डबवाली- स्थानीय राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में आज कल गहमागहमी का माहौल है। महाविद्यालय के प्रांगण में मानो नए सत्र में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं की भीड़ का सैलाब उमड़ आया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन गर्ग ने बताया कि जो कोई भी छात्र-छात्रा महाविद्यालय में दाखिला लेना चाहती/चाहते हैं। वह किसी भी कार्यदिवस में आकर महाविद्यालय से परिचायिका (प्रॉस्पैक्ट्स) ले कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सामान्य श्रेणी के लिए परिचायिका का मूल्य 60 रूपये है। जबकि एससी व बीसी श्रेणी के लिए परिचायिका का मूल्य मात्र 15 रूपये निर्धारित किया गया है। श्री गर्ग के अनुसार दाखिलेे की अन्तिम तिथि 30 जून है तथा प्रथम सूची की घोषणा आगामी माह की 5 तारीख को कर दी जाऐगी। उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष 525 छात्र - छात्राओं ने बी. ए. प्रथम, बी. कॉम प्रथम व बी. एस. सी. प्रथम मैडिकल/नॉन मैडिकल कक्षाओं में प्रवेश लिया। महाविद्यालय को पुराने सिविल हस्पताल के भवन में शुरू किया गया था तथा नए भवन हेतु सरकार द्वारा डबवाली गांव स्थित कालांवाली सड़क पर भूमि अधिग्रहण कर ली गई। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में आधुनिक ढंग से निर्मित रसायन, भौतिकी, वनस्पति शास्त्र, प्राणी शास्त्र विषयों की तथा बी. कॉम प्रथम के लिए कम्प्यूटर की प्रयोगशालाऐं स्थापित की गई हैं। महाविद्यालय में आधुनिक मशीनों से भव्य जिमनेजियम बनाया गया है। उन्होंने बताया कि विद्याॢथयों के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद, एन. एस.एस. आदि की समुचित व्यवस्था है। हरियाणा सरकार द्वारा महाविद्यालय में विद्याॢथयों के लिए हर सम्भावित सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
Young Flame Headline Animator
मंगलवार, 29 जून 2010
पात्र अध्यापक संघ हरियाणा की एक अहम् बैठक 30 जून को
डबवाली- पात्र अध्यापक संघ हरियाणा की एक अहम् बैठक कल 30 जून को प्रात: 10 बजे टाऊन पार्क के समीप स्थित जाट धर्मशाला सिरसा में होगी। जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष आनन्द घनघस तथा कानूनी सलाहकार दलीप बिश्रोई संयुक्त रूप से करेंगे। यह जानकारी देते हुए स्थानीय इकाई के प्रधान सन्दीप सोनी तथा उप-प्रधान गुलशन सेठी ने संयुक्त रूप से बताया कि पात्र अध्यापक संघ हरियाणा विगत तीन वर्षों से संघर्षरत है तथा इस संघर्ष की गति को ओर तेज करने के लिए उक्त बैठक में नई रणनीति बनाई जाऐगी तथा उन्होंने पात्र अध्यापक संघ के सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर संगठन को मजबूती प्रदान करें।
मोटरसाईकल स्लिप ,सवार दोनों युवक घायल
डबवाली- स्थानीय बठिण्डा रोड़ पर स्थित सेल टैक्स बैरियर के समीप अचानक कार के आगे आ जाने से मालवा बाई पास की ओर से आ रहा मोटरसाईकल स्लिप हो गया। जिसके फलस्वरूप मोटरसाईकल सवार दोनों युवक घायल हो गए। जिन्हें डबवाली जन सहारा सेवा संस्था के प्रधान आर के नीना एवं सदस्य कुलवन्त सिंह ने उपचार हेतु स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया। प्राप्त जानकारी अनुसार पंजाब क्षेत्र के गांव बादल निवासी 19 वर्षीय सतपाल सिंह पुत्र मक्खन ङ्क्षसह तथा 18 वर्षीय वज ङ्क्षसह पुत्र सुखदेव सिंह जो कि राजमस्त्रिी हैं तथा काम के लिए बादले से डूमवाली जा रहे थे कि मालवा बाई पास पर अचानक आल्टो कार के आगे आ जाने से जब इन्होंने मोटरसाईकल के ब्रेक लगाए तो मोटरसाईकल स्लिप होने से दोनों युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें रैफर कर दिया गया। परिजनों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए स्थानीय हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश हस्पताल में दाखिल करवाया है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
मार्शल आटर्स समर कैम्प का निरीक्षण किया
सिरसा- आज प्रात: स्थानीय हिसार रोड स्थित बिश्नोई धर्मशाला में मार्शल आ
टर्स समर कैम्प के तीसरे दिन ज्योतिषाचार्य डॉ० शशीदेव शबाना ने कैम्प का निरीक्षण किया। डॉ० शबाना ने उपस्थित बच्चों को मार्शल आर्टस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं विशेषकर महिलाओं के लिए मार्शल आर्टस बहुत उपयोगी है जिससे वे अपनी रक्षा स्वयं कर सकें। यह जानकारी देते हुए संस्था के सचिव राजकुमार ने बताया कि इस दौरान डॉ० शबाना ने बच्चों की सहायतार्थ अपनी ओर से 3100 रूपये की राशि संस्था को भेंटस्वरूप दी। उन्होंने मार्शल आर्टस संस्था के प्रधान दलीप जैन, ललित जैन, नर्सिंग बांसल, सुभाष बिश्नोई, सचिव राजकुमार को माता के आशीर्वाद के स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस अवसर पर संसार भूषण दिवाकर, संदीप चौधरी एडवोकेट, सुरेश यादव एडवोकेट सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी मार्शल आटर्स के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
टर्स समर कैम्प के तीसरे दिन ज्योतिषाचार्य डॉ० शशीदेव शबाना ने कैम्प का निरीक्षण किया। डॉ० शबाना ने उपस्थित बच्चों को मार्शल आर्टस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं विशेषकर महिलाओं के लिए मार्शल आर्टस बहुत उपयोगी है जिससे वे अपनी रक्षा स्वयं कर सकें। यह जानकारी देते हुए संस्था के सचिव राजकुमार ने बताया कि इस दौरान डॉ० शबाना ने बच्चों की सहायतार्थ अपनी ओर से 3100 रूपये की राशि संस्था को भेंटस्वरूप दी। उन्होंने मार्शल आर्टस संस्था के प्रधान दलीप जैन, ललित जैन, नर्सिंग बांसल, सुभाष बिश्नोई, सचिव राजकुमार को माता के आशीर्वाद के स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस अवसर पर संसार भूषण दिवाकर, संदीप चौधरी एडवोकेट, सुरेश यादव एडवोकेट सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी मार्शल आटर्स के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।गुरुवार, 24 जून 2010
मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से मिली पालिकाध्यक्षा सिम्पा जैन
आत्मा सिंह गिल, डबवाली ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान रामजी दास, शहरी प्रधान नवरतन बांसल की अगुवाई में आज हरियाणा के मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ नगर पार्षद बिन्दिया महन्त, मधु बागड़ी, सुरजीत चावला, औम प्रकाश बागड़ी, हरनेक सिंह व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जसवन्त सिंह बराड़, कर्मचन्द शर्मा, सुखविन्द्र सूर्या, राकेश बाल्मीकि, गुरजन्ट सिंह बराड़, पूर्व पार्षद डॉ. सन्तोष अरोड़ा सहित कांग्रेस के युवा नेता राजेन्द्र जैन भी मौजूद थे। पालिका अध्यक्षा सिम्पा जैन ने बताया कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आश्वासन दिया है कि इस समस्या का समाधान शीघ्र ही करवा देंगे।
21 वर्षीय युवक के संदिग्ध परिस्थियों में लापता
डबवाली- उपमण्डल के गांव फुल्लो निवासी 21 वर्षीय युवक के संदिग्ध परिस्थियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार लापता युवक अमनदीप सिंह पुत्र बीरबल दास के चचेरे भाई गुरबचन सिंह पुत्र ज्वाला सिंह ने बताया कि अमनदीप सोमवार की सायं लगभग 4 बजे अपनी जेन कार नम्बर एचआर-51-एच-0984 पर घर से गया था। जब वह देर रात तक घर वापिस नहीं लोटा तो उन्होंने उसके मोबाईल पर सम्पर्क किया तो उससे सम्पर्क नहीं हो सका। तत्पश्चात उन्होंने अपने नजदीकी रिश्तेदारों को फोन पर सम्पर्क कर उसके बारे में पूछा तो काई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने बताया कि अमनदीप सिंह के पिता का एक वर्ष पूर्व देहान्त हो चुका है। उनके परिवार में उसकी माता, पत्नी व एक वर्ष का बेटा है। उन्होंने बताया कि बुधवार की प्रात: उन्हें किलियांवाली पुलिस चौंकी से फोन द्वारा सूचना मिली कि लोहगढ़ हैड से दो किलोमीटर की दूरी पर पंजाब क्षेत्र के गांव फत्ताकेरा नहर के समीप एक युवक के कपड़े, चप्पल व मोबाईल फोन मिला है। सूचना के उपरान्त वह घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि उक्त सभी वस्तुऐं लापता युवक अमनदीप की थी। फत्ताकेरा नहर किनारे जांच कर रहे किलियांवाली पुलिस चौंकी के हैड कांस्टेबल अमरीक सिंह ने बताया कि उन्हें बुधवार की प्रात: फत्ताकेरा के पूर्व सरपंच मनविन्द्र सिंह ने यह सूचना दी कि एक युवक के कपड़े, चप्पल व मोबाईल आदि नहर के किनारे पड़ा हैं। सूचना मिलते ही वह तुरन्त घटनास्थल पर पहुंचे तो एक युवक का कुर्ता-पजामा, चप्पल व मोबाईल फोन व कार के टायरों के निशान जोकि नहर की तरफ जाते मिले हैं। हैड कांस्टेबल अमरीक ङ्क्षसह ने आशंका जताई है कि युवक कार सहित नहर में गिरा है। उन्होंने गांव के गोताखोरों को बुलवाया और लापता युवक व कार की तालाश शुरू कर दी लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हुई। इस हादसे की सूचना मिलते ही गांव के आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। किलियांवाली हैड कांस्टेबल अमरीक सिंह ने आज प्रात: कोरगढ़ (रतिया) गांव से तीन गोताखोर जोरा सिंह, राठी सिंह व गुग्गु सिंह को बुलाया है तथा रतिया से आए गोताखोरों व गांववासियों द्वारा नहर किनारे लापता युवक की तालाश जारी है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
पंजाब नेशनल बैंक की शाखा अधिकारियों की गलती के कारन विधिअर्थी बहुमूल्य एक वर्ष बेकार
डबवाली-स्थानीय निवासी नरेश कुमार पुत्र नारायण दास ने प्रधानमन्त्री भारत सरकार व वित्त मन्त्री भारत सरकार को लिखित शिकायत भेजकर इन्साफ दिलवाऐ जाने की मांग की है। उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा है कि उनके बेटे अनुज कौशिक की चण्डीगढ़ स्थित अम्बेडकर कॉलेज में नेशनल काऊंसिल फॉर होअल मैनेजमैंट एण्ड कैटरिंग टैक्रोलॉजी की काऊंसलिंग थी तथा काऊंसलिंग के उपरान्त उनके बेटे का दाखिला चित्तकारा कॉलेज चण्डीगढ़ में हो गया। परन्तु स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक की शाखा अधिकारियों की गलती का नतीजा उन्हें तथा उनके बेटे को भुगतना पड़ा। काऊंसलिंग के लिए 18 जून को बनवाऐं गए दो ड्राफ्ट क्रमश: 1 हजार व 9 हजार शाखा अधिकारियों द्वारा गलत तारीख में जारी कर देने से उनके बेटे का बहुमूल्य एक वर्ष बेकार हो गया। उन्होंने कहा कि 18 जून को जारी ड्राफ्ट पर 21 जुलाई की तारीख अंकित कर दी गई। जब इस सन्दर्भ में बैंक में दूरभाष पर सम्पर्क किया गया तो शाखा प्रबन्धक सेठी ने स्वीकार किया कि उनके अधिकारियों से गलती हुई है परन्तु उनके द्वारा जारी ड्राफ्ट को लेने से कोई इन्कार नहीं कर सकता।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
श्री गुरू जम्भेश्वर भगवान के मन्दिर का शिलान्यास 26 जून करेंगे पूर्व मुख्यमन्त्री भजन लाल
डबवाली- चौटाला रोड़ स्थित श्री बिश्रोई धर्मशाला के प्रांगण में श्री गुरू जम्भेश्वर भगवा
न के मन्दिर का शिलान्यास पूर्व मुख्यमन्त्री एवं सांसद भजन लाल 26 जून को प्रात: 8-15 बजे करेंगे। यह जानकारी देते हुए बिश्रोई सभा डबवाली के सचिव इन्द्रजीत बिश्रोई ने बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश के सवास्थ्य मन्त्री अजय कुमार बिश्रोई करेंगे तथा पूर्व विधायक एवं बिश्रोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष सही राम धारणीया, हरिद्वार के सन्त शिरोमणी स्वामी राजेन्द्रा नन्द एवं मैहराणाधोरा के स्वामी मनोहर दास जी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। हवन यज्ञ प्रात: 7-15 बजे किया जाऐगा तथा मुख्य कार्यक्रम उपरान्त भण्डारा प्रात: 10 बजे आयेाजित होगा। कार्यक्रम को लेकर शहर व आस-पास के बिश्रोई बाहुल्य गांवों में बेहद उत्साह का माहौल है तथा बिश्रोई सभा के पदाधिकारीगण एवं सदस्य विगत एक सप्ताह से शिलान्यास समारोह की तैयारियों में जुटे हुए हैं। विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर आधा दर्जन कमेटियों का गठन किया गया है।
न के मन्दिर का शिलान्यास पूर्व मुख्यमन्त्री एवं सांसद भजन लाल 26 जून को प्रात: 8-15 बजे करेंगे। यह जानकारी देते हुए बिश्रोई सभा डबवाली के सचिव इन्द्रजीत बिश्रोई ने बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश के सवास्थ्य मन्त्री अजय कुमार बिश्रोई करेंगे तथा पूर्व विधायक एवं बिश्रोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष सही राम धारणीया, हरिद्वार के सन्त शिरोमणी स्वामी राजेन्द्रा नन्द एवं मैहराणाधोरा के स्वामी मनोहर दास जी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। हवन यज्ञ प्रात: 7-15 बजे किया जाऐगा तथा मुख्य कार्यक्रम उपरान्त भण्डारा प्रात: 10 बजे आयेाजित होगा। कार्यक्रम को लेकर शहर व आस-पास के बिश्रोई बाहुल्य गांवों में बेहद उत्साह का माहौल है तथा बिश्रोई सभा के पदाधिकारीगण एवं सदस्य विगत एक सप्ताह से शिलान्यास समारोह की तैयारियों में जुटे हुए हैं। विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर आधा दर्जन कमेटियों का गठन किया गया है।राजनैतिक रंग देने के विरोध युवा जन संदेश के संस्थापक गिरीश ठाकुर ने दिया त्यागपत्र
सिरसा-समाज सेवी संस्था युवा जन संदेश रजि. 76 में पिछले कुछ समय से एक गुट द्वारा संस्था को राजनैतिक रंग देने के विरोध के चलते संस्था के संस्थापक गिरीश ठाकुर ने गत दिवस संस्था को अपने साथियों सहित अलविदा कह दिया। उनके साथ संस्था के पदाधिकारी प्रधान श्रवण शर्मा, मुख्य सलाहकार नरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश डोगरा, सदस्य संजय वर्मा ने भी अपने-अपने पदों से त्याग पत्र दे दिया। यह जानकारी देते हुुए संस्था के संस्थापक गिरीश कुमार ने कहा कि युवा जन सन्देश एक विशुद्ध रूप से सामाजिक संस्था है तथा संस्था का मूल उद्देश्य समाज कल्याण तथा गरीबों व असहायों की सेवा करना है न कि राजनीतिक लाभ लेने का। उन्होंने कहा कि संस्था में राजनीति का दखल उन्हें तथा उनके साथियों को सहन नहीं है जिसके चलते उन्होंने अपना त्यागपत्र दिया है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
सिरसा समाचार,
dabwali news,
sirsa news
ज्ञान ज्योति कम्प्यूटर कार्यक्रम के जोन प्रभारी ने किया अचानक निरीक्षण
सिरसा- ज्ञान ज्योति कम्प्यूटर कार्यक्रम के जोन प्रभारी एस. आर्यन अपनी सहयोगी
टीम के साथ निरीक्षण के लिए अचानक ज्ञान ज्योति के रामा मण्डी स्थित सैंटर में पहुंचे। केन्द्र संचालक को अचानक उन्हें इस प्रकार निरीक्षण के लिए देखकर हैरानी हुई लेकिन बाद में सम्पूर्ण रिकार्ड जैसे मासिक सूचना, मासिक प्रशिक्षण शुल्क, दाखिला व उपस्थिति रजिस्टर आदि नियमित पाए तो केन्द्र संचालक के चेहरे पर रौनक दिखी। इसकी जानकारी जब जिला स्तरीय प्रभारियों को मिली तो हाथों-हाथ वे रामा मण्डी के उक्त केन्द्र में पहुंचे। इसके उपरान्त श्री आर्यन ने सम्बन्धित केन्द्र के फ्रैंचाईजी मैनेजर व स्टाफ की एक बैठक ली जिसमें उन्हें आज के आधुनिक प्रशिक्षण सम्बन्धी उपायों की अहम जानकारी दी। श्री आर्यन ने लगभग 20 मिनट तक कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों से भी उनके प्रशिक्षण सम्बन्धी विषयों पर बातचीत की। केन्द्र की गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित देखकर श्री आर्यन प्रसन्न मुद्रा में दिखे तथा केन्द्र संचालकों ने आगामी सभी प्रकार की कार्यवाही अनुबन्धित दिशा-निर्देश के अनुसार ही संचालित करने का आश्वासन दिया। अंत में श्री आर्यन ने सभी फ्रैंचाईजी मैनेजरों व स्टाफ के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। इसके उपरान्त श्री आर्यन अपने पूर्व जोन पानीपत की ओर रवाना हो गए। इस अवसर पर गगनदीप सिंगला, सतीश कुमार, जिला प्रभारी राजेश कुमार, नीरज सिंगला, सैलुजा, सर्वजीत कौर, फतेहाबाद प्रभारी रविन्द्र कांटीवाल, सी.ई.ओ. कुलदीप कुमार उपस्थित थे।
टीम के साथ निरीक्षण के लिए अचानक ज्ञान ज्योति के रामा मण्डी स्थित सैंटर में पहुंचे। केन्द्र संचालक को अचानक उन्हें इस प्रकार निरीक्षण के लिए देखकर हैरानी हुई लेकिन बाद में सम्पूर्ण रिकार्ड जैसे मासिक सूचना, मासिक प्रशिक्षण शुल्क, दाखिला व उपस्थिति रजिस्टर आदि नियमित पाए तो केन्द्र संचालक के चेहरे पर रौनक दिखी। इसकी जानकारी जब जिला स्तरीय प्रभारियों को मिली तो हाथों-हाथ वे रामा मण्डी के उक्त केन्द्र में पहुंचे। इसके उपरान्त श्री आर्यन ने सम्बन्धित केन्द्र के फ्रैंचाईजी मैनेजर व स्टाफ की एक बैठक ली जिसमें उन्हें आज के आधुनिक प्रशिक्षण सम्बन्धी उपायों की अहम जानकारी दी। श्री आर्यन ने लगभग 20 मिनट तक कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों से भी उनके प्रशिक्षण सम्बन्धी विषयों पर बातचीत की। केन्द्र की गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित देखकर श्री आर्यन प्रसन्न मुद्रा में दिखे तथा केन्द्र संचालकों ने आगामी सभी प्रकार की कार्यवाही अनुबन्धित दिशा-निर्देश के अनुसार ही संचालित करने का आश्वासन दिया। अंत में श्री आर्यन ने सभी फ्रैंचाईजी मैनेजरों व स्टाफ के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। इसके उपरान्त श्री आर्यन अपने पूर्व जोन पानीपत की ओर रवाना हो गए। इस अवसर पर गगनदीप सिंगला, सतीश कुमार, जिला प्रभारी राजेश कुमार, नीरज सिंगला, सैलुजा, सर्वजीत कौर, फतेहाबाद प्रभारी रविन्द्र कांटीवाल, सी.ई.ओ. कुलदीप कुमार उपस्थित थे। जांगीड़ ब्राह्मण सभा ने किया शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
सिरसा-जिला जांगीड़ ब्राह्मण सभा द्वारा गत दिवस हिसार में विश्वकर्मा धर्मशाला में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभा के सिरसा जिला के नवनिर्वाचित प्रधान एवं गांव हांडीखेड़ा के पूर्व सरपंच चेतराम सुथार द्वारा विधिवत शपथ ग्रहण की गई। इस अवसर पर चेतराम सुथार ने अपनी इस नियुक्ति पर सभा का आभार व्यक्त किया तथा अपनी इस पद को पूर्ण जिम्मेवारी से निभाने का आश्वासन दिया। श्री सुथार ने जानकारी दी कि सभा द्वारा आगामी बैठक 27 जून रविवार को स्थानीय काठमंडी स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला में बुलाई गई है जिसमें सभा की पिछली कार्यकारिणी द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर मनीराम रोसावा, मनोहर लाल जांगड़ा, साहब राम नहराना, रामकुमार जांगड़ा, मोहर सिंह जांगड़ा, हरपाल सिंह दड़बा सहित जांगीड़ ब्राह्मण समाज के अनेक प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे। अंत में श्री सुथार ने सभी समाज के बन्धुओं से आगामी बैठक में अधिक-से-अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
बुधवार, 23 जून 2010
पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वाधान में वार्ड वाईस योग शिविर
डबवाली-श्री अग्रवाल सभा व पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वाधान में वार्ड वाईस योग शिविर के अन्तर्गत वार्ड नम्बर 3 में स्थित अग्रवाल धर्मशाला में गत 18 जून से जारी योग परिक्षण शिविर आज सम्पन्न हो गया। उक्त योग शिविर में प्रतिदिन की तरह योग शिक्षक वियोगी हरि के मार्गदर्शन में उपस्थित योग साधकों ने प्राणायाम, योगासन व सूक्ष्म व्ययामों का अभ्यास किया। योग शिक्षक ने सन्तुलन को लेकर विस्तार से समझाते हुए बताया कि आहार - व्यवहार व विचार का सन्तुलन ही जीवन का आधार है।
योग करने वाले व्यक्ति के वात, पित्त व कफ तो सन्तुलित हो ही जाते हैं। इसके साथ-साथ
आहार - व्यवहार व विचार भी सन्तुिलत होने लगते हैं। उन्होंने अपनी चर्चा को जारी रखते हुए बताया
कि नमक व दूध को एक ही समय प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह आहार विरूद्ध है। उक्त शिविर
के सफल समापन पर श्री अग्रवाल सभा की तरफ से महामन्त्री राजेन्द्र गुप्ता एडवोकेट व उप-प्रधान राकेश गर्ग ने वियेागी हरि शर्मा द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की प्रशंसा की व सफलता की कामना की। यह जानकारी देते हुए पतंजलि योग समिति के स्थानीय अध्यक्ष अशोक सोनी ने शिविर में भाग लेने वाले योग साधकों का आभार भी जताते हुए बताया कि वार्ड वाईस योग शिविर श्रृंखला के अन्तर्गत आगामी शिविर वार्ड नम्बर 4 में स्थित आर्य विद्या मन्दिर स्कूल के प्रांगण में 24 जून को प्रात: 5 बजे आरम्भ होगा।
जिसका शुभारम्भ पंजाब राज्य बिजली बोर्ड के पूर्व कार्यकारी अभियन्ता यशपाल नरूला करेंगे।
योग करने वाले व्यक्ति के वात, पित्त व कफ तो सन्तुलित हो ही जाते हैं। इसके साथ-साथ
आहार - व्यवहार व विचार भी सन्तुिलत होने लगते हैं। उन्होंने अपनी चर्चा को जारी रखते हुए बताया
कि नमक व दूध को एक ही समय प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह आहार विरूद्ध है। उक्त शिविर
के सफल समापन पर श्री अग्रवाल सभा की तरफ से महामन्त्री राजेन्द्र गुप्ता एडवोकेट व उप-प्रधान राकेश गर्ग ने वियेागी हरि शर्मा द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की प्रशंसा की व सफलता की कामना की। यह जानकारी देते हुए पतंजलि योग समिति के स्थानीय अध्यक्ष अशोक सोनी ने शिविर में भाग लेने वाले योग साधकों का आभार भी जताते हुए बताया कि वार्ड वाईस योग शिविर श्रृंखला के अन्तर्गत आगामी शिविर वार्ड नम्बर 4 में स्थित आर्य विद्या मन्दिर स्कूल के प्रांगण में 24 जून को प्रात: 5 बजे आरम्भ होगा।
जिसका शुभारम्भ पंजाब राज्य बिजली बोर्ड के पूर्व कार्यकारी अभियन्ता यशपाल नरूला करेंगे।
नम्बरदार ऐसोसिऐशन ने दिया उपमण्डलाधीश को मांगपत्र
डबवाली-स्थानीय नम्बरदार ऐसोसिऐशन की एक अहम् बैठक प्रधान बलदेव सिंह की अध्यक्षता में
तहसील कॉम्लैक्स में आज सम्पन्न हुई। जिसमें मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया तथा एक
मांगपत्र उपमण्डलाधीश डॉ. मुनीष नागपाल को सौंपा गया। जिसमें मांग की गई है कि तहसील कॉम्लैक्स में उन्हें एक कक्ष अलॉट किया जाऐ ताकि वे अपने कार्यों को सुचारू रूप से चला सकें। चौकीदारों को मानदेय राशि का भुगतान तहसील कार्यालय से दिया जावे। एक अन्य मांग में उन्होंने कहा है कि अबियाना फीस की माफी आगामी 31 अगस्त 2010 तक दी जाऐ ताकि खतौनियों में आई गल्तियों का सामना नम्बरदारों को न करना पड़े। सभी मांगों को सुनने के पश्चात उपमण्डलाधीश डॉ. मुनीष नागपाल ने ऐसोसिऐशन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उनकी मांगों का समाधान करवा दिया जाऐगा। इस अवसर पर वरिष्ठ उप-प्रधान हरबन्स सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह, सरप्लॅस प्रधान कृष्ण चन्द्र ग्रोवर, उप-प्रधान बलजीत सिंह सहित ऐसोसिऐशन के अनेक सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी ऐसोसिऐशन के कोषाध्यक्ष जयदयाल नम्बरादार ने दी।
तहसील कॉम्लैक्स में आज सम्पन्न हुई। जिसमें मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया तथा एक
मांगपत्र उपमण्डलाधीश डॉ. मुनीष नागपाल को सौंपा गया। जिसमें मांग की गई है कि तहसील कॉम्लैक्स में उन्हें एक कक्ष अलॉट किया जाऐ ताकि वे अपने कार्यों को सुचारू रूप से चला सकें। चौकीदारों को मानदेय राशि का भुगतान तहसील कार्यालय से दिया जावे। एक अन्य मांग में उन्होंने कहा है कि अबियाना फीस की माफी आगामी 31 अगस्त 2010 तक दी जाऐ ताकि खतौनियों में आई गल्तियों का सामना नम्बरदारों को न करना पड़े। सभी मांगों को सुनने के पश्चात उपमण्डलाधीश डॉ. मुनीष नागपाल ने ऐसोसिऐशन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उनकी मांगों का समाधान करवा दिया जाऐगा। इस अवसर पर वरिष्ठ उप-प्रधान हरबन्स सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह, सरप्लॅस प्रधान कृष्ण चन्द्र ग्रोवर, उप-प्रधान बलजीत सिंह सहित ऐसोसिऐशन के अनेक सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी ऐसोसिऐशन के कोषाध्यक्ष जयदयाल नम्बरादार ने दी।
चुनाव पत्रक में आई त्रुटियों को दूर करने का आग्रह किया
डबवाली-शिरोमणी अकाली दल पंच प्रधानी जिला बठिण्डा के बलकरण सह खालसा, खालसा एक्शन कमेटी हाकूवाला के बचित्र सिंह, श्री गुरू ग्रन्थ साहिब सत्कार सभा अलीकां से शिवराज सिंह एवं औढां से जसवीर सिंह तथा अखाड़ा शहीद बाबा दीप सिंह गत्तका पार्टी स्थानीय इकाई के कुलवन्त सिंह द्वारा संयुक्त रूप से माननीय उपमण्डलाधीश डॉ. मुनीष नागपाल की मार्फत एक ज्ञापन माननीय प्रधानमन्त्री महोदय भारत सरकार को सौंपा। जिसमें पंजाब प्रदेश में होने वाले शिरोमणी प्रबन्धक कमेटी के चुनावों के लिए बनाए गए चुनाव पत्रक में आई त्रुटियों को दूर करने का आग्रह किया है। आज प्रात: दिए पत्र में
उन्होंने मांग की है कि भारतीय संविधान के अनुसार मतदान की आयु 18 वर्ष निर्धारित है तथा आयु सीमा 18 वर्ष क्यों नहीं की गई। गुरमति अनुसार प्रत्येक जाति बराबर है तथा जातिवाद का कॉलम हटाया जाए
तथा प्रत्येक पुरूष या महिला के नाम के साथ सिंह तथा कौर का लिखना आवश्यक किया जाए। व्यक्ति हर प्रकार के नशे से दूर तथा केशधारी होना चाहिए तथा प्रत्येक व्यक्ति का फोटोयुक्त पहचान पत्र होना जरूरी किया जाना चाहिए तथा उसी व्यक्ति को मतदान का अधिकार दिया जाना चाहिए जिसका पहचान पत्र बना हुआ हो। उन्होंने मांग की है कि चुनाव पत्रक में आई त्रुटियों को तुरन्त प्रभाव से दूर कर शीघ्र ही नया पत्रक जारी किया जाना चाहिए। जिसमें सिक्ख सिधान्तों को प्रमुखता तथा बल मिले। उन्होंने प्रधानमन्त्री भारत सरकार के अलावा गृह राज्यमन्त्री तथा गुरूद्वारा चुनाव कमीशन को भी पत्र लिखकर
त्रुटियों को सुधारने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे संषर्घ करने को
मजबूर होंगे।
उन्होंने मांग की है कि भारतीय संविधान के अनुसार मतदान की आयु 18 वर्ष निर्धारित है तथा आयु सीमा 18 वर्ष क्यों नहीं की गई। गुरमति अनुसार प्रत्येक जाति बराबर है तथा जातिवाद का कॉलम हटाया जाए
तथा प्रत्येक पुरूष या महिला के नाम के साथ सिंह तथा कौर का लिखना आवश्यक किया जाए। व्यक्ति हर प्रकार के नशे से दूर तथा केशधारी होना चाहिए तथा प्रत्येक व्यक्ति का फोटोयुक्त पहचान पत्र होना जरूरी किया जाना चाहिए तथा उसी व्यक्ति को मतदान का अधिकार दिया जाना चाहिए जिसका पहचान पत्र बना हुआ हो। उन्होंने मांग की है कि चुनाव पत्रक में आई त्रुटियों को तुरन्त प्रभाव से दूर कर शीघ्र ही नया पत्रक जारी किया जाना चाहिए। जिसमें सिक्ख सिधान्तों को प्रमुखता तथा बल मिले। उन्होंने प्रधानमन्त्री भारत सरकार के अलावा गृह राज्यमन्त्री तथा गुरूद्वारा चुनाव कमीशन को भी पत्र लिखकर
त्रुटियों को सुधारने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे संषर्घ करने को
मजबूर होंगे।
मंगलवार, 22 जून 2010
''5वीं ऐतिहासिक श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे 165 श्रद्धालुओं का जत्था 28 जून को होगा रवाना
डबवाली-अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राज्य उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंगला के सानिन्ध्य में ''5वीं ऐतिहासिक श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे 165 श्रद्धालुओं का जत्था 28 जून को प्रात: 6 बजे स्थानीय श्री वैष्णों माता मन्दिर से भगवान शिव शंकर की पूजा-अर्चना के पश्चात् रवाना होगा।
महासम्मेलन के शाखा महामंत्री राकेश गर्ग भीटीवाला ने बताया कि यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को महासम्मेलन द्वारा पंजीकरण के पश्चात् आज यहां श्री वैष्णों माता मन्दिर में महासम्मेलन के शाखा अध्यक्ष प्रीतम बांसल द्वारा फोटोयुक्त पहचान पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जसवन्त राय गर्ग, गौतम गोयल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि एक आवश्यक बैठक कल 23 जून को रात्रि 8 बजे 'अन्नपूर्णा रिसोर्टÓ में रखी गई है। राज्य उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंगला ने बताया कि यात्रा पर जाने वाले सभी 165 यात्रियों से यात्रा पर आने वाली खर्च राशि का आधा हिस्सा प्राप्त किया गया है जबकि आधे हिस्से की राशि एक लाख आठ हजार रूपये उद्योगपति रामनाथ जिन्दल, कृष्ण लाल गुम्बर, राजन सिंगला, प्रीतम बांसल, मंगत राय बांसल ठेकेदार एवं शाम लाल जिन्दल गंगा द्वारा प्रदान की जा रही है। सुप्रसिद्ध ज्योतिषी रमेश सचदेवा द्वारा यात्रियों के सम्मान में श्री वैष्णों माता मन्दिर में जलपान का आयोजन किया जा रहा है। सिंगला ने बताया कि यहां से जाने वाले सभी यात्रियों का जत्था 1 जुलाई को प्रारम्भ होने वाली यात्रा में बालटाल के 14 किलोमीटर कठिन पहाड़ी रास्ते से प्राकृतिक रूप से पवित्र गुफा में प्रवेश्स करेंगे।
महासम्मेलन के शाखा महामंत्री राकेश गर्ग भीटीवाला ने बताया कि यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को महासम्मेलन द्वारा पंजीकरण के पश्चात् आज यहां श्री वैष्णों माता मन्दिर में महासम्मेलन के शाखा अध्यक्ष प्रीतम बांसल द्वारा फोटोयुक्त पहचान पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जसवन्त राय गर्ग, गौतम गोयल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि एक आवश्यक बैठक कल 23 जून को रात्रि 8 बजे 'अन्नपूर्णा रिसोर्टÓ में रखी गई है। राज्य उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंगला ने बताया कि यात्रा पर जाने वाले सभी 165 यात्रियों से यात्रा पर आने वाली खर्च राशि का आधा हिस्सा प्राप्त किया गया है जबकि आधे हिस्से की राशि एक लाख आठ हजार रूपये उद्योगपति रामनाथ जिन्दल, कृष्ण लाल गुम्बर, राजन सिंगला, प्रीतम बांसल, मंगत राय बांसल ठेकेदार एवं शाम लाल जिन्दल गंगा द्वारा प्रदान की जा रही है। सुप्रसिद्ध ज्योतिषी रमेश सचदेवा द्वारा यात्रियों के सम्मान में श्री वैष्णों माता मन्दिर में जलपान का आयोजन किया जा रहा है। सिंगला ने बताया कि यहां से जाने वाले सभी यात्रियों का जत्था 1 जुलाई को प्रारम्भ होने वाली यात्रा में बालटाल के 14 किलोमीटर कठिन पहाड़ी रास्ते से प्राकृतिक रूप से पवित्र गुफा में प्रवेश्स करेंगे।
स्किन एवं हैल्थ से संबंधित जानकारियां देने के लिए शिविर आयोजित
डबवाली - बीते दिवस हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड नेटवर्किंग कम्पनी के तत्वाधान में स्थानीय मीना बाजार स्थित श्रीराम मार्किट में गुरनाज ब्यूटी पार्लर पर स्किन एवं हैल्थ से संबं
धित जानकारियां देने के लिए एक शिविर आयोजित किया गया।
जिसकी अध्यक्षता श्रीमति विमल बजाज द्वारा की गई। उन्होंने उपस्थित लोगों को आधुनिक परिवेश में सौन्दर्य बरकरार रखने संबंधित बेहद महत्त्पूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि आज नामी गिरामी कम्पनियों के सौन्दर्य उत्पादों के नाम पर बाजार में नकली प्रोडक्ट्स की भरमार है, इनसे बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित ब्यूटी पार्लर से ही अपनी साजसज्जा करवानी चाहिए तथा घटिया किस्म के सौंदर्य उत्पादों जैसे क्रीम, पाउडर शैम्पू इत्यादि से परहेज करना चाहिए।
इस अवसर पर कम्पनी के हैल्थ कन्सलटैंट स्किन एवं हैल्थ विशेषज्ञ डॉ. हितेश ने भी उपस्थिति को सम्बोधित किया हैल्थ टिप्स देते हुए उन्होंने कहा कि अगर हम अपने खान पान पर ध्यान दें तथा भोजन में हरी सब्जियों का प्रयोग ज्यादा करें। अधिक से अधिक पानी पीऐं तो हम अपने स्वास्थ्य के साथ साथ सुन्दरता को लम्बी आयु तक बरकरार रख सकते हं।
धित जानकारियां देने के लिए एक शिविर आयोजित किया गया।जिसकी अध्यक्षता श्रीमति विमल बजाज द्वारा की गई। उन्होंने उपस्थित लोगों को आधुनिक परिवेश में सौन्दर्य बरकरार रखने संबंधित बेहद महत्त्पूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि आज नामी गिरामी कम्पनियों के सौन्दर्य उत्पादों के नाम पर बाजार में नकली प्रोडक्ट्स की भरमार है, इनसे बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित ब्यूटी पार्लर से ही अपनी साजसज्जा करवानी चाहिए तथा घटिया किस्म के सौंदर्य उत्पादों जैसे क्रीम, पाउडर शैम्पू इत्यादि से परहेज करना चाहिए।
इस अवसर पर कम्पनी के हैल्थ कन्सलटैंट स्किन एवं हैल्थ विशेषज्ञ डॉ. हितेश ने भी उपस्थिति को सम्बोधित किया हैल्थ टिप्स देते हुए उन्होंने कहा कि अगर हम अपने खान पान पर ध्यान दें तथा भोजन में हरी सब्जियों का प्रयोग ज्यादा करें। अधिक से अधिक पानी पीऐं तो हम अपने स्वास्थ्य के साथ साथ सुन्दरता को लम्बी आयु तक बरकरार रख सकते हं।
आर्य समाज मण्डी डबवाली तथा आर्य विद्या मन्दिर ऐजुकेशन सोसायटी को सुचारू रूप से चलाने के लिए तदर्थ समिति का गठन
डबवाली- आचार्य बलदेव जी प्रधान आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा ने आदेश संख्या 1755 दिनाँक 10 जून 2010 के माध्यम से आर्य समाज मण्डी डबवाली तथा आर्य विद्या मन्दिर ऐजुकेशन सोसायटी को सुचारू रूप से चलाने के लिए तदर्थ समिति का गठन किया है। इस तदर्थ समिति को आर्य समाज तथा आर्य विद्या मन्दिर ऐजुकेशन सोसायटी के समस्त अधिकार दिए गए हैं तथा आदेश के अनुसार मनौनित पदाधिकारियों में प्रधान के पद पर सन्तोष कुमार दुआ, उप-प्रधान औम प्रकाश छाबड़ा, मन्त्री सुदेश कुमार आर्य, कोषध्यक्ष भारत मित्र छाबड़ा, प्रचार मन्त्री के पद पर डॉ. अशोक आर्य का चयन किया गया है। इसके अतिरिक्त डॉ. एनडी वधवा, मनोज कुमार, जगरूप सिंह, जगदीश राय आदि को सदस्यों की सूची में रखा गया है। यह जानकारी देते हुए प्रचार मन्त्री डॉ. अशोक आर्य ने बताया कि उक्त तदर्थ समिति तुरन्त प्रभाव से अपना कार्यभार शीघ्र ही आरम्भ कर देगी ताकि आर्य समाज व आर्य विद्या मन्दिर ऐजुकेशन सोसायटी में चल रही अव्यवस्था, अनियमितताओं को दूर किया जा सके।
हरियाणा पत्रकार संघ चार दिवसीय भ्रमण से लौटा
डबवाली(यंगफ्लेम):हरियाणा पत्रकार संघ सिरसा का दल चार दिवसीय दौरे के बाद सिरसा लौट आया है। यह दल हरियाणा पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष पवनदीप सिंह जौली व महासचिव पंकज धींगड़ा की अगुवाई में कुल्लू-मनाली के भ्रमण के लिए रवाना हुआ था। इस दल में कोषाध्यक्ष रमेश
बिश्रोई, सचिव महेंद्र घणघस, प्रदीप सचदेवा, रोहित लढ़ा, नकुल जसूजा, राजेश चिंडालिया, संजीव शर्मा, डबवाली से फतेह सिंह आजाद, वासुदेव मेहता, सुखपाल सिंह सांवतखेडा, राजीव वढेरा, कालांवाली से श्रवण प्रजापति, नरेश महेश्वरी, बिल्लू यादव, बड़ागुढ़ा से रेशम सिंह शामिल थे। यह दल 16 जून को सिरसा से रवाना हुआ था। भ्रमण से लौटे हरियाणा पत्रकार संघ के जिला महासचिव पंकज धींगड़ा ने बताया कि दल ने सबसे पहले मनाली के प्रसिद्ध हडिम्बा मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद पत्रकार क्लब हाऊस पहुंचे, जहंा उन्होंने खूब आनंद उठाया। उन्होंने बताया कि अगले दिन पत्रकारों का दल रोहतांग के लिए रवाना हुआ। जहां उन्होंने बर्फबारी का जमकर आनंद उठाया।

यहां पर इन दिनों जमकर बर्फबारी हुई है और दुनियाभर से लोग यहां बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए पहुंचे हुए थे। उन्होंने बताया कि पत्रकारों ने मनाली व माल रोड पर मनोरंजन करने तथा वहां की 

हवा व फिजा का आनंद उठाने के बाद लौटते हुए कुल्लू व फ
तेहगढ़ साहिब श्री गुरुद्वारा में जाकर माथा टेका और विश्व कल्याण कीकामना की।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news,
HARYANA PATRAKAR संघ,
media.,
news
सोमवार, 14 जून 2010
नि:शुल्क 5 दिवसीय योग शिविर का शुभारम्भ
डबवाली- पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वाधान में सीनिसर सिटीजन वैल्फेयर ऐसोसिऐशन के लिए स्थानीय सामुदायिक भवन में आज से नि:शुल्क 5 दिवसीय योग शिविर का शुभारम्भ ऐसोसिऐशन के अध्यक्ष सहजिन्द्र सिंह भाटी ने प्रात: 5 बजे किया। ओ३म् ध्वनि व गायत्री मन्त्र के साथ शुरू हुए इस शिविर में योग याधकों को सम्बोधित करते हुए योग शिक्षक वियोगी हरि ने बताया कि बुढ़ापा व जवानी में कोई अधिक अन्तर नहीं है। एक विचार मनुष्य को बूढ़ा बना देता है वो हताश निराश होकर बैठ जाता है। एक दूसरा विचार चलने की प्रेरणा देता है। वह व्यक्ति जवान कहलाता है। समय बदला अनुशासन मनुष्य को सदा जवान रख सकते हैं। एक विचार ने राज कुमार सिद्धार्थ को महात्मा बुद्ध बना दिया, एक विचार ने मोहन दास कर्मचन्द बैरिस्टर को महात्मा गांधी बना दिया। एक विचार ने इन्जीनियर लादेन को आतंकवादी बना दिया। अत: सीनियर सिटीजन को भी पैंशन लेकर घर नहीं बैठना। आज समाज को उनकी ओर अधिक आवश्यकता है। अत: अपना महत्त्व समझें। योग शिक्षक वियोगी हरि ने योग साधकों को श्वासों के नियन्त्रण की कला प्राणायाम का अभ्यास करवाया। उन क्रियाओं का क्रम समय अवधि व लाभ पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बुढ़ापा दवाओं के सहारे हस्पताल में न कटे। अत: अपने दिन की शुरूआत योग से करें। सीनियर सिटीजन समाज को अपनी उपयोगिता दिखाऐं व लम्बी आयु के अनुभवों से समाज का मार्ग दर्शन करें। शिविर का समापन हास्यासन से हुआ। पुनश्च: शिविर में ऐसोसिऐशन के सचिव शशिकान्त, चिमन लाल मिढा, प्राचार्य दर्शन सिंह व अनेक सदस्य उपस्थित रहे तथा उन्होंने समिति के अध्यक्ष अशोक सोनी का धन्यवाद किया।
लेबल:
डबवाली समाचार,
योग शिविर,
सीनियर सिटीजन,
dabwali news
आर्ट ऑफ लिविंग का 6 दिवसीय शिविर सम्पन्न
डबवाली- स्थानीय बाल मन्दिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रांगण में आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वाधान में चल रहा 6 दिवसीय शिविर आज सम्पन्न हुआ। जिसमें मैडम सविता शर्मा ने बताया कि हमें हर व्यक्ति हर परिस्थिति जैसे है उन्हें वैसे ही स्वीकार करना चाहिए। जब हम उसे नहीं स्वीकार करते तो हम दु:खी हो जाते हैं। जैसे हम कार में जा रहे हैं जल्दी पहुंचना है और जाते - जाते कार पंक्चर हो जाती है तो हम परेशान हो जाते हैं। अब जो हो गया उसे स्वीकार करें तो हम कुछ ओर सोच सकते हैं। नहीं तो हमें गुस्सा आता रहेगा। इसी तरह उन्होंने बताया कि हमें हर किसी में जो भी गुण है। उसकी तारीफ करनी चाहिए। जबकि हम उल्टा करते हैं। हम उसमें जो कमी है उसके बारे में बात करते हैं। जब हम किसी के गुणों की तारीफ करते हैं तो वो गुण हमारे में आने लगते हैं। जबकि हम बुराई करते हैं तो हम भारी होने लगते हैं। जब हम किसी की तारीफ करते हैं तो वो तारीफ उस भगवान की होती है। जिसने उसे बनाया है। जैसे हम किसी पेंटिंग की तारीफ करते हैं तो वो तारीफ पेंटिंग की नहीं होती बल्कि पेंटर की होती है। जिसने उसे बनाया है। हमें किसी की तारीफ दिल से करनी चाहिए और बुराई दिमाग से करनी चाहिए। क्योंकि हम जब भी दिल से करते हैं तो दिल खोलकर करते हैं। क्योंकि जब बुराई दिमाग से करेंगे तो सोचकर करेंगे कि करें या न करें। लेकिन हम उल्टा करते हैं तारीफ दिमाग से सोच - सोच कर करते हैं बुराई दिल खोलकर करते हैं। डॉ. प्रेम छाबड़ा ने नरेश शर्मा, हरदेव गोरखी, इन्द्रजीत, युधिष्टर, योगेश, नरेश गुप्ता, भूपिन्द्र सूर्या, प्रवीण, निरंजन, रविन्द्र मोंगा, कौर सिंह, मनीष बांसल, संजय बांसल, संजीव कालड़ा, आशा रानी, सीमा वर्मा, ममता, सरिता, सुरिन्द्र निर्दोष, किरण शर्मा सहित आए हुए सभी का धन्यवाद किया। सभी लोगों ने मिलकर स्कूल में सफाई कर्मचारी भगवान दास की बहन की शादी के लिए 5500 रूपयों व कुछ सामान का योगदान दिया।
डॉ. प्रेम छाबड़ा ने बाल मन्दिर स्कूल की प्रबन्धक कमेटी व खास तौर पर अरूण जिन्दल का धन्यवाद दिया। जिनके सहयोग से ये कैम्प कामयाब हुआ। क्योंकि उन्होंने स्कूल में कैम्प लगाने का स्थान दिया।
उन्होंने ईस्टवुड स्कूल के संजम, मैडम पुष्पिन्द्र व बीना राय का भी धन्यवाद किया। जिनकी बदौलत आर्ट ऑफ लिविंग की शुरूआत हुई। स्कूल में चपड़ासी के पद पर कार्यरत चौरसिया का भी आभार जताया।
डॉ. प्रेम छाबड़ा ने बाल मन्दिर स्कूल की प्रबन्धक कमेटी व खास तौर पर अरूण जिन्दल का धन्यवाद दिया। जिनके सहयोग से ये कैम्प कामयाब हुआ। क्योंकि उन्होंने स्कूल में कैम्प लगाने का स्थान दिया।
उन्होंने ईस्टवुड स्कूल के संजम, मैडम पुष्पिन्द्र व बीना राय का भी धन्यवाद किया। जिनकी बदौलत आर्ट ऑफ लिविंग की शुरूआत हुई। स्कूल में चपड़ासी के पद पर कार्यरत चौरसिया का भी आभार जताया।
लेबल:
आर्ट ऑफ लिविंग,
डबवाली समाचार,
dabwali news
सदस्यता लें
संदेश (Atom)