IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

बुधवार, 8 सितंबर 2010

गैस सॢवस के कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी ने दिखाई ईमानदारी

डबवाली-स्थानीय इण्डेन कम्पनी के काऊंटर डबवाली गैस सॢवस के कार्यालय में कार्यरत महेश नामक युवक ने आज उस समय ईमानदारी का परिचय दिया। जब उपमण्डल के गांव सांवतखेड़ा निवासी चेत सिंह कन्जूमर संख्या 989 अपना घरेलु कुङ्क्षकग गैस सिलेंडर की रिफङ्क्षलग के लिए आए। कार्यालय में उपस्थित महेश को 500 रूपये थमाकर एम्पटी सिलेंडर दिया तथा शेष राशि लेना भूलकर केवल सिलेंडर लेकर अपने गांव वापिस चले गए। जब उन्हें याद आया कि सिलेंडर लेने के पश्चात वह शेष राशि लेना तो भूल गए हैं तो वह उसी समय गैस ऐजन्सी के कार्यालय पहुंचे, उनके पूछने से पहले ही महेश ने उनकी बकाया राशि उन्हें सौंप दी और कहा कि उसने उन्हें आवाज़ भी लगाई थी परन्तु उन्होंने सुनी नहीं। वहां पर उपस्थित लोग तथा चेत ङ्क्षसह उसकी ईमानदारी की सराहना किए बिना नहीं रह सके।

वरिष्ठ पत्रकार फतेह सिंह आजाद के दामाद का निधन

डबवाली-पंजाब केसरी समाचार पत्र के संवाददाता तथा वरिष्ठ पत्रकार फतेह सिंह आजाद के दामाद मलोट निवासी मनजीत सिंह जस्सल का आज 40 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पीजीआई चण्डीगढ़ में उपचाराधीन थे। ज्ञातव्य रहे कि इसी रविवार को उन्हें अचानक ब्रेन हैमरेज हुआ तथा उन्हें उपचार के लिए पीजीआई चण्डीगढ़ ले जाया गया था। वहां जिन्दगी और मौत की लड़ाई में आज मनजीत जस्सल हार गए। आज उनका अन्तिम संस्कार मलोट स्थित शमशान भूमि में किया जाऐगा।

मंगलवार, 7 सितंबर 2010

राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर कामकाज ठप्प

डबवाली-आज ट्रेड यूनियनों इंटेक, एटक, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीसी, एचआईसीसीयू, टीयूसीसी, एलपीएफ के संयुक्त आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर डबवाली में भी व्यापक देखने को मिला। आज प्रात: से ही उक्त यूनियनों से सम्बधित कर्मचारी अपने कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थल पर एकत्रित हुए तथा कमरतोड़ मंहगाई, श्रम कानून का उल्लंघन तथा निजीकरण को लेकर हरियाणा सरकार के खिलॉफ जमकर नारेबाजी की तथा विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय सिरसा रोड़ स्थित 132 केवी सब स्टेशॅन में स्थित श्री हनुमान मन्दिर के सामने आज हरियाणा कर्मचारी ज्वाईंट एक्शन कमेटी की अपील पर एचएसईबी वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने धरना दिया तथा प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलॉफ अपना आक्रोश जाहिर करते हुए हरियाणा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर सुरेश कुमार कड़वासरा, केवल कृष्ण, मनोज कुमार शर्मा, जोगिन्द्र सैनी, राज कुमार, जसविन्द्र कुमार, सतपाल, विजय पाण्डे, पाल ङ्क्षसह, लक्षमण यादव सहित यूनियन के सैंकड़ों कर्मचारी मौजूद थे। इसके अलावा विभिन्न ट्रेड यूनियनों से सम्बन्धित कर्मचारियों ने स्थानीय तहसील कॉम्लैक्स में स्थित उपमण्डलाधीश कार्यालय के समक्ष धरना दिया तथा प्रधानमन्त्री भारत सरकार के नाम एक ज्ञापन उपमण्डलाधीश (ना.) डॉ. मुनीष नागपाल की मार्फत दिया। इससे पूर्व सभी यूनियनों से सम्बन्धित सदस्य तथा कच्चे कर्मचारी सैंकड़ों की तादाद में नई अनाज मण्डी बी-ब्लॉक के समीप स्थित स्वतन्त्रता सेनानी पार्क में एकत्रित हुए तथा एक जनसभा की। जिसे सीटू के जिला प्रधान नत्थू राम भारूखेड़ा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मंहगाई को रोकने में केन्द्र सरकार नाकाम साबित हुई है। विगत दिनों क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा बाढ़ में हजारों टन गेहूँ पानी में बह गया परन्तु सरकार की भ्रष्ट नीतियों के चलते किसी गरीब को गेहूँ नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि रोजगार गारन्टी योजना/कानून को जानबूझकर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया। इस जनसभा को वन विभाग के जिला उप प्रधान अजमेर ङ्क्षसह ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी के ब्लॉक प्रधान सोहन लाल, आंगनवाड़ी की जिला प्रधान वीरो देवी, बलजिन्द्र ङ्क्षसह, सुखदेव ङ्क्षसह सकताखेड़ा, सुखदेव ङ्क्षसह मांगेआना, सुन्दर लाल अबूबशहर, नरेश मसीतां के अलावा अनेक यूनियनों के कर्मचारी मौजूद थे। इस हड़ताल में बैंक कर्मियों के शामिल होने से व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि बसें व रेलगाडिय़ों की सेवा पर इसका कोई असर नज़र नहीं आया।

अनियन्त्रित कार पेड़ से टकराई,दो घायल

डबवाली -नेशनल हाईवे संख्या 10 पर स्थित पंजाब क्षेत्र के गांव मैहना के समीप हुए सड़क हादसे में आज दो युवकों के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय निजी हस्पताल में दाखिल करवाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार अमित पुत्र सतपाल बांसल निवासी श्री दुर्गा मन्दिर रोड़ अपनी कार द्वारा डबवाली से बादल जा रहा था तथा कार उनका ड्राईवर राजवीर ङ्क्षसह पुत्र दिसम्बर दास निवासी प्रेम नगर चला रहा था। अचानक अनियन्त्रित कार सड़क किनारे खड़े किकर के पेड़ से जा टकराई। जिसके फलस्वरूप कार में बैठे दोनों युवक घायल हो गए। वहां पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों बब्बू तथा मोहन लाल ने बताया कि कार की स्पीड बहुत तेज थी तथा चालक कार पर नियन्त्रण नहीं रख पाया। जिसके चलते यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तथा इन्हें हस्पताल पहुंचाया।

झगड़े में एक घायल

डबवाली- उपमण्डल के गांव मौजगढ़ में बीते दिवस हुए झगड़े में एक युवक के गम्भीर घायल होने का मामला उजागर हुआ है। जिसे घायलावस्था में स्थानीय सिविल हस्पताल में उपचार हेतु दाखिल करवाया गया। सिविल हस्पताल में उपचाराधीन हरीश ङ्क्षसह उर्फ हरी चन्द पुत्र पप्पी ङ्क्षसह निवासी मौजगढ़ ने बताया कि वह गांव में स्थित ठेका पर शराब लेने गया था कि वहां पर पहले से मौजूद सरवन ङ्क्षसह पुत्र मेजर ङ्क्षसह तथा उसके 7-8 अन्य साथियों ने बिना कारण उसे जातिसूचक गालियां निकालनी शुरू कर दी। वह वहां से चुपचाप अपने घर की तरफ चल दिया। परन्तु कुछ समय पश्चात सरवन ङ्क्षसह ने उसे पीछे से मोटरसाईकल द्वारा टक्कर मारकर गिरा दिया तथा लात-घूसों से पीटने लगा। झगड़े का शोर सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और वह वहां से भाग गए। उसके परिजनों ने उसे घायलावस्था में उपचार हेतु स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया। झगड़े की सूचना थाना शहर डबवाली में दे दी गई है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बीमा सप्ताह के अवसर पर सांस्कृकि कार्यक्रम का आयोजन

डबवाली - भारतीय जीवन बीमा निगम स्थानीय शाखा कार्यालय में बीमा सप्ताह के अवसर पर आज एक सांस्कृकि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, अध्यापक-अध्यापिकाओं, अभिभावकों तथा अभिकर्ताओं ने सपरिवार हिस्सा लिया। इस अवसर कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। तत्पश्चात ड्राईंग प्रतियोगिता में एमएम स्कूल की छात्रा लवप्रीत प्रथम, विकास हाई स्कूल के छात्र राहुल द्वितीय तथा एलआईसी की स्टॉफ सदस्य श्रीमती सुनीता दुआ की पुत्री गरिमा दुआ तृतीय रही तथा सांत्वना पुरस्कार पारस सोनी को दिया गया तथा नृत्य प्रतियोगिता में एमएम स्कूल, सरस्वती विद्या मन्दिर के विद्याॢथयों ने भाग लिया। उक्त प्रतियोगिताओं में निर्णायक मण्डल की भूमिका श्रीमती सुनीता दुआ, श्रीमती ऊषा शर्मा, श्रीमती डिम्पल मिढा, श्रीमती सवीना बांसल, सुश्री पूजा, नेहा व सुषमा ने निभाई। कार्यक्रम के अन्त में सभी विजेता बच्चों, निर्णायक मण्डल, शाखा में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले पवन तायल तथा अन्य अभिकर्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबन्धक भूषण गोयल, नत्थू राम अग्रवाल, सीपी मैहता, रणजीत ङ्क्षसह मल्हन, विजय मोंगा सहित अनेक गणमान्य अतिथ उपस्थित थे। यह जानकारी सहायक प्रशासनिक अधिकारी पूनम चन्द सुंखरिया ने दी।

सोमवार, 6 सितंबर 2010

इन्टर डिस्ट्रिक्ट पुलिस अधिकारियों की बैठक सम्पन

डबवाली-स्थानीय थाना शहर में आज हरियाणा, पंजाब तथा राजस्थान के पुलिस अधिकारियों की बैठक डीएसपी बाबू लाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें राजस्थान संगरिया से एसएचओ सीआई स्टॉफ जय सिंह, गंगानगर से एचसी बलजीत सिंह, हनुमानगढ़ से एएसआई दुर्गा राम तथा पंजाब से मलोट के थाना सदर से एसएचओ मानविन्द्र सिंह, लम्बी थाना प्रभारी हरिन्द्र सिंह चमेली, फिरोजपुर से एससी सुखदेव सिंह, मोगा से एचसी शविन्द्र कुमार सहित स्थानीय शहर तथा सदर थाना के पुलिस अधिकारियों ने बैठक में शिरकत की। स्थानीय डीएसपी बाबू लाल ने बताया कि डबवाली शहर राजस्थान, पंजाब क्षेत्र की सीमा से सटा होने के कारण तीनों राज्यों की पुलिस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए आपस में विचार - विमर्श करने हेतु इस इन्टर डिस्ट्रिक्ट मीङ्क्षटग का आयेाजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में तीनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने कई अपराधों में वांछित लोगों की सूची एक दूसरे पुलिस धिकारियों को सौंपी ताकि एक दूसरे के राज्यों में बेखौफ घूम रहे अपराधियों को काबू करने में आसानी होगी। स्थानीय थाना प्रभारी विक्रम नेहरा ने पंजाब व राजस्थान पुलिस अधिकारियों से डबवाली के गोल चौंक के समीप बस में हुई सोना लूटने की घटना जिसमें पंजाब पुलिस कर्मचारी के संलिप्त होने के बारे में विचार - विमर्श किया तथा पिछले दिनों नहर से मिले अज्ञात व्यक्तियों के शवों की पहचान के बारे में भी बातचीत की। राजस्थान के पुलिस अधिकारी जय सिंह ने डीएसपी बाबू लाल को कई अपराधों में वांछित व्यक्तियों जो हरियाणा स्टेट से सम्बन्धित हैं की लिस्ट सौंपी, पंजाब पुलिस के अधिकारी मानविन्द्र ने बताया कि इस तरह की बैठक से तीनों राज्यों की पुलिस का मेलजोल बना रहेगा और एक दूसरे को पूरा सहयोग मिलेगा।

मुख्यमन्त्री हुड्डा का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया जाऐगा-- डॉ.सिंह

डबवाली-15 सितम्बर को मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया जाऐगा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से उनके जन्मदिन पर कुष्ट आश्रम में फल वितरित किए जाऐंगे तथा इसी दिन युवा कांग्रेस की ओर से एक रक्तदान शिविर भी लगाया जाऐगा। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर सांसद अशोक तंवर शिरकत करेंगे।
यह बात आज सिरसा रोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में मुख्यमन्त्री के पूर्व कार्यकारी अधिकारी डॉ. केवी सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। श्री सिंह ने बताया कि 15 सितम्बर को डबवाली शहर के नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष पवन गर्ग व ग्रामीण क्षेत्र केअध्यक्ष स. दरबारा सिंह व जगसीर सिंह मिठड़ी विधिवत रूप से अपना कार्यभार सम्भालेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले छह वर्षों में मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा विकास पुरूष के रूप में उभरे हैं। जितने विकास कार्य उन्होंने अपने शासनकाल में करवाऐं हैं, उतने कार्य किसी भी मुख्यमन्त्री ने नहीं करवाए। श्री सिंह ने स्थानीय विधायक अजय सिंह चौटाला पर गरजते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा झूठ की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि चौटाला सरकार के शासनकाल में 1999 में विकास कार्यों के लिए 1800 करोड़ रूपये का बजट पास किया था तथा 2005 में 2200 करोड़ रूपये का बजट पास किया था लेकिन मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने 2010-11 में विकास कार्यों के लिए 18300 करोड़ रूपयों का बजट पास किया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक ने आज तक डबवाली हल्का विकास के लिए कोई भी मांग नहीं रखी। अगर वी मांग वह विकास कार्य के लिए किसी भी तरह की मांग रखेंगे तो मुख्यमन्त्री हुड्डा उसे सहर्ष स्वीकार करेंगे।
वार्ड नम्बर 13 तथा 14 में 33 लाख की लागत से बनेंगे सामुदायिक केन्द्र
मुख्यमन्त्री के पूर्व कार्यकारी अधिकारी डॉ. केवी सिंह ने बताया कि वार्ड नम्बर 13 तथा 14 में नगरपालिका की खाली पड़ी जमीन पर 100 गुणा 68 तथा 50 गुणा 50 के मिन्नी सामुदायिक केन्द्र बनाऐ जाऐंगे। जिसके लिए 33 लाख रूपयों की राशि मन्जूर हो चुकी है। जिसे नगरपालिका द्वारा बनाया जाऐगा तथा 15 सितम्बर को सांसद अशोक तंवर द्वारा मिन्नी सामुदायिक केन्द्र का नींव पत्थर रखा जाऐगा। उन्होंने बताया कि वार्ड नम्बर 13-14 में मिन्नी सामुदायिक केन्द्र बनने से दलित समुदाय के लोगों को सुविधा रहेगी। डॉ. सिंह ने बताया कि सांसद अशोक तंवर द्वारा वैटरनर हस्पताल का भी विधिवत रूप से उद्घाटन किया जाऐगा।
नगरपालिका का प्रधान कांग्रेस का ही बनेगा
डॉ.सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि स्थानीय नगरपालिका का प्रधान कांग्रेस पार्टी का ही बनेगा। उन्होंने बताया कांग्रेस समॢथत सभी पार्षद कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और मिल बैठकर जिसे भी अपना प्रधान बनाऐंगे उसे ही प्रधान बनाया जाऐगा।
शीघ्र होगा राजकीय कॉलेज का निर्माण कार्य
डॉ. सिंह ने बताया कि गांव डबवाली में राजकीयस कॉलेज का निर्माण कार्य शीघ्र आरम्भ कर दिया जाऐगा। उन्होंने बताया कि कॉलेज की भूमि से सम्बन्धित कार्रवाई पूरी कर ली गई है।
शीघ्र बनेगा रेल्वे ओवर ब्रिज
डॉ. केवी सिंह ने बताया कि डबवाली रेल्वे ओवर ब्रिज के लिए 25 करोड़ रूपये की राशि एक्शन प्लॉन में जमा हो चुकी है बाकी रेल्वे ओवर ब्रिजसम्बन्धी कार्रवाई शीघ्र ही पूरी हो जाऐगी। जिसके लिए सांसद अशोक तंवर अपना पूरा प्रयास कर रहे हैं।

शिक्षकों का सम्मान करने वाले ही देश को अच्छी दिशा प्रदान करते हैं--राजेंद्र कुमार

डबवाली- शिक्षकों का सम्मान करने वाले ही देश को अच्छी दिशा प्रदान करते हैं तथा देश की दशा को सदैव सुरक्षित रखते हैं ये शब्द तहसीलदार राजेंद्र कुमार ने वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ द्वारा अपने द्विंगत सदस्य स. मलकीत सिंह की स्मृति में आयोजित अध्यापक सम्मान समारोह तथा प्रथम लाईफ टाईम एचीवमैंट अवार्ड समारोह के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि कहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती व डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात एचपीएस की नटखट संस्था के बाल कलाकारों ने सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज़ किया। उत्तर भारत के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर संजीव शाद के निर्देशन में प्रस्तुत कोरियोग्राफी धीयाँ रूख ते पानी ने उपस्थित जनसमूह को कन्या भ्रूण हत्या रोकने, पेड़ों को न काटने तथा पानी को व्यर्थ न गंवाने का मार्मिक संदेश दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की ओर से लगभग 30 वर्षों तक स्थानीय एमपी कॉलेज की प्रधानाचार्या रही श्रीमती सरला भल्ला को प्रथम लाईफ-टाईम अचीवमैंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें 11 किलो फूलों की माला भी पहनाई गई जोकि विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। संस्था की ओर से गत सत्र के दौरान हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड तथा केन्द्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा में शानदार परिणाम देने वाले 13 अध्यापक-अध्यापिकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में एचपीएस, आर्य विद्या मन्दिर, डीएवी स्कूल, बाल मन्दिर तथा राजा राम स्कूल के विद्याॢथयों ने भाग लिया। एचपीएस के निदेशक एवं प्रधानाचार्य आचार्य रमेश सचदेवा को संस्था ने आइडियल टीचर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मास्टर नत्थू राम अग्रवाल ने अपनी पत्नी की याद में हरियाणा विद्यालय बोर्ड की 10वीं तथा 12वीं कक्षा के सरकारी स्कूलों में अव्वल स्थान हासिल करने वाले बच्चों 1100-1100 रूपये का नगद ईनाम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भावविभोर हुए मैडम सरला भल्ला ने कहा कि वे भले ही डबवाली से दूर चले गए हों परन्तु डबवाली के लोगों का प्यार तथा यहां का शैक्षिक वातावरण सदैव उन्हें याद आता रहता है जो उन्हें डबवाली खींच ही लाता है। संस्था की ओर से आजीवन सदस्य स्वर्गीय डाक्टर तारा चंद की याद में राजकीय मिडल स्कूल सांवत खेड़ा के 11 जरूरतमंद बच्चों को तथा खालसा सीनियर सैकण्डरी स्कूल के दो बच्चों को उनकी शैक्षिक अभिरूचि को ध्यान रखते हुए प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। दर्शन सिंह ने स्वर्गीय मलकीत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला और संस्था की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा अन्य द्विंगत सदस्य मास्टर बलतेज सिंह को भी राम सिंह जी के माध्यम से याद किया गया। मंच संचालन संस्था की सचिव शशिकांत शर्मा तथा आचार्य रमेश सचदेवा ने सामूहिक रूप से किया। प्रोफैसर पूनम वधवा व अंजू रानी तथा एडवोकेट सुरेश चंद्र शर्मा ने कविता पाठ प्रतियोगिता में निर्णायक की अहम् भूमिका अदा की तथा लॉयन अक्स के प्रधान सोनू बजाज, मैडम रूबीना, अनु शर्मा तथा पूनम रानी ने निबंध लेखन प्रतियोगिता का निर्णय सुनाया। इस अवसर पर सतीश जग्गा, मुकेश कामरा, सुधा कामरा, एम.एल.ग्रोवर, शिक्षाविद् आत्मा राम अरोड़ा, पोस्टमास्टर सीएल मिढा, पार्षद रमेश बागड़ी, पीएनबी नवांशहर के प्रबन्धक परमजीत कोचर, सांवत खेड़ा के सरपंच रणजीत सिंह, महेश नारंग, नेहरू स्कूल के पिं्रसीपल हरि प्रकाश शर्मा, सतलुज स्कूल के मैनेजर सत्यप्रकाश शर्मा, गुरू नानक कालेज की प्रिंसीपल इंदिरा अरोड़ा, गुरजंट बराड़, सूरज भण्डारी, प्रोफैसर राकेश वधवा, जगदीश चंद्र गुप्ता एडवोकेट, डॉ. जे.एस. हरचंद, कंचन हरचंद, कानूगो ओम प्रकाश मैहता, परविन्द्र अरोड़ा, विपीन अरोड़ा, रा.व.मा. विद्यालय के प्रिंसीपल बलजिन्द्र सिंह भंगू, कुलवंत सिंह, एनसीसी आफिसर एसपी जोशी व जतिन्द्र शर्मा तथा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

60 वर्षीय वृद्धा का इम्पलांट तकनीक द्वारा दन्त फिक्स

डबवाली- डबवाली के सुप्रसिद्ध गुलाटी डेंटल केअर क्लीनिक में 60 वर्षीय वृद्धा का इम्पलांट (पेच) तकनीक द्वारा जबड़े में दांतों को फिक्स करने का एक ओर आपरेशन को सफलता के अंजाम तक पहुंचा कर दंत शल्य चिकित्सा के इतिहास में मिल पत्थर कायम किया है। क्षेत्र में इम्पलांट विधि को प्रयोग करने वाला यह अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त पहला क्लीनिक है। अमरेरिका के इंटरनैशनल कांग्रेस ऑफ ओरेल इम्पलांटोलेजी से फैलोशिप प्राप्त तथा मुक्तसर के देश भगत डेंटल कालेज में प्रोफेसर व गुलाटी डेंटल केअर क्लीनिक के संचालक डा. मनमीत गुलाटी ने बताया कि पांच घंटे तक चले इस आपरेशन को उन्होंने अपनी पत्नी डा. राखी गुलाटी के सहयोग से सफलतापूर्वक पूरा किया। उन्होंने जानकारी दी कि इस विधि द्वारा फिक्स किये गये दांत अधिक मजबूती से कार्य करते है और बार-बार दांतों को उतारने ओर चढ़ाने के झंझट से छुटकारा मिल जाता है। इस विधि से फिक्स किये गये दांत असली दांतों की तरह से कार्य करते है। इन दांतों को लगाने के बाद असली दांतों की तरह से चने खाने के अलावा गन्ने का स्वाद भी लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा पहले बड़े शहरों और मेडिकल कालेजों तक ही सीमित थी लेकिन उनके द्वारा इस विधि में महारत हासिल करने के बाद रोगियों को यह सुविधा डबवाली में ही प्रदान की जा रही है जिस कारण बड़े पैमाने पर इस विधि द्वारा दांत फिक्स करवाने के इच्छुक उनके पास आ रहे है। उन्होंने बताया कि आने असली दांत खो चुके लोगों के लिए यह विधि अधिक कारगर साबित हो रही है और विशेषकर वृद्धों के लिए यह एक वरदान से कम नही है।

फोटो कैप्शन - 6डीबीएल5-दांत लगाने का आपरेशन करते हुए डा मनमीत गुलाटी..........छाया : कपूर/सुदेश आर्य

शनिवार, 4 सितंबर 2010

6 से 13 सितंबर तक होने वाली टी-20 क्रिकेट लीग को बोर्ड ऑफ क्रिकेट कंट्रोल इंडिया की अनुमति मिली -दिग्विजय सिंह चौटाला

सिरसा-जननायक चौधरी देवीलाल विद्यापीठ में 6 से 13 सितंबर तक होने वाली टी-20 क्रिकेट लीग को बोर्ड ऑफ क्रिकेट कंट्रोल इंडिया की अनुमति मिल गई है जो जेसीडीएनसीए के लिए बड़ी उपलब्धि है।
यह बात आज जननायक चौधरी देवीलाल नेशनल क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने जेसीडी विद्यापीठ में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता को बीसीसीआई के अधीनस्थ कराने के उद्देश्य से उन्होंने तथा जेसीडी विद्यापीठ के चेयरमैन अजय सिंह चौटाला ने आईसीसीआई के अध्यक्ष शरद पवार से मिलकर उन्हें जेसीडी विद्यापीठ में क्रिकेट के उत्कर्ष के लिए किए जा रहे प्रयासों के संदर्भ में जानकारी दी। इस जानकारी के बाद उन्होंने महज तीन दिनों के भीतर जेसीडी विद्यापीठ में होने वाली इस टी-20 क्रिकेट लीग को बीसीसीआई के बैनर तले होने की स्वीकृति प्रदान की। दिग्विजय सिंह चौटाला ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री औम प्रकाश चोटाला करेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अलीखां पटौदी शिरकत करेंगे। इसके अलावा फिल्मी सितारे जाहिद खान और सूफी गायक हंसराज हंस भी अपनी मधुर आवाज से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। जेसीडीएनसीए के अध्यक्ष ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करेंगे। उनके साथ संजय दत्त और सुनील शेट्टी जैसी नामी फिल्मी हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। इसके अलावा फिल्मी नायिका मेघना नायडू भी अपने क्रू मैंबर्स के साथ परफोरम करेंगी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 12 सितंबर को खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैचों में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर प्रख्यात पंजाबी कलाकार जसबीर जस्सी भी अपना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि सिरसा सिजलर्स की टीम ने इस ग्राउंड पर प्रदर्शनी मैच खेलकर पिच और लाइट्स का पूरी तरह अवलोकन कर लिया है और किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश की टीम सिरसा पहुंच चुकी है और शनिवार साढ़े छह बजे सिरसा सिजलर्स के साथ वह प्रदर्शनी मैच खेलेगी। दिग्विजय सिंह चौटाला ने बताया कि जेसीडीएनसीए की ओर से 7 से 11 सितंबर तक दर्शकों के मैच देखने के लिए 25 रुपए की टिकट निर्धारित की गई है जबकि फाइनल मैच देखने के लिए 200 रुपए की टिकट निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि मैचों के दौरान सुरक्षा प्रबंधों का विशेष ध्यान रखा गया है और स्थानीय प्रशासन का इस दिशा में उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस पूरी प्रतियोगिता के दौरान पूर्व टेस्ट क्रिकेटर योगराज सिंह अपने अनुभवों का लाभ सिरसा सिजलर्स की टीम को देंगे। उन्होंने बताया कि सिरसा सिजलर्स की ओर से जो क्रिकेटर्स परफोरम करेंगे उनमें मुख्यता प्रेम प्रतीक, तपन जैन, दीपक चौधरी, सौरभ तिवारी, पुनीत बिष्ट, शाबेज खान, ओमपाल, प्रदीप सांगवान, जेपी यादव, पवन नेगी, अभिषेक सखूजा, विकास लांबा, हकीकत सिंह व लखविंद्र आदि प्रमुख हैं। बरसात के मौसम को देखते हुए उन्होंने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में सुपर सोकर्स का इंतजाम किया गया है जो बरसात के महज 20 मिनट बाद ही ग्राउंड के लेवल को मैच खेलने योग्य बनाएगा। उन्होंने बताया कि जननायक चौधरी देवीलाल विद्यापीठ प्रशासन केवल क्रिकेट ही नहीं बल्कि अन्य खेलों को भी बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह कृतसंकल्प है। दिग्विजय सिंह चौटाला ने बताया कि इस कड़ी में दिसंबर 2010 में जेसीडी विद्यापीठ में ही कबड्डी का अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कराया जाएगा।
इस अवसर पर उनके साथ टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में मीडिया संयोजक डॉ. जयप्रकाश, डॉ. राजेंद्र सिंह टाडा, स्पोट्र्स इंचार्ज मनमोहन सिंह व डॉ. रोशनलाल पूनिया आदि मौजूद थे।

गुरुवार, 2 सितंबर 2010

विधानसभा का संक्षिप्त सत्र मात्र औपचारिकता निभाए जाने का प्रयास--चौटाला

चंडीगढ़,2 सितम्बर: इनेलो ने हुड्डा सरकार द्वारा बुलाए गए विधानसभा के संक्षिप्त सत्र को मात्र औपचारिकता निभाए जाने का प्रयास बताते हुए सत्र की अवधि कम से कम एक हफ्ता किए जाने की मांग की है। इनेलो प्रमुख व हरियाणा के पूर्व मुख्यमन्त्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने गुरुवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश के एक तिहाई से ज्यादा जिलों में बाढ़ का प्रकोप, भूमि अधिग्रहण घोटाले, सरकारी भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति, बढ़ती महंगाई, बिजली-पानी संकट, पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किए जाने व हिन्दू मैरिज एक्ट में संशोधन की सिफारिश किए जाने सहित प्रदेश के समक्ष अनेक अहम् मुद्दे हैं और उन पर व्यापक चर्चा व विचारविमर्श के लिए सत्र की अवधि बढ़ाई जानी चाहिए।
श्री चौटाला ने कहा कि सरकार की नालायकी के कारण प्रदेश के अम्बाला, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, सिरसा, यमुनानगर, करनाल व पानीपत सहित अनेक जिले बाढ़ की चपेट में आए हैं और सरकार प्रभावित लोगों को राहत व सहायता पहुंचाने में पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र में अगर मानसून के दौरान प्रदेश में आई बाढ़ पर व्यापक चर्चा करने के लिए विधायकों को पूरा समय नहीं मिल पाएगा तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारणों, इससे बचाव के लिए पहले से किए जाने वाले प्रबंधों में सरकार की नाकामी और राहत व सहायता कार्यों में प्रशासन व सरकार की विफलता जैसे मुद्दों पर जांच की जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
इनेलो प्रमुख ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के नाम पर प्रदेश में सबसे बड़ा घोटाला हुआ है और गुडग़ांव, फरीदाबाद व पंचकूला जिलों में किसानों को मात्र 20 लाख रुपए एकड़ मुआवजा देकर सरकार अपनी पीठ खुद थपथपा रही है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर पंचकूला के साथ लगते मोहाली में एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहण की गई जमीन के लिए वहां किसानों को डेढ़ करोड़ रुपए प्रति एकड़ मुआवजा मिला है और हुड्डा सरकार ने एयरपोर्ट में अपनी हिस्सेदारी डालते हुए पंजाब के किसानों को डेढ़ करोड़ रुपए की दर पर मुआवजा दिया है। उन्होंने कहा कि वही हुड्डा सरकार हरियाणा के किसानों को इस दर पर मुआवजा देने को तैयार नहीं है। श्री चौटाला ने कहा कि पंजाब के छत गांव के पास एरोसिटी के लिए अधिग्रहण की गई जमीन के लिए किसानों को एक करोड़ 53 लाख रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने के साथ ही लैंड पूलिंग स्कीम भी लागू की गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसान भी इसी तरह की लैंड पूलिंग स्कीम हरियाणा में लागू किए जाने की मांग कर रहे हैं और यहां भी इसे तुरन्त लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुडग़ांव, फरीदाबाद जैसे क्षेत्रों में आज जमीनों के रेट पांच करोड़ रुपए प्रति एकड़ से लेकर 100 करोड़ रुपए प्रति एकड़ तक पहुंच गए हैं और हुड्डा सरकार किसानों को बाजार भाव व हर साल मुआवजा देना तो दूर उन्हें कलेक्टर रेट भी प्रदान नहीं किया जा रहा।
श्री चौटाला ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में हुड्डा सरकार ने तमाम लोकतांत्रिक परम्पराओं व मर्यादाओं का हनन करते हुए सरकारी मशीनरी के बलबूते पर सदस्यों का अपहरण करने व खरीदोफरोख्त करने का कार्य किया है। उन्होंने अम्बाला के उपायुक्त व जींद के अतिरिक्त उपायुक्त का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस एजेंट के तौर पर काम करते हुए जनतन्त्र की हत्या करने का प्रयास किया है। इनेलो नेता ने कहा कि लोकतन्त्र में सरकारें आती-जाती रहती हैं और समय आने पर ऐसे अधिकारियों को सभी बातों का जनता की अदालत में जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद के किसान उनकी उपजाऊ जमीन को परमाणु ताप संयंत्र के लिए अधिग्रहण किए जाने का विरोध कर रहे हैं और इनेलो का भी मानना है कि किसानों की उपजाऊ जमीनों का अधिग्रहण किए जाने की बजाय ऐसी परियोजनाएं बंजर व नकारा भूमि पर लगाई जानी चाहिए। उन्होंने सेज के लिए भी उपजाऊ जमीनें अधिग्रहण किए जाने की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि आज भूमि अधिग्रहण को लेकर जितने मामले अदालतों में हुड्डा सरकार के खिलाफ चल रहे हैं और आए दिन अदालतों से सरकार को लताड़ पड़ रही है, ऐसा उदाहरण पूरे देश में शायद ही कहीं देखने को मिलेगा। पत्रकार सम्मेलन में कलायत के विधायक रामपाल माजरा, पार्टी प्रवक्ता डॉ. केसी बांगड़, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आरएस चौधरी, एमएस मलिक, बीडी ढालिया व इनेलो के प्रदेश महासचिव अशोक शेरवाल भी मौजूद थे।
इनेलो प्रमुख ने कहा कि समगोत्र शादियों पर रोक लगाने के लिए हिन्दू मैरिज एक्ट में संशोधन करने की मांग को लेकर हरियाणा विधानसभा द्वारा एक प्रस्ताव पारित करके केन्द्र के पास भेजने के लिए इनेलो के तीन विधायकों द्वारा स्पीकर को गैर सरकारी प्रस्ताव दिया गया है। उन्होंने कहा कि अशोक अरोड़ा, रामपाल माजरा व कृष्ण पंवार द्वारा दिए गए इस प्रस्ताव में कहा गया है कि भाई-बहन जैसे पवित्र रिश्ते की मर्यादा को बनाए रखने और समगोत्र शादियों पर रोक लगाने के लिए हिन्दू मैरिज एक्ट में संशोधन करने की सिफारिश करते हुए राज्य विधानसभा इस सम्बन्ध में एक प्रस्ताव केन्द्र के पास भेजे। उन्होंने कहा कि एसवाईएल हरियाणा की जीवनरेखा है और हुड्डा सरकार इसे पूरा करवाने के लिए कोई दिलचस्पी नहीं ले रही। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एसवाईएल के अधूरे निर्माण को पूरा करवाने के लिए फैसला हरियाणा के पक्ष में आ चुका है। अदालत के फैसले अनुसार इसे केंद्र ने पूरा करवाना है और इस समय केंद्र व हरियाणा में कांग्रेस की सरकारें हैं। इतना ही नहीं 2005 से 2007 तक हरियाणा व केंद्र के साथ-साथ पंजाब में भी कांग्रेस की सरकार थी लेकिन कांग्रेस ने इसे पूरा करवाने में कभी दिलचस्पी नहीं ली।
श्री चौटाला ने हुड्डा सरकार को घपलों और घोटालों की सरकार बताते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने कॉमनवेल्थ खेलों में हुए घोटालों की जांच करवाने का भरोसा दिलाया है अगर कांग्रेस अध्यक्षा हुड्डा सरकार द्वारा किए गए घोटालों की भी जांच करवाने का आदेश दें तो वे न सिर्फ इसका स्वागत करेंगे बल्कि सोनिया की प्रतिमाएं भी प्रदेश में लगवाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरे देश में सबसे ज्यादा खराब है और अगर किसी को हत्या का मामला दर्ज करवाना हो तो थाने का घेराव करके करवाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बलात्कार की शिकार महिलाओं को मामला दर्ज करवाने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थानों में निर्वस्त्र होना पड़ता है या डीजीपी दफ्तर में आकर आत्महत्या करनी पड़ती है। उन्होंने मनरेगा के घोटालों का भी उल्लेख करते हुए सरकार की आलोचना की।
विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि पिछले छह सालों के दौरान हुड्डा सरकार ने भूमि अधिग्रहण व सीएलयू घोटालों के अलावा और कोई काम नहीं किया। इसी के चलते पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों को जबर्दस्त मुंह की खानी पड़ी और सरकार को सरकारी मशीनरी के माध्यम से निर्वाचित सदस्यों को जोर जबर्दस्ती से उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने राहुल गांधी के युवा सम्मेलनों को मात्र ढकोसला बताते हुए कहा कि कांग्रेस महासचिव के दौरे दौरान प्रदेश के युवाओं पर की गई लाठीचार्ज की इनेलो कड़ी भत्र्सना करती है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ महीने के दौरान युवा इनेलो के कार्यकत्र्ताओं ने न सिर्फ सफल सम्मेलन आयोजित किए बल्कि उनकी गैर हाजिरी में पार्टी कार्यकत्र्ताओं द्वारा जिस दिलेरी व मजबूरी से सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ी गई वे निश्चित तौर पर सराहना व बधाई के पात्र हैं।
इनेलो प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी ने राजीव-लौंगोवाल समझौते की धारा 7 और 9 का विरोध इसलिए किया था क्योंकि इससे हरियाणा के हिस्से का पानी घटाया जा रहा था वहीं दूसरी तरफ चंडीगढ़ को पंजाब के हवाले किए जाने का प्रावधान किया गया था। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के हिस्से का पानी बेवजह बहकर पाकिस्तान जा रहा है और केंद्र सरकार सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को लागू नहीं कर रही। उन्होंने हुड्डा सरकार पर विकास के मामले में भेदभाव बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज सरकार को कर्जा लेकर वेतन चुकाना पड़ रहा है और सरकार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि किसान के खेत को पानी मिलने के लिए ज्यादा से ज्यादा नहरें, माइनर व रजबाहे बनने चाहिए और इसके लिए उनकी पार्टी कार सेवा के लिए भी तैयार है। उन्होंने कहा कि हांसी-बुटाना व एसवाईएल नहर का सबसे ज्यादा विरोध पंजाब के तत्कालीन कांग्रेस मुख्यमन्त्री कैप्टन अमरेंदर सिंह व राजिंदर कौर भ_लऔर राजस्थान के कांग्रेसी मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत कर रहे हैं जिससे कांग्रेस की दोगली नीति उजागर होती है।

दुष्यंत चौटाला ने लिया तैयारियों का जायजा

सिरसा- सिरसा स्थित जननायक चौधरी देवीलाल विद्यापीठ में 6 से 13 सितंबर तक आयोजित होने वाली 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सीईओ व डबवाली के विधायक डा. अजय सिंह चौटाला के ज्येष्ठ पुत्र दुष्यंत चौटाला ने गुरुवार को की गई तैयारियों का जायजा लिया।
दुष्यंत सिंह चौटाला ने खेल मैदान की क्रिकेट पिच के अलावा लाइट्स, कमेंटेटर हॉल, पार्किंग स्थल और दर्शकों के बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने तमाम व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि ये क्रिकेट टूर्नामेंट बेहतर तरीके से संचालित किया जाएगा और दर्शकों के लिए मैचों का आनंद उठाने के लिए तमाम व्यवस्था की गई है। दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि इस 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में दस टीमें अपना दमखम दिखाएंगी। प्रतियोगिता के समापन पर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। उन्होंने बताया कि समापन अवसर पर प्रख्यात पंजाबी कलाकार जसबीर सिंह जस्सी व बलकार सिद्धू दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। दुष्यंत सिंह चौटाला के निरीक्षण के दौरान उनके साथ डॉ. जयप्रकाश, डॉ. राजेंद्र सिंह टाडा और जेसीडी विद्यापीठ के स्पोट्र्स इंचार्ज मनमोहन सिंह मौजूद थे।

मंगलवार, 31 अगस्त 2010

18 वर्षों से जंजीरों में जकड़ा हीरा सिंह

डबवाली-पिछले 18 वर्षों से जंजीरों में जकड़ा गांव पन्नीवाला रूलदू का हीरा अपनी चमक खो चुका है। तेज रफ्तार से दौड़ रही इस दुनियां से बेखबर होकर वह घर के एक कोने में कैदी की भांति जिंदगी जी रहा है।
गुरदीप उर्फ हीरा भाईयों में से सबसे छोटा है। उसकी उम्र 35 वर्ष हो चुकी है। बाल्यकाल से ही हीरा किसी से कुछ नहीं कहता था। स्कूल से वापिस घर आने के बाद वह गुमसुम सा घर के एक कोने में बैठा रहता। जैसे-तैसे उसने गांव के सरकारी स्कूल से पांचवी पास की। लेकिन 6वीं में प्रवेश पाते ही उसने स्कूल जाना छोड़ दिया। जवानी में पांव रखते ही उसे न जाने क्या हुआ वह घर के सदस्यों से बदसलूकी करने लगा। इसी दौरान हीरा के पिता कौर सिंह की हृदय घात से मौत हो गई। वे सिंचाई विभाग में कार्यरत थे। पिता की मौत के बाद हीरा और तनाव में रहने लगा। वह परिवार के सदस्यों से मारपीट भी करने लगा। बिना बताए वह घर से दूर जाने लगा। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य उसे ढूंढकर घर वापिस लाते। हीरा का चैकअप सिरसा और बठिंडा के डॉक्टरों को भी करवाया। डॉक्टरों की सलाह थी कि हीरा मानसिक रूप से बीमार है। उसे घर में ही रखें। हीरा की माता हरबंस कौर (65) निवासी पन्नीवाला रूलदू ने बताया कि उसके तीन बेटों में से हीरा सबसे छोटा है। उसका बड़ा बेटा कुलदीप टेलीफोन विभाग में कार्यरत था। 40 वर्ष की उम्र में उसकी मृत्यु हो गई। उसके पति कौर सिंह की मृत्यु के बाद उसकी जगह उसके मंझले बेटे सुखपाल उर्फ विजय को सिंचाई विभाग में नौकरी मिली। उसकी आशा थी कि हीरा भी पढ़ लिखकर बड़ा आदमी बने। लेकिन भगवान को कुछ ओर ही मंजूर था। शारीरिक रूप से स्वस्थ होते हुए भी 18 वर्षों से अपने बेटे को जंजीरों में कैद देख रही है। वह देखने के सिवा करे तो क्या करे।
हरबंस कौर के अनुसार हीरा को सबकुछ ज्ञात है। वह भोजन, चाय आदि मांगकर लेता है। यहां तक की बीडी पीने का भी शौकीन है। अक्सर अपने भाई से बीडी लेकर अपना शौक पूरा करता है। लेकिन जंजीर खोलते ही आपे से बाहर हो जाता है और मारने को दौड़ता है। उसकी तो बस यही अंतिम इच्छा है कि उसका बेटा सामान्य हो जाए।
इस संदर्भ में सरकारी अस्पताल के एसएमओ डॉ. विनोद महिपाल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अभी उनके सामने यह मामला आया है। हीरा की पूरी मदद की जाएगी। जिला सिरसा में कोई भी मनोरोग चिकित्सक नहीं है। इसके चलते हीरा को रोहतक में भेजा जाएगा। अस्पताल की ओर से रोहतक लेजाने के लिए उसे एम्बूलैंस उपलब्ध करवाई जाएगी।

रविवार, 29 अगस्त 2010

आशिक की मौत, महबूबा अस्पताल में भर्ती

डबवाली-डबवाली के गांव बिज्जुवाली से शुक्रवार रात भागकर एक प्रेमी युगल ने रानियां के गांव सादेवाला के हनुमान मंदिर में शादी रचाई, और शनिवार सुबह 6 बजे के करीब दोनों ने सल्फास खाकर जान देने की कोशिश की। सल्फास के असर से प्रेमी की मौत हो गई और प्रेमिका सिरसा के सिविल अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत में सुधार है।
गांव कुस्सर में रहने वाले बलदेव सिंह का बेटा हरपाल सिंह (22) ड्राइवर है। हरपाल की बुआ जसविंद्र कौर गांव बिज्जुवाली में ब्याही हैं। इस वजह से उसका अक्सर गांव बिज्जुवाली में आना जाना लगा रहता था। बार बार के आने जाने से बुआ के पड़ोस में रहने वाले वीरचंद की पुत्री सरोज (19) और हरपाल के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इस बात की भनक युवती के परिजनों को भी थी और उन्होंेने हरपाल को समझाया भी, लेकिन वह नहीं माना। शुक्रवार रात वह गांव बिज्जुवाली आया और दोनों गांव से भाग निकले।
मंदिर में रचाई शादी
सरोज और हरपाल पहले गांव सादेवाला के हनुमान मंदिर पहुंचे जहां दोनों ने प्रेम विवाह किया। दोनों रात के मंदिर के पास बनी एक ढाणी में रुके और यहां पर हरपाल ने अपनी शादी के जश्न में शराब भी पी। सुबह करीब 6 बजे एकाएक उसने अपनी जेब से सल्फास की गोलियां निकालीं और पानी में घोल कर खुद पीया और सरोज को भी पीने को कहा। सल्फास का घोल पीते ही हरपाल ने दम तोड़ दिया और सरोज की तबीयत बिगड़ने लगी।
सुबह जब गांव सादेवाला का सरपंच सुखविंद्र ने इन दोनों को बेहोश देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पूछताछ के दौरान होश में आई सरोज ने बताया कि हरपाल ने सल्फास की गोलियां खाईं और उसे भी पीने को कहा, लेकिन उसने थोड़ी मात्रा में पी, जबकि हरपाल पूरा घोल पी गया था। सरोज ने बताया कि उन्होंने डरते हुए शादी रचाई, क्योंकि दोनों के घरवाले खिलाफ थे और शायद इसी डर से हरपाल ने यह कदम उठाया।

बुधवार, 25 अगस्त 2010

गैस सर्विस (इण्डेन) के काऊंटर पर बवाल,उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया

डबवाली-स्थानी नई अनाज मण्डी के बी-ब्लॉक में स्थित डबवाली गैस सर्विस (इण्डे) के काऊंटर पर आज उस समय बवाल खड़ा हो गया। जब प्रात: 9 बजे से लाईन में खड़े उपभोक्ताओं को सिलेंडर की डीलिवरी नहीं मिली। प्राप्त जानकारी अनुसार लगभग 150 उपभोक्ता सिलेंडर की सप्लाई हेतु स्थानीय डबवाली गैस सर्विस के काऊंटर पर पहुंचे और कार्यालय में मौजूद स्टॉफ द्वारा अधिकांश उपभोक्ताओं की पर्ची भी काट दी गई। परन्तु लगभग तीन घन्टे धूप में खड़े रह कर इन्तजार करने के पश्चात भी सिलेंडर की सप्लाई नहीं हो पाई तो उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया और आक्रोशित उपभोक्ता अशोक कुमार कॉपी नम्बर 363, पुरूषोत्तम कॉपी नम्बर 2376, रोशन लाल आहूजा कॉपी नम्बर 3283, हरजीत कॉपी नम्बर 4968, अमित कुमार कॉपी नम्बर 4531 सहित अन्य उपस्थित उपभोक्ताओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कार्यालय में मौजूद प्रबन्धक उमा शंकर उपभोक्ताओं को शान्त करने का प्रयास करते रहे। उन्होंने कभी कहा कि गाड़ी का एक्सल टूट गया है तो कभी कहा कि गाड़ी पंक्चर हो गई है। इस दौरान धूप में खड़े रहने से 67 वर्षीय उपभोक्ता सुरजीत सिंह कॉपी नम्बर 3947 को चक्कर आ गया और वह वहीं गिर पड़े। वहां मौजूद अन्य उपभोक्ताओं ने उन्हें सम्भाला तथा पानी वगैरा पिलाकर उन्हें छाया में बैठाया। इस घटना के पश्चात मामला कुछ ओर गहरा जाता परन्तु डबवाली गैस सर्विस के प्रबन्धक उमा शंकर को पता चला कि जिस गाड़ी में सिलेंडर आ रहे थे वह रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और गाड़ी थाना परिसर में खड़ी है। उन्होंने आक्रोशित उपभोक्ताओं को शान्त किया तथा सिलेंडर की सप्लाई हेतु गाड़ी भेजने का आश्वासन दिया। उधर जब थाना शहर डबवाली में सम्पर्क किया गया तो पता चला कि उक्त गाड़ी ने (जिसमें सप्लाई हेतु इण्डेन के सिलेंडर लदे हुए थे) थाना शहर में सिपाही के पद पर कार्यरत रेशम सिंह को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके फलस्वरूप वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। रेशम सिंह को घायलावस्था में स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात सिरसा रैफर कर दिया है। इस सन्दर्भ में हैड कांस्टेबल जय सिंह ने बताया कि उन्होंने डबवाली गैस सर्विस की गाड़ी को इम्पाऊंड कर लिया है परन्तु प्रबन्धक उमा शंकर की गुजारिश व उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी के मद्देनज़र उसमें लदे कुकिंग गैस सिलेंडरों को उतरवाने के लिए गाड़ी को कार्यालय तक भिजवा दिया ताकि उपभोक्ताओं को सिलेंडरों की सप्लाई दी जा सके। बाद दोपहर गाड़ी पहुंचने के पश्चात ही सप्लाई लेकर उपभोक्ताओं को कुछ राहत महसूस हुई।

पुलिस ने 1 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद की

डबवाली-स्थानीय शहर थाना पुलिस ने एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस घटना में आरोपी का दूसरा साथी मौके से फरार गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान किशन पुत्र भागीरथ निवासी शेरगढ़ के रूप में हुई है। जबकि फरार हुआ व्यक्ति बिंद्र पुत्र गुरचरण भी शेरगढ़ का निवासी है। दोनों आरोपियों के खिलॉफ शहर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शहर थाना के प्रभारी उपनिरीक्षक विक्रम नेहरा ने जानकारी देते बताया कि उनके नेतृत्व में एक पुलिस पार्टी ने गांव शेरगढ़ से बडिंग़ खेड़ा जाने वाले सड़क मार्ग पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान गांव शेरगढ़ की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए। उन्होंने बताया कि युवकों को पुलिस ने जैसे ही रूकने का इशारा किया तो उन्होंने मौके से फरार होने का प्रयास किया परन्तु पुलिस ने एक युवक को मोटरसाइकिल समेत धर दबोचा। जबकि उसका दूसरा साथी वहां से फरार हो गया। सन्देह के आधार पर पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसके पास से अफीम बरामद हुई। जिसका वजन एक किलो पांच सौ ग्राम था। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त आरोपियों ने पुलिस की सरकारी ड्यूटी में न केवल बाधा डालने का प्रयास किया। बल्कि पुलिस कर्मियों से दुव्र्यवहार भी किया। दोनों आरोपियों के खिलॉफ मादक पदार्थ अधिनियम तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं 332, 353, 186 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को आज स्थानीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाऐगा ताकि पूछताछ कर अफीम तस्करी के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की जा सके।

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला ने किया पौधारोपण

डबवाली-स्थानीय महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय के प्रांगण में आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला किलियांवाली शाखा द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर एक विचार गोष्टी भी आयोजित की गई। उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए शाखा प्रबन्धक प्रेम गुप्ता ने कहा कि वृक्ष हमारे लिए बेहद उपयोगी हैं तथा इनसे हमें जीवनपर्यन्त स्वच्छ वायु मिलती है। उन्होंने उपस्थिति को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए ताकि हम स्वच्छ व शुद्ध वायु में सांस ले सकें। इस अवसर पर महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के प्रधान डॉ. गिरधारी लाल, प्रिंसीपल श्रीमती आशा गर्ग सहित कॉलेज का स्टॉफ उपस्थित था। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ पटियाला शाखा किलियांवाली का भी अधिकांश स्टॉफ मोजूद था। इस अवसर पर उन्होंने बैंक द्वारा जारी बचत योजनाओं तथा एसबीआई योजना के बारे में भी विस्तार से बताया तथा बैंक में बचत खाता खोलने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज की बचत कल का भविष्य। इसलिए अधिकाधिक बचत करें।

जन्माष्टमी का पर्व आगामी माह की 1 तारीख को मनाया जाऐगा

डबवाली-स्थानीय मन्दिरों में जन्माष्टमी का पर्व आगामी माह की 1 तारीख को मनाया जाऐगा। यह जानकारी देते हुए ब्राह्मण सभा के सचिव मोहन लाल शास्त्री ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन अष्टमी तिथि की अद्र्धरात्रि में रोहिणी नक्षत्र का होना आवश्यक है। इस बार यह योग 1 सितम्बर 2010 को आ रहा है। उन्होंने बताया कि 1 सितम्बर बुधवार के दिन सप्तमी तिथि प्रात: 10 बज कर 50 मिनट तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि प्रारम्भ हो जाऐगी। श्री शास्त्री ने बताया कि 2 सितम्बर को कृतिका नक्षत्र दोपहर 1 बज कर 19 मिनट तक रहेगा। इसके बाद रोहिणी नक्षत्र प्रारम्भ हो जाऐगा। जो दोपहर 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस प्रकार जन्माष्टमी का पावन पर्व 1 सितम्बर को मनाया जाना ही श्रेयस्कर है।

महिला छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल

डबवाली-स्थानीय कबीर बस्ती वार्ड नम्बर 6 की एक महिला बीती रात्रि अपने घर की छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए स्थानीय सिविल हस्पातल में दाखिल करवाया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार भोला सिंह सपरिवार अपने घर की छत पर सो रहा था कि लगभग 10 बजे उनकी पत्नी छिन्द्र कौर उठी और छत के किनारे चली गई। वहां उसे अचानक चक्कर आया और छत से नीचे गिर पड़ी। जिसके फलस्वरूप वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे तुरन्त घायलावस्था में स्थानीय सिविल हस्पातल में दाखिल करवाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात सिरसा रैफर कर दिया।

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP