डबवाली-स्थानीय संस्कृति प्रसार सभा के मिशन-2020 के तीन सूत्री कार्यक्रम के अन्तर्गत आज स्थानीय श्री गौशाला से राष्ट्रीय गौरव संस्कृति विश्व सद्भावना पद्यात्रा निकाली गई। जिसका नेतृत्व सम्प्रस के प्रधान मनु राम श
र्मा तथा महासचिव मोहन लाल कौशिक ने सं
युक्त रूप से किया। इससे पूर्व श्री राधा-कृष्ण मन्दिर के प्रांगण में सम्प्रस के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उपस्थित महानुभावों द्वारा श्री मद्भागवद्गीता के ग्यारवें अध्याय का का पाठ सुन्दर लाल शास्त्री द्वारा करवाया गया। तदोपरान्त सम्प्रस सदस्यों ने गौ-ग्रास सेवा के तहत गऊओं को तिलक कर गुड़ व हरा चारा डाला। यह जानकारी देते हुए सम्प्रस के सहसचिव सुदेश कुमार आर्य ने बताया कि पद्यात्रा गौशाला से चलकर स्थानीय गांधी चौंक पहुंचेगी तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हेंअपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सम्प्रस द्वारा पूर्व प्रधानमन्त्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन किया गया। इस अवसर पर सम्प्रस के संस्थापक राज कुमार शास्त्री, गौभक्त राम लाल बागड़ी, आर्य समाज तदर्थ समिति के कोषाध्यक्ष भारत मित्र छाबड़ा, समाजसेवी तरसेम गर्ग, अजय गुप्ता, बांसल कम्प्यूटर के संचालक असीम बांसल, ओम प्रकाश गोयल, मनोज कुमार वधावन, सोम प्रकाश शर्मा, अधिवक्ता सुरेश चन्द्र शर्मा, घनश्याम वेदपाठी, जयशंकर, बलवन्त राम तथा नारी शक्ति संस्था की संस्थापिका डॉ. प्रेमकान्ता आहलुवालिया सहित अनेक महानुभाव उपस्थित थे। अन्त में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें