डबवाली-रणधीर सिंह पन्नीवाला मोरिका को भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला सिरसा का संयोजक नियुक्त किया गया है। उक्त नियुक्ति प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सतेन्द्र परमार ने जिलाध्यक्ष गुरदेव सिंह राही, जिला महासचिव सतीश जग्गा एवं रमेश यादव के अनुमोदन पर की। इससे पूर्व पन्नीवाला मोरीका के सुखमन्द्र सिंह को भी भाजयूमों का जिला सचिव नियुक्त किया जा चुका है। इन नियुक्तियों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एस.डी.कपूर, बलदेव सिंह मांगेआना, बूटा सिंह हैबूआना, हेम राज बांसल, कृष्ण ग्रोवर, जगविन्द्र गांधी मट्ट, प्रवेश घई, कृष्ण कीनीया, अजैब भाटी शेरगढ़, सुशील गर्ग, देस राज, राम किशन मैहता, चानन सिंह पाना, मि_ू सिंह पक्का शहीदां, पूर्ण चन्द, जंगीर सिंह दिवानखेड़ा आदि हर्ष जताते हुये प्रदेशाध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्षा रेणू शर्र्मा, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सतेन्द्र परमार, जगदीश चौपड़ा, गणेशी लाल, जिलाध्यक्ष गुरदेव सिंह राही, जिला महा सचिव सतीश जग्गा व अन्य प्रदेश स्तरीय नेताओं का आभार जताया है।
Young Flame Headline Animator
शुक्रवार, 14 जनवरी 2011
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक गम्भीर रूप से घायल
डबवाली- नेशनल हाई-वे नम्बर 10 पर स्थित उपमण्डल के गांव चोरमार गुरूद्वारा में माथा टेकने स्कूटर पर जा रहे युवकों को पीछे आ रहे एक ट्रक ने कुचल दिया। जिससे दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की गम्भीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे बठिण्डा के लिए रैफर कर दिया। सड़क हादसे की मिली जानकारी मुताबिक शुक्रवार 12 बजे के करीब स्थानीय गोल चौंक बठिण्डा रोड़ निवासी परमिन्द्र सिंह (23 पुत्र निर्मल सिंह, दारा सिंह पुत्र चन्द सिंह (18) व डिप्टी सिंह पुत्र शेर सिंह (20) वैस्पा स्कूटर पर सवार होकर मकर संक्रांति के मेले पर गुरूद्वारा चोरमार माथा टेकने व स्नान करने जा रहे थे कि गांव खुईयां मलकाना से एक किलोमीटर दूर पीछे तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी और तीनों युवकों को कुचलता हुआ फरार हो गया। जिससे एक युवक डिप्टी सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि परमिन्द्र व दारा सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए तभी गांव चोरमार गुरूद्वारा में माथा टेक कर आ रहे मांगेआना का पूर्व सरपंच जल्लौर सिंह सड़क हादसे को देखकर तुरन्त पुलिस ऐम्बूलैंस व डबवाली जनसहारा सेवा संस्था के सदस्यों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस व संस्था की ऐम्बूलैंस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को डबवाली के राजकीय अस्पताल में लाया गया। जहां पर दारा सिंह ने पीड़ा की ताप न सहते हुए दम तोड़ दिया और दूसरे घायल को बठिण्डा के लिए रैफर कर दिया। स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर डिप्टी सिंह के शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु डबवाली के सरकारी अस्पताल में लाया गया। सड़क हादसे की $खबर जैसे ही परिजनों व मौहल्लावासियों को लगी तो पूरे मौहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई और देखते ही देखते सरकारी अस्पातल परिसर में पूरा मौहल्ला एकत्रित हो गया।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
खालसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रांगण में इनाम वितरण समारोह का आयोजन
डबवाली-सिरसा रोड़ पर स्थित खालसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रांगण में वीरवार को प्रात: इनाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला सिरसा के सांसद डॉ. अशोक तंवर ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। इनाम वितरण समारोह की शुरूआत स्कूल की छात्राओं ने शब्द-कीर्तन व अरदास के साथ की। विद्यालय के ङ्क्षप्रसीपल राम सिंह चहल ने विद्यालय की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी और विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्याॢथ
यों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्याॢथयों द्वारा भू्रण हत्या पर आधारित कॉरियोग्राफी ''न मारी, न मारी नी माँ प्रस्तुत कर समारोह में पहुंचे सांसद व
उपस्थिति का मन मौह लिया। इस अवसर सांसद तंव र ने लोहड़ी व मकर संक्रांति की बधाई देते हुए सांसद कोष से 11 लाख रूपये अनुदान राशि देने की घोषण की। इस अवसर पर शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी सदस्य जगदेव ङ्क्षसह मट्टदादू, विद्यालय प्रबन्धक कमेटी के प्रधान इकबाल सिंह पन्नू, रणजीत सिंह एडवोकेट, गुरतेज सिंह सरां सहित अनेक व्यक्ति मौजूद थे। मंच संचालन रंजना रानी ने किया तथा समारोह की देखरेख पीटीआई राजन सिंह द्वारा की गई।

पानी स्टोरेज के लिए बनाई गई डिग्गियों का उद्घाटन
डबवाली -स्थानीय मलोट रोड़ पर स्थित गुरू नानक कॉलेज किलियांवा
ली मण्डी में वीरवार को पानी स्टोरेज के लिए बनाई गई डिग्गियों का उद्घाटन पंजाब के पोलटेक्रिक सचिव व राज्य मन्त्री मेजर भूपेन्द्र सिंह ढिल्लों ने अपने कर - कमलों द्वारा किया तथा कॉलेज प्रांगण में कॉलेज के समस्त स्टाफ के साथ श्री ढिल्लों ने लोहड़ी का पर्व मनाया तथा वहां पर उपस्थित सभी को लोहड़ी व मकर संक्रांति की बधाई दी। कॉलेज की ङ्क्षप्रसीपल डॉ. इन्दिरा अरोड़ा ने बताया कि कॉलेज के प्रांगण में पिछले 30 वर्षों से बन्द पड़ी पानी की डिग्गियों को साफ व रिपेयर करवाकर दौबारा आरम्भ किया गया है। पंजाबी विभाग की लैक्चरार डॉ. अमृतपाल कौर ने बताया कि दिन प्रति दिन पैदा हो रही जल समस्या को लेकर इन डिग्गियों को शुरू किया गया है तथा इन डिग्गियों में वाटर सप्लाई के साथ-साथ नहर का पानी भी स्टोर किया जाऐगा ताकि कॉलेज के प्रांगण में लगे पेड़-पौधों के लालन-पालन के लिए पानी की कमी न हो सके। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों कॉलेज के प्रांगण में एक हजार से ज्यादा पौधों का रोपण किया गया है। इस अवसर पर कॉलेज के उप-प्रधान गुरदयाल सिंह, सह-सचिव नीरज जिन्दल, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी, सदस्य अरूण जिन्दल व सुरजीत सिंह , निजी सचिव सुखवीर सिंह के अलावा कॉलेज का स्टाफ उपस्थित था।

डबवाली में नगर पालिका का बहुमत कांग्रेस के पक्ष में-अशोक तंवर
डबवाली-सिरसा जिले के सांसद अशोक तंवर ने डबवाली के कांग्रेस समर्थित नगर पार्षदों को नसीहत दी है कि वे स्वार्थ की राजनीति का त्याग कर पार्टी हित में कार्य करे। मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी डा. केवी सिंह के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि डबवाली में नगर पालिका का बहुमत कांग्रेस के पक्ष में आया है। अगर कांग्रेसी पार्षद चाहेंगे तो डबवाली नगर पालिका का दोबारा प्रधान भी कांग्रेस पार्षदों में ही होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे शीघ्र ही नगर पार्षदों की एक बैठक लेंगे और उन्होंने एकजुट करने का प्रयास करेंगे।नगर पालिका प्रधान पद के लिए एक दूसरे की टांगों खींच रहे नगर पार्षदों को नसीहत देते हुए युवा सांसद ने कहा कि जनता ने उन्होंने विकास कार्य करवाने के लिए चुन कर भेजा है वे कुर्सी की लड़ाई को भूल कर जनता के हित के लिए कार्य करे।
सांसद अशोक तंवर ने कहा कि डबवाली में ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र करवाया जायेगा। इसके लिए वे डा. केवी सिंह से मिल कर कार्य कर रहे हंै। आज यहां सिरसा रोड़ पर डा. केवी सिंह के कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डबवाली में फाटक बंद रहने के कारण लगने वाला जाम एक बड़ी समस्या है जिसके लिए ओवरब्रिज का निर्माण अति आवश्यक है इसके शीघ्र निर्माण के लिए वे प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि राजमार्ग चार लेन का बनाने के कारण ओवरब्रिज के नक्शे में बदलाव आया है जिस कारण इसके तकनीकी पहलुओं को पूरा करने के लिए इसके निर्माण कार्य में देरी हो रही है। उन्होंने कहा डबवाली ओवरब्रिज को शीघ्र बनाने की मांग उन्होंने बढ़ते कदम रैली में मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी। मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य करवाने का आश्वासन दिया है।
उन्होंने पत्रकारों से सवालों का जवाब देते हुए बताया कि राजकीय कालेज के नये भवन के निर्माण के लिए तकनीकी तौर पर हरी झंडी मिल चुकी है। उन्होंने इसके लिए पैसा भी जारी हो गया है शीघ्र ही भवन का निर्माण कार्य आरंभ करवाया जायेगा।
युवा सांसद ने बताया कि सरकार के लिए किसान हित सर्वपरि है। भूमि के अर्जन के समय किसानों को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा मिले इसके लिए पुख्ता प्रबंध किये गये है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में किसान को 82 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया है। इस मौके पर पत्रकारों द्वारा यूरिया की किल्लत का मामला उठाये जाने पर उन्होंने बताया कि सिरसा जिले में पांच रैक लग चुके है और किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन को कड़े निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि यूरिया की खेप को बढ़ाने के लिए वे संबंधित विभाग के बात भी कर रहे है। इस मौके पर कांग्रेस के जिला प्रधान मलकीत सिंह खोसा, ब्लाक प्रधान जगसीर सिंह मिठड़ी, शहरी प्रधान पवन गर्ग, संदीप चौधरी, वेदपाल डांगी, कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान प्रकाश बांसल, बख्तावर मल दर्दी, विनोद बांसल, केशव शर्मा जगदीप सूर्य, रमेश बागड़ी, दीपक बाबा सहित भारी संख्या में कांगे्रस कार्यकत्र्ता मौजूद थे। इसके उपरांत सांसद खालसा स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। बच्चों को आशीष देने के साथ-साथ उन्हें पुरस्कार दे कर सम्मानित किया। इस मौके पर डा. इकबाल सिंह पन्नू, राम सिंह चहल, रणजीत सिंह वकील, डा. एस.एस. गुलाटी, सतीश जग्गा व संजय मिढ़ा सहित भारी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Ashok Tanwar,
dabwali news,
MP Sirsa
बुधवार, 12 जनवरी 2011
भाखड़ा नहर में गिरी गाय को गांववासियों द्वारा सकुशल बाहर निकला
डबवाली-उपमण्डल के गांव खोखर से गुजरती हुई भाखड़ा नहर में गिरी गाय को गांववासियों द्वारा सकुशल बाहर निकालकर नेक काम किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खोखर गांव से गुजरती हुई भाखड़ा नहर में आज प्रात: के समय अचानक एक गाय फिसल जाने से नहर में गिर गई। वहां से गुजर रहे प्रेम कुमार नामक युवक को इसका पता चलने पर उसने शोर मचाते हुए तुरंत इसकी सूचना गांववासियों को दी। जिस पर उत्साही युवकों काली सिंह, गोशी, सीता सिंह व अन्य लोगों ने नहर के तेज प्रवाह की चिंता न करते हुए बहती हुई गाय को गांव पन्नीवाला रूलदू के पास से सकुशल बाहर निकाल लिया।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानन्द पर एड्स जनजागरूकता रैली निकाली
डबवाली- स्थानीय कॉलोनी रोड़ स्थित भगवान श्री कृष्ण कॉलेज ऑफ ऐजूकेशन (बी. एड. महिला महाविद्यालय) की छात्राओं ने राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस पर रैड रिब्बन कल्ब की ईंचार्ज सुशीला हुड्डा के नेतृत्व में एड्स जनजागरूकता अभियान के तहत जनजागरूकता रैली निकाली। उक्त रैली को बी. एड. कॉलेज के प्रांगण से हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन कुमार अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उनके साथ भगवान श्री कृष्ण कॉलेज ऑफ ऐजूकेशन प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता एडवोकेट उपस्थित थे। एड्स जनजागरूता रैली कॉलेज प्रांगण से आरम्भ होकर पूरे नगर की परिक्रमा करने के बाद कॉलेज प्रांगण में जाकर सम्पन्न हुई। आमजन को एड्स जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए छात्राओं ने अपने हाथों में स्लोग्र लिखी तख्तीयां पकड़ी हुई थी। जिस पर लिखा था कि प्यार फैलाऐं-एड्स नहीं तथा एड्स की मार-करे लाचार। कॉलेज छात्राओं ने नशे तथा इस भयंकर बीमारी से बचने के लिए अपनी आवाज़ बुलन्द की। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पूनम गुप्ता ने बताया कि आज का युवा वर्ग नशे व एड्स जैसी बीमारी से ग्रसित होता जा रहा है तथा इससे बचाव के लिए युवा वर्ग तथा आमजन को जागरूक होना चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज का टीङ्क्षचग व नॉन टीङ्क्षचग स्टाफ भी मौजूद था।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
लोगों ने एक यूरिया खाद के भरे ट्रक को काबू किया
डबवाली- बीती रात उपमण्डल के गांव जोगेवाला में लोगों ने एक यूरिया खाद के भरे ट्रक को काबू कर लिया। जबकि दूसरे खाद से भरे ट्रक को ड्राईवर भगा ले जाने में सफल हो गया। गांववासियों ने इसकी सूचना थाना शहर पुलिस को दी। मौका पर पहुंचे थाना प्रभारी बलवन्त ङ्क्षसह जस्सु ने खाद से भरे ट्रक को ड्राईवर सहित अपने कब्जे में लेकर थाना शहर में ले आए। जोगेवाला सोसाईटी के सदस्य जग्गा ङ्क्षसह ने बताया कि बीती रात साढ़े 9 बजे के करीब इसे सूचना मिली कि गांव की सोसाईटी में यूरिया खाद से भरे दो ट्रक आए हैं और जब वह सोसाईटी के कार्यालय में पहुंचा और सचिव बीकर ङ्क्षसह को इसकी सूचना दी। मौका पर पहुंचे सचिव बीकर ङ्क्षसह ने बताया कि यह यूरिया खाद के ट्रक हमारी सोसाईटी के नहीं तो उन्होंने ट्रक ड्राईवर बलवन्त से पूछा तो उसने बताया कि दोनो ट्रक जोगेवाला की सोसाईटी के हैं। इतने में गांव के ओर लोग भी जमा हो गए तभी वहां डबवाली की स्थानीय फर्म हन्स राज हमेश कुमार पक्केवाले के मालिक भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि यह खाद से भरे ट्रक उनके हैं और गल्ती से गांव जोगेवाला आ गए हैं लेकिन गांववासी भड़क गए और खाद से भरे ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। जबकि दूसरा ड्राईवर ट्रक को भगा ले गया। इस बारे में जब थाना शहर प्रभारी बलवन्त ङ्क्षसह जस्सु से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि रात 10 बजे के करीब उनके पास गांववासियों का फोन आया था और उन्होंने खाद को अपने कब्जे में ले लिया था। लेकिन पूरी छानबीन करने के पश्चात खाद के ट्रक को सही पाया गया। फर्म हन्स राज हमेश कुमार द्वारा प्रस्तुत बिल सही पाए जाने पर ट्रक उक्त फर्म को सौंप दिया गया।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने बीडीपीओ कार्यालय के समक्ष हरियाणा सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया
डबवाली- अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के स्थानीय महिला व पुरूष मजदूरों ने इकाई के प्रधान सुखदेव सिंह सकता खेड़ा के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर बुधवार को बीडीपीओ कार्यालय के समक्ष हरियाणा सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। इस धरने में गांव डबवाली, अबूबशहर, सकता खेड़ा, भारूखेड़ा हैबूूआना व अन्य गांव के मनरेगा मजदूरों ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। धरने पर बैठे अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के हरियाणा प्रदेश के ट्रेसरर राज कुमार शेखूपुरिया, जिला प्रधान माला राम, सचिव नरेश कुमार, किसान सभा के जिला अध्यक्ष प्रह्लाद ङ्क्षसह भारू खेड़ा ने अपनी मांगों के बारे में बताया कि मनरेगा मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित सौ दिन का रोजगार नहीं दिया जाता और न ही मजदूरों को समय पर मजदूरी का भुगतान किया जाता है। उन्होंने बताया कि स्थानीय अफसर अपनी मनमर्जी से रोजगार दे देते हैं किसी भी मजदूर को 100 दिन का रोजगार नहीं मिल पाता। जिससे मजदूरों को भूखों मरने की नौबत आ गई है। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत अगर कोई मजदूर काम मांगने आता है तो उसकी अर्जी नहीं ली जाती। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा गरीबी रेखा के नीचे आने वाले गरीबों को आवंटित किए गए प्लॉटों की रजिस्ट्रीयां तो दे दी हैं लेकिन प्लॉटों का अभी तक कब्जा नहीं दिया गया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मनरेगा के तहत मजदूरों को 100 दिन के रोजगार को 150 दिन किया जाए और दिन प्रति दिन बढ़ती मंहगाई को मद्देनज़र रखते हुए मजदूरी 179 रूपये से बढ़ाकर 200 रूपये की जाए। उन्होंने सरकार से यह भी मांग की है कि जो गांवों में विकास कार्य करवाया जाता है उनको भी मनरेगा के साथ जोड़ा जाए और महिलाओं के लिए अलग से रोजगार की सुविधा मुहैया करवाई जाए उन्होंने सरकार से मांग की है कि रोजगार गारन्टी कानून को सुचारू रूप में लागू किया जाए। उन्होंने हरियाणा सरकार को चेतावनी भरे लहजे में बोलते हुए कहा कि अगर हरियाणा सरकार ने उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया जाता तो 28 जनवरी को उपायुक्त कार्यालय में धरना दिया जाऐगा तथा उसके बाद 23 फरवरी को दिल्ली में भी घेराव किया जाऐगा।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
मंगलवार, 11 जनवरी 2011
कार व बस की भिड़न्त में कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत
डबवाली- बीती रात शहर से 15 किलोमीटर की दूरी पर डबवाली-बठिण्डा
सड़क मार्ग पर कार व बस की भिड़न्त में कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान रमनदीप पुत्र राम निवास, जगरूप सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव नथाना व कर्मजीत सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी गांव कल्याण सुखा के रूप में हुई है। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार रात 8 बजे के करीब रमनदीप, जगरूप सिंह व कर्मजीत सिंह अपनी सेंटरो कार नम्बर पीबी-03-यू-7629 में डबवाली से गांव नथाना जा रहे थे कि संगत मण्डी के समीप अचानक सामने से आ रही बठिण्डा-जयपुर चहल ट्रांस्पोर्ट कम्पनी की एक बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। तीनों कार सवार युवक कार में ही फंस गए और घटना के बाद बस चालक बस को वहीं छोड़कर फरार हो गया। सड़क हादसे की खबर सुनते ही संगत तथा आस-पास के लोग एकत्रित हो गए, तभी माँ जगदम्बा वैल्फेयर कल्ब की ऐम्बूलैंस द्वारा मरीज को लुधियाना छोड़कर संस्था सदस्य राजू डबवाली वापिस आ रहा था कि दुर्घटनास्थल रूका तथा गांववासियों के सहयोग से घायलों को कार से बाहर निकालने का कार्य आरम्भ कर दिया। सूचना मिलते ही जन सहारा सेवा संस्था के सदस्य पाली ङ्क्षसह ऐम्बूलैंस सहित घटनास्थल पर पहुंचे तथा तीनों घायलों को उपचार के लिए बठिण्डा के राजकीय अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने तीनों घायलों को मृत घोषित कर दिया। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही थाना संगत मण्डी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और बस को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरम्भ कर दी। सोमवार प्रात: थाना संगत मण्डी चौकी ईंचार्ज सन्दीप भाटी सिविल हस्पताल पहुंचे और मृतक जगरूप के नजदीकी रिश्तेदार हरमिलाप के ब्यान पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने व दुर्घटना करने के तहत मामला दर्ज कर बस चालक की तालाश शुरू कर दी है।

सोमवार, 10 जनवरी 2011
श्री गुरू गोबिंद सिंह के प्रकाश उत्सव को लेकर इलाके में नगर कीर्तनों का जोश
डबवाली-श्री गुरू गोबिंद सिंह के प्रकाश उत्सव को लेकर इलाके में नगर कीर्तनों का जोश देखते ही बनता है इस कड़ी में जहा कल देर शाम तक डबवाली के गुरूद्वारा सिंह सभा द्वारा नगर कीर्तन निकाला गया।व्ही आज डबवाली हल्के के गाँव सावंत खेडा में भी नगर कीर्तन निकला गिया , इस नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस नगर कीर्तन की अगुवाई पांच प्यारों द्वारा की जा रहीथी ,डबवाली में नगर कीर्तन शहर के मुख्य बाजार में स्थित गुरूद्वारा सिंह सभा से शुरू होकर शहर के कलोनी रोड, बस स्टैंड, गोल चौंक, जी.टी. रोड से हाता हुआ वापिस अपने गतंव्य स्थान पर पहंचा।व्ही गाँव सावंत खेडा में नगर कीर्तन गाँव के गुरुद्वारा दुख निबरण साहिब से शुरू हो कर गाँव के भीं-भीं मार्गों से होता वापिस अपने गतंव्य स्थान पर पहंचा। इस नगर कीर्तन का कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा आदर सत्कार करतेे हुए साथ चल रहे महिलाओं व पुरूषों की चाय व लंगर पानी से सेवा की गई। नगर कीर्तन में यह बात विशेष रूप से देखने को मिली की जिस मार्ग से कीर्तन ने गुजरना था उस मार्ग पर श्रद्धालुओं द्वारा साफ-सफाई करतेे हुए छिड़काव तक किया गया था। जिससे नगर कीर्तन की शोभा में चार चांद दिखाई दे रहे थे।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
मंगलवार, 4 जनवरी 2011
महिला सदस्य से कुछ युवकों द्वारा छेडख़ानी करने पर जब ऐतराज जताया गया तो उदण्ड युवकों ने सीनाजोरी दिखाते हुए युवती के परिवारजनों को ही कथित रूप से पीट ड
डबवाली-शहर में 'ईजी-डे' स्टोर की शुरूआत ही 'अनईजी' कही जा सकती है। देश चाहे आज माल स्टोर संस्कृति से सराबोर होकर तरक्की की नई ऊंचाईयां लांघ रहा है लेकिन डबवाली जैसा कस्बाई क्षेत्र अभी माल स्टोर की महानगरीय संस्कृति को आत्मसात करने के लिए तैयार नहीं है। 'ईजी - डे' स्टोर के शुरूआती दिनों में हुए घटनाक्रम इस बात को पुख्ता करते प्रतीत होते हैं। स्टोर में खरीददारी करने पहुंचे एक प्रतिष्ठित परिवार की महिला सदस्य से कुछ युवकों द्वारा छेडख़ानी करने पर जब ऐतराज जताया गया तो उदण्ड युवकों ने सीनाजोरी दिखाते हुए युवती के परिवारजनों को ही कथित रूप से पीट डाला। इस अवसर पर बीच-बचाव करने वाले भी उपरोक्त युवकों के शिकार हो गए। अगले दिन स्टोर में खरीददारी करने आए एक व्यक्ति का मोटरसाईकल चोरी हो गया। उपरोक्त घटनाक्रम के चलते जहां स्टोर के स्थानीय प्रबन्धक बेहद असहज महसूस कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर छेड़छाड़-मारपिटाई प्रकरण बाबत किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई भी अमल में नहीं लाई गई। पीडि़त परिवार जहां लोकलाज के भय से सम्भवत: ऐसा नहीं कर पाया लेकिन स्टोर के प्रबन्धक को तो दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए थी अन्यथा क्या सम्भ्रान्त परिवारों की महिलाऐं खरीदरारी करने उनके प्रतिष्ठान पर आ पाऐंगी? क्या कोई कानूनी कार्रवाई न करके गुण्डा तत्त्वों को शह नहीं दी गई है? ताकि वे भविष्य में भी इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति आसानी से कर सकें।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
डॉ.केवी ने को कांग्रेस कार्यालय में लोगों की समस्याऐं सुनी
डबवाली-मुख्यमन्त्री हरियाणा के पूर्व विशेष कार्याधिकारी डॉ.केवी ने सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में लोगों की समस्याऐं सुनी तथा उनका मौके पर ही समाधान किया। डॉ.सिंह ने इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं व हल्के के लोगों को नववर्ष की बधाई व हार्दिक शुभकामनाऐं दी। दिनभर ग्रामीण व शहरी कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ.सिंह को नववर्ष की बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। इस अवसर पर डॉ.सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा कि 'बढ़ते कदम' रैली की घोषणा पर अमल करते हुए मुख्यमन्त्री हरियाणा ने नववर्ष पर नई औद्योगिक नीति की घोषणा करके हरियाणा में नए उद्योग लगाने का रास्ता साफ किया है। डा. ङ्क्षसह ने कहा कि औद्योगिक केटेगरी (सी) के तहत सिरसा जिला को औद्योगिक रूप से पिछड़ा क्षेत्र घोषित करके जिला सिरसा में भी औद्योगिक इकाईयां लगाने के लिए रियायतें देने का प्रावधान किया है। इससे इस क्षेत्र का औद्योगिक विकास शुरू होगा तथा नए उद्योग लगने से बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमन्त्री हरियाणा चौधरी भूपेन्द्र ङ्क्षसह हुड्डा के आभार जताया। इस अवसर पर ग्रामीण प्रधान दरबारा सिंह, ब्लॉक औढां प्रधान जगसीर सिंह मिठड़ी, डबवाली शहरी प्रधान पवन गर्ग, ईश्वर दास गांधी, केशव शर्मा, रमेश पाईपों वाले, बाबा हरबंस लाल, बिशम्बर दयाल मेहता, औम प्रकाश वधवा, पार्षद विनोद बांसल, रमेश बागड़ी, गीता चैहान, राकेश बाल्मीकि, रविन्द्र गर्ग 'गीगाÓ, रणजीत सिंह मान, विधानसभा प्रतिनिधि संजय मिढा, जगविन्द्र सिंह सरपंच अलीकां, राम कुमार सरपंच आसाखेड़ा, सन्दीप झीन्जा भारूखेड़ा, मदन सुथार, राजीव सिहाग, कृष्ण पूर्व सरपंच चैटाला, सोहन लाल पचार चौटाला, सन्दीप चौधरी, पूर्व युवा प्रधान रविन्द्र बिन्दु, मनवीर मान, साहब राम पुहाल, हरबिन्द्र ङ्क्षसह पूर्व सरपंच पिपली, डबवाली हल्का युवा उप प्रधान विजय सहारण, विनोद सहारण गोदीकां, भाल ईन्द्र सिंह, बिन्द्र सिंह, लाल चन्द मुन्नावाली, सुचेत सिंह सरपंच, जितेन्द्र सिंह वकील, गुरचरण सिंह, केवल शर्मा पिपली, बहाल सिंह मिठड़ी, गुरविन्द्र सिंह मिठड़ी, कमलजीत सिंह, निजी सचिव बजरंगलाल सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
पुरानी रंजिश के चलते एक किसान द्वारा दिहाड़ीदार मजदूर को गण्डासी मारकर घायल किया
डबवाली-पुरानी रंजिश के चलते एक किसान द्वारा दिहाड़ीदार मजदूर को गण्डासी मारकर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार घायल को डबवाली के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में उपचाराधीन गांव शेरगढ़ निवासी कुलवीर ङ्क्षसह पुत्र लधर ङ्क्षसह ने बताया कि वह गांव के खेतों में दिहाड़ी का कार्य करता है और गांव के किसान बूटा ङ्क्षसह से पुरानी रंजिश चल रही है। उसने बताया कि कुछ माह पूर्व उक्त किसान ने नरमा चोरी का झूठा आरोप लगाकर उससे मारपीट की थी, उसने बताया कि बीती शाम वह अपने घर के बाहर खड़ा था कि उक्त किसान बूटा ङ्क्षसह व उसकी माता धापली देवी बिना किसी बात को लेकर उससे झगड़ा करने लग गए और उसके एतराज करने पर उक्त किसान ने गण्डासे से वार कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया तभी वहां मौजूद गलीवासियों ने उसे छुड़वाया और उसके परिजनों ने उसे उपचार हेतु राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाकर इस झगड़े की सूचना थाना शहर डबवाली को दी। पुलिस ने घायल के ब्यानों को दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
जनगणना हेतु नियुक्त किए गए प्रगणक व सुपरवाईजरों की दो दिवसीय ट्रेङ्क्षनग मंगलवार से शुरू हो गई है--नागपाल
डबवाली- दुनिया के सबसे बड़े जनगणना अभियान कार्य का दूसरा चरण 9 फरवरी से प्रारम्भ होने जा रहा है। इस आश्य की जानकारी उपमण्डलाधीश (ना.)डॉ. मुनीष नागपाल ने डबवाली प्रैस कल्ब के सदस्यों को अपने कार्यालय में एक विशेष भेंटवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि जनगणना हेतु नियुक्त किए गए प्रगणक व सुपरवाईजरों की दो दिवसीय ट्रेङ्क्षनग मंगलवार से शुरू हो गई है तथा जनगणना के इस महाकुम्भ को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने के लिए बड़े स्तर पर भी विभिन्न कार्य शुरू हो रहे हैं। जिसके लिए डबवाली उपमण्डल में ग्रामीण के 396 ब्लॉक बनाए गए हैं तथा इस कार्य के लिए 377 प्रगणक नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 60 सुपरवाईजरों की नियुक्ति की गई है। जिनमें आरक्षित सुपरवाईजरों की संख्या 9 तथा प्रगणकों की संख्या 56 है। उन्होंने बताया कि इस जनसंख्या गणना के अभियान से जुड़े शेष रह गए प्रगणक तथा सुपरवाईजर जोकि किन्हीं कारणवंश आज उपस्थित नहीं हो सकें, उनकी एक दिवसीय ट्रेङ्क्षनग 27 जनवरी को होगी। ग्रामीण क्षेत्र के ईंचार्ज तहसीलदार राजेन्द्र कुमार होंगे। इसके अलावा शहरी क्षेत्र के ईंचार्ज नगरपालिका के सचिव कुलदीप मलिक को बनाया गया है। डॉ. नागपाल ने बताया कि शहरी क्षेत्र के लिए 95 ब्लॉक बनाए गए हैं। जिनमें 89 प्रगणक तथा 18 सुपरवाईजर बनाए गए हैं। जिनमें 15 प्रगणक तथा 3 सुपरवाईजर आरक्षित हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लिए ट्रेङ्क्षनग का कार्य तहसील कॉम्पलैक्स में दिया गया तथा शहरी क्षेत्र के लिए ट्रेङ्क्षनग का कार्य गौशाला रोड़ स्थित सामुदायिक केन्द्र में दिया गया। उन्होंने बताया कि इस जनसंख्या गणना के अभियान को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में आमजन अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे ताकि देश के विकास को गति मिल सके। क्योंकि इस नई जनगणना के आधार पर ही विकास हेतु नीतियां बनाई जाऐंगी। डॉ. नागपाल के अनुसार उक्त जनगणना का कार्य 28 फरवरी तक निरन्तर चलेगा तथा अन्तिम दिवस 28 फरवरी की रात्रि बेघर लोगों की जनगणना का कार्य भी किया जाऐगा। इस अवसर पर तहसीलदार राजेन्द्र कुमार भी उपस्थित थे। इससे पूर्व डॉ. नागपाल ने उपस्थित सभी सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाऐं दी तथा जलपान भी करवाया। इस अवसर पर प्रैस कल्ब के प्रधान वासदेव मैहता, विजय वढेरा, डॉ. राज कपूर, पवन कौशिक, डॉ. सुखपाल ङ्क्षसह सांवतखेड़ा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
सोमवार, 3 जनवरी 2011
संजीव शाद हरियाणा थेटर आर्टिस्ट वेल्फारे असिओसेशन के संयोजक नियुक्त
डबवाली(सुखपाल सिंह)डबवाली के रंग कर्मी संजीव शाद को राज्य सत्रीय हरियाणा थेटर आर्टिस्ट वेल्फारे असिओसेशन ने अपना जिला सिरसा में नाटक व् रंग मंच के प्रचार प्रसार
हेतू जिला सिरसा का संयोजक नियुक्त किया है यह जानकारी हरियाणा थेटर आर्टिस्ट वेल्फारे असिओसेशन के परधन संजीव लखनपाल ने फ़ोन के माध्यम से संजीव शाद की दी! संजीव शाद ने बताया की हरियाणा में रंग कर्मियों को इक मंच पर इकत्रित करके रंग मंच के प्रति व् रंग मंच के उथान व् प्रचार प्रसार हेतू हरियाणा थेटर आर्टिस्ट वेल्फारे असिओसेशन का गठन गत दिवस कुरुक्षेत्र में किया गया था इस असिओसेशन में कय्क्र्रनी के इलावा जिला संयोजको की नियुक्तिया भी की गयी है ताकि नये युवा रंग कर्मियों को रंग मंच से जोड़ा जाये,प्राचीन काल से लेकर आज के आधुनिक भारत तक नाटक विधा ने अपनी अग्रणी भूमिका निभाई है व् रंग मंच आगे भी निभाता रहेगा!असिओसेशन का मुख्य लक्ष्य होगा की ठेअटर को शिक्षा पर्णाली के साथ जोड़ा जाये व् नाटक निर्देशकों का कय्र्शेल्ली भत्ता सम्मानजनक हो व् हरियाणा नाटक एकेडमी की स्थापना जैसे कई अहम् मुदो को सकारात्मक रूप देने के लिए विनम्र निवेदन किया जायेगा!शाद की नियुक्ति पर वर्चस क्लब के संस्थापक केशव शर्मा,परधन बीर चाँद गुप्ता,लोइन सतीश जग्गा व् रंगकर्मी मनोज अगरवाल,दर्शन अंजआन,वेद भारती,अमन भरद्वाज.विवेकनद स्कूल सिरसा के राम सिंह यादव,हरयाणा पब्लिक स्कूल की नटखट संस्था,महक संस्था ,राजेश हकु,जितेंदर ने बधाई दी

sanjeev shad
वर्चुअस क्लब इंडिया नशे के कारण,निवारण व् परिणाम विषय पर भाषण प्रतियोगिता करवा कर 28 वां स्थापना दिवस मनाया
डबवाली(सुखपाल सिंह)मानवता कि सेवा को समर्पित कला,सं
स्कृति,खेल,शिक्षा के परचार प्रसार हेतू शहर कि अग्रणी संस्था वर्चुअस क्लब इंडिया मंडी डबवाली ने आज स्थानीय राजकीय वरिस्थ माध्मिक स्कूल में नशे के कारण,निवारण व् परिणाम विषय पर भाषण प्रतियोगिता करवा कर 28 वां स्थापना दिवस बड़े ही साधारण तरीके से विधिवत रूप में मनाया!कार्यक्रम में नगर के भिन्न-भिन्न स्कूलों के 8 प्रतिभागियों ने भाग लिया व् आज के ज्वलंत विषय नशाखोरी के खिलाफ युवा वर्ग को जागरूक करने का संकल्प लिया!इस प्रतियोगिता में नव परगति सेन. सेक. स्कूल की जपिंदर गिन्नी ने प्रथम,क्रिस्ट मिशन की छात्रा अलका व् शालिनी सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय की ने त्रितय स्थान प्राप्त किया व् राजकीय वरिस्थ माध्मिक स्कूल के छात्र तर्किश को सांत्वना पुरुस्कार दिया गया! इस अवसर पर पर मुखातिथि शिक्षा विद आत्मा राम अरोरा ने सम्भोदित करते हुए कहा की वर्चुअस क्लब इंडिया ने पिछले 27 वशो से मानवता के कल्याण हेतू कला,खेल व् शिक्षा के प्रचार प्रसार व् समाज सेवा व् स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देकर समाज में नये आयाम स्थापित करके समाज को नई दिशा दी है यह सब लोगो के सहयोग व् दानवीरों के सोजन्य से व् प्रेस क्लब के पत्रकार साथियों के अमूल्य विचारो से ही संभव हो पाया है!वर्चुअस क्लब सदेव भविष्य में अपनी भूमिका बखूबी निभाता रहेगा ऑर उन्हों ने युवा पीडी को जागरूक करते हुए कहा की युवा देश के भविष्य होते है ऑर आज का युवा नशा रहित होना चाहए क्यों की नशा जीवन रूपी यात्रा को दीमक की तरह खोखला कर देता है ऑर ये स्थापना दिवस समाजिक बुरयियो के खिलाफ इक संकल्प, इक लक्ष्य सिद्ध होगा!ऑर मुखातिथि आत्मा राम अरोड़ा ने वर्चस परिवार के सदस्यों को अपना आशीर्वाद दिया!इस अवसर पर महक एन.पी.एस डबवाली के कलाकारों ने प्रसिद्ध कोरेओग्रफेर अमन ने नशाखोरी के खिलाफ "देस होया परदेस" कोरेओग्रफी प्रस्तुत करके युवा पीड़ी को जागरूक किया!इस अवसर पर क्लब के प्रधान श्री बीर चाँद गुप्ता ने क्लब की कार्यशेली के बारे में दर्शको को बताते हुए वार्षिक रिपोर्ट पड़ी ऑर कार्यक्रम के दोरान जरुरत मंद बच्चो के लिए गरम जर्सिया व् स्वेटर मुख्याधिपक बलजिंदर भंगु को प्रदान की इस अवसर पर निर्णायक मंडल की भूमिका में परमजीत कोचर, संजीव शाद व् मैडम नवजोत शर्मा ने अदा की जबकि मंच सञ्चालन नरेश शर्मा ने बखूबी निभाए व् प्रकल्प परमुख जतिंदर शर्मा ने आये मेहमानों का स्वागत किया!इस अवसर पर क्लब के संस्थापक केशव शर्मा ने शहर की समाजिक संथाओ, शिक्षण,धार्मिक व् पत्रकार साथियों का व् पर्शासन का क्लब को अमूल्य सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया!इस कार्यक्रम में वेद कालरा,अशोक टीना,भूपिंदर सूर्या,तरसेम जिंदल,परवीन सिंगला,मथरा दास चलाना,दीदार सिंह ग्रोवर व् अन्य हस्तिया शामिल हुई
लेबल:
virtuous club
सेवा भारती ने द्वारा नगर के विभिन्न हिस्सों में नाना प्रकार के प्रकल्प चलाए
डबवाली- सेवा भारती की स्थानीय इकाई द्वारा नगर के विभिन्न हिस्सों में नाना प्रकार के प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। जिनमें बच्चों के लिए संस्कार केन्द्र तथा युवतियों के लिए सिलाई केन्द्र प्रमुख हैं। इसी कड़ी में स्थानीय वाटर वक्र्स एरिया में दशमेश संस्कार केन्द्र के नाम से चल रहे संस्कार केन्द्र में अध्ययनरत 60 बच्चों को स्थानीय लायंस कल्ब सुप्रीम द्वारा प्रधान मनोहर लाल ग्रोवर की अध्यक्षता में शनिवार सायं जॢसयां वितरित की गई। उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए श्री ग्रोवर ने कहा कि सेवा भारती द्वारा किए जा रहे कार्य प्रशंसनीय हैं तथा लायंस कल्ब सुप्रीम द्वारा भी समय-समय पर सामाजहित के कार्य किए जाते हैं। इन्हीं कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए लायंस कल्ब सुप्रीम द्वारा दशमेश संस्कार केन्द्र के बच्चों को इस सर्दी की ठिठुरना से बचाने तथा उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए जॢसयां वितरित की गई हैं। इस अवसर पर सेवा भारती के अध्यक्ष राज कुमार गर्ग व विभाग सचिव सतीश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से लायंस कल्ब सुप्रीम के सदस्यों का आभार जताया। इस अवसर पर एसके दुआ, राम लाल बागड़ी, संस्कार केन्द्र के प्रकल्प प्रमुख कृष्ण लाल शर्मा तथा संस्कार केन्द्र की अध्यापिकाऐं सीमा, निशा सहित लायंस कल्ब के मुकेश कामरा, प्रेमसुख दास सेठी, भूपिन्द्र अरोड़ा, भूपिन्द्र पाहूजा (भूपी), राज मिढा, गुरदीप कामरा उपस्थित थे। यह जानकारी देते हुए श्री अग्रवाल ने बताया कि सेवा भारती द्वारा रविवार को बाल मन्दिर के प्रांगण में एक ओर सिलाई केन्द्र का शुभारम्भ किया गया है। जिसमें युवतियों को शिक्षिका बिन्दु द्वारा सायं 3 बजे से 5 बजे तक कटाई-सिलाई सिखलाई जाऐगी।
Indefinite curfew in Mansa town after Sikh-Dera Sacha Sauda stand-off
Indefinite curfew was imposed in Bhikhi town of Mansa district on Sunday evening to avert a clash between Sikh activists and followers of Sirsa-based Dera Sacha Sauda, following violence that left a DSP among others injured. Police used lathicharge, water cannons and teargas shells to control the crowd.The situation in the area has been tense, with Dera followers accusing Sant Samaj leader Sant Baljit Singh Daduwal, who has been conducting a “Diwan (Sikh religious discourse)” in Bhikhi since December 31, of making “insulting remarks” against their dera head Gurmeet Ram Rahim Singh. Dera followers are holding their own religious discourse, the “Naam Charcha”, in Bhikhi.
On Saturday, power supply to the diwan was cut off, which meant that the sermon couldn’t be heard over a public address system. While the Sikhs blamed the administration, the latter called it the handiwork of some miscreants.
On Sunday, a large number of Sikhs as well as Dera followers reached Bhikhi, threatening a stand-off. Sant Daduwal was taken into “preventive custody” as a precautionary measure. The large number of Sikhs present there reportedly then attacked the police, forcing it to take action. “A number of cops are among those injured,” said Mansa SSP Hardial Singh Mann. “It was a clash between a group of miscreants in the Sikh group and the police.”
Budhlada DSP S S Doad, who was hit on the leg in stone-pelting, claimed the crowd “even tried to run me over with a tractor”.

शाहिद और प्रियंका ने की सगाई!
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर के सगाई करने की चर्चा जोरों पर है। पहले
आई खबरों में कहा गया था कि दोनों नए साल के मौके पर चंडीगढ़ में किसी अज्ञात जगह पर सगाई करने की तैयारी में हैं, जहां शाहिद अपनी फिल्म मौसम की शूटिंग में व्यस्त हैं। जानकारों के मुताबिक देसी गर्ल ने अंतिम समय में अपनी योजना बदल दी। उन्होंने नया वर्ष अपने परिवार और दोस्तों के साथ गोवा में मनाना तय किया। चर्चा है कि शाहिद भी अपनी प्रेमिका के पास गोवा पहुंच गए। जहां दोनों ने सगाई कर ली। हालांकि प्रियंका ने सगाई की खबरों से इंकार किया है, लेकिन कहने वाले कह रहे हैं जहां धुआं तो तभी उठेगा, जब आग होगी।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)