Young Flame Headline Animator
शुक्रवार, 24 सितंबर 2010
''लोक उत्सव-2010'' ने बिखेरे राष्ट्रीय एकता और अखण्डता के रंग
डबवाली(डबवाली न्यूज़)गत रात्रि उत्तर-क्षेत्रिय सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला के सहयोग से वरच्युस कल्ब इण्डिया (रजि.) डबवाली के तत्वाधान में स्थानीय नई अनाज मण्डी के प्रांगण में ''लोक उत्सव-2010'' का आयोजन किया गया। लोक उत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के कलाकारों ने अपनी परम्परागत वेशभूषा एवं अपने वाद्य यंत्रों से सुसज्जित होकर शाम को राष्ट्रीय एकता और अखण्डता का संदेश देने के लिए शहर के मुख्य बाजारों में गगनभेदी संगीत के सुरों से सरोबोर शौभायात्रा द्वारा धूम मचाते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस शोभायात्रा का सभी शहरवासियों ने हर्षपूर्ण व गौरवमयी ढंग से स्वागत किया। लोक उत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर सिरसा के सांसद अशोक तंवर ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष ज्योति प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज़ किया। सर्वप्रथम हरियाणा के शहीदों को नमन करते हुए समस्त दर्शकों एवं कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। समारोह के दौरान डबवाली के उभरते गायक गोपाल दास व टैलेंट हंट में चयनित राज्य स्तरीय खिलाडिय़ों को वरच्युस अवार्ड से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात पंजाब के सुप्रसिद्ध गायक बलकरण बल ने अपनी लोक गायकी के फन से मधुर आवाज़ का दर्शकों को संगीतमयी रसपान करवाया। फिर सात राज्यों के 125 कलाकारों ने कला रूपी इन्द्रधनुष डबवाली की धरा पर उतारकर राजस्थान का मघनीहार नृत्य व बोपांग व कालबेलिया, गुजरात का ढांढिया, पंजाब का जिन्दुआ व भंगड़ा, मनीपुर का लाम्बड़ी नृत्य, जम्मू-कश्मीर का कुण्ड नृत्य और उड़ीसा का सम्भालपुरी लोक नृत्य का अनूठी दिलकश प्रस्तुतियों से राष्ट्रीय एकता और अखण्डता की संगीतमयी तस्वीर दर्शकों के मानसिक पटल पर उतारी तो खचाखच भरे हजारों दर्शकों ने अपनी करतल ध्वनि से अनेकता में एकता का पैगाम प्रस्तुत करके खूब दाद दी। कार्यक्रम के संरक्षक माननीय उपमण्डल अधिकारी (ना.) डॉ. मुनीष नागपाल ने कलाकारों को यादगारी प्रस्तुतियां देने पर बधाई दी और कहा कि एक पल तो ऐसा लगा कि जैसे समस्त हिन्दुस्तान डबवाली के रंगमंच पर अपनी संस्कृति और सभ्यता की अमिट छाप छोड़ गया है। जो भविष्य में डबवाली के इतिहास के लिए यादगार पल रहेंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. केवी सिंह पूर्व विशेष कार्यकारिणी अधिकारी, मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार ने कहा कि कला के माध्यम से ही विश्व में शांति स्थापित हो सकती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सांसद अशोक तंवर ने कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर क्षेत्रिय सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला कलाकारों की कला के प्रचार-प्रसार के अनथक प्रयास आज सफल होते दिखाई दे रहे हैं। वरच्युस कल्ब इण्डिया के मंच के माध्यम से भारत की संस्कृति, सभ्यता और एकता की सौगात युवा पीढ़ी के रू-ब-रू करके कलाकारों ने नए आयाम स्थापित किए हैं। कल्ब की ओर से सातों राज्यों की टीमों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री चिरंजीव राव अध्यक्ष हरियाणा प्रदेश यूथ कांग्रेस, लोकसभा सिरसा के यूथ अध्यक्ष अमित सिहाग, ब्लॉक शहरी प्रधान पवन गर्ग, कांग्रेस नेता जगसीर सिंह मिठड़ी, कल्ब के मुख्य सलाहकार प्रो. एआर अरोड़ा, संस्थापक केशव शर्मा, पार्षद विनोद बांसल, पैट्रो डीलर संदीप चौधरी, मुकेश गोयल, प्रवीन सिंगला, तरसेम जिन्दल, सरपंच रणजीत सिंह सांवतखेड़ा, लॉयन सतीश जग्गा, प्रिंसीपल डॉ. इन्दिरा अरोड़ा के अलावा शहर की धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधी एवं हजारों कलाप्रेमी उपस्थित थे। आए हुए अतिथियों का स्वागत वर जतिन्द्र शर्मा व कल्ब के प्रधान वीर चन्द गुप्ता ने किया। मंच संचालन उत्तर भारत के प्रसिद्ध रंगकर्मी संजीव शाद व नरेश शर्मा ने अपने उत्कृष्ट अंदाज में किया।
गुरुवार, 23 सितंबर 2010
राष्ट्रीय मंडल खेलों की क्वींस बेटन का हरियाणा में बदहाल सड़कें और बुरी तरह से चरमरा चुकी सिवरेज़ व्यवस्था तथा भयानक मच्छरों से स्वागत होगा
डबवाली(डबवाली न्यूज़)राष्ट्रीय मंडल खेलों की क्वींस बेटन का हरियाणा में बदहाल सड़कें और बुरी तरह से चरमरा चुकी सिवरेज़ व्यवस्था के कारण सड़कों पर सड़ांध मार रहे पानी तथा भयानक मच्छरों से स्वागत होगा। 71 देशों की यात्रा कर 25 जून को बाघा बार्डर से भारत में प्रवेश करने के उपरांत 26 सितंबर को डबवाली के चौटाला गांव से हरियाणा में प्रवेश करेगी। जहां पर प्रदेश में गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा के नेतृत्व में क्वींस बेटन का स्वागत किया जायेगा। लेकिन चौटाला गांव से ही जिस रास्ते पर देश व प्रदेश के खिलाड़ी क्वींस बेटन को लेकर दौड़ेंगे उसकी खस्ता हालत यहां की व्यवस्था की पोल खोल देगी। चौटाला गांव से लेकर डबवाली तक यह सड़क खस्ता हालत में है। रिपेयर के नाम पर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग भवन व सड़क द्वारा मात्र लिपा पोती ही की गई। बड़े-बड़े गढ्ढों को मिट्टी व ईटें डाल कर भरने का प्रयास किया गया है लेकिन बरसात और भारी वाहनों के आवागमन के आगे विभाग के कपटी प्रयास दम तोड़ गये। विभाग की इस तरह की लिपा पोती प्रदेश के दामन पर दाग बन कर उभरेगी। अभी क्वींस बेटन के यहां पर पहुंचने में दो दिन ही शेष रह गये है ऐसे में भी लोक निर्माण विभाग भवन व सड़क के आला अधिकारी प्रदेश की साख बचाने की बजाये छुट्टियां मनाने में मशगूल हैं। वहीं सड़कों पर जमा बरसाती और उससे उत्पन्न सड़ांध और मच्छर भी बहार से आने वाले वीआईपी अतिथियों का भरपूर स्वागत करेंगे। हलांकि प्रशासन पिछले एक माह से क्वींस बेटन के स्वागत की तैयारियों में जुटा हुआ है। शहर को चाक चौबंद बनाने के लिए शिद्दत से जुटा हुआ है। डबवाली के उपमंडल अधिकारी मुनीष नागपाल ने बताया कि बठिंडा चौक बने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का कायाकल्प करने साथ-साथ चौंक की साजसज्जा की जा रही है। डिवाईडर पर लगे बिजली के खम्बों को सिल्वर रंग से रंगने के अलावा डिवाईडरों के साथ जमा मिट्टी को हटा कर उन्हें पीली काली पट्टी से रंगा जा रहा है। खेल परिसर को भी संवारा गया है। उन्होंने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए विभाग को सख्त हिदायतें दी गई हंै। चौटाला गांव से लेकर डबवाली शहर तक का मरम्मत का कार्य जारी है। इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अधिकारी इंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे शहर से बाहर है।
''मैं आपके दिल में वो आग लगाना चाहता हूँ, जो मेरे दिल में लगी हुई है'' पंक्ति ने बदला वियोगी हरि का पूर्ण जीवन
डबवाली- योग ऋषि स्वामी रामदेव द्वारा उच्चारित एक पंक्ति ''मैं आपके दिल में वो आग लगाना चाहता हूँ, जो मेरे दिल में लगी हुई है। ने भूतपूर्व जिला मार्केङ्क्षटग अधिकारी वियोगी हरि का पूर्ण जीवन बदल कर रख दिया। समय था 23 सितम्बर 2003 और स्थान था जयपुर में आयोजित योग शिविर का पण्डाल। बस उसी पल उन्होंने निर्णय लिया और शेष जीवन योग ऋषि के ''दवा मुक्त भारत व रोग मुक्त भारत मिशन के नाम कर दिया। अनेक बाधाऐं, विपरीत परिस्थितयों, उपेक्षा, उपहास, अलोचना व विरोध के बावजूद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा एवं अपने शुरूआती साथियों के सहारे आगे बढ़ते रहे। इस पुनीत कार्य की शुरूआत उन्होंने डबवाली से की तथा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के अलावा हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में 262 नि:शुल्क शिविर लगाने का नया कीॢतमान स्थापित किया। उनके द्वारा समर्पण के आज सात वर्ष पूर्ण होने पर स्वजनों, मित्रों, सहयोगियों, योग साधकों एवं स्थानीय समिति के सदस्यों सहित रानियां, ऐलनाबाद, कालांवाली, बलोत्तरा, नूरपुर, गिद्दड़बाहा सहित अनेक शहरों से बधाई सन्देश प्राप्त हुए हैं। यह जानकारी देते हुए समिति के प्रभारी अशोक सोनी ने बताया कि इन सात वर्षों के दौरान उनके द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्यों के लिए स्वयं योग ऋषि स्वामी रामदेव राष्ट्रीय स्तर पर चार बार सम्मानित कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनके द्वारा स्थानीय मैहता धर्मशाला में गत 19 सितम्बर से नि:शुल्क योग शिविर जारी है।
एसएस जैन सभा द्वारा डबवाली जनसहारा सेवा संस्था के पूर्ण सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित
डबवाली-स्थानीय एसएस जैन सभा द्वारा डबवाली जनसहारा सेवा संस्था के पूर्ण सहयोग से आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के समीप स्थित एसएस जैन सभा के प्रांगण शब्द सन्त वरिष्ठ उपाध्याय वाचनाचार्य श्री मनोहर मुनी जी महाराज की जयन्ति के उपलक्ष में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें महासाध्वी शान्त आत्मा श्री शान्ति जी महाराज ने सर्वप्रथम रक्तदान कर शिविर की शुरूआत की। तत्पश्चात पूर्व नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमती सिम्पा जैन एवं उनके पति राजेन्द्र जैन सहित अनेक महिला पुरूषों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। एसएस जैन सभा के प्रधान सुभाष जैन तथा डबवाली जनसहारा सेवा संस्था के प्रधान आरके नीना ने संयुक्त रूप से बताया कि शिविर में रक्त एकत्रित करने का कार्य सिरसा से आई शिव शक्ति ब्लॅड बैंक की अनुभवी टीम द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त रकतदान शिविर में 118 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। जिसमें 26 महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि विगत में अब तक के आयोजित शिविरों में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक साथ 26 महिलाओं ने रक्तदान किया है। इससे पूर्व महासाध्वी शान्त आत्मा श्री शान्ति जी महाराज, सरल आत्मा प्रवचन प्रभाविका श्री करूणा जी महाराज एवं कोकिला कण्ठ सेवा भावी चित्रा जी महाराज के सानिध्य में प्रवचन भी हुए। इस अवसर पर लाभ चन्द जैन, नरेश जैन, मा. महेन्द्र जैन, दर्शन जैन, महेन्द्र जैन, गौत्तम जैन, संजय जैन सहित डबवाली जनसहारा सेवा के पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद थे।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
रेणू शर्मा को हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया
डबवाली(डबवाली न्यूज़)सिरसा भाजपा की जिलाध्यक्षा एवं डबवाली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुकी रेणू शर्मा को हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा की स्थानीय इकाई ने इस नियुक्ति पर खुशी जताते हुए स्थानीय बस स्टैण्ड के समीप लड्डू बांटे। इस अवसर पर डबवाली प्रभारी सतीश जग्गा, मण्डल महामंत्री बलदेव सिंह मांगेआना एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी एसडी कपूर ने रेणू शर्मा को महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा स्मृति ईरानी, राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिमन्यु और प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण पाल गुर्जर का आभार जताते हुए कहा कि इस नियुक्ति से जहां सिरसा जिला में भाजपा मजबूत होगी वहीं तेज-तर्रार तथा मेहनती रेणू हरियाणा में बड़ी संख्या में महिलाओं को पार्टी के साथ जोडऩे का काम करेंगी। जिला सचिव दाता राम बसौड़, महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा शकुन्तला बरेजा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणधीर ङ्क्षसह पन्नीवाला, व्यापार प्रकोष्ठ से हेम राज बांसल तथा प्रवेश घई, मजदूर प्रकोष्ठ से कृष्ण कीनीया, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के राजेन्द्र ङ्क्षसह एडवोकेट, वरिष्ठ नेता मन्नु राम शर्मा, सुशील गर्ग, राम किशन मैहता, नन्द लाल, संजीव सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भी रेणू शर्मा की नियुक्ति पर खुशी का इज़हार किया।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
नंबरदार एसोसिएशन ने अपनी मांगों के समर्थन ज्ञापन सौंपा
डबवाली- नंबरदार एसोसिएशन ने अपनी मांगों के समर्थन में डबवाली के तहसीलदार राजेंद्र कुमार को एक ज्ञापन सौंप कर ग्राम पंचायतों में नंबरदारों की भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने नंबरदार प्रथा को वंशानुगत लागू करने और गांव की रजिस्ट्री उसी गांव के नंबरदार से तसदीक करवाये जाने की मांग की है। यह जानकारी देते हुए नंबरदार एसोसिएशन के खजांची जय दयाल ने बताया कि इससे पूर्व एसोसिएशन की एक बैठक तहसील परिसर में संपन्न हुई जिसमें सभी नंबरदारों ने वरिष्ठ उपप्रधान हरबंस सिंह की अध्यक्षता में नंबरदारों को बैठक करने के लिए एक कमरा तहसील कार्यालय में उपलब्ध करवाने के लिए आभार जताया गया।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
बुधवार, 22 सितंबर 2010
सब्जी मण्डी के व्यापारियों में सुविधाओं के अभाव के चलते हरियाणा सरकार तथा मार्किट कमेटी के अधिकारियों के प्रति व्यापक रोष
डबवाली-स्थानीय सब्जी मण्डी के व्यापारियों में सुविधाओं के अभाव के चलते हरियाणा सरकार तथा माॢकट कमेटी के अधिकारियों के प्रति व्यापक रोष पाया जा रहा है। आज प्रात: मामूली बरसात होने पर पूरी सब्जी मण्डी व आस-पास के क्षेत्र में बरसात का पानी जमा होने से सब्जी मण्डी के व्यापारियों, सब्जी विके्रताओं व किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सब्जी मण्डी ऐसोसिऐशन के प्रधान अशोक गुप्ता ने बताया कि बरसात के समय पूरी सब्जी मण्डी में पानी भर जाता है। जिससे उनका कारोबार ठप्प हो जाता है और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। श्री गुप्ता ने बताया कि सब्जी मण्डी में चौंकीदार व पशु ताड़क की भी सुविधा नहीं है और न ही बरसात के बचाव हेतु शैड बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ माह पूर्व सुविधाओं के अभाव के चलते सब्जी मण्डी के व्यापारी शहर के साथ लगती पंजाब क्षेत्र की मण्डी किलियांवाली में पलायन कर गए थे तो हरियाणा सरकार व मार्किट बोर्ड के उच्च अधिकारियों के आश्वासन पर वापिस आए थे। माॢकट बोर्ड के उच्च अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि शीघ्र ही सब्जी मण्डी के लिए शहर के बाहर भूमि अलॉट कर दी जाऐगी तथा तब तक इसी सब्जी मण्डी में सब्जी व्यापारी को हर सुविधा उपलब्ध करवा दी जाऐगी लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात। सब्जी मण्डी के प्रधान अशोक गुप्ता ने बताया कि अगर शीघ्र ही हमें सब्जी मण्डी के लिए भूमि अलॉट नहीं की गई और इस सब्जी मण्डी में सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई तो हमें दौबारा पंजाब क्षेत्र में पलायन करने को मजबूर होंगे। सब्जी के परचून विक्रेता विनोद कुमार धमीजा ने बताया कि मामूली बारिश में पूरी सब्जी मण्डी जलमग्र हो जाती है। बरसात के पानी की निकासी न के बराबर है। उन्होंने माॢकट कमेटी के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि शीघ्र इसका समाधान किया जाए। जब इस बारे में माॢकट कमेटी के सचिव सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि सब्जी मण्डी की भूमि के लिए हरियाणा सरकार सिरसा रोड़ पर स्थित खेल परिसर के सामने भूमि अलॉट कर दी जाऐगी और बाकी सुविधाओं को शीघ्र ही पूरा किया जाऐगा।
लेबल:
डबवाली समाचार,
सब्जी मण्डी,
dabwali news,
haryana govt
ट्रैक्टर-ट्राली व कार की टक्कर में पांच घायल
डबवाली-पंजाब क्षेत्र के निकटवर्ती गांव पथराला के समीप ट्रैक्टर-ट्राली व कार की टक्कर में पांच लोगों के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार बठिण्डा निवासी नछत्तर सिंह, हरदीप सिंह, साहिल सिंह तथा कार चालक अमनदीप सिंह, गगन कुमार अपनी इण्डिका कार में बुधवार प्रात: दिल्ली से बठिण्डा जा रहे थे कि अचानक आगे लकड़ी से भरी ट्राली से टक्कर हो गई। जिसके फलस्वरूप उक्त पांचों व्यक्ति घायल हो गए। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही जनसहारा सेवा संस्था के प्रधान आरके नीना व संस्था के सदस्यों व ऐम्बूलैंस सहित घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बठिण्डा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर नछत्तर सिंह व हरदीप सिंह की गम्भीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद लुधियाना रैफर कर दिया। उधर चौटाला रोड़ पर उपमण्डल के गांव शेरगढ़ के समीप प्रात: साढ़े 6 बजे के करीब हुए एक अन्य सड़क हादसे में कार सवार एक दम्पत्ति घायल हो गया। जिन्हें हरियाणा रोडवेज के बस चालक तथा परिचालक ने स्थानीय सिविल हस्पताल में उपचार हेतु दाखिल करवाया। प्राप्त जानकारी अनुसार सुरजीत ङ्क्षसह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी बठिण्डा अपनी पत्नी निर्मल के साथ कार द्वारा बठिण्डा जा रहा था कि अकस्मात कार अनियन्त्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। जिसके फलस्वरूप दोनों पति पत्नी घायल हो गए। सूचना मिलते ही उनके परिजन हस्पताल परिसर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात वह उन्हें अपने साथ बठिण्डा ले गए।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
मंगलवार, 21 सितंबर 2010
''लोक उत्सव - 2010'' 23 सितम्बर को
डबवाली-कला, साहित्य, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज सेवा में समॢपत शहर की अग्रणी संस्था वरच्युस कल्ब (इण्डिया) के तत्त्वाधान में उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला के सहयोग से 23 सितम्बर को होने जा रहे तीसरे सांस्कृतिक कार्यक्रम ''लोक उत्सव - 2010'' में भिन्न - भिन्न राज्यों के लगभग 125 कलाकार स्थानीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रांगण में डबवाली के दर्शकों के रू-ब-रू होंगे। जहां उत्सव में सिरसा सांसद अशोक तंवर मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमन्त्री हरियाणा के पूर्व विशेष कार्यकारी अधिकारी डॉ. के. वी. ङ्क्षसह करेंगे। इससे पूर्व संस्कृति और सभ्यता को दर्शाती विभिन्न प्रकार की झांकियों से सजी एक शौभायात्रा निकाली जाऐगी। जिसे उपमण्डल अधिकारी (ना.) डॉ. मुनीष नागपाल हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम के संरक्षक की भूमिका अदा करेंगे। यह जानकारी देते हुए कल्ब के प्रवक्ता ने बताया कि शौभायात्रा नगर परिक्रमा के पश्चात कार्यक्रम स्थल पर जाकर सम्पन्न होगी तथा उत्सव में राजस्थान का कालबेलिया नृत्य एवं फोक ऑरकेस्ट्रा, गुजरात प्रदेश का सिद्ध धमाल, उड़ीसा का सम्भालपुरी नृत्य, आन्ध्र प्रदेश का लम्बाड़ी, मनीपुर प्रदेश का मनीपुर रास, जम्मू कश्मीर का कुण्ड नृत्य तथा पंजाब का लोक नृत्य गिद्दा व झूमर जैसे प्रसिद्ध लोक नृत्य लोक परम्परागत वेशभूषा से सुसज्जित एवं लोक संगीत के माध्यम से डबवाली की धरा पर कलारूपी इन्द्रधनुष के रंग बिखेरेंगे तथा राष्ट्रीय एकता व अखण्डता का सन्देश देंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पंजाब प्रदेश के सुप्रसिद्ध लोक गायक बलकरण बल अपनी सुमधुर आवाज़ में दिलकश गायकी द्वारा दर्शकों के रू-ब-रू होंगे। उत्सव के दौरान कला के क्षेत्र में उभरते स्थानीय गायक गोपाल उदास तथा खेलों के क्षेत्र में टेलेंट हंट में चयनित राज्य स्तरीय खिलाडिय़ों को वरच्युस अवार्ड से नवाजा जाऐगा। उन्होंने बताया कि कल्ब की ओर से उत्सव को सफल बनाने तथा दर्शकों के बैठने के लिए व्यापक व्यवस्था की जा रही है। कल्ब की ओर से सभी को खुला निमन्त्रण दिया गया है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक 22 सितम्बर को
डबवाली-अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की एक आवश्यक बैठक 22 सितम्बर को रात्रि 8 बजे अन्नपूर्णा रिसोर्ट में शाखाध्यक्ष प्रीमत बांसल की अध्यक्षता में रखी गई है। महासम्मेलन के राज्य उपाध्यक्ष सुरेन्द्र ङ्क्षसगला ने बताया कि बैठक में 23 सितम्बर को दोपहर 12 बजे स्थानीय श्री अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किए जाने वाली अग्रवाल वैश्य समाज की बैठक को सफल बनाने के लिए गहन विचार-विमर्श किया जाऐगा। बैठक में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमपी गोयल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष रमेश साहूवाला शामिल होंगे। महासम्मेलन के शाखा महामन्त्री राकेश गर्ग भीटीवाला ने बताया कि 23 सितम्बर को स्थानीय एसएस जैन सभा द्वारा आयोजित किए जा रहे विशाल रक्तदान शिविर में शामिल होने, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 142वीं जन्मतिथि के अवसर पर 26 सितम्बर को दिल्ली में राजघाट पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय समारोह, 2 अक्तूबर को कुरूक्षेत्र के थीम पार्क में आयोजित अग्रवाल वैश्य महाकुम्भ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने एवं महाराजा अग्रसेन जयन्ति समारोह आयोजित किए जाने पर गहन विचार-विमर्श किया जाऐगा।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
लोगों ने निजी बस मालिक को पीटकर घायल किया
डबवाली- उपमण्डल के गांव सुकेराखेड़ा के समीप बीती सायं इसी गांव के कुछ लोगों ने निजी बस समिति के मालिक को पीटकर घायल कर दिया। जिसे उपचार हेतु स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सिविल हस्पताल में उपचाराधीन दि दीवानखेड़ा को-ऑपरेटिव सोसायटी की बस संख्या एचआर-57ए-1414 के मालिक 37 वर्षीय तीर्थ सिंह पुत्र भूरा सिंह निवासी गिद्दडख़ेड़ा ने बताया कि बीती सायं उनकी बस डबवाली से बचेरियां के लिए चली थी तथा वह भी उसमें सवार थे। जैसे ही साढ़े 5 बजे के लगभग बस सुकेराखेड़ा गांव के समीप पहुंची तो सामने सड़क पर एक वृक्ष पड़ा था। जिससे सड़क मार्ग बिल्कुल अवरूद्ध था। इतने में वह कुछ समझ पाते। उसी समय वहां 10-12 युवक आए तथा बस चालक को नीचे उतारने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसे ही मारना पीटना शुरू कर दिया और घायल कर दिया। उन्हें घायलावस्था में उनके भतीजे यशपाल ने कार द्वारा सिविल हस्पताल पहुंचाया। उन्होंने सेवक सिंह, बलवीर, मघा सिंह, बन्दगी सिंह, हैप्पी, राकेश, बिन्दर व उनके अन्य चार-पांच साथियों के खिलाफ मारपीट के आरोप लगाए हैं सभी गांव सुकेरा खेड़ा के निवासी हैं। घटना की सूचना सदर थाना में दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
एक दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित
डबवाली-स्थानीय डीएवी स्कूल के प्रांगण में आज श्रीमती शकुन्तला चुघ की देखरेख में एक दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित किया गया। जिसमें +1 व +2 के 200 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। स्कूल प्रांगण में लगे पौधों की खरपतवार की तथा उनमें पानी डाला। इस अवसर पर निबन्ध लेखन व भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्रिंसीपल श्रीमती सरिता गोयल ने कहा कि मिलजुल कर कार्य करने से बच्चों में समाजसेवा की भावना उत्पन्न होती है। शिविर के दौरान सभी स्वयंसेवकों ने स्कूल में बने लंगर को ग्रहण करते हुए खूब आनन्द लिया। यह जानकारी श्रीमती सरिता गोयल ने दी।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
सोमवार, 20 सितंबर 2010
स्टोव से महिला 100 प्रतिशत झुलसी,
डबवाली-स्थानीय वार्ड नम्बर 6 सेल टैक्स दफ्तर वाली गली में स्टोव पर चाय बनाते हुए एक महिला के झुलस जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसे घायलावस्था में उपचार के लिए स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड नम्बर 6 निवासी बनारसी दास की पत्नी शकुन्तला रानी प्रात: 8 बजे अपने कमरे में स्टोव पर चाय बना रही थी कि अचानक आग की चपेट में आ गई। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। उसके पति के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। जब तक वह आग पर काबू पाते तब तक महिला पमरी तरह झुलस चुकी थी तभी उसके पति बनारसी दास ने तुरन्त उपचार के लिए स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों द्वारा 100 प्रतिशत तक झुलस गई शकुन्तला को प्राथमिक उपचार के पश्चात उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए सिरसा रैफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक महिला की हालत गम्भीर बनी हुई थी।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
पिता ने अपने युवा बेटे को तेजधार हथियार से घायल किया
डबवाली-उपमण्डल के गांव जोगेवाला में बीती रात्रि हुए पारिवारिक झगड़े में एक पिता ने अपने युवा बेटे को तेजधार हथियार से घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया गया। सिविल हस्पताल में उपचाराधीन काका सिंह पुत्र लक्षमन सिंह ने बताया कि उसके पिता लक्षमन सिंह शराब पीने के आदि हैं तथा शराब के नशे में उसकी माता अमरजीत कौर को अकारण मारने पीटने लगते हैं। बीती रात्रि भी शराब के नशे में धुत्त उसके पिता लक्षमन ङ्क्षसह ने उसकी माता अमरजीत कौर को अकारण पीटने लगा। जब उसने अपनी माता को छुड़वाने का प्रयास किया तो उसने वहां पड़ी कुल्हाड़ी से उस पर वार कर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसकी माता अमरजीत कौर तथा मामा बलविन्द्र सिंह ने उसे उपचार हेतु सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया। झगड़े की सूचना पुलिस को दे दी गई है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
व्यक्ति से मोबाईल छीन कर फरार
डबवाली- स्थानीय नई अनाज मण्डी रोड़ रामलीला मैदान के समीप एक अज्ञात युवक सड़क पर जा रहे व्यक्ति से मोबाईल छीन कर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड नम्बर 6 निवासी 50 वर्षीय सूरज भान पुत्र रामजी लाल बीती रात 9 बजे के करीब अपने घर जा रहा था कि रास्ते में अज्ञात युवक ने रोक लिया और उससे फोन करने हेतु मोबाईल मांगा और उसने मोबाईल अज्ञात युवक के हाथों में थमा दिया तो अज्ञात युवक मोबाईल करते - करते फरार हो गया। उसके शोर मचाने पर कुछ लोगों ने उक्त युवक का पीछा किया लेकिन तब तक उक्त युवक मोबाईल लेकर फरार हो चुका था। इसकी सूचना थाना शहर डबवाली में दे दी गई है। स्थानीय पुलिस उक्त युवक की तालाश कर रही है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
श्री रामनगर नाट्यशाला के पदाधिकारियों व सदस्यों ने रामलीला के मंच पर आज झण्डा पूजन की रस्म अदा की
डबवाली-स्थानीय धाॢमक संस्था जय श्री रामनगर नाट्यशाला के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा रामलीला के मंच पर आज प्रात: झण्डा पूजन की रस्म अदा की। झण्डा पूजन की रस्म नाट्यशाला के पुरोहित मुरारी लाल शर्मा ने करवाई। जिसमें नाट्यशाला के सरप्रस्त राजेश हाकू, मुख्य निदेशक मास्टर के. दिलावर, मंच सचिव बृज महेन्द्रू एवं संजीव शाद, ऑडीटर विनोद धमीजा, उप निदेशक नवनीत धमीजा, सचिव औम प्रकाश शर्मा, सोनू बब्बर, भारत भूषण, कमल कुमार, बन्टी नागपाल के अलावा अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। नाट्यशाला के मुख्य निदेशक मास्टर के. दिलावर ने बताया कि हर वर्ष रामलीला मंचन से पूर्व झण्डा पूजन की रस्म अदा की जाती है। उन्होंने बताया कि इस बार रामलीला में श्रवण कुमार का ड्रामा, रावण नन्दीगण, राम जन्म, ताड़का वध, राम बारात के दृश्य नए अन्दाज में दिखाए जाऐंगे। नाट्यशाला के मंच सचिव बृज महेन्द्रू ने बताया कि राम लीला के मंच पर रामलीला देखने आए श्रद्धालुओं से रामायण पर आधारित सवाल पूछे जाऐंगे और सही जवाब देने वालों को पुरस्कार भी दिए जाऐंगे।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
शनिवार, 18 सितंबर 2010
सड़क हादसे में बालक की दर्दनाक मौत
डबवाली- बाबा रामदेव के मेले पर मन्दिर में माथा टेक कर आ रहा बालक तेल टैंकर की चपेट में आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार बीती सायं डबवाली के गांव गंगा निवासी 10 वर्षीय बालक राज कुमार पुत्र महावीर प्रसाद अपने ताऊ सुभाष चन्द्र पुत्र राम कुमार के साथ गांव में सड़क किनारे स्थित बाबा रामदेव मन्दिर में माथा टेक कर जैसे ही सड़क पर चढ़ा तो सामने से तेज गति से आ रहे तेल टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके फलस्वरूप बालक दूर जा गिरा तभी वहां पर उपस्थित उसके ताऊ सुभाष तथा गांववासियों द्वारा घायल बालक को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया जाता तब तक बालक के प्राण पखेरू उड़ चुके थे। तेल टैंकर का चालक घटनास्थल अपना तेल टैंकर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही गोरीवाला पुलिस चौकी प्रभारी एसआई रमेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने बालक के शव व तेल टैंकर को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई उपरान्त शव को पोस्टमार्टम हेतु डबवाली के राजकीय अस्पताल में लाया गया। मृतक बालक राज कुमार के ताऊ सुभाष चन्द्र पुत्र राम कुमार ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि तेल टैंकर पूरी तेजी से गलत साईड से आ रहा था और उसने सड़क पर बने स्पीड बे्रकर पर गाड़ी की स्पीड कम नहीं की। जिसके कारण यह सड़क हादसा हुआ। पुलिस चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मृतक बालक के ताऊ सुभाष चन्द्र के ब्यान पर उक्त तेल टैंकर के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और फरार टैंकर चालक की तालाश जारी है और उसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाऐगा।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
स्वाइन फ्लू के रोगी राहुल की डॉ. रीटा गुप्ता ने की जांच
डबवाली- विगत दिनों निकटवर्ती पंजाब क्षेत्र मंडी किलियांवाली में स्वाइन फ्लू का रोगी पाये जाने से हड़कंप मच गया था तथा शहर में स्वाइन फ्लू का रोगी होने की आशंका से शहरवासी भयभीत थे। स्थानीय सिविल हस्पताल में आए उक्त स्वाइन फ्लू रोगी को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था। पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन राहुल के रक्त के कई नमूने जांच के लिए गए हैं तथा उसकी हालत में आए सुधार के मद्देनज़र उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। आज अपने घर पहुंचने पर उसे अलग कक्ष में रखा गया। राहुल के घर आ जाने की सूचना उपरान्त आज पंजाब स्वास्थ्य विभाग की टीम लंबी सिविल अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रीटा गुप्ता के नेतृत्व में राहुल के घर पहुंची तथा उसकी जांच की। डॉ. रीटा गुप्ता ने अभिभावकों से कहा कि जब भी वह राहुल के कक्ष में जाऐं अपने मुंह पर मास्क लगाकर ही जाऐं तथा खाने - पीने से पहले तथा बाद में हाथों को साबुन से अच्छी तरह साफ कर लें। खांसी आने पर अथवा छींकने से पहले मुंह को साफ रूमाल से अच्छी तरह से ढक लें तथा किसी भी तरह के फ्लू होने पर स्वयं दवाई लेने की बजाय विशेषज्ञ डाक्टर से ही संपर्क कर दवाई लें। उन्होंने कहा कि रोगी के सीधे संपर्क में न आए तथा उससे हाथ मिलाने से भी परहेज करना चाहिए।
लेबल:
डबवाली समाचार,
स्विने flu,
dabwali news,
health news
रंजिश के चलते हुए झगड़े में एक महिला,सहित एक घायल
डबवाली- स्थानीय वार्ड नम्बर 10 में पुरानी रंजिश के चलते हुए झगड़े में एक महिला व उसके देवर के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी मुताबिक घायल महिला ममता रानी के पति राकेश कुमार ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले विजय कुमार उर्फ नीटा से पुराना झगड़ा चल रहा था और जिसका मुकद्दमा न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि विजय कुमार बीते दिवस शराब के नशे में धुत्त होकर गली मे गाली गलोच कर रहा था जिसकी सूचना थाना शहर में दे दी और पुलिस कर्मचारी विजय कुमार को थाना शहर में पूछताछ के लिए ले गए थे और वह भी पुलिस थाना में गए हुए थे। राकेश कुमार ने बताया कि घर में उसकी पत्नी ममता व उसका भाई प्रमोद अकेले थे तो विजय कुमार उर्फ नीटा की पत्नी आशा रानी व बेटा संजय उसके घर घुस आए और उसकी पत्नी से मारपीट की। तदोपरान्त उक्त दोनों माँ-बेटे ने घर में पड़ी कांच की खाली बोतलें मारनी शुरू कर दी। जिससे उसकी पत्नी व भाई दोनों घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु स्थानीय राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थाना शहर पुलिस ने घायलों के ब्यान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
छत से गिरा,घायल
डबवाली-स्थानीय बिश्रोई धर्मशाला के पीछे स्थित एक भवन निर्माण का कार्य कर रहा मजदूर छत से गिरकर घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय दर्पण सिनेमा वार्ड नम्बर 19 का निवासी 22 वर्षीय तेजू पुत्र तूफानी ङ्क्षसह दिहाड़ी मजदूरी करता है। आज प्रात: वह एक भवन निर्माण के दौरान छत पर पानी डाल रहा था कि अचानक उसका पांव फिस्सल गया। जिसके फलस्वरूप वह नीचे गिरने से घायल हो गया। वहां पर कार्य कर रहे राजमिस्त्री व अन्य मजदूरों ने उसे स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों के अनुसार उसके सिर व पांव पर चोटें लगी हैं परन्तु अब उसकी हालत स्थिर है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
सदस्यता लें
संदेश (Atom)