IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

गुरुवार, 31 दिसंबर 2009

अब राठौर के रक्षकों की बारी

नई दिल्ली, रुचिका मामले में हरियाणा के पूर्व डीजीपी एसपीएस राठौर को बचाने वाले सीबीआई के तत्कालीन अफसरों पर भी गाज गिर सकती है। राठौर को बचाने वाले अफसरों की पहचान के लिए सीबीआई ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है। अभियोजन निदेशक अब्दुल अजीज इस जांच की कमान संभाल रहे हैं। सीबीआई के तत्कालीन संयुक्त निदेशक आरएम सिंह के इस खुलासे कि राठौर ने उन्हें केस कमजोर करने के लिए रिश्वत देने की कोशिश भी की थी, से सकते में आई सीबीआई ने राठौर के मददगार दागी अफसरों की खोज शुरू कर दी है। रुचिका मामले में जांच करने वाले सीबीआई के तत्कालीन डीआईजी राजेश रंजन ने दैनिक जागरण से कहा था कि उन्हें राठौर के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर किए जाने का ठोस सुबूत नहीं मिला था। उन्होंने बयान न देने के लिए रुचिका के भाई आशु को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। वहीं, सीबीआई के तत्कालीन निदेशक आरके राघवन और तत्कालीन कानूनी सलाहकार एसके शर्मा ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि उन्हें इस केस के बारे में कुछ भी याद नहीं है। अब अब्दुल अजीज की जांच के बाद इन अफसरों की असली भूमिका का खुलासा होगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जिस समय केस की जांच सीबीआई के पास आई थी, उस समय तक रुचिका खुदकुशी कर चुकी थी। सारे सुबूत राठौर को जिम्मेदार ठहरा रहे थे, लेकिन सीबीआई ने न केवल राठौर को आरोप से मुक्त किया बल्कि अदालत में लिखित विरोध कर राठौर की राह आसान कर दी। जाहिर है अपनी जिम्मेदारी से सीबीआई के तत्कालीन अधिकारी बच नहीं सकते। समस्या यह है कि इस केस से संबंधित ज्यादातर अधिकारी या तो सेवानिवृत्त हो चुके है या फिर मूल कैडर में लौट गए हैं। ऐसे में दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सबसे पहले यही पता लगाना होगा कि किन अफसरों ने राठौर की मदद की।

कट्रीना के दीवानों ने लांघी सरहद

अमृतसर, मुंबई में नए साल का जश्न देखने और खासकर बालीवुड अभिनेत्री कट्रीना कैफ से मिलने की ललक में पाकिस्तान के चार छात्र सरहद पार कर भारत चले आए। भला हो बीएसएफ का कि उन्होंने वार्निग दी और चारों जहां के तहां थम गए, नहीं तो उन पर गोलियां भी चलाई जा सकती थीं। पाकिस्तान के शेखूपुरा में रहने वाले मोहम्मद सहबाग (17) आसिफ(18) बिलाल(18) और मुहम्मद अली (18) एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। इन्हें सिर्फ इतना पता था कि भारत में नए साल का जश्न बहुत मस्ती से मनाया जाता है। इस जश्न में शामिल होने के साथ-साथ वे कट्रीना से मिलने के लिए भी बेकरार थे। चारों दोस्तों ने 27 दिसंबर 2009 को प्लानिंग की और कंटीली तार क्रास कर भारत में प्रवेश कर गए। पाक की ओर कंटीली तार नहीं लगी है। वे पाक रेंजर्स को धोखा दे देने में सफल रहे, मगर बीएसएफ की आंखों में धूल नहीं झोंक सके। रात में शाल लपेटे चारों लड़कों को बीएसएफ ने पुल कंजरी के निकट संदिग्ध हालत में देखा तो रुकने की हिदायत दी। बीएसएफ ने हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू की तो चारों ने बताया कि उन्होंने सुना है कि भारत में नए साल का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और मुंबई में तो इसका अंदाज ही जुदा होता है। यह जश्न देखने के साथ ही वे कट्रीना कैफ से भी मिलना चाहते थे। इसलिए उन्होंने प्लान बनाया कि इस बार नए साल का जश्न मुंबई में मनाएंगे। उन्हें यह नहीं मालूम था कि भारत में प्रवेश करने के लिए पासपोर्ट की जरूरत होती है। बीएसएफ को पूछताछ में ये चारों किसी संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त नहीं दिखे। उनके पास कोई ऐसी चीज भी नहीं पाई गई जो उन्हें संदिग्ध साबित करती। सभी पहलुओं की जांच करते हुए बीएसएफ ने मंगलवार को उन्हें पाक रेंजर्स के हवाले कर दिया। ज्ञात हो कि भारत-पाक में यह समझौता है कि अगर गलती से एक दूसरे की सीमा में उनका नागरिक प्रवेश कर जाए तो उसेबिना किसी कार्रवाई के वापस भेज दिया जाएगा।

बुधवार, 30 दिसंबर 2009

अब टीवी पर देश-दुनिया का हाल सुनाएंगे अमिताभ

फिल्म 'पा' में ऑरो का किरदार निभाने और कई समारोहों में शामिल होने के बा अब बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चान अपनी आने वाली फिल्म 'रण' में मीडियाकर्मी विजय हर्षवर्धन मलिक की भूमिका करेंगे और गुरुवार रात वह एक टेलीविजन चैनल पर साल भर की खबरों का लेखा-जोखा पढ़कर सुनाएंगे।
समाचार चैनल 'टाइम्स नाउ' के लिए एक समाचार वक्ता का किरदार कर रहे अमिताभ के साथ मौजूद रहीं फिल्म की सह-निर्माता शीतल तलवार कहती हैं, ''हम केवल मनोरंजन से संबंधित गतिविधियों की ही बात नहीं कर रहे हैं।''
तलवार ने कहा, ''ये वैश्विक राजनीति से संबद्ध घटनाएं थीं। बच्चन ने इनके लिए टेलीविजन पर जगह पाई है यद्यपि वह अपने जीवन में भी समाचारों का विश्लेषण करते रहे हैं। यह बहुत अद्भुत अनुभव था।''गुरुवार की रात अमिताभ 2009 के छह वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करते नजर आएंगे। वह एक घंटे के कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय राजनीति, आतंकवाद, क्रिकेट, स्वाइन फ्लू, मंदी और ओबामा पर चर्चा करेंगे।
निर्देशक राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'रण' के 29 जनवरी को प्रदर्शित होने से पहले यह कार्यक्रम अमिताभ की मीडिया संबंधी कई गतिविधियों में से एक होगा। अमिताभ अपनी आगामी फिल्म 'रण' का प्रचार अपने नाम पर नहीं बल्कि फिल्म के किरदार के नाम पर ही करना चाहते हैं।

US intelligence failed to act over 'Nigerian attacker' internet chatter

Intelligence agents failed to act on internet "chatter" among al-Qaeda members that referred to a possible attack by "the Nigerian", it has emerged.

High-ranking White House officials say that intelligence services should have pieced together warnings about Umar Farouk Abdulmutallab, who is accused of trying to blow up a plane on Christmas Day, with suspicious chatter about a Nigerian in an al-Qaeda terror plot.
"That could have led to a much broader picture and allowed us to disrupt the attack," a senior administration official said.
American intelligence already had warnings of plans for a Christmas-week terror attack, according to the New York Daily News. They also knew that al-Qaeda in Yemen planned to use a recruit dubbed "the Nigerian" in a forthcoming mission.
"It was not obvious or readily apparent that all of it spoke to this attack, but in fact we believe it did," the official said.
According to ABC news there was intelligence to suggest that a plot was being hatched in Yemen. President Obama last night denounced "a mix of human and systemic failures" that allowed Mr Abdulmutallab, a Nigerian student, to board the plane to Detroit.
"I consider that totally unacceptable," Mr Obama said, adding that he would "insist on accountability at every level." He added: "Lives are at stake." He said that he had "serious concerns" about intelligence from the alleged bomber's father in November and intercepts of communications about a potential attack that were ignored.
Government, State Department and immigration databases had information about Mr Abdulmutallab's two previous trips to the US — once to the Washington area in 2004 and again to Houston Texas for a "religious conference" in 2008 — and about the multiple-entry visa he still held.
Given the warning from the alleged bomber's father Dr Alhaji Umaru Mutallab, Hillary Clinton's State Department had the power to revoke the visa, but the message from the US embassy in Abuja, Nigeria's capital, did not disclose that Mr Abdulmutallab was in possession of such a permit. The counter-terrorism centre entered him onto the watch list of over half a million names but due to "insufficient evidence" did not add him to the no-fly list.
Intelligence services failed to join the dots between the evidence which was stacking up and Mr Abdulmutallab remained free to fly to the US from Amsterdam.
President Obama said that wasn't good enough. "There were bits of information available within the intelligence community that could have — and should have — been pieced together," he said. "The suspect would have never been allowed to board that plane for America."
The Dutch Interior Minister will today give a press conference about the case.
Polish airports intensified security screening for passengers bound for the US today saying that all travellers must pass through full body scanners that can detect even the smallest traces of explosive material.
Mr Abdulmutallab, who studied at University College London and visited Yemen shortly before the attack, was permitted to board Flight 253 for Detroit even though his father, a prominent banker, had reported his suspicions to US officials in November.
Mr Abdulmutallab has been charged with attempting to set off an explosive device shortly before the plane came into land. The device failed at the last minute but President Obama last night said there was a "potentially catastrophic breach of security" that could have killed nearly 300 people.
The President spoke out amid growing criticism from his Republican opponents that he is not doing enough to protect the American public from terrorist atrocities.
They have also questioned whether it is right for the President to continue with his plan to close Guantanamo Bay.

अर्जेंटीना में हुआ पहला समलैंगिक विवाह

ब्यूनस आयर्स एजेंसी, अर्जेंटीना में एक समलैंगिक पुरुष युगल ने देश के फेडरल जज के आदेश को खता बताते हुए शादी रचा ली है। सोमवार को संपन्न यह विवाह लैटिन अमेरिका में पहला समलैंगिक विवाह है।
39 साल के 39 और 41 साल के जोस मारिया बेलो ने सोमवार को दक्षिण अर्जेंटीना के उशुऐआ शहर में शादी की। इससे पहले नवम्बर में एक स्थानीय अदालत ने राष्ट्रीय नीति के खिलाफ जाकर दोनों को राजधानी में शादी करने की इजाजत दी थी। बाद में फेडरल जज ने इस इजाजत पर रोक लगा दी जिसके कारण एक दिसम्बर को निर्धारित यह शादी स्थगित करनी पड़ती।
बाद में उशुऐआ प्रांत के गवर्नर ने संघीय न्यायाधीश के आदेश के खिलाफ शादी की अनुमित दी। इससे उत्साहित एक चश्मदीद मोर्गाडो ने कहा कि अपने अधिकारों के लड़ने के बाद यह संभव हो सका है।

चीन के बदनाम शासक काओ काओ का मकबरा मिला

लंदन, एजेंसी चीन के पुरातत्वविदों ने एक मकबरे को खोज निकाला है जिसके बारे माना जाता है कि तीसरी शताब्दी के दौरान चीन के उत्तरी क्षेत्र के बदनाम शासक रहे काओ काओ को इसी में दफन किया गया था। आठ हजार वर्ग फुट क्षेत्र में फैला यह मकबरा शिगाओक्जुए में मिला है। इसमें 130 फुट का गलियारा है जो एक भूमिगत परिसर की ओर जाता है। शिगाओक्जुए मध्य हेनान प्रांत में स्थित पुरातन काल की राजधानी रहे अनयांग के निकट बसा एक गांव है।
इतिहासविदों के अनुसार, काओ एक धूर्त शासक था जिसकी सैन्य और राजनीतिक क्षमता असाधारण थी। इसी क्षमता के चलते वह उत्तरी चीन में 208 से 280 ईसवी के बीच एक मजबूत और काफी संपन्न राज्य का निर्माण करने में कामयाब रहा।
पुरातत्वविदों ने कहा कि उन्होंने दिसंबर 2008 में खोजे गये एक मकबरे से तीन कंकाल बरामद किये हैं। माना जाता है कि ये काओ, उसकी पत्नी और एक नौकर के हैं। इस मकबरे का तब पता चला जब मजदूर ईंट बनाने के लिये मिट्टी खोद रहे थे। द डेली मेल ने खबर दी कि अधिकारियों को यह मकबरा काओ का होने की बात हाल ही में तब पता चली जब उन्होंने मकबरे के निकट रहने वालों से चुराये गये किंग वू ऑफ वेई के शिलालेख को जब्त किया।


ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों की संख्या घटी, भारी घाटा

मेलबर्न, एजेंसी ,भारतीय छात्रों पर हमले की घटनाओं के बाद ऑस्ट्रेलिया में विदेशी छात्रों के पंजीकरण में 21 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है। विदेशी छात्रों की सुरक्षा चिंताओं की वजह से ऑस्ट्रेलिया को 7 करोड़ डॉलर के राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है।
टूरिज्म ऑस्ट्रेलिया के ताजा अनुमान के अनुसार, छात्रों पर हुए हमलों के बाद अगले साल ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने आने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में 4,000 की कमी आएगी। टूरिज्म ऑस्ट्रेलिया की पूर्वानुमान समिति के प्रमुख बर्नार्ड सॉल्ट ने कहा कि छात्रों की संख्या में यह गिरावट भारतीय समुदाय की सुरक्षा चिंताओं की वजह से आएगी।
वीजा आवेदनो के आधार पर उन्होंने कहा कि 2010 में पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया आने वाले भारतीयों की संख्या में 20 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आएगी। साल्ट ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र के राजस्व में 7 करोड़ डॉलर की कमी आएगी, लेकिन पूरे पर्यटन उद्योग को अगले साल मजबूत अर्थव्यवस्था के कारण फायदा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि काफी कठिन रहे 2009 के बाद 2010 में हम सुधार की उम्मीद कर रहे हैं।

बलात्कार आरोपी आईपीएस अधिकारी की तुरंत गिरफ्तारी के आदेश

जयपुर, एजेंसी, राजस्थान के गृहमंत्री शान्ति धारीवाल ने अर्दली की बीबी के साथ कथित बलात्कार करने के आरोपी भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मधुकर टंडन का मामला राज्य पुलिस की विशेष अभियान समूह (एसओजी) के सुपुर्द करते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने आदेश दिया है।
धारीवाल ने सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के साथ मंगलवार को धरने पर बैठी पीड़िता और उसके पति को पुलिस द्वारा उठाए जाने से इनकार करते हुए कहा हमने उसे और उसके पति को धरने से जबरदस्ती नहीं उठाया है।
राज्य के गृहमंत्री शान्ति धारीवाल ने संवाददाताओं से कहा कि मधुकर टंडन प्रकरण गंभीर है और इस मामले की जांच एसओजी के सुपुर्द कर फरार मधुकर टंडन को तुरंत गिरफ्तार करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि मामले में अब तक गिरफतारी नहीं होने तथा इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों का पता लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों को देर रात जबरन नहीं उठाया है, बल्कि वे खुद ही उठकर घर चले गए थे।
गौरतलब है कि सांसद डॉ. किरोडी लाल मीणा ने अपनी अर्दली की बीबी के साथ बलात्कार करने के आरोपी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मधुकर टंडन की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़िता, उसके पति और समर्थकों के साथ बिना पूर्व सूचना के मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में जबरन घुसने का प्रयास के बाद धरने पर बैठ गए थे।
पुलिस ने डॉ. मीणा को देर रात धरना स्थल से गिरफ्तार किया था। डॉ. मीणा ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया था कि आरोपी मधुकर टंडन को जानबूझकर गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। राजस्थान के पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक मधुकर टंडन के सिपाही ने 4 फरवरी 1997 को दौसा के बांदीकुई थाने में मधुकर टंडन के खिलाफ अपनी पत्नी का अपहरण कर बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाकर घटनास्थल से सबूत और अपहरण में प्रयुक्त कार जब्त की थी।

चंद्रग्रहण के दीदार से होगा नए साल का आगाज

चेन्नई, एजेंसी नए साल के पहले ही दिन देशवासियों को चंद्रग्रहण का दीदार होगा। जी हां, नए साल की पहली तारीख को चांद पृथ्वी की गहरी काली छाया से आंशिक तौर पर ढक जाएगा।
तमिलनाडु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केन्द्र के कार्यकारी निदेशक डॉ पी ईयाम पेरुमल ने बताया कि एक जनवरी को नया साल शुरू होने के महज 21वें मिनट यानि 31 दिसंबर की देर रात 12 बजकर 21 मिनट पर चन्द्र ग्रहण की शुरुआत होगी।
ईयाम पेरुमल ने बताया कि ग्रहण की अवधि करीब एक घंटा तीन मिनट होगी और इसका अंत एक बजकर 24 मिनट पर होगा। गौरतलब है कि चन्द्रग्रहण पूर्णिमा के दिन ही दिखाई देता है। चन्द्रग्रहण के दौरान धरती से देखे जाने पर सूरज चांद के सामने आ जाता है।
ईयाम पेरुमल ने बताया कि यह चन्द्र ग्रहण अलास्का, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, एशिया, अफ्रीका, यूरोप ओर आर्कटिक क्षेत्रों के अलावा भारत में भी दिखाई पड़ेगा।

पूर्व डीजीपी राठौड़ को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं

एजेंसी
रुचिका गिरहोत्रा मामले में हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक एसपीएस राठौड़ को अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका पर फिलहाल कोई राहत न देते हुए फैसले को सुरक्षित रखा। साथ ही दोनों ताजा एफआईआर पर जांच के लिए राज्य सरकार ने एक कमेटी गठित की है।
उल्लेखनीय है कि रुचिका (14) के साथ छेड़छाड़ के मामले में दोषी करार दिए गए हरियाणा के इस पूर्व पुलिस प्रमुख के ऊपर फंदा मंगलवार रात तब कसा जब पुलिस ने उनके खिलाफ दो नए एफआईआर दर्ज किए और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले को नए सिरे से खोल दिया। रुचिका ने बाद में आत्महत्या कर ली थी। उनपर लगाई गई ये ताजा धाराएं गैर जमानती हैं।
इससे पहले मीडिया से मुंह छिपाते फिर रहे राठौर बुधवार सुबह को अपने खिलाफ दर्ज नई प्राथमिकियों के मद्देनजर अपने वकील से मिलने के लिए अपने घर से निकले। अपने वकील अजय जैन से मिलने के लिए राठौड़ (67) और उनकी वकील पत्नी आभा ने अदालत परिसर में जैसे ही प्रवेश किया संवाददाता उनके पीछे पड़ गए। अजय जैन इस मामले में राठौड़ का बचाव कर रहे हैं।
रुचिका (14) के साथ छेड़छाड़ के मामले में दोषी करार दिये गये हरियाणा के इस पूर्व पुलिस प्रमुख के ऊपर फंदा मंगलवार रात तब कसा जब पुलिस ने उनके खिलाफ दो नए एफआईआर दर्ज किए और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले को नए सिरे से खोल दिया। रुचिका ने बाद में आत्महत्या कर ली थी।
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में पुलिस की ओर से गड़बड़ी और हत्या के प्रयास सहित रुचिका के भाई को प्रताड़ित करने के मामले में मृतक के पिता सुभाष चंद्र गिरहोत्रा और आशु की शिकायत के आधार पर हरियाणा पुलिस ने राठौड़ के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज किए हैं।
साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्रालय और विधि मंत्रालय भी निचली अदालत के फैसले के खिलाफ राठौड़ को और अधिक सजा देने के लिए अपील करने पर विचार कर रहा है। बहरहाल रुचिका के पिता और उनके वकील प्रकाश भारद्वाज के इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम से दिल्ली में मुलाकात की संभावना जताई जा रही है। उनके साथ रुचिका की सहेली आराधना के पिता भी दिल्ली जाएंगे।
इस महीने की शुरूआत में निचली अदालत ने राठौड़ को छह महीने के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। राठौड़ ने संवाददाताओं के प्रश्नों का भी जवाब देने से इनकार कर दिया। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं।

सोमवार, 28 दिसंबर 2009

86 की उम्र में सेक्शुअल पावर संभव है?

आंध्र प्रदेश के पूर्व गवर्नर नारायण दत्त तिवारी के कथित सेक्स स्कैंडल
के खुलासे के बाद इस बात की चर्चा कम है कि यह टेप सही है या नहीं, बल्कि यह बहस ज्यादा है कि क्या 86 की उम्र में ऐसे आरोप संभव हैं? अगर हैं तो क्या यह नॉर्मल है या ऐबनॉर्मल। इस उम्र में क्या ऐक्टिव सेक्स मुमकिन है? माना जाता रहा है कि 60 साल के बाद पुरुष की सेक्शुअल पावर और डिजायर बहुत कम हो जाती है और 80 की उम्र आने तक वह लगभग खत्म ही हो जाती है।
80 साल की उम्र के बाद भी सेक्शुअल पावर वैज्ञानिक नजरिए से मुमकिन है। यह कहना है सीनियर साइकायट्रिस्ट डॉ. संदीप वोहरा का। उनके मुताबिक, इस उम्र में इतनी क्षमता हालांकि बहुत रेयर है लेकिन कुछ लोग इसे बरकरार रख पाते हैं। जो लोग टॉप पोजिशन में रहते हैं और आस-पास जी हुजूरी करते लोगों के बीच में होते हैं, उनके ब्रेन में एक केमिकल डोपामीन लगातार निकलता है। यह खुशी और उत्तेजना का अहसास करता है। इसकी आदत भी पड़ सकती है और इसका लगातार सीक्रेशन पर्मानेंट डिजायर पैदा कर सकता है। ब्रेन को पहले सोसायटी में अपने रुतबे से जो हाई मिलता था, बहुत मुमकिन है कि कोई इंसान उसे बाद में सेक्स के जरिए ढूंढे। यह भी संभव है कि ऐसे में कोई सेक्स अडिक्ट बन जाए और हर चीज को ताक पर रखकर उसी में लगा रहे।
डॉ. वोहरा कहते हैं कि ईवॉल्यूशनरी साइंस के मुताबिक, पुरुष प्रकृति से पॉलीगेमर (एक से ज्यादा लोगों से संबंध) होता है। अधिकतर पुरुषों के भीतर यह सोच होती है। पर कुछ इसमें ऐक्ट करते हैं, कुछ खुद को रोक लेते हैं तो कुछ को मौके नहीं मिलते। पर जो लोग टॉप पोजिशन में होते हैं उन्हें ज्यादा मौके मिलते हैं।
जाने-माने सेक्सॉलजिस्ट डॉ. प्रकाश कोठारी कहते हैं कि सेक्स की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती। मैं 36 सालों में करीब 50 हजार मरीजों को देख चुका हूं। हर साल अपनी सेक्स संबंधी दिक्कतों के इलाज के लिए 7-8 ऐसे मरीज आते हैं, जो 80 साल से ज्यादा के होते हैं। सेक्स की इच्छा, क्षमता और विचार मरते दम तक रह सकते हैं। यह गलतफहमी है कि 60 साल के बाद सेक्स संभव नहीं है। दरअसल सेक्स दो कानों के बीच में यानी दिमाग में होता है। अगर कोई जवान अपने को बूढ़ा मानने लगे तो उसकी इच्छा और क्षमता पर असर दिखेगा और अगर बूढ़ा भी सोच से जवान है, तो वह खुलकर अपनी जिंदगी जी सकता है। अगर ब्लड प्रेशर या डायबीटीज की शिकायत नहीं है, शरीर स्वस्थ है, नियमित एक्सर्साइज करते हैं और शराब, सिगरेट से दूर रहते हैं, तो यह क्षमता बढ़ती उम्र में भी रहती है। इसमें सोच और पार्टनर का सहयोग बेहद अहम होता है।

ब्रिटनी से शादी करना चाहते हैं जैसन

लंदन।। ऐसी खबरें है कि पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स के बॉयफ्रेंड और मैनेजर जैसन ट्रैवि ने उनसे शादी की
तैयारी शुरू कर दी है। वह शादी की इजाजत लेने के लिए ब्रिटनी के पूर्व पति केविन फेडेरलीन के पास भी गए थे।

ट्रैविक और ब्रिटनी का रोमांस महीनों से चल रहा है और ब्रिटनी भी उनके साथ घर बसाने को तैयार दिख रही हैं। कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर में बताया गया है कि ट्रैविक अब शादी के लिए गंभीर दिख रहे हैं और इसके लिए उन्होंने फेडेरलीन से मुलाकात की। फेडरलीन से ब्रिटनी के दो बच्चे हैं।

एक सूत्र ने कहा, ट्रैविक ने केविन को न केवल ब्रिटनी से अपने प्यार के बारे में बताया बल्कि यह भी कहा कि वह उसके दोनों बच्चों को भी बहुत पसंद करता है। जैसन ने केविन की शुभकामनाएं मांगी।

रॉकिंग होगा स्टार्स का न्यू ईयर

आप इसे सेलिब्रेट करने कहां जा रहे हैं? हमारे बॉलिवुड स्टार्स ने तो प्लैन कर
लिया है। वे अपने-अपने अंदाज में ट्वेंटी टेन का स्वागत करेंगे। कुछ सितारे पहाड़ों, तो कुछ समुद्र किनारे अपने दोस्तों के साथ नए साल की छुट्टियां बिताएंगे। आइए देखते हैं बॉलिवुड में कौन क्या कर रहा हैः

सागर किनारे दिखेंगी सुष्मिता

मैं गोवा जाऊंगी या फिर केरल के बैकवॉटर का मजा लूंगी। हालांकि मैंने अभी तक प्रोग्राम तय नहीं किया है। पर मैं देश के बाहर नहीं जा सकती, क्योंकि मेरी छोटी बेटी के पास अभी पासपोर्ट नहीं है।

लग्जरी क्रूज पर होंगी शिल्पा

मैं भूमध्य सागर की लहरों में क्रूज पर परिवार के साथ समय बिताने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। अगले दो हफ्तों तक मैं समुद्र में रहूंगी और नए साल का स्वागत पर लग्जरी शिप पर ही करूंगी।

परफॉर्मेंस से पैसे कमाएंगी सेलिना

सेलिना जेटली मुंबई के शानदार होटेल जेडब्ल्यू मैरियट में अपनी परफॉर्मेंस से नए साल का स्वागत करेंगी। मतलब यह कि ट्वेंटी टेन की शुरुआत लक्ष्मी वर्षा से हो रही है।

निजाम की नगरी में होंगी जयाप्रदा

समाजवादी पार्टी नेता और स्टार जया प्रदा नववर्ष पर हैदराबाद में अपनी मां के साथ रहेंगी। उनके मुताबिक, किसी भी पर्व पर हमें परिवार के साथ होना चाहिए। हर साल की तरह वह तिरुपति बालाजी मंदिर भी जाएंगी।

शिमला में छुट्टियां बिताएंगे फरदीन

इस साल हम पहाड़ों पर जा रहे हैं। मैं नववर्ष की खुशियां मनाने के लिए अपनी पत्नी (नताशा) के साथ शिमला में पांच दिन की छुट्टियां बिताऊंगा। मैं पहले वहां कभी नहीं गया। इसलिए ज्यादा उत्साहित हूं।

काम करेंगी मुग्धा गोडसे

न्यू ईयर ईव पर काम करेंगी मुग्धा गोडसे और बचा हुआ समय परिवार के साथ बिताएंगी।

फ्रेंड्स संग मजा यानी मिनिषा लांबा

नववर्ष पर अपने करीबी दोस्तों के साथ मस्ती के मूड में हैं बॉलिवुड गर्ल मिनिषा लांबा।

साड्डी दिल्ली विच रहेंगे मनोज वाजपेयी

राजधानी दिल्ली में अपने परिवार के साथ घर में ही 2010 का स्वागत करूंगा। बातचीत, मस्ती, डांस, खाना समेत खुश रहने की हर चीज करूंगा।

नाच-गाकर ऐश करेंगे सुखविंदर

सिंगर सुखविंदर सिंह ने कहा है कि मैं घर पर ही दोस्तों के साथ न्यू ईयर का स्वागत करूंगा। गाना गाऊंगा और नाचूंगा।

मुंबई रॉक करेंगे पूरब कोहली

'रॉक ऑन' फेम न्यू ईयर पूरे आठ साल बाद मुंबई में न्यू ईयर में सेलिब्रेट करने जा रहे हैं।

भाग्यशाली साबित होगा बिग बॉस: विंदू

नई दिल्ली।बिग बॉस-3 जीतने वाले अभिनेता विंदू दारा सिंह को उम्मीद है कि यह शो उनके लिए भी उतना ही भाग्यशाली साबित होगा जितना बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के लिए बिग ब्रदर साबित हुआ था। विंदू ने कहा कि निश्चित रूप से मैं यह सोचता हूं कि यहां से मेरे जीवन में एक सकारात्मक मोड आएगा ठीक वैसे ही जैसे सेलिब्रिटी बिग ब्रदर रियलिटी शो का खिताब जीतने के बाद शिल्पा के जीवन में आया था।
इस शो को जीतने के बाद मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मैं अपने जीवन और करियर में और आगे बढूंगा। विंदू ने कहा कि मेरी इच्छा है कि यह खिताब मेरे करियर को और आगे बढाएगा और मुझे बडे अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं के साथ अच्छी भूमिकाएं करने का मौका दिलाएगा।
गौरतलब है कि सेलिब्रिटी बिग ब्रदर जीतने के बाद शिल्पा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स की टीम खरीदी थीं। वहीं शिल्पा ने अपने खुद के नाम से योगा की सीडी, पाककला की पुस्तकें और कुछ महत्वपूर्ण चीजें लांच की थीं। शनिवार को लोनावाला में फाइनल मुकाबले में मॉडल प्रवेश राणा को पछाडकर विंदू ने बिग बॉस-3 का खिताब जीता।

डेट्रॉयट कांड से खुली अमेरिका की पोल!

वॉशिंगटन ।। लंदन यूनिवर्सिटी के एक्स-स्टूडेंट उमर फारूक अब्दुल मुतल्लब द्वारा शनिवार को डेल्टा एयरलाइं
स के विमान को उड़ाने की कोशिश के मामले ने अमेरिका में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलकर रख दी है। जांच से यह बात सामने आई है कि अल कायदा से रिश्तों के शक में उमर का नाम अमेरिका के टेरर डेटाबेस में शामिल था। इसके अलावा, उमर के पिता ने भी चार सप्ताह पहले अमेरिका को उसके बारे में आगाह किया था। अब सवाल उठ रहे हैं कि इन सबके बावजूद उसे अमेरिका की यात्रा करने की इजाजत कैसे दे दी गई।

उमर ने जांच अधिकारियों से कहा था कि वह अल कायदा के आदेश पर विमान को अमेरिकी धरती पर विस्फोट से उड़ाने जा रहा था। यह भी पता चला है कि 23 साल का उमर विस्फोटक, केमिकल और सिरिंज अपने अंडरवेयर में छिपाकर लाया था। यमन में अल कायदा के एक बम एक्सपर्ट ने उसे इस विस्फोटक का इस्तेमाल करना सिखाया था। उसी ने यह विस्फोटक भी मुहैया कराए थे। उसके इन दावों की जांच चल रही है।

पिछले साल यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से मकैनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले उमर के पिता अल्लाह उमर मुतल्लब एक सम्मानित बैंकर हैं। खुद अल्लाह ने चार सप्ताह पहले नाइजीरिया की राजधानी अबुजा स्थित अमेरिकी दूतावास में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने उमर के धार्मिक विचारों पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि मेरा बेटा किसी तरह के जिहाद में शामिल हो सकता है। यह जानकारी अमेरिका के जांच अधिकारियों को भी दी गई थी।

इसके अलावा इस हमलावर का नाम अमेरिका के टेरर डेटा बेस में भी शामिल है। लेकिन अभी तक इसे फौरी खतरे के तौर पर नहीं देखा गया था इसलिए उसे उड़ान भरने से रोकने वाली नो फ्लाई लिस्ट में शामिल नहीं किया गया था। उसे सामान्य निगरानी सूची में रखा गया था। अधिकारियों का कहना है कि उमर के खिलाफ सूचनाएं इतनी पुख्ता नहीं थीं कि उसका वीजा वापस लिया जाता या उसे हवाई यात्रा से रोका जाता।


Baba Bhuman Shah Mela celebrated with religious fervor at Sangar Sadhan

Mela Baba Bhuman Shah was celebrated with large number of devotees attending from all regions with great religious fervor today at village Sangar Sadhaan near Sirsa. Ashok Tanwar, MP Sirsa, Abhay Singh Chautala INLD, Bharat Singh Beniwal Congress, and several other leaders of various political parties also visited the religious Mela.

About Baba Bhuman Shah:
Baba Bhumman Shah, (born Bhumia Hassa) is counted among the top Udasi saints of India. He was born on April 14, 1687 CE at Behlolpur village , Deepalpur Tehsil, Montgomery District, Punjab (Pakistan), in a family reportedly coming of Kamboj lineage. His father Chaudhury Hassa Ram was a Numbardar and a well-known landlord of Behlolpur. Hassa Ram and his wife Mata Rajo Bai were known to be deeply religious and devotees of Guru Nanak as well as of Baba Sri Chand, the founder of the Udasi Panth. There are several legends and myths connected with Bhumia's early childhood. The story goes that once as a kid, when he was sleeping in his cradle, a cobra came and sat over his chest with his hood spread wide-apart. Mother Rajo was stunned at the scene but as she dared to approach the cradle, the cobra disappeared slowly with no harm to the sleeping kid. Another myth relates to the revival of the dead sparrows; and yet another one deals with restoring to health the lost crops of a poor farmer......so forth and so on. These were taken to be miracles and the peoples from far and wide started to crowd at Bhumia house to have his darshan.
Bhumia went for his schooling at the age of seven. He was very sharp and intelligent student and imbibed the essentials of Hinduism, Sikhism and Islam at a very young age. Besides attending to his religious lessons, Bhumia also performed the worldly chores like grazing cows in the company of other boys of his village. He would take his cows to the forest where he would also carry plenty of food and Jal (water) to run a free-kitchen (Langar) for the passers-by including the ascetics, saints, the poor and the orphans.
Little later, the family would move from Behlolpur to Deepalpur. By the age of fifteen, Bhumia had developed a strong aspiration to become a monk. With the permission of his parents he approached Baba Pritam Das of Pakpattan, the prominent Saint of Udasin Panth who initiated him into a Guru-mantra. On being formally initiated and baptized by Baba Pritam Dass, Bhumia himself became Baba Bhumman Shah. Soon afterwards, he started to preach the religious messages which were always accompanied by Kirtan and free-kitchen (Langar).
It is stated that Chaudhury Lakha Wattu, a Muslim landlord of village Kutub Kot had been arrested for some reasons and was put behind the bars at Lahore by the orders of the Governor of Punjab. Bibi Bakhtawar, Lakha's mother, was a staunch devotee of the Baba. She solicited Baba's blessings for the release of her son and it so happened that Chaudhury Lakha was released from the jail within couple of days. As a result, Lakha and his numerous Muslim relatives from the Wattu tribe also became devoted followers of the Baba. In addition, the tribe also surrendered a village named Kutub-Kot to the Baba which the latter made the centre of his religious activities. Baba Bhumman Shah travelled from village to village to preach his message of love, peaceful coexistence, universal brotherhood, religious-tolerance and equality. He had followers from many denominations including Hindus, Sikhs and Muslems.
Baba also visited the Dargah of Sufi Saint Baba Farid, Golden Temple at Amritsar, and numerous other Sikh and Hindu shrines during his religious itineraries. At village Kutub-Kot, which later became renowned as Dera Baba Bhumman Shah, Baba permanently established the maryada of Kirtan and free kitchen (Langar).
Baba was also a very dedicated Sikh of Guru Gobind Singh. It is told that once, Dashmesh Guru and his Sikh followers were going to Nili Bar when they visited Baba Bhumman Shah and took Langar at the Dera; pleased with Shah's noble mission, Gobind Singh blessed him that his Langar would continue to grow with no shortage of any kind.

सुप्रीम कोर्ट जाएगा रुचिका का परिवार

पंचकूला, रुचिका का परिवार देश भर से मिल रहे समर्थन के चलते पूर्व डीजीपी एसपीएस राठौर के खिलाफ फिर कानूनी लड़ाई शुरू करने जा रहा है। मामले की जांच धारा 306 के तहत कराये जाने की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की जाएगी। रुचिका का केस लड़ रहे अधिवक्ता पंकज भारद्वाज ने रविवार को कलाग्राम में पत्रकारों से बातचीत में कहा, अदालत की छुट्टियां खत्म होने पर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की जाएगी। उन्होंने सीबीआई पर जांच में ढिलाई का आरोप लगाते हुए कहा, जांच एजेंसी इस मामले में धारा 306 भी लगा सकती थी, लेकिन उसने यह धारा नहीं लगाई। अदालत ने भी इस बात को माना है। अत: मामले की दोबारा जांच होनी चाहिये और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। रुचिका के पिता सुभाष चंद्र गिरहोत्रा ने कहा, 28 दिसंबर को रुचिका की बरसी है। लोग इसे जनआंदोलन के रूप में लें और उनकी मृत बेटी को न्याय दिलाने के लिए एकजुट होकर सामने आएं, ताकि दोषी दंडित हो।

शेरा पूछे, कोटला! हाउज दैट!!!

नई दिल्ली, फिरोजशाह कोटला की पिच के कारण दिल्ली शर्मसार हो गई। अनुभव और विश्वास
के बावजूद सिर्फ एक दिन के मैच में ही दिल्ली की छीछालेदर हो गई। ऐसी हालत में कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों पर उठ रही आशंकाएं और भी मजबूत हो जाती हैं। पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल क्रिकेट मैच रद्द होने के बाद काफी चिंतित हैं, लेकिन दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री राजकुमार चौहान इन आशंकाओं और चिंताओं को निराधार मानते हैं।
चौहान का कहना है कि पिच के कारण दिल्ली का मैच रद्द होना शर्म की बात है, लेकिन इसे कॉमनवेल्थ गेम्स के साथ जोड़ना सही नहीं है। हमारे ज्यादातर स्टेडियमों का ढांचा तैयार हो चुका है। सिर्फ फिनिशिंग का काम बाकी है। खेलों के आयोजन में अभी नौ महीनों से ज्यादा का समय है। स्टेडियम समय से काफी पहले ही तैयार हो जाएंगे।
चौहान के अनुसार, केवल दो प्रोजेक्ट ऐसे हैं, जिन्हें लेकर चिंता हो सकती है। पहला बारापूला एलिवेटेड रोड और दूसरा, सलीमगढ़ फोर्ट के पैरलल रिंग रोड। बारपूला प्रोजेक्ट मई तक पूरा होना है। किसी अनहोनी के कारण मई तक काम पूरा नहीं हुआ तो भी इसके बाद चार महीने का समय और रहेगा। सलीमगढ़ प्रोजेक्ट जून-जुलाई तक पूरा हो जाएगा। यही स्थिति यूपी लिंक रोड की भी है। उन्होंने दावा किया कि स्ट्रीट लाइट बदलने का काम जनवरी में पूरा हो जाने की उम्मीद है। स्ट्रीट स्केपिंग और ब्यूटीफिकेशन भी शुरू हो चुका है। गाजीपुर और अप्सरा बॉर्डर का कुछ काम रह भी गया, तो कॉमनवेल्थ गेम्स से उसका कोई सीधा संबंध नहीं है। साइनेज का 50 करोड़ रुपये का टेंडर आ चुका है, यानी हर काम पटरी पर है।
दूसरी तरफ, विजय गोयल मानते हैं कि एक दिन के मैच का वर्क लोड ही हम सह नहीं पाए, तो इतने बड़े पैमाने पर होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स को कैसे मैनेज कर पाएंगे। चिंता इसलिए ज्यादा है, क्योंकि कुछ लोगों ने खेलों को अपनी बपौती बना लिया है। यही स्थिति रही तो दिल्ली निश्चित रूप से शर्मसार होगी। गोयल रविवार को ही खेलगांव देखने गए थे। उनका कहना है कि इन्फ्रास्ट्रक्चर कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। खेलों के आयोजन की तरफ भी किसी का ध्यान नहीं है। केवल स्टेडियमों के निर्माण से ही खेल सफल नहीं हो सकते। न कम्यूनिकेशन की प्लानिंग है, न मीडिया की, न सिक्युरिटी की और न ही रेफरियों व सिस्टम की। आयोजन समिति सोचती है कि दिल्ली सरकार अपनी जिम्मेदारियां निभाएगी, जबकि दिल्ली सरकार इसे केंद का दायित्व मानती है। गोयल कहते हैं कि दिल्ली का मैच रद्द होना एक चेतावनी है। बशर्ते आयोजन समिति इसे चेतावनी के तौर पर ले।

कोटला पर बैन का फैसला 1 महीने में

नई दिल्ली।। आईसीसी ने सोमवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्थल के रूप में फिरोजशाह कोटला पर बैन के फैसले मे
ं उसे 1 महीने का समय लगेगा। रविवार को कोटला की पिच पर जमकर बवाल हुआ। पिच खराब होने के कारण मैच रद्द कर दिया गया था।
आईसीसी के सीईओ हारून लोर्गट ने इस मामले पर कहा, 'कोटला मामले पर हमने बीसीसीआई की प्रतिक्रिया मांगी है और जवाब के लिए उन्हें 14 दिन का समय दिया है। इसके बाद रंजन मदुगले (मुख्य मैच रैफरी) और डेव रिचर्डसन (क्रिकेट जीएम)कोटला पर बैन मामले पर फैसला लेंगे।'
रिचर्डसन क्या फैसला करेंगे, उस पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अभी यह कहना भी सही नहीं होगा कि कोटला की पि अनफिट थी।'
आईसीसी सीईओ ने कहा, 'आईसीसी को कोटला पिच के बारे कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।' उन्होंने कहा, 'मैच रैफरी और मुख्य मैच रैफरी के बीच इस मुद्दे पर चर्चा में 5 दिन लगेंगे और इसके बाद बीसीसीआई को 14 दिन में जवाब देने को कहा जाएगा। अंतिम रिपोर्ट तैयार करना रंजन मदुगले पर निर्भर है जिसमें 10 से 14 दिन लगेंगे। इसलिए यह कहना सही होगा कि इस प्रक्रिया के पूरा होने में लगभग एक महीने का वक्त लगेगा।'

कोटला से छिन सकता है व‌र्ल्ड कप मैच

नई दिल्ली, भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को खतरनाक पिच के चलते रद हुए पांचवें वनडे मैच से बीसीसीआई और डीडीसीए को करोड़ों रुपये की चपत लगी है। विज्ञापन और टीवी राइट्स के जरिए आयोजकों को एक वनडे मैच से करीब चार से पांच करोड़ रुपये की आमदनी होती है। अब प्रायोजक इस मैच का पैसा तो वापस लेंगे ही साथ ही मेजबानों को दर्शकों का भी पैसा लौटाना पड़ेगा। सबसे बड़ा खतरा यह है कि कहीं कोटला पर आईसीसी एक या दो सालों का प्रतिबंध न लगा दे, जैसा इंदौर के साथ हुआ था। इंदौर में तीन ओवर के बाद रद हुए मैच के बाद उस पर दो वर्ष का प्रतिबंध लगा था। डीडीसीए पूरे मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित करेगा। सरकार की तरफ से नामित विभाकर शास्त्री ने कहा कि समिति सप्ताह भीतर रिपोर्ट देगी। अगर सोमवार को प्रतिबंध की घोषणा होती है तो डीडीसीए, बीसीसीआई और आईसीसी को घोर संकट का सामना करना पड़ेगा क्योंकि 2011 में एशियाई उपमहाद्वीप में विश्व कप मैचों का आयोजन होना है। प्रतिबंध की प्रक्रिया में हालांकि एक सप्ताह या उससे अधिक का समय लग सकता है। ऐसी स्थिति में यह पूरा मामला पहले आईसीसी की तकनीकी समिति के पास जाएगा। चूंकि कोटला भी अगले विश्व कप के मैचों की मेजबानी करेगा, इसलिए प्रतिबंध के बाद उसे मेजबानी से हाथ धोना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में बीसीसीआई को यहां होने वाले मैचों के लिए कोई नया सेंटर ढूंढ़ना पडे़गा। यह दिक्कत आईसीसी को भी झेलनी पड़ेगी। उन्हें भी अपने कार्यक्र म में फेरबदल करना पड़ेगा। इस समस्या से बचने के लिए आईसीसी हो सकता है कि इस सेंटर को अधिकतम एक साल के लिए प्रतिबंधित करे अथवा कड़ा आर्थिक जुर्माना लगाकर छोड़ दे। बहरहाल मामला बहुत गंभीर है, आईसीसी इसे कतई हल्के रूप में नहीं लेगी। डीडीसीए के अध्यक्ष अरुण जेटली ने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी थी, लेकिन इस मामले में बोर्ड की भी जिम्मेदारी बनती है क्योंकि उन्होंने भी पिच के लिए अपना विशेषज्ञ भेजा था। दर्शकों और अन्य को जो असुविधा हुई उसके लिए डीडीसीए को खेद है। हम उनसे माफी मांगते हैं। सभी गेट टिकट का पैसा लौटाया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत घोषणा जल्द होगी। जेटली ने आश्वासन दिया कि अगली बार इस तरह की पुनरावृत्ति न हो इसलिए हम पिच के लिए क्वालीफाइड एवं उच्च तकनीकी जानकार से राय लेने के बाद ही पिच का निर्माण करवाएंगे। हम इस मामले में किसी पर दोषारोपण करने के बजाय इसे सुलझाने का प्रयास करेंगे। चेतन चौहान ने कहा कि वह इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हैं लेकिन केवल राज्य संघ को ही दोषी नहीं ठहराया जा सकता।

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP