IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

बुधवार, 16 मार्च 2011

40 फीट गहरे कुएं में युवक पर मिट्टी का तोंदा गिरने से मौत

डबवाली-उपमंडल के गांव पन्नीवाला रूलदु में नलकूप के लिए खोदे गए करीब 40 फीट गहरे कुएं में नलकूप का कनैक्शन करने उतरे युवक पर मिट्टी का तोंदा गिरने से उसकी मौत हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों, गांववासियों व डेरा सच्चा सौदा की ग्रीन फोर्स के सहयोग से 3 घंटे की कड़ी मश्कत के बाद कुएं में दबे युवक को  बाहर निकाला गया लेकिन तब तक युवक के प्राण पखेरू उड़ चुके थे।  प्राप्त जानकारी के अनुसार पन्नीवाला रूलदु निवासी 32 वर्षिय सरदुल सिंह पुत्र अजीत सिंह अपने खेत में लगे नलकूप का पानी बढ़ाने के लिए नलकूप के साथ करीब 40 फीट गहरा कच्चा टी बोर (कुआं) की खुदाई करवाई थी और बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब अपने चाचा मलकीत सिंह के साथ टी बोर का कनैक्शन करने के लिए कुएं में उतरा था और उसका चाचा मलकीत सिंह रस्सी के साथ बंधी बाल्टी से बरेती कुएं से बाहर निकाल रहा था कि अचानक करीब 1.00 बजे एक मिट्टी का  तोंदा कुएं में उतरे युवक सरदुल पर गिर गया और वह करीब 40 फीट गहरे कुएं में दब गया। टी बोर में उतरे युवक सरदुल ने उपर  बरेती खींच रहे अपने चाचा मलकीत को आवाज दी कि वह मिट्टी के नीचे दब गया है तो उसके चाचा ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जमा किया। इस घटना की सूचना मिलते ही वहां पर गांव वासियों का हजूम लग गया और मिट्टी में दबे युवक को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे तभी गांव वासियों ने इसकी सूचना डबवाली प्रशासनिक अधिकारियों दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी नायब तहसीलदार हरि औम बिश्रोई, स्वास्थ्य विभाग की और से डॉ. सुखवंत सिंह, पुलिस प्रशासन की और से डीएसपी बाबू लाल, ओढ़ां के थाना प्रभारी हीरा लाल, थाना सदर के साहयक उपनिरिक्षक आत्माराम अपने पुलिस दलबल के साथ तीन जेसीबी मशीनों को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और कुएं में दबे युवक को बाहर निकालने का कार्य शुरू कर दिया तभी डेरा सच्चा सौदा की ग्रीन फोर्स के सदस्य भी भारी तादात में पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों, ग्रीन फोर्स व गांव वासियों ने 3 घंटे की कड़ी मश्कत के बाद कुएं में दबे सरदुल को बाहर निकाल लिया और उसे तुरंत डबवाली के राजकीय अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

चौटाला में दो अबोध बच्चियों को रोता बिलखता छोड़कर जाने वाली मां व नानी गिरफ्तार

डबवाली- पुलिस ने गांव चौटाला में  दो अबोध बच्चियों को रोता बिलखता छोड़कर जाने वाली इन बच्चियों की मां सुमन देवी व नानी प्रेमा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि गांव चौटाला निवासी ओमप्रकाश का किसी बात पर अपनी पत्नी से कथित विवाद हो गया था जिसके बाद उसकी पत्नी करीब तीन माह पूर्व अपने दो बच्चियों 4 वर्ष की नीता व 2 वर्ष की गुनगुन को साथ लेकर मायके चली गई थी। आरोप है कि गत 11 मार्च को सुमन देवी अपनी मां प्रेमा देवी के साथ अचानक गांव चौटाला पहुंची और अपनी दोनों बच्चियों नीता व गुनगुन को ख्ेात में बने मकान के पासा छोड़कर चली गई। दोनों बच्चियां कई घंटों तक रोती बिलखती रही और फिर बेहोश हो गई। इन बच्चियों को बाद में अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इस मामले में सदर पुलिस ने ओमप्रकाश की शिकायत पर उसकी पत्नी सुमन व सास प्रेमा देवी के खिलाफ धारा 317 व 34 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में लड़कियों ने पिता औमप्रकाश ने आरोप लगाया था उसकी पत्नी व सास ने दोनो बच्चियों को त्यागने के उद्द्ेश्य से उनको रोता बिलखता छोड़ मौके से फरार हो गई थी।  चौटाला चौकी के प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने ओमप्रकाश के ससुराल हनुमानगढ़ (राजस्थान) में दबिश देकर वहां से सुमन व उसकी मां प्रेमा देवी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होने बताया कि दोनो बच्चियों की हालात फिलहाल ठीक है तथा संगरिया के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। दोनों को मंगलवार को डबवाली में उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी महावीर सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हे बोस्टल जेल हिसार भेज दिया गया है।

दो पक्षों के बीच हुए झगड़े मे दोनो पक्षों के एक दर्जन के करीब महिला व परूष घायल

 डबवाली- स्थानीय रविदास नगर मे दो पक्षों के बीच हुए झगड़े मे दोनो पक्षों के एक दर्जन के करीब महिला व परूष घायल हो गए। सभी घायलों को  डबवाली के राजकीय अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है । अस्पताल मे उपचाराधीन औम प्रकाश ने बताया कि उसका दामाद रमेश कुमार हांसी निवासी जो अब डबवाली की रविदास नगर निवासी गंगा देवी के घर जूतीयां बनाने का काम करता है उसने बताया कि उसका दामाद उसकी बेटी मंजू रानी को रोजाना शराब पीकर मारता पीटता है और घर खर्च के लिए पैसे भी नही देता जिससे उसकी बेटी व बच्चे परेशान रहते है। इस बात को लेकर उन्होंने उसे बहुत समझाया लेकिन उसने उसकी बेटी को और भी परेशान करना शुरू कर दिया जिसके लिए उन्होंने अपने दामाद रमेश के खिलाफ थाना शहर डबवाली में शिकायत दर्ज करवा दी। उसने बताया कि जब बीती रात पुलिस कर्मचारी उसके दामाद को पूछताछ के लिए गंगा देवी के घर गए तो लेकिन वहां पर पुलिस को उनका दामाद नहीं मिला और पुलिस ने गंगा देवी को उसके दामाद रमेश को थाना शहर में पेश करने को कहा। उसने बताया कि जब वह बुधवार प्रात: करीब 10 बजे थाना शहर से वापिस आ रहे थे तो रविदास नगर निवासी गंगा देवी, हेमराज, रमेश कुमार, राजेंद्र कुमार, कविता रानी व सूमन देवी ने उन्हें घेर लिया व तेजधार हथियारों से उन पर हमलाकर दिया जिससे वह खूद उसका व भाई कन्हा राम व लड़का प्रेम कुमार, दीपक कुमार, पुत्री मंजू रानी, पत्नी विद्या देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया उधर, दूसरे पक्ष के घायल हुए रविदास नगर निवासी गंगा देवी ने बताया कि औम प्रकाश का दामाद उनके यहां जूतियां बनाने का कार्य करता है और उसने उनसे पैसे भी एडवांस ले रखे है।
    गंगा देवी ने बताया कि बीती रात जब पुलिस के कुछ कर्मचारी उनके घर पर औम प्रकाश के दामाद को ढूंढने के लिए आए लेकिन वह हमारे घर पर नहीं था और बुधवार प्रात: पुलिस थाना से फोन आया तो उन्होंने हमें थाना में पेश होने के लिए कहा जब वह अपने परिवार के साथ थाना शहर जा रही थी तो सामने आ रहे औम प्रकाश के परिवार वालों ने उन पर पत्थर व ईंटों से हमला कर दिया। जिससे गंगादेवी, उसका बेटा मनीरम, धन्नी देवी, कविता देवी व सूमन बाला को गंभीर चोंटें आई जिन्हें इलाज के लिए डबवाली के राजकीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
    दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े की सूचना थाना शहर डबवाली में दे दी गई है।  पुलिस द्वारा घायलों के ब्यान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।  

कांग्रेस पार्टी ने अनुसूचित जाति के लोगों को केवल गुमराह करने का काम किया है-सढोरा

डबवाली- स्थानीय इनेलो कार्यालय में हल्क ा डबवाली अनुसूचित वर्ग प्रकोष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक बलवंत सिंह सढोरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अनुसूचित जाति के लोगों को केवल गुमराह करने का काम किया है जब - जब भी चुनाव में वोट की बात आती है तो उनको कई तरह के लुभावने वायदे करके ठगने का काम करती है तथा सत्ता मिलने पर वह गरीब की सूध लेना भुल जाती है। उन्होने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार की जननी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था काफ ी दयनीय है प्रदेश सरकार केवल पूंजी पतियों की जेबे भरने का काम कर रही है।  इसके साथ - साथ प्रदेश प्रभारी अनुसूचित वर्ग, अशोक शेरवाल ने कहा कि गरीब के हित केवल औमप्रकाश चौटाला के हाथो मे सुरक्षित है, जब - जब उन्हे सत्ता के माध्यम से आप लोगो ने सेवा का मौका दिया तो उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया ताकि समाज का यह वर्ग देश के विकास की भागीदारी में कंधे से कंधा मिला कर चल सके ।  इस बैठक में सुरत सिंह खटक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला संयोजक सुरज भान खनगवाल , मनोहर लाल हल्का संयोजक, सतपाल लौहगढिया, राजा पेन्टर, अमरनाथ बागड़ी, शिवजी राम बागड़ी, मंगल सिंह महाश्या, सोहन लाल, बस्ती राम, गरीबदास बाजीगर, सिकंदर घुकांवाली, गुरदीप सिंह, त्रिलोक चंद मौजगढ, पूर्ण चंद पूर्व सरपंच, जीत सिंह सरपंच, करनैल सिंह डबवाली, अजय कुमार, मंदर सिंह, गोरखा राम, बिलासु राम, नानक खुईयांमलकाना, हरबंस लाल, दीपा सिंह गंगा, गुरप्रीत जगमालवाली, उदाराम बिज्जुवाली, भजन लाल सुखेराखेड़ा, राम सिंह चोरमार, टेक चंद छाबड़ा, लवली मैहता, गुरजीत सिंह, महावीर सहारण, प्रहलाद राय,  आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शुक्रवार, 11 मार्च 2011

तेजधार हथियारों से नृशंस हत्या

डबवाली,
गांव डबवाली रास्ते से मिट्टी हटाने को लेकर हुए विवाद में कुछ व्यक्तियों एक व्यक्ति की तेजधार हथियारों से नृशंस हत्या कर दी। मृतक की पहचान जसकरण सिंह पुत्र नछतर सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर एक ही परिवार के चार सदस्यों को नामजद किया है।
मृतक के चाचा जोगिंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा जसकरण सिंह अपने दो अन्य व्यक्तियों सुखकरण सिंह और हरमंदर सिंह के साथ डबवाली गांव में चश्मा साहिब गुरुद्वारा रोड़ पर स्थित उनकी 11 एकड़ भूमि में से एक टुकड़े को समतल करने का कार्य कर रहा था। उन्होंने बताया कि खेत कुछ दूरी पर ही एक मकान स्थित है जिसे उनके खेत से साथ लगते रास्ता जाता है। उन्होंने बताया कि मकान के निवासी जगसीर सिंह्र, उनकी पत्नी बयंत कौर व दोनों पुत्र राजविंद्र सिंह व सुखविंद्र सिंह दूरी पर साथ लगते तीन करम के रास्ते में मिट्टी हटाने को लेकर तू तू मैं मैं हो गई। उनका विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने उस पर तेजधार हथियारों और लाठियों से हमला बोल दिया। उन्होंने बताया कि सुखकरण सिंह और हरमंदर सिंह ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उन्हें भी धमकी दी और वे अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग गये। हमलावर  जसकरण सिंह पर तब तक वार करते हुए जब तक उसकी उसकी मौत नहीं हो गई उसकी मौत के बाद वे वहां से फरार हो गये। थाना शहर के प्रभारी बलवंत जस्सू ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या मामला दर्ज कर उनकी तलाश आरंभ कर दी है। वहीं इस घटना के बाद जिले के पुलिस कप्तान सतिंद्रपाल गुप्ता ने घटना स्थल का दौरा कर घटना की जानकारी ली। इस मौके पर डीएसपी बाबू राम भी मौजूद थे।

तेजधार हथियारों से नृशंस हत्या

डबवाली,
गांव डबवाली रास्ते से मिट्टी हटाने को लेकर हुए विवाद में कुछ व्यक्तियों एक व्यक्ति की तेजधार हथियारों से नृशंस हत्या कर दी। मृतक की पहचान जसकरण सिंह पुत्र नछतर सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर एक ही परिवार के चार सदस्यों को नामजद किया है।
मृतक के चाचा जोगिंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा जसकरण सिंह अपने दो अन्य व्यक्तियों सुखकरण सिंह और हरमंदर सिंह के साथ डबवाली गांव में चश्मा साहिब गुरुद्वारा रोड़ पर स्थित उनकी 11 एकड़ भूमि में से एक टुकड़े को समतल करने का कार्य कर रहा था। उन्होंने बताया कि खेत कुछ दूरी पर ही एक मकान स्थित है जिसे उनके खेत से साथ लगते रास्ता जाता है। उन्होंने बताया कि मकान के निवासी जगसीर सिंह्र, उनकी पत्नी बयंत कौर व दोनों पुत्र राजविंद्र सिंह व सुखविंद्र सिंह दूरी पर साथ लगते तीन करम के रास्ते में मिट्टी हटाने को लेकर तू तू मैं मैं हो गई। उनका विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने उस पर तेजधार हथियारों और लाठियों से हमला बोल दिया। उन्होंने बताया कि सुखकरण सिंह और हरमंदर सिंह ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उन्हें भी धमकी दी और वे अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग गये। हमलावर  जसकरण सिंह पर तब तक वार करते हुए जब तक उसकी उसकी मौत नहीं हो गई उसकी मौत के बाद वे वहां से फरार हो गये। थाना शहर के प्रभारी बलवंत जस्सू ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या मामला दर्ज कर उनकी तलाश आरंभ कर दी है। वहीं इस घटना के बाद जिले के पुलिस कप्तान सतिंद्रपाल गुप्ता ने घटना स्थल का दौरा कर घटना की जानकारी ली। इस मौके पर डीएसपी बाबू राम भी मौजूद थे।

रंजिश के चलते खेत जा रहे किसान को गांव के युवकों ने मारपीट कर घायल किया

डबवाली-11 मार्च-उपमंडल के गांव देसूफूल्लो में रंजिश के चलते खेत जा रहे किसान को गांव के ही कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
 प्राप्त जानकारी अनुसार डबवाली के राजकीय अस्पताल में उपचाराधीन 50 वर्षीय गुरमेल सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 9.30 बजे अपने खेत में हरे चने की रखवाली के लिए जा रहा था कि रास्ते में गांव के कुछ युवक बारा सिंह व पिन्नू ने उसे घेर लिया और लाठियों से हमला कर उसे घायल कर दिया तथा उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।  वह किसी तरह पास लगती धर्मशाला में पहुंचा और वहां से अपने परिजनों को घटना की सूचना दी और उसके परिजन उसे घायलावस्था में डबवाली के राजकीय अस्पताल में उपचार के लिए ले आए। जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिरसा रैफर कर दिया। घायल ने बताया कि लोहड़ी वाले दिन उक्त युवकों से उसका झगड़ा हुआ था तथा उनका पंचायत में फैंसला हुआ था तथी से यह युवक उसके साथ रंजिश रखते है।    

भारत विकास परिषद की सम्मपन्न

डबवाली- भारत विकास परिषद की एक बैठक रसोई रेस्टोरेंट में सम्मपन्न हुई। बैठक में परिषद द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान की सफलता पर अध्यक्ष सतपाल जग्गा ने सभी सदस्यों को बधाई दी। इस अभियान कें तहत करीब 134 व्यक्तियों को नशा छुडवाया गया। बैठक में परिषद के चुनाव करवाए गए जिसमें सर्वसम्मति से सतपाल जग्गा को फिर से परिषद की की जिम्मेदारी सौंपी गई। अन्य पदाधिकारियों में सर्वसम्मति से कृष्ण जग्गा को सचिव, ओम धमीजा को कोषाध्यक्ष, व भजन मैहता को पीआरओ चुना गया। श्री जग्गा ने बताया कि आगामी 13 मार्च को भारत विकास परिषद के प्रांतीय अधिवेशन हिसार में आयोजित कार्यक्रम में डबवाली शाखा द्वारा किए गए उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा तथा तुलसी पौधा वितरण व डबवाली शाखा द्वारा मई माह में कृत्रिमअंग प्रत्यारोपण शिविर लगाने पर विचार विमर्श किया गया।

आढ़तिया एसोसिएशन के चुनावों को लेकर हलचल आरंभ

डबवाली-11 मार्च-आढ़तिया एसोसिएशन के चुनावों को लेकर हलचल आरंभ हो गई है। प्रधान पद के लिए टेक चंद छाबड़ा, नरेश मितल सहित निवर्तमान प्रधान प्रकाश चंद बांसल दावेदार के नाम समाने आये है। वहीं उपप्रधन के लिए गुरदीप कामरा, सचिव पद के लिए रवि निरंकारी के नाम की चर्चा है। 12 मार्च नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। कल तक दावेदारों की तस्वीर साफ हो जायेगी। सर्वसम्मति के लिए बैठक की तारीख 14 मार्च को होगी। नामांकन पत्र वापिस लेने के लिए 15 मार्च तिथि निर्धारित की गई है। इन चुनावों को लेकर आढ़तियों की एक बैठक अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न हुई जिसमें महेंद्र जैन, प्रविंद्र अरोड़ा तथा रमेश झालरिया को चुनाव समिति का सदस्य नियुक्त किया गया। आढ़तिया एसोसिएशन के चुनावों को लेकर इनेलो और कांग्रेस आमने सामने है। कांग्रेस का पिछले 6 सालों आढ़तिया एसोसिएशन पर कब्जा है। प्रकाश चंद बांसल लगातार दो बार प्रधान चुने जा चुके है और इस बार भी वे प्रधान पद की दौड़ में शामिल बताये जा रह है। जो कि इनेलो के लिए कड़ी चुनौती है। आढ़तियां एसोसिएशन के 133 सदस्य है।

मंगलवार, 8 मार्च 2011

नारी को अपनी शक्ति तथा अपने अंदर छुपी प्रतिभा को पहचाना होगा--डॉ. शमीम शर्मा

डबवाली-महिला दिवस के उपलक्ष्य में भगवान श्री कृष्ण कालेज ऑफ ऐजूकेशन में सेमीनार आयोजित किया गया। इस मौके पर जननायक चौधरी देवी लाल विद्यापीठ की कार्यकारी निर्देशिका तथा माता हरकी देवी डॉ. शमीम शर्मा मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुई जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बी.एड. कालेज की प्राचार्या डा. पूनम गुप्ता ने की। इस मौके पर संबोधित करते हुए डा. शमीम शर्मा ने कहा कि नारी अब अबला नहीं है। नारी को अपनी शक्ति तथा अपने अंदर छुपी प्रतिभा को पहचाना होगा। उन्होंने कहा कि आज भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा सबसे बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि इन कुरीतियों को समाप्त करने के लिए महिलाओं को ही आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि विज्ञान की तरक्की के साथ कन्या भ्रूण हत्या जैस घिनौने अपराध के ग्राफ में चिंताजनक स्तर तक वृद्धि हो रही है। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि आज के समाज में 6 माह से बच्ची से लेकर 70 साल की वृद्धा तक सुरक्षित नहीं है। महिलाओं को अपनी इज्जत और मर्यादा बनाये रखने के लिए स्वयं से सबल बनाना पड़ेगा और इसके लिए आवश्यक है महिला का शिक्षित और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना। उन्होंने देश इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के गौरवशाली इतिहास महाभारत में भी द्रोपदी को भरी सभा में अपमानित होना पड़ा। तत्कालीन भीष्म पितामह और धर्मराज भी नारी लुटती अस्मत पर मुंह छुपाये बैठे रहे। उन्होंने कहा कि 'रोशन करेगा बेटा तो बस एक ही कुल को, दो-दो कुलों की लाज होती है बेटियां, कोई नहीं है साथियों इक दूजे से कम, हीरा अगर है बेटे तो मोती है बेटियां।
इस मौके पर बी.एड की छात्रा भावना और पूजा ने भी अपने विचार रखे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी आज इस उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बार रूम ऐसोसिएशन के प्रधान एस के गर्ग और पूर्व प्रधान कुलवंत सिद्धू ने निशुल्क कानूनी सलाह के बारे में जानकारी दी और छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर प्राचार्य बलजिंद्र सिंह भंगू, एनसीसी अधिकारी जितेंद्र शर्मा, कार्यकारी प्राचार्य कुलवंत सिंह और विद्यालय के अध्यापक व अध्यापिकाऐं उपस्थित थी।

सीवरेज न होने के कारण नरकीय जीवन जीने को मजबूर

डबवाली- शहर के साथ लगते पंजाब क्षेत्र में स्थित नरसिंह कॉलोनी के निवासी सीवरेज न होने के कारण नरकीय जीवन जीने को मजबूर है। कॉलोनी वासियों ने सीवरेज लाईन डलवाने की मांग को लेकर पंजाब की बादल सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया।
  प्रदर्शन कर रहे कॉलोनी वासियों में पूर्व सरपंच जगजीत सिंह 'कालाÓ, करतार सिंह जस्सी, नछतर सिंह, गुरदीप सिंह, लखवीर सिंह, भगवानी देवी, सुखवंत कौैर, कर्मजीत कौर  व अन्य ने बताया कि इस कॉलोनी में 600 के करीब घर बने हुए हैं और 1600 के करीब मतदाता रहते है लेकिन पंजाब की पिछली सरकार व वर्तमान सरकार ने कॉलोनी में सीवरेज लाईन डलवाने की जहमत नहीं की।
 उन्होंने बताया कि पूरी कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी न होने के कारण यहां गंदा पानी जगह-जगह गढ्ढों में खड़ा है तथा बदबू मार रहा है। जिस कारण कॉलोनी वासियों को गंदगी भरे माहौल में जीना पड़ रहा है। यहां तक की कॉलोनी तक जाने वाली मुख्य सड़क पर भी दल-दल बनी हुई है व गंदा पानी गली में खड़ा होने के कारण मच्छर भिन्न-भिना रहे है। जिससे कॉलोनी में भंयकर बिमारियां फैलने का डर बना हुआ है।
उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि कॉलोनी में शीघ्र ही सीरेज लार्ईन डलवाकर उन्हें इस नरकीय जीवन से छुटकारा दिलवाया जाए। कॉलोनी वासियों ने पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 10 दिनों में उनकी इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सभी कॉलोनी वासी बठिंडा रोड पर सड़क के बीचो-बीच धरने पर बैठ जाएंगे। इस बारे में जब नरसिंह कॉलोनी के सदस्य जगपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कॉलोनी में सीवरेज लाईन डलवाने के लिए करीब 4 करोड़ 35 लाख रूपए का एस्टीमेट बनाकर सरकार को भेज दिया गया था। जिसे सरकार द्वारा मंजूर कर लिया गया और कॉलोनी में सीवरेज लाईन डलवाने का कार्य शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा।

सोमवार, 7 मार्च 2011

ट्रांसपोर्ट मालिकों पर मामला दर्ज

रामा मंडी में दर्ज हुआ हत्या प्रयास का मामला
कालांवाली, 7 मार्च(बिल्लू यादव)
यहां के देसू रोड स्थित आरके आरटीसी ट्रांसपोर्ट पर गत दिवस हुई मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने आईआरबी के जवानों की शिकायत पर ट्रांसपोर्ट मालिकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसी प्रकार का मामला पंजाब भी दर्ज किया गया है। पुलिस ने आईआरबी के सब इंस्पेक्टर बलवंत सिंह की शिकायत पर कालांवाली पुलिस ने ट्रांसपोर्ट मालिक संजीव निवासी कालांवाली, बिट्टा सिंह निवासी डूमवाली व 4-5 अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने, पिस्तौल छीनने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अपनी शिकायत में बलवंत सिंह ने बताया कि वे पंजाब सीमा में नाका लगाकर टैक्स चोरी की जांच के लिए वाहनों की तलाशी ले रहे थे कि अचानक एक कैंटर आया। सिपाही मनदीप ने कैंटर को रोकना चाहा मगर कैंटर चालक वहां से भाग निकला और वे पीछा करते हुए कालांवाली में उक्त ट्रांसपोर्ट तक पहुंच गए। उन्होंने बताया कि यहां पर ट्रांसपोर्ट मालिक के साथ ही एक बोलेरो गाड़ी में कुछ अन्य लोग भी आ पहुंचे जिन्होंने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका आरोप है कि ट्रांसपोर्ट मालिकों ने उनके पिस्तौल भी छीन लिया है। सूत्रों के अनुसार ट्रांसपोर्ट मालिकों के खिलाफ रामा मंडी में हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया है। कालांवाली थाना प्रभारी विक्रम नेहरा ने  मामला दर्ज करने की बात से इनकार किया है और कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि गत दिवस उक्त ट्रांसपोर्ट पर आईआरबी व ट्रांसपोर्ट संचालकों के बीच झगड़ा हो गया था। झगड़े में आईआरबी के जवानों की गोली बारी में तीन लोग जख्मी भी हुए हैं जबकि जवान भी घायल हैं।

अरूणा को नहीं मिली इच्छा मृत्यु की इजाजत

 
home news
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अरूणा शानबाग को दया मृत्यु देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने मुम्बई की नर्स अरूणा शानबाग की इच्छामृत्यु के लिए पिंकी विरानी की अपील खारिज कर दी है।
सुप्रीम कोर्ट ने तमाम पार्टियों को सुनने के बाद माना है कि भारत का कानून इस बात की इजाजत नहीं देता है कि किसी को भी इच्छा मृत्यु की इजाजत दी जाए। सर्वोच्च अदातल ने करीब 110 पन्नों में इस अपील पर अपना फैसला दिया। न्यायाधीश मार्कण्डेय काटजू और न्यायधीश ज्ञान सुधा मिश्रा की पीठ ने गत दो मार्च को  अपना  फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने कहा कि आदमी खुद अपनी इच्छा मृत्यु की अपील नहीं कर सकता है। बल्कि उसका परिवार इसके लिए अपील कर सकता है। परिवार की अपील पर हाईकोर्ट की मंजूरी से इस पर फैसला दे सकता है।  अरूणा यौन उत्पीड़न का शिकार होने के बाद  पिछले 37 साल से अस्पताल में निष्क्रिय जीवन व्यतीत कर रही है।      अरूणा के लिए इच्छामृत्यु के लिए याचिका लेखिका पिंकी विरानी ने दायर की थी। गौरतलब है कि अरूणा किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत  थी। 27 नवम्बर 1973 को अस्पताल के सफाई कर्मचारी ने उसका यौन उत्पीड़न किया था।

नर्सों ने जताई खुशी
अरूणा की इच्छा मृत्यु की याचिका खारिज होने पर नर्सो ने खुशी जताई है केईएम अस्पताल की नर्स प्रमिला कुशे ने कहा कि जब तक उनकी देखभाल करने के लिए हम लोग हैं कोर्ट को उन्हें इच्छा मृत्यु नहीं देना चाहिए। हम खुश है कोर्ट ने हमारी आवाज सुनी।

लंबित पड़ी मांगों को लागू करवाने के लिए बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने किया पर्दर्शन

 डबवाली- 7 मार्च- आज स्थानीय बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने हरियाणा बिजली कर्मचारी ज्वाइट एक्शन कमेटी के अह्वान पर अपनी लंबित पड़ी मांगों को लागू करवाने  के लिए बिजली बोर्ड कार्यालय के समक्ष हरियाणा सरकार व निगम मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
 इस अवसर पर हरियाणा बिजली कर्मचारी ज्वइट एक्शन कमेटी के सर्कल सचिव औम प्रकाश शर्मा ने बोलते हुए कहा कि कमेटी के नेताओं की और से हरियाणा सरकार व बिजली बोर्ड मैनेजमेंट को समय-समय पर कर्मचारियों की मांगों को लेकर मांग पत्र भेजे गए है लेकिन हरियाणा सरकार व निगम मैनेजमेंट के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार भी ज्वाइट एक्शन कमेटी के नेताओं से बातचित कर उनकी लंबित पड़ी मांगों को लागू करे, कच्चे कर्मचारियों को पकका करे, निजी प्रथा को बंद करे तथा ठेकेदार के तहत कार्य कर रहे कर्मचारियों  को पक्का करे तथा तब तक उन्हें 12 हजार रूपए प्रतिमाह वेतन के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान करे। उन्होंने बताया कि अगर हरियाण सरकार उनकी मांगों को लागू नहीं करती तो बिजली कर्मचारी आगामी 20 मार्च को 2 घंटे के लिए यूनिट स्तर पर संकेतिक विरोध प्रदर्शन करेंगे। उसके बाद कर्मचारियों द्वारा मशाल लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रोष प्रदर्शन किया जाएगा व 15 मई को राज्य स्तरीय रैली की जाएगी। इस अवसर पर यूनिट प्रधान केवल कृष्ण, हवा सिंह, जगदीश मैहता, जेई तरसेम चंद, मनोज कुमार, राम कृष्ण व अन्य बिजली कर्मचारी उपस्थित थे।

सीवरेज चॉक होने के कारण वहां के मौहल्लाविसयों में रोष

डबवाली- 7 मार्च-वार्ड नं. 15 में सीवरेज चॉक होने के कारण वहां के मौहल्लाविसयों में रोष पाया जा रहा है। वार्ड निवासी विक्की कुमार, सतीश कुमार, शांति देवी, आशा रानी, गुलजारी लाल, खजानचंद आदि ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें नरकीय जीवन जीना पड़ा रहा है। सीवरेज चॉक होने से पूरे मौहल्ले में गंदा पानी फैल गया है। जिस कारण कई प्रकार की बिमारियां फैल सकती है। उन्होंने बताया कि जन स्वास्थय विभाग के कर्मचारी कई बार शिकायत करने पर आते है और आननफानन में सीवरेज खोल कर चले जाते है लेकिन उनके जाने के बाद स्थिति फिर वहीं 'ढाक के तीन पातÓ बनी रहती है। वार्ड वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अगर जल्द ही इस समस्या से उन्हें निजात न दिलाई गई तो वार्डवासियों को जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के बाहर धरना देने पर मजबूर होना पड़ेगा।   

सड़क हादसे में दो महिलाओं के घायल होने का समाचार

 डबवाली-7 मार्च- रविवार को हुए एक सड़क हादसे में दो महिलाओं के घायल होने का समाचार है। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव बगवाली निवासी बिकर सिंह उसकी पत्नी दलजीत कौर व  पुत्री बलजिंद्र कौर तथा एक अन्य महिला परमजीत कौर पत्नी मेजर सिंह ट्रेक्टर पर सवार होकर डबवाली के एक निजी अस्पताल में दवाई लेने के लिए जा रहे थे।
 बिकर सिंह ने बताया कि डबवाली से बठिंडा की और जा रही एक जेन कार ने उसने ट्रेक्टर को टक्कर मार दी।
जिस कारण ट्रेक्टर पर सवार दलजीत कौर व परमजीत कौर को चोटें आई। सूचना मिलते ही डबवाली की जन सहारा सेवा संस्था के सदस्यों ने घायलों को डबवाली के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया।  मामले की सूचना संगत पुलिस को दे दी गई है।

132 केवी सब सटेशन गांव आसाखेड़ा के कार्यालय में बिजली समस्या को लेकर एक बैठक

डबवाली-7 मार्च बुधवार को 132 केवी सब सटेशन गांव आसाखेड़ा के कार्यालय में बिजली समस्या को लेकर एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए स्थानीय बिजली क्षेत्र के एक्सीयन डीके  रंजन ने बताया कि इस बैठक में बिजली विभाग के सीनियर अधिकारी विशेषतौर पर पहुंच रहे है। जो ग्रामीणों की बिजली संबंधी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करेंगे।

चोरीशुदा मोटरसाइकिलों सहित दो लोगों को काबू ,किया

डबवाली-7 मार्च -सीआईए डबवाली पुलिस ने दो चोरीशुदा मोटरसाइकिलों सहित दो लोगों को काबू किया। पकड़े गए आरोपी डबवाली क्षेत्र में उक्त मोटरसाइकिलों को बेचने की फिराक में थे। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।
जानकारी देते हुए सीआईए डबवाली प्रभारी उपनिरीक्षक अमरनाथ ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि पंजाब के दो लड़के चोरीशुदा मोटरसाइकिल लेकर डबवाली की ओर बेचने के लिए आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकेबंदी कर दोनो आरोपियों को काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कनकवाल निवासी हरप्रीत पुत्र मलकीत ङ्क्षसह तथा रामामंडी निवासी गुरविंद्र पुत्र कौर सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों से बजाज केलीवर तथा हीरो होंडा मोटरसाइकिलें बरामद की है। आरोपियों ने पुछताछ के  दौरान बताया कि केलीबर मोटरसाइकिल उन्होने राजपुरा घुक्को तथा हीरो होंडा रामांमंडी के पास स्थित रिफाईनरी से चुराई थी। दोनो आरोपी नशे के आदि बताए जाते है।

सदर पुलिस थाना के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन,लोहगढ़ में विवाहिता कर्मजीत कौर द्वारा आत्महत्या करने का मामला,पति गिरफ्तार

डबवाली-उपमंडल के गांव लोहगढ़ में विवाहिता कर्मजीत कौर द्वारा आत्महत्या करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को विवाहिता के पीहर वालों ने  इस मामले में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार न करने पर डबवाली गांव में स्थित सदर पुलिस थाना के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में शामिल मृतका के चाचा मेजर सिंह निवासी घुक्कांवाली ने आरोप लगाया पुलिस इस मामले में कर्मजीत की सास और उसके देवर को कथित तौर निकालना चाहती है और इस कारण उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा।
उन्होंने आरोप लगाया कि डबवाली के उपपुलिस अधीक्षक बाबू राम उन्हें जांच के नाम बार-बार डबवाली तलब कर रहा है। जबकि उनके घर पर मातम का माहौल है और घर पर शोक व्यक्त करने के लिए रिश्तेदारों जानकार लोगों का आना जाना लगा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में इमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वाह नहीं कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस मामले में पुलिस ने अगर किसी भी आरोपी के खिलाफ साफ्ट कार्नर दिखाया तो वे इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मजीत कौर की सास हरबंस कौर, पति जगपाल सिंह और देवर बगा सिंह के लालच और उनकी द्वारा की गई प्रताडऩा के कारण ही कर्मजीत कौर अत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि सात माह पूर्व उनके पिता के देहांत के बाद कर्मजीत के ससुरालियों का लालच बढ़ गया था और वे इस बात को सहन नहीं कर पाये कि उसने अपने हिस्से की जमीन अपने भाई जगसीर सिंह के नाम पर कर दी । जिस कारण कर्मजीत पर यातनाओं का पहाड़ टूट पड़ा।
जबकि इस मामले में मुख्य आरोपी जगपाल सिंह के मामा जगदेव सिंह तथा गांव के पूर्व सरपंच नछतर सिंह ने कर्मजीत के परिजनों के आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि मलोट में बठिंड़ा रोड़ पर स्थित जगपाल सिंह व बगा सिंह की लाखों की कीमत वाली दो कनाल जमीन उन्होंने कर्मजीत के नाम करवा रखी है। अगर उन्हें किसी प्रकार का लालच होता तो वे ऐसा नहीं करते।
इस मामले की जांच कर रहे डीएसपी बाबू राम ने बताया कि बगा सिंह और हरबंस कौर ने जिला पुलिस कप्तान को एक प्रार्थना पत्र दे कर इस मामले में स्वयं को निर्दोष बताया है और इसकी निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस कारण रविवार और सोमवार को दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया था।

   
पति गिरफ्तार:-
लोहगढ़ गांव में विवाहिता द्वारा आत्महत्या किये जाने के मामले में सदर पुलिस ने मृतका के पति जगपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। चौटाला चौकी के प्रभारी जीत राम ने बताया कि उन्हें आज डबवाली की अदालत में पेश किया गया। जहां पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सिरसा जेल भेज दिया है।

भय मुक्त हरियाणा,भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा कितना कारगार ?

चार साल पहले नंबर वन हरियाणा,

मीडिया को विज्ञापन भरपूर दे कर दिखाया, असल में जमीनी हकीकत पर फेल

अनिल लाम्बा
भूमि-अधिग्रहण नीति में अनेक खामियों के चलते हरियाणा में हुड्डा सरकार के हुए छ: साल पूरे
करनाल (अनिल लाम्बा) : मुख्यमंत्री हुड्डा अपने ही मुंह मियाँ-मिट्ठू बन कर प्रदेश की जनता को बरगलाते हुए छ: साल पूरे करने में कामयाब तो हुए हैं लेकिन असल में जमीनी हकीकत पर फेल हो कर रह गए हैं | आपको बता दें क़ि दो हज़ार पांच के चुनावों में जब कांग्रेस को अपार सफलता मिली थी तब प्रदेश में हुड्डा के नेतृतव में चुनाव नहीं लड़ा गया था | हुड्डा को प्रदेश क़ी बागडौर कांग्रेस क़ी चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने सौंपी थी ना क़ि हरियाणा क़ि जनता ने, हुड्डा के प्रदेश क़ी बागडौर संभालते ही सबसे पहले गुडगाँव में श्रमिक प्रकरण हुआ उसके बाद गोहाना जैसी घटनाओं ने हुड्डा सरकार के जहां पसीने छुडा दिए वहीं हरियाणा में मजबूत विपक्ष के ना होते हुड्डा सरकार ने चैन क़ी सांस तो ली किन्तु अपनी ही सरकार में अपने ही विरोधियों से हुड्डा खासे परेशान भी रहे | इसी बीच हुड्डा सरकार ने एक बारगी नहीं बल्कि बार-बार नंबर वन हरियाणा, भय मुक्त हरियाणा,भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा का राग अलापा किन्तु हरियाणा के धरातल पर ये फेल हो कर रह गया, इस पर भी हुड्डा ने संज्ञान नहीं लिया अपितु   के मार्फ़त विज्ञापन दे एक झूठ को सच में बदलने का भरपूर प्रयास भी किया और साथ ही सरकारी खजाने को चपत भी लगती रही | इतने पर भी हुड्डा ने सच को जानने तक का प्रयास ना कर उस कहावत को भी चरितार्थ कर दिया क़ि अँधेरी रात में सूरज का दिखाना | मुख्यमंत्री हुड्डा द्वारा जो अंधरी रात में हरियाणा क़ि जनता को सूरज दिखाया गया था वो सूरज स्वयं मुख्यमंत्री को दो हज़ार नौ के चुनावों में नज़र आ गया | हरियाणा क़ी जनता ने हुड्डा सरकार को मात्र चालीस सीटों पर ही निपटा दिया और हरियाणा क़ी जनता ने विपक्ष के हाथ मजबूत कर हुड्डा सरकार क़ी परेशानियों को और भी बढ़ा दिया | इसके बाद हुड्डा सरकार ने बैसाखियों का सहारा ले कर अपनी सरकार खड़ी तो कर ली किन्तु मिर्चपुर काण्ड व हिसार काण्ड ने हुड्डा सरकार को अन्दर तक से हिला कर रख दिया | बैसाखियों के सहारे खड़ी क़ी गई हुड्डा सरकार को जहाँ विपक्ष ने आड़े हाथों लिया वहीं इनके अपनों ने भी इनकी टांग खिंचाई शुरू कर दी | अभी ये मामले ठन्डे भी ना हुए थे क़ि एक निजी चैनल ने हुड्डा सरकार पर भूमि-अधिग्रहण में भ्रष्टाचार का मामला उजागर कर दिया और देखते ही देखते समूचे विपक्ष सहित इनके अपनों ने भी इस प्रकरण पर हुड्डा सरकार क़ी जमकर खिंचाई क़ी | इस पर हुड्डा इतना बौखला गए क़ि उन्होंने सीधा- सीधा अपनों को चेतावनी दे डाली क़ि मेरी कुर्सी क़ी तरफ न देखो ये मुझे सोनिया गांधी के आशीर्वाद से मिली है और जब तक सोनिया गांधी का आशीर्वाद है तब तक मैं ही मुख्यमंत्री रहूंगा | लेकिन सवाल यह भी उठ रहा है क़ि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अब यह बोल रहे हैं क़ि उन्हें तो जनता ने मुख्यमंत्री बनाया है | यह बात हुड्डा भी जानते हैं क़ि विधानसभा चुनावों में सतासठ सीटें लेने वाली कांग्रेस इस बार चालीस के आंकड़े पर फिसल गई | सरकार बनाने के लिए सात निर्दलीय विधायकों को साथ लेना पड़ा और उन्हें मंत्री बना कर उनके मुताबिक़ के मंत्रालय भी देने पड़े | कहीं सात विधायक कांग्रेस के लिए मुसीबत बीच में ही खड़ी न कर दें इसलिए पिछले दरवाजे से हजकां में सेंध लगाकर हजकां के पांच विधायकों को रातों-रात विधानसभा अध्यक्ष क़ी मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल करवा दिया गया | क्योंकि हुड्डा जानते थे क़ि निर्दलीय विधायक कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे | इसलिए इनके ऊपर पांच हजकां के विधायक लाद कर क्यों न इनका राजनीतिक वजन कम कर दिया जाए | भले ही विपक्ष के प्रहार से घबराकर हुड्डा यह बात क्यों न कह रहे हों क़ि उन्हें तो जनता ने मुख्यमंत्री बनाया है | यह बात राजनीतिक गलियारों में बेशक कही हुई अच्छी लगती हो मगर विधानसभा चुनावों में जनता द्वारा कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत ना दिया जाना यह साबित कर रहा है क़ी प्रदेश क़ि जनता कांग्रेस को नकार रही है | क्योंकि चालीस में से दस सीटें तो ऐसी थी जहां जीत का अंतर ही काफी कम था | यानी जनता का मूड कांग्रेस क़ी सरकार को लाना नहीं था | मगर हुड्डा शातिरयाना हिसाब से सरकार बना गए | यह बात हुड्डा भले ही ना कहें लेकिन प्रदेश क़ी जनता तो यही कह रही है | अब तो बिरेंदर सिंह डूमरखां राष्ट्रीय कांग्रेस में जबरदस्त वजूद दिखाते हुए राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव बन गए हैं | यही नहीं सोनिया गाँधी ने उन्हें त्वजों देते हुए तीन राज्यों का प्रभारी तक बना दिया है | मतलब साफ़ है क़ि हुड्डा जल्दी से भाव ना खा जाएं इसलिए हाईकमान ने उन्हें संकेत देते हुए उनके राजनीतिक धुरविरौधी बिरेन्द्र सिंह को राष्ट्रीय कांग्रेस में अहम् पद दे कर हुड्डा को चेतावनी भी दी गयी है | बहरहाल तौ केंद्र क़ी यू. पी. ऐ. सरकार को द्रमुक द्वारा अलग हो जाने के बाद उन पर ही खतरे के बादल मंडराते दिखाई दे रहे हैं | यदि केंद्र में कांग्रेस हिली तो हरियाणा में कांग्रेस को उड़ते हुए भी देर नहीं लगेगी | 


 

मीडिया

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP