IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

रविवार, 13 फ़रवरी 2011

कैदी ने फांसी लगाकर की जीवनलीला समाप्त

चूरापोस्त तस्करी में हुआ था गिरफ्तार
सिरसा-जिला जेल में सजा काट रहे एक कैदी ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतक कैदी गुरचरण सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह गांव मलकाना रामामंडी पंजाब का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार आज सुबह जेल के बैरिक में बाथरूम की चौखट से साफे से बंधा हुआ गुरचरण का शव देखा गया। कैदियों ने इसकी खबर जेल अधीक्षक जेएस सेठी को दी। जेल अधीक्षक ने इस सूचना अदालत में न्यायधीश को दी। बाद में न्यायाधीश अभिषेक फुटेला, डीएसपी पूर्णचंद पवांर व हुडा चौकी की पुलिस जेल में पहुंची तथा शव को फंदे से उतारकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया था। बताया गया है कि गुरचरण को चूरापोस्त तस्करी में कालांवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिला अदालत ने आरोपी को 10 साल कैद की सजा सुनाई थी मगर आरोपी ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में सजा को कम करते हुए एक साल की कैद व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। तीन दिन पूर्व 9 फरवरी को ही गुरचरण सजा काटने के लिए जेल में गया था मगर बीती रात उसने अपने साफा से फंदा लगाकर जान दे दी। यह भी पता चला है कि गुरचरण की सजा में ढाई माह ही बचे थे। ऐसे में फांसी लगाने पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। मृतक का आज सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पांच टीमों का गठन

डबवाली-डबवाली में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया है। सभी टीमों ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। शहर डबवाली थाना प्रभारी ने बताया कि बुजुर्ग महिला गुरदेव कौर की मौत पर हत्या का मामला दर्ज किया है। गत दिवस गुरदेव कौर का शव खेत में पड़ा मिला था जिसके हाथ-पांव बंधे हुए थे। प्रारंभिक जांच में महिला के साथ दुष्कर्म होने की आशंका भी जताई जा रही है। उन्होंने आज खुद दोबारा घटनास्थल का दौरा किया और सबूत जुटाने का प्रयास किया। इसके अलावा आसपास में स्थित शराब ठेकों पर भी जाकर इस बाबत पूछताछ की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि महिला से दुष्कर्म हुआ या नहीं, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फिलहाल जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि गत दिवस गांव सांवतखेड़ा निवासी गुरदेव कौर (75) घूमने के लिए गई थी मगर देर शाम तक घर नहीं लौटी थी। बाद में गुरदेव कौर का शव शहर के पास ही खेत में पड़ा हुआ मिला था। मृतका के हाथ-पांव बंधे हुए थे।

शनिवार, 12 फ़रवरी 2011

वृद्धा की हत्या,सलवार से हाथ व शॉल से पांव बंधे,रेप होने का संदेह

डबवाली -उपमंडल के गांव सांवतखेड़ा में सैर करने गई वृद्ध हिला का शव गांव के पास एक खेत में मिला है। वृद्ध महिला की हत्या से आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई है। लाश की स्थिति बयां कर रही है कि रेप करने के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन हत्या के कारणों का अभी कुछ पता नहीं लग रहा है ,पुलीस ने ठीक जाच करने के लिए पुलीस की कुता टीम (dog suqaud)को भी मोके पर लगा रखा है , गुरदेव कौर (75) रोजमर्रा की तरह शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे अपने घर से सैर करने के लिए गई थी। उसे एसिडिटी की शिकायत रहती थी और डॉक्टरों ने उसे बताया था कि वह सैर अवश्य करे। गुरदेव कौर देर शाम 6 बजे तक घर नहीं लौटी तो उसके भाई मग्घर सिंह व अन्य सदस्यों को चिंता हुई।काफी तलाशने के बाद गुरदेव कौर का शव गांव के पास एक खेत में मिला। गुरदेव कौर की सलवार निकली हुई थी और उसी सलवार से उसके हाथ बंधे हुए थे। उसकी शॉल से उसके पांव बंधे हुए थे। बाद में सरपंच रंजीत सिंह और गांव के कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंचे और फिर पुलिस को सूचना दी।

सिरसा से एसपी सतेंद्र गुप्ता तो उधर डबवाली से डीएसपी बाबूलाल पुलिस सहित मौके पर पहुंचे। देर रात करीब करीब साढ़े दस बजे तक स्थिति का जायजा लेने के बाद मृतका को डबवाली के सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा कर लाश परिवारवालों को दे दी , एसपी ने बताया कि वृद्धा के साथ रेप होने और फिर उसकी हत्या होने का संदेह है। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी बलवन्त जस्सु ने मृतका गुरदेव कौर के पोते हरमीक के ब्यान दर्ज करके आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हरमीक ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि उसकी बुआ दादी गुरदेव कौर को एसीडिटी की शिकायत रहती थी और डाक्टर के कहने पर रोजाना सैर पर जाती थी और बीती दोपहर 1 बजे के करीब जब वह रोज की भान्ति सैर पर गई थी तो उसकी बुआ दादी के साथ यह घटना घटित हुई। हरमीक ने पुलिस को दिए ब्यान में अपनी बुआ दादी गुरदेव कौर के साथ पहले बलात्कार किया गया है और बाद में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इसी आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात की जांच कर रहे थाना शहर के प्रभारी बलवन्त जस्सु ने बताया कि हरमीक के ब्यान पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302, 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की पाँच टीमें गठित की गई हैं और रोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाऐगा। शनिवार प्रात: सीन ऑफ क्राईम की टीम में डॉ. जोगिन्द्र तथा डॉग स्कवायड प्रभारी राममेहर सिरसा भी जांच हेतु घटनास्थल पर पहुंचे। शनिवार प्रात: सिविल हस्पताल के डॉ. अमरदीप कौर जस्सी के नेतृत्व में वृद्ध महिला के पोस्टमार्टम के लिए एक पैनल बनाया गया। जिसमें डॉ. सुखवन्त व डॉ. बलेश बांसल शामिल हैं। डॉ. अमरजीत जस्सी ने बताया कि वृद्ध महिला की मौत गला दबाने के कारण हुई हो सकती है। उन्होंने बताया कि मृतका महिला के शरीर का विसरा लेकर मधुबन में जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया है बाकी मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है।

सरपंच रंजीत सिंह ने बताया कि गुरदेव कौर गांववासी स्व. दमन सिंह की बेटी थी और पंजाब के मुक्तसर जिले के गांव खुड़िया में रहने वाले हरनेक सिंह से शादी हुई थी। हरनेक सिंह की मृत्यु कुछ वर्ष पहले हो गई थी और गुरदेव कौर सांवतखेड़ा में अपने भाई व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही रह रही थी। उसके कोई संतान भी नहीं हुई।



शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2011

10-10 हजार रुपये के चैक वितरित

डबवाली- राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना के तहत उपमंडल अधिकारी मुनीष नागपा ने 19 विधवाओं को 10-10 हजार रुपये के चैक वितरित किये। उपमंडल अधिकारी नागरिक मुनीष नागपाल ने बताया कि नीलियांवाली की संदीप कौर व जगमीत कौर, डबवाली की रेशमा, नुईयांवाली की सरोज रानी, अबूबशहर की कृष्णा देवी, गंगा की राजो बाई, डबवाली की मनजीत कौर, चौटाला गांव की दुर्गा देवी व रानी देवी, खुईया मलकाना की कृष्णा देवी, मसीतां गांव की जयपाल कौर, डबवाली की पुष्पा रानी, केलरी देवी, छिंद्र कौर, रीता रानी, जीत कौर, कमलेश, अबूबशहर की संतोष रानी को 10-10 हजार रुपये के चैक दिये गये।

प्रदेश में कांग्रेस सरकार सेक्शन 4 की शक्तियों का दुरुपयोग कर जनता को लूटने का कार्य कर रही है-भांभू

डबवाली- हजकां के जिला प्रधान कुलदीप सिंह भांभू ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार सेक्शन 4 की शक्तियों का दुरुपयोग कर जनता को लूटने का कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के मंत्री और नेता रईस घरानों के दलाल बन कर गरीब किसानों की सस्ते भावों में भूमि का अधिग्रहण कर उन्हें बेच कर अपनी तिजोरियां भर रहे है। चौटाला रोड़ पर अन्नपूर्णा रिजोर्ट में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सिरसा लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी ने कहा कि हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने गुडग़ांव ने बन रहे एससीजेड का विरोध कर सरकार की अधिग्रहण नीति की पोल खोल दी थी। अब कांग्रेस नेता भी हुड्डा सरकार की इस नीति का सार्वजनिक मंचों पर विरोध कर रहे है। विदेशों में जमा काले धन को भारत वापिस लाये जाने चल रही कवायद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर उनके नामों का खुलासा आम जनता के सामने करे ताकि उनका काला सच जनता के समाने आ सके। उन्होंने बताया कि महंगाई, भूमि अधिग्रहण, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बिगड़ी कानून व्यवस्था पर हजकां द्वारा 21 फरवरी से पिंजौर से निकाली जा रही टै्रक्टर यात्रा की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। उन्होंने बताया कि इस रैली में 225 ट्रेक्टरों करीब 700 कार्यकत्र्ता प्रदेश के 61 विधानसभा हलकों का दौरा कर सरकार की पोल खोलेंगे। हजकां नेता कहा कि इस रैली को हजकां के सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि 1 मार्च को यह यात्रा सिरसा में पहुंचेगी और 2 मार्च को आदमपुर और दादरी भिवानी को ओर रवाना होगी। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को फरीदाबाद में इसका समापन किया जायेगा। हजकां नेता कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व में इस दिन जंत्र मंत्र पर एक दिन की संकेतिक हड़ताल के बाद प्रदेश के महामहिम को ज्ञापन दिया जायेगा। इस मौके पर उनके साथ अशोक कुमार अधिवक्ता, निर्मल धारनियां, अमरीक बिश्नोई, सुलतान बैनीवाल व महेंद्र शंभू उपस्थित थे।

इनेलो व भाजपानगर पार्षदों ने आज जिला परिषद के चेयरमैन डॉ. सीता राम के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा

डबवाली- स्थानीय इनेलो व भाजपानगर पार्षदों ने आज जिला परिषद के चेयरमैन डॉ. सीता राम के नेतृत्व में अतिरिक्त उपायुक्त पंकज चौधरी से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें डबवाली के नपा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव कराने की मांग प्रमुख थी। डॉ. सीता राम के नेतृत्व में अतिरिक्त उपायुक्त पंकज चौधरी से मिलने वाले पार्षदों में टेक चंद छाबड़ा, लवली मेहता, सुभाष मित्तल, गुरजीत सिंह, सुरेंद्र छिंदा, सुखविंद्र सरां थे। इस मौके पर उनके साथ इनेलो के वरिष्ठ नेता जगरूप सिंह, महेंद्र डूडी, महावीर सहारण, संदीप गंगा, गिरधारी बिस्सू, मोहन साहू, दर्शन सिंह मान व रणवीर सिंह राणा आदि मौजूद थे। जिला परिषद के चेयरमैन डॉ. सीताराम ने इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त से कहा कि पिछले 7 माह से नगर पालिका डबवाली के प्रधान व उपप्रधान के पद रिक्त होने से न केवल प्रशासनिक कामकाज ठप्प पड़ा है बल्कि विकास कार्यों संबंधी निर्णय लेने के लिए प्रशासनिक तंत्र पर पूरी तरह से निर्भर होना पड़ रहा है। जबकि लोकतांत्रिक तरीके से चयनित नगर पार्षद किसी भी प्रकार से अपने उत्तरदायित्व निभा पाने में असमर्थता महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त से इन पदों के लिए शीघ्रातिशीघ्र चुनाव कराने की पुरजोर मांग की ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मर्यादा कायम रह सके। इसके अतिरिक्त डबवाली के विधायक डॉ. अजय ङ्क्षसह चौटाला की ओर से एक अन्य ज्ञापन भी श्रीमती पंकज चौधरी को दिया गया। जिसमें डबवाली में रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग की गई है। गौरतलब है कि डबवाली में पिछले लंबे समय से चली आ रही रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग जस की तस है और इस पर मौजूदा शासन के नेताओं के कोरे आश्वासनों से जनता आजिज आ चुकी है। उन्होंने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज के न होने की स्थिति में जनता की परेशानी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रेलवे फाटक एक दिन में कम से कम 36 बार बंद होता है और लंबे-लंबे जाम से नित दुर्घटनाओं को आमंत्रण मिलता है। उन्होंने मांग की कि नगरपालिका प्रधान व उपप्रधान के पद के लिए चुनाव कराने के साथ-साथ रेलवे ओवरब्रिज की मांग को शीघ्र पूरा किया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके। पार्षदों के इस प्रतिनिधिमंडल के ज्ञापन पर अतिरिक्त उपायुक्त ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे उनकी दोनों मांगों को शीघ्र सरकार तक पहुंचाऐंगी।

गुरुवार, 10 फ़रवरी 2011

अखिल भारतीय निबंध लेखन प्रतियोगीता में एचपीएस सीनियर सैकेंडरी स्कूल प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित

डबवाली- श्री राम चन्द्र मिशन एवं संयुक्त राष्ट्र सूचना अखिल भारतीय निबंध लेखन प्रतियोगिता तीन वर्गों में करवाई गई । श्री राम चन्द्र मिशन के संयोजकों द्वारा स्थानीय दो विद्यालयों एचपीएस सीनियर सैकेंडरी स्कूल शेरगढ़ तथा नेहरू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को विशेष रूप से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। विभिन्न विद्यालयों में से एचपीएस सीनियर सैकेंडरी स्कूल में शिशु वर्ग में 6वीं कक्षा की आरती तथा बाल वर्ग में 10वीं कक्षा के शाम लाल ने तथा नेहरू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शिशु वर्ग में ज्योति तथा बाल वर्ग में सिमरनजीत कौर, बाल मंदिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल के शिशु वर्ग में ईशान मित्तल व बाल वर्ग में नाजिया ग्रोवर तथा राजा राम कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की शुभनी चावला ने बाल वर्ग में मैरिट सर्टीफिकेट प्राप्त किए। यह जानकारी देते हुए प्रशिक्षिक पवन शारदा व चमन लाल मिढा ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रतियोगिता के तीनो वर्गों में विषय निम्र थे ''चरित्र ही जीवन की रक्षा करता है।ÓÓ, ''आजादी का अर्थ लाईसेंस नहीं, अपितु यह बुद्धिमता है उचित चुनाव कीÓÓ तथा कुछ बनने की होड़ में उचित प्रयास करना।ÓÓ उन्होंने बताया कि वे शीघ्र ही विजेता बच्चों को तथा विद्यालयों के एक कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे।

विजया बैंक की 1188वीं शाखा का शुभारम्भ

डबवाली- भारत सरकार का उपक्रम विजया बैंक की 1188वीं शाखा का एमपी कॉलेज रोड़ डबवाली में वीरवार को स्थानीय उपमण्डलाधीश डॉ. मुनीष नागपाल द्वारा शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक व जिला परिषद् के चेयरमैन डॉ. सीता राम व उप महाप्रबन्धक सनरय बाबू, डॉ. गिरधारी लाल गर्ग व अन्य गणमान्य व्यक्ति विशेष तौर पर उपस्थित हुए। विजया बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक राम निवास व सहायक ब्रांच मैनेजर रणजीत कुमार ने बताया कि शुभारम्भ के अवसर पर 30 से ज्यादा ग्राहकों ने अपने बैंक खाते खुलवाए हैं। उन्होंने बताया कि विजया बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को हर प्रकार की लोन सुविधा व स्कूल कॉलेज के छात्र - छात्राओं के लिए लगातार बैंक के साथ जुड़े रहने से उन्हें ऐजुकेशन लोन के लिए विशेष सुविधा प्रदान की जाऐगी। उन्होंने बताया कि बैंक की ओर से इसी माह के अन्त तक एटीएम सुविधा आरम्भ कर दी जाऐगी।

घरेलु कलह के चलते एक व्यक्ति ने तेल छिड़क कर आग लगा ली

डबवाली- घरेलु कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में डबवाली जनसहारा सेवा संस्था के प्रधान आरके नीना ने बठिण्डा के सरकारी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया। प्राप्त जानकारी अनुसार पंजाब क्षेत्र के निकटवर्ती गांव संगत मण्डी निवासी अश्वनी कुमार उर्फ पप्पू पंडित पुत्र किशोरी लाल ने बीती रात अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और अपनी पत्नी को कहने लगा कि वह अपने आप को आग लगा लेगा और उसने माचिस की तीली जला ली तभी पास खड़े उसके बेटे ने तीली को फंूक मारकर बुझाना चाहा लेकिन उसके कपड़ों को आग लग गई। उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो पड़ोस में रह रहे डबवाली जनसहारा सेवा संस्था के प्रधान नीना की पत्नी सुनीता रानी ने हिम्मत दिखाते हुए उसके शरीर पर कम्बल डालकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक वह 30 प्रतिशत जल चुका था उसे तुरन्त ईलाज के लिए बठिण्डा के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया।

झौंपड़ी में आग लगने से हजारों रूपये की नकदी और कीमती सामान जलकर राख

डबवाली-सिरसा रोड़ स्थित गांव डबवाली में एक झौंपड़ी में आग लगने से हजारों रूपये की नकदी और कीमती सामान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार विद्युत निगम कार्यालय के सामने पेट्रोल पम्प पिछवाड़े झौंपड़ी डालकर रह रहे इन्द्राज पुत्र चन्दा राम ने बताया कि वह बीती रात अपने परिवार सहित झौंपड़ी में सो रहा था कि तकरीबन 10 बजे के करीब उसकी झौंपड़ी में अचानक आग की लपटें उठने लगी तो वह तुरन्त अपनी पत्नी रोशनी देवी और बेटा जुगनी, विनोद और दोनो बेटियों सरोज व मन्जू को लेकर झौंपड़ी से बाहर निकल आया और शौर मचाना शुरू कर दिया तभी शौर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और आग बुझाने का प्रयास किया। जब तक आग पर काबू किया जाता तब तक झौंपड़ी में रखी लोहे की पेटी में 20 हजार रूपये की नकदी जोकि उसने एक प्लॉट लिया था उसे देने हेतु रखी थी और उसमें रखा कीमती सामान जल कर राख हो गया साथ झौंपड़ी में पड़े चारपाई बिस्तर आदि भी जल गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस के कर्मचारी मौका पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इसका परिवार मजदूरी करके गुजर बसर करता है। इस आग की घटना से इस परिवार का हजारों रूपये का नुक्सान हुआ है। इसलिए इस परिवार को मुआवजा दिलाया जाए ताकि यह परिवार अपना घर बसया सके।

बुधवार, 9 फ़रवरी 2011

अज्ञात चोरों द्वारा पाँच ट्यूबवैलों पर लगे स्टैपलाईजरों को तोड़कर उनका तांबा चोरी

डबवाली- चोरों द्वारा उपमण्डल के गांव मलिकपुरा के खेतों में लगे एक साथ पाँच ट्यूबवैलों पर लगे स्टैपलाईजरों को तोड़कर उनका तांबा निकालकर ले जाने से किसानों का हजारों रूपयों के नुक्सान का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव मलिकपुरा निवासी रणवीर ङ्क्षसह पुत्र लाल ङ्क्षसह ने बताया कि वह बीती सायं अपने खेत से आया था और जब वह आज प्रात: खेत में गया तो देखा कि खेत में बने कमरे का ताला टूटा हुआ था और उसके अन्दर ट्यूबवैल की मोटर के साथ लगा स्टैपलाईजर टूटा पड़ा था और उसमें से तांबा गायब था। उसने बताया कि एक स्टैपलाईजर की कीमत 30 हजार रूपये के करीब है, उसने बताया कि तभी वहां पर अन्य किसान भी एकत्रित हो गए। जिनमें सरदूल ङ्क्षसह ने बताया कि उसका स्टैपलाईजर भी गायब है तभी वहां पर मौजूद किसान वकील ङ्क्षसह हाकम ङ्क्षसह, धनराज ने बताया कि उनके ट्यूबवैल के स्टैपलाईजर भी टूटे पड़े हैं और उनमें से भी तांबा गायब है। उन्होंने बताया कि एक साथ पाँच किसानों का एक लाख रूपये से भी ज्यादा का नुक्सान हुआ है। इसकी सूचना किसानों द्वारा थाना औढ़ां में दे दी गई है। पुलिस ने मौका पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

दूषित पेयजल की आपूर्ति,जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है

डबवाली -जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। उक्त घटना स्थानीय वार्ड नम्बर 5 डॉ. सन्तोष अरोड़ा वाली गली की है। कांग्रेसी नेता डॉ. अरोड़ा व समाजसेवी काहन चन्द यादव सहित अन्य गलीवासियोंं ने संयुक्त रूप से बताया कि विगत कई दिनों से गली में दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही थी। इसके सन्दर्भ में समस्या के समाधान के लिए विभागीय कर्मचारियों ने गली में गड्ढा खोदा तथा उसे ठीक प्रकार से भरा नहीं गया। जिसके चलते बुधवार की प्रात: ईंटों से भरी एक ट्राली इस गड्ढे में धंस जाने से फंस गई। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी दोपहिया चालक इस गड्ढे के कारण दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं।

सरकार की दौहरी नीति को दोगली नीति करार--भारूखेड़ा

डबवाली -अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के जिला प्रधान भालाराम भारूखेड़ा ने आज जारी एक प्रैस ब्यान में सरकार की दौहरी नीति को दोगली नीति करार दिया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार एपीएल कार्डों पर 15 किलोग्राम गेहूँ देने की घोषणा करती है तथा दूसरी तरफ कार्ड धारकों को 5 किलोग्राम गेहूँ का वितरण किया जा रहा है। जबकि गरीबी हटाने के नाम पर गुलाबी व पीले कार्डों का काटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायतों व प्रशासन की लापरवाही के चलते मनरेगा योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। अगर प्रशासन ने मनरेगा योजना के तहत विकास कार्य जल्द शुरू नहीं करवाया तो मजदूर यूनियन पूरे हरियाणा में आन्दोलन करेगी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन द्वारा राज्य स्तरीय कन्वैंशन आगामी 13 फरवरी को हिसार में बुलाई गई है।

बस व ट्रक की टक्कर में बस ड्राईवर घायल, बस में बैठे यात्री बाल-बाल बच गए

डबवाली- पंजाब क्षेत्र के निकटवर्ती गांव रूल्दूङ्क्षसहवाला के समीप बस व ट्रक की टक्कर में बस ड्राईवर के घायल होने का समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार प्रात: एक निजी ट्रांस्पोर्ट कंपनी की बस गांव पक्कां से डबवाली की ओर आ रही थी कि सामने से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई। जिससे बस का अगला शीशा टूट कर ड्राईवर के ऊपर गिर गया। जिससे ड्राइवर को चोटें आई। जबकि बस में बैठे यात्री बाल - बाल बच गए और ट्रक ड्राईवर ट्रक छोड़ कर मौका से फरार हो गया। वहां पर उपस्थित लोगों ने घायल बस ड्राईवर कुलविंद्र सिंह गांव पक्कां निवासी को डबवाली के राजकीय अस्पताल में ईलाज के लिए दाखिल करवाया व बस में बैठी सवारियों को पीछे आ रही एक अन्य बस में बिठाकर बस अड्डा तक पहुंचाया।

जेएनयू सेक्स रैकेट मामले ने तूल पकड़ना शुरू किया

नई दिल्ली।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) में एक छात्र द्वारा तैयार वीडियो क्लिप में छात्र एवं छात्रा को आपत्तिजनक अवस्था में दिखाए जाने के अगले दिन मंगलवार को जेएनयू प्रशासन ने कहा कि उसे अपनी आंतरिक जांच रिपोर्ट का इंतजार है और इसके बाद ही पुलिस में मामला दर्ज करने के संबंध में फैसला किया जाएगा। जेएनयू के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्य कुलानुशासक (प्रॉक्टर) एच.सी. बोहिदार की देखरेख में मामले की आंतरिक जांच की जा रही है।
अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "मुख्य कुलानुशासक मामले की जांच कर रहे हैं। इस सम्बंध में कई छात्रों से पूछताछ की गई है। वह संभवत: एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंपेंगे।" अधिकारी ने कहा कि वीडियो क्लिप कथित तौर पर पिछले वर्ष तैयार किया गया, लेकिन आंतरिक रिपोर्ट आने के बाद ही मामला दर्ज कराने के सम्बंध में फैसला किया जाएगा। मीडिया में आई खबरों के अनुसार वीडियो में छात्र-छात्रा को ताप्ती छात्रावास में आपत्तिजनक अवस्था दिखाया गया है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने पर ही इसकी पुष्टि की जाएगी।
अधिकारी ने बताया कि छात्र-एवं छात्रा स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज में पढ़ते हैं, जबकि कथित तौर पर वीडियो तैयार करने वाला छात्र कम्यूटर एप्लीकेशंस का छात्र है।अधिकारी ने यह भी कहा कि छात्रा पिछले वर्ष जेएनयू छोड़ चुकी है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) एच.जी.एस. धालीवाल के मुताबिक पुलिस इस मामले

में विश्वविद्यालय की पुष्टि का इंतजार कर रही है। विश्वविद्यालय इस मामले की जांच कर रहा है।
धालीवाल ने संवाददाताओं से कहा, "लड़की और उसका दोस्त इस कांड में शामिल थे जबकि एक अन्य लड़के ने कथित तौर पर उनका वीडियो तैयार किया था। जेएनयू ने अभी इस मामले की पुष्टि नहीं की है।" गौरतलब है कि यह घटना जेएनयू प्रशासन के संज्ञान में पिछले सप्ताह उस समय आई थी जब सुरक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय के कुलानुशासक (प्रॉक्टर) कार्यालय को इसकी जानकारी दी थी।

शर्मसार हुआ दिल्ली का जेएनयू, विश्वविद्यालय में सेक्स रैकेट

जेएनयू कैंपस की ये घिनौनी तस्वीरें इस विद्यालय के अंदर चलने वाले सेक्स रैकेट का खुलासा करते हैं। जेएनयू के अंदर चलने वाले सेक्स रैकेट की ख़बरें हमने दो दिन पहले भी दी थीं- फोटो सा.मिडडे।



दिल्ली स्थित जेएनयू कैंपस जो दुनिया में मशहूर है इन दिनों सेक्स रैकेट को लेकर चर्चा में है


इन ख़बरों के बाद जेएनयू प्रशासन हरकत में आया बताया जाता है। आखिर उसे जो अब अपनी लाज बचानी है। इससे जुड़ी ख़बरें आप हमारे कॉलम अपराध में जाएं। फोटो.सा.मिडडे।


यह दिल्ली का जेएनयू कैंपस है... आप खुद देखिए यहां कैसी पढ़ाई जाती है


दिल्ली।
जेएनयू में बनी ब्लू फिल्म लोगों में चर्चा का खास कारण बना हुआ है। कहा जाता है कि इसके पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा है। फिलहाल ख़बर यही है कि जेएनयू प्रशासन हरकत में है और मामले की जांच में लग गया है।

सोमवार, 7 फ़रवरी 2011

सही-सही जानकारी कराए दर्ज

डबवाली-कोई भी व्यक्ति जनगणना से संबंधित तथ्यों की जानकारी सूचना प्राप्ति के अधिकार के तहत नहीं मांग सकता, इसलिए आमजन को चाहिए कि वे जनगणना के लिए घर द्वार पर आए प्रगणकों को संबंधित तथ्यों की सही-सही जानकारी दे। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त एवं प्रिंसिपल जनगणना अधिकारी पंकज चौधरी ने आज स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि जिला में जनगणना के दूसरे चरण का कार्य आगामी 9 फरवरी से 28 फरवरी तक चलाया जाएगा। 28 फरवरी की रात्रि को प्रगणक विभिन्न जगहों पर जाकर बेघर लोगों की गणना करेंगे। इसके बाद 1 मार्च से 5 मार्च तक रिवीजनल राउंड होगा जिसमें 9 फरवरी से 28 फरवरी तक किसी की मृत्यु या जन्म के कारण हुए बदलाव को दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनगणना के दूसरे दौर को समुचित तौर से संपन्न करने के लिए जिला को कुल 2138 खंडों में बांटा गया है जिनमें 3271 प्रगणक और सुपरवाईजर की ड्यूटी लगाई गई है। इन सभी सुपरवाईजर और प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ये सभी प्रगणक घर-घर जाकर निर्धारित प्रोफार्मा में जानकारी दर्ज करेंगे। इस प्रोफार्मा में 29 कॉलम दिए गए है। इन सभी कॉलम की जानकारी प्रगणकों द्वारा पुर्णतया गोपनीय रखी जाएगी। यहां तक की जनगणना के दौरान दर्ज की गई जानकारी को किसी भी न्यायालय में साक्ष्य के रुप में प्रस्तुत नहीं किया जा सकता। चौधरी ने बताया कि जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा विकासकारी और जनकल्याणकारी योजनाएं तैयार की जाती है। इस वर्ष होने वाली जनगणना आजाद भारत की सातवीं जनगणना है। जनगणना के इन आंकड़ों से यह भी पता चल पाएगा कि विकास के मामले में देश कहा खड़ा है। उन्होंने बताया कि जनगणना से प्राप्त आंकड़ों का प्रयोग आम आदमी और देश के हित के लिए है। उन्होंने कहा कि आगामी 9 फरवरी का दिन जनगणना दिवस के रुप में मनाया जाएगा। उन्होंने परिवार अनुसूची प्रोफार्मा में दिए गए कुल 29 प्रश्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनमें व्यक्ति का नाम, मुखिया से संबंध, लिंग, जन्मतिथि, वर्तमान वैवाहिक स्थिति, विवाह के समय आयु, धर्म, जाति, विकलांगता, मातृभाषा, अन्य भाषाओं का ज्ञान, साक्षरता की स्थिति, शिक्षा ग्रहण की स्थिति, प्राप्त शिक्षा का स्तर, कार्य से संबंधित, जन्मस्थान, पुनर्वास स्थान, स्थान परिवर्तन का कारण, स्थान परिवर्तन के बाद निवास की अवधि व अन्य प्रश है। उन्होंने एक प्रश्र का जवाब देते हुए कहा कि जिन अध्यापकों की ड्यूटी जनगणना कार्यों में लगी है वे स्कूल छुट्टी के समय से दो घंटे पूर्व स्कूल छोड़कर जनगणना का कार्य करेंगे। इसी प्रकार से जिन अध्यापकों की ट्रेनिंग में ड्यूटी लगी है वे भी दो घंटे पूर्व जनगणना का कार्य देखेंगे। उन्होंने बताया कि जनगणना के कार्य को सुचारु रुप से संपन्न करने के लिए जिला में 9 चार्ज व एयरफोर्स स्टेशन,सिरसा को स्पैशल चार्ज बनाया गया है। इस अवसर पर डबवाली के उपमंडल अधिकारी मुनीश नागपाल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अमीचंद सिहाग, जिला परिषद के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुभाष जसूजा व जनगणना अधिकारी सुनील ग्राट उपस्थित थे।

कमेटियों की देखरेख में होंगे कार्य

डबवाली-जिला परिषद की बैठक आज यहां पंचायत भवन में हुई जिसकी अध्यक्षता परिषद के चेयरमैन डॉ. सीताराम ने की। बैठक में जिला परिषद की कार्यकारी अधिकारी एवं एडीसी पंकज चौधरी, डबवाली के एसडीएम डॉ. मुनीष नागपाल, डीडीपीओ एसी सिहाग सहित अन्य अधिकारी व जिला पार्षद मौजूद थे। बैठक में चालू वित्तवर्ष की आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला परिषद की ओर से करवाए जाने वाले सभी प्रकार के विकास कार्यों की निगरानी के लिए कमेटिया गठित करने का प्रस्ताव रखा गया। प्रस्ताव में कहा गया कि जिस संबंधित विभाग के तहत कार्य करवाया जाए उसकी अलग से कमेटी बनाई जाए ताकि कार्य अच्छी प्रकार से हो सके। इसके अलावा बैठक में पिछड़ा क्षेत्र अनुदान स्कीम के तहत आगामी वित्तवर्ष के लिए एस्टीमेन तैयार करने पर चर्चा हुई। डॉ. सीताराम ने सभी विभागाध्यक्षकों को अपने-अपने विभाग से संबंधित प्रस्ताव व एस्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया।

सीएचसी डबवाली में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को पूरा करने की गुजारिश

डबवाली-अखिल बाल्मीकि समाज न्याय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश गोगा ने चौ. राव नरेन्द्र राव सिंह स्वास्थ्य मन्त्री हरियाणा को एक पत्र लिखकर सीएचसी डबवाली में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को पूरा करने की गुजारिश की है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि डबवाली नगर हरियाणा, पंजाब व राजस्थान की सीमा पर स्थित है तथा इस उपमण्डल के अन्तर्गत 73 गांव पड़ते हैं। जिसके चलते आस-पास के क्षेत्रीय लोग अपना ईलाज करवाने के लिए सिविल अस्पताल में आते हैं परन्तु सिविल अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के चलते उन्हें काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। इसके अलावा डबवाली नगर नेशनल हाईवे संख्या 64 पर स्थित है तथा भारी वाहनों की आवा-जाई से दिन प्रति दिन कोई न कोई सड़क दुर्घटना होती रहती है। दुर्घटनाओं के घायलों को उपचार हेतु यहां लाया जाता है परन्तु हड्डी रोग विशेषज्ञ, एमडी मेडीसिन विशेषज्ञ के न होने से उन्हें सिरसा व बठिण्डा रैफर कर दिया जाता है। सिरसा यहां से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जिससे मरीज का जीवन संकट में पड़ जाता है। श्री गोगा ने स्वास्थ्य मन्त्री से हड्डी रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, एमडी मैडीसिन तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों को शीघ्र नियुक्त किए जाने की मांग की है। श्री गोगा के अनुसार उन्होंने उक्त पत्र की एक प्रति डबवाली विधायक चौ. अजय चौटाला को भी प्रेषित की है।

रविवार, 6 फ़रवरी 2011

ਨਵੇਂ 'ਕਾਲੇ ਕਾਨੂੰਨ' ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੇ ਮੁੱਢਲੇ ਅਧਿਕਾਰਾਂ ਦਾ ...

ਭਾਰਤੀ ਸੰਵਿਧਾਨ ਦੀ ਡਰਾਫਟਿੰਗ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਡਾ। ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਨੇ 25 ਨਵੰਬਰ 1949 ਨੂੰ ਵਿਧਾਨਿਕ ਅਸੈਂਬਲੀ ਵਿਚ ਤੀਜੀ ਵਾਰ ਪੜ੍ਹੇ ਗਏ ਵਿਧਾਨ 'ਤੇ ਹੋਈ ਬਹਿਸ ਸਮੇਂ ਕਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ''26 ਜਨਵਰੀ 1950 ਨੂੰ ਅਸੀਂ ਇਕ ਵਿਰੋਧਾਂ ਭਰੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਦਾਖਲ ਹੋ ਰਹੇ ਹਾਂ-ਸਿਆਸਤ ਵਿਚ ਅਸੀਂ ਇਕ ਬੰਦਾ-ਇਕ ਵੋਟ -ਇਕ ਮੁੱਲ ਦੇ ਅਸੂਲ ਨੂੰ ਮਾਨਤਾ ਦੇਵਾਂਗੇ। ਸਾਡੇ ਸਮਾਜਿਕ ਅਤੇ ਆਰਥਿਕ ਢਾਂਚੇ ਦੇ ਤਰਕ ਵਜੋਂ ਹੀ ਅਸੀਂ ਸਾਡੀ ਸਮਾਜਿਕ ਅਤੇ ਆਰਥਿਕ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਵਿਚ ਇਕ ਬੰਦਾ ਅਤੇ ਇੱਕ ਮੁੱਲ ਦੇ ਅਸੂਲ ਨੂੰ ਰੱਦ ਕਰਨਾ ਜਾਰੀ ਰੱਖਾਂਗੇ... ਜਿੱਥੋਂ ਤੱਕ ਸੰਭਵ ਹੈ, ਸਾਨੂੰ ਲਾਜ਼ਮੀ ਇਹ ਵਿਰੋਧ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਨੇੜਲੀ ਘੜੀ ਖ਼ਤਮ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ....।''
ਪਰ ਸੰਵਿਧਾਨ ਲਾਗੂ ਹੋਣ ਤੋਂ ਅੱਜ ਤੱਕ ਸਾਰੇ ਮੁਲਕ ਅੰਦਰਲੇ ਸਮਾਜਿਕ ਅਤੇ ਆਰਥਿਕ ਢਾਂਚੇ 'ਚ ਇਹ ਪਾੜਾ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਜਾਰੀ ਰਹਿ ਰਿਹਾ ਹੈ ਸਗੋਂ ਇਹ ਕਈ ਗੁਣਾ ਹੋਰ ਵਧਿਆ ਹੈ। ਇਹ ਇਸ ਪਾੜੇ ਦਾ ਸਿਖਰ ਹੀ ਹੈ, ਕਿ ਅੱਜ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਅੰੰਨ ਭੰਡਾਰ ਭਰਨ ਵਾਲੇ ਕਿਸਾਨ ਅਤੇ ਖੇਤ ਮਜ਼ਦੂਰ ਲੱਖਾਂ ਦੀ ਤਾਦਾਦ 'ਚ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀਆਂ ਕਰਨ ਤੱਕ ਜਾ ਪੁੱਜੇ ਹਨ ਅਤੇ ਦੇਸ਼ ਦੀ 40 ਤੋਂ 60 ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਆਬਾਦੀ ਅੱਜ ਦੇ ਜਮਾਨੇ 'ਚ 20 ਰੁਪਏ ਰੋਜ਼ਾਨਾ 'ਚ ਗੁਜਾਰਾ ਕਰਨ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੈ। ਸਿਤਮ ਜਰੀਫੀ ਤਾਂ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਸਾਡੇ 'ਤੇ ਰਾਜ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਲੋਕ ਇਸ ਪਾੜੇ ਨੂੰ ਘਟਾਉਣ ਦੀ ਥਾਂ ਇਸ ਹਾਲਤ 'ਚੋਂ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਉਠ ਰਹੇ ਹੱਕੀ ਸੰਘਰਸ਼ਾਂ ਨੂੰ ਖੂਨ 'ਚ ਡੁਬੋਣ ਲਈ ਭਾਰਤੀ ਸੰਵਿਧਾਨ ਦੇ ਆਰਟੀਕਲ 19 ਦੇ ਤਹਿਤ ਦਿੱਤੇ ਜਮਹੂਰੀ ਅਧਿਕਾਰਾਂ ਦਾ ਹੀ ਖਾਤਮਾ ਕਰਨ 'ਤੇ ਉੱਤਰ ਆਏ ਹਨ। ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਮੌਜੂਦਾ ਅਕਾਲੀ-ਭਾਜਪਾ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਪਿਛਲੇ ਵਰ੍ਹੇ ਬਣਾਏ ਗਏ ਦੋ ਨਵੇਂ ਕਾਨੂੰਨ 'ਪੰਜਾਬ ਜਨਤਕ ਤੇ ਨਿੱਜੀ ਸੰਪਤੀ ਨੁਕਸਾਨ ਰੋਕੂ ਕਾਨੂੰਨ 2010' ਅਤੇ 'ਪੰਜਾਬ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੁਰੱਖਿਆ ਗਰੁੱਪ ਕਾਨੂੰਨੂੰ 2010' ਇਸਦੀ ਤਾਜ਼ਾ ਤੇ ਉਘੜਵੀਂ ਉਦਾਹਰਨ ਹੈ।
ਸੰਪਤੀ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਰੋਕਣ ਦੇ ਨਾਂਅ ਹੇਠ ਲਿਆਂਦੇ ਗਏ ਪਹਿਲੇ ਕਾਨੂੰਨ ਦੇ ਤਹਿਤ ਕਿਸੇ ਕਿਸਮ ਦੇ ਵੀ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਦੀ ਪ੍ਰਵਾਨਗੀ ਨਾਲ ਹੀ ਨੱਥੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ, ਭਾਵੇਂ ਪ੍ਰਵਾਨਗੀ ਨਾ ਮਿਲਣ 'ਤੇ ਦਸ ਦਿਨਾਂ 'ਚ ਸਰਕਾਰ ਕੋਲ ਅਪੀਲ ਦੀ ਮਦ ਰੱਖੀ ਗਈ ਹੈ ਪ੍ਰੰਤੂ ਇਸ 'ਤੇ ਫੈਸਲਾ ਲੈਣ ਲਈ ਕੋਈ ਸਮਾਂ ਸੀਮਾ ਤਹਿ ਨਾ ਕਰਕੇ ਇਕ ਤਰ੍ਹਾਂ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਾਂ 'ਤੇ ਪੂਰਨ ਪਾਬੰਦੀ ਦੀ ਹਾਲਤ ਪੈਦਾ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹੁਣ ਤੱਕ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਾਂ ਦੀ ਗੈਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਵੀਡੀਓਗ੍ਰਾਫੀ ਨੂੰ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਕਾਨੂੰਨੀ ਮਾਨਤਾ ਦੇ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸਗੋਂ ਅਦਾਲਤ 'ਚ ਇਸਨੂੰ ਪੁਖਤਾ ਸਬੂਤ ਵਜੋਂ ਭੁਗਤਾਉਣ ਦਾ ਵੀ ਰਾਹ ਪੱਧਰਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਕਾਨੂੰਨ ਦੀ ਧਾਰਾ 7 (1) ਕਹਿੰਦੀ ਹੈ ਕਿ ਬਿਨਾਂ ਆਗਿਆ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ 'ਤੇ ਇਸਦੇ ਆਯੋਜਕ ਨੂੰ 2 ਸਾਲ ਤੱਕ ਕੈਦ ਤੇ 20 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਜੁਰਮਾਨਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਜੇਕਰ ਬਿਨਾਂ ਆਗਿਆ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ 'ਚ ਅੱਗ ਜਾਂ ਵਿਸਫੋਟਕ ਪਦਾਰਥ ਨਾਲ ਕਿਸੇ ਸੰਪਤੀ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਕਾਨੂੰਨ ਦੀ ਧਾਰਾ 7 (3) ਤਹਿਤ 7 ਸਾਲ ਦੀ ਸਜ਼ਾ ਤੇ 70 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਦਾ ਜੁਰਮਾਨਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਜਦੋਂਕਿ ਹੋਏ ਨੁਕਸਾਨ ਦੇ ਬਰਾਬਰ ਦੀ ਅਦਾਇਗੀ ਵੱਖਰੀ ਕਰਨੀ ਪਵੇਗੀ, ਜਿਸਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਧਾਰਾ 8 (1) 'ਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪਿਛਲੇ ਥੋੜ੍ਹੇ ਸਮੇਂ 'ਚ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਸੰਘਰਸ਼ਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਦਰਜਨਾਂ ਹੀ ਇਰਾਦਾ ਕਤਲ ਵਰਗੇ ਝੂਠੇ ਕੇਸ ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਆਗੂਆਂ 'ਤੇ ਪਾਏ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਬਦਲੇ ਦੀ ਰਾਜਨੀਤੀ ਦੇ ਤਹਿਤ ਆਪਣੇ ਸਿਆਸੀ ਵਿਰੋਧੀਆਂ 'ਤੇ ਪਰਚੇ ਦਰਜ ਕਰਨ ਦੀ ਗੱਲ ਆਮ ਬਣੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਸ ਨਵੇਂ ਕਾਨੂੰਨ ਤਹਿਤ ਕਿਸੇ ਸੰਪਤੀ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਖੁਦ ਹੀ ਕਰਕੇ ਜਾਂ ਕਰਾਕੇ ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਲੰਮਾ ਸਮਾਂ ਜੇਲ੍ਹਾਂ 'ਚ ਸੁੱਟਣ ਤੇ ਭਾਰੀ ਆਰਥਿਕ ਬੋਝ ਹੇਠ ਨੱਪਣ ਲਈ ਆਪਣੇ ਜਾਬਰ ਕਦਮਾਂ ਨੂੰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਪੁਸ਼ਾਕ ਹੀ ਪਹਿਨਾਈ ਹੈ। ਸਾਡੇ ਕਾਨੂੰਨ ਦੀ ਮਿਹਰਬਾਨੀ ਕਰਕੇ ਅਕਸਰ ਹੀ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਨੂੰ ਜਾਂ ਫੁੱਟਪਾਥਾਂ 'ਤੇ ਨਰਕ ਭੋਗਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਗੱਡੀਆਂ ਹੇਠ ਦਰੜਨ ਵਾਲੇ ਅਮੀਰਜਾਦੇ ਜਾਂ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਸਿਖਰਲੇ ਟੰਬਿਆਂ 'ਤੇ ਬੈਠੇ ਲੋਕ ਹਮੇਸ਼ਾ ਸਜ਼ਾ ਤੋਂ ਬਚ ਜਾਂਦੇ ਹਨ, ਇਸੇ ਕਰਕੇ ਅਜਿਹੇ ਮੌਕਿਆਂ 'ਤੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਗੁੱਸਾ ਇਨ੍ਹਾਂ ਗੱਡੀਆਂ 'ਤੇ ਨਿਕਲਣਾ ਕੋਈ ਅਲੋਕਾਰੀ ਗੱਲ ਨਹੀਂ, ਪਰ ਮੌਜੂਦਾ ਕਾਨੂੰਨ ਅਜਿਹੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ 7 ਸਾਲ ਕੈਦ ਤੇ 70 ਹਜ਼ਾਰ ਜੁਰਮਾਨੇ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਨੁਕਸਾਨ ਦੀ ਭਰਪਾਈ ਦੀ ਮਾਰ ਹੇਠ ਲਿਆਉਂਦਾ ਹੈ।

ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੁਰੱਖਿਆ ਗਰੁੱਪ ਕਾਨੂੰਨ ਪਹਿਲੇ ਤੋਂ ਵੀ ਜਾਬਰ ਤੇ ਹਿੰਸਕ ਹੋ ਨਿਬੜਦਾ ਹੈ। ਕਹਿਣ ਨੂੰ ਤਾਂ ਇਹ ਕਾਨੂੰਨ ਕੌਮ ਵਿਰੋਧੀ ਸ਼ਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਦਬਾਉਣ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਖਤਰੇ ਵਾਲੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਸਪੈਸ਼ਲ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇਣ ਦੇ ਨਾਂਅ 'ਤੇ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪਰ ਇਸਦੀ ਧਾਰਾ 14 ਇਸ ਗੱਲ ਦਾ ਖੁਲਾਸਾ ਕਰਦੀ ਹੈ ਕਿ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੁਰੱਖਿਆ ਗਰੁੱਪ 'ਚ ਤਾਇਨਾਤ ਕੋਈ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਜਾਂ ਅਧਿਕਾਰੀ ਜੇਕਰ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਗੋਲੀ ਵੀ ਮਾਰ ਦੇਵੇ ਤਾਂ ਉਸ ਵਿਰੁੱਧ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕਦੀ ਕਿਉਂਕਿ ਉਸਨੇ ਅਜਿਹਾ ਕੰਮ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੀ ਨੇਕ ਨੀਯਤ ਨਾਲ ਜੋ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਕਾਨੂੰਨ ਦੀ ਧਾਰਾ 2 (ਅ) ਮੁਤਾਬਕ 'ਕੌਮ ਵਿਰੋਧੀ ਤਾਕਤ' ਉਹ ਵਿਅਕਤੀ ਜਾਂ ਸੰਗਠਨ ਹੈ ਜੋ ਆਪਣੇ ਮੰਤਵ ਲਈ ਕੋਈ ਗੈਰਕਾਨੂੰਨੀ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਹੈ।' ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਫਾ 144 ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ, ਜਨਤਕ ਥਾਵਾਂ 'ਤੇ ਸਿਗਰਟ ਬੀੜੀ ਪੀਣਾ ਜਾਂ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਦੇ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਵੀ ਗੈਰਕਾਨੂੰਨੀ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਸਬੰਧਤ ਵਿਅਕਤੀ ਇਸ ਕਾਨੂੰਨ ਮੁਤਾਬਕ ਕੌਮ ਵਿਰੋਧੀ ਸ਼ਕਤੀ ਹੋਵੇਗਾ ਤੇ ਉਹਦੇ ਨਾਲ ਉਥੇ ਹੀ ਨਜਿੱਠਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਹ ਗੱਲ ਕਿਸੇ ਤੋਂ ਲੁਕੀ ਨਹੀਂ ਕਿ ਅਨੇਕਾਂ ਸਿਆਸਤਦਾਨ ਭੂ-ਮਾਫੀਆ, ਰੇਤ ਮਾਫੀਆ 'ਚ ਵਟੇ ਹੋਏ ਹਨ ਅਤੇ ਸੂਦਖੋਰ ਆੜਤੀਏ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਜਮੀਨਾਂ ਕੌਡੀਆਂ ਦੇ ਭਾਅ ਹਥਿਆਉਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਵਿਚ ਲੱਗੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਅਜਿਹੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਹੀ ਸਪੈਸ਼ਲ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦਿੱਤੀ ਜਾਣੀ ਹੈ। ਇਉਂ ਇਨ੍ਹਾਂ ਹਿੱਸਿਆਂ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਅੰਨ੍ਹੀ ਲੁੱਟ ਨੂੰ ਵਧਾਉਣ ਖਾਤਰ ਇਸ ਕਾਨੂੰਨ ਤਹਿਤ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਨਾਂਅ ਹੇਠ ਕਤਲ ਕਰਨ ਤੱਕ ਦਾ ਲਾਇਸੰਸ ਦੇ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਹਾਲਤ 'ਚ ਭਲਾ ਗਣਤੰਤਰ ਦਿਵਸ 'ਤੇ ਸੰਵਿਧਾਨ ਦੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਕੀ ਅਰਥ ਰਹਿ ਜਾਂਦੇ ਹਨ? ਇਸ ਵਿਚੋਂ ਤਾਂ ਇਹੀ ਸਿੱਟਾ ਨਿਕਲਦਾ ਹੈ ਕਿ ਹਾਲਾਤਾਂ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਚੁਰਾਹੇ 'ਤੇ ਲਿਆ ਖੜ੍ਹਾਇਆ ਹੈ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲ ਹੁਣ ਹੋਰ ਕੋਈ ਚਾਰਾ ਨਹੀਂ ਸਿਵਾਏ ਇਸਦੇ ਕਿ ਉਹ ਮੌਜੂਦਾ ਰਾਜ ਪ੍ਰਬੰਧ (ਸਮੇਤ ਸੰਵਿਧਾਨ ਦੇ) ਨੂੰ ਵਗਾਹ ਮਾਰਨ ਲਈ ਤਲੀ ਧਰਕੇ ਉਠ ਖੜੇ ਹੋਣ ਜਿਵੇਂ ਕਿ ਡਾ. ਅੰਬੇਦਕਰ ਵਲੋਂ ਵੀ ਭਵਿੱਖਬਾਣੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ''.....ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਉਹ ਜਿਹੜੇ ਇਸ ਨਾਬਰਾਬਰੀ ਦੀ ਮਾਰ ਝੱਲਦੇ ਹਨ, ਸਿਆਸੀ ਜਮਹੂਰੀਅਤ ਦੇ ਇਸ ਤਾਣੇ ਬਾਣੇ ਨੂੰ ਉਡਾ ਦੇਣਗੇ-ਜਿਹੜਾ ਇੰਨੀ ਮਿਹਨਤ ਨਾਲ ਉਸਾਰਿਆ ਗਿਆ ਹੈ....।'' ਇਹ ਸ਼ਬਦ ਇਸੇ ਗੱਲ ਦੀ ਤਰਜਮਾਨੀ ਕਰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਮੌਜੂਦਾ ਸਮੇਂ 'ਚ ਵਿਰਾਟ ਰੂਪ ਧਾਰ ਚੁੱਕੇ ਨੁਕਸ 'ਆਜ਼ਾਦੀ' ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਿਰਜੇ ਗਏ ਤਾਣੇ-ਬਾਣੇ ਵਿਚ ਹੀ ਸਮੋਏ ਹੋਏ ਸਨ। ਜਿਸਦੀ ਪੁਸ਼ਟੀ ਵਿਧਾਨਕ ਅਸੰਬਲੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵਜੋਂ ਡਾ: ਰਾਜਿੰਦਰ ਪ੍ਰਸਾਦ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਕਿ ''ਸਾਡੇ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਚ ਅਜਿਹੀਆਂ ਮੱਦਾਂ ਹੈਗੀਆਂ ਜਿਹੜੀਆਂ ਕਈਆਂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਜਾਂ ਦੂਜੇ ਨੁਕਸ ਤੋਂ ਇਤਰਾਜ਼ਯੋਗ ਲੱਗਦੀਆਂ ਹਨ। ਸਾਨੂੰ ਮੰਨਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਕਿ ਨੁਕਸ ਮੁਲਕ ਅੰਦਰਲੀ ਸਮੁੱਚੀ ਲੋਕਾਈ ਦੀ ਹਾਲਤ 'ਚ ਸਮੋਏ ਹੋਏ ਹਨ।'' ਇਨ੍ਹਾਂ ਨੁਕਸਾਂ ਦੀ ਉੱਘੜਵੀਂ ਉਦਾਰਹਣ ਸੰਵਿਧਾਨ ਘੜਨੀ ਦੀ ਬਣਤਰ ਤੋਂ ਵੀ ਸਪੱਸ਼ਟ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਕਿ ਇਸਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੀ ਚੋਣ 90 ਫ਼ੀਸਦੀ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਰੱਖ ਕੇ 1935 ਦੇ ਐਕਟ ਦੇ ਆਧਾਰ 'ਤੇ ਹੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ।
ਲਛਮਣ ਸਿੰਘ ਸੇਵੇਵਾਲਾ
ਲੇਖਕ ਪੰਜਾਬ ਖੇਤ ਮਜ਼ਦੂਰ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਹਨ

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP