IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

मंगलवार, 22 मार्च 2011

FOR MORE NEWS PLEASE LOG ON 
                    
                              thepressreporter.com

युवती आग लगने से वह बुरी तरह झुलस गई

डबवाली- उपमंडल के गांव तेजाखेड़ा में स्टोव पर चाय बनाते समय एक युवती को आग लगने से वह बुरी तरह झुलस गई। जिसे तुरंत डबवाली के राजकीय अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां से ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों द्वारा उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिरसा रैफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव तेजाखेड़ा निवासी बहादूर राम ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी शारदा आज प्रात: स्टोव पर चाय बना रही थी कि अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई जब उन्होंने उसके चिखने चिल्लाने की आवाज सुनी तो उसके शरीर पर लगी आग को मिट्टी डालकर व कम्बल लपेट कर काबू किया गया। लेकिन तब तक उसकी बेटी बुरी तरह से झुलस चुकी थी। तो उसे तुरंत डबवाली के राजकीय अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. सरवन बांसल ने बताया कि युवती लगभग 90 प्रतिशत जल चुकी थी। इसलिए उसे प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रैफर कर दिया गया।  

विकलांग व मंद बुद्धि बच्चों को बोझ न समझ कर इनकी सेवा करें --डॉ. मुनीश नागपाल

डबवाली-स्थानीय राजकीय अस्पताल में नैशनल ट्रस्ट फार डिवेलपमैंट आफ डिसऐबल के सहयोग से अपंग व मानसिक रोग से पीडि़तों के लिए एक जागृति शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ  एसडीएम डॉ. मुनीश नागपाल ने किया।
    इस अवसर पर श्री नागपाल ने अपने संबोधन में कहा कि विकलांग व मंद बुद्धि बच्चों को बोझ न समझ कर इनकी सेवा करें। उन्होंने बताया कि इश्वर ने हमें इनकी सेवा करने का अवसर प्रदान किया है जिसे हमें व्यर्थ नहीं गवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विशेष बच्चों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ लेना चाहिए। शिविर में अपंग व मानसिक रोग से पीडि़तों की सहायता करने तथा 18 वर्ष के बाद लीगल गारडियनशिप प्रदान करने, स्वास्थ्य बीमा योजना 'निरामयाÓ शिविर सहायता तथा 0 से 18 वर्ष तक के उक्त श्रेणी के विशेष बच्चों के पैंशन फार्म, मेडिकल प्रमाण पत्र, स्कूली बच्चों के छात्रवृति फार्म भरवाए गए। इस अवसर पर जिला विकास कल्याण  अधिकारी भी उपस्थित थे।


नंबरदारों ने सरकार के प्रति रोष जताया

डबवाली- स्थानीय तहसील कॉम्पलैक्स के प्रांगण में जिला प्रधान नंबरदारों की एक बैठक पवन प्रकाश सहारण सुलतानपुरिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें पिछले चार महीनों से नंबरदारों को मानदेय राशि न मिलने पर नंबरदारों ने सरकार के प्रति रोष जताया। बैठक के उपरांत तहसील प्रधान बलदेव सिंह हैबूआना, वरिष्ठ उपप्रधान बलदेव सिंह लोहगढ़, जनरल सेक्टरी  गुरचरण सिंह, उपप्रधान गुरनाम सिंह व अन्य नंबरदारों ने एकत्रित होकर अपनी इस समस्या से एसडीएम मुनीश नागपाल को अवगत करवाया। यह जानकारी देते हुए नंबरदार एसोसिएशन के काषाध्यक्ष जयदयाल मैहता ने बताया कि एसडीएम मुनीश नागपाल ने  उनकी इस समस्या कर शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। 

चौधरी भुपेन्द्र सिंह हुड्डा किसानों के खेतों में अंतिम छोर तक पानी पहुचाने के लिए कृतसंकल्प है--डॉ.के.वी.सिंह

डबवाली--हरियाणा के मुख्यमन्त्री चौधरी भुपेन्द्र सिंह हुड्डा  किसानों के खेतों में अंतिम छोर तक पानी पहुचाने के लिए कृतसंकल्प है यह बात मुख्यमन्त्री हरियाणा के पूर्व विशेष कार्यधिकारी डॉ.के.वी.सिंह ने कांग्रेस कार्यालय मे कार्यकर्ताओ की समस्याऐ सुनते हुए कही। डॉ.सिंह ने कहा कि इसलिए हरियाणा सरकार ने वर्ष 2011 को जल संरक्षण वर्ष घोषित किया है। उन्होंने बताया कि किसानों के खेतों मे पुरा पानी पंहुचाने के लिए हल्का डबवाली के कई खालों व नहरों को पक्का करने व टुटी नहरों की मुरम्मत के लिए लगभग पौने तीन करोड़ रूपये खर्च किये जा रहे है। इससे लगभग 15 गांवो के किसानो की लगभग 3500 एकड़ भूमि को फायदा होगा। उपरोक्त निर्माण कार्यो की सूची में जिन नहरों व खालों को प्राथमिकता के तौर पर बनाया जा रहा है, उनमें लोहगढ़ डिट्रीब्युट्री की आरडी 18105/दांऐ की रिमोडलिंग पर लगभग 34.80 लाख रूपये, सक्ताखेड़ा माईनर की आडी 15210 टेल की रिमोउलिंग पर 58.50 लाख, मिठड़ी डिट्रीब्युट्री की आरडी 20964/बांऐ पर 31.80 लाख, मिठड़ी डिट्रीब्युट्री की आरडी 16460/बांऐ पर 15.85 लाख, पाना माईनर की आरडी 23285/बांऐ पर 21.45 लाख, पाना माईनर की आरडी 30395/बांऐ पर 24.55 लाख रूपये खर्च होगे। डॉ. सिंह ने आगे बताया कि उपरोक्त कार्यो के साथ कालुआना लिंक चैनल की आरडी 25370/बांऐ पर घट के निर्माण पर 1.58 लाख, रिसालियाखेड़ा माईनर की आरडी 0 से 12000/टेल रिपेयर पर 3.40लाख, तेजाखेड़ा डिट्रीब्युट्री की आरडी 1000 से 35750 तक की मुरम्मत पर 6.75 लाख, आसाखेड़ा माईनर की आरडी 0 से 42000/टेल की मुरम्मत पर 1.80 लाख रूपये खर्च होगे।    इस अवसर पर उपस्थित ब्लाक कांग्रेस डबवाली ग्रामीण के अध्यक्ष दरबारा सिंह,  ब्लाक मण्डी डबवाली के अध्यक्ष पवन गर्ग, ब्लाक औढां के प्रधान जगसीर सिंह मिठड़ी,  कीरत सिंह लोहगढ, भालईन्द्र सिंह सक्ताखेड़ा, विनोद धरणीया सक्ताखेड़ा, गुरचरण सिंह सक्ताखेड़ा, भूप सिंह नेहरा तेजाखेड़ा, प्रेम कुमार पूर्व सरपंच जोतांवाली, सोहलाल पचार चैटाला, राजेन्द्र सहारण चैटाला, रामकुमार नेहरा तेजाखेड़ा, बुटा सिंह पूर्व सरपंच पाना,  बहाल सिंह मिठड़ी, गुरविन्द्र सिंह मिठड़ी, जसविन्द्र सिंह पाना, मुखराम सिहाग आसाखेड़ा आदि किसानो ने उपरोक्त कार्यो की मंजुरी दिलवाने पर मुख्यमन्त्री चैघरी भुपेन्द्र सिंह हुड्डा व डा.के.वी.सिंह का हार्दिक आभार व धन्यवाद प्रकट किया।

शुक्रवार, 18 मार्च 2011

इंदु बेस्ट एथलीट घोषित

डबवाली-भगवान श्री कृष्ण कॉलेज ऑफ एजूकेशन में शुक्रवार प्रात: 29वां वार्षिक स्पोर्टस मीट बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में डबवाली के एसडीएम डॉ. मुनीश नागपाल बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस खेल उत्सव में कॉलेज छात्राओं के बीच विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताए करवाई गई। कार्यक्रम में हरियाणवी व राजस्थानी गीतों पर नृत्य कर छात्राओं ने उपस्थित मेहमानों का मनमोह लिया। कार्यक्रम के आरम्भ में छात्राओं में थ्री लैग रेस प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें संतोष रानी ने प्रथम, इंदु ने दूसरा व रूचि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सैक रेस में रूचि ने पहला, विमला ने दूसरा व अमनदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता की 100मीटर रेस में सुमन ने सबसे  तेज दौड़कर पहला स्थान अर्जित किया जबकि मनप्रीत ने दूसरा स्थान पाया। मटका रेस में सतीश ने पहला, बसंती ने दूसरा व कौशल्या ने तीसरा स्थान पाया। छात्राओं की पटेटों रेस में नेहा ने पहला स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का सिक्का जमाया। सकीपिंग रेस में इंदु ने पहला तथा छिंद्रपाल कौर ने दूसरा तथा कौशल्या ने तीसरा स्थान मिला। इस खेल उत्सव में हाई जम्प, लोग जम्प, डिस्क थ्रो, शोटपुट, जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता भी करवाई गई। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. कमलेश यादव व  मैडम सीमा ने निभाई व मंच संचालन कॉलेज की छात्रा पूजा मैहता व भावना ने बखूबी निभाया।
    इस अवसर पर मुख्यातिथि डॉ. मुनीश नागपाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ऊर्जा से भरे होते है। इसलिए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी रूचि दिखानी चाहिए। प्रत्येक शिक्षण संस्थानों में ऐसे खेल उत्सव होने चाहिए। कॉलेज पिं्रसिपल डॉ. पूनम गुप्ता ने कॉलेज की छात्रा इंदु को बेस्ट एथलीट घोषित करते हुए उसे पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि हमारे कॉलेज में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी एक सबजेक्ट माना जाता है। जिसके लिए छात्राओं को अच्छे नंबर भी दिए जाते है। उन्होंने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना ही सबसे बड़ी जीत है। खेल उत्सव के अंत: में डॉ. मुनीश नागपाल ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान एससी गुप्ता एडवोकेट, महासचिव अरूण जिंदल, नीरज जिंदल, गुरूनानक कॉलेज की प्रिंसिपल इंदिरा अरोड़ा, कंचन हरचंद, सुरजीत सिंह बरजोत व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।      

शरीरिक शोषण की शिकार उच्च न्यायालय याचिका दार कर इंसाफ की अपील की

डबवाली-स्थानीय वार्ड नंम्बर 5 में स्थित गांधी बस्ती निवासी नीतू पुत्री धर्मचंद ने अपने साथ हुए शरीरिक शोषण के मामले में पंजाब पुलिस द्वारा उचित कार्यवही न करने से पीडि़ता ने चंडीगढ़ उच्च न्यायालय में एक याचिका दार कर इंसाफ की अपील की है। पीडि़ता नीतू ने किलियांवाली निवासी जगदीश उर्फ दीशा पुत्र कृष्ण लाल पर कथित तौर से शादी का झांसा देकर उसके  शरीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। उक्त युवक द्वारा शादी से इंकार करने पर उसने उसके खिलाफ किलियांवाली पुलिस चौकी, डीएसपी मलोट, एसएसपी मुक्तसर को उक्त युवक के खिलाफ कार्यवाही करने की शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न करने पर पीडि़ता नीतू ने उच्च न्यायालय में इंसाफ की गुहार लगाई है।
    जिस पर कार्यवाही करते हुए माननीय उच्च न्यायालय द्वारा समन जारी का उक्त युवक जगदीश व उसके भाई काका तथा उसके पिता कृष्ण लाल के अलावा किलियांवाली पुलिस चौकी इंचार्ज, थाना लंबी इंचार्ज व एसएसपी मुक्तसर को 30 मार्च तक उच्च न्यायालय में पेश होने के आदेश दिए है।   

पेयजल की हो रही बेकदरी को आंखें मूंद कर देख रहा है जन स्वास्थ्य विभाग


डबवाली-एक और जहां शहर के कुछ क्षेत्रों के लोग पेयजल संकट से जुझ रहे हैं और शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थान व समाज सेवी संस्थाएं जल बचाव व तिलक होली बनाने का संदेश दे रही हैं वहीं कुदरत की इस अनमोल देन को न जाने कुछ लोग
इस बेशकीमती  पानी को व्यर्थ बहा रहे है और जन स्वास्थ्य विभाग भी पेयजल की हो रही बेकदरी को आंखें मूंद कर देख रहा है। जिसका ज्वलंत उदाहरण बस  सटैंड के साथ लगती सड़क पर अवैध रूप से लगे पानी के हैंड पम्प जोकि इस संड़क पर स्थित दुकानदारों ने अपनी सुविधा के लिए लगवाए है मगर इन हैड़पम्पों को लगवाने वालों ने केवल अपनी सुविधा को ही मुख्य रखा है। क्योंकि उन्होंने इस अनमोल जल को बचाने के लिए कोई विशेष प्रबंध नहीं किए गए है। इस सड़क पर लगे करीब 8 से 10 हैंडपम्पों पर पेयजल सप्लाई के दौरान हजारों लीटर पानी सीवरेज में व्यर्थ बह जाता है। जिससे आने वाले गर्मीयों के मौसम में शहर में पानी की कमी तो होगी ही वहीं सरकार को रोजाना लाखों रूपए का नुकसान भी हो रहा है। हालांकि यह सड़क शहर का मुख्य मार्ग है। पर न जाने क्यों जन स्वास्थ्य विभाग का ध्यान इस और नहीं जा रहा और विभाग यहां अवैध रूप से लगे हैंडपम्पों के कनैक्शन बंद करने में भी हिचकिचा रहा है। यूं तो जन स्वास्थ्य विभाग ने अपने कार्यालय व शहर के विभिन्न स्थानों पर जल बचाव के स्लोगन लिखा रखे हैं। मगर कार्यालय के अधिकारी ही इन स्लोगनों पर अमल नहीं करेंगे तो आम जनता के लिए यह बहुत दूर की बात है। अगर जन स्वास्थ्य विभाग ने इस तरह पानी की हो रही बेकदरी को रोकने के लिए कोई ठोस कदम न उठाए तो वह दिन दूर नहीं जब आने वाले गर्मीयों के मौसम में शहर वासियों के लिए पानी की किल्लत विराट रूप धारण कर लेगी। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चाहिए कि शीघ्र ही वे इस सड़क पर स्थित दुकानदारों को सख्ती से हैंडपम्पों की जगह टुटियां लगाने का आदेश दें  या इन हैंडपम्पों को बंद किया जाए ताकि अनमोल जल की बेकदरी न हो सके।

गुरुवार, 17 मार्च 2011

अलग-अलग जगह पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

डबवाली-बुधवार  रात अलग-अलग जगह पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई व गंभीर रूप से घायल हो गए।
सड़क हादसे की मिली जानकारी अनुसार उपमंडल के गांव मांगेआना निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र बिकर सिंह, लखवीर सिंह पुत्र गुरबचन सिंह गांव देसूजोधा से अपने नजदीकी रिश्तेदार के विवाह समारोह से वापिस अपने गांव लौट रहे थे कि गांव मांगेआना के समीप  उनकी एक ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई जिसके फलस्वरूप दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें डबवाली की जन सहारा सेवा संस्था के सदस्यों ने घायलावस्था में उन्हें डबवाली के राजकीय अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रैफर कर दिया गया लेकिन घायलों के परिजनों द्वारा उन्हें बेहतर इलाज के लिए बठिंडा के एक निजी अस्पताल में लेजाया गया जहां पर लखवीर की मौत हो गई। लबकि गुरप्रीत सिंह अस्पताल में उपचाराधीन है। बताया जाता है कि मृतक लखवीर सिंह की शादी अभी करीब 20 दिन पूर्व ही हुई थी। उधर, सिरसा रोड पर स्थित एक पोल्ट्री फार्म के समीप एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मोटरसाईकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव दीवानखेड़ा निवासी मक्खन सिंह पुत्र बग्गा सिंह के रूप में हुई है। मृतक मक्खन सिंह बीते दिवस गांव अलीकां में अपने दोस्त से मिलने आया था और वापिस अपने गांव दीवानखेड़ा जाते समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिसे घायल अवस्था में पीछे आ रही एक अन्य वाहन द्वारा डबवाली के राजकीय अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। थाना शहर पुलिस ने मृतक के भाई राज कुमार के ब्यान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
उधर, स्थानीय कॉलोनी रोड पर स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के समीप एक सड़क हादसे में वार्ड 13 निवासी सुवक रजत गेरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए निकटवर्ती एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद बठिंडा रैफर कर दिया गया। बठिंडा मं चिकित्सकों द्वारा जांच के उपरांत  उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लुधियाना रैफर कर दिया गया।

पांच-पांच फलदार पौधे वितरण किए गए

डबवाली- उपमंडल के गांव सावंतखेड़ा में नरेगा स्कीम के तहत कार्य करने वाले मजदूरों की एक बैठक ब्लॉक डबवाली के एडीशनल प्रोग्राम आफिसर धन्न सिंह इसरवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रत्येक मजदूर को पांच-पांच  फलदार पौधे वितरण किए गए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक अफिसर ने मजदूरों को संबोधित करते हुए  बताया कि इन पौधों को तीन बाई तीन का एक गढ्ढा खोद कर लगाना है जिसके लिए मजदूरों को गढ्ढा खोदने व पौधे लगाने की एवज में 240 रूपए की राशि दी जाएगी तथा इससे प्रयावरण भी शुद्ध रहेगा। उन्होंने मजदूरों को बताया कि जिनके पास पांच एकड़ से कम जमीन है तो वह भूमि समतल का कार्य भी करवा सकते है और करीब डेढ लाख रूपए तक खाले भी बनवा सकते है। इस अवसर पर गांव के सरपंच रणजीत सिह सावंतखेड़ा ने मजदूरों को गांव कालूआना का उदाहरण देते हुए बताया कि जिस तरह गांव कालूआना ने पूरे देश में हरियाणा का नाम रोशन किया है ठीक उसी तरह इस योजना के तहत आप भी अपने गांव को ऊचांईयों तक पहुंचा सकते है। इस अवसर पर नरेगा के रोजगार सहायक जेई कालूराम ने भी अपने विचार रखे।

कांग्रेसी नेता जग्गा सिंह बराड़ पर गोलियों से हमला,बाल-बाल बचे

डबवाली(राकेश)गांव ओढ़ा के पास असलाधारक कुछ लोगों द्वारा कांग्रेसी नेता जग्गा सिंह बराड़ पर गोलियां चला कर किये गये हमले में वे बाल-बाल बच गये। इस हमले में उनका एक साथी लखवीर पुत्र सुखदेव सिंह घायल हो गया। जिससे डबवाली के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसे प्राथमिक उपचार के उपरांत सिरसा रेफर कर दिया गया। ओढ़ा पुलिस ने इस मामले में चौटाला गांव के निवासी छोटू भाट व 6 अन्य पर कातिलाना हमला करने और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छोटू भाट को गिरफ्तार कर उसके द्वारा प्रयोग किये जा रहे वाहन को कब्जे में ले लिया है।
जग्गा सिंह बराड़ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि अपने भाई चंद सिंह बराड़ की तारीख पर सिरसा न्यायालय जा रहा था कि ओढ़ा के पास छोटू भाट व उसके अन्य साथियों ने उन्हें घेर कर उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इस हमले में उनका एक साथी लखवीर सिंह घायल हो गया।
डबवाली के डीएसपी बाबू राम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छोटू भाट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की छान बनी कर रही है। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि वर्ष 2005 में कांग्रेसी नेता चंद सिंह बराड़ की गांव गौरी वाला के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने चंद सिंह बराड़ के भाई जग्गा सिंह बराड़ के ब्यान पर हत्या का मामला दर्ज किया था। इस मामले में अन्य आरोपियों के साथ छोटू भाट भी अभियुक्त है। जग्गा सिंह बराड़ इसी मामले की सुनवाई के लिए सिरसा न्यायालय में जा रहे थे।

बुधवार, 16 मार्च 2011

40 फीट गहरे कुएं में युवक पर मिट्टी का तोंदा गिरने से मौत

डबवाली-उपमंडल के गांव पन्नीवाला रूलदु में नलकूप के लिए खोदे गए करीब 40 फीट गहरे कुएं में नलकूप का कनैक्शन करने उतरे युवक पर मिट्टी का तोंदा गिरने से उसकी मौत हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों, गांववासियों व डेरा सच्चा सौदा की ग्रीन फोर्स के सहयोग से 3 घंटे की कड़ी मश्कत के बाद कुएं में दबे युवक को  बाहर निकाला गया लेकिन तब तक युवक के प्राण पखेरू उड़ चुके थे।  प्राप्त जानकारी के अनुसार पन्नीवाला रूलदु निवासी 32 वर्षिय सरदुल सिंह पुत्र अजीत सिंह अपने खेत में लगे नलकूप का पानी बढ़ाने के लिए नलकूप के साथ करीब 40 फीट गहरा कच्चा टी बोर (कुआं) की खुदाई करवाई थी और बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब अपने चाचा मलकीत सिंह के साथ टी बोर का कनैक्शन करने के लिए कुएं में उतरा था और उसका चाचा मलकीत सिंह रस्सी के साथ बंधी बाल्टी से बरेती कुएं से बाहर निकाल रहा था कि अचानक करीब 1.00 बजे एक मिट्टी का  तोंदा कुएं में उतरे युवक सरदुल पर गिर गया और वह करीब 40 फीट गहरे कुएं में दब गया। टी बोर में उतरे युवक सरदुल ने उपर  बरेती खींच रहे अपने चाचा मलकीत को आवाज दी कि वह मिट्टी के नीचे दब गया है तो उसके चाचा ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जमा किया। इस घटना की सूचना मिलते ही वहां पर गांव वासियों का हजूम लग गया और मिट्टी में दबे युवक को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे तभी गांव वासियों ने इसकी सूचना डबवाली प्रशासनिक अधिकारियों दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी नायब तहसीलदार हरि औम बिश्रोई, स्वास्थ्य विभाग की और से डॉ. सुखवंत सिंह, पुलिस प्रशासन की और से डीएसपी बाबू लाल, ओढ़ां के थाना प्रभारी हीरा लाल, थाना सदर के साहयक उपनिरिक्षक आत्माराम अपने पुलिस दलबल के साथ तीन जेसीबी मशीनों को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और कुएं में दबे युवक को बाहर निकालने का कार्य शुरू कर दिया तभी डेरा सच्चा सौदा की ग्रीन फोर्स के सदस्य भी भारी तादात में पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों, ग्रीन फोर्स व गांव वासियों ने 3 घंटे की कड़ी मश्कत के बाद कुएं में दबे सरदुल को बाहर निकाल लिया और उसे तुरंत डबवाली के राजकीय अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

चौटाला में दो अबोध बच्चियों को रोता बिलखता छोड़कर जाने वाली मां व नानी गिरफ्तार

डबवाली- पुलिस ने गांव चौटाला में  दो अबोध बच्चियों को रोता बिलखता छोड़कर जाने वाली इन बच्चियों की मां सुमन देवी व नानी प्रेमा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि गांव चौटाला निवासी ओमप्रकाश का किसी बात पर अपनी पत्नी से कथित विवाद हो गया था जिसके बाद उसकी पत्नी करीब तीन माह पूर्व अपने दो बच्चियों 4 वर्ष की नीता व 2 वर्ष की गुनगुन को साथ लेकर मायके चली गई थी। आरोप है कि गत 11 मार्च को सुमन देवी अपनी मां प्रेमा देवी के साथ अचानक गांव चौटाला पहुंची और अपनी दोनों बच्चियों नीता व गुनगुन को ख्ेात में बने मकान के पासा छोड़कर चली गई। दोनों बच्चियां कई घंटों तक रोती बिलखती रही और फिर बेहोश हो गई। इन बच्चियों को बाद में अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इस मामले में सदर पुलिस ने ओमप्रकाश की शिकायत पर उसकी पत्नी सुमन व सास प्रेमा देवी के खिलाफ धारा 317 व 34 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में लड़कियों ने पिता औमप्रकाश ने आरोप लगाया था उसकी पत्नी व सास ने दोनो बच्चियों को त्यागने के उद्द्ेश्य से उनको रोता बिलखता छोड़ मौके से फरार हो गई थी।  चौटाला चौकी के प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने ओमप्रकाश के ससुराल हनुमानगढ़ (राजस्थान) में दबिश देकर वहां से सुमन व उसकी मां प्रेमा देवी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होने बताया कि दोनो बच्चियों की हालात फिलहाल ठीक है तथा संगरिया के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। दोनों को मंगलवार को डबवाली में उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी महावीर सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हे बोस्टल जेल हिसार भेज दिया गया है।

दो पक्षों के बीच हुए झगड़े मे दोनो पक्षों के एक दर्जन के करीब महिला व परूष घायल

 डबवाली- स्थानीय रविदास नगर मे दो पक्षों के बीच हुए झगड़े मे दोनो पक्षों के एक दर्जन के करीब महिला व परूष घायल हो गए। सभी घायलों को  डबवाली के राजकीय अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है । अस्पताल मे उपचाराधीन औम प्रकाश ने बताया कि उसका दामाद रमेश कुमार हांसी निवासी जो अब डबवाली की रविदास नगर निवासी गंगा देवी के घर जूतीयां बनाने का काम करता है उसने बताया कि उसका दामाद उसकी बेटी मंजू रानी को रोजाना शराब पीकर मारता पीटता है और घर खर्च के लिए पैसे भी नही देता जिससे उसकी बेटी व बच्चे परेशान रहते है। इस बात को लेकर उन्होंने उसे बहुत समझाया लेकिन उसने उसकी बेटी को और भी परेशान करना शुरू कर दिया जिसके लिए उन्होंने अपने दामाद रमेश के खिलाफ थाना शहर डबवाली में शिकायत दर्ज करवा दी। उसने बताया कि जब बीती रात पुलिस कर्मचारी उसके दामाद को पूछताछ के लिए गंगा देवी के घर गए तो लेकिन वहां पर पुलिस को उनका दामाद नहीं मिला और पुलिस ने गंगा देवी को उसके दामाद रमेश को थाना शहर में पेश करने को कहा। उसने बताया कि जब वह बुधवार प्रात: करीब 10 बजे थाना शहर से वापिस आ रहे थे तो रविदास नगर निवासी गंगा देवी, हेमराज, रमेश कुमार, राजेंद्र कुमार, कविता रानी व सूमन देवी ने उन्हें घेर लिया व तेजधार हथियारों से उन पर हमलाकर दिया जिससे वह खूद उसका व भाई कन्हा राम व लड़का प्रेम कुमार, दीपक कुमार, पुत्री मंजू रानी, पत्नी विद्या देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया उधर, दूसरे पक्ष के घायल हुए रविदास नगर निवासी गंगा देवी ने बताया कि औम प्रकाश का दामाद उनके यहां जूतियां बनाने का कार्य करता है और उसने उनसे पैसे भी एडवांस ले रखे है।
    गंगा देवी ने बताया कि बीती रात जब पुलिस के कुछ कर्मचारी उनके घर पर औम प्रकाश के दामाद को ढूंढने के लिए आए लेकिन वह हमारे घर पर नहीं था और बुधवार प्रात: पुलिस थाना से फोन आया तो उन्होंने हमें थाना में पेश होने के लिए कहा जब वह अपने परिवार के साथ थाना शहर जा रही थी तो सामने आ रहे औम प्रकाश के परिवार वालों ने उन पर पत्थर व ईंटों से हमला कर दिया। जिससे गंगादेवी, उसका बेटा मनीरम, धन्नी देवी, कविता देवी व सूमन बाला को गंभीर चोंटें आई जिन्हें इलाज के लिए डबवाली के राजकीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
    दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े की सूचना थाना शहर डबवाली में दे दी गई है।  पुलिस द्वारा घायलों के ब्यान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।  

कांग्रेस पार्टी ने अनुसूचित जाति के लोगों को केवल गुमराह करने का काम किया है-सढोरा

डबवाली- स्थानीय इनेलो कार्यालय में हल्क ा डबवाली अनुसूचित वर्ग प्रकोष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक बलवंत सिंह सढोरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अनुसूचित जाति के लोगों को केवल गुमराह करने का काम किया है जब - जब भी चुनाव में वोट की बात आती है तो उनको कई तरह के लुभावने वायदे करके ठगने का काम करती है तथा सत्ता मिलने पर वह गरीब की सूध लेना भुल जाती है। उन्होने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार की जननी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था काफ ी दयनीय है प्रदेश सरकार केवल पूंजी पतियों की जेबे भरने का काम कर रही है।  इसके साथ - साथ प्रदेश प्रभारी अनुसूचित वर्ग, अशोक शेरवाल ने कहा कि गरीब के हित केवल औमप्रकाश चौटाला के हाथो मे सुरक्षित है, जब - जब उन्हे सत्ता के माध्यम से आप लोगो ने सेवा का मौका दिया तो उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया ताकि समाज का यह वर्ग देश के विकास की भागीदारी में कंधे से कंधा मिला कर चल सके ।  इस बैठक में सुरत सिंह खटक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला संयोजक सुरज भान खनगवाल , मनोहर लाल हल्का संयोजक, सतपाल लौहगढिया, राजा पेन्टर, अमरनाथ बागड़ी, शिवजी राम बागड़ी, मंगल सिंह महाश्या, सोहन लाल, बस्ती राम, गरीबदास बाजीगर, सिकंदर घुकांवाली, गुरदीप सिंह, त्रिलोक चंद मौजगढ, पूर्ण चंद पूर्व सरपंच, जीत सिंह सरपंच, करनैल सिंह डबवाली, अजय कुमार, मंदर सिंह, गोरखा राम, बिलासु राम, नानक खुईयांमलकाना, हरबंस लाल, दीपा सिंह गंगा, गुरप्रीत जगमालवाली, उदाराम बिज्जुवाली, भजन लाल सुखेराखेड़ा, राम सिंह चोरमार, टेक चंद छाबड़ा, लवली मैहता, गुरजीत सिंह, महावीर सहारण, प्रहलाद राय,  आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शुक्रवार, 11 मार्च 2011

तेजधार हथियारों से नृशंस हत्या

डबवाली,
गांव डबवाली रास्ते से मिट्टी हटाने को लेकर हुए विवाद में कुछ व्यक्तियों एक व्यक्ति की तेजधार हथियारों से नृशंस हत्या कर दी। मृतक की पहचान जसकरण सिंह पुत्र नछतर सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर एक ही परिवार के चार सदस्यों को नामजद किया है।
मृतक के चाचा जोगिंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा जसकरण सिंह अपने दो अन्य व्यक्तियों सुखकरण सिंह और हरमंदर सिंह के साथ डबवाली गांव में चश्मा साहिब गुरुद्वारा रोड़ पर स्थित उनकी 11 एकड़ भूमि में से एक टुकड़े को समतल करने का कार्य कर रहा था। उन्होंने बताया कि खेत कुछ दूरी पर ही एक मकान स्थित है जिसे उनके खेत से साथ लगते रास्ता जाता है। उन्होंने बताया कि मकान के निवासी जगसीर सिंह्र, उनकी पत्नी बयंत कौर व दोनों पुत्र राजविंद्र सिंह व सुखविंद्र सिंह दूरी पर साथ लगते तीन करम के रास्ते में मिट्टी हटाने को लेकर तू तू मैं मैं हो गई। उनका विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने उस पर तेजधार हथियारों और लाठियों से हमला बोल दिया। उन्होंने बताया कि सुखकरण सिंह और हरमंदर सिंह ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उन्हें भी धमकी दी और वे अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग गये। हमलावर  जसकरण सिंह पर तब तक वार करते हुए जब तक उसकी उसकी मौत नहीं हो गई उसकी मौत के बाद वे वहां से फरार हो गये। थाना शहर के प्रभारी बलवंत जस्सू ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या मामला दर्ज कर उनकी तलाश आरंभ कर दी है। वहीं इस घटना के बाद जिले के पुलिस कप्तान सतिंद्रपाल गुप्ता ने घटना स्थल का दौरा कर घटना की जानकारी ली। इस मौके पर डीएसपी बाबू राम भी मौजूद थे।

तेजधार हथियारों से नृशंस हत्या

डबवाली,
गांव डबवाली रास्ते से मिट्टी हटाने को लेकर हुए विवाद में कुछ व्यक्तियों एक व्यक्ति की तेजधार हथियारों से नृशंस हत्या कर दी। मृतक की पहचान जसकरण सिंह पुत्र नछतर सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर एक ही परिवार के चार सदस्यों को नामजद किया है।
मृतक के चाचा जोगिंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा जसकरण सिंह अपने दो अन्य व्यक्तियों सुखकरण सिंह और हरमंदर सिंह के साथ डबवाली गांव में चश्मा साहिब गुरुद्वारा रोड़ पर स्थित उनकी 11 एकड़ भूमि में से एक टुकड़े को समतल करने का कार्य कर रहा था। उन्होंने बताया कि खेत कुछ दूरी पर ही एक मकान स्थित है जिसे उनके खेत से साथ लगते रास्ता जाता है। उन्होंने बताया कि मकान के निवासी जगसीर सिंह्र, उनकी पत्नी बयंत कौर व दोनों पुत्र राजविंद्र सिंह व सुखविंद्र सिंह दूरी पर साथ लगते तीन करम के रास्ते में मिट्टी हटाने को लेकर तू तू मैं मैं हो गई। उनका विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने उस पर तेजधार हथियारों और लाठियों से हमला बोल दिया। उन्होंने बताया कि सुखकरण सिंह और हरमंदर सिंह ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उन्हें भी धमकी दी और वे अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग गये। हमलावर  जसकरण सिंह पर तब तक वार करते हुए जब तक उसकी उसकी मौत नहीं हो गई उसकी मौत के बाद वे वहां से फरार हो गये। थाना शहर के प्रभारी बलवंत जस्सू ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या मामला दर्ज कर उनकी तलाश आरंभ कर दी है। वहीं इस घटना के बाद जिले के पुलिस कप्तान सतिंद्रपाल गुप्ता ने घटना स्थल का दौरा कर घटना की जानकारी ली। इस मौके पर डीएसपी बाबू राम भी मौजूद थे।

रंजिश के चलते खेत जा रहे किसान को गांव के युवकों ने मारपीट कर घायल किया

डबवाली-11 मार्च-उपमंडल के गांव देसूफूल्लो में रंजिश के चलते खेत जा रहे किसान को गांव के ही कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
 प्राप्त जानकारी अनुसार डबवाली के राजकीय अस्पताल में उपचाराधीन 50 वर्षीय गुरमेल सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 9.30 बजे अपने खेत में हरे चने की रखवाली के लिए जा रहा था कि रास्ते में गांव के कुछ युवक बारा सिंह व पिन्नू ने उसे घेर लिया और लाठियों से हमला कर उसे घायल कर दिया तथा उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।  वह किसी तरह पास लगती धर्मशाला में पहुंचा और वहां से अपने परिजनों को घटना की सूचना दी और उसके परिजन उसे घायलावस्था में डबवाली के राजकीय अस्पताल में उपचार के लिए ले आए। जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिरसा रैफर कर दिया। घायल ने बताया कि लोहड़ी वाले दिन उक्त युवकों से उसका झगड़ा हुआ था तथा उनका पंचायत में फैंसला हुआ था तथी से यह युवक उसके साथ रंजिश रखते है।    

भारत विकास परिषद की सम्मपन्न

डबवाली- भारत विकास परिषद की एक बैठक रसोई रेस्टोरेंट में सम्मपन्न हुई। बैठक में परिषद द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान की सफलता पर अध्यक्ष सतपाल जग्गा ने सभी सदस्यों को बधाई दी। इस अभियान कें तहत करीब 134 व्यक्तियों को नशा छुडवाया गया। बैठक में परिषद के चुनाव करवाए गए जिसमें सर्वसम्मति से सतपाल जग्गा को फिर से परिषद की की जिम्मेदारी सौंपी गई। अन्य पदाधिकारियों में सर्वसम्मति से कृष्ण जग्गा को सचिव, ओम धमीजा को कोषाध्यक्ष, व भजन मैहता को पीआरओ चुना गया। श्री जग्गा ने बताया कि आगामी 13 मार्च को भारत विकास परिषद के प्रांतीय अधिवेशन हिसार में आयोजित कार्यक्रम में डबवाली शाखा द्वारा किए गए उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा तथा तुलसी पौधा वितरण व डबवाली शाखा द्वारा मई माह में कृत्रिमअंग प्रत्यारोपण शिविर लगाने पर विचार विमर्श किया गया।

आढ़तिया एसोसिएशन के चुनावों को लेकर हलचल आरंभ

डबवाली-11 मार्च-आढ़तिया एसोसिएशन के चुनावों को लेकर हलचल आरंभ हो गई है। प्रधान पद के लिए टेक चंद छाबड़ा, नरेश मितल सहित निवर्तमान प्रधान प्रकाश चंद बांसल दावेदार के नाम समाने आये है। वहीं उपप्रधन के लिए गुरदीप कामरा, सचिव पद के लिए रवि निरंकारी के नाम की चर्चा है। 12 मार्च नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। कल तक दावेदारों की तस्वीर साफ हो जायेगी। सर्वसम्मति के लिए बैठक की तारीख 14 मार्च को होगी। नामांकन पत्र वापिस लेने के लिए 15 मार्च तिथि निर्धारित की गई है। इन चुनावों को लेकर आढ़तियों की एक बैठक अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न हुई जिसमें महेंद्र जैन, प्रविंद्र अरोड़ा तथा रमेश झालरिया को चुनाव समिति का सदस्य नियुक्त किया गया। आढ़तिया एसोसिएशन के चुनावों को लेकर इनेलो और कांग्रेस आमने सामने है। कांग्रेस का पिछले 6 सालों आढ़तिया एसोसिएशन पर कब्जा है। प्रकाश चंद बांसल लगातार दो बार प्रधान चुने जा चुके है और इस बार भी वे प्रधान पद की दौड़ में शामिल बताये जा रह है। जो कि इनेलो के लिए कड़ी चुनौती है। आढ़तियां एसोसिएशन के 133 सदस्य है।

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP