डबवाली- उपमण्डल के गांव सुकेराखेड़ा के समीप बीती सायं इसी गांव के कुछ लोगों ने निजी बस समिति के मालिक को पीटकर घायल कर दिया। जिसे उपचार हेतु स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सिविल हस्पताल में उपचाराधीन दि दीवानखेड़ा को-ऑपरेटिव सोसायटी की बस संख्या एचआर-57ए-1414 के मालिक 37 वर्षीय तीर्थ सिंह पुत्र भूरा सिंह निवासी गिद्दडख़ेड़ा ने बताया कि बीती सायं उनकी बस डबवाली से बचेरियां के लिए चली थी तथा वह भी उसमें सवार थे। जैसे ही साढ़े 5 बजे के लगभग बस सुकेराखेड़ा गांव के समीप पहुंची तो सामने सड़क पर एक वृक्ष पड़ा था। जिससे सड़क मार्ग बिल्कुल अवरूद्ध था। इतने में वह कुछ समझ पाते। उसी समय वहां 10-12 युवक आए तथा बस चालक को नीचे उतारने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसे ही मारना पीटना शुरू कर दिया और घायल कर दिया। उन्हें घायलावस्था में उनके भतीजे यशपाल ने कार द्वारा सिविल हस्पताल पहुंचाया। उन्होंने सेवक सिंह, बलवीर, मघा सिंह, बन्दगी सिंह, हैप्पी, राकेश, बिन्दर व उनके अन्य चार-पांच साथियों के खिलाफ मारपीट के आरोप लगाए हैं सभी गांव सुकेरा खेड़ा के निवासी हैं। घटना की सूचना सदर थाना में दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Young Flame Headline Animator
मंगलवार, 21 सितंबर 2010
एक दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित
डबवाली-स्थानीय डीएवी स्कूल के प्रांगण में आज श्रीमती शकुन्तला चुघ की देखरेख में एक दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित किया गया। जिसमें +1 व +2 के 200 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। स्कूल प्रांगण में लगे पौधों की खरपतवार की तथा उनमें पानी डाला। इस अवसर पर निबन्ध लेखन व भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्रिंसीपल श्रीमती सरिता गोयल ने कहा कि मिलजुल कर कार्य करने से बच्चों में समाजसेवा की भावना उत्पन्न होती है। शिविर के दौरान सभी स्वयंसेवकों ने स्कूल में बने लंगर को ग्रहण करते हुए खूब आनन्द लिया। यह जानकारी श्रीमती सरिता गोयल ने दी।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
सोमवार, 20 सितंबर 2010
स्टोव से महिला 100 प्रतिशत झुलसी,
डबवाली-स्थानीय वार्ड नम्बर 6 सेल टैक्स दफ्तर वाली गली में स्टोव पर चाय बनाते हुए एक महिला के झुलस जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसे घायलावस्था में उपचार के लिए स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड नम्बर 6 निवासी बनारसी दास की पत्नी शकुन्तला रानी प्रात: 8 बजे अपने कमरे में स्टोव पर चाय बना रही थी कि अचानक आग की चपेट में आ गई। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। उसके पति के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। जब तक वह आग पर काबू पाते तब तक महिला पमरी तरह झुलस चुकी थी तभी उसके पति बनारसी दास ने तुरन्त उपचार के लिए स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों द्वारा 100 प्रतिशत तक झुलस गई शकुन्तला को प्राथमिक उपचार के पश्चात उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए सिरसा रैफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक महिला की हालत गम्भीर बनी हुई थी।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
पिता ने अपने युवा बेटे को तेजधार हथियार से घायल किया
डबवाली-उपमण्डल के गांव जोगेवाला में बीती रात्रि हुए पारिवारिक झगड़े में एक पिता ने अपने युवा बेटे को तेजधार हथियार से घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया गया। सिविल हस्पताल में उपचाराधीन काका सिंह पुत्र लक्षमन सिंह ने बताया कि उसके पिता लक्षमन सिंह शराब पीने के आदि हैं तथा शराब के नशे में उसकी माता अमरजीत कौर को अकारण मारने पीटने लगते हैं। बीती रात्रि भी शराब के नशे में धुत्त उसके पिता लक्षमन ङ्क्षसह ने उसकी माता अमरजीत कौर को अकारण पीटने लगा। जब उसने अपनी माता को छुड़वाने का प्रयास किया तो उसने वहां पड़ी कुल्हाड़ी से उस पर वार कर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसकी माता अमरजीत कौर तथा मामा बलविन्द्र सिंह ने उसे उपचार हेतु सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया। झगड़े की सूचना पुलिस को दे दी गई है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
व्यक्ति से मोबाईल छीन कर फरार
डबवाली- स्थानीय नई अनाज मण्डी रोड़ रामलीला मैदान के समीप एक अज्ञात युवक सड़क पर जा रहे व्यक्ति से मोबाईल छीन कर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड नम्बर 6 निवासी 50 वर्षीय सूरज भान पुत्र रामजी लाल बीती रात 9 बजे के करीब अपने घर जा रहा था कि रास्ते में अज्ञात युवक ने रोक लिया और उससे फोन करने हेतु मोबाईल मांगा और उसने मोबाईल अज्ञात युवक के हाथों में थमा दिया तो अज्ञात युवक मोबाईल करते - करते फरार हो गया। उसके शोर मचाने पर कुछ लोगों ने उक्त युवक का पीछा किया लेकिन तब तक उक्त युवक मोबाईल लेकर फरार हो चुका था। इसकी सूचना थाना शहर डबवाली में दे दी गई है। स्थानीय पुलिस उक्त युवक की तालाश कर रही है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
श्री रामनगर नाट्यशाला के पदाधिकारियों व सदस्यों ने रामलीला के मंच पर आज झण्डा पूजन की रस्म अदा की
डबवाली-स्थानीय धाॢमक संस्था जय श्री रामनगर नाट्यशाला के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा रामलीला के मंच पर आज प्रात: झण्डा पूजन की रस्म अदा की। झण्डा पूजन की रस्म नाट्यशाला के पुरोहित मुरारी लाल शर्मा ने करवाई। जिसमें नाट्यशाला के सरप्रस्त राजेश हाकू, मुख्य निदेशक मास्टर के. दिलावर, मंच सचिव बृज महेन्द्रू एवं संजीव शाद, ऑडीटर विनोद धमीजा, उप निदेशक नवनीत धमीजा, सचिव औम प्रकाश शर्मा, सोनू बब्बर, भारत भूषण, कमल कुमार, बन्टी नागपाल के अलावा अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। नाट्यशाला के मुख्य निदेशक मास्टर के. दिलावर ने बताया कि हर वर्ष रामलीला मंचन से पूर्व झण्डा पूजन की रस्म अदा की जाती है। उन्होंने बताया कि इस बार रामलीला में श्रवण कुमार का ड्रामा, रावण नन्दीगण, राम जन्म, ताड़का वध, राम बारात के दृश्य नए अन्दाज में दिखाए जाऐंगे। नाट्यशाला के मंच सचिव बृज महेन्द्रू ने बताया कि राम लीला के मंच पर रामलीला देखने आए श्रद्धालुओं से रामायण पर आधारित सवाल पूछे जाऐंगे और सही जवाब देने वालों को पुरस्कार भी दिए जाऐंगे।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
शनिवार, 18 सितंबर 2010
सड़क हादसे में बालक की दर्दनाक मौत
डबवाली- बाबा रामदेव के मेले पर मन्दिर में माथा टेक कर आ रहा बालक तेल टैंकर की चपेट में आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार बीती सायं डबवाली के गांव गंगा निवासी 10 वर्षीय बालक राज कुमार पुत्र महावीर प्रसाद अपने ताऊ सुभाष चन्द्र पुत्र राम कुमार के साथ गांव में सड़क किनारे स्थित बाबा रामदेव मन्दिर में माथा टेक कर जैसे ही सड़क पर चढ़ा तो सामने से तेज गति से आ रहे तेल टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके फलस्वरूप बालक दूर जा गिरा तभी वहां पर उपस्थित उसके ताऊ सुभाष तथा गांववासियों द्वारा घायल बालक को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया जाता तब तक बालक के प्राण पखेरू उड़ चुके थे। तेल टैंकर का चालक घटनास्थल अपना तेल टैंकर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही गोरीवाला पुलिस चौकी प्रभारी एसआई रमेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने बालक के शव व तेल टैंकर को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई उपरान्त शव को पोस्टमार्टम हेतु डबवाली के राजकीय अस्पताल में लाया गया। मृतक बालक राज कुमार के ताऊ सुभाष चन्द्र पुत्र राम कुमार ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि तेल टैंकर पूरी तेजी से गलत साईड से आ रहा था और उसने सड़क पर बने स्पीड बे्रकर पर गाड़ी की स्पीड कम नहीं की। जिसके कारण यह सड़क हादसा हुआ। पुलिस चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मृतक बालक के ताऊ सुभाष चन्द्र के ब्यान पर उक्त तेल टैंकर के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और फरार टैंकर चालक की तालाश जारी है और उसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाऐगा।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
स्वाइन फ्लू के रोगी राहुल की डॉ. रीटा गुप्ता ने की जांच
डबवाली- विगत दिनों निकटवर्ती पंजाब क्षेत्र मंडी किलियांवाली में स्वाइन फ्लू का रोगी पाये जाने से हड़कंप मच गया था तथा शहर में स्वाइन फ्लू का रोगी होने की आशंका से शहरवासी भयभीत थे। स्थानीय सिविल हस्पताल में आए उक्त स्वाइन फ्लू रोगी को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था। पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन राहुल के रक्त के कई नमूने जांच के लिए गए हैं तथा उसकी हालत में आए सुधार के मद्देनज़र उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। आज अपने घर पहुंचने पर उसे अलग कक्ष में रखा गया। राहुल के घर आ जाने की सूचना उपरान्त आज पंजाब स्वास्थ्य विभाग की टीम लंबी सिविल अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रीटा गुप्ता के नेतृत्व में राहुल के घर पहुंची तथा उसकी जांच की। डॉ. रीटा गुप्ता ने अभिभावकों से कहा कि जब भी वह राहुल के कक्ष में जाऐं अपने मुंह पर मास्क लगाकर ही जाऐं तथा खाने - पीने से पहले तथा बाद में हाथों को साबुन से अच्छी तरह साफ कर लें। खांसी आने पर अथवा छींकने से पहले मुंह को साफ रूमाल से अच्छी तरह से ढक लें तथा किसी भी तरह के फ्लू होने पर स्वयं दवाई लेने की बजाय विशेषज्ञ डाक्टर से ही संपर्क कर दवाई लें। उन्होंने कहा कि रोगी के सीधे संपर्क में न आए तथा उससे हाथ मिलाने से भी परहेज करना चाहिए।
लेबल:
डबवाली समाचार,
स्विने flu,
dabwali news,
health news
रंजिश के चलते हुए झगड़े में एक महिला,सहित एक घायल
डबवाली- स्थानीय वार्ड नम्बर 10 में पुरानी रंजिश के चलते हुए झगड़े में एक महिला व उसके देवर के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी मुताबिक घायल महिला ममता रानी के पति राकेश कुमार ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले विजय कुमार उर्फ नीटा से पुराना झगड़ा चल रहा था और जिसका मुकद्दमा न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि विजय कुमार बीते दिवस शराब के नशे में धुत्त होकर गली मे गाली गलोच कर रहा था जिसकी सूचना थाना शहर में दे दी और पुलिस कर्मचारी विजय कुमार को थाना शहर में पूछताछ के लिए ले गए थे और वह भी पुलिस थाना में गए हुए थे। राकेश कुमार ने बताया कि घर में उसकी पत्नी ममता व उसका भाई प्रमोद अकेले थे तो विजय कुमार उर्फ नीटा की पत्नी आशा रानी व बेटा संजय उसके घर घुस आए और उसकी पत्नी से मारपीट की। तदोपरान्त उक्त दोनों माँ-बेटे ने घर में पड़ी कांच की खाली बोतलें मारनी शुरू कर दी। जिससे उसकी पत्नी व भाई दोनों घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु स्थानीय राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थाना शहर पुलिस ने घायलों के ब्यान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
छत से गिरा,घायल
डबवाली-स्थानीय बिश्रोई धर्मशाला के पीछे स्थित एक भवन निर्माण का कार्य कर रहा मजदूर छत से गिरकर घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय दर्पण सिनेमा वार्ड नम्बर 19 का निवासी 22 वर्षीय तेजू पुत्र तूफानी ङ्क्षसह दिहाड़ी मजदूरी करता है। आज प्रात: वह एक भवन निर्माण के दौरान छत पर पानी डाल रहा था कि अचानक उसका पांव फिस्सल गया। जिसके फलस्वरूप वह नीचे गिरने से घायल हो गया। वहां पर कार्य कर रहे राजमिस्त्री व अन्य मजदूरों ने उसे स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों के अनुसार उसके सिर व पांव पर चोटें लगी हैं परन्तु अब उसकी हालत स्थिर है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
शुक्रवार, 17 सितंबर 2010
वन विभाग के मजदूरों दिया धरना, जमकर नारेबाजी की
डबवाली(आर्य) आज वन विभाग मजदूर यूनियन हरियाणा के मजदूरों ने मजूदरी राशि न मिलने पर वन विभाग कार्यालय के समक्ष धरना दिया तथा हरियाणा सरकार एवं रेंज अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वन विभाग मजदूर यूनियन रेंज सचिव राज कुमार ने बताया कि मजदूरों को पिछले तीन माह की मजदूरी राशि नहीं दी गई। जिससे मजदूरों के भूखे मरने की नौबत आ गई है और बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मजदूरों की अनदेखी करते हैं और मजदूरों को समय पर औजार भी उपलब्ध नहीं करवाए जाते हैं। वन विभाग अधिकारी अपना वेतन महीना खत्म होने से पहले ले लेते हैं और मजदूरों को अन्धेरे में रखते हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार व वन विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि शीघ्र ही उन्हें जून, जुलाई तथा अगस्त माह की मजदूरी दिलाई जाए और मजदूरों को औजार मुहैया करवाऐ जाऐं। उन्होंने बताया कि अगर शीघ्र ही हमारी मांगे नहीं मानी गई तो मजदूरों द्वारा जिला स्तरीय आन्दोलन छेड़ दिया जाऐगा। इस प्रदर्शन की अगुवाई रेंज प्रधान अजमेर सिंह, बूटा सिंह, जगतार सिंह, राम कुमार, दीवान चन्द, वीर चन्द, जगरूप सिंह के अलावा भारी संख्या में वन मजदूर महिलाऐं भी उपस्थित थी। इस बारे में वन विभाग के अधिकारी चरणजीत से सम्पर्क करना चाहा तो वह कार्यालय में उपस्थित नहीं मिले और उनका सैल भी रेंज से बाहर आ रहा था।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
पर्यावरण एवं वन मन्त्रालय की और से होगा वन सर्वेक्षण
डबवाली(आर्य)पर्यावरण एवं वन मन्त्रालय की ओर से वन सर्वेक्षण की एक टीम आज स्थानीय वन विभाग के कार्यालय में पहुंची। जिसमें वन विभाग के कनिष्ट तकनीकी सहायक (दलनायक) हरबन्स पठानिया व सहायक दलनायक शेर ङ्क्षसह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उनकी टीम जिला सिरसा के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लगे पेड़-पौधों का बारीकी से सर्वेक्षण करेगी। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान यह देखा जाऐगा कि पेड़-पौधे किस प्रजाति के हैं और इनकी लम्बाई, चौड़ाई व मोटापन कितना है। उन्होंने बताया कि जिला सिरसा के ग्रामीण क्षेत्र में 154 प्वाईंट व शहरी क्षेत्र में 44 प्वाईंटों का सर्वेक्षण किया जाऐगा। इसके अलावा वह वनों में जाकर पेड़-पौधों का सर्वेक्षण करेंगे और वहां की मिट्टी भी टेस्ट की जाऐगी। सर्वेक्षण का कार्य लगातार डेढ़ माह तक चलेगा तथा तदोपरान्त इसकी रिपोर्ट तैयार कर देहरादून हैड ऑफिस भेजी जाऐगी।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
''बनारसी दास गुप्ता मैमोरियल पार्क' का उद्घाटन 19 सितम्बर को हरियाणा के मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा करेंगे
डबवाली(आर्य )अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमन्त्री बनारसी दास गुप्ता की स्मृति में हरियाणा सरकार द्वारा भिवानी में 34 कनाल भूमि पर बनाए गए ''बनारसी दास गुप्ता मैमोरियल पार्क' का उद्घाटन एवं बनारसी दास गुप्ता फाऊंडेशन द्वारा इस पार्क में बनारसी दास गुप्ता की स्थापित की गई 9 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण एवं फाऊंडेशन द्वारा 5 हजार वर्गफुट में स्थापित किए जाने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास 19 सितम्बर को हरियाणा के मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा करेंगे। यह जानकारी देते हुए महासम्मेलन के राज्य उपाध्यक्ष सुरेन्द्र ङ्क्षसगला ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित किए जाने वाले समारोह की अध्यक्षता हरियाणा के परिवहन मन्त्री ओपी जैन करेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में हरियाणा के गृह राज्यमन्त्री गोपाल काण्डा, मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह, मुख्य संसदीय सचिव चौ. धर्मवीर सिंह एवं हिसार की विधायिका सावित्री जिन्दल भी शामिल होंगी। ङ्क्षसगला ने बताया कि बनारसी दास गुप्ता के पुत्र अजय गुप्ता को बनारसी दास गुप्ता फाऊंडेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। फाऊंडेशन गुपता जी द्वारा अपने जीवन में राष्ट्र एवं समाजहित में किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने एवं अन्य जनकल्याण योजनाओं के माध्यम से जरूरतमन्द लोगों को सहायता मुहैया करवाने का कार्य करेगी।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
शहीद अमृता देवी बिश्रोई का 281वां बलिदान दिवस श्रद्धा से मनाया
डबवाली(आर्य) उपमण्डल के गांव सकता खेड़ा में आज बिश्रोई समाज के लोगों द्वारा शहीद अमृता देवी बिश्रोई का 281वां बलिदान दिवस श्रद्धा से मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम प्रात:कालीन अमृतमयी वेला में हरिद्वार से पहुंचे स्वामी श्रद्धेय श्री राजेन्द्र नन्द जी महन्त द्वारा हवन यज्ञ सम्पन्न करवाया गया। जिसमें बिश्रोई समाज के पुरूषों व महिलाओं सहित बच्चों ने भारी संख्या में भाग लिया तथा खेजड़ली गांव के शहीदों को श्रद्धांजलि अॢपत की। 281वें बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विशेष तौर पर शिरकत करने जोधपुर से पहुंचे पर्यावरण प्रेमी खम्भु राम बिश्रोई ने उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए कहा कि किस प्रकार शहीद अमृता देवी बिश्रोई ने हरे वृक्षों की रक्षा के लिए अपने पूरे परिवार को बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि इस परिवार के अलावा बिश्रोई समाज के 363 अन्य महिला पुरूष भी शहीद हुए। उन्होंने विस्तार से बताते हुए कहा कि जोधपुर के समीप खेजड़ी गांव में आज से 281 वर्ष पूर्व अपने राजा के आदेश पर महामन्त्री गिरधर ने हरे पेड़ों को काटने पहुंचा तो अमृता देवी बिश्रोई हरे पेड़ से लिपट गई और अपनी गर्दन कटवा दी, उसके बाद उसकी पुत्रियों फिर पति ने भी हरे पेड़ों को बचाने के लिए अपना बलिदान दे दिया। उसी तरह 363 बिश्रोई समुदाय के लोगों ने अपना बलिदान दे दिया। लेकिन हरे पेड़ों को नहीं कटने दिया। इस समारोह में पहुंचे वृक्षमित्र राष्ट्रीय संगठन मन्त्री साहब राम गोदारा ने बिश्रोई समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा पेड़ - पौधे लगाऐं तथा अपने बच्चों की भान्ति पालन-पोषण कर बड़ा करें। इस अवसर पर सुरेश कुमार गोदारा, सही राम धारणीया, सुल्तान धारणीया, राधे राम गोदारा, खेम चन्द बेनिवाल सहित बिश्रोई समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह जानकारी देते हुए बिश्रोई सभा के प्रधान इन्द्रजीत बिश्रोई ने बताया कि कार्यक्रम के अन्त में प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व बीते दिवस गांव में सभा द्वारा पर्यावरण दिवस रैली निकाली गई तथा ग्रामीणों को वृक्षारोपण के लिए जागरूक किया गया।
छात्र-छात्राओं ने नए भवन निर्माण को लेकर कक्षाओं का बहिष्कार किया,सरकार के खिलाफ नारेबाजी
डबवाली(आर्य) आज स्थानीय राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नए भवन निर्माण को लेकर अपनी कक्षाओं का बहिष्कार कर सड़कों पर उतर आए और हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के छात्र विद्यालय से लेकर उपमण्डलाधीश के कार्यालय तक हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गए और स्थानीय तहसीलदार राजेन्द्र कुमार को मुख्यमन्त्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। छात्र संघ के प्रधान योगित बिश्रोई ने बताया कि विगत 4 वर्षों से राजकीय महाविद्यालय पुराने राजकीय अस्पताल के भवन में चल रहा है। जिसमें 1200 के करीब छात्र-छात्राऐं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस भवन की छतें खस्ता हालत में हैं। बारिश के समय इसमें पानी टपकने लगता है। वर्तमान भवन में छात्र-छात्राओं को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है और शिक्षा में भी बाधा आ रही है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news,
haryana govt
युवक चोरीशुद्धा सामान के साथ नाटकीय ढंग से पकड़ा
डबवाली(आर्य )पंजाब क्षेत्र के निकटवर्ती गांव डूमवाली में स्थित सेल टैक्स बैरियर पर आज एक युवक चोरीशुद्धा सामान के साथ नाटकीय ढंग से पकड़ा गया। जिसने अपनी पहचान हरदीप सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी गांव नरूआना बठिण्डा के रूप में करवाई है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज प्रात: उक्त युवक एक कपड़े से बन्धी गठरी लेकर वहां से गुजर रहा था तो सेल टैक्स बैरियर पर तैनात कर्मचारियों ने इसे रोका तथा गठरी के सामान के बारे में तो हरदीप सिंह घबरा गया तथा गठरी छोड़कर वहां से भागने का प्रयास किया। वहां पर उपस्थित लोगों ने उसे दबोच लिया और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचकर संगत पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया, पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उक्त सामान जिसमें एक एलसीडी, एक इन्वर्टर तथा एक गैस गीजर है जिसे उसने अपने गांव नरूआना से चुराया है तथा आज वह डबवाली में सामान बेचने आया था।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
बाबा रामदेव जी महाराज के विशाल मेला का आज आयोजन
डबवाली(आर्य)स्थानीय वार्ड नम्बर 14 न्यू बस स्टैंड रोड़ रेगर मौहल्ला में स्थित बाबा रामदेव जी के प्राचीन मन्दिर में बाबा रामदेव जी महाराज का विशाल मेला का आज आयोजन हुआ। जिसमें प्रात: से ही बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों की लम्बी कतार लगी रही। यह जानकारी देते हुए बाबा रामदेव मन्दिर सेवा समिति के महासचिव शेर ङ्क्षसह गेनोलिया ने बताया कि बीती रात्रि मन्दिर के प्रागण में बाबा जी का विशाल जागरण हुआ। जिसमें बाबा का गुणगान प्रेम चन्द सलोहतरा एण्ड पार्टी द्वारा बहुत ही मधुर भजनों द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि जागरण में राजस्थानी तथा लोकगीतों का विशेष आकर्षण रहा। जिस पर भक्त खूब झूमें।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
गुरुवार, 16 सितंबर 2010
डबवाली में स्वाईन फ्लू का रोगी पाये जाने से हड़कंप,शहरवासी भयभीत
डबवाली-डबवाली में स्वाईन फ्लू का रोगी पाये जाने से हड़कंप मच गया है तथा शहर में स्वाईन फ्लू का रोगी मिलने से शहरवासी भयभीत है। स्वाईन फ्लू रोगी को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में रेफर किया गया है। सिविल अस्पताल प्रशासन ने ऐहतियाद के तौर पर रोगी के सात परिजनों को स्वाईन फ्लू प्रतिरोधक दवाई खाने को दे दी है। रोगी की पहचान राहुल पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी किलियांवाली के रूप में हुई है। राहुल राजस्थान के कोटा शहर में आईटीआई की कोचिंग लेने के लिए गया हुआ था और वहां पर एक भवन में अपने कुछ साथियों के साथ बतौर पीजी रहता था। पिछले कुछ दिनों में उसे तथा उसके सहपाठियों को खांसी बुखार और शरीर में अकडऩ की शिकायत चल रही थी। राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए बीमार बच्चों के रक्त के नमूने दो दिन पहले लिए थे। इसी बीच बच्चे की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसके परिजन उपचार के लिए यहां ले आये। आज प्रात: राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने राहुल के परिजनों को दूरभाष पर उसे स्वाईन फ्लू होने की पुष्टी की। उन्होंने बताया कि राहुल के कुछ अन्य साथियों में भी एन1, एच1 का टेस्ट पोस्टिव पाया गया है। स्वाईन फ्लू होने की जानकारी मिलते ही राहुल के परिजनों में उसके स्वास्थ्य की चिंता गहरा गई और उसे उपचार के लिए डबवाली के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। उच्चाधिकारियों को सूचित किया - सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमके भादू ने बताया कि स्वाईन फ्लू का रोगी पाये जाने के बाद आला अधिकारियों को इसकी सूचना देने के साथ ही रोगी को उपचार के लिए रोहतक मेडिकल कालेज में रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि ऐहतियाद के तौर पर रोगी के सात परिजनों माता, पिता, भाई, बहन और दादा दादी को स्वाईन फ्लू प्रतिरोधक टेमीफ्लू की गोलियां दे दी गई है। पंजाब का स्वास्थ्य विभाग भी हुआ सक्रिय-मंडी किलियांवाली में स्वाईन फ्लू का रोगी मिलने के बाद पंजाब का स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। लंबी सिविल अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रीटा गुप्ता ने बताया कि रोगी की पुष्टी होने के बाद विभाग के आला अधिकारियों को इसकी सूचना देने के अलावा चिकित्सकों की एक टीम गठित कर दी गई है। जो रोगी के परिजनों के अलावा उनके पड़ोसियों की भी जांच करेगी और जनता को एन1, एच1 से बचाव व उसके लक्षणों के बारे में जागरूक करेगी। लक्षण - स्वाईन फ्लू एक संक्रामक बीमारी है। यह रोगी के सम्पर्क में आने के बाद तेजी से फैलती है। इसके लक्षणों में रोगी को तेज बुखार हो जाता है गला खराब होने के साथ सांस लेने में तकलीफ होने लगती है और रक्त में प्लेटलेट्स की कमी होने के अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है। सिर दुखना और थकावट के अलावा सर्दी महसूस होने लगती है। इसमें तुरंत उपचार की आवश्यकता होती है। सावधानियां - खाने पीने से हाथों को साबुन से अच्छी तरह साफ कर ले। खांसने-छींकने से पहले मुंह को साफ कपड़े से अच्छी तरह से ढक ले तथा किसी भी तरह के फ्लू होने पर स्वयं दवाई लेने की बजाय विशेषज्ञ डाक्टर से संपर्क करें। रोगी सीधे संपर्क में न आए तथा उन्हें हाथ मिलाने से परहेज करना चाहिए।
लेबल:
डबवाली समाचार,
स्वाईन फ्लू,
dabwali news,
health news,
sawin flu
बाबा रामदेव जी महाराज का विशाल मेला आज भादों सुदी दसवीं को बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया जा रहा है
डबवाली- स्थानीय वार्ड नम्बर 14 न्यू बस स्टैंड रोड़ स्थित रेगर मौहल्ला में बाबा रामदेव जी के प्राचीन मन्दिर में बाबा रामदेव जी महाराज का विशाल मेला आज भादों सुदी दसवीं को बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए बाबा रामदेव मन्दिर सेवा समिति के महासचिव शेर गेनोलिया ने बताया कि इस मेले के लिए समिति द्वारा व्यापक प्रबन्ध किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आस-पास के ग्रामीण आंचल तथा डबवाली क्षेत्र में इस प्राचीन मन्दिर की काफी मान्यता है। श्री गेनोलिया ने बताया कि विशाल मेले के समस्त कार्यक्रम का सिटी केबल डबवाली द्वारा सीधा प्रसारण किया जाऐगा।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
श्री चन्द्र नवमीं आज बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाई गई
डबवाली-स्थानीय सिरसा रोड़ पर स्थित उदासीन आश्रम डेरा बाबा मनसा दास में महन्त दर्शन दासजी के सानिध्य मे श्री चन्द्र नवमीं आज बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शुद्धि, समृद्धि एवं डबवाली क्षेत्र में अमन के लिए श्रीचन्द्र सिद्धान्त सागर पाठ का भोग डाला गया। तदोपरान्त पण्डित मुरारी लाल शर्मा की देखरेख में विधिपूर्वक मंगल आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महन्त त्रिवेणी दास कुरूक्षेत्र, महन्त शिवानन्द केवल, महन्त महिन्द्रपुरी फरीदकोट कोटली, महन्त कुंभ दास डेरा लंग, महन्त मोहन दास फुल्लो, महन्त सुखदेव प्रकाश महमा सरजर, महन्त शेर दास गुरूसर, महन्त वकील दास मिठड़ी, महन्त सतपाल दास अलीकां, बाबा मोन गिरी, सन्त मंगल दास, सतीश जग्गा, संजीव शाद, प्रमोद कोछड़, नरेन्द्र बराड़, जगरूप सिंह, सुरेश शर्मा, सतेन्द्र बराड़, मुकेश ग्रोवर, जसविन्द्र राणा, कुलदीप ङ्क्षसह, रोहित अरोड़ा, संजय मिढ़ा, सुनील रहेजा, जवाहर , जोगेन्द्र , जरनैल , भारत वधवा, रिशी पपनेजा, मनोज शर्मा, बलदेव मांगेआना, विनोद कोछड़, बिकर चोरमार, नरेन्द्र मेहता, डॉ. हरमेल बराड़, ओम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में आश्रम श्रद्धालु मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन पर आश्रम में उपस्थित सभी को श्रद्धालुओं को लंगर वरताया गया।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
सदस्यता लें
संदेश (Atom)