IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

शनिवार, 26 फ़रवरी 2011

Didi ignored our safety on trains, say women

While Railway Minister Mamata Banerjee claimed that the rail budget 2011 was for common people, women folk here expressed their dissatisfaction with it, saying she did not announce 'any specific arrangement' to ensure women's safety on trains।
'We were having high expectations from Didi...(elder sister, as the minister is popularly called). We expected she would announce measures to ensure our safety in trains. But we were surprised the issue was not taken up in the budget,' Archana Chitranshi, a resident of Indira Nagar colony, told IANS.
Banerjee even failed to mention the plans she had announced in her last budget for ensuring women's security on trains, another woman said.
Deepshikha Verma, a research scholar in Lucknow University, said: 'I remember that in her last rail budget in 2010, Mamta Banerjee announced the deployment of 12 companies of women Railway Protection Force (RPF) named 'Mahila Vahini'.'
'Forget about announcing new measures for our safety, the minister did not utter a word about the status of the Mahila Vahini,' she added.
Nupur Chaturvedi, an LIC official, said: 'It's surprising and shocking. We thought being a woman, the minister would better understand our problems while travelling in trains. It's depressing that the budget had no special provision for the safety and security of women passengers.'

शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2011

3 मार्च के संसद घेराव के लिए इनेलो ने रूपरेखा को अंतिम रूप दिया

डबवाली-स्थानीय इनेलो कार्यालय में जिला संयोजक पिछड़ा वर्ग साहबराम चकजालू की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई जिसमें 3 मार्च के संसद घेराव क ो लेकर हल्के से कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की उपजाऊ भूमि अधिग्रहण करके उजाडऩे पर आमदा है तथा कानून व्यवस्था को लेकर अपराधियों में किसी प्रकार का भय नहीं है। भूमि अधिग्रहण के विरूद्ध संघर्षरत धरने पर बैठे किसान की सरेआम गोली मारकर हत्या कर देना इसका जीवंत उदाहरण है।
प्रदेश सरकार में सम्मिलित निर्दलीय विधायकों का आचरण भी कांग्रेसी विधायकों जैसा ही है जो कि पूरी तरह असंवेधानिक है। अतिथि अध्यापको को सरकार पिछले 6 सालों से लगातार गुमराह कर रही है अब धीरे - धीरे जिला स्तर पर इनको बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है जो कि सरकार कि करनी व कथनी में फ र्क दर्शाता है। उधर प्रैस प्रवक्ता लवली मैहता ने बताया कि इस संसद घेराव में हल्के से एक हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे तथा ये प्रदर्शन सरकार की नींद उड़ा देगा। केन्द्र सरकार ने 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले में जेपीसी गठन की मांग को स्वीकार करके विपक्ष के सामने घुटने टेक दिए जो कि लोकतंत्र की बहुत बड़ी जीत है इस।
बैठक में हल्का संयोजक काशीराम आसाखेड़ा, शहरी संयोजक सुखजीन्द्र जापानी, टेक चंद छाबड़ा, महावीर सहारण, प्रहलाद राय, दर्शन सोनी, कृष्ण लिम्बा, गुरजीत सिंह, गुरचरण नम्बरदार, अवतार सिंह, अंगे्रज सिंह, बलविन्द्र सिंह, मनप्रीत ङ्क्षसह, गुरबचन सिंह, नरेश कुमार, रोहताश सैन, जगरूप सिंह, नंदलाल कम्बोज आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जुआ खेल रहे चार लोगों को काबू किया

डबवाली-पुलिस ने मुखबरी के आधार पर गांव रिसालियाखेड़ा में छापामार कर जुआ खेल रहे चार लोगों को काबू कर लिया। पुलिस ने मौके से 36820 रूपए की नकदी व ताश बरामद की है।
आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। जानकारी मुताबिक गोरीवाला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रमेश कुमार को सूचना मिली कि कुछ लोग गांव रिसालियाखेड़ा में इक_े होकर सुभाष नामक व्यक्ति के खेत में जुआ खेल रहे है। इस सूचना को पाकर पुलिस ने मौके पर दबिश दी, और मौके से चार लोगों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान सुभाष पुत्र सहीराम , विनोद पुत्र प्रभूराम, राजेंद्र पुत्र लेखराम निवासी रिसालियाखेड़ा व संदीप पुत्र विश्वामित्र निवासी वनवाला के रूप में हुई है।

विपक्ष के हमलों से कांग्रेसी बौखलाएं,सोनिया ने किया हुड्डा को तलब

मुख्यमंत्री ने रक्षात्मक रवैया अपनाया
करनाल, अनिल लाम्बा :पिछले तीन महीनों में जिस तरह से ठंडी पड़ी राजनीति में उफान आ रहा है, उसके चलते प्रदेश के सियासी माहौल में परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। विपक्ष पहली बार सरकार पर हमला करने की स्थिति में आया है। जिस तरह से इनैलो, हजकां और भाजपा ने मिलकर कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। मुख्यमंत्री की कार्यशैली को सवालों के कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया, उससे कांग्रेसी बौखला रहे हैं। महंगाई और जेपीसी के मुद्दों पर जिस तरह से कांग्रेस ने केंद्र में विपक्ष के आगे घुटने टेक दिए और रक्षात्मक स्थिति में आ गया, उसी तरह से प्रदेश में भी आने वाले समय में राज्य सरकार विपक्ष के आगे बचाव की मुद्रा में आ जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को पार्टी के बाहर ही नहीं बल्कि पार्टी के भीतर भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी के भीतर उनके परम्परागत विरोधी उन्हें राजनीतिक तौर पर परेशान कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की सुप्रीमो सोनिया गांधी ने हुड्डा को तलब भी किया है। हुड्डा अपनी दूसरी पारी के दौरान कमजोर मुख्यमंत्री साबित हो रहे हैं। जिस तरह से पहली पारी में उन्होंने विपक्ष पर आक्रमण किए थे, उनके हाथों से मुद्दे छीन लिए थे। दूसरी पारी में वह पहली पारी जैसे तेवर नहीं दिखा पाए। हालात यह हैं कि दो साल बीतने को हैं लेकिन अभी तक न तो निगम के पदाधिकारियों की घोषणा की और न ही मुख्यमंत्री ने मंडी कमेटी और मार्कीट कमेटी के अध्यक्षों की घोषणा की। कांग्रेस के भीतर भी मुख्यमंत्री के प्रति असंतोष पनप रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकत्र्ता घर बैठे हैं। उनकी सत्ता के गलियारों में पूछ नहीं है। कांग्रेस के कार्यकत्र्ताओं के काम नहीं हो रहे। इस संबंध में पार्टी के भीतर उनके विरोधियों ने सोनिया गांधी को वास्तविक स्थिति से अवगत करवा दिया। चर्चा यह भी है कि प्रदेश में बड़ा राजनीतिक फेरबदल हो सकता है। यहां पर कांग्रेस की सुप्रीमो सोनिया गांधी परिवर्तन का आगाज कर सकती हैं। जिस तरह से यू.पी. में आने वाले दिनों में चुनाव हैं, उसके चलते भी यहां पर परिवर्तन इस तरह से हो सकता है, जिससे कि यू.पी. के चुनावों में कांग्रेस को फायदा हो। राजधानी के गलियारों में इस तरह की चर्चाएं आमतौर पर की जा रही हैं। मुख्यमंत्री के तेवर जिस तरह से ढीले हैं, वहीं पर उनके चेहरे पर जो चमक पहली पारी के दौरान दिखाई देती थी, वह अब धूमिल होती जा रही है। इसका फायदा मनोवैज्ञानिक तौर पर विपक्ष को हो रहा है। जमीन के अधिग्रहण, भूमि घोटाले और निर्दलीय विधायकों को लेकर विपक्ष ने जिस तरह से दो-दो हाथ किए हैं, उससे भी कांग्रेस की छवि प्रभावित हुई है।

मंगलवार, 22 फ़रवरी 2011

धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार

डबवाली,22 फरवरी। शहर डबवाली पुलिस ने धोखाधड़ी करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए हुए दोनो व्यक्तियों को डबवाली अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उनसे पुछताछ कर धोखाधड़ी कर हड़पी गई करीब सवा छह लाख रूपए की राशि बरामद की जा सके। डबवाली शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलवंत ङ्क्षसह ने बताया कि इस घटना में पकड़े गए आरोपियों में बलविंद्र ङ्क्षसह पुत्र रिछपाल सिंह निवासी मंडी डबवाली व अंग्रेज सिंह पुत्र नक्षत्र सिंह निवासी माखा थाना कालांवाली शामिल है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनो आरोपियों ने मंडी डबवाली के वार्ड न.16 निवासी रिटायर्ड मास्टर गुरनाम ङ्क्षसह से 6 लाख 25 हजार 850 रूपए की धोखाधड़ी की है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए दोनो आरोपी अपने आप को मैक्स व फारेक्स कंपनी के एजैंट बतलाकर शिकायतकर्ता गुरनाम सिंह को कमीशन का झांसा देकर नकदी व चैक के माध्यम से ठगी की है। उन्होंने बताया कि दोनो आरोपियों का अदालत से रिमांड हासिल कर इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों को भी बेनकाब किया जाएगा। रूप में हुई है।

प्रेमी का गांव में तो प्रेमिका का डबवाली में हुआ दाह संस्कार

परिजन गांव में नहीं लेकर गए महिला का शव
डबवाली,22 फरवरी। क्षेत्र के गांव खुइया मलकाना में प्यार में पागल महिला-पुरुष के शवों का आज अंतिम संस्कार हुआ मगर महिला को खुइया मलकाना में जलाने की बजाय डबवाली में ही जलाया गया। सदर डबवाली पुलिस ने प्रेमी महेंद्रपाल व उसकी प्रेमिका संतोष का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया था। पुलिस ने दोनों के शव को परिजनों को सौंप दिया। आज सुबह महेंद्रपाल के परिजन महेंद्रपाल का शव लेकर गांव खुइया मलकाना पहुंच गए और अंतिम संस्कार कर दिया। उधर महिला संतोष का शव उसके असली पति सुखदयाल को दिया गया मगर सुखदयाल पत्नी का शव खुइया मलकाना में नहीं लेकर गया बल्कि डबवाली शहर में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक संतोष की बेटी ने महेंद्रपाल की पत्नियों पर साजिस का आरोप भी लगाया है मगर पुलिस ने इस मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई के तहत ही मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि खुइया मलकाना निवासी महेंद्रपाल जिसकी पहले से दो पत्नियां थी, का गांव में रहने वाले सुखदयाल की पत्नी संतोष से प्रेम हो गया था। संतोष भी पांच बच्चों की मां थी और करीब डेढ़ माह पूर्व दोनों घर से भागकर सिरसा में रहने लगे थे। गत दिवस गांव में पंचायत बुलाई गई थी जिसमें शामिल होने के लिए महेंद्रपाल व संतोष खुइया मलकाना गए थे जहां दोनों ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली थी।

लड़की ने किलियांवाली के एक लड़के पर शादी का झांसा दे कर पांच वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया

डबवाली- डबवाली की एक लड़की ने किलियांवाली के एक लड़के पर शादी का झांसा दे कर पांच वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। आज मालवा रोड़ पर स्थित खेत मजदूर सभा के कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में वार्ड 5 की गांधी बस्ती की निवासी अनीता रानी (24) (काल्पनिक नाम) बताया कि पांच साल पूर्व उसका किलियांवाली के जगदीश चंद्र उर्फ दीशा के साथ प्रेम चल रहा था और बाद में वह उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में उसके घर पर रहने लगी। अनीता रानी ने आरोप लगाया कि पांच वर्ष तक वह उसका कथित तौर पर शारीरिक शोषण करता रहा। इसी बीच उसने राम बाग के शिव मंदिर में उसने गुपचुप तरीके से उसके साथ शादी कर ली।
उसने आरोप लगाया कि अब वह उसे छोड़ कर मिढ्डू खेड़ा की एक लड़की से शादी करना चाहता है। जिसके साथ उसकी मंगनी भी हो चुकी है और अगले माह शादी की तारीख भी तय करदी है। उसने बताया कि इस बात पता चलने पर उसने इस शादी का विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। विगत 18 फरवरी को जगदीश की मंगेतर के चाचा ले अजीत नगर में उसे जगदीश के साथ उसकी विधिवत रूप से शादी करवाने का झांसा दे कर उसे वहां पर बुलवा लिया और वहां भी जगदीश का पीछा छोडऩे के लिए उसे धमकियां दी गई। लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसकी वहां भी पिटाई की गई। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में उसने किलियांवाली पुलिस चौकी में एक दरख्वास्त भी दी है। खेत मजदूर सभा के पदाधिकारियों के साथ जिले के पुलिस के आला अधिकारियों से मिल कर जगदीश के खिलाफ कार्यवाही करवाने की मांग कर चुकी है।
दूसरी ओर जगदीश से संपर्क करने पर उसने अपने ऊपर लगाये गये आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि अनीता जानबूझ कर उसे बदनाम कर ब्लैकमेल कर रही है। उसने बताया अनीता कि साथ रहने की बात तो दूर वह कभी उसके घर पर आई ही नहीं। उसने बताया कि अनीता की दो बार शादी हो चुकी है और वह अपनी गलत आदतों के कारण घर नही बसा सकी और भाग कर वापिस यहां आ गई। यहां तक कि वह घर से किसी ओर लड़के के साथ फरार हो गई थी और आवारागर्दी के एक मामले में वह दो दिन तक जेल की हवा भी खा चुकी है।

वैष्णो माता मंदिर में आगामी 2 मार्च को शिव रात्रि का त्यौहार बड़ी ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ

डबवाली -स्थानीय वैष्णो माता मंदिर में आगामी 2 मार्च को शिव रात्रि का त्यौहार बड़ी ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए वैष्णो माता मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान विनोद सिंगला 'डिम्पलÓ व मैनेजर रामसहाय शर्मा ने बताया कि शिव रात्रि के उपलक्ष्य में भगवान शिव को मंदिर में माथा टेकने आने वाले भक्तों के लिए मंदिर की प्रबंध कमेटी की और से कच्चा दूध, बेलपत्तर व फूल आदि का प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने सभी भक्तों से अपील की कि 2 मार्च शिव रात्रि के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में मंदिर प्रांगण में पहुंचकर भगवान शिव अशीर्वाद प्राप्त करे।

आज कल महिलाओं में स्वयं रोजगार की प्रावृति बढ़ रही है- शर्मा

डबवाली -इसमें संदेह नहीं है कि आज कल महिलाओं में स्वयं रोजगार की प्रावृति बढ़ रही है। यह बात मालवा फांऊडेशन बठिंडा के चेयरमैन श्री केन शर्मा ने एक बातचीत के दौरान पत्रकारों को कहीं। वह आज फ्रैंडस कॉलोनी में स्थित अध्यापक संघ के प्रधान संजीव भारद्वाज के आवास पर विशेष तौर पर पहुंचे हुए थे। उन्होंने बताया कि उपरोक्त बात को ध्यान में रखते हुए मालवा फाऊडेशन के द्वारा मंडी डबवाली में नाबार्ड के वित्तिय सहयोग व जिला उद्योग केंद्र सिरसा के सहयोग से ग्रामीण शिक्षित तथा बेरोजगार महिलाओं के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 25 महिलाओं को हैंड एम्बरोडरी (कशिदाकारी) की मुफ्त ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसमें मालवा फांऊडेशन की और से कच्चा माल व उपकरण निशुल्क दिए जाएगे। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में जो महिलाए ट्रैनिंग लेना चाहती है वह नगर रोजगार कार्यालय में सम्पर्क कर सकती है।

चोरो ने गेहूं के गट्टे चुराए

डबवाली- स्थानीय अनाज मंडी में स्थित एक आढ़ती की दुकान से अज्ञात चोों द्वारा गेहूं के गट्टे चुरा कर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार मैहता एंड कम्पनी दुकान नं. 33 के मालिक ओम प्रकाश मैहता ने बताया कि वह अपनी दुकान सायं 6 बजे के करीब मंगल करके गया था और प्रात: 9.00बजे के करीब दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान का ताला खुला हुआ था। जब दुकान का शटर उठाकर देखा तो दुकान के अंदर पड़े गेहूं के पांच गट्टे जिनमें करीब अढाई किवंटल गेहूं थी जो अज्ञात चोर उठाकर ले गए। दुकान के मलिक द्वारा इस चोरी की सूचना थाना शहर पुलिस को दे गई है। कच्चा आढ़तियां एसोसिएशन के प्रधान प्रकाशचंद बांसल ने बताया कि अनाज मंडी में पिछले लम्बे समय से चौकीदार की सुविधा न होने के कारण अनाज मंडी मे अज्ञात लाग बेखौफ होकर चोरी को अंजाम दे रहे है। चौकीदार की नियुक्ति के बारे में मार्केट कमेटी के सचिव से आढ़ती कई बार गुहार लगा चुके है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रह है। उन्होंने बताया कि अनाज मंडी में मार्केट कमेटी द्वारा सुविधाओं का अभाव है।

सोमवार, 21 फ़रवरी 2011

जीवन तीसरे पहर में पदार्पण कर चुके प्रेमी युगल ने जहर निगल

डबवाली -उपमंडल के गांव खुईया मलकाना में जीवन तीसरे पहर में पदार्पण कर चुके प्रेमी युगल ने सोमवार को जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। मृतकों में पुरुष की पहचान महिंद्र सिंह (50) तथा महिला की पहचान संतोष रानी (45) पत्नी सुखदयाल सिंह के रूप में की गई है। सोमवार को दोनों ने महिंद्र सिंह के घर पर जहर खा लिया। परिजनों ने उन्हें गंभीर अवस्था में डबवाली के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
पेशे से चिनाई का मिस्तरी और राय सिख बिरादरी से संबंध रखने वाले महिंद्र सिंह पहले से ही दो बीवियों का पति है तथा उसके तीन लड़कियां और तीन लड़के है जिनमें दो लड़कियों की शादी हो चुकी है।
जबकि लोगों के घरों में बर्तन साफ कर जीवन की गाड़ी को चला रही महाशय समुदाय की संतोष रानी पत्नी सुखदयाल सिंह संतोष रानी के चार लड़कियां व 1 लड़का है। चार लड़कियों में दो शादीशुदा है।
जीवन के तीसरे पहर में पहुंच चुके दोनों में इश्क का ऐसा भूत सवार हुआ कि सामाजिक और पारिवारिक रिश्ते बौने पड़ गये। संतोष और महिंद्र दोनों में संबंध कायम होने के बाद संतोष ने बर्तन साफ करने का कार्य छोड़ कर महिंद्र के साथ मजदूरी का कार्य करने लग गई।
इससे पहले महिन्द्र सिंह की शादी शीला देवी से हुई थी। करीब दस वर्ष पूर्व उसके डबवाली गांव की पालों देवी से भी संबंध कायम हो गये। शादीशुदा पालो देवी अपने परिवार और बच्चों को छोड़ कर महिंद्र सिंह के साथ उसके घर पर रहने लग गई। महिंद्र सिंह और शीला देवी के तीन लड़कियों व 3 लड़कों सहित छ बच्चे है। महिंद्र सिंह और संतोष रानी की आपस संबंधों की कहानी ज्यादा देर तक छुप नहीं सकी। दोनों परिवारों में इन संबंधों को लेकर झगड़ा रहने लग गया। संतोष रानी तथा महेंद्र सिंह दोनों ने अपना घर छोड़ दिया और इक_े रहने लग गये। महिंद्र सिंह के घर पर न आने के कारण पालो देवी ने सदर थाना में याचिका दायर कर दी। पुलिस ने इस विवाद को सुलझाने के लिए महिंद्र तथा संतोष दोनों के साथ गांव की पंचायत को सोमवार को थाने में बुलाया था। सोमवार को महिंद्र संतोष व संतोष दोनों पालो देवी के घर पर पहुंच गये। इसी पंचायत को लेकर महिंद्र सिंह का दामाद गुरदेव सिंह भी खुईया मलकाना आया हुआ था। गुरदेव सिंह ने बताया कि थाने जाने से पूर्व महिंद्र सिंह व संतोष में घर में ही बने धार्मिक स्थान पर माथा टेकने की बात कह कर कमरे में गये और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद उनके बाहर न आने पर उन्होंने दरवाजा खट् खटकाया तो कोई भी जवाब न आने पर उन्होंने दरवाजे को मुहल्लावासियों के सहयोग से तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि वे अंदर के हालात देख कर दंग रह गये। महिंद्र व संतोष कमरे में चारपाई पर पड़े थे और उनके मुंह से झाग निकल रही थी। उन्होंने बताया कि दोनों को तुरंत एक जीप में डाल कर उपचार के लिए डबवाली के सिविल अस्पताल में लाये। यहां पर उपचार के दौरान पहले महिंद्र सिंह तथा उसके बाद संतोष रानी ने दम तोड़ दिया।
साजिश के तहत हुई है हत्या- मृतक महिला संतोष रानी की पुत्री पूजा रानी ने आरोप लगाया है कि उसकी माँ संतोष रानी की हत्या की गई है। इस मामले की जांच किये जाने की मांग करते हुए उसने आरोप लगाया है कि उनकी माँ संतोष व महिंद्र सिंह साजिश के तहत यहां पर बुला कर उन्हें जहर दिया गया है।
जांच के बाद होगी कार्यवाही- इस मामले की जांच कर रहे सदर थाना के सहायक उपनिरीक्षक आत्मा राम ने बताया बताया कि पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों के ब्यान दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मृतकों का पोस्ट मार्टम करवा कर उसका विसरा जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। जांच के बाद ही आगामी कार्यवाही की जायेगी।

27 फरवरी भगत सिंह चौंक से हस्ताक्षर अभियान यात्रा शुरू

डबवाली-पतंजलि योग समिति की एक बैठक अग्रवाल धर्मशाला रामलाल बागड़ी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शहर की अन्य धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में पतंजलि योग समिति द्वारा स्वामी राम देव के नेतृत्व ममें चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के अंतगर्त अगामी 27 फरवरी भगत सिंह चौंक से हस्ताक्षर अभियान यात्रा शुरू कर स्थानीय प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में जितेंद्र खेरा एडवोकेट, संजीव शाद, मुकनंदलाल सेठी, बहादूर सिंह कूका, हरिप्रकाश शर्मा, मोहन लाल कौशिक, शशिकांत शर्मा, राज बहादूर सिंह अदि अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे। बैठक में सर्वसम्मति से योग ऋषि स्वमी रामदेव द्वारा भ्रष्टाचार व काले धन के विरूद्ध देश व्यापी आंदोलन को पूर्ण समर्थ देने का प्रस्ताव पास किया गया। साथ ही एक प्रस्ताव पास कर आसाम यात्रा के दौरान बाबा रामदेव से एक सांसद द्वारा अभद्र व्यवहार करने की कड़े शब्दों में नींदा की गई।

15 जोड़ों की सामूहिक शादियों मर्यादा अनुसार करवाई गई

डबवाली- पंजाब के निकटवर्ती गांव कालचिरहानी में बाबा जोगिंद्र सिंह की याद में 15 जोड़ों की सामूहिक शादियों सीख मर्यादा अनुसार करवाई गई। गांव कालचिरहानी के गुरूद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा राजा सिंह ने बताया कि समूहिक शादियां गुरूद्वारा साहिब,दानी सज्जनों व नगरवासियों के सहयोग से की गई। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जोड़े को घरेलु रूप में प्रयोग होने वाला सामान दिया गया।
इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों को अशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब के राजनीतिक सचिव व राज्यमंत्री मेजर भूपेंद्र सिंह बादल के अलावा वरिष्ठ आकाली नेता दर्शन सिंह कोटफत्ता, सुखबीर सिंह गग्ड़ व इलाके के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस मौके पर मेजर भूपेंद्र सिंह बादल ने उपस्थिति लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सामूहिक शादियों करवाने वाले प्रबंधकों को बधाई दी। यह पुण्ति कार्य समाज के उत्थान के लिए एक मील पत्थर साबित होगा। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि युवावर्ग नशा व सामाजिक बुराईयों से दूर रहकर समाज सेवा के कायों में अहम् भूमिका अदा करे ताकि एक अच्छे समाज की संरचना हो सके।

जिला औषधि निरीक्षक ने छापा मार कर भारी मात्रा में नशीली दवाईयां बरामद की

डबवाली- जिला औषधि निरीक्षक रजनीश धानीवाल ने आज मुखबरी के आधार पर पंजाब हरियाणा सीमा पर स्थित दो मेडिकल स्टोरों पर छापा मार कर भारी मात्रा में नशीली दवाईयां बरामद की है। छापे के बाद औषधि निरीक्षक ने नशीली दवाईयां मिलने के बाद अक्श मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। जबकि राजेश मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाईयां मिलने पर प्रदेश के वरिष्ठ औषधि नियंत्रण अधिकारी को इसकी जानकारी देते हुए मेडिकल स्टोर का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की है। जिला औषधि निरीक्षक के साथ इस बार सीआईए प्रभारी हवा सिंह तथा गोल बाजार चौकी के प्रभारी कृष्ण लाल मौजूद थे
औषधि निरीक्षक रजनीश धानीवाल ने बताया कि हरियाणा पंजाब की सीमा पर नशीली दवाईयां बिकने की सूचना मिलने पर उन्होंने आज पुलिस अधिकारियों की टीम के साथ रेलवे फाटक के पास स्थित अक्श मेडिकल स्टोर और राजेश मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। छापे की दौरान छानबीन करने पर दोनों मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाईयां मिली है जिनमें कुछ प्रतिबंधित भी है। उन्होंने बताया कि राजेश मेडिकल की दुकान के पीछे रेक्सोडेक्स सिरप की भारी मात्रा में प्रयोग की जा चुकी खाली शीशियां मिली। दोनों मेडिकल हाल संचालक बरामद की गई दवाईयों का क्रय विक्रय का विवरण मौके पर उपलब्ध नहीं करवा सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि नशीली दवाईयों के कारोबार में लगे लोगों को बक्शा नहीं जायेगा।

रविवार, 20 फ़रवरी 2011

राहत अली पर 15 लाख का जुर्माना

पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान और उनके मैनेजर मारूफ पर 15-15 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है. उनके पास से 1.24 लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब 60 लाख रुपये बरामद हुए थे. उन्हें 13 फरवरी को दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया. आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि तय सीमा से ज्यादा विदेशी करंसी लेकर भारत से बाहर निकलने के मामले में दोषी पाए जाने पर दोनों को सजा दी गई है. वे दोनों दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई के लिए विमान लेने वाले थे जब उन्हें राजस्व गुप्तचर निदेशालय के अधिकारियों ने विदेशी करंसी के साथ पकड़ा.
निदेशालय ने आयकर विभाग और कस्टम अधिकारियों के साथ मिलकर मामले की जांच की और राहत और उनके मैनेजर पर विदेशी मुद्रा विनिमय अधिनियम (फेमा) के तहत मामला बनाया. उसके बाद यह मामला कस्टम आयुक्त को सौंप दिया गया. कस्टम आयुक्त ने आरोपों को सही पाते हुए दोनों पर 15-15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. अधिकारियों के मुताबिक अभी जुर्माना अदा नहीं किया गया है.
इसी मामले में बॉलीवुड के संगीतकार आदेश श्रीवास्तव के भाई चित्रेश श्रीवास्तव और दो करंसी डीलरों के खिलाफ अभी भी जांच चल रही है. श्रीवास्तव फिलहाल हिरासत में हैं.

पुरानी रंजिश को लेकर हुए झगड़े में एक के घायल

डबवाली-उपमंडल के गांव डबवाली में पुरानी रंजिश को लेकर हुए झगड़े में एक के घायल होने का समाचार है अस्पताल में उपचाराधीन गांव डबवाली निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि वह बीती सांय 6 बजे के करीब जोगेवाला बस स्टैण्ड के समीप खड़ा था कि अचानक गांव के ही महेंद्र निन्दू व अन्य ने उसे घेर लिया और लोहे की पाइपों से मार कर उसे घायल कर दिया जब बेहोश हो कर गिर पड़ा तो उक्त लोग वहा से भाग गए तभी किसी ने एैम्बूलेंस कीे सुचित किया तो सिविल हस्पताल की एैम्बूलेंस घटना स्थल पर पहुंची और उसे घायल अवस्था में डबवाली के राजकीय अस्पताल में दाखिल करवाया उसने बताया कि उक्त लोगों के साथ उसका इलैक्शन के दिनो से झगड़ा चल रहा था इस मारपीट की सूचना पुलिस को दे दी है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

पिटे हुए मोहरे कर रहे हैं अब हुड्डा का बचाव

सतासठ सीटों में से मिली हुड्डा को चालीस सीटें, राग अलापते हैं की जनता सब जानती है
करनाल(अनिल लाम्बा): "सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को" की कहावत प्रदेश के मुख्यमंत्री पर बिल्कुल स्टीक बैठती हुई नज़र आ रही है कडाके की ठण्ड के बाद बेशक मौसम में गर्मी ना आई हो किन्तु हरियाणा के सियासी माहौल में भरपूर गर्मी है आपको याद दिला दें क़ि एक न्यूज चैनल द्वारा गुडगाँव में सतारह सौ करोड़ रूपए के कथित भूमि घोटाले का खुलासा करने के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने हुड्डा सरकार के खिलाफ अक्रामक रूप से मोर्चा खोल दिया है इनेलौ ने सरकार द्वारा किये गए घोटालों की लिखित में जानकारी राज्यपाल को दी है और कहा है क़ि जब कर्नाटक के राज्यपाल वहां के मुख्यमंत्री के खिलाफ कारवाई की सिफारिश कर सकते हैं तो यहाँ पर भी भ्रष्टाचार को देखते हुए राज्यपाल को ऐसे कदम उठाने चाहियें इसके बाद तौ हरियाणा का सियासी माहौल एक-दम से गरमा गया सूत्रों ने बताया है क़ि जब यह बात हर नुक्कड़ और चौपाल में चर्चाओं का रूप लेने लगी तौ तीन-चार कांग्रेसियों को छोड़ अन्य किसी ने भी इस मुद्दे पर चौटाला पर पलटवार नहीं किया बल्कि कांग्रेस सरकार में रहे पूर्व वित् मंत्री तथा राज्य सभा सांसद विरेंद्र सिंह तथा केंद्रीय राज्य मंत्री शैलजा ने भी जमीन के अंधा धुंध अधिग्रहण के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जिस तरह से हुड्डा राज में बेशकीमती उपजाऊ जमीन एस.ई.ज़ेड की भेंट चड़ी और सरकार की छवि प्रोपर्टी डीलर के रूप में दूषित हुई जमीन के अधिग्रहण को लेकर अब करनाल में मंत्रिमंडल के सबसे वरिष्ठ सदस्य कैप्टेन अजय यादव भी खुलकर बोले उन्होंने इशारों-इशारों में मुख्यमंत्री को दो टूक बात कह डाली पिछले दिनों करनाल की जाट महासभा के कार्यक्रम में यहाँ तक कह दिया क़ि मंत्री पद उन्हें पहली बार नहीं मिला वह छ: बार विधायक और तीन बार मंत्री रह चुके हैं वह सम्मान के साथ मंत्री रहना ज्यादा पसंद करेंगे उन्होंने अप्रय्तक्ष तौर पर यह कह भी दिया क़ि उनके सम्मान को कहीं न कहीं आघात पहुंच रहा है और साथ ही यह संकेत भी दिया क़ि मंत्री पद के लिए उन्हें हरियाणा में किसी सहारे क़ि जरुरत नहीं है अब जौ मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा सहित तीन-चार कांग्रेसियों ने चौटाला पर पलटवार किया है उससे ये ही प्रतीत होता है क़ि मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा सहित ये तीन-चार कांग्रेसी उपरोक्त कहावत को चरितार्थ करने में लगे हैं दूसरा मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुडा का ये कहना क़ि जनता सब जानती है बड़ा बेमानी सा लगता है हरियाणा में हुड्डा के नेतृतव में दौ हज़ार नौ में विधान-सभा चुनाव हुए थे जिसमे हुड्डा को सतासठ सीटों में से चालीस सीट ही हरियाणा क़ि जनता ने सौंपी थी ना क़ि हरियाणा क़ि जनता ने हुड्डा को जनाधार दिया था इसके बाद एक उपचुनाव भी लड़ा गया एलानाबाद सीट पर जहां पूरी क़ि पूरी हुडा सरकार मिल कर भी इस सीट को नहीं जीत पाई और अब हुड्डा का ये राग अलापना क़ि जनता सब जानती है बेमानी नहीं तौ और क्या है बहरहाल प्रदेश में सियासी पारा गरमा गया है अब देखना ये होगा क़ि हुड्डा सरकार इससे कैसे निजात पाएगी ?

पिटे हुए मोहरे कर रहे हैं अब हुड्डा का बचाव

करनाल- इनेलौ प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला द्वारा भूमि अधिग्रहण घोटाले क़ी जांच और पड़ताल का मामला उठाए जाने के बाद खुद जनता के बीच जा कर जवाब देने में असमर्थ नज़र आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अब उन मोहरों को आगे ला खडा किया जिनका खुद जनता में कोई वजूद नहीं है लगातार चुनाव हारने वाले तथा मौजूदा राज्यसभा सांसद डाक्टर रामप्रकाश यकायक जिस तेजी से हुड्डा के बचाव में अपना ब्यान ले कर आए हैं उससे लगता है क़ि डाक्टर रामप्रकाश अब कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर पहुंचने के लिए हुड्डा का बचाव कर रहे हैं इससे पहले
डाक्टर रामप्रकाश ने चौटाला द्वारा उठाए गए भूमि अधिग्रहण मामले में इतनी गंभीरता से कभी बयानबाजी नहीं क़ी केंद्र सरकार में मंत्री रहे और अब हरियाणा क़ी सता में अपना वजूद ढूंड रहे हिसार के जयप्रकाश बरवाला भी हुड्डा के बचाव में अचानक अक्रामक मुद्रा में आ गए हैं लगता है इन दोनों नेताओं को हरियाणा क़ी सता में कहीं न कहीं अब भी लाभ पद मिलने क़ी उम्मीद नज़र आ रही है शायद इसलिए दोनों ही नेता किसानों के हित क़ी बात करने क़ी बजाय सरकार का ही बचाव कर कम से कम यह जरुर दर्शा रहे हैं कि अब दोनों को प्रदेश हित कि बजाय हुड्डा हित ज्यादा लोकप्रिय है

शनिवार, 19 फ़रवरी 2011

बस रोककर नर्सिग की छात्राओं से छेड़छाड़

कालावाली- क्षेत्र के गाव देसू के समीप आज सुबह कुछ युवकों ने नर्सिग कॉलेज की बस को रोककर चालक की पिटाई कर दी तथा बस में सवार छात्राओं से छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद से छात्राओं के परिजनों व कॉलेज प्रबंधकों में रोष है। जानकारी के अनुसार कालावाली में शहीद भगत सिंह सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से माता शाति देवी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिग कॉलेज की एक बस आज सुबह पंजाब के गाव रामसरा से रवाना हुई थी जो नौरग, हस्सू, देसू होते हुए कालावाली आनी थी। बताया गया है कि गाव देसू के पास कुछ युवकों ने बस को रोककर लिया तथा बस में सवार छात्राओं से छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब बस के चालक जगतार सिंह ने युवकों का विरोध किया तो युवकों ने जगतार सिंह की पिटाई शुरू कर दी। बाद में युवक वहा से भाग गए। चालक ने मामले की सूचना कॉलेज प्रबंधकों को दी तो प्रबंधकों ने कालावाली पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। प्रबंधकों ने माग की है कि इस तरह की घटना चिंता का विषय है। अब निर्णय लिया गया है कि बस में एक गार्ड नियुक्त किया जाएगा। उधर घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रेणु शर्मा ने कहा कि इस तरह की घटनाएं होना वास्तव में चिंता की बात है। यदि चलती बस को रोककर इस तरह से छात्राओं से छेड़छाड़ होगी तो फिर छात्राएं कॉलेज जाना ही छोड़ देंगी। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की माग की है।

शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2011

Top secret Coca Cola recipe revealed!

Coca-Cola says secret of its recipe still intact
London,Feb 15 (IANS) The top secret recipe of one of the world's most popular beverages, Coca Cola, which was kept locked in a steel vault in Atlanta city and guarded 24-hours a day, has now been leaked by a website. The drink was created by pharmacist John Pemberton in 1886. Its recipe reportedly contains the exact measures of all the different oils needed for Coca Cola's secret ingredient - Merchandise 7X.
Despite making up only one percent of the drink's total formula, Merchandise 7X gives the popular soft drink its unique taste, the Daily Telegraph reported. However, thisamericanlife.org website claims to have discovered a list in a photograph in a newspaper article giving the ingredients and exact quantities to make the drink.
The Feb 8, 1979, edition of the Atlanta Journal-Constitution has a photograph of someone holding open a book with a recipe claimed to be an exact replica of Pemberton's.
The 'secret' recipe is al follows:

Fluid extract of Coca 3 drams USP

Citric acid 3 oz

Caffeine 1 oz

Sugar 30 (quantity unclear from the markings)

Water 2.5 gal

Lime juice 2 pints 1 qrt

Vanilla 1 oz

Caramel 1.5 oz or more to colour

7X flavour (use 2oz of flavour to 5 gals syrup)

Alcohol 8 oz

Orange oil 20 drops

Lemon oil 30 drops

Nutmeg oil 10 drops

Coriander 5 drops

Neroli 10 drops

Cinnamon 10 drops
..

गुरुवार, 17 फ़रवरी 2011

खेल जगत में अभय चौटाला की बड़ी जीत

इनेलो कैडर में जश्र का माहौल

महावीर सहारण
डबवाली -भारतीय ओलम्पिक संघ द्वारा रांची में आयोजित की जा रही राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व वाले संघ को मान्यता प्रदान कर उन्हें 47वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर शानदार तोहफा प्रदान किया है। इस घटनाक्रम से जहां प्रदेश के खिलाडिय़ों व खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। वहीं मुख्य विपक्षी दल इनेलो की यह खेल जगत में बड़ी जीत मानी जा रही है तथा इस घटनाक्रम का प्रदेश की सियासत पर दूरगामी प्रभाव पडऩा लाजि़मी है।
रांची में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय खेलों के लिए अभय सिंह चौटाला व परमवीर सिंह राठी धड़ों ने प्रदेश में अलग - अलग खिलाडिय़ों का चयन किया था तथा प्रदेश सरकार से वरदहस्त प्राप्त पीवी राठी के नेतृत्व वाले हरियाणा ओलम्पिक संघ ने तो बाकायदा समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित करवाकर यह चेतावनी भी दे डाली थी कि अगर खिलाडिय़ों ने दूसरे धड़े के नेतृत्व में खेलों में हिस्सा लिया तो वे प्रदेश सरकार की खेल नीति के अनुसार नकद इनाम व नौकरियों के हकदार नहीं माने जाऐंगे। बावजूद इस के अभय सिंह चौटाला धड़े के नेतृत्व में 410 खिलाडिय़ों का दल रांची पहुंच गया तथा लगभग इतने ही खिलाड़ी पीवी राठी के धड़े ने चयन कर लिए लेकिन भारतीय ओलम्पिक संघ द्वारा मान्यता हेतु गठित आरके आनन्द समिति की रिपोर्ट के आधार पर अभय सिंह चौटाला से सम्बद्ध धड़े के खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने की अनुमति मिलने से दूसरे धड़े के खिलाडिय़ों को रांची से वापिस लौटना पड़ा। गौरतलब है कि इनेलो के सत्ता से हटने के उपरांत से ही सरकार समर्थकों द्वारा खेल संघों पर भी कब्जा करने के प्रयास शुरू कर दिए गए थे लेकिन अजय सिंह चौटाला व अभय सिंह चौटाला की खेल संघों पर मजबूत पकड़ को तमाम प्रयासों के बावजूद विरोधी कम नहीं कर पाए तथा अजय सिंह चौटाला जहां भारतीय टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष पद पर व अभय सिंह चौटाला भारतीय बाङ्क्षक्सग संघ के अध्यक्ष पद के साथ -साथ भारतीय ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष पद पर रह कर खिलाडिय़ों का नेतृत्व कर रहे हंै। वहीं हरियाणा के खिलाडिय़ों ने अभय चौटाला के मार्गदर्शन में कॉमनवैल्थ व एशियाई खेलों में जबरदस्त प्रदर्शन किया तथा हरियाणा खेलों के मामले में नई शक्ति के रूप में उभर कर सामने आया। भारतीय ओलम्पिक संघ अभय चौटाला के नेतृत्व का हमेशा ही कायल रहा है जिसके चलते ही उन्हें एशियाई खेलों में भारतीय दल का प्रमुख (चीफ - डे - मिशन) बनाया गया तथा उनके कुशल नेतृत्व में ही भारत के खिलाडिय़ों ने अब तक का बेहतरीन प्रदर्शन किया। वर्तमान घटनाक्रम से जहां प्रदेश के खिलाडिय़ों की दुविधा समाप्त हो गई है। वहीं इनेलो कैडर में जश्र का माहौल है तथा पार्टी कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार हुआ है।

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP