर्षों में जितने अधिक विकास के कार्य हुए है, इतने पिछले चालीस वर्षों में भी नहीं हुए। यह दावा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि एवं प्रमुख समाजसेवी श्री गोबिंद कांडा ने आज स्थानीय एमडीएलआर कार्यालय में कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुुए किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकास की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए ताकि सरकार द्वारा किए गए विकास में राज्य का प्रत्येक व्यक्ति भागीदार बने और उन्हें लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज 36 बिरादरी के लोग मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा किए गए विकास कार्यों से पूरी तरह संतुष्ट है जिससे सरकार की लोकप्रियता के ग्राफ में भी इजाफा हुआ है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी क्षेत्रों में महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरु की गई है। व्यापारी वर्ग के विकास के लिए प्रदेश में नई आबकारी नीति शुरु की गई है जिसके तहत एक लाख रुपए से कम कर अदा करने वाले व्यापारियों को वार्षिक कर विवरणी दाखिल करने की छूट दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बिजली चालित-कृषि यंत्र तथा सिंचाई यंत्र कर मुक्त किए गए है, इतना ही नहीं सिनेमा घरों में मनोरंजन शुल्क 50 प्रतिशत से कम करके 30 प्रतिशत किया गया है। कई वस्तुओं पर वैट की दर कम की गई है जिससे व्यापारियों और उपभोक्ताओं को 10 करोड़ रुपए तक की राहत मिली है।
श्री कांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पिछले दिनों राज्य किसान आयोग गठित किया गया है जिससे किसानों के हितों के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं तैयार करेगा। कृषि के क्षेत्र के राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन जैसी कई योजनाएं शुरु की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कीटनाशकों पर वैट बिल्कुल समाप्त किया गया है जिससे किसानों को करोड़ों रुपए का लाभ हुआ है। प्रदेश की भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास नीति को भी संशोधित किया गया है। यह नीति पूरे देश में एक अनुकरणीय नीति बन गई है। इससे प्रदेश के किसानों को करोड़ोंं करोड़ों रुपए का लाभ होगा।
श्री गोबिंद कांडा ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में तो प्रदेश सरकार ने विभिन्न प्रकार की योजनाएं लागू करके नए आयाम छुए है। हरियाणा में स्वास्थ्य वाहन सेवा 102, निशुल्क सर्जीकल पैकेज योजना, इंदिरा बाल स्वास्थ्य योजना तथा नेहरु दृष्टि योजना जैसी नीतियां लागू करके प्रदेश के जरुरतमंद व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य किया है। इससे प्रदेश का नाम पूरे देश में आदर्श राज्य के रुप में लिया जाने लगा है। राज्य सरकार द्वारा शुुरु की गई इन योजनाओं का अनुसरण अन्य राज्यों की सरकारे भी करने लगी है। इन योजनाओं की राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हुई है जिससे हरियाणा के प्रत्येक व्यक्ति को गौरव हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे इन सभी योजनाओं को प्रभावी तरीके से जन-जन तक पहुंचाए और योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए उन व्यक्तियों को प्रशासन तक लेकर आए तभी सरकार द्वारा शुरु की गई इन योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल पाएगा।

गुरूनानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर आज शोभा यात्रा का आयोजन

सिरसा-आज गुरूनानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर आज एक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के संगठन सचिव शन्टी ग्रोवर ने बताया कि यह शोभा यात्रा शहर के भिन्न-भिन्न बाजारों से होती हुई जाएगी तथा सायं 7 बजे 'गुरूद्वारा चिल्ला साहबÓ में इसका समापन समारोह होगा। इस शोभा यात्रा का शहर के विभिन्न बाजारों में जगह-जगह साध-संगत द्वारा भव्य स्वागत किया गया और जगह-जगह पर चाय व खाने-पीने की वस्तुओं के लंगर लगाये गए। इस शोभा यात्रा में 'गुरू ग्रन्थ साहिबÓ जी की बहुत अद्भुत तरीके से सजाया गया जिसकी अगुवाई पांच प्यारे कर रहे थे तथा शोभा यात्रा के आगे सांध-संगत द्वारा झाडू निकालकर सफाई की जा रही थी। इस अवसर पर सभी साध-संगत सतनाम वाहेगुरू का जाप कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में कल रविवार को 'गुरूद्वारा चिल्ला साहिबÓ में धार्मिक समागन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी शहरवासियों से आभार जताते हुए कहा कि सभी शहरवासी गुरूद्वारा में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त कर करें।

'द सिरसा स्कूल' के जूनियर विंग में इंटर हाऊस इंग्लिश प्ले प्रतियोगिता का आयोजन

सिरसा-'द सिरसा स्कूल' के जूनियर विंग में इंटर हाऊस इंग्लिश प्ले प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निर्णायक मण्डल के रूप में नरेन्द्र ग्रोवर, 'अभिनय पुंज' नाट्यशाला के कलाकार कमल गगवानी एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रधान विनय कुमार विशेष रूप से आमंत्रित थे। कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने बहुत खुबसूरती से नाटको का मंचन किया जिसकी निर्णायक मण्डल के जजों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के अन्तर्गत कुक्कु हाऊस ने 'लिटिल भीमÓ, किंगिफशर ने 'द वाईस जज', पैराकीट ने 'बीरबलज विट' एवं स्पैरो हाऊस ने 'द शू मेकर एन्ड द एल्वजÓ आदि नाटक प्रस्तुत किए। तदुपरान्त कुक्कु हाऊस को प्रथम एवं स्पैरो हाऊस को द्वितीय विजेता घोषित किया गया। इसके बाद एल.के.जी. एवं यू.के.जी. के विद्यार्थियों ने सोलो डांस का प्रस्तुतिकरण किया जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर तीनों जजों ने अपने अनमोल विचार एवं अनुभव विद्यार्थियों से बांटे। अंत में विद्यालय के प्राचार्य चाल्र्स स्टैनले ने निर्णायक मण्डल का धन्यवाद किया एवं विद्यार्थियों व अध्यापकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं भाषा शैली के लिए आवश्यक है।

गुरुनानक देव जी ने भाईचार, प्रेमभाव और लोकभलाई के लिए कार्य करते हुए सभी को दिशा दिखाई --अशोक तंवर

सिरसा-सांसद डॉ. अशोक तंवर ने देश व प्रदेशवासियों को गुरुपर्व की बधाई दी है। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि इस पर्व पर महान गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण लें। गुरुनानक देव जी ने अपने जीवन काल में भाईचार, प्रेमभाव और लोकभलाई के लिए कार्य करते हुए सभी को यही दिशा दिखाई थी। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को गुरुनानक देव जी द्वारा दी गई शिक्षा का अनुसरण करना चाहिए। डॉ. तंवर ने कहा कि ऐसे पावन अवसरों पर सभी को देश की एकता, अखंडता को बरकरार रखने का संकल्प लेना चाहिए।

मेघवाल समाज की एक बैठक 28 नवंबर रविवार को

डबवाली- मेघवाल समाज की एक बैठक 28 नवंबर रविवार को डबवाली के बाबा रामदेव मंदिर की धर्मशाला में संपन्न होगी। जिसमें मलोट के पूर्व विधायक नत्थू राम मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत करेंगे जबकि बैठक की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश मेघवाल समाज के प्रदेशाध्यक्ष धन्ना राम ऋषि करेंगे। यह जानकारी देते हुए चौटाला गांव के निवासी राम कुमार मेघवाल ने बताया कि बैठक में समाज में मृत्यु भोज, भ्रूण हत्या, बाल विवाह जैसी फैली कुरीतियों को दूर करने के उपायों पर चर्चा की जायेगी। उन्होंने बताया कि बैठक में फरवरी माह में सिरसा में करवाये जा रहे महासम्मेलन की भी रूप रेखा तय की जायेगी। इस बैठक में मेघवाल समाज के सिरसा जिले के अध्यक्ष हनुमान दास पटीर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लीलू राम आसा खेड़ा सहित भारी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित होंगे।

रमेश कुमार गर्ग के निधन पर डबवाली प्रेस क्लब के गहरा शोक व्यक्त किया

डबवाली- कपड़ा विक्रेता संघ के प्रधान ओम प्रकाश गर्ग के सुपुत्र एवं कर सलाहकार रमेश कुमार गर्ग के निधन पर डबवाली प्रेस क्लब के गहरा शोक व्यक्त किया है। कल्ब के प्रधान वासुदेव मेहता और महासचिव राजीव वढेरा ने उनकी निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा श्री गर्ग कई धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए थे तथा उनका मार्ग दर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा उनके निधन से समाज की जो क्षति हुई है उसकी पूर्ति असंभव है।

शुक्रवार, 19 नवंबर 2010

उपमण्डलाधीश ने किया सामुदायिक रसोईघर का उद्घाटन

डबवाली -आज राजकीय अस्पताल में इण्डियन ऑयल कार्पोरेशन द्वारा स्थापित सामुदायिक रसोईघर का उद्घाटन स्थानीय उपमण्डलाधीश डॉ. मुनीष नागपाल ने किया। इस अवसर पर एसएमओ डॉ.विनोद महीपाल, डबवाली गैस सॢवस के संचालक श्याम सुन्दर सभ्रवाल तथा इण्डियन ऑयल कार्पोरेशन के सहायक प्रबन्धक औम प्रकाश के अलावा सिविल हस्पताल का स्टाफ उपस्थित था। इस रसोईघर में चार सिलेंडर व दो गैस चुल्हे स्थापित किए गए हैं। उद्घाटन उपरान्त उपमण्डलाधीश डॉ. मुनीष नागपाल ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई यह स्कीम व इण्डियन ऑयल कार्पोरेशन द्वारा यह एक अच्छा प्रयास है। इस रसोईघर के स्थापित होने से हस्पताल में मरीजों व उनके साथ आए रिश्तेदारों को पानी, दूध व भोजन गर्म करने की सुविधा रहेगी। सिविल हस्पताल के एसएमओ डॉ.विनोद महीपाल ने बताया कि इस रसोईघर में मरीजों के लिए खाना, पानी, दूध वगैरा गर्म करने के लिए मामूली शुल्क रखा गया है तथा रसोईघर का चार्ज नॄसग स्टाफ के पास रहेगा और इसकी सेवा 24 घन्टे उपलब्ध रहेगी। इण्डियन ऑयल कार्पोरेशन के सहायक प्रबन्धक औम प्रकाश व डबवाली गैस सॢवस के संचालक श्याम सुन्दर सभ्रवाल ने बताया कि उनको कम्पनी की ओर से गैस रिफिल मकैनिकल फायर के लिए मकैनिकल की सेवा 24 घन्टे उपलब्ध रहेगी।

युवकों द्वारा किए हमले में किसान घायल

डबवाली-उपमण्डल के गांव देसूजोधा में अपने खेत में कराहा लगा रहे किसान को कुछ युवकों द्वारा पत्थरों से हमला कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घायल किसान को डबवाली के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में उपचाराधीन किसान 50 वर्षीय चरणजीत ङ्क्षसह पुत्र प्रीतम ङ्क्षसह ने बताया कि बीती सायं 6 बजे के करीब अपने खेत में ट्रैक्टर द्वारा कराहा लगा कर वापिस आ रहा था कि अचानक गांव के युवक कुम्भा राम, लखी राम व प्यारा लाल ने पत्थरों से हमला बोल दिया और उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया, तभी पीछे से आ रहे एक अन्य किसान पपल ङ्क्षसह ने उक्त युवकों को ललकारा तो वह वहां से फरार हो गए। उसने बताया कि उक्त युवक ट्रैक्टर छीनने के इरादे से आए थे पीछे आ रहे किसान पपल ङ्क्षसह ने उसे घायल अवस्था में घर पहुंचाया और उसके परिजनों ने उसे उपचार हेतु डबवाली के राजकीय अस्पताल में दाखिल करवाया। इस हमले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीडीपीओ कार्यालय ने मनाया बाल दिवस

डबवाली-स्थानीय सीडीपीओ कार्यालय में आज ब्लॉक स्तर पर बाल दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर एसएमओ वीके महीपाल उपस्थित हुए तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ डॉ. दर्शन ङ्क्षसह ने की। इस अवसर पर हैल्थी बेबी शौ, रेस व चाचा नेहरू पर आधारित कविता उच्चारण जैसी प्रतियोगिताऐं करवाई गई। डॉ. वीके महीपाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को बच्चों की हैल्थ का शुरू से ही ध्यान रखना चाहिए तथा गर्भवती महिलाऐं अपनी सेहत व खाने-पीने का पूरा ध्यान रखें ताकि बच्चा जन्म से ही स्वस्थ हो। उन्होंने कहा कि जन्म के पश्चात बच्चे को मां अपना दूध पिलाए तथा टीकाकरण भी अति आवश्यक है। इस अवसर पर एडब्ल्युडब्ल्यु, सुपरवाईजर, बच्चे व बच्चों की माताऐं उपस्थित थी। कार्यक्रम के अन्त में सीडीपीओ डॉ. दर्शन ङ्क्षसह ने सभी अतिथियों का आभार जताया तथा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।

वरच्युस का लोक तरंग 21 को

डबवाली-कला, साहित्य, खेल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रचार - प्रसार के लिए समॢपत शहर की अग्रणी संस्था वरच्युस कल्ब इण्डिया द्वारा हरियाणा पंजाबी साहित्य अकेडमी पंचकूला के तत्त्वाधान में आगामी 21 नवम्बर दिन रविवार को स्थानीय श्री गौशाला रोड़ स्थित कम्युनिटी हाल के प्रांगण में सायं 5 बजे पंजाबी के प्रसिद्ध मरहूम शायर शिव कुमार बटालवी की मधुर स्मृति में पंजाबी गीतों, गज़लों का सुर-संगीत से परिपूर्ण संगीतमय कार्यक्रम लोक - तरंग की तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में हिन्दी $िफल्मों के प्रसिद्ध गायक जनाब विनोद सहगल, सारेगामापा जीटी की फाईनालिस्ट प्रसिद्ध ऋतु कालिया, ट्रिब्यून ग्रुप के जनाब एसपी शर्मा पंजाबी के मरहूम शायर शिव कुमार बटालवी की रचनाओं के अलावा अपने सुर - संगीत और मधुर आवाज़ से लोकगीतों, गज़लों एवं परम्परागत संगीत के माध्यम से डबवाली के दर्शकों के रू-ब-रू होंगे। लोक - तरंग में मुख्यातिथि के रूप में उपमण्डलाधीश डॉ. मुनीष नागपाल श्रिकत करेंगे। जबकि हरियाणा पंजाबी साहित्य अकेडमी पंचकूला के निर्देशक सीआर मोदगिल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उपरोक्त कार्यक्रम लोक तरंग के लिए दर्शकों को निमन्त्रिण किया जा रहा है।

कौमी एकता सप्ताह के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित

डबवाली- कौमी एकता सप्ताह के अन्तर्गत आज एसडीएम डॉ. मुनीष नागपाल के कार्यालय में एक कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर एसडीएम डॉ. मुनीष नागपाल ने उपमण्डल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की आजादी एवं अखण्डता बनाए रखने तथा उसे मजबूत करने के लिए समॢपत होकर कार्य करने की शपथ दिलाई।

भारत जानो प्रतियोगिता 27 को

डबवाली- भारत विकास परिषद् की स्थानीय इकाई की बैठक प्रधान सतपाल जग्गा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि परिषद् की तरफ से नगर में मां तुलसी के पौधों का वितरण किया जाऐगा तथा इसकी पवित्रता व गुणों को बताया जाऐगा। इसके अलावा भारत जानो प्रतियोगिता की लिखित परीक्षा आगामी 27 नवम्बर को सायं 4 बजे निरंकारी भवन के समीप स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर के प्रांगण में होगी तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आगामी माह दिसम्बर की 12 तारीख को भूना में रखी गई है। यह जानकारी देते हुए सचिव कृष्ण कुमार वधवा ने बताया कि इस अवसर पर सुनील जिन्दल, नवनीत धींगड़ा, नीरज बागड़ी, प्रदीप गर्ग, राकेश भसीन, डॉ. लोकेश वधवा, भजन लाल मैहता, राजेन्द्र बलाना व नत्थू राम मुरेजा मौजूद थे।

Are they meant for men's eyes only?

WOMEN'S CLOTHES have always managed to be in the news for some reason or the other. If the French are fighting tooth and nail against the burqa, just across the Channel, the English have started campaigning against the bikini.
Two pageants, Miss England and Miss Great Britain made some radical changes to get rid of the bikini. While earlier this year, Miss England axed its swimwear round and replaced it with a sports activity round, Miss Great Britain recently banned the two-piece bikini in their pageant. The reason? The pageant is all about a good all-round person rather than a flawless pin-up, says Former Miss England, lance corporal Katrina Hodge (aka Combat Barbie).
And at Miss Great Britain, a spokesperson reportedly said, "The contest used to be run by men wanting to see young virginal girls they could fantasise about." Now with a new owner, things seem to be changing. They have even allowed single mothers to participate.

THE FITNESS ISSUE
BACK HOME in India, we got some mixed reactions. Former beauty queens have welcomed the single mother move, but aren't against the swimwear round. "I don't think the round is meant for men. Fitness is an important factor in all such pageants and you can't really judge a woman's fitness while she is wearing a gown. Yes, if they have a sports activity round, they can judge the contestants. You can't somehow rule out the fitness factor in a beauty pageant," says former Miss India Gul Panag.
But even if they have a sports activity round for fitness, the contestants might be at a loss when they have to compete in another international pageant such as Miss World. "It would be a disadvantage for girls who have qualified for Miss World, says former Miss World, Diana Hayden. The swimsuit round is more about being classy than vulgar. "Everything boils down to one thing - and that is the way a woman is projected. Women are projected in a very classy manner in these pageants and it doesn't look cheap at all," she says. A skimpily dressed woman will look obscene in a badly made movie, and beautiful in a classy film, she argues. "These contests are not for satiating male appetite for skimpily dressed girls - we have come a long way from that. These pageants are run by respected families and are watched by families,” she says. It was a family show enjoyed by all - not just dads, uncles and grandpas. Moms, aunties and grandmas too were hooked to their seats when high-heeled girls walked the ramp and talked about feeding poor children in Africa.But over the years, beauty pageants seem to have become just a stepping stone for girls to get into showbiz, complains Ira Trivedi.

HAPPY TO SEE IT GO
TRIVEDI, who participated in Femina Miss India in 2004 but didn't make it and wrote the book, What Would You Do to Save the World?: Confessions of a Could-Have-Been Beauty Queen, is quite happy with the move. "Beauty pageants have been designed for male eyes only. Instead of creating goodwill ambassadors they are creating sex symbols," says Trivedi.
The past decade has certainly seen almost all beauty queens entering showbiz - even the ones who managed an entry into Bollywood talked about "world peace" and role models such as Mother Teresa at the pageants. Trivedi, however, feels they could have been the "breeding ground for goodwill ambassadors" instead. "I think it is a good step and the rest of the world should follow suit," she says.
For Ira, who did not have a modelling or acting background, the swimsuit round was quite nerve-wracking. "Getting judged by people while you're so skimpily dressed can be pretty uncomfortable," she says. The argument is unlikely to die down very easily.

गुरुवार, 18 नवंबर 2010

सरकरी एजेंसियों ने खरीदी 23.72 लाख मीट्रिक टन धान

सिरसा में हुई 86,527 एमटी की खरीद
चंडीगढ़, 18 नवम्बर। हरियाणा की विभिन्न मंडियों में कल तक हुई कुल 34.38 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की आवक में से अब तक 23.72 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान छह सरकारी खरीद एजेंन्सियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी गई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि शेष 10.66 लाख मीट्रिक टन धान मिल मालिकों या व्यापारियों द्वारा खरीदा गया है। उन्होंने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 8.85 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की जबकि हैफेड ने 8.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की। कृषि उद्योग निगम ने 2.73 लाख मीट्रिक टन, कॉन्फैड ने 1.62 लाख मीट्रिक टन से अधिक, हरियाणा भण्डारण निगम ने 1.42 लाख मीट्रिक टन और भारतीय खाद्य निगम ने 30,220 मीट्रिक टन धान की खरीद की। उन्होंनेे कहा कि धान की आवक में जिला करनाल 5.91 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान आवक के साथ प्रदेश में अग्रणी है, जबकि जिला कुरूक्षेत्र में 5.90 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई। जिला फतेहाबाद 4.85 लाख मीट्रिक टन धान आवक के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि जिला कैथल 4.44 लाख मीट्रिक टन धान आवक के साथ चौथे स्थान पर है। जिला अम्बाला में 3.75 लाख मीट्रिक टन, यमुनानगर में 2.47 लाख मीट्रिक टन, जींद में 2.37 लाख मीट्रिक टन, पानीपत में 1.31 लाख मीट्रिक टन, सिरसा में 86,527 मीट्रिक टन, पलवल में 70,928 मीट्रिक टन और पंचकूला में 53,190 मीट्रिक टन,सोनीपत में 94,012मीट्रिक टन, हिसार में 19,367मीट्रिक टन, मेवात में 2,461 मीट्रिक टन,रोहतक में 1,439 मीट्रिक टन और फरीदाबाद में 7,277 मीट्रिक टन धान की आवक हुई।
उन्होंने कहा कि मंडियों में हुई कुल 1.06 लाख मीट्रिक टन से अधिक बाजरे की आवक में से खरीद एजेंसियों ने 71,413 मीट्रिक टन बाजरे की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की। शेष 35,384 मीट्रिक टन बाजरा डीलरों द्वारा खरीदा गया।

बुधवार, 17 नवंबर 2010

लुधियाना को बनाया जाएगा सोलर सिटी

लुधियाना-केंद्र सरकार ने प्रदेश के 3 जिलों लुधियाना, अमृतसर जालंधर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। यहां सोलर एनर्जी पैदा करने की संभावनाओं का पता लगाने के लिये 90 लाख रुपये भी दिये जा चुके हैं। यह सर्वेक्षण छह माह में मुकम्मल किया जाना है।
यह जानकारी पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी के संयुक्त निदेशक इंजी. रविंदर सिंह ने दी। पीएचडी चैंबर, रिन्यूवेबल एनर्जी केंद्र सरकार व पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (पेडा) के सहयोग से रिन्युवेबल ऑप्शन फॉर इंडस्ट्रियल यूनिट विषय पर आयोजित सेमीनार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब, सोलर एनर्जी के प्रयोग के मामले में हरियाणा से काफी पीछे है।
सभी व्यवसायिक केंद्रों, होटलों, अस्पतालों इत्यादि में सोलर ऊर्जा का उपयोग किया जाना आवश्यक है। इस संबंध में 2006 में नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। रिहायशी निर्माण में भी सोलर ऊर्जा के उपयोग को आवश्यक बताया गया है, लेकिन स्थानीय निकाय विभाग इसे लागू नहीं करवा पाया।
उन्होंने बताया कि जवाहर लाल नेहरू नेशनल सोलर मिशन के तहत राज्यों को सोलर ऊर्जा जनरेशन व सोलर वाटर हीटिंग के लिये लक्ष्य निर्धारित किये गए हैं। जिसके तहत प्रदेश में 30 फीसदी सब्सिडी की व्यवस्था भी की गई है। गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारण व फिरोजपुर जिलों में सब्सिडी सीमा 90 फीसदी रखी गई है। उक्त जिलों के गांव में स्ट्रीट लाइटें लगवाने इत्यादि के लिये 5.5 करोड़ रुपये भी जारी हो चुके हैं। इस दौरान सोलर वाटर हीटिंग प्रोजेक्ट भारत सरकार के प्रोजेक्ट मैनेजर अजीत गुप्ता ने कहा गैर रिवायती ऊर्जा स्तोत्रों का इस्तेमाल कर वातावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि वे सरकार की स्कीमों का लाभ उठाकर बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो सकते हैं।
डॉ. संत राम ने कहा कि औद्योगिक संस्थायें रूफ टॉप फोटो वालटिक एनर्जी का प्रयोग कर बिजली का उत्पादन कर सकती हैं। लुधियाना जैसे नगर में सोलर ऊर्जा का प्रयोग कर 30 से 40 फीसदी ऊर्जा की बचत की जा सकती है। इस दौरान पेडा के जीएम अनुपम नंदा ने बताया कि वाटर हीटर के लिये 30 फीसदी सब्सिडी और गोबर गैस प्लांट स्थापित करने में 22 हजार रुपये की लागत में से 8 हजार रुपये सब्सिडी दी जाती है। जिससे रोजाना 6 क्यूबिक मीटर गैस तैयार होती है। जो एक सिलंडर के बराबर है। यह ग्रामीण क्षेत्रों के लिये काफी लाभदायक है। इस दौरान पीएचडी चैंबर के कनवीनर उपकार सिंह आहूजा, जिला उद्योग केंद्र के जीएम विश्वबंधु सहित कई लोग उपस्थित रहे।

शिकायत की तो कांग्रेसी नेता को गोली मारी

लुधियाना-तीन दिन पहले लुधियानामालेरकोटला रोड पर स्थित मिलाप पैलेस में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए कांग्रेसी नेता रेशम सिंगला ने लुधियाना डीएमसी में होश में आने के बाद पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया। रेशम ने बताया कि उन्हें गोली मारी गई थी। जबकि उनके बयान से पहले यह शंका जताई जा रही थी कि पिस्तौल जमीन पर गिरने से गोली स्वयं चल गई थी। डीएसपी रत्न सिंह बराड़ ने बताया कि पहले घटना के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी पर रेशम के होश में आने के बाद उनके ब्यानों के आधार पर धारा 307 के अधीन थाना पायल में पैलेस के मैनेजर कमल पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रेशन के अनुसार वह पैलेस में 14 नवंबर को वैवाहिक प्रबंध के बारे में पैलेस मैनेजर से बातचीत करने गया था। प्रबंध सही ना होने पर दोपहर को जब वह दोबारा शिकायत करने गया तो मैनेजर कमल ने रोष में आकर उसे गोली मार दी। उल्लेखनीय है रेशम सिंगला की हालत गंभीर है तथा डाक्टरों के अनुसार उनके शरीर का नीचला हिस्सा बेजान हो चुका है। यहां यह भी बताने योग्य है कि मैनेजर कमल के विरुद्ध पहले भी लोगों पर पिस्तौल तानने के किस्से सामने आएं हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय कांग्रेसी वर्करों लोगों में काफी रोष पाया जा रहा है

बिग बॉस और राखी का इंसाफ पर गिरी गाज, रात 11 से पहले नहीं दिखेंगे ये शो

नई दिल्ली- अश्लीलता परोस रहे रिएलिटी शो पर गाज गिरी है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने दो कार्यक्रमों बिग बॉस और राखी का इंसाफ को रात 11 बजे से सुबह पांच बजे के बीच ही दिखाने के निर्देश दिए हैं। इसी बीच केंद्र सरकार ने माना है कि 14 टीवी चैनल ऐसे हैं जो नियमों का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं। इन सभी चैनलों को एक बार से ज्यादा चेतावनी दी गई हैं। कलर्स और एमटीवी को तो चार-चार बार चेतावनी दी जा चुकी है। राखी का इंसाफ और बिग बॉस कई कारणों से चर्चा में चुके हैं। राखी का इंसाफ में राखी सावंत होस्ट की भूमिका में परिवार के झगड़े सुलझाती हैं, लेकिन इसमें उन्होंने कई बार अश्लील टिप्पणी की हैं। उनकी अश्लील भाषा की वजह से झांसी निवासी एक युवक ने अपनी जान दे दी थी। इसके अलावा बिग बॉस में भी जमकर अश्लीलता परोसी जा रही है और कलाकार कई मौकों पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते देखे गए हैं। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इन कार्यक्रमों के निर्माताओं को निर्देश दिए हैं कि वे कार्यक्रम के दौरान एक पट्टी भी चलाएं, जिस पर लिखा हो कि यह कार्यक्रम बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं है। हाल ही में बिग बॉस के घर से बाहर हुए राहुल भट्ट ने इस निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने माना कि रिएलिटी शो में उग्र और उत्तेजक भाषा का प्रयोग किया जा रहा था। बिग बॉस-1 के विजेता राहुल रॉय ने भी केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया और कहा कि सरकार की चिंता वाजिब है। उन्होंने कहा कि बिग बॉस में लगातार और रोज ही अश्लील भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। यह रिएलिटी शो का स्तर नहीं होता। मुंबई के वकील और बिग बॉस के प्रतियोगी रहे अब्बाल काजमी ने भी माना कि इन कार्यक्रमों से नई पीढ़ी पर गलत असर पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार के निर्णय को पूरी तरह उचित बताया।
14 चैनलों को नोटिस
मनोरंजन के छोटे पर्दे पर टीआरपी की होड़ में कई चैनल केंद्रीय प्रसारण मंत्रालय द्वारा तय मापदंड भूल जाते हैं। पिछले कुछ समय में सूचना और प्रसारण मंत्रालय में अश्लीलता और भद्दी टिप्पणियों की कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। सरकार ने लोकसभा में बताया कि जिन 14 चैनलों को एक बार से अधिक चेतावनी दी गई हैं उनमें बिंदास, चैनल वी, कलर्स, आईबीएन-7, इंडिया टीवी, एमटीवी, इमेजिन, न्यूज 24, सोनी, स्टार आनंदो, स्टार न्यूज, स्टार प्लस, टीवी 5 और वीएच-1 शामिल हैं।
मंत्रालय के नोटिस देने के बाद कलर्स ने चार अवसरों पर तीन दिन तक लगातार माफीनामा चलाया है। मंत्रालय को विभिन्न सीरियल, रिएलिटी शो, विज्ञापन आदि के संबंध में दर्शकों की शिकायतें मिलीं, जिनके बाद यह कार्रवाई की गई। जिन मनोरंजन के कार्यक्रमों के लिए नोटिस, चेतावनी या निर्देश दिए गए, उनमें दादागिरी, सन यार चिल मार, गेट जार्जियस 5, लॉंच पैड, बिग बॉस के दूसरे और तीसरे सीजन, आने को है, एमटीवी रोडीज, स्पलिट्सविला 2 और 3, बंदिनी, पति. पत्नी और वो, इस जंगल से मुझे बचाओ, एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा, सपना बाबुल का, सच का सामना और सेटरडे नाईट लाइव शामिल हैं।

प्रोडक्शन वारंट पर चार चोर

ओढ़ां-ओढ़ां पुलिस ने चोरी के एक मामले में चार चोरों को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि चोरी का सामान बरामद किया जा सके। ओढ़ां थाना प्रभारी हीरा सिंह ने बताया कि गांव जंडवाला में कुछ माह पूर्व एक साथ कई घरों में चोरी हुई थी जिसमें सोने-चांदी के आभूषण नकदी चोरी हुई थी। पुलिस ने घटना के कुछ समय बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने ही वारदात में शामिल अन्य लोगों के नाम का खुलासा किया था। कुछ दिन पहले करनाल पुलिस ने चोरी के मामले में चोरों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि उक्त आरोपियों ने ही जंडवाला में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद ओढ़ां पुलिस आरोपियों को पूछताछ के लिए वारंट पर लेकर आई है। उधर रोड़ी पुलिस ने गोली चलाकर दो लोगों को घायल करने के आरोप में नामजद रोड़ी निवासी अमनदीप को शामिल तफ्तीश करने के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। अमनदीप ने 15 नवंबर को सिरसा अदालत में सरेंडर कर दिया था। बाद में अदालत के आदेश पर पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है।

शहर की तस्वीर बिगाड़ रही है बस स्टैंड के बाहर जमा गंदगी संपूर्ण स्वच्छ जिले तमगा पर लग रहे हैं दाग

डबवाली-लगभग एक साल पहले सिरसा जिले को संपूर्ण स्वच्छ जिला घोषित किया गया था। इस अवार्ड से सिर्फ जिला प्रशासन बल्कि जिले की जनता का भी सीना गर्व से फूल गया था क्योंकि संपूर्ण स्वच्छ जिला घोषित होना निर्मल पुरस्कार मिलना छोटी बात नहीं होती है। पर अफसोस है कि निर्मल पुरस्कार पर फिर से दाग लगने लगे हैं। इसके लिए प्रशासन आम जनता दोनों ही बराकर के भागीदार है। इस समय शहर के अन्य हिस्सों की तरह ही सामान्य बस स्टैंड के बाहर जमा गंदगी बाहर से आने वाले लोगों के सामने शहर की बदसूरत छवि प्रस्तुत कर रही है। जिले के तत्कालीन एडीसी युद्धवीर सिंह ख्यालिया ने स्वच्छता के प्रति पूरे जिले में एक अभियान चलाया था। युवाओं की एक टीम का गठन किया गया था। टीम सदस्यों की गांव स्तर पर ड्यूटी लगाई गई थी। सभी युवाओं ने दो माह तक घर-घर जाकर सफाई का महत्व बताया था। लोगों पर इसका असर भी हुआ था। जिन घरों में शौचालय नहीं बने हुए थे, उन घरों में शौचालय बनाए गए। सरकार ने भी शौचालय निर्माण में बीपीएल परिवारों को आर्थिक अनुदान दिया था। लोगों ने खुले में शौच जाने कचरा आदि डालने की आदत लगभग छोड़ दी थी। प्रत्येक जिले में कचरा एक निश्चित स्थान पर डाला जाने लगा था। गलियां सड़कें साफ नजर आने लगी थी। मगर प्रशासन ने जैसे ही ढील बरती, लोगों की दिनचर्या पुराने ढर्रे पर लौट आई है। अब लोगों ने फिर से घरों के बाहर गलियों में कचरा डालना शुरू कर दिया है। गांवों में खुले में शौच जाने की क्रिया फिर शुरू हो गई है। बस स्टैंड के दो गेट के साथ गंदगी पसरी हुई है। हर समय वहां कीचड़ रहता है। गंदगी पर गाय अन्य पशु मुंह मारते रहते हैं। जब सिरसा में कोई नया व्यक्ति आता है तो वह बस स्टैंड पर उतरता है मगर यहां उसे शहर की तस्वीर धुंधली नजर आती है जो प्रशासन लोगों के लिए शर्म की बात है। जब बस स्टैंड पर के बाहर ही गंदगी के ढेर लगे हो तो बाकी शहर में किस तरह की सफाई व्यवस्था हो सकती है, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP