समर्थन मूल्य 1000 व 1030 रुपए निर्धारित
सिरसा, 2 अक्टूबर।धान की खरीद के लिए एक अक्टूबर से अनाज मंडी में सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। इसके लिए जिला में 18 मंडियां व खरीद केंद्र निर्धारित किए गए हैं। विभाग की ओर से एग्रो, हरियाणा वेयर हाऊस कारपोरेशन, कॉफेड, हैफेड, एफसीआई, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को धान की खरीद के लिए अधिकृत किया गया है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक धर्मवीर गोयत ने बताया कि सरकार द्वारा इस बार साधारण धान की खरीद का समर्थन मूल्य 1000 रुपए प्रति क्विंटल तथा धान ग्रेड ए का मूल्य 1030 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। अनाज मंडी में धान बेचने वाले किसानों को हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को धान को अच्छी तरह से सुखा कर लाना होगा ताकि उनके धान को जल्द से जल्द खरीदा जा सके। उन्होंने बताया कि धान में 17 प्रतिशत से अधिक नमी नहीं होनी चाहिए। धान की बोली लगाने के समय बारे बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रात: 10 बजे व बाद दोपहर 3 बजे दो बार बोली की जाएगी। खरीदे गए धान का भुगतान किसानों को शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ-साथ बाजरा का समर्थन मूल्य 880 रूपए प्रति क्ंिवटल निर्धारित किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें