हिसार, 2 अक्टूबर।अयोध्या पर लखनऊ हाईकोर्ट के न्यायधीशों द्वारा दिया गया फैसला ऐतिहासिक है तथा सभी पक्षों व वर्गों का ध्यान रखते हुए इससे बेहतर और कोई फैसला हो ही नहीं सकता था। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री व हरियाणा जनहित कांग्रेस के संरक्षक चौ. भजनलाल ने अयोध्या विवादित जमीन के फैसले पर अपने विचार रखते हुए कहे। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में बसने वाले विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विवादित जमीन के फैसले के बाद दंगों व हिंसा की आशंका को देखते हुए सरकार ने राज्यों में पुलिस व सेना के जवानों की तैनाती कर दी थी, लेकिन फैसले के बाद ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और चारों तरफ शांति व संतुष्टि का भाव नजर आया। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रित देश भारत में इस निर्णय से जनता में न्यायपालिका के प्रति विश्वास और बढ़ा है। उनके साथ उपस्थित पूर्व राज्य सभा सदस्य पंडित रामजीलाल ने भी अयोध्या फैसले पर अपनी सहमति प्रकट की तथा इसे संतुलित निर्णय की संज्ञा दी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें