डबवाली- आज शहर के कांग्रेसी नेताओं ने एक अधोहस्ताक्षरी द्वारा अखिल भारतीय चुनाव अधिकारी आस्कर फर्नाडीस को पत्र लिखकर विनोद बांसल को बी.आर. ओ. पद से हटाने की मांग की है। कांग्रेसी नेताओं ने पत्र में लिखा है कि विनोद बांसल ने इसी माह 1 जुलाई को इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव तथा स्थानीय विधायक अजय सिंह चौटाला के साथ मिलकर डबवाली में सत्तासीन कांग्रेसी नगरपालिका को गिराया है। जिसमें प्रधान तथा उप-प्रधान को हटा दिया गया है। जोकि कांग्रेसी नेता थे। उन्होंने विनोद बांसल को पार्टी विरोधी गतिविधयों में संलिप्त बताते हुए उक्त पद से हटाए जाने की मांग की है। उक्त पत्र की प्रतिलिपियां कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी, हरियाणा के मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा तथा प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना को भी भेजी गई हैं। अधोहस्ताक्षरी पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामजी लाल, कांग्रेस के शहरी प्रधान नवरतन बांसल, वेदपाल नेहरा, गुरजंट सिंह बराड़, सन्तोष अरोड़ा, नंद लाल, बिमला, पवन कुमार,राम कुमार, रानी व अन्य शामिल हैं।
Young Flame Headline Animator
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें