डबवाली-वरिष्ठ पत्रकार फतेह सिंह आजाद के दामाद मनजीत सिंह जस्सल मलोट निवासी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए बीते दिवस सांसद अशोक तंवर, मुख्यमन्त्री के पूर्व ओएसडी डॉ. केवी सिंह, शहरी प्रधान पवन गर्ग, ग्रामीण खण्ड के प्रधान जगसीर मिठड़ी, सिरसा कांग्रेस कमेटी के प्रधान मलकीत सिंह खौसा, भूपेश मैहता, सन्दीप चौधरी, कर्मचन्द शर्मा सहित सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उनके निवास पर पहुंचे। इससे पूर्व विधायक डॉ. अजय सिंह चौटाला सहित इनेलो के वरिष्ठ नेतागण और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप गदराना ने भी उनके निवास पर जाकर अपनी संवेदनाऐं प्रकट की।
Young Flame Headline Animator
गुरुवार, 16 सितंबर 2010
सड़क हादसों में दो युवक गम्भीर रूप से घायल
डबवाली- बीती रात अलग-अलग जगह पर हुए सड़क हादसों में दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसों की मिली जानकारी अनुसार डबवाली के गांव जोगेवाला निवासी 40 वर्षीय मन्दर सिंह पुत्र बचित्र सिंह अपने मोटरसाईकल पर सवार होकर बीती रात 10 बजे के करीब गांव डबवाली से जोगेवाला जा रहा था कि रास्ते में सड़क किनारे उसका मोटरसाईकल अचानक स्लिप हो गया और वह सड़क पर गिर गया। जिससे उसके सिर पर गम्भीर चोट आई है। सूचना मिलते ही स्थानीय डबवाली जनसहारा सेवा संस्था के सदस्य ऐम्बूलैंस सहित घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को डबवाली के राजकीय अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए सिरसा रैफर कर दिया। उधर गांव फुल्लो मि_ी के निवासी 32 वर्षीय युवक गुरदास ङ्क्षसह पुत्र हरदयाल ङ्क्षसह बीती रात 9 बजे के करीब स्कूटर पर अपने गांव जा रहा था कि निकटवर्ती गांव डूमवाली सेल टैक्स बैरियर के निकट स्लिप होने से गम्भीर घायल हो गया उसे भी उपचार हेतु राजकीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों द्वारा उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात सिरसा रैफर कर दिया।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
पैसों का थैला छीनकर फरार हो रहे दो युवकों को दबोचा
डबवाली -स्थानीय वार्ड नम्बर 14 स्थित बाल्मीकि चौक में स्थित एक दुकान के संचालक से पैसों का थैला छीनकर फरार हो रहे दो युवकों को वहां पर उपस्थित लोगों की सहायता से दबोच कर पुलिस के हवाले कर देने का मामला उजागर हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज अपराह्न 2 बजे के करीब मैंसर्ज प्रेम बीड़ी मर्चैंट्स के संचालक प्रेम कुमार ङ्क्षसगला पुत्र स्वर्गीय श्री लक्ष्मी नारायण ङ्क्षसगला जैसे ही पैसों का थैला लेकर दुकान से बाहर निकले कि पीछे से मोटरसाईकल पर आ रहे दो युवकों ने उनके हाथ से थैला छीन लिया तथा भागने का प्रयास किया। उनके शोर मचाने पर आस-पास के दुकानदार एकत्रित हो गए और उन्होंने मोटरसाईकल पर भागने का प्रयास कर रहे दोनों युवकों को दबोच लिया। इतने में पुलिस प्रशासन का गश्ती दल वहां पहुंच गया और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गए। एएसआई कैलाश चन्द्र ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने अपनी पहचान धर्मेन्द्र उर्फ हनी पुत्र अमरीक तथा राजविन्द्र पुत्र गुरनाम निवासी गांव लालबाई पंजाब के रूप में करवाई है। उन्होंने बताया कि प्रेम कुमार ङ्क्षसगला की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपी युवकों से पूछताछ की जा रही है। एएसआई कैलाश चन्द्र ने आशा व्यक्त करते हुए बताया कि डबवाली के अन्दर पिछले दिनों हुए चेन स्नेङ्क्षचग के अन्य मामला का भी खुलासा हो सकता है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
लालबाई,
dabwali news
बुधवार, 15 सितंबर 2010
पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारम्भ
डबवाली-पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्त्वाधान में स्थानीय कॉलोनी रोड़ स्थित मैहता धर्मशाला में आयोजित पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारम्भ कृष्ण वर्मा एडवोकेट ने प्रात: 5 बजे ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात पवित्र वाणी ओ३म् तथा गायत्री महामन्त्र के उच्चारण के साथ योग शिक्षक वियोगी हरि ने प्राणायाम का अभ्यास शुरू करवाया। इस अवसर पर उपस्थित योग साधकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मिशन का उद्देश्य हर घर में योग दीप जलाना है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अगर योग की शरण में चला जाए तो देह रोगालय नहीं बल्कि देवालय बन जाए। श्वास ही प्राण हैं और श्वासों को विधिवत ढंग से लेना ही प्राणायाम है। प्रात: साढ़े 6 बजे तक चले इस शिविर में उन्होंने प्राणायाम के अलावा सूक्ष्म व्ययाम व योगासनों का अभ्यास करवाया। इस अवसर पर समिति द्वारा मैहता धर्मशाला की प्रबन्ध समिति का शिविर हेतु स्थान उपलब्ध करवाने के लिए धन्यवाद किया गया। यह जानकारी देते हुए समिति के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त शिविर में लगभग 50 पुरूष व महिला साधकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। हास्यासन के ठहाकों से शिविर का समापन हुआ।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
बिश्रोई सभा कल पर्यावरण दिवस रैली निकलेगी
डबवाली-स्थानीय बिश्रोई सभा द्वारा जोधपुर के पास स्थित खेजड़ली गांव में खेजड़ी वृक्षों के लिए 281 वर्ष पूर्व अपने प्राणों की आहुति देने वाली शहीद अमृता देवी सहित बिश्रोई समाज के 363 शहीदों की याद में कल 16 सितम्बर को प्रात: 8 बजे पर्यावरण दिवस रैली निकाली जाऐगी। जिसे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खम्भुराम बिश्रोई सचिव पर्यावरण व वन्य जीव संरक्षण संस्थान जोधपुर हरि झण्डी देकर रवाना करेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री बिश्रोई को फ्रांस की राजधानी में आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में सम्मानित किया जा चुका है। यह जानकारी देते हुए बिश्रोई सभा के सचिव इन्द्रजीत बिश्रोई ने बताया कि उक्त रैली स्थानीय चौटाला रोड़ पर स्थित बिश्रोई धर्मशाला से रवाना होगी तथा नई अनाज मण्डी रोड़, मुख्य बाजार, गांधी चौंक, सब्जी मण्डी क्षेत्र, मलोट रोड़, बठिण्डा चौंक से होती हुई बिश्रोई धर्मशाला में पहुंचकर सम्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि बाद दोपहर यही रैली गांव सकता खेड़ा में निकाली जाऐगी। जिसमें बिश्रोई समाज के अलावा समाजसेवी व वन्य प्रेमी शामिल होंगे।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
मंगलवार, 14 सितंबर 2010
अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
डबवाली - आज स्थानीय चौटाला सड़क पर यहां से लगभग चार किलोमीटर दूर गां
व शेरगढ़ के पास जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा दो निर्माणों को अवैध करार देते हुए जेसीबी मशीन द्वारा गिरा दिया गया। इस मौके पर जिला नगर योजनाकार अधिकारी बसंत हुड्डा ,ड्यूटी मजिस्ट्रेट हरिओम बिश्नोई, थाना शहर प्रभारी विक्रम नेहरा पुलिस बल के साथ उपस्थित थे। इस मौके पर बसंत हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि गिराए गए निर्माणों में दविन्द्र कुमार व दिनेश कुमार पुत्र जगदीश चन्द्र की तीन दुकानें और गोपाल दास वेद प्रकाश द्वारा भूखंड पर की गई चारदिवारी शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि अवैध निर्माणों को लेकर चलाया जा रहा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि सरकारी सम्पति पर जितने भी अवैध निर्माण किये गये हैं उन सबको वहां से हटाने के लिए विभाग द्वारा नोटिस भेज दिये गये हैं। उन्होंने इस में शामिल विभिन्न धार्मिक स्थलों के संचालकों को अपील की है कि वे शीघ्र ही इस बारे मे साकारत्मक रूख अपनाते हुए विभाग से सहयोग करें। उन्होंने आम लोगों को यह भी चेताया है कि वे अवैध रूप से बनाई जा रही कलोनियों में प्लाट आदि खरीदने में सकोंच करें।

वरच्युस कल्ब का लोक उत्सव 23 सितम्बर को
डबवाली- कला, साहित्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेलकूद एवं समाजसेवा में अग्रणी संस्था वरच्युस कल्ब इण्डिया (रजि.) द्वारा आगामी 23 सितम्बर को स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उत्तर क्षेत्रिय सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला के सौजन्य से राजस्थान, गुजरात, उड़ीसा, आन्ध्र प्रदेश, मनीपुर, जम्मू-कश्मीर पंजाब के लगभग 125 कलाकार अपने-अपने राज्यों की संस्कृति और सभ्यता के प्रचार-प्रसार हेतु लोक नृत्यों का अनूठा संगम लेकर वरच्युस कल्ब के कार्यक्रम लोक उत्सव में शहर की धरा पर दर्शकों के रूबरू होंगे। इस खुले निमन्त्रण के दौरान सूफी लोक गायन भी प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में कलाकारों के रहने व मंच की सज्जा एवं दर्शकों के बैठने की व्यवस्था के लिए वरच्युस परिवार तैयारियों में जुट गया है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
प्रदेश में विकास कार्यों के चलते हुए विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा --कुलदीप सिंह गदराना
डबवाली-- हरियाणा के युग पुरूष व क्रांतिकारी नेता मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा
के 64वें जन्मदिवस को कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी धूमधाम से विकास दिवस के रूप में मना रहे हैं। इसके चलते कल सुबह 9:30 बजे जिला सिरसा के कांग्रेस मुख्यालय में एक हवन यज्ञ का भी आयोजन किया जाऐगा। यह बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व चेयरमैन कुलदीप सिंह गदराना ने आज स्थानीय अन्नपूर्णा रिसोर्ट में एक प्रैस कांफ्रैंस के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस मौके पर हरियाणा सरकार के मंत्री गोपाल कांडा व मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिलांखेड़ा विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। कुलदीप सिंह गदराना ने कायकर्ताओं से मुख्यमंत्री के जन्मोत्सव पर भारी तादाद में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने अपने पूर्व व वर्तमान कार्यकाल में प्रदेश में जो बुलंदिया प्रदान की हैं वह अपने आप में एक मिसाल है और हुड्डा सरकार की नीतियों को देश के अन्य प्रदेश भी लागू कर रहे हैं। गदराना ने कहा कि मुख्यमंत्री हुड्डा ने प्रदेश के सभी वर्गों को जो राहते दी हैं उससे प्रदेश की जनता में खुशहाली का माहौल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की जनहितैषी व विकासशील नीतियों के चलते प्रदेश का हर वर्ग उनसे खुश है और उनकी लम्बी आयु की कामना करता है। कुलदीप गदराना ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाले झुझारू नेता हैं उनकी इसी मेहनत की बदौलत आज हरियाणा प्रदेश देश का नंबर 1 राज्य बन पाया है। जिसे देखते हुए उन्हें अब तक का 'बैस्ट सीएम अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। यही वजह है कि कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमति सोनिया गांधी जिस प्रदेश में भी जाती हैं वहीं पर हरियाणा के विकास व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की विकास नीतियों का जिक्र करती हैं। गदराना ने कहा कि मुख्यमंत्री हुड्डा का जिले सिरसा से विशेष लगाव है। जिसके चलते सिरसा में करोड़ों रूपयों की लागत से विकास कार्य हो रहे हैं। जिनमें से ओवर ब्रिज का कार्य प्रमुख है। वहीं मुख्यमंत्री ने ऐलनाबाद व डबवाली में सरकारी कॉलेज के लिए जमीन आवंटित करवाकर शीघ्र ही कार्य करने के निर्देश जारी करवा दिए हैं। वहीं ओटू झील के विकास के लिए 100 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले पांच सालों में मुख्यमंत्री हुड्डा ने किसानों के 16 करोड़ के बिल माफ करवाए व बुढ़ापा पैंशन में बढ़ौतरी कर हर वर्ग को खुश करने का अहम कार्य किया। प्रदेश को बिजली में आत्म निर्भर बनाने के लिए परमाणु बिजली के दो प्रोजैक्टों पर काम चल रहा है। जिससे प्रदेश में 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो पाएगी व प्रदेश बिजली उत्पादन में नंबर एक पर आ जाएगा। कुलदीप गदराना ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों के चलते हुए विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। जिससे वह श्री हुड्डा की सरकार के खिलाफ बना सकें। इसे देखकर ऐसे लग रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा तीसरी बार हैट्रिक मारते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
के 64वें जन्मदिवस को कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी धूमधाम से विकास दिवस के रूप में मना रहे हैं। इसके चलते कल सुबह 9:30 बजे जिला सिरसा के कांग्रेस मुख्यालय में एक हवन यज्ञ का भी आयोजन किया जाऐगा। यह बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व चेयरमैन कुलदीप सिंह गदराना ने आज स्थानीय अन्नपूर्णा रिसोर्ट में एक प्रैस कांफ्रैंस के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस मौके पर हरियाणा सरकार के मंत्री गोपाल कांडा व मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिलांखेड़ा विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। कुलदीप सिंह गदराना ने कायकर्ताओं से मुख्यमंत्री के जन्मोत्सव पर भारी तादाद में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने अपने पूर्व व वर्तमान कार्यकाल में प्रदेश में जो बुलंदिया प्रदान की हैं वह अपने आप में एक मिसाल है और हुड्डा सरकार की नीतियों को देश के अन्य प्रदेश भी लागू कर रहे हैं। गदराना ने कहा कि मुख्यमंत्री हुड्डा ने प्रदेश के सभी वर्गों को जो राहते दी हैं उससे प्रदेश की जनता में खुशहाली का माहौल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की जनहितैषी व विकासशील नीतियों के चलते प्रदेश का हर वर्ग उनसे खुश है और उनकी लम्बी आयु की कामना करता है। कुलदीप गदराना ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाले झुझारू नेता हैं उनकी इसी मेहनत की बदौलत आज हरियाणा प्रदेश देश का नंबर 1 राज्य बन पाया है। जिसे देखते हुए उन्हें अब तक का 'बैस्ट सीएम अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। यही वजह है कि कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमति सोनिया गांधी जिस प्रदेश में भी जाती हैं वहीं पर हरियाणा के विकास व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की विकास नीतियों का जिक्र करती हैं। गदराना ने कहा कि मुख्यमंत्री हुड्डा का जिले सिरसा से विशेष लगाव है। जिसके चलते सिरसा में करोड़ों रूपयों की लागत से विकास कार्य हो रहे हैं। जिनमें से ओवर ब्रिज का कार्य प्रमुख है। वहीं मुख्यमंत्री ने ऐलनाबाद व डबवाली में सरकारी कॉलेज के लिए जमीन आवंटित करवाकर शीघ्र ही कार्य करने के निर्देश जारी करवा दिए हैं। वहीं ओटू झील के विकास के लिए 100 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले पांच सालों में मुख्यमंत्री हुड्डा ने किसानों के 16 करोड़ के बिल माफ करवाए व बुढ़ापा पैंशन में बढ़ौतरी कर हर वर्ग को खुश करने का अहम कार्य किया। प्रदेश को बिजली में आत्म निर्भर बनाने के लिए परमाणु बिजली के दो प्रोजैक्टों पर काम चल रहा है। जिससे प्रदेश में 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो पाएगी व प्रदेश बिजली उत्पादन में नंबर एक पर आ जाएगा। कुलदीप गदराना ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों के चलते हुए विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। जिससे वह श्री हुड्डा की सरकार के खिलाफ बना सकें। इसे देखकर ऐसे लग रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा तीसरी बार हैट्रिक मारते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।गर्माया जाट आरक्षण मुद्दा, हिसार में कर्फ्यू, प्रशासन ने मांगी सेना से मदद
हिसार(हरियाणा): हरियाणा में सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थाओं में आरक्षण की मांग को लेकर जाट समुदाय द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन के मद्देनजर जिले के विभिन्न हिस्सों में प्रशासन ने मंगलवार को कर्फ्यू लगा दिया।
जिले में दोबारा हिंसा फैलने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने सेना से मदद मांगी है। जिले में सोमवार को जाट समुदाय के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई लोग घायल हो गए थे। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया था।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने मंगलवार को चण्डीगढ़ में बताया, "हिसार जिले के सभी संवेदनशील इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। प्रशासन ने कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक तथा निजी संपत्तियों को नुकसान से बचाने के लिए सेना की मदद मांगी है।"
हिसार के जिलाधिकारी युद्धवीर सिंह खयालिया ने कहा कि ऐहतियात के तौर पर ये कदम उठाए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने निजी क्षेत्र के एक बैंक, एक एटीएम मशीन और एक कॉटन मिल पर हमला बोल दिया। उन्होंने तेल टैंकरों और हरियाणा सरकार की दो बसों में भी आग लगा दी।
उपद्रव को देखते हुए हरियाणा रोडवेज ने प्रभावित इलाकों में अपनी सेवाएं स्थगित कर दी हैं। प्रदर्शनकारियों ने हिसार और दिल्ली से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-10 को भी अवरुद्ध कर दिया। प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने हिसार में बैठक कर राज्य की भूपेंद्र सिंह हूडा के नेतृत्व वाली सरकार को मांगे मानने के लिए दो घंटे का अल्टीमेटम दिया।
प्रदर्शनकारी हिसार के पुलिस अधीक्षक पद से सोमवार रात को हटाए गए सुभाष यादव पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने तथा तत्काल गिरफ्तार करने की मांग भी कर रहे हैं।

जाट आरक्षण*jaat resarvation,
हरियाणा,
हिसार,
dabwali news,
Haryana,
Hisar
सोमवार, 13 सितंबर 2010
डबवाली समाचार
डबवाली--आज-कल चोरों के होंसले इतने बुलन्द हैं कि वह कहीं भी चोरी करने से गुरेज नहीं करते। बीती रात्रि स्थानीय वार्ड नम्बर 14 के वाल्मिकी चौंक के समीप स्थित छाबड़ा मोबाईल शॉप को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया तथा हजारों रूपयों की नकदी सहित हजारों का सामान लेकर रफू चक्कर हो गए। मोबाईल शॉप के संचालक विनेश छाबड़ा पुत्र भारत विजय छाबड़ा ने बताया कि वह कल रात लगभग 11 बजे दुकान मंगल करके दुकान के साथ स्थित अपने घर में गए थे। शॉप में चोरी का पता उन्हें आज प्रात: चला। जब उनकी मम्मी ने देखा कि दुकान का आधा शट्टर खुला हुआ है। जब उन्होंने घर से बाहर आकर देखा तो शट्टर में लगाया गया ताला आरी द्वारा काटा गया था तथा दरवाजे में लगे शीशे को तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। शॉप के संचालक विनेश छाबड़ा के अनुसार अज्ञात चोर उनकी दुकान से 12000 की नकदी, 40000 रूपयों की कीमत के नोकिया मोबाईल्स के तीन दर्जन नए सैट, 10000 की कीमत के एलजी रिम मोबाईल्स के 10 नए सैट, नोकिया कम्पनी की तीन दर्जन के करीब नई बैटरियां, एक सीपीयू सहित रिपेङ्क्षरग के लिए रखे गए ग्राहकों के 12-13 मोबाईल सैट, डैमों तथा रिचार्ज कूपन सहित हजारों का सामान चुरा ले गए। शॉप के संचालक विनेश छाबड़ा द्वारा चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का मजेदार पहलु यह है कि मोबाईल शॉप के साथ ही उनका घर है तथा अन्य भाईयों के परिवार तथा दुकानें भी साथ-साथ हैं लेकिन कल रात्रि किसी को भी चोरी की भनक तक नहीं लगी। अज्ञात चोरों द्वारा उक्त चोरी की घटना को बहुत ही सुनियोजित ढंग से अन्जाम दिया गया। उल्लेखनीय है कि साथ की दुकान के अन्दर तथा बाहर शट्टरिंग का सामान पड़ रहता है। अज्ञात चोरों ने पहले वहां पड़े एक तख्तपोश को खड़ा किया तथा दुकान के बाहर पड़ा एक अन्य काऊंटर को साथ लगाया तथा उक्त चोरी को अन्जाम दिया। एक अनुमान के अनुसार चोरों की संख्या दो से तीन रही होगी। पहले उन्होंने शट्टर पर लगे ताले आरी द्वारा काटे फिर दरवाजे पर लगा शीशा तोड़ा तथा एक व्यक्ति दुकान के अन्दर प्रवेश कर गया। एक साथ सारा सामान समेटकर रफू चक्कर हो गए।
डबवाली--उपमण्डल के गांव डबवाली में बीते दिवस मिनिस्टरी ऑफ बिलीव्स ऑफ चर्च से सम्बन्धित ब्रिज ऑफ होप सोसायटी के तत्त्वाधान में नि:शुल्क जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय जस्सी हस्पताल के संचालक डॉ. सुरिन्द्रपाल जस्सी एवं पाल होम्यो क्लिनिक एण्ड रिसर्च सैंटर के संचालक डॉ. सुखपाल ङ्क्षसह सांवतखेड़ा ने संयुक्त रूप से शिविर में पहुंचे स्कूली छात्र-छात्राओं तथा अन्य ग्रामीण महिला-पुरूषों की जांच की उन्हें मलेरिया, डेंगू आदि बीमारियों से बचाव के लिए दवाई पिलाई गई। इसके अलावा आई फ्लू के रोगियों को आई-ड्रॉप्स व अन्य दवाईयां नि:शुल्क वितरित की गई। उल्लेखनीय है कि ब्रिज ऑफ होप सोसायटी मिनिस्टरी ऑफ बिलीव्स ऑफ चर्च से सम्बन्धित है तथा इसका मुख्यालय अम्बाला में है। सोसायटी द्वारा हरियाणा प्रदेश के अनेक गांवों को गोद लिया गया है। जिसमें उपमण्डल का डबवाली गांव भी है। यहां के को-ऑर्डीनेटर लाल ङ्क्षसह ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से सोसायटी सेवा के कार्यों में सेवारत है तथा उनके यहां 135 छात्र-छात्राऐं प्रथम कक्षा से 8वीं कक्षा तक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शिक्षा के साथ सभी बच्चों को पोष्टिक आहार भी दिया जाता है। इस अवसर पर रमेश कुमार, मास्टर सुरिन्द्र इन्सा आदि उपस्थित थे।
डबवाली ---मुख्यमन्त्री चौधरी भूपिन्द्र ङ्क्षसह हुड्डा के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 15 सितम्बर को कार्यकत्र्ता सम्मेलन का आयोजन स्थानीय गौशाला रोड़ पर स्थित कम्युनिटी हॉल परिसर में प्रात: 9 बजे किया जा रहा है। सिरसा सांसद अशोक तंवर कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे तथा मुख्यमंत्री हरियाणा के पूर्व विशेष कार्यकारी अधिकारी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. के.वी. ङ्क्षसह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के शहरी प्रधान पवन गर्ग ने बताया कि प्रगतिशील सोच, कर्मयोगी, विकास पुरूष मुख्यमन्त्री चौधरी चौधरी भूपिन्द्र ङ्क्षसह हुड्डा का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाऐगा। उन्होंने समस्त इलाकावासियों एवं कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं से आह्वान किया कि उक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में बढ़ -चढ़ कर भाग लें।
डबवाली-- पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वाधान में आगामी 15 तारीख को प्रात: 5 बजे स्थानीय कॉलोनी रोड़ स्थित मैहता धर्मशाला के प्रांगण में नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन किया जाऐगा। जिसका शुभारम्भ कर सलाहकार कृष्ण ङ्क्षसह वर्मा करेंगे। यह जानकारी देते हुए स्थानीय समिति प्रभारी अशोक सोनी ने बताया कि उक्त शिविर का आयोजन पूर्व में जारी वार्ड वाईज योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत किया जा रहा है। जो वर्षा ऋतु के कारण बीच में स्थगित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि वार्ड 11 के नि:शुल्क योग शिविर में योग शिक्षक वियोगी हरि शर्मा योग साधकों को योग का प्रशिक्षण देंगे तथा उक्त शिविर के लिए सम्पर्क अभियान जारी है।
डबवाली --स्थानीय मलोट रोड़ स्थित टैक्स बैरियर पर आज उस समय बवाल मच गया। जब टैक्स बैरियर पर कार्यरत इन्सपैक्टर राकेश गर्ग तथा अशोक बांसल द्वारा एक एस्टीम कार को तालाशी के लिए रोका। उक्त कार सिरसा से प्रकाशित नगरयात्रा समाचार पत्र के सम्पादक हरि प्रशाद मुर्ली गिल थी तथा वह पंजाब में कुछ सामान पहुंचाने जा रहा था कि ईटीओ मालविन्द्र ङ्क्षसह ढिल्लों के आदेश पर उक्त एस्टीम कार को रोका गया। जब इस सन्दर्भ में श्री ढिल्लों से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि पटियाला से फोन पर हर हफ्ते कार द्वारा माल पहुंचाने, टैक्स चोरी तथा प्रैस शब्द का गल्त इस्तेमाल की बात कही गई थी। इसलिए आज तफ्तीश के लिए कार को रोका गया है तथा तफ्तीश हेतु एईटीसी लाजपाल जाखड़ बठिण्डा से रवाना हुए हैं। उधर हरि प्रशाद मुर्ली गिल ने आरोप लगाया कि उनकी कार में 11 हजार का माल है तथा 11 हजार का बिल है तथा माल व बिल दोनों सही है फिर भी उन्हें बिना वजह परेशान किया जा रहा है।
डबवाली--शहर में इन दिनों चोर -उचक्के व ठग किस्म के लोग नये - नये हथकंडें अपनाकर लोगों को चकमा देकर ठगी मारने का धंधा बनाये हुए हैं। ऐसे ही आज एक ठग युवक मंडी किलियांवाली बस अड्डे पर पांच सौ रूपयों की ठगी मारकर भागता हुआ कुछ लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। जिसकी अच्छी प्रकार से खातिरदारी करने के पश्चात ठगी से मारे गये रूपये भी वसूल किये गये। किलियांवाली बस अड्डे पर मोबाईल शाप चलाने वाले शाम लाल ने बताया कि एक युवक उसके पास आया और उसने मोबाईल बाडी की मांग की उसने उसको मोबाईल बाडी देने पर जब उनकी कीमत 40 रूपयों की मांग की तो उस युवक ने कहा कि वह अभी उसे पांच सौ रूपये का नोट देता है वह उसे बकाया 460 रूपये दे दे। लेकिन उसने उस युवक की बातों में नहीं आया। जिसपर वह युवक मोबाईल बाडी के पसंद न आने की बात कहते हुए वहां छोड़ गया और फिर दुबारा नहीं आया। इस पर वह युवक वहीं पास ही दवाईयों की दुकान पर गया और उसने दवाई की मांग की दुकानदार ने जब दवाई के दाम 60 रूपये देने को कहा तो उस युवक ने फिर वही राग अलापते हुए कहा कि वह बकाया 440 रूपये उसे दे दे वह अभी उसे पांच सौ रूपये का नोट देता है दुकानदार ने उस की बात पर विश्वास करते हुए उसको 440 रूपये दे दिये और पांच सौ रूपये ले लिये। तब ठग युवक ने रूपये लेते ही उसे बातों में उलझा लिया और दवाई न लेने का बहाना बनाते हुए अपने दिये हुए पांच सौ रूपये का नोट भी वापिस लेते हुए चलता बना। युवक के चले जाने के बाद दुकानदार ने उसी समय जब अपना गल्ला चैक किया तो उसे ठगे जाने का अहसास हो गया। दुकानदार ने उसी समय जब आस-पास देखभाल की तो वह युवक उसके हत्थे चढ़ गया। आसपास के लोगों को जब उस युवक की करतूत का पता चला तो लगे हाथ उन्होंने भी अपने हाथ अजमाते हुए युवक को उसकी करनी का खूब मजा चखाया और उसे नसीहत देते हुए बकाया के 440 रूपये वसूल किए।

शनिवार, 11 सितंबर 2010
निवासी कच्ची गली व हाईटेंशन तारो से परेशान
डबवाली-- स्थानीय वार्ड नम्बर 8 की टॉवर वाली गली के निवासी लखविन्द्र, रविन्द्र, जगविन्द्र, सुखविन्द्र, कुलविन्द्र, बबलु, मनोज, सुनील, एडवोकेट भूपिन्द्र, एडवोकेट अशोक ने संयुक्त रूप से बताया कि उनकी गली कच्ची है तथा जगह-जगह उसमें खड्ढे बने हुए हैं तथा बारिश के दिनों में उनका इस गली से निकलना मुश्किल हो जाता है। जबकि उनके आस-पास की सभी गलियां पक्की बन चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उनकी गली में बिजली की हाईटेंशन तारें भी नीचे झुकी हुई हैं तथा गली में तीन गोदाम भी बने हुए हैं। जिसके चलते भारी वाहनों के आने जाने से खत्तरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि उनकी गली में तीन-चार प्लॉट खाली पड़े हैं। जिनमें अक्सर अवारा व बीमार पशु आकर बैठे रहते हैं। जिससे गली में आने-जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है आज प्रात: भी एक बीमार गाय खाली प्लॉट में मिली। जिसकी सूचना उन्होंने गौशाला प्रबन्धक समिति को दी है ताकि उसका उपचार हो सके। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि सभी समस्याओं को लेकर वह सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से मिलकर कई बार अवगत करवा चुके हैं परन्तु उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। गली वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी गली को पक्का करवाया जाए ताकि वह नारकीय जीवन जीने से बच सकें।
मुस्लिम समुदाय ने ईद मुबारक मनाई
डबवाली -आज ईद के पावन पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोगों
ने स्थानीय रेल्वे लाईन के समीप जामा मस्जिद में 30 रोजा रमजान उल मुबारक का महीना पूरा होने पर ईदउल फितर की नमाज बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास से अता की। इस अवसर पर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से आए ईमाम मोहम्मद शफीक ने नमाज पढ़ी और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल कर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी तथा बच्चों व महिलाओं ने भी एक-दूसरे के गले मिल कर मुबारकबाद कही। स्थानीय जामा मस्जिद के प्रधान मौहम्मद सलीम ने बताया कि ईद के पावन अवसर पर हरियाणा, पंजाब व राजस्थान से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष ईद के अवसर पर मुस्लिम परिवार के लोगों द्वारा 30 रूपये प्रति सदस्य के हिसाब से फितराना एकत्रित किया जाता है। जोकि गरीब परिवारों में वितरित किया जाता है। मुरादाबाद से आए ईमाम मौहम्मद शफीक ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोगों को 30 रोजा रमजान उल मुबारक महीना पर नमाज अता करनी चाहिए और यह पावप पर्व भाईचारे के रूप में मनाया करें। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जामा मस्जिद को दुल्हन की तरह सजाया और पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया। इस मुबारक अवसर पर मुस्लिम इम्तजामिया कमेटी के सदस्य लाला खान, सैफऊल सलाम, खुशी मौहम्मद, सुलेमान खान, दिलशाद खान व मुस्लिम समुदाय के अनेक लोग उपस्थित थे।

ईद,
डबवाली समाचार,
dabwali news
शुक्रवार, 10 सितंबर 2010
एचपीएस सीनियर सैकण्डरी स्कूल ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हासिल की
डबवाली-- शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के चहुँमुखी विकास के लिए वर्ष 1995 डा. प्रेम चंद सचदेवा मैमोरियल आदर्श शिक्षा समिति के तत्त्वाधान में चल रहे एचपीएस सीनियर सैकण्डरी स्कूल ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली से सम्बद्धता हासिल कर एक और इतिहास रचा है । इससे पहले विद्यालय हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से सम्बद्धित था और अपने शानदार परिणाम के आधार पर तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए था।
इस अवसर पर विद्यालय निदेशक एवं प्रिंसीपल आचार्य रमेश सचदेवा ने बताया कि वे डबवाली क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सम्मान दिलाने का स्वप्न संजोए हुए हैं जिसे वे अपने विद्यालय के अथक स्टाफ, मेहनती बच्चों व संस्कार युक्त शिक्षा दिलाने वाले अध्यापकों के सहयोग से अवश्य पूर्ण करेंगे। विद्यालय का प्रथम प्रयास रहेगा कि वह केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली के द्वारा आयोजित होने वाली राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर डबवाली की विजय पताका राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिलाए तथा बच्चों के चहुँमुखी विकास में सदैव सेवारत रहे।
उन्होंने कहा कि उनका विशेष प्रयास अपने विद्यालय के अध्यापकों को समय-समय पर आधुनिक शिक्षण विधियों का प्रशिक्षण दिलाकर आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक प्रतियोगी परिणाम देने वाले बनाए तथा उनके माध्यम से एचपीएस में पढने वाले बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में बढचढकर भाग लेने के लिए प्रेरित करे। समय-समय पर अनुभवी शिक्षविद्दों के द्वारा विद्यालय का अवलोकन करवाने तथा होनहार बच्चों को पुरस्कृत करवाने का कार्य भी विद्यालय प्रबंधक कमेटी द्वारा किया जाएगा।
आचार्य रमेश सचदेवा ने कहा कि विद्यालय के विकास में हर पल तन-मन-धन से सहयोग करने वाले अभिभावकों, शुभेच्छु मित्रों तथा प्रतिभावान स्टाफ व बच्चों के सहयोग से ही विद्यालय इस कार्य को कर पाने में सफल हुआ है।

चलती रेलगाड़ी से गिरा,गम्भीर घायल
डबवाली- बीती रात पंजाब क्षेत्र के निकटवर्ती गांव संगत मण्डी के समीप चलती रेलगाड़ी से गिरने से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार हनुमानगढ़ राजस्थान के गांव राईयां निवासी प्रेम सिंह पुत्र नर सिंह जोकि जैन फॉर्मेसी हरिद्वार में कार्यरत है। बीती रात हनुमानगढ़ से हरिद्वारा कालका मेल रेलगाड़ी से जा रहा था कि गांव संगत के समीप उसका पांव फिसलने से वह चलती रेलगाड़ी से गिर गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया। रेल्वे लाईन के समीप हो रहे जागरण में बैठे कुछ लोगों ने युवक को गिरते हुए देखा तो उन्होंने तुरन्त इसकी सूचना रेल्वे पुलिस संगत को दी। रेल्वे पुलिस ने इसकी सूचना डबवाली जनसहारा सेवा संस्था के प्रधान आरके नीना को दूरभाष पर दी तो संस्था के सदस्य ऐम्बूलैंस सहित घअनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को बेहोशी की हालत में गांव संगत के राजकीय अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया। सूचना मिलते ही युवक के परिजन राजकीय अस्पताल पहुंच गए और प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर ईलाज के लिए उसे हनुमानगढ़ ले गए।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
मोटरसाईकल स्लिप,चालक घायल
डबवाली-स्थानीय जीटी रोड़ पर स्थित रेल्वे फाटक के समीप मोटरसाईकल स्लिप होने से मोटरसाईकल सवार युवक के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार पंजाब क्षेत्र के गांव कोटली साबो निवासी जसवीर सिंह पुत्र मुखत्यार सिंह 40 वर्षीय मोअरसाईकल पर जा रहा था कि रेल्वे फाटक एमके मोटर्स के समीप अचानक मोटरसाईकल स्लिप हो गया। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। वहां मौजूद दुकानदारों ने उसे उठाया और डबवाली जनसहारा सवा संस्था के सदस्यों को सूचना दी। सूचना मिलते ही संस्था के सदस्य ऐम्बूलैंस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को स्थानीय राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसके घुटने में फ्रैक्चर पाया गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे रैफर कर दिया गया। युवक के परिजन उसे उपचार के लिए स्थानीय निजी हस्पताल हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश कुमार के पास ले गए।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
कलयुगी बेटे ने बाप को किया घायल
डबवाली -उपमण्डल के गांव देसूजोधा में एक कलयुगी बेटे ने अपने बाप को गण्डासी मारकर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव देसूजोधा निवासी 52 वर्षीय गुरमीत सिंह पुत्र नायब सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी का कुछ वर्ष पूर्व देहान्त हो गया था और उसका 30 वर्षीय बेटा जसकरण सिंह अपने परिवार के साथ 4-5 वर्षों से अलग रहता है और वह खुद अपनी वृद्ध माता जगदेव कौर के साथ रह रहा है, उसने बताया कि उसके पास 30 एकड़ जमीन है। जिसमें से 12 ण्कड़ जमीन अपने बेटे जसकरण को दे रखी है। लेकिन उसका बेटा बुरी संगत में पडऩे के कारण उसे तंग व परेशान करता है और पैसे मांगता रहता है। इसे पहले भी वी बहुत पैसे दे चुका है और बीती सायं उससे 1 हजार रूपयों की मांग कर रहा था। मेरे इन्कार करने पर उसने वहां पड़ी गण्डासी से वार कर घायल कर दिया और फरार हो गया। घर में उपस्थित मेरी माता ने मुझे घायलावस्था में डबवाली के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की सूचना पुलिस में दे दी गई है। पुलिस ने घायल के ब्यान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
भौतिक ज्ञान के साथ अध्यात्मिक ज्ञान भी जरूरी--भाई राजनाथ
डबवाली-ईश्वरीय ब्रह्म महाविद्यालय माऊंट आबू के हैड को-ऑडीनेटर राजयोगी ब्रह्म कुमार राज नाथ भाई एवं धर्मेश सेवा प्रभात के एडमिनिस्टेटर को-ऑडीनेटर ङ्क्षवग के राजयोगी ब्रह्म कुमार हरीश भाई ने अपने 14 दिनों के प्रवास के दौरान आज स्थानीय महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय के हाल में उपस्थित छात्राओं को भौतिक तथा अध्यात्मिक ज्ञान के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्हें मैडीटेशन के गुर बताए। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सभी को परमपिता परमात्मा ने पहले से ही सब कुछ दे रखा है परन्तु हम उस से अन्जान हैं। उन्होंने कहा कि उस परमपिता परमात्मा से रिश्ता बनाने के लिए केवल 5 मिनट का समय चाहिए और आप केवल अपने आप से 5 प्रश्र पूछिए कि प्रथम-मैं कौन हँ? द्वितीय-मेरा स्वरूप क्या है? तृतीय-मेरा गुण क्या है? चतुर्थ-मेरा कर्म क्या है? तथा अन्तिम व पंचम-मेरा स्वभाव क्या है? उन्होंने कहा कि जब आप इन प्रश्रों का उत्तर जान जाऐंगे तो आप ध्यान केन्द्रित करना स्वयंमेव सीख जाऐंगे। इस अवसर पर गीता पाठशाला कालांवाली की ब्रह्मकुमारी बहनें तथा भाईयों के अलावा राम लाल बागड़ी, केशव शर्मा, प्रकाश चन्द बांसल, महेन्द्र चुघ, बलवन्त तायल, सुदेश कुमार आर्य तथा महाविद्यालय का स्टॉफ उपस्थित था। प्राध्यापिका पूनम वधवा ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व उन्होंने स्थानीय आश्रम के प्रांगण में भी उपस्थिति को सम्बोधित किया।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
हरियाणा प्रदेश व्यापार मण्डल डबवाली की इकाई ने हुड्डा का किया अभिनन्दन
डबवाली -हरियाणा प्रदेश व्यापार मण्डल के तत्वाधान में हरियाणा
सरकार द्वारा क्लोङ्क्षजग स्टॉक पर लगाए गए टैक्स को माफ करने तथा कई अन्य टैक्स पर रियायतें देने के लिए मुख्यमन्त्री हरियाणा भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के सम्मान में बीते दिवस पंचायत भवन चण्डीगढ़ में आयोजित अभिनन्दन समारोह में हरियाणा प्रदेश व्यापार मण्डल डबवाली की इकाई के अध्यक्ष इन्द्र जैन, उपाध्यक्ष गुरदीप कामरा, महासचिव संजय मिढा एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण ङ्क्षसगला ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर उन्होंने अपनी मांगे भी रखी। जिसमें मार्केट कमेटी अनाज मण्डी में एक दुकान पर दो लाईसैंस जारी करने को अनुचित ठहराया तथा डबवाली में आ रही व्यापारिक दिक्कतों के बारे मुख्यमन्त्री हरियाणा तथा प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग से चर्चा की। उन्होंने डबवाली इकाई द्वारा रखी गई सभी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमन्त्री हरियाणा भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को डबवाली इकाई की ओर से एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। यह जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष गुरदीप कामरा ने बताया कि उक्त अभिनन्दन समारोह को मुख्यमन्त्री, प्रदेशाध्यक्ष के अलावा कई अन्य व्यापारी नेताओं ने भी सम्बोधित किया।
सरकार द्वारा क्लोङ्क्षजग स्टॉक पर लगाए गए टैक्स को माफ करने तथा कई अन्य टैक्स पर रियायतें देने के लिए मुख्यमन्त्री हरियाणा भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के सम्मान में बीते दिवस पंचायत भवन चण्डीगढ़ में आयोजित अभिनन्दन समारोह में हरियाणा प्रदेश व्यापार मण्डल डबवाली की इकाई के अध्यक्ष इन्द्र जैन, उपाध्यक्ष गुरदीप कामरा, महासचिव संजय मिढा एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण ङ्क्षसगला ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर उन्होंने अपनी मांगे भी रखी। जिसमें मार्केट कमेटी अनाज मण्डी में एक दुकान पर दो लाईसैंस जारी करने को अनुचित ठहराया तथा डबवाली में आ रही व्यापारिक दिक्कतों के बारे मुख्यमन्त्री हरियाणा तथा प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग से चर्चा की। उन्होंने डबवाली इकाई द्वारा रखी गई सभी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमन्त्री हरियाणा भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को डबवाली इकाई की ओर से एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। यह जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष गुरदीप कामरा ने बताया कि उक्त अभिनन्दन समारोह को मुख्यमन्त्री, प्रदेशाध्यक्ष के अलावा कई अन्य व्यापारी नेताओं ने भी सम्बोधित किया। गुरुवार, 9 सितंबर 2010
मोटरसाईकल की चपेट में आने से घायल
डबवाली-पंजाब क्षेत्र बठिण्डा रोड़ पर शौच के लिए जा रहा 50 वर्षीय एक व्यक्ति मोटरसाईकल की चपेट में आने से घायल हो गया। जिसेस्थानीय समाज सेवी संस्था उसे घायलावस्था में स्थानीय राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए एक निजी हस्पताल में दाखिल करवाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार पंजाब के निकटवर्ती गांव डूमवाली में स्थित सेल टैक्स बैरियर के समीप एक होटल पर कार्यरत कर्मचारी 50 वर्षीय देसराज पुत्र जग्गा ङ्क्षसह बीती रात 10 बजे के करीब शौच जाने हेतु सड़क क्रॉस कर रहा था कि सामने से तेज गति से आ रहे एक मोटरसाईकल चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही डबवाली जनसहारा सेवा संस्था के प्रधान आरके नीना संस्था के सदस्यों सहित ऐम्बूलैंस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को तुरन्त प्रभाव से उपचार हेतु स्थानीय राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर हड्डी रोग विशेषज्ञ के न होने पर उसे पंजाब क्षेत्र में स्थित डॉ. रमेश कुमार हड्डी रोग विशेषज्ञ के हस्पताल में दाखिल करवाया गया। समाचार लिखे जाने तक उसका ईलाज चल रहा था।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)