IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

मंगलवार, 31 अगस्त 2010

18 वर्षों से जंजीरों में जकड़ा हीरा सिंह

डबवाली-पिछले 18 वर्षों से जंजीरों में जकड़ा गांव पन्नीवाला रूलदू का हीरा अपनी चमक खो चुका है। तेज रफ्तार से दौड़ रही इस दुनियां से बेखबर होकर वह घर के एक कोने में कैदी की भांति जिंदगी जी रहा है।
गुरदीप उर्फ हीरा भाईयों में से सबसे छोटा है। उसकी उम्र 35 वर्ष हो चुकी है। बाल्यकाल से ही हीरा किसी से कुछ नहीं कहता था। स्कूल से वापिस घर आने के बाद वह गुमसुम सा घर के एक कोने में बैठा रहता। जैसे-तैसे उसने गांव के सरकारी स्कूल से पांचवी पास की। लेकिन 6वीं में प्रवेश पाते ही उसने स्कूल जाना छोड़ दिया। जवानी में पांव रखते ही उसे न जाने क्या हुआ वह घर के सदस्यों से बदसलूकी करने लगा। इसी दौरान हीरा के पिता कौर सिंह की हृदय घात से मौत हो गई। वे सिंचाई विभाग में कार्यरत थे। पिता की मौत के बाद हीरा और तनाव में रहने लगा। वह परिवार के सदस्यों से मारपीट भी करने लगा। बिना बताए वह घर से दूर जाने लगा। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य उसे ढूंढकर घर वापिस लाते। हीरा का चैकअप सिरसा और बठिंडा के डॉक्टरों को भी करवाया। डॉक्टरों की सलाह थी कि हीरा मानसिक रूप से बीमार है। उसे घर में ही रखें। हीरा की माता हरबंस कौर (65) निवासी पन्नीवाला रूलदू ने बताया कि उसके तीन बेटों में से हीरा सबसे छोटा है। उसका बड़ा बेटा कुलदीप टेलीफोन विभाग में कार्यरत था। 40 वर्ष की उम्र में उसकी मृत्यु हो गई। उसके पति कौर सिंह की मृत्यु के बाद उसकी जगह उसके मंझले बेटे सुखपाल उर्फ विजय को सिंचाई विभाग में नौकरी मिली। उसकी आशा थी कि हीरा भी पढ़ लिखकर बड़ा आदमी बने। लेकिन भगवान को कुछ ओर ही मंजूर था। शारीरिक रूप से स्वस्थ होते हुए भी 18 वर्षों से अपने बेटे को जंजीरों में कैद देख रही है। वह देखने के सिवा करे तो क्या करे।
हरबंस कौर के अनुसार हीरा को सबकुछ ज्ञात है। वह भोजन, चाय आदि मांगकर लेता है। यहां तक की बीडी पीने का भी शौकीन है। अक्सर अपने भाई से बीडी लेकर अपना शौक पूरा करता है। लेकिन जंजीर खोलते ही आपे से बाहर हो जाता है और मारने को दौड़ता है। उसकी तो बस यही अंतिम इच्छा है कि उसका बेटा सामान्य हो जाए।
इस संदर्भ में सरकारी अस्पताल के एसएमओ डॉ. विनोद महिपाल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अभी उनके सामने यह मामला आया है। हीरा की पूरी मदद की जाएगी। जिला सिरसा में कोई भी मनोरोग चिकित्सक नहीं है। इसके चलते हीरा को रोहतक में भेजा जाएगा। अस्पताल की ओर से रोहतक लेजाने के लिए उसे एम्बूलैंस उपलब्ध करवाई जाएगी।

रविवार, 29 अगस्त 2010

आशिक की मौत, महबूबा अस्पताल में भर्ती

डबवाली-डबवाली के गांव बिज्जुवाली से शुक्रवार रात भागकर एक प्रेमी युगल ने रानियां के गांव सादेवाला के हनुमान मंदिर में शादी रचाई, और शनिवार सुबह 6 बजे के करीब दोनों ने सल्फास खाकर जान देने की कोशिश की। सल्फास के असर से प्रेमी की मौत हो गई और प्रेमिका सिरसा के सिविल अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत में सुधार है।
गांव कुस्सर में रहने वाले बलदेव सिंह का बेटा हरपाल सिंह (22) ड्राइवर है। हरपाल की बुआ जसविंद्र कौर गांव बिज्जुवाली में ब्याही हैं। इस वजह से उसका अक्सर गांव बिज्जुवाली में आना जाना लगा रहता था। बार बार के आने जाने से बुआ के पड़ोस में रहने वाले वीरचंद की पुत्री सरोज (19) और हरपाल के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इस बात की भनक युवती के परिजनों को भी थी और उन्होंेने हरपाल को समझाया भी, लेकिन वह नहीं माना। शुक्रवार रात वह गांव बिज्जुवाली आया और दोनों गांव से भाग निकले।
मंदिर में रचाई शादी
सरोज और हरपाल पहले गांव सादेवाला के हनुमान मंदिर पहुंचे जहां दोनों ने प्रेम विवाह किया। दोनों रात के मंदिर के पास बनी एक ढाणी में रुके और यहां पर हरपाल ने अपनी शादी के जश्न में शराब भी पी। सुबह करीब 6 बजे एकाएक उसने अपनी जेब से सल्फास की गोलियां निकालीं और पानी में घोल कर खुद पीया और सरोज को भी पीने को कहा। सल्फास का घोल पीते ही हरपाल ने दम तोड़ दिया और सरोज की तबीयत बिगड़ने लगी।
सुबह जब गांव सादेवाला का सरपंच सुखविंद्र ने इन दोनों को बेहोश देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पूछताछ के दौरान होश में आई सरोज ने बताया कि हरपाल ने सल्फास की गोलियां खाईं और उसे भी पीने को कहा, लेकिन उसने थोड़ी मात्रा में पी, जबकि हरपाल पूरा घोल पी गया था। सरोज ने बताया कि उन्होंने डरते हुए शादी रचाई, क्योंकि दोनों के घरवाले खिलाफ थे और शायद इसी डर से हरपाल ने यह कदम उठाया।

बुधवार, 25 अगस्त 2010

गैस सर्विस (इण्डेन) के काऊंटर पर बवाल,उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया

डबवाली-स्थानी नई अनाज मण्डी के बी-ब्लॉक में स्थित डबवाली गैस सर्विस (इण्डे) के काऊंटर पर आज उस समय बवाल खड़ा हो गया। जब प्रात: 9 बजे से लाईन में खड़े उपभोक्ताओं को सिलेंडर की डीलिवरी नहीं मिली। प्राप्त जानकारी अनुसार लगभग 150 उपभोक्ता सिलेंडर की सप्लाई हेतु स्थानीय डबवाली गैस सर्विस के काऊंटर पर पहुंचे और कार्यालय में मौजूद स्टॉफ द्वारा अधिकांश उपभोक्ताओं की पर्ची भी काट दी गई। परन्तु लगभग तीन घन्टे धूप में खड़े रह कर इन्तजार करने के पश्चात भी सिलेंडर की सप्लाई नहीं हो पाई तो उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया और आक्रोशित उपभोक्ता अशोक कुमार कॉपी नम्बर 363, पुरूषोत्तम कॉपी नम्बर 2376, रोशन लाल आहूजा कॉपी नम्बर 3283, हरजीत कॉपी नम्बर 4968, अमित कुमार कॉपी नम्बर 4531 सहित अन्य उपस्थित उपभोक्ताओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कार्यालय में मौजूद प्रबन्धक उमा शंकर उपभोक्ताओं को शान्त करने का प्रयास करते रहे। उन्होंने कभी कहा कि गाड़ी का एक्सल टूट गया है तो कभी कहा कि गाड़ी पंक्चर हो गई है। इस दौरान धूप में खड़े रहने से 67 वर्षीय उपभोक्ता सुरजीत सिंह कॉपी नम्बर 3947 को चक्कर आ गया और वह वहीं गिर पड़े। वहां मौजूद अन्य उपभोक्ताओं ने उन्हें सम्भाला तथा पानी वगैरा पिलाकर उन्हें छाया में बैठाया। इस घटना के पश्चात मामला कुछ ओर गहरा जाता परन्तु डबवाली गैस सर्विस के प्रबन्धक उमा शंकर को पता चला कि जिस गाड़ी में सिलेंडर आ रहे थे वह रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और गाड़ी थाना परिसर में खड़ी है। उन्होंने आक्रोशित उपभोक्ताओं को शान्त किया तथा सिलेंडर की सप्लाई हेतु गाड़ी भेजने का आश्वासन दिया। उधर जब थाना शहर डबवाली में सम्पर्क किया गया तो पता चला कि उक्त गाड़ी ने (जिसमें सप्लाई हेतु इण्डेन के सिलेंडर लदे हुए थे) थाना शहर में सिपाही के पद पर कार्यरत रेशम सिंह को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके फलस्वरूप वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। रेशम सिंह को घायलावस्था में स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात सिरसा रैफर कर दिया है। इस सन्दर्भ में हैड कांस्टेबल जय सिंह ने बताया कि उन्होंने डबवाली गैस सर्विस की गाड़ी को इम्पाऊंड कर लिया है परन्तु प्रबन्धक उमा शंकर की गुजारिश व उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी के मद्देनज़र उसमें लदे कुकिंग गैस सिलेंडरों को उतरवाने के लिए गाड़ी को कार्यालय तक भिजवा दिया ताकि उपभोक्ताओं को सिलेंडरों की सप्लाई दी जा सके। बाद दोपहर गाड़ी पहुंचने के पश्चात ही सप्लाई लेकर उपभोक्ताओं को कुछ राहत महसूस हुई।

पुलिस ने 1 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद की

डबवाली-स्थानीय शहर थाना पुलिस ने एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस घटना में आरोपी का दूसरा साथी मौके से फरार गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान किशन पुत्र भागीरथ निवासी शेरगढ़ के रूप में हुई है। जबकि फरार हुआ व्यक्ति बिंद्र पुत्र गुरचरण भी शेरगढ़ का निवासी है। दोनों आरोपियों के खिलॉफ शहर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शहर थाना के प्रभारी उपनिरीक्षक विक्रम नेहरा ने जानकारी देते बताया कि उनके नेतृत्व में एक पुलिस पार्टी ने गांव शेरगढ़ से बडिंग़ खेड़ा जाने वाले सड़क मार्ग पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान गांव शेरगढ़ की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए। उन्होंने बताया कि युवकों को पुलिस ने जैसे ही रूकने का इशारा किया तो उन्होंने मौके से फरार होने का प्रयास किया परन्तु पुलिस ने एक युवक को मोटरसाइकिल समेत धर दबोचा। जबकि उसका दूसरा साथी वहां से फरार हो गया। सन्देह के आधार पर पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसके पास से अफीम बरामद हुई। जिसका वजन एक किलो पांच सौ ग्राम था। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त आरोपियों ने पुलिस की सरकारी ड्यूटी में न केवल बाधा डालने का प्रयास किया। बल्कि पुलिस कर्मियों से दुव्र्यवहार भी किया। दोनों आरोपियों के खिलॉफ मादक पदार्थ अधिनियम तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं 332, 353, 186 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को आज स्थानीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाऐगा ताकि पूछताछ कर अफीम तस्करी के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की जा सके।

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला ने किया पौधारोपण

डबवाली-स्थानीय महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय के प्रांगण में आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला किलियांवाली शाखा द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर एक विचार गोष्टी भी आयोजित की गई। उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए शाखा प्रबन्धक प्रेम गुप्ता ने कहा कि वृक्ष हमारे लिए बेहद उपयोगी हैं तथा इनसे हमें जीवनपर्यन्त स्वच्छ वायु मिलती है। उन्होंने उपस्थिति को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए ताकि हम स्वच्छ व शुद्ध वायु में सांस ले सकें। इस अवसर पर महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के प्रधान डॉ. गिरधारी लाल, प्रिंसीपल श्रीमती आशा गर्ग सहित कॉलेज का स्टॉफ उपस्थित था। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ पटियाला शाखा किलियांवाली का भी अधिकांश स्टॉफ मोजूद था। इस अवसर पर उन्होंने बैंक द्वारा जारी बचत योजनाओं तथा एसबीआई योजना के बारे में भी विस्तार से बताया तथा बैंक में बचत खाता खोलने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज की बचत कल का भविष्य। इसलिए अधिकाधिक बचत करें।

जन्माष्टमी का पर्व आगामी माह की 1 तारीख को मनाया जाऐगा

डबवाली-स्थानीय मन्दिरों में जन्माष्टमी का पर्व आगामी माह की 1 तारीख को मनाया जाऐगा। यह जानकारी देते हुए ब्राह्मण सभा के सचिव मोहन लाल शास्त्री ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन अष्टमी तिथि की अद्र्धरात्रि में रोहिणी नक्षत्र का होना आवश्यक है। इस बार यह योग 1 सितम्बर 2010 को आ रहा है। उन्होंने बताया कि 1 सितम्बर बुधवार के दिन सप्तमी तिथि प्रात: 10 बज कर 50 मिनट तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि प्रारम्भ हो जाऐगी। श्री शास्त्री ने बताया कि 2 सितम्बर को कृतिका नक्षत्र दोपहर 1 बज कर 19 मिनट तक रहेगा। इसके बाद रोहिणी नक्षत्र प्रारम्भ हो जाऐगा। जो दोपहर 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस प्रकार जन्माष्टमी का पावन पर्व 1 सितम्बर को मनाया जाना ही श्रेयस्कर है।

महिला छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल

डबवाली-स्थानीय कबीर बस्ती वार्ड नम्बर 6 की एक महिला बीती रात्रि अपने घर की छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए स्थानीय सिविल हस्पातल में दाखिल करवाया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार भोला सिंह सपरिवार अपने घर की छत पर सो रहा था कि लगभग 10 बजे उनकी पत्नी छिन्द्र कौर उठी और छत के किनारे चली गई। वहां उसे अचानक चक्कर आया और छत से नीचे गिर पड़ी। जिसके फलस्वरूप वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे तुरन्त घायलावस्था में स्थानीय सिविल हस्पातल में दाखिल करवाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात सिरसा रैफर कर दिया।

मंगलवार, 24 अगस्त 2010

कच्चे धागों के पक्के रिश्ते .....................

डबवाली -भाई-बहन के प्रेम व सौहार्द का प्रतीक रक्षा बन्धन पर्व आज नगर में बड़ी धूमधाम व जोश के साथ मनाया गया। भाई-बहन के बीच स्नेह के रिश्ते को दर्शाते इस पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। वर्णनीय है कि शताब्दियों से हर वर्ष श्रावण मास को आने वाले इस पर्व पर बहनें अपने भाईयों की कलाई पर बड़े स्नेह व चाव से राखी बांधती आई हैं। ज्योतिषियों के अनुसार आज प्रात: साढ़े 7 बजे से पंचक लगी हुई थी तथा साढ़े 9 बजे तक भद्रा लगी हुई थी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार भद्रा के समाप्त होने पर ही बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधे तो वह शुभ फलदायी होगी। जिसके चलते आज अभिभावकों ने इस बात का भी विशेष ध्यान रखा तथा साढ़े 9 के पश्चात ही बच्चों की कलाई पर राखी बंधवाई। बीते सायं स्थानीय बाजारों में राखी खरीदने के लिए बहनों-महिलाओं की काफी भीड़ रही। डबवाली के सबसे व्यस्त रहने वाले मीना बाजार तथा श्री राम मार्किट के अलावा गोल बाजार, न्यू बस स्टैंड रोड़, कॉलोनी रोड़ एवं पंजाब बस स्टैंड रोड़ पर भी महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। अपने भाईयों के घर जाने हेतु मुख्यमन्त्री हरियाणा भूपेन्द्र हुड्डा द्वारा दी गई नि:शुल्क बस सुविधा का भी बहनों ने काफी लाभ उठाया।

'व्यवस्था दर्शन कार्यक्रम के सदस्यता अभियान प्रारम्भ

डबवाली-स्थानीय संस्कृति प्रसार सभा (संप्रस) के संस्थापक राज कुमार शास्त्री ने आज रक्षा बन्धन के पावन पर्व पर सभा सदस्यों को बधाई देते हुए सभा के द्वितीय चरण कार्यक्रम 'व्यवस्था दर्शन के सन्दर्भ में बताया कि सभा अपने निर्धारित लक्ष्य को सम्भवत: 2011 से प्राप्त करना प्रारम्भ करेगी लेकिन इससे पूर्व सभा को किसी भी प्रकार के अहं व स्वार्थ के प्रदर्शन से मुक्त रखा जाऐगा ताकि सभा सदस्य ईश्वर नमित्त रह की केवल आदर्श के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि आज का दौर शत-प्रतिशत परिणाम चाहता है तथा जब तक सभा सक्षम नहीं हो जाती तब तक कोई भी बड़ा कार्य अपने हाथ में नहीं लेगी। उन्होंने कहा कि सभा का सदस्यता अभियान प्रारम्भ है। अगर आपमें राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना, भक्त कबीर के शब्दानुसार अपने घर की परवाह न करते हुए समाज के उत्थान में कार्य करने की दृढ़ इच्छा शक्ति है तो आप भी सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभा द्वारा चलाए जाने वाले प्रत्येक प्रकल्प युवा केन्द्रित होंगे। क्योंकि किसी भी राष्ट्र की रीढ़ और धर्म के पुञ्ज युवा ही होते हैं। इसलिए युवाओं को नज़र अन्दाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि आज के भौतिकतावादी युग में अधिकांश युवा अपने उद्देश्य से भटक गए हैं। इसमें केवल उनका ही उनका दोष नहीं अपितु हम किसी न किसी मोर्चे पर युग के मुताबिक उन्हें सही मार्गदर्शन करने में विफल रहे हैं। सभा इस जिम्मेदारी को उठाते हुए युवाओं का सशक्त मार्गदर्शन करते हुए उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संचार करने के लिए इतिहास के कटु सत्यों से भी अवगत करवाया जाऐगा। जिसके चलते हमें हजारों वर्षों की गुलामी झेलनी पड़ी।

श्री गुरू जम्भेश्वर भगवान का 560वां अवतार दिवस आगामी माह 2 सितम्बर को बड़ी धूमधाम व श्रद्धा से मनाया जायेगा

डबवाली -स्थानीय बिश्रोई सभा के तत्वाधान में श्री गुरू जम्भेश्वर भगवान का 560वां अवतार दिवस (जन्माष्टमी महोत्सव) चौटाला रोड़ स्थित बिश्रोई धर्मशाला के प्रांगण में आगामी माह 2 सितम्बर को बड़ी धूमधाम व श्रद्धा से मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में श्री जम्भवाणी हरि कथा का आयोजन 26 अगस्त से 02 सितम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायं 3 बजे तक होगा तथा आरती रात्रि 7 बजे से 8 बजे तक होगी। जिसमें कथा वाचक स्वामी श्रद्धेय श्री राजेन्द्र नन्द जी महन्त हरिद्धार वाले एवं स्वामी श्री सुखदेव मुनि जी अपने मुखारविन्द से श्री श्री 108 श्री गुरू जम्भेश्वर भगवान की हरि कथा करेंगे। कार्यक्रम के मुख्यातिथि माननीय श्री बृज लाल खीचड़ उपाध्यक्ष अखिल भारतीय बिश्रोई महासभा, अध्यक्ष बिश्रोई सभा हनुमानगढ़, पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय गुरू जम्भेश्वर सेवक दल मुक्तिधाम मुकाम होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री आत्मा राम जी भादू तहसीलदार सिरसा करेंगे। यह जानकारी देते हुए बिश्रोई धर्मशाला के सचिव इन्द्रजीत बिश्रोई ने बताया कि 1 सितम्बर को प्रात: 9 बजे शोभा यात्रा निकाली जाऐगी तथा रात्रि 9 बजे जागरण होगा। उन्होंने बताया कि 2 सितम्बर को प्रात: 7 बजे से 9 बजे तक हवन यज्ञ होगा। तत्पश्चात प्रवचन व मुख्य कार्यक्रम दोपहर 12 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रसाद वितरण प्रात: 10 बजे से किया जाऐगा। श्री बिश्रोई ने आह्वान किया कि समयानुसार कार्यक्रम में पहुंचकर हरि कथा का श्रवण करें तथा अपने जीवन को सफल बनाऐं। उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा में पर्यावरण एवं जीवजन्तु रक्षा विषय पर आधारित मॉडल, चार्ट व पोस्टर लाने के लिए सभी विद्यार्थी सादर आमन्त्रित हैं तथा 8वीं, 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत, +2 की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत तथा बीए में 70 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, जीव रक्षा, दुग्ध उत्पादन एवं कृषि उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को बिश्रोई समाज द्वारा विशेष तौर पर सम्मानित किया जाऐगा।

शहर पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान एक चोर को गिरफ्तार किया

डबवाली-स्थानीय थाना शहर पुलिस ने स्थानीय नई अनाज मण्डी के समीप गश्त व चैकिंग के दौरान एक चोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद करने में सफलता हासिल की है। थाना शहर के सहायक उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र ने बताया कि बीती सायं गश्त व चैकिंग के दौरान एक चोर सरवन राम पुत्र जगदीश राय को चोरी के आरोप में नई अनाज मण्डी के समीप से गिरफ्तार किया था तथा पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर एक एलसीडी प्लेयर तथा एक डीवीडी प्लेयर बरामद की है। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी को आज स्थानीय अदालत में पेश किया गया। जहां पर माननीय जज साहिब ने 14 दिनों के ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेज दिया।

सोमवार, 23 अगस्त 2010

Dr.M M Goel Chairman Dept. of economics Kurukshetra University stands relieved from his present duties

Kurukshetra, August 23-Dr. Madan Mohan Goel, Professor & Chairman, Dept. of economics. Kurukshetra University stands relieved from his present duties. He is to join prestigious assignment of Indian Council of Cultural Relations (ICCR) Chair of Indian economy as Visiting Professor at Hankuk University of Foreign Studies, Seoul ( Korea ). ICCR runs a prestigious programme to propagate Indian Studies abroad. Towards this end, ICCR deputes Professors to the chairs of Indian Studies set up by it in various renowned foreign Universities. Professor Goel has been issued diplomatic passport which requires no visa to travel abroad.
Professor Goel has been teaching and guiding research in Economics of Human Resource Development & Indian Economy since 33 years. He has also worked as Chairman Dept. of Journalism, KUK.

Earlier, Professor Goel was conferred Rotary Foundation Award for international understanding in 1983 which provided him the opportunity to represent India in USA , UK and Canada . He is a recipient of two gold medals for standing first class first in M. Phil (Economics) and PGDJMC. Bhartiya Dalit Sahitya Akedemi, Delhi has honoured him with Dr. Ambedkar Fellowship Award in 2003. He has 149 publications including three books to his credit. Some of his publications are listed in references for various courses of KUK. He has successfully guided 11 Ph.D. and 25 M. Phil Scholars . He has also done one major research project. He has established his credentials in economic journalism and development communication as Chief Editor “Kautilya”, a member Editorial Board of International Journal Indian Culture and Business Management (IJICBM), member of the editorial Board of Journal of Haryana Studies and editorial adviser economic dateline.


रविवार, 22 अगस्त 2010

वेतन हो अप काम काज हो चाहे थुप

सांसदों का वेतन 300 प्रतिशत बढ़ा और फिर भी कई सांसद इस बढ़े हुए
वेतन को कम आंक रहे हैं। एक सांसद का वेतन 16 हजार रुपए से बढ़कर
50 हजार होने का प्रस्ताव है, परंतु कई सांसदों का मत है कि उनका वेतन
80,001 रुपया किया जाए, जिसके लिए वह अपनी तुलना केन्द्र सरकार
के सचिव से ऊपर मानते हुए कर रहे हैं। मौजूदा 16 हजार के वेतन के
अतिरिक्त भी एक सांसद पर सरकार का प्रति माह लगभग 4 लाख रुपया
खर्च होता है और न जाने कितनी और सुविधाएं हैं जिसको प्राप्त करने के
लिए किसी सामान्य व्यक्ति को प्रति माह कई लाख रुपए वहन करने पड़
सकते हैं जो कि यह सांसद बिना कुछ दिए प्राप्त करते हैं। देश में महंगाई
अपने चरम पर है। आम आदमी के सामने जीवनयापन करने का बड़ा प्रश्न
बना हुआ है, वहीं इन सांसदों को खाना, रहना, रेल और हवाई सफर करना,
देश की सबसे बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं सहित अनेक सुविधाओं का लाभ
मु त में मिलता है। फिर भी यह अधिकांश सांसद अधिक वेतन लागू
करवाकर देश पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का काम कर रहे हैं। बेहद शर्म और
अफसोस का विषय है कि जहां देश का पैसा सीमाओं पर देश की रक्षा, देश
के भीतर न सलवाद और आतंकवाद रोकने के लिए पानी की तरह बह रहा
है, वहीं देश को दिशा और दशा देने का दम भरने वाले सांसद अपने वेतन
बढ़ाने की मांग का रोना रो रहे हैं। मौजूदा मानसून में देश के कई हिस्सों में
बाढ़ जैसी स्थिति है, जहां पर अधिक से अधिक सुविधाएं अविलंब मुहैया
कराए जाने का तकाजा प्रदेश और देश की सरकारों पर है। वहीं यह सांसद
अपनी तन वाह को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। एक गीत की यह पंक्ति 'ये
दुनिया अगर मिल भी जाए तो या है...Ó अपने आप में पर्याप्त है जीवन को
समझने के लिए। भावनात्मक विचारधारा से बाहर निकलकर यदि तथ्यों की
बात की जाए तो आज के मौजूदा समय में लोकसभा या राज्यसभा का
चुनाव जीतने में 7 से 10 करोड़ रुपए खर्च होते हैं, जो कि किसी भी स्तर
पर रिकॉर्ड पर दर्ज नहीं होते। अब सहज ही हिसाब लगाया जा सकता है
कि यदि इन सांसदों की तन वाह 80 हजार रुपए मासिक कर दी जाए तो
पांच साल में इन्हें 48 लाख रुपया वेतन के रूप में मिलेगा, जो कि इनके
द्वारा चुनाव के दौरान लगाई गई पूंजी के सामने अंशभर है। बेहद अच्छा
होता कि देश की मौजूदा स्थितियों को ध्यान में रखकर ये सभी सांसद अपना
वेतन देश की प्रगति के लिए एक रुपया लेते और बाकी सरकार के पास देश
हित में छोड़ देते। 63 वर्ष की आजादी के बाद भी हमारी व्यवस्था अपने
निजी स्वार्थों पर टिकी है। खादी को पहनने वाले नेताओं ने स ाा प्राप्ति के
पश्चात खादी के उद्देश्यों को जूते की नोक पर रखकर ठोकरें मारी हैं। यदि
ऐसा न होता तो खादी को पहनने वाले राजनेता जनता और राष्ट्र निर्माण पर
खर्च होने वाली धनराशि को अपनी स्वार्थ सिद्धियों के लिए खर्च न करते।
महंगी-महंगी गाडिय़ों से जब इन नेताओं को आत्मिक संतुष्टि नहीं हुई तो
हेलीकॉह्रश्वटर और चार्टेड हवाई जहाजों को सरकारी पैसे से किराए पर लेने
का चलन पूरे देश में चल पड़ा है। राष्ट्र हित मानो शहीदों की शहादत के
साथ ही समाप्त हो गया, वरना राजनीतिक लोग और उनके दल स ाा प्राप्ति
के लिए वाहवाही लूटने की ऐवज में सरकारी खजानों को चौराहों पर ना
लुटवाते। भारत को प्रगतिशील देश की पंक्ति में पाया जाता है, वहीं हमारा
पड़ोसी चीन वर्तमान में अमेरिका के बाद सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा
है। देश में जब कभी प्रगति पर चर्चा होती है तो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप
में भारत की प्रगति में भारत की विशाल जनसं या को दोषी करार दिया जाता
है। देश के इन ठेकेदारों को ध्यान रखना चाहिए कि चीन में भारत से कहीं
अधिक जनसं या है। फिर भी चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ताकत बन
गया। चीन से हमें सीखना चाहिए कि आज भी वहां लोग साइकिलों का
प्रयोग करते हैं। देश की प्रगति के दुश्मनों को कड़ी सजा दी जाती है।
मिलावटखोरों और कालाबाजारियों को सरेआम गोली से उड़ा दिया जाता है।
चीन के लिए जो सबसे बड़ा मुद्दा है, वह है उनका राष्ट्र प्रेम। इसके विपरीत
भारत में हम सभी अपने निजी स्वार्थों के फेरे में पड़े रहते हैं। इस सोच को
यदि भारत का हर नागरिक बदल ले तो भारत विश्व में मजबूत स्थान प्राप्त
कर सकता है। जयहिंद
-लेखक --सुरेंदर सिंह हूडा

Make military services compulsory for five years for the youth -- M.M.Goel

“By believing in the phrase, ‘Jai Jawan Jai Kisan’, we need to face the challenges caused by internal threats and terrorism of various kinds including unemployment, under employment and suicides by farmers. The only practical solution of these problems is to make military services compulsory for five years for the youth with status of HRD activity which will bring discipline to Indian economy in one sense or the other. We need to bring more land under cultivation for which we may think of nationalization of agriculture by acquiring land as advocated by Dr. B.R. Ambedkar. We can hand over such land to army to develop military farms which possess the potential to do wonders in terms of bringing discipline on the one hand and more barren land under cultivation to ensure rainbow revolution, observed Professor (Dr.) M.M.Goel, Chairman, Dept. of economics, Kurukshetra University here today while delivering the keynote address of the national Seminar on “Global Food Crisis and Indian economy” organized by Guru Nanak Khalsa College for Women.
We may propose to bring more crops particularly onion and potato under the ambit of agricultural price policy of MSP and procurement prices, said Professor Goel.
Agriculture needs multi-pronged strategy with political will and commitment, opined Professor Goel who is shortly leaving for Seoul (Korea) to join as Visiting Professor of Indian Economy on ICCR Chair at Hankuk University of Foreign Studies – a prestigious assignment for a scholar on a diplomatic passport which requires no visa.
According to Professor Goel for every ill in Indian system of governance in general and food security in particular, there are Vedic pills and Bhagwad Gita is the panacea which is ism neutral religion free treatise on management and welfare economics.
MSP should be linked to some price index and to be safe diplomatically it should be increased by the prevailing inflation rate. It is important to have a well respected team of the experts to review MSP and look at the various components by better understanding costs and returns and come out with good policy options, said professor Goel.
While delivering the presidential remarks Dr.M.A.Zahir, Chairman ,S.B.S.Ludhiana advocated food supply chain management with special role of Punjab. Earlier Dr. Kamaljit Kaur Virdi, Principal welcomed the guests present on the occasion and introduced Dr. Zahir and Dr. M.M.Goel. The general Secretary of the college Professor Gurbir Singh Sarna proposed the vote of thanks .Mrs. Seema Dua also presented the theme paper at the inaugural function which concluded with mementos to all the resource persons with shawls.

शनिवार, 21 अगस्त 2010

दो दिवसीय 300 साल सिक्ख इतिहास दे नाल प्रतियोगिता आरम्भ

डबवाली -माता कौलांजी भलाई केन्द्र ट्रस्ट (रजि.) श्री अमृतसर के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय 300 साल सिक्ख इतिहास दे नाल प्रतियोगिता स्थानीय जीटी रोड़ स्थित श्री विश्वकर्मा गुरूद्वाराजी के प्रांगण में आज प्रात: 9 बजे आरम्भ हुई। जिसमें स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑक्सफोर्ड इन्टरनेशनल स्कूल, विकास हाई स्कूल, बाल मन्दिर स्कूल, मैरीलैण्ड कॉन्वेंट स्कूल, अरोड़वंश उच्च माध्यमिक विद्यालय, नेहरू सीनियर सैकेंडरी स्कूल, नव प्रगति हाई स्कूल, बाल वाटिका तथा खालसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रथम चरण में भाग लिया। प्रतियोगिता का द्वितीय व अन्तिम चरण कल सम्पन्न होगा। उक्त प्रतियोगिता करवाने के लिए श्री अमृतसर से जसविन्द्र सिंह अमृतसरिया, महेन्द्र सिंह मदान विशेष तौर पर पहुंचे हैं तथा इन्होंने निर्णायक मण्डल में भी अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर स. बघेल सिंह, गुरजीत सिंह पार्षद, धन्ना सिंह, सन्तोख सिंह, दविन्द्र सिंह, विक्की वीरजी, सुखदेव सिंह, गुरबचन सिंह सहित अनेक सिक्ख संगतें मौजूद थी। यह जानकारी देते हुए श्री गुरूद्वारा विश्वकर्माजी के प्रधान सुखमन्दर सिंह ने बताया कि कालान्तर में बुजुर्गों द्वारा किए गए महान कार्यों को पीढ़ी दर पीढ़ी इतिहास ही पहुंचाता है। इसलिए माता कौलांजी भलाई केन्द्र ट्रस्ट द्वारा यह पहल की गई है तथा इसी पहल की यह चौथी कड़ी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके द्वारा की गई पहल एक दिन अवश्य रंग लाऐगी और आज की युवा पीढ़ी अपने इतिहास से परिचित होगी। उन्होंने बताया कि आई हुई समूह संगतों में गुरू का अटूट लंगर भी वरताया गया।

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है --डिम्पल मिढा

डबवाली - स्थानीय एमएम कॉन्वेंट स्कूल के प्रांगण में आज एलकेजी के बच्चों में ट्राईसाईकल प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें 108 बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए प्रिंसीपल डिम्पल मिढा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। आज के इस तनावपूर्ण वातावरण में बड़े ही नहीं अपितु बच्चे भी पढ़ाई के बोझ तले दबते जा रहे। इसलिए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन अनिवार्य हो जाता है ताकि बच्चे भी तनाव से छुटकारा पा सकें। उन्होंने बच्चों के अभिभावाकों का भी आभार जताया। जिन्होंने बच्चों को उक्त प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में 6 विद्यार्थियों की एक टीम बनाई गई तथा उनमें प्रतियोगिता के कुल 18 राऊण्ड करवाए गए। प्रथम स्थान पर मन्थन अनेजा रहे तथा द्वितीय स्थान कार्तिक एवं तृतीय स्थान प्रदीप ने प्राप्त किया। यह जानकारी देते हुए स्कूल के वाईस प्रिंसीपल राजीव अनेजा ने बताया कि निर्णायक मण्डल की भूमिका स्कूल प्रबन्ध समिति के सह-सचिव राजीव मिढा, शिक्षिका नवीन मैहता व गीता खुराना ने निभाई। उधर स्थानीय डीएवी स्कूल के प्रांगण में आज भाई-बहन के रिश्ते के प्रतीक राखी के त्यौहार पर राखी मेकिंग, थाली सजावट व मेहन्दी प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें दूसरी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मेहन्दी प्रतियोगिता में 11वीं कक्षा की श्वेता सुखीजा ने प्रथम, 12वीं की हरिन्द्र कौर द्वितीय व 9वीं की कादम्बरी तृतीय स्थान प्राप्त किया। थाली सजावट में सातवीं का गौतम गोयल, आठवीं का अंकित क्रमश: पहले व दूसरे तथा सातवीं की पूजा गर्ग व आठवीं की सुरभि बिश्रोई संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। राखी मेकिंग में जसवीन व विशाल प्रथम, मनुप्रिया व संध्या द्वितीय तथा संयम व गीतांजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रिंसीपल सरिता गोयल ने सभी को राखी की बधाई दी।

शुक्रवार, 20 अगस्त 2010

जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पेयजल सप्लाई के लिए एक वॉल्व हेतु छोटी डिग्गी,आज एक गाय की मौत का कारण बनी

डबवाली-नेशनल हाईवे संख्या 10 पर स्थित गुरूनानक कॉलेज के समीप पेयजल आपूर्ति हेतु वॉल्व लगाए जाने के लिए बनाई गई ढक्कन रहित छोटी डिग्गी आज एक गाय की मौत का कारण बन गई। प्राप्त जानकारी अनुसार पंजाब क्षेत्र किलियांवाली स्थित जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय द्वारा पेयजल सप्लाई के लिए एक वॉल्व हेतु छोटी डिग्गी बनाई गई है। जिस पर काफी लम्बे समय से ढक्कन नहीं है। बीती रात एक गाय ढक्कन रहित डिग्गी में गिर गई और रात भर उस डिग्गी में फंसे रहने के चलते उसकी मौत हो गई। इस बात का पता तब चला जब आज प्रात: जनस्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी पाला राम पेयजल आपूर्ति के लिए वॉल्व खोलने वहां पहुंचा तो देखा कि उसमें एक गाय मरी पड़ी थी। पाला राम ने तुरन्त इसकी सूचना विभाग के पम्प ऑप्रेटर तेजा सिंह व हजारी लाल को दी। सूचना मिलते ही उन्होंने जेसीबी मशीन की सहायता से उक्त डिग्गी से मृत गाय को बाहर निकलवाया। जब इस सन्दर्भ में पम्प ऑप्रेटर तेजा सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस डिग्गी पर कई बार ढक्कन लगवाया गया है परन्तु भारी वाहनों के गुजरने से ढक्कन अक्सर टूट जाता है। वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों बलवीर सिंह, मनीष कुमार, बलकरण सिंह, रोशन लाल, महेन्द्र आहूजा, सुरेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि इस डिग्गी का ढक्कन काफी लम्बे समय टूटा हुआ है तथा विभाग द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि बीते दिवस उक्त डिग्गी में एक कार भी फंस गई थी। कार चालक नेे दुकानदारों की सहायता से बड़ी मशक्कत से कार को बाहर निकलवाया था। जब इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ हरभजन लाल से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने ठेकेदार को खुली डिग्गियों पर ढक्कन लगाने के आदेश दे दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो।

मोटरसाईकल सहित चोर काबू

डबवाली-स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक तथा डॉ. गुलाटी नर्सिंग होम के मध्य कुछ दिन पूर्व चोरी हुए मोटरसाईकल को मोटरसाईकल के मालिक ने मोटरसाईकल सहित एक युवक को नाटकीय ढंग से दबोच लिया। जबकि उसका एक अन्य साथी वहां से फरार होने में सफल रहा। जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की पहचान जसकरण सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी गांव कखांवाली के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि उपमण्डल के गांव डबवाली निवासी राजदीप सिंह पुत्र खड़क सिंह का हीरो होण्डा मोटरसाईकल नम्बर पीबी-15--4581 इसी माह की 4 तारीख को स्थानीय कॉलोनी रोड़ स्थित मैहता वीडियो लैब से उस समय चोरी हो गया था। जब वह मोटरसाईकल बाहर खड़ा कर वीडियो सीडी लेने लैब के अन्दर गया था। जब कुछ समय पश्चात वीडियो सीडी लेकर बाहर आया तो अपना मोटरसाईकल गायब पाया तथा इधर-उधर काफी तालाश करने के बाद मोटरसाईकल चोरी की सूचना थाना शहर में दर्ज करवा दी। आज राजदीप सिंह का बेटा समनजीत सिंह कॉलेज में अवकाश उपरान्त घर जा रहा था कि पंजाब नेशनल बैंक तथा डॉ. गुलाटी नर्सिंग होम के मध्य सड़क पर खड़े अपने मोटरसाईकल को पहचान लिया और अपने पिता राजदीप को सूचित किया। राजदीप अपने साथियों सहित वहां पहुंचा तथा उक्त युवक को मोटरसाईकल सहित दबोच लिया। जबकि उसका एक अन्य साथी वहां से मौका पाकर फरार हो गया।

स्वर्गीय राजीव गांधी की जयन्ती अक्षय ऊर्जा दिवस तथा सद्भावना दिवस के तौर पर हर्षोल्लास के साथ मनाई

डबवाली-उपमण्डल के गांव अलीकां में स्थित नेहरू कॉन्वेंट स्कूल तथा नेहरू आईटीआई कॉलेज के प्रांगण में आज पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयन्ती अक्षय ऊर्जा दिवस तथा सद्भावना दिवस के तौर पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक ड्राईंग प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। दो चरणों में करवाई गई ड्राईंग प्रतियोगिता में भी बच्चों ने बढ़ - चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य श्री शर्मा ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। मंच संचालन अध्यापिका ए. जैकब ने बाखूबी निभाया। उधर स्थानीय राजा राम कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी स्वर्गीय राजीव गांधी की जयन्ति सदभावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स तथा छात्र - छात्राओं को एकता की शपथ दिलवाई गई तथा सर्व-धर्म प्रार्थना की गई। यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्या निर्मल गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर निबन्ध लेखन व प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई गई।

राजीव गांधी के जन्म दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भावभीनी श्रद्वान्जली दी

डबवाली- 20 अगस्त 2010 पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भावभीनी श्रद्वान्जली दी तथा उनकी याद मे जागृति यात्रा का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर पौधारोपण तथा सफाई अभियान भी चलाया गया। आज स्थानीय विष्वकर्मा मन्दिर मे युवा कांग्रेस हल्का सिरसा के कार्यकर्ता तथा ब्लाक कांग्रेस डबवाली के कार्यकर्ताओ ने भारी संख्या मे इक्कठे होकर स्वर्गीय श्री राजीव गांधी को याद किया तथा उन्हे आधुनिक भारत का निर्माता बताया। 18 वर्ष के युवाओ का वोट का अधिकार देने व अक्षय उर्जा का बढावा देने के लिए उनके द्वारा किये गये कार्यो को याद किया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस हल्का सिरसा के प्रधान अमित सिहाग के नेतृत्व मे एक जागृति यात्रा भी निकाली गई जिसमे स्वर्गीय श्री राजीव गांधी द्वारा किये गये कार्यो की तख्तियां लेकर युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।स्वर्गीय पूर्व प्रधानमन्त्री की याद मे विश्वकर्मा मन्दिर व राजकिय वरिष्ठ माध्यमिक विधालय मे पौधरोपण किया गया। जागृति यात्रा की समाप्ति पर गांधी चैक से कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने शहर के मुख्य बाजार से सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर कर्मचन्द शर्मा;दरबारा सिंह;बख्तावर मल दर्दी;जगसीर सिंह मिठड़ी;प्रकाशचन्द बांसल;डा.भारत भुषण;मदन भाम्बू;गुरतेज सोनी;डा. सुरेन्द्र मदान;पवन गर्ग;इन्द्र जैन;संदीप चैधरी बलदेवराज शर्मा;केशव शर्मा; मोहन लाल कौशिक;पार्षद विनोद बांसल;रमेश बागड़ी;जगदीप सूर्या;हरनेक सिंह;गीता चैहान;राकेश बबर;बिन्दिया महन्त;औमप्रकाश बागड़ी;सुरजीत चावला;जिला परिषद सदस्य गुरमेल देसुजोधा; बिश्म्बर दयाल मेहता;मूलचन्द जोईया;गुरबचन सिंह मिस्त्री;निर्मल सिंह कण्डा;हल्का डबवाली युवा प्रधान कुलदीप देसुजोधा;उप प्रधान विजय सहारण; महासचिव निर्मल घुकांवाली;जय सिंह; शहरी प्रधा अमन शर्मा; विक्की बांसल;प्रदीप सहारण;राजीव सिहाग;छोटुराम सहारण;डा. नानक;रविन्द्र बिन्दू;गीता शर्मा;वेदपाल डांगी;लालचन्द मुन्नावाली;जसकरण भाटी;हरचरण सरपंच डबवाली;रणजीत सरपंच सांवतखेड़ा;चेतराम गोदारा;कौर सिंह औढां;सुरजभान सिंगला;बिमला महाशा;बिमला पुहाल;रविन्द्र गर्ग;दीपक बाबा;भारत निरंकारी;सुखविन्द्र सूर्या;सन्नी बत्तरा;रघुवीर खटीक;नवदीप;इकबाल सरपंच मलिकपुरा;धर्मपाल किंगरा;मा.शमशेर चोरमार; हरदेव सिंह मिठड़ी;सुखमन्द्र शेरगढ;भलइन्द्र सिंह; गुरबचन सिंह;गुरनाम सिंह;जसविन्द्र सिंह पूर्व सरपंच;बाबादास;बलकरण सिंह;जगजीत सिंह सहित भारी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP