IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

गुरुवार, 24 जून 2010

मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से मिली पालिकाध्यक्षा सिम्पा जैन

डबवाली-पालिकाध्यक्षा सिम्पा जैन अपने विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पूर्व
सां

सद
आत्मा सिंह गिल, डबवाली ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान रामजी दास, शहरी प्रधान नवरतन बांसल की अगुवाई में आज हरियाणा के मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ नगर पार्षद बिन्दिया महन्त, मधु बागड़ी, सुरजीत चावला, औम प्रकाश बागड़ी, हरनेक सिंह व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जसवन्त सिंह बराड़, कर्मचन्द शर्मा, सुखविन्द्र सूर्या, राकेश बाल्मीकि, गुरजन्ट सिंह बराड़, पूर्व पार्षद डॉ. सन्तोष अरोड़ा सहित कांग्रेस के युवा नेता राजेन्द्र जैन भी मौजूद थे। पालिका अध्यक्षा सिम्पा जैन ने बताया कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आश्वासन दिया है कि इस समस्या का समाधान शीघ्र ही करवा देंगे।



21 वर्षीय युवक के संदिग्ध परिस्थियों में लापता

डबवाली- उपमण्डल के गांव फुल्लो निवासी 21 वर्षीय युवक के संदिग्ध परिस्थियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार लापता युवक अमनदीप सिंह पुत्र बीरबल दास के चचेरे भाई गुरबचन सिंह पुत्र ज्वाला सिंह ने बताया कि अमनदीप सोमवार की सायं लगभग 4 बजे अपनी जेन कार नम्बर एचआर-51-एच-0984 पर घर से गया था। जब वह देर रात तक घर वापिस नहीं लोटा तो उन्होंने उसके मोबाईल पर सम्पर्क किया तो उससे सम्पर्क नहीं हो सका। तत्पश्चात उन्होंने अपने नजदीकी रिश्तेदारों को फोन पर सम्पर्क कर उसके बारे में पूछा तो काई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने बताया कि अमनदीप सिंह के पिता का एक वर्ष पूर्व देहान्त हो चुका है। उनके परिवार में उसकी माता, पत्नी व एक वर्ष का बेटा है। उन्होंने बताया कि बुधवार की प्रात: उन्हें किलियांवाली पुलिस चौंकी से फोन द्वारा सूचना मिली कि लोहगढ़ हैड से दो किलोमीटर की दूरी पर पंजाब क्षेत्र के गांव फत्ताकेरा नहर के समीप एक युवक के कपड़े, चप्पल व मोबाईल फोन मिला है। सूचना के उपरान्त वह घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि उक्त सभी वस्तुऐं लापता युवक अमनदीप की थी। फत्ताकेरा नहर किनारे जांच कर रहे किलियांवाली पुलिस चौंकी के हैड कांस्टेबल अमरीक सिंह ने बताया कि उन्हें बुधवार की प्रात: फत्ताकेरा के पूर्व सरपंच मनविन्द्र सिंह ने यह सूचना दी कि एक युवक के कपड़े, चप्पल व मोबाईल आदि नहर के किनारे पड़ा हैं। सूचना मिलते ही वह तुरन्त घटनास्थल पर पहुंचे तो एक युवक का कुर्ता-पजामा, चप्पल व मोबाईल फोन व कार के टायरों के निशान जोकि नहर की तरफ जाते मिले हैं। हैड कांस्टेबल अमरीक ङ्क्षसह ने आशंका जताई है कि युवक कार सहित नहर में गिरा है। उन्होंने गांव के गोताखोरों को बुलवाया और लापता युवक व कार की तालाश शुरू कर दी लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हुई। इस हादसे की सूचना मिलते ही गांव के आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। किलियांवाली हैड कांस्टेबल अमरीक सिंह ने आज प्रात: कोरगढ़ (रतिया) गांव से तीन गोताखोर जोरा सिंह, राठी सिंह व गुग्गु सिंह को बुलाया है तथा रतिया से आए गोताखोरों व गांववासियों द्वारा नहर किनारे लापता युवक की तालाश जारी है।

पंजाब नेशनल बैंक की शाखा अधिकारियों की गलती के कारन विधिअर्थी बहुमूल्य एक वर्ष बेकार

डबवाली-स्थानीय निवासी नरेश कुमार पुत्र नारायण दास ने प्रधानमन्त्री भारत सरकार व वित्त मन्त्री भारत सरकार को लिखित शिकायत भेजकर इन्साफ दिलवाऐ जाने की मांग की है। उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा है कि उनके बेटे अनुज कौशिक की चण्डीगढ़ स्थित अम्बेडकर कॉलेज में नेशनल काऊंसिल फॉर होअल मैनेजमैंट एण्ड कैटरिंग टैक्रोलॉजी की काऊंसलिंग थी तथा काऊंसलिंग के उपरान्त उनके बेटे का दाखिला चित्तकारा कॉलेज चण्डीगढ़ में हो गया। परन्तु स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक की शाखा अधिकारियों की गलती का नतीजा उन्हें तथा उनके बेटे को भुगतना पड़ा। काऊंसलिंग के लिए 18 जून को बनवाऐं गए दो ड्राफ्ट क्रमश: 1 हजार व 9 हजार शाखा अधिकारियों द्वारा गलत तारीख में जारी कर देने से उनके बेटे का बहुमूल्य एक वर्ष बेकार हो गया। उन्होंने कहा कि 18 जून को जारी ड्राफ्ट पर 21 जुलाई की तारीख अंकित कर दी गई। जब इस सन्दर्भ में बैंक में दूरभाष पर सम्पर्क किया गया तो शाखा प्रबन्धक सेठी ने स्वीकार किया कि उनके अधिकारियों से गलती हुई है परन्तु उनके द्वारा जारी ड्राफ्ट को लेने से कोई इन्कार नहीं कर सकता।

श्री गुरू जम्भेश्वर भगवान के मन्दिर का शिलान्यास 26 जून करेंगे पूर्व मुख्यमन्त्री भजन लाल

डबवाली- चौटाला रोड़ स्थित श्री बिश्रोई धर्मशाला के प्रांगण में श्री गुरू जम्भेश्वर भगवा के मन्दिर का शिलान्यास पूर्व मुख्यमन्त्री एवं सांसद भजन लाल 26 जून को प्रात: 8-15 बजे करेंगे। यह जानकारी देते हुए बिश्रोई सभा डबवाली के सचिव इन्द्रजीत बिश्रोई ने बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश के सवास्थ्य मन्त्री अजय कुमार बिश्रोई करेंगे तथा पूर्व विधायक एवं बिश्रोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष सही राम धारणीया, हरिद्वार के सन्त शिरोमणी स्वामी राजेन्द्रा नन्द एवं मैहराणाधोरा के स्वामी मनोहर दास जी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। हवन यज्ञ प्रात: 7-15 बजे किया जाऐगा तथा मुख्य कार्यक्रम उपरान्त भण्डारा प्रात: 10 बजे आयेाजित होगा। कार्यक्रम को लेकर शहर व आस-पास के बिश्रोई बाहुल्य गांवों में बेहद उत्साह का माहौल है तथा बिश्रोई सभा के पदाधिकारीगण एवं सदस्य विगत एक सप्ताह से शिलान्यास समारोह की तैयारियों में जुटे हुए हैं। विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर आधा दर्जन कमेटियों का गठन किया गया है।




राजनैतिक रंग देने के विरोध युवा जन संदेश के संस्थापक गिरीश ठाकुर ने दिया त्यागपत्र

सिरसा-समाज सेवी संस्था युवा जन संदेश रजि. 76 में पिछले कुछ समय से एक गुट द्वारा संस्था को राजनैतिक रंग देने के विरोध के चलते संस्था के संस्थापक गिरीश ठाकुर ने गत दिवस संस्था को अपने साथियों सहित अलविदा कह दिया। उनके साथ संस्था के पदाधिकारी प्रधान श्रवण शर्मा, मुख्य सलाहकार नरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश डोगरा, सदस्य संजय वर्मा ने भी अपने-अपने पदों से त्याग पत्र दे दिया। यह जानकारी देते हुुए संस्था के संस्थापक गिरीश कुमार ने कहा कि युवा जन सन्देश एक विशुद्ध रूप से सामाजिक संस्था है तथा संस्था का मूल उद्देश्य समाज कल्याण तथा गरीबों व असहायों की सेवा करना है न कि राजनीतिक लाभ लेने का। उन्होंने कहा कि संस्था में राजनीति का दखल उन्हें तथा उनके साथियों को सहन नहीं है जिसके चलते उन्होंने अपना त्यागपत्र दिया है।

ज्ञान ज्योति कम्प्यूटर कार्यक्रम के जोन प्रभारी ने किया अचानक निरीक्षण

सिरसा- ज्ञान ज्योति कम्प्यूटर कार्यक्रम के जोन प्रभारी एस. आर्यन अपनी सहयोगी टीम के साथ निरीक्षण के लिए अचानक ज्ञान ज्योति के रामा मण्डी स्थित सैंटर में पहुंचे। केन्द्र संचालक को अचानक उन्हें इस प्रकार निरीक्षण के लिए देखकर हैरानी हुई लेकिन बाद में सम्पूर्ण रिकार्ड जैसे मासिक सूचना, मासिक प्रशिक्षण शुल्क, दाखिला व उपस्थिति रजिस्टर आदि नियमित पाए तो केन्द्र संचालक के चेहरे पर रौनक दिखी। इसकी जानकारी जब जिला स्तरीय प्रभारियों को मिली तो हाथों-हाथ वे रामा मण्डी के उक्त केन्द्र में पहुंचे। इसके उपरान्त श्री आर्यन ने सम्बन्धित केन्द्र के फ्रैंचाईजी मैनेजर व स्टाफ की एक बैठक ली जिसमें उन्हें आज के आधुनिक प्रशिक्षण सम्बन्धी उपायों की अहम जानकारी दी। श्री आर्यन ने लगभग 20 मिनट तक कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों से भी उनके प्रशिक्षण सम्बन्धी विषयों पर बातचीत की। केन्द्र की गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित देखकर श्री आर्यन प्रसन्न मुद्रा में दिखे तथा केन्द्र संचालकों ने आगामी सभी प्रकार की कार्यवाही अनुबन्धित दिशा-निर्देश के अनुसार ही संचालित करने का आश्वासन दिया। अंत में श्री आर्यन ने सभी फ्रैंचाईजी मैनेजरों व स्टाफ के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। इसके उपरान्त श्री आर्यन अपने पूर्व जोन पानीपत की ओर रवाना हो गए। इस अवसर पर गगनदीप सिंगला, सतीश कुमार, जिला प्रभारी राजेश कुमार, नीरज सिंगला, सैलुजा, सर्वजीत कौर, फतेहाबाद प्रभारी रविन्द्र कांटीवाल, सी.ई.ओ. कुलदीप कुमार उपस्थित थे।

जांगीड़ ब्राह्मण सभा ने किया शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

सिरसा-जिला जांगीड़ ब्राह्मण सभा द्वारा गत दिवस हिसार में विश्वकर्मा धर्मशाला में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभा के सिरसा जिला के नवनिर्वाचित प्रधान एवं गांव हांडीखेड़ा के पूर्व सरपंच चेतराम सुथार द्वारा विधिवत शपथ ग्रहण की गई। इस अवसर पर चेतराम सुथार ने अपनी इस नियुक्ति पर सभा का आभार व्यक्त किया तथा अपनी इस पद को पूर्ण जिम्मेवारी से निभाने का आश्वासन दिया। श्री सुथार ने जानकारी दी कि सभा द्वारा आगामी बैठक 27 जून रविवार को स्थानीय काठमंडी स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला में बुलाई गई है जिसमें सभा की पिछली कार्यकारिणी द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर मनीराम रोसावा, मनोहर लाल जांगड़ा, साहब राम नहराना, रामकुमार जांगड़ा, मोहर सिंह जांगड़ा, हरपाल सिंह दड़बा सहित जांगीड़ ब्राह्मण समाज के अनेक प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे। अंत में श्री सुथार ने सभी समाज के बन्धुओं से आगामी बैठक में अधिक-से-अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

बुधवार, 23 जून 2010

पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वाधान में वार्ड वाईस योग शिविर

डबवाली-श्री अग्रवाल सभा व पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वाधान में वार्ड वाईस योग शिविर के अन्तर्गत वार्ड नम्बर 3 में स्थित अग्रवाल धर्मशाला में गत 18 जून से जारी योग परिक्षण शिविर आज सम्पन्न हो गया। उक्त योग शिविर में प्रतिदिन की तरह योग शिक्षक वियोगी हरि के मार्गदर्शन में उपस्थित योग साधकों ने प्राणायाम, योगासन व सूक्ष्म व्ययामों का अभ्यास किया। योग शिक्षक ने सन्तुलन को लेकर विस्तार से समझाते हुए बताया कि आहार - व्यवहार व विचार का सन्तुलन ही जीवन का आधार है।
योग करने वाले व्यक्ति के वात, पित्त व कफ तो सन्तुलित हो ही जाते हैं। इसके साथ-साथ
आहार - व्यवहार व विचार भी सन्तुिलत होने लगते हैं। उन्होंने अपनी चर्चा को जारी रखते हुए बताया
कि नमक व दूध को एक ही समय प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह आहार विरूद्ध है। उक्त शिविर
के सफल समापन पर श्री अग्रवाल सभा की तरफ से महामन्त्री राजेन्द्र गुप्ता एडवोकेट व उप-प्रधान राकेश गर्ग ने वियेागी हरि शर्मा द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की प्रशंसा की व सफलता की कामना की। यह जानकारी देते हुए पतंजलि योग समिति के स्थानीय अध्यक्ष अशोक सोनी ने शिविर में भाग लेने वाले योग साधकों का आभार भी जताते हुए बताया कि वार्ड वाईस योग शिविर श्रृंखला के अन्तर्गत आगामी शिविर वार्ड नम्बर 4 में स्थित आर्य विद्या मन्दिर स्कूल के प्रांगण में 24 जून को प्रात: 5 बजे आरम्भ होगा।
जिसका शुभारम्भ पंजाब राज्य बिजली बोर्ड के पूर्व कार्यकारी अभियन्ता यशपाल नरूला करेंगे।

नम्बरदार ऐसोसिऐशन ने दिया उपमण्डलाधीश को मांगपत्र

डबवाली-स्थानीय नम्बरदार ऐसोसिऐशन की एक अहम् बैठक प्रधान बलदेव सिंह की अध्यक्षता में
तहसील कॉम्लैक्स में आज सम्पन्न हुई। जिसमें मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया तथा एक
मांगपत्र उपमण्डलाधीश डॉ. मुनीष नागपाल को सौंपा गया। जिसमें मांग की गई है कि तहसील कॉम्लैक्स में उन्हें एक कक्ष अलॉट किया जाऐ ताकि वे अपने कार्यों को सुचारू रूप से चला सकें। चौकीदारों को मानदेय राशि का भुगतान तहसील कार्यालय से दिया जावे। एक अन्य मांग में उन्होंने कहा है कि अबियाना फीस की माफी आगामी 31 अगस्त 2010 तक दी जाऐ ताकि खतौनियों में आई गल्तियों का सामना नम्बरदारों को न करना पड़े। सभी मांगों को सुनने के पश्चात उपमण्डलाधीश डॉ. मुनीष नागपाल ने ऐसोसिऐशन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उनकी मांगों का समाधान करवा दिया जाऐगा। इस अवसर पर वरिष्ठ उप-प्रधान हरबन्स सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह, सरप्लॅस प्रधान कृष्ण चन्द्र ग्रोवर, उप-प्रधान बलजीत सिंह सहित ऐसोसिऐशन के अनेक सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी ऐसोसिऐशन के कोषाध्यक्ष जयदयाल नम्बरादार ने दी।

चुनाव पत्रक में आई त्रुटियों को दूर करने का आग्रह किया

डबवाली-शिरोमणी अकाली दल पंच प्रधानी जिला बठिण्डा के बलकरण सह खालसा, खालसा एक्शन कमेटी हाकूवाला के बचित्र सिंह, श्री गुरू ग्रन्थ साहिब सत्कार सभा अलीकां से शिवराज सिंह एवं औढां से जसवीर सिंह तथा अखाड़ा शहीद बाबा दीप सिंह गत्तका पार्टी स्थानीय इकाई के कुलवन्त सिंह द्वारा संयुक्त रूप से माननीय उपमण्डलाधीश डॉ. मुनीष नागपाल की मार्फत एक ज्ञापन माननीय प्रधानमन्त्री महोदय भारत सरकार को सौंपा। जिसमें पंजाब प्रदेश में होने वाले शिरोमणी प्रबन्धक कमेटी के चुनावों के लिए बनाए गए चुनाव पत्रक में आई त्रुटियों को दूर करने का आग्रह किया है। आज प्रात: दिए पत्र में
उन्होंने मांग की है कि भारतीय संविधान के अनुसार मतदान की आयु 18 वर्ष निर्धारित है तथा आयु सीमा 18 वर्ष क्यों नहीं की गई। गुरमति अनुसार प्रत्येक जाति बराबर है तथा जातिवाद का कॉलम हटाया जाए
तथा प्रत्येक पुरूष या महिला के नाम के साथ सिंह तथा कौर का लिखना आवश्यक किया जाए। व्यक्ति हर प्रकार के नशे से दूर तथा केशधारी होना चाहिए तथा प्रत्येक व्यक्ति का फोटोयुक्त पहचान पत्र होना जरूरी किया जाना चाहिए तथा उसी व्यक्ति को मतदान का अधिकार दिया जाना चाहिए जिसका पहचान पत्र बना हुआ हो। उन्होंने मांग की है कि चुनाव पत्रक में आई त्रुटियों को तुरन्त प्रभाव से दूर कर शीघ्र ही नया पत्रक जारी किया जाना चाहिए। जिसमें सिक्ख सिधान्तों को प्रमुखता तथा बल मिले। उन्होंने प्रधानमन्त्री भारत सरकार के अलावा गृह राज्यमन्त्री तथा गुरूद्वारा चुनाव कमीशन को भी पत्र लिखकर
त्रुटियों को सुधारने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे संषर्घ करने को
मजबूर होंगे।

मंगलवार, 22 जून 2010

''5वीं ऐतिहासिक श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे 165 श्रद्धालुओं का जत्था 28 जून को होगा रवाना

डबवाली-अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राज्य उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंगला के सानिन्ध्य में ''5वीं ऐतिहासिक श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे 165 श्रद्धालुओं का जत्था 28 जून को प्रात: 6 बजे स्थानीय श्री वैष्णों माता मन्दिर से भगवान शिव शंकर की पूजा-अर्चना के पश्चात् रवाना होगा।
महासम्मेलन के शाखा महामंत्री राकेश गर्ग भीटीवाला ने बताया कि यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को महासम्मेलन द्वारा पंजीकरण के पश्चात् आज यहां श्री वैष्णों माता मन्दिर में महासम्मेलन के शाखा अध्यक्ष प्रीतम बांसल द्वारा फोटोयुक्त पहचान पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जसवन्त राय गर्ग, गौतम गोयल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि एक आवश्यक बैठक कल 23 जून को रात्रि 8 बजे 'अन्नपूर्णा रिसोर्टÓ में रखी गई है। राज्य उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंगला ने बताया कि यात्रा पर जाने वाले सभी 165 यात्रियों से यात्रा पर आने वाली खर्च राशि का आधा हिस्सा प्राप्त किया गया है जबकि आधे हिस्से की राशि एक लाख आठ हजार रूपये उद्योगपति रामनाथ जिन्दल, कृष्ण लाल गुम्बर, राजन सिंगला, प्रीतम बांसल, मंगत राय बांसल ठेकेदार एवं शाम लाल जिन्दल गंगा द्वारा प्रदान की जा रही है। सुप्रसिद्ध ज्योतिषी रमेश सचदेवा द्वारा यात्रियों के सम्मान में श्री वैष्णों माता मन्दिर में जलपान का आयोजन किया जा रहा है। सिंगला ने बताया कि यहां से जाने वाले सभी यात्रियों का जत्था 1 जुलाई को प्रारम्भ होने वाली यात्रा में बालटाल के 14 किलोमीटर कठिन पहाड़ी रास्ते से प्राकृतिक रूप से पवित्र गुफा में प्रवेश्स करेंगे।

स्किन एवं हैल्थ से संबंधित जानकारियां देने के लिए शिविर आयोजित

डबवाली - बीते दिवस हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड नेटवर्किंग कम्पनी के तत्वाधान में स्थानीय मीना बाजार स्थित श्रीराम मार्किट में गुरनाज ब्यूटी पार्लर पर स्किन एवं हैल्थ से संबंधित जानकारियां देने के लिए एक शिविर आयोजित किया गया।
जिसकी अध्यक्षता श्रीमति विमल बजाज द्वारा की गई। उन्होंने उपस्थित लोगों को आधुनिक परिवेश में सौन्दर्य बरकरार रखने संबंधित बेहद महत्त्पूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि आज नामी गिरामी कम्पनियों के सौन्दर्य उत्पादों के नाम पर बाजार में नकली प्रोडक्ट्स की भरमार है, इनसे बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित ब्यूटी पार्लर से ही अपनी साजसज्जा करवानी चाहिए तथा घटिया किस्म के सौंदर्य उत्पादों जैसे क्रीम, पाउडर शैम्पू इत्यादि से परहेज करना चाहिए।
इस अवसर पर कम्पनी के हैल्थ कन्सलटैंट स्किन एवं हैल्थ विशेषज्ञ डॉ. हितेश ने भी उपस्थिति को सम्बोधित किया हैल्थ टिप्स देते हुए उन्होंने कहा कि अगर हम अपने खान पान पर ध्यान दें तथा भोजन में हरी सब्जियों का प्रयोग ज्यादा करें। अधिक से अधिक पानी पीऐं तो हम अपने स्वास्थ्य के साथ साथ सुन्दरता को लम्बी आयु तक बरकरार रख सकते हं।

आर्य समाज मण्डी डबवाली तथा आर्य विद्या मन्दिर ऐजुकेशन सोसायटी को सुचारू रूप से चलाने के लिए तदर्थ समिति का गठन

डबवाली- आचार्य बलदेव जी प्रधान आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा ने आदेश संख्या 1755 दिनाँक 10 जून 2010 के माध्यम से आर्य समाज मण्डी डबवाली तथा आर्य विद्या मन्दिर ऐजुकेशन सोसायटी को सुचारू रूप से चलाने के लिए तदर्थ समिति का गठन किया है। इस तदर्थ समिति को आर्य समाज तथा आर्य विद्या मन्दिर ऐजुकेशन सोसायटी के समस्त अधिकार दिए गए हैं तथा आदेश के अनुसार मनौनित पदाधिकारियों में प्रधान के पद पर सन्तोष कुमार दुआ, उप-प्रधान औम प्रकाश छाबड़ा, मन्त्री सुदेश कुमार आर्य, कोषध्यक्ष भारत मित्र छाबड़ा, प्रचार मन्त्री के पद पर डॉ. अशोक आर्य का चयन किया गया है। इसके अतिरिक्त डॉ. एनडी वधवा, मनोज कुमार, जगरूप सिंह, जगदीश राय आदि को सदस्यों की सूची में रखा गया है। यह जानकारी देते हुए प्रचार मन्त्री डॉ. अशोक आर्य ने बताया कि उक्त तदर्थ समिति तुरन्त प्रभाव से अपना कार्यभार शीघ्र ही आरम्भ कर देगी ताकि आर्य समाज व आर्य विद्या मन्दिर ऐजुकेशन सोसायटी में चल रही अव्यवस्था, अनियमितताओं को दूर किया जा सके।

हरियाणा पत्रकार संघ चार दिवसीय भ्रमण से लौटा

डबवाली(यंगफ्लेम):हरियाणा पत्रकार संघ सिरसा का दल चार दिवसीय दौरे के बाद सिरसा लौट आया है। यह दल हरियाणा पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष पवनदीप सिंह जौली व महासचिव पंकज धींगड़ा की अगुवाई में कुल्लू-मनाली के भ्रमण के लिए रवाना हुआ था। इस दल में कोषाध्यक्ष रमेश बिश्रोई, सचिव महेंद्र घणघस, प्रदीप सचदेवा, रोहित लढ़ा, नकुल जसूजा, राजेश चिंडालिया, संजीव शर्मा, डबवाली से फतेह सिंह आजाद, वासुदेव मेहता, सुखपाल सिंह सांवतखेडा, राजीव वढेरा, कालांवाली से श्रवण प्रजापति, नरेश महेश्वरी, बिल्लू यादव, बड़ागुढ़ा से रेशम सिंह शामिल थे। यह दल 16 जून को सिरसा से रवाना हुआ था। भ्रमण से लौटे हरियाणा पत्रकार संघ के जिला महासचिव पंकज धींगड़ा ने बताया कि दल ने सबसे पहले मनाली के प्रसिद्ध हडिम्बा मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद पत्रकार क्लब हाऊस पहुंचे, जहंा उन्होंने खूब आनंद उठाया। उन्होंने बताया कि अगले दिन पत्रकारों का दल रोहतांग के लिए रवाना हुआ। जहां उन्होंने बर्फबारी का जमकर आनंद उठाया।
यहां पर इन दिनों जमकर बर्फबारी हुई है और दुनियाभर से लोग यहां बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए पहुंचे हुए थे। उन्होंने बताया कि पत्रकारों ने मनाली व माल रोड पर मनोरंजन करने तथा वहां की हवा व फिजा का आनंद उठाने के बाद लौटते हुए कुल्लू व तेहगढ़ साहिब श्री गुरुद्वारा में जाकर माथा टेका और विश्व कल्याण कीकामना की।

सोमवार, 14 जून 2010

नि:शुल्क 5 दिवसीय योग शिविर का शुभारम्भ

डबवाली- पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वाधान में सीनिसर सिटीजन वैल्फेयर ऐसोसिऐशन के लिए स्थानीय सामुदायिक भवन में आज से नि:शुल्क 5 दिवसीय योग शिविर का शुभारम्भ ऐसोसिऐशन के अध्यक्ष सहजिन्द्र सिंह भाटी ने प्रात: 5 बजे किया। ओ३म् ध्वनि व गायत्री मन्त्र के साथ शुरू हुए इस शिविर में योग याधकों को सम्बोधित करते हुए योग शिक्षक वियोगी हरि ने बताया कि बुढ़ापा व जवानी में कोई अधिक अन्तर नहीं है। एक विचार मनुष्य को बूढ़ा बना देता है वो हताश निराश होकर बैठ जाता है। एक दूसरा विचार चलने की प्रेरणा देता है। वह व्यक्ति जवान कहलाता है। समय बदला अनुशासन मनुष्य को सदा जवान रख सकते हैं। एक विचार ने राज कुमार सिद्धार्थ को महात्मा बुद्ध बना दिया, एक विचार ने मोहन दास कर्मचन्द बैरिस्टर को महात्मा गांधी बना दिया। एक विचार ने इन्जीनियर लादेन को आतंकवादी बना दिया। अत: सीनियर सिटीजन को भी पैंशन लेकर घर नहीं बैठना। आज समाज को उनकी ओर अधिक आवश्यकता है। अत: अपना महत्त्व समझें। योग शिक्षक वियोगी हरि ने योग साधकों को श्वासों के नियन्त्रण की कला प्राणायाम का अभ्यास करवाया। उन क्रियाओं का क्रम समय अवधि व लाभ पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बुढ़ापा दवाओं के सहारे हस्पताल में न कटे। अत: अपने दिन की शुरूआत योग से करें। सीनियर सिटीजन समाज को अपनी उपयोगिता दिखाऐं व लम्बी आयु के अनुभवों से समाज का मार्ग दर्शन करें। शिविर का समापन हास्यासन से हुआ। पुनश्च: शिविर में ऐसोसिऐशन के सचिव शशिकान्त, चिमन लाल मिढा, प्राचार्य दर्शन सिंह व अनेक सदस्य उपस्थित रहे तथा उन्होंने समिति के अध्यक्ष अशोक सोनी का धन्यवाद किया।

आर्ट ऑफ लिविंग का 6 दिवसीय शिविर सम्पन्न

डबवाली- स्थानीय बाल मन्दिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रांगण में आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वाधान में चल रहा 6 दिवसीय शिविर आज सम्पन्न हुआ। जिसमें मैडम सविता शर्मा ने बताया कि हमें हर व्यक्ति हर परिस्थिति जैसे है उन्हें वैसे ही स्वीकार करना चाहिए। जब हम उसे नहीं स्वीकार करते तो हम दु:खी हो जाते हैं। जैसे हम कार में जा रहे हैं जल्दी पहुंचना है और जाते - जाते कार पंक्चर हो जाती है तो हम परेशान हो जाते हैं। अब जो हो गया उसे स्वीकार करें तो हम कुछ ओर सोच सकते हैं। नहीं तो हमें गुस्सा आता रहेगा। इसी तरह उन्होंने बताया कि हमें हर किसी में जो भी गुण है। उसकी तारीफ करनी चाहिए। जबकि हम उल्टा करते हैं। हम उसमें जो कमी है उसके बारे में बात करते हैं। जब हम किसी के गुणों की तारीफ करते हैं तो वो गुण हमारे में आने लगते हैं। जबकि हम बुराई करते हैं तो हम भारी होने लगते हैं। जब हम किसी की तारीफ करते हैं तो वो तारीफ उस भगवान की होती है। जिसने उसे बनाया है। जैसे हम किसी पेंटिंग की तारीफ करते हैं तो वो तारीफ पेंटिंग की नहीं होती बल्कि पेंटर की होती है। जिसने उसे बनाया है। हमें किसी की तारीफ दिल से करनी चाहिए और बुराई दिमाग से करनी चाहिए। क्योंकि हम जब भी दिल से करते हैं तो दिल खोलकर करते हैं। क्योंकि जब बुराई दिमाग से करेंगे तो सोचकर करेंगे कि करें या न करें। लेकिन हम उल्टा करते हैं तारीफ दिमाग से सोच - सोच कर करते हैं बुराई दिल खोलकर करते हैं। डॉ. प्रेम छाबड़ा ने नरेश शर्मा, हरदेव गोरखी, इन्द्रजीत, युधिष्टर, योगेश, नरेश गुप्ता, भूपिन्द्र सूर्या, प्रवीण, निरंजन, रविन्द्र मोंगा, कौर सिंह, मनीष बांसल, संजय बांसल, संजीव कालड़ा, आशा रानी, सीमा वर्मा, ममता, सरिता, सुरिन्द्र निर्दोष, किरण शर्मा सहित आए हुए सभी का धन्यवाद किया। सभी लोगों ने मिलकर स्कूल में सफाई कर्मचारी भगवान दास की बहन की शादी के लिए 5500 रूपयों व कुछ सामान का योगदान दिया।
डॉ. प्रेम छाबड़ा ने बाल मन्दिर स्कूल की प्रबन्धक कमेटी व खास तौर पर अरूण जिन्दल का धन्यवाद दिया। जिनके सहयोग से ये कैम्प कामयाब हुआ। क्योंकि उन्होंने स्कूल में कैम्प लगाने का स्थान दिया।
उन्होंने ईस्टवुड स्कूल के संजम, मैडम पुष्पिन्द्र व बीना राय का भी धन्यवाद किया। जिनकी बदौलत आर्ट ऑफ लिविंग की शुरूआत हुई। स्कूल में चपड़ासी के पद पर कार्यरत चौरसिया का भी आभार जताया।

दिन दिहाड़े मोबाईल छीन कर फरार

डबवाली- स्थानीय कॉलोनी रोड़ स्थित सिटी हाई स्कूल वाली गली से अज्ञात मोटरसाईकिल सवार युवक साईकिल सवार से दिन दिहाड़े मोबाईल छीन कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार कॉलोनी रोड़ पर स्थित बैण्ड बॉक्स ड्राईक्लीनर्ज पर कपड़े प्रैस करने वाले युवक सुनील कुमार पुत्र सतपाल निवासी वार्ड नम्बर 8 ने बताया कि वह दोपहर 1 बजे के करीब सिटी हाई स्कूल वाली गली में प्रैस किए कपड़े देकर अपनी साईकिल पर आ रहा था कि पीछे से अचानक मोटरसाईकिल पर सवार 3 युवकों ने उसे धक्का देकर उसे नीचे गिरा दिया और उसका मोबाईल मैजिक वन छीन कर फरार हो गए। जिसकी कीमत लगभग 1500 रूपये के करीब है। इस घटना की जानकारी थाना शहर डबवाली में दे दी गई है।
बैण्ड बॉक्स ड्राईक्लीनर्ज के मालिक त्रिलोक मैहता ने बताया कि कॉलोनी रोड़ पर शरारती तत्व युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे आने - जाने वाली महिलाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कॉलोनी रोड़ पर स्थित दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि इन शरारती तत्व युवकों पर नकेल डालने का कार्य करे ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके।

संदिग्ध परिस्थितियों में नशा मुक्ति केंद्र पर व्यक्ति की मौत

डबवाली: बठिडा रोड स्थित नई किरण नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रीतम लाल पुत्र मक्खन सिंह निवासी चक निधान वाला जिला फिरोजपुर के रूप में की गई है। प्रीतम ¨सह फिरोजपुर थाने में वायरलेस आपरेटर के पद पर तैनात था। प्रीतम ¨सह को कल ही नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र में नशा छुड़ाने के लिए भर्ती करवाया था। प्रीतम सिंह को जब सिविल अस्पताल में लाया गया तब उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के भाई तिलक राज ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि उसका भाई शराब के नशे का आदि था। कल ही वह छुट्टी पर घर वापस आया था और उसके शराब के नशे को छुड़वाने के लिए उन्होंने उसे डबवाली के नई किरण नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया था। उन्होंने बताया कि आज दोपहर बाद केंद्र से उनके पास फोन आया कि प्रीतम सिंह की हालत गंभीर है। वे तुरंत ही वहा से रवाना हो कर डबवाली के सिविल अस्पताल में पहुंचे लेकिन उनके पहुचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के भाई बयान पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया। सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डा. टीआर मित्तल ने बताया कि जब प्रीतम को सिविल अस्पताल में लाया तब उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि बिना जाच के मौत के कारणों का तो पता नहीं लग सकता है। लेकिन जो लक्षण केंद्र संचालकों ने उन्हे बताये हैं उससे प्रथम दृष्टा में लगता है कि प्रीतम सिंह को हृदयाघात हुआ हो। हृदयाघात होने के कई कारण हो सकते हैं। जिसमें एकदम से नशा छुड़ाना भी एक कारण हो सकता है। गौरतलब है कि एक अरसा पूर्व अग्निकाड स्थल के पास बनाये गये नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र पर उपचाराधीन रोगी के साथ मारपीट करने के कारण रोगी मौत हो गई थी। जिसके कारण विभाग ने अवैध तौर पर चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों पर छापामारी का अभियान चलाया था। इसके उपरात आज फिर नशा मुक्ति केंद्र पर हुई मौत से कई सवाल खड़े हो गये है। कि बिना चिकित्सकों की देखरेख चल रहे ये केंद्र कहीं जाने अनजाने में यहा पर भर्ती लोगों की मौत का कारण तो नहीं बन रहे?

- रिपोर्ट के मुताबिक होगी कार्यवाही

मामले की जाच कर रहे सहायक उपनिरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट होने के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया मृतक के परिजनों ने अपने बयान में रिपोर्ट आने के बाद उचित कानूनन कार्यवाही करने के लिए कहा है। - क्या कहते हैं केंद्र संचालक नई किरण नशा मुक्ति केंद्र के संचालक सुनील गुलाटी ने बताया कि दोपहर करीब साढे़ बारह बजे प्रीतम सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई और वह जोर-जोर से सास लेने लगा उसे तुरत सिविल अस्पताल में ले जाया गया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इस समय केंद्र में 33 व्यक्तियों का उपचार चल रहा है और काउसलिंग द्वारा नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है।

कैसे तैयार हो खिलाड़ी? प्राध्यापक पड़ रहे खेलों पर भारी

आनंद त्रिपाठी,सिरसा-हरियाणा में जहा एक ओर प्रदेश सरकार खेलों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करने में जुटी है, वहीं दूसरी ओर अब तक राज्य में शारीरिक शिक्षा प्राध्यापकों (लेक्चरार) के पदो को ही सृजित नहीं किया गया है। प्रदेश के लगभग 2 हजार से अधिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में प्राध्यापकों के स्थान पर डीपीई से काम चलाया जा रहा है। शिक्षा विभाग की माने तो समूचे प्रदेश भर में लगभग 16 डाइटों पर ही यह पद सृजित कर नियुक्ति की गई है। एक तरफ तो सरकार स्पोटर्स टैलेंट हंट के नाम पर ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं देने की बात कर रही है वहीं विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा के प्राध्यपक पदों का सृजन न किया जाना सरकार की खेल के प्रति प्रतिबद्धता के पहलू पर सवालिया चिंह लगता है। बाहर के खिलाड़ियों को अपने प्रदेश से खेलने पर सारी सुविधाएं देने का दंभ भरने वाली सरकार का खेल के प्रतिबद्धता को लेकर यह स्याह पहलू है। स्पोटर्स टैलेंट हट के माध्यम से समूचे प्रदेश के ग्रामीण अंचल के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खोजने का काम किया जा रहा है। वहीं शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक न होने से ग्रामीण अंचल के विद्यालयों में पढ़ रहे प्रतिभावान खिलाड़ियों को निखारने का काम सही से नहीं हो पा रहा है। कहा जाता है कि कोई भी इमारत नीवं की मजबूती पर स्थिर होती है लेकिन यहा तो नीवं निर्माणकर्ता ही नहीं है तो इमारत की बुलंदगी की बात करना बेमानी सी लगती है। यही बात प्रदेश के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ियो पर लागू हो रही है। सरकार प्रवक्ता पदों को सृजित करने की बजाय कक्षा दस तक की कक्षाओं को शिक्षित करने की योग्यता रखने वाले डीपीई द्वारा समूचे प्रदेश में काम चला रही है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी आशा किरण ग्रोवर से पूछा गया तो उन्होंने स्वीकार करते हुए बताया कि डीपीई ही हर जगह कक्षाएं ले रही है। फिलहाल अभी तक किसी पद का सृजन नहीं किया गया है।



बोर्ड ने भी नहीं दिया ध्यान ,जारी रहा गोरखधधा

आनंद त्रिपाठी,सिरसा-सेंट्रल सीनियर सेकेंण्डरी स्कूल द्वारा किए गए फर्जीवाड़ें के संबंध में किसे जिम्मेदार ठहराया जाए? निदेशालय को,बोर्ड को,जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को अथवा स्कूल को,जब सब के सब एक के बाद एक गुत्थगुत्थ नजर आ रहे है। विभाग के अधिकारियों अथवा शिक्षा विभाग की नियामक संस्था द्वारा वर्षो से चल रहे इस फर्जीवाड़े को नजरअंदाज किया जाना काफी सवाल छोड़ता है। इस संबंध में सबसे बड़ा सवाल निदेशालय पर ही खड़ा हो जाता है कि बार-बार जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा स्मरण दिलाए जाने के बावजूद निदेशालय ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी क्रम में शिक्षा निदेशालय के बाद बोर्ड भी कटघरे में खड़ा नजर आ रहा है। जिसने विद्यालय द्वारा भेजे गए मान्यता पत्र को अपने पत्र से मिलाए बगैर ही परीक्षा फर्म को स्वीकार कर विगत 9 वर्षों में हजारों बच्चों को परीक्षा दिला दी। बोर्ड द्वारा इस तरह की ढिलाइ बोर्ड की कार्यशैली पर काफी बड़ा सवाल खड़ा करती है। इतना ही नहीं हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,भिवानी की भूमिका भी संदेह के घेरे है। शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार जब किसी भी विद्यालय को मान्यता दी जाती है तब उसकी चार प्रतिलिपि बनाई जाती है। जिसमें से एक निदेशालय में रखी जाती है बाकी एक-एक विद्यालय,जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी को भेज दी जाती है। निश्चय ही किसी दशा में बदलाव किए जाने पर चारों में बदलाव होना चाहिए लेकिन इस मामले में विद्यालय और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की प्रतिलिपि में बदलाव है जबकि निदेशालय और बोर्ड की प्रतिलिपि उक्त से इतर है। बोर्ड की भूमिका की बात करें,तो यह है कि मान्यता प्राप्त करने के बाद जब विद्यालय द्वारा परीक्षा फार्मो को काउटर साईन कराकर बोर्ड के पास भेजा जाता है। तब विद्यालय द्वारा प्राप्त किया गया पत्र भी फार्मो के संलगन् किया जाता है,जिसकी पुष्टि जिला शिक्षा विभाग भी करता है। बोर्ड को निदेशालय द्वारा भेजे गए मान्यता पत्र से मिलान करने तथा जाच करने का विषय होता है लेकिन इस विद्यालय के संबंध में नीतियों को सर्वथा अभाव पाया गया और बगैर मिलान किए ही परीक्षा फार्म स्वीकार कर बच्चों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी। उसके बाद चला वर्षों तक का गोरखधधा सभी के सामने में है। स्कूल द्वारा 9 साल तक किए गए इस फर्जीवाड़े में सभी तार एक-दुसरे से जुड़े नजर आ रहे है। निदेशालय जहा मामले में चुप्पी साधे बैठा रहा वहीं जिला शिक्षा कार्यालय उपलब्ध पत्र के आधार पर काउटर साईन करने की बात कहता रहा। बोर्ड ने इस संबंध में कोई संज्ञान ही नहीं लिया और न ही कभी जाचा की जो पत्र उसके पास उपलब्ध है वह विद्यालय द्वारा भेजे गए पत्र से मेल भी खाता है अथवा नहीं। हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,भिवानी के नवनियुक्त शेखर विद्यार्थी का कहना है कि इस संबंध में अभी तक फिलहाल कोई जानकारी नहीं है लेकिन अगर ऐसा मामला है तो इसे संज्ञान में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जिम्मेदार किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। बिना काउटर साईन के फार्म हुए जमा उप जिला शिक्षा अधिकारी दर्शना ने बताया कि उक्त विद्यालय को 2001 से अस्थाई मान्यता मिली है और विगत के वर्षो में कार्यालय द्वारा काउटर साईन भी किया जाता रहा है लेकिन न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले को ध्यान में रखते हुए इस बार विद्यालय के किसी भी फार्म पर काउटर साईन नहीं किया गया है। उधर भिवानी बोर्ड के सूत्र की माने तो उक्त विद्यालय ने बिना काउंटर साईन के ही फार्म जमा करा दिए है अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बिना काउटर साईन को बोर्ड भेजे गए सैकड़ों विद्यार्थियों के फार्म का बोर्ड क्या करता है। हालाकि बोर्ड के एक लिपिक की माने तो ऐसे मामले में बोर्ड द्वारा फार्म स्वीकार नहीं किए जाने चाहिए।



SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP