IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

breaking news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
breaking news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 26 मई 2010

राठौड़ की मुस्कुराहट सलाखों के पीछे

रुचिका मामले में दोषी हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक एसपीएस राठौड़ की चिर-परिचित हंसी मंगलवार को गायब हो गई। चंडीगढ़ की जिला अदालत ने इस मामले में उसकी सजा 6 महीने से बढ़ाकर डेढ़ वर्ष कर दी। उसके बाद सीबीआई ने राठौड़ को गिरफ्तार कर चंडीगढ़ के बुड़ैल जेल भेज दिया। हालांकि राठौड़ ने कोर्ट से फैसले की प्रति हासिल करने के लिए खूब ड्रामा किया, लेकिन अदालत ने उसकी एक नहीं सुनी। आखिरकार उसे जेल जाना ही पड़ा और अब उसकी रात वहीं कटेगी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरबीर सिंह की अदालत ने पूर्व डीजीपी की अपील को खारिज करते हुए यह सजा सुनाई। राठौड़ को पिछले वर्ष 21 दिसंबर को सीबीआई मजिस्ट्रेट की अदालत ने छह माह कैद की सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ उसने जिला अदालत में अपील दायर की थी। कोर्ट ने सीबीआई और शिकायतकर्ता पक्ष की सजा बढ़ाने संबंधी अपील को स्वीकार कर राठौड़ की सजा बढ़ा कर डेढ़ साल कर दिया। इसके अलावा अदालत ने शिकायतकर्ता मधुप्रकाश के खिलाफ हलफनामे में गड़बड़ी को लेकर दायर राठौड़ की पुनर्विचार याचिका को भी खारिज कर दिया। फैसले के समय कोर्ट रूम खचाखच भरा हुआ था। लगभग दो दशक पुराने इस मामले में अदालत ने चंद मिनटों में ही फैसला सुना दिया। लेकिन फैसले की कापी हासिल करने के लिए राठौड़ और उसकी पच्ी आभा द्वारा किए गए बखेड़ा के कारण काफी समय लग गया। सजा सुनाने के बाद जज ने सीबीआई से राठौड़ को गिरफ्तार कर बुड़ैल जेल ले जाने का निर्देश दिया। सीबीआई अधिकारी दिन में 3.20 बजे राठौड़ को लेकर कोर्ट रूम से बाहर निकले और उसे सफेद रंग तवेरा गाड़ी पर बैठाकर बुड़ैल जैल के लिए रवाना हो गए। उसे 3.55 बजे जेल में दाखिल करा दिया गया। राठौड़ अपनी पत्नी के साथ दो बजे कोर्ट पहंुचा था। कोर्ट की कार्यवाही के दौरान रुचिका के पिता सुभाष चंद्र गिरहोत्रा, शिकायतकर्ता मधुप्रकाश, उनके पति आनंद प्रकाश व वकील पंकज भारद्वाज भी मौजूद थे। दूसरी ओर पूर्व डीजीपी की पत्नी आभा राठौड़ हताश दिख रही थी। जिला अदालत में मामले पर सुनवाई पिछले पांच महीने से चल रही थी। आभा ने राठौड़ के खराब स्वास्थ्य का मसला उठाया : अदालत के फैसले के बाद भी सीबीआई के वकील सीएस शर्मा और राठौड़ की पत्नी आभा राठौड़ के बीच पूर्व डीजीपी के स्वास्थ को लेकर बहस हुई। आभा राठौड़ ने पूर्व डीजीपी के खराब स्वास्थ्य और हाल ही में हुई बाईपास सर्जरी का हवाला दिया। साथ ही आभा ने कहा कि राठौड़ ने चेक अप के लिए मंगलवार शाम चार बजे पीजीआई में डाक्टर से समय लिया हुआ है। सीबीआई के वकील ने इसका विरोध करते हुए चेकअप का फैसला जेल अधीक्षक पर छोड़ने को कहा। इसके बाद अदालत ने जेल भेजने का निर्देश देते हुए चेकअप का फैसला जेल अधीक्षक पर छोड़ दिया। आदेश की प्रति के लिए न्यायाधीश के समक्ष अड़े : आभा राठौड़ और पूर्व डीजीपी आदेश की प्रति लेने के लिए कोर्ट रूम में डटे रहे। राठौड़ का कहना था कि जबतक उन्हें आदेश की प्रति नहीं मिल जाती, वह यहां से हिलेंगे नहीं। राठौड़ ने तीखे लहजे में न्यायाधीश से सवाल किया कि उनकी सजा को बढ़ा दिया गया, ऐसे में वह आदेश की प्रति लेने के हकदार है। अदालत ने साफ किया कि कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। अदालत ने कानून के हिसाब से आवेदन करने को कहा। इतना ही नहीं राठौड़ के बुड़ैल जेल जाने के काफी देर बाद तक आभा राठौड़ आदेश की प्रति लेने के लिए कोर्ट रूम में बैठी रही। तैनात थे 150 सुरक्षा कर्मी : अदालत के भीतर और बाहर लगभग डेढ़ सौ सुरक्षा कर्मी तैनात थे। इसमें से कुछ सुरक्षा कर्मी सादी वर्दी में थे। राठौड़ पर और भी हैं मामले पंचकूला पुलिस ने जनवरी में राठौड़ के खिलाफ तीन नई एफआईआर दर्ज की थी। इन एफआईआर को बाद में हरियाणा पुलिस ने सीबीआई को सौंप दिया था और अब सीबीआई इन मामलों की जांच कर रही है। यह मामले अब हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं।
कब क्या हुआ
12 अगस्त, 1990 : राठौड़ पर अपने कार्यालय में रुचिका से छेड़छाड़ का आरोप लगा 16 अगस्त, 1990 : मुख्यमंत्री हुकुम सिंह और गृह सचिव को शिकायत 18 अगस्त, 1990 : पंचकूला के पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई डीडीआर 3 दिसंबर, 1990 : डीजीपी आरआर सिंह ने राठौड़ को दोषी पाया, रिपोर्ट जमा करवाई, एफआईआर की सिफारिश (बाद में नए डीजीपी आरके हुड्डा और गृह सचिव जेके दुग्गल ने विभागीय कार्रवाई और चार्जशीट की सिफारिश की) 20 दिसंबर, 1990 : रुचिका को अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते सेक्रेड हार्ट स्कूल से निकाला गया 12 मार्च, 1991 : गृह मंत्री संपत सिंह ने विभागीय कार्रवाई के सुझाव के लिए फाइल मुख्यमंत्री हुकुम सिंह को भेजी 13 मार्च, 1991 : हुकुम सिंह ने सहमति दी 28 मई, 1991 : राज्यपाल धनिकलाल मंडल के शासनकाल के दौरान राठौड़ के खिलाफ चार्जशीट को मंजूरी 6 अप्रैल, 1992 : रुचिका के भाई आशु पर कार चोरी का मामला दर्ज 30 मार्च, 1993 : रुचिका के भाई आशु पर कार चोरी का एक और मामला। बाद में कार चोरी के कुल 11 मामले दर्ज हुए। 23 अक्टूबर, 1993 : रुचिका के भाई आशु गिरोत्रा को पुलिस ने उठाया, दो माह तक जेल में बंद रखा 28 दिसंबर, 1993 : रुचिका ने जहर खाकर आत्महत्या की 29 दिसंबर, 1993 : रुचिका की आत्महत्या के बाद आशु को छोड़ा गया अप्रैल, 1994 : राठौड़ पर से आरोप हटाए गए 4 नवंबर, 1994 : राठौड़ को प्रमोशन मिली, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बने नवंबर, 1997 : रुचिका की सहेली आराधना के पिता आनंद प्रकाश ने आरआर सिंह की रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए हाईकोर्ट में दस्तक दी 21 अगस्त, 1998 : हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच के निर्देश दिए 10 अक्टूबर, 1999 : हरियाणा के डीजीपी बने 3 जनवरी, 2000 : सीबीआई ने मामला दर्ज किया 16 नवंबर, 2000 : सीबीआई ने राठौड़ मामले में चार्जशीट दायर की 5 दिसंबर, 2000 : हरियाणा डीजीपी पद से राठौड़ हटाए गए, छुट्टी पर भेजा गया मार्च 2002 : राठौड़ सेवानिवृत अक्टूबर 2001 : अंबाला कोर्ट में राठौड़ पर धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए मजबूर का आरोप लगा जुलाई 2002 : राठौड़ डीजीपी पद से रिटायर हुए वर्ष 2003 : हाईकोर्ट ने राठौड़ पर लगाई गई धारा 306 निरस्त की मई 2006 : मामला पटियाला स्थित सीबीआई कोर्ट में ट्रांसफर हुआ दिसंबर 2008 : राठौड़ की जज के आचरण को लेकर केस पटियाला से अंबाला ट्रांसफर करने की अर्जी 5 नवंबर, 2009 : हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ की सीबीआई अदालत को मामला रेफर करने को कहा 17 नवंबर 2009 : चंडीगढ़ के सीबीआई मजिस्ट्रेट की अदालत में रोजाना बंद कमरे में शुरू हुई एक महीने के लिए सुनवाई 21 दिसंबर : सीबीआई मजिस्ट्रेट ने राठौड़ को छह माह की सजा सुनाई, जमानत मिली 26 दिसंबर, 2009 : गृह मंत्रालय ने राठौड़ को कारण बताओ नोटिस कर पूछा क्यों न उनसे पुलिस मेडल छीन लिया जाए। 5 जनवरी, 2010 : आत्महत्या के लिए उकसाने पर राठौड़ के खिलाफ नए सिरे से एफआईआर दर्ज 11 जनवरी, 2010 : राठौड़ ने फैसले के खिलाफ चंडीगढ़ की सेशन कोर्ट में अपील दायर की 25 जनवरी, 2010 : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से राठौड़ को अंतरिम जमानत मिली 4 फरवरी, 2010 : सीबीआई ने धारा 354 के तहत सजा बढ़ाने की अपील दायर की 8 फरवरी, 2010 : पेशी के दौरान राठौड़ पर वाराणसी के उत्सव शर्मा ने चाकू से किया हमला। 15 मार्च 2010 : केंद्र ने राठौड़ से पुलिस सर्विस मेडल वापस लेने के निर्देश दिए 3 से 11 मई 2010 : लगातार नौ दिनों तक अतिरिक्त सत्र न्यायालय के बंद कोर्ट रूम में मामले की चली सुनवाई, फैसले के लिए 20 मई निर्धारित 20 मई 2010 : फैसला 25 मई के लिए टला 25 मई 2010 : राठौड़ की अपील खारिज, डेढ़ वर्ष की सजा, बुड़ैल जेल भेजा गया।

गुरुवार, 15 अप्रैल 2010

बापू बाजार में चोरी

उदयपुर--शहर के बापू बाजार में मंगलवार की रात 6 व्यापारिक प्रतिष्ठानों से नकदी सहित लाखों का माल चोरी हो गया। चोरो ने एक छत से दुकान में प्रवेश किया और एक के बाद एक छह प्रतिष्ठानों से माल चुराया। पिछले पंद्रह दिनों में एक ही अंदाज में चोरी की इस दूसरी बड़ी वारदात से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। चोरी की बढ़ती वारदातों से पुलिस कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि शक्तिनगर में गत 30 मई को चोरों ने छत और रोशनदान से दुकानों में घुसकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
साड़ी शोरूम से एक लाख की नकदी चोरी : शक्तिनगर निवासी अशोक पुत्र गोविंदराम कालरा के महाराजा साड़ी पैलेस के चार मंजिला शोरूम से एक लाख रुपए नकद व कुछ सिक्के ले गए। तिजोरी भी तोड़ दी।
विज्ञापन एजेंसी व फोटोग्राफर की दुकान में चोरी : बापूबाजार टाउनहॉल लिंक रोड के सामने स्थित सेक्टर 11 निवासी शिवकुमार पुत्र मांगीलाल कसारा की विज्ञापन एजेंसी शिवा एडवरटाइजिंग एवं मार्केटिंग में चोरी हुई। शिवकुमार का बेटा दीपक ऑफिस खोलने आया तो देखा कि दरवाजा कब्जे सहित उखाड़ा हुआ था और अलमारी सहित सारा सामान बिखरा पड़ा था। यहां से चोर 19 हजार 987 रुपए और एक मोबाइल चुरा लिया।
इसी इमारत में दूसरे फ्लोर पर फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और एलबम तैयार करने की एजेंसी पुष्पक डिजिटल से चोर लकड़ी का दरवाजे का तोड़ अंदर घुसे। यहां से 15 सौ रुपए नकद, दो तोला सोने का लॉकेट और एक अंगूठी चुरा ले गए। यहां काम करने वाला पायड़ा निवासी लोकेश सालवी जब सुबह आया तो घटना का पता चला। उसने मालिक उमेश चौहान को सूचना दी। चोरों ने यहां बल्लियां फंसाकर दरवाजा तोड़ा।

यहां भी हुई चोरी
चार मंजिला रेडिमेड शोरूम मालिक मेहता भवन, सुंदरवास निवासी प्रकाश पुत्र गोविंदलाल मेहता ने बताया कि चोर15 हजार नकद, रेडिमेड कपड़े चुरा कर ले गए।
भूपालपुरा निवासी हरकलाल पुत्र भोलीलाल दुग्गड़ की क्वालिटी प्लास्टिक एजेंसी में गल्ला तोड़कर दो हजार रुपए ले गए।
रामा इंजीनियरिंग की इमारत के प्रथम तल पर मेडिकल व्यवसायी प्रकाश डिस्ट्रीब्यूटर्स से तिजोरी तोड़कर करीब 30 हजार नकदी चोरी हुई। दुकान मालिक जवाहरनगर निवासी रामप्रकाश पुत्र लोकुमल सिंधी ने बताया कि चोर उनके पड़ोस में निर्माणाधीन इमारत से उनकी इमारत पर चढ़े और दरवाजा उखाड़ कर वारदात कर गए।

सिपाही थके हारे, चोरों के वारे न्यारे!

पुलिस गश्त के बावजूद पंद्रह दिनों में पुलिस नियंत्रण कक्ष से कुछ ही दूरी पर हुई चोरी की दो बड़ी वारदातों पर पुलिस कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। शक्तिनगर में हुई चोरी की वारदात के अनुसंधान में पुलिस अब तक यह पता लगा पाई है कि इस प्रकार की वारदात डेरों में रहने वाले युवक करते हैं। पुलिस किसी डेरे में दबिश देती, उससे पहले चोरों ने दूसरी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। दोनों ही वारदातों में एक ही मोडस ऑपरेंडी सामने आई है। दूसरी वारदात में घटना स्थल पर मिले फिंगर प्रिंट, फुटमार्क से मिलान करवाया जा रहा है। अगर ये प्रिंट मिलते हैं तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि दोनों वारदातों को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है। इस गिरोह में शामिल युवाओं की उम्र भी 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। चोरों ने शक्तिनगर में वारदात के दौरान मोमबत्ती जलाई थी और बापूबाजार में इमरजेंसी लाइट। पहली वारदात में धूम्रपान किया था और दूसरी में शौच करके चले गए।

दुकानदार : गश्त बढ़ाएं
विज्ञापन एजेंसी के शिवकुमार रावत का कहना है कि अब तक सुरक्षित माने जाने वाला बापूबाजार भी चोरों के निशाने पर है। पुलिस सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करें ताकि भविष्य में ऐसी वारदातें नहीं हो।

पुलिस : गिरोह की तलाश
एएसपी तेजराजसिंह का कहना है कि शक्तिनगर और बापू बाजार की वारदात को एक ही तरीका है। ऐसे गिरोह के सदस्यों के फिंगर प्रिंट निकलवाए हैं। खानाबदोश के डेरों में तलाशी की जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

बुधवार, 7 अप्रैल 2010

सकते में आया केंद्र बदलेगा रणनीति

नई दिल्ली-दंतेवाड़ा के नक्सली हमले में 76 जवानों को गंवाने के बाद सकते में आई केंद्र सरकार अब संयुक्त अभियान की रणनीति बदलने पर विचार को मजबूर हो गई है। आंतरिक सुरक्षा तंत्र को मानना पड़ा कि नक्सलियों के खिलाफ इस ऑपरेशन में खामी के चलते जवानों को जान से हाथ धोना पड़ा। अब तक के सबसे बड़े नक्सली हमले के बाद केंद्र सरकार को सख्त कार्रवाई का संकेत देने में ही छह घंटे से ज्यादा लग गए। प्रधानमंत्री निवास पर हुई राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद ही केंद्र सरकार नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देने का ऐलान कर सकी। नक्सलियों के अब तक के सबसे बड़े हमले के बाद देश का पूरा आंतरिक सुरक्षा तंत्र ही नहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय भी सकते में आ गया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गृह मंत्री पी. चिदंबरम को फोन कर घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद शाम को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक भी हुई, हालांकि बाद में प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि बैठक पहले से निर्धारित थी और इसमें चीन के साथ सीमा पर बुनियादी ढांचा तैयार करने पर चर्चा हुई, लेकिन इस बैठक के बाद ही केंद्र सरकार नक्सलियों के खिलाफ आक्रामक तेवरों में दिखाई पड़ी। बैठक के बाद गृह सचिव जीके पिल्लै ने दो टूक कहा कि सरकार इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देगी। नक्सली हत्यारे हैं और उन पर किसी तरह की मुरव्वत नहीं की जाएगी। गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, थल व वायु सेना अध्यक्ष और सुरक्षा सलाहकार सहित वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस बैठक से पहले गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व अधिकारियों से बात कर इस संयुक्त अभियान में चूक की बात स्वीकारी। इस घटना के बाद सरकार संयुक्त अभियान की मौजूदा रणनीति पर दोबारा विचार करने को मजबूर हो गई है। सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद गृह सचिव जीके पिल्लै ने इस तरफ इशारा भी किया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में कोई बड़ी चूक हुई है, जिसके चलते हमें इतने जवानों से हाथ धोना पड़ा। सूत्रों के अनुसार, संयुक्त अभियान को ज्यादा अचूक बनाने के लिए केंद्र अब हथियारों के साथ-साथ सर्विलांस उपकरणों पर ज्यादा जोर देगा। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, नक्सल विरोधी अभियान में शामिल बलों के पास हथियारों की कमी नहीं है। जरूरत सर्विलांस सिस्टम को और मजबूत बनाने की है। इसके तहत साउंड सेंसर, नाइट विजन उपकरण, इंफ्रारेड डिवाइस जैसे साजो-सामान से सुरक्षा बलों को लैस किया जाएगा। फिलहाल नक्सल विरोधी अभियान में लगे सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। पीएमओ के प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंहन को इस घटना से गहरा दु:ख व आघात पहुंचा है।

बुधवार, 13 जनवरी 2010

ऑस्ट्रेलिया को महाराष्ट्र में नहीं खेलने देंगेः ठाकरे

कंगारुओं को नहीं खेलने देंगे ऑस्ट्रेलिया में भारतीय युवाओं पर हमलों के बाद शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे ने धमकी दी है कि उनकी पार्टी ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम को महाराष्ट्र में नहीं खेलने देगी. महाराष्ट्र सहि पूरे भारत में आईपीएल मुक़ाबले होने हैं.

ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों के ख़िलाफ़ हिंसा पर नाराज़गी जताते हुए ठाकरे का कहना है, "उस देश में हमारे लड़कों को चाक़ू मारे जा रहे हैं, जलाया जा रहा है और गोली मारी जा रही है लेकिन हमारे क्रिकेटरों को उनके साथ खेलने में कोई दिक्कत नहीं है. उनके अंदर कोई राष्ट्र भावना है या नहीं." ठाकरे ने यह बात शिव सेना के मुखपत्र सामना में लिखी है.

शिव सेना प्रमुख का
आईपीएल में खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी यह बयान मुखपत्र के पहले पन्ने पर छपा है. ठाकरे का कहना है कि उन्होंने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भी ऐसा ही फ़ैसला किया था और पाकिस्तान की टीम अब भी महाराष्ट्र में नहीं खेल सकती है.

उन्होंने बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन की तारीफ़ करते हुए कहा कि बच्चन ने भारतीयों पर हो रहे हमले के बाद हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की क्वीन्सलैंड यूनिवर्सिटी का सम्मान ठुकरा दिया. उन्होंने कहा, "मुझे बड़ी ख़ुशी होती अगर हमारे क्रिकेटर भी ऐसा ही रवैया अपनाते. लेकिन क्रिकेट तो अब पैसों का खेल बन गया है. आत्म सम्मान और राष्ट्रीयता की भावना पीछे छूट गई है."

हाल के दिनों में ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के लोगों पर हमला तेज़ हुआ है. इसकी वजह से दो भारतीय युवकों को जान भी गंवानी पड़ी है. इस साल के शुरू में मेलबर्न में 21 साल के भारतीय युवक नितिन गर्ग की हत्या के बाद भारत ने तो ऑस्ट्रेलिया को इतना तक कह दिया है कि भारतीयों पर हमले के बाद दोनों देशों के रिश्ते पर असर पड़ेगा.

भारत में शुरू हो रहे ट्वेन्टी 20 के आईपीएल 3 में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी है. कप्तान रिकी पोन्टिंग के अलावा शेन वार्न, ऐंड्रयू साइमंड्स, मैथ्यू हेडन और एडम गिलक्रिस्ट जैसे सितारे आईपीएल में शामिल हैं. इसके कुछ मैच महाराष्ट्र में भी खेले जाएंगे. मुंबई और नागपुर में आईपीएल के मैच खेले जाने हैं.

मंगलवार, 12 जनवरी 2010

59 हजार जवान चुकाएंगे भ्रष्टाचार की कीमत

नई दिल्ली, सुरक्षा बलों के लिए खरीद का मामला एक बार फिर दागदार हो गया। 26/11 का हमला और हेमंत करकरे की मौत भी जवानों के जीवन-मरण से जुड़े साजो-समान की खरीद-फरोख्त के तंत्र की खामियां दूर नहीं कर सकी। इसका सबूत है अ‌र्द्धसैनिक बलों के जवानों के लिए गृह मंत्रालय में 59,000 नई बुलेटप्रूफ जैकेटों की खरीद प्रक्रिया का रद होना। मंत्रालय ने नए सिरे से बुलेटप्रूफ जैकेटों के लिए टेंडर मंगाए हैं। नतीजतन, भ्रष्टाचार की कीमत हमारे जवान चुकाएंगे और आतंकवादियों, उग्रवादियों और नक्सलियों की गोलियों की बौछार से बचाने वाली बुलेटप्रूफ जैकेट के लिए उन्हें अब और इंतजार करना होगा। इन 59,000 बुलेटप्रूफ जैकेटों के लिए आई निविदाओं में एक को परीक्षण में पास कर दिया गया था। तकनीकी मूल्यांकन समिति (टीईसी) और टेंडर सलाहकार कमेटी (टीएसी) को सभी ठेकेदारों की बुलेटप्रूफ जैकेट जांच कर उपयुक्त को चुनना था। पहली और सबसे अहम रिपोर्ट डीआरडीओ के तहत आने वाली टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लेबोरेट्री (टीबीआरएल) को तैयार करनी थी। टीबीआरएल के संयुक्त निदेशक आरके वर्मा व अन्य ने एक कंपनी की बुलेटप्रूफ जैकेट पास कर दी। इस पर बवाल मचा और जब मामला टेंडर एडवाइजरी कमेटी (टीएसी) के सामने पहुंचा तो उसके सामने शिकायतों का अंबार लग गया। इसी बीच आरके वर्मा व बुलेटप्रूफ जैकेट बनाने वाली कंपनी के बीच किसी सौदेबाजी को सीडी पर भी रिकार्ड कर लिया गया। मामला ज्यादा गंभीर होता देख गृह मंत्रालय ने 23 दिसंबर को इस पूरी प्रक्रिया पर रोक लगा दी। बाद में वर्मा ने स्वीकार भी कर लिया कि सीडी में उनकी ही आवाज है। छानबीन के बाद गृह मंत्रालय ने टीबीआरएल के परीक्षण को रद कर दिया। अब सभी ठेकेदारों से नए सिरे से उनके सैंपल मंगाए गए हैं। इस घालमेल के बाद गृह मंत्रालय ने डीआरडीओ से एक से ज्यादा वैज्ञानिक व तकनीकी विशेषज्ञ को बुलेटप्रूफ जैकेटों के नमूनों का परीक्षण करने और रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। डीआरडीओ से वर्मा के खिलाफ जांच बैठाने और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा गया है। अगली बार नमूनों के परीक्षण में कोई गड़बड़ न हो, इसके लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने और साफ व सख्त निविदा प्रक्रिया बनाने को कहा गया है।

मंगलवार, 5 जनवरी 2010

कल्याण सिंह ने नई पार्टी बनाई

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने अपने 77वें जन्म दिन पर जन क्रांति नाम से एक नई पार्टी बनाने की घोषणा की है. उन्होंने अपने बेटे राजबीर सिंह को पार्टी का अध्यक्ष बनाया है.

कल्याण सिंह ने लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस करके नई पार्टी के गठन की जानकारी दी. 1999 में भारतीय जनता पार्टी छोड़ने के बाद वह दूसरी बार अपनी नई पार्टी बना रहे हैं.

इस बीच वह एक बार भारतीय जनता पार्टी में वापस गए थे और दो बार उन्होंने मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी से हाथ मिलाया.

हाल ही में मुलायम सिंह के साथ खटपट होने के बाद उनके भाजपा में वापस लौटने की अटकलें लगाई जा रही थीं. लेकिन आज अपने जन्मदिन पर नई पार्टी घोषित करके उन्होंने इन अटकलों को विराम दे दिया.

कल्याण सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे राजबीर और विधायक बहू प्रेमलता के साथ बुधवार को अयोध्या में विवादित राम मंदिर के दर्शन करने जाएँगे. वर्ष 1992 में उनके मुख्यमंत्री रहते विवादित बाबरी मस्जिद को तोड़कर यह मंदिर बनाया गया था.

'तलाक हो गया'

बाद में राजबीर सिंह ने कहा कि प्रखर हिंदुत्ववाद और प्रखर राष्ट्रवाद जन क्रांति पार्टी की विचारधारा होगी. गाँव, गरीब किसान और झुग्गी-झोपड़ी का उत्थान उनका मुख्य कार्यक्रम होगा.

मुलायम सिंह का साथ छोड़ने के बारे में राजबीर ने कहा, 'लव मैरेज हुई थी, तलाक हो गया.'

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता ह्रदय नारायण दीक्षित ने कहा, "पार्टी बनाना हर आदमी का अधिकार है." साथ ही उन्होंने यह भी याद दिलाया कि भाजपा छोड़कर अलग पार्टी बनाने वाला कोई नेता अब तक सफल नही हुआ.

कल्याण सिंह ने नई पार्टी का ऐलान किया तो उनके माल एवेन्यू वाले घर पर राज्य भर से लगभग तीन सौ समर्थक मौजूद थे, लेकिन इनमे कोई बड़ा या जाना माना नाम नहीं था.

वर्ष 1999 में कल्याण सिंह ने जब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से झगड़ा करके नई पार्टी बनाई थी तब उन्होंने राम मंदिर मुद्दे को तिलांजलि दे दी थी.

वर्ष 2007 का विधान सभा चुनाव बीजेपी उनके नेतृत्व में लड़ी. फिर उन्होंने मुलायम सिंह से हाथ मिलाया और समाजवादी पार्टी के समर्थन से 2009 में एटा से लोक सभा चुनाव जीता.

इसलिए प्रेक्षकों का कहना है कि कल्याण सिंह का दोबारा हिंदू नेता बनना मुश्किल होगा. उनका कहना है कि कल्याण सिंह अपना भला भले न कर पाएँ वह लोध और पिछड़े वर्गों के वोट काटकर मुलायम को नुक़सान और मायावती को फ़ायदा पहुंचा सकते हैं.

गुरुवार, 24 दिसंबर 2009

बांटा जाए गृह मंत्रालय

नई दिल्ली, गृहमंत्री पी चिदंबरम चाहते हैं कि केंद्र सरकार में एक मंत्रालय सिर्फ आंतरिक सुरक्षा से जुड़े काम देखने के लिए होना चाहिए। मौजूदा गृह मंत्रालय के पास विभिन्न तरह की जिम्मेदारियों की व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताते हुए उन्होंने कहा है कि अन्य कामों के लिए अलग से मंत्रालय बने या फिर इस विभाग का स्वतंत्र काम किसी और को दे दिया जाए। उन्होंने आंतकवाद से लड़ने के लिए साल 2010 के अंत तक राष्ट्रीय आतंकरोधी केंद्र (एनसीटीसी) को गठित कर लेने का भरोसा भी दिलाया। गृहमंत्री चाहते हैं कि बदलती चुनौतियों के साथ ही गृह मंत्रालय की संरचना में भी बदलाव कर दिया जाए। आतंकवाद और नक्सलवाद के बढ़ते दबाव की वजह से अब इस मंत्रालय को जनगणना और केंद्र-राज्य संबंधों जैसी तमाम जिम्मेदारियों से मुक्त कर देना चाहिए। खुफिया ब्यूरो के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, गृह मंत्रालय अपना पूरा समय और ऊर्जा सिर्फ सुरक्षा से जुड़े मसलों पर लगाए। जो मुद्दे सीधे आंतरिक सुरक्षा से जुड़े नहीं हैं, उनके लिए अलग से एक मंत्रालय होना चाहिए। या फिर इनके लिए गृह मंत्रालय के तहत ही अलग से एक विभाग गठित किया जाए, और इसका काम एक मंत्री कमोबेश अपनी तरह से देखे। हर मुद्दे को गृहमंत्री तक लाने की जरूरत न पड़े। चिदंबरम ने यह भरोसा भी दिलाया कि देश भर में आतंकवादी गतिविधियों को काबू करने के लिए अगले साल के अंत तक राष्ट्रीय आतंकरोधी केंद्र (एनसीटीसी) काम करने लगेगा। इस केंद्र की जिम्मेदारी होगी कि वह देश भर में आतंकी वारदातें रोके, साथ ही अगर कहीं ऐसा हमला होता है, तो उसे काबू करे। चिदंबरम ने कहा कि अमेरिका पर जब आतंकी हमले हुए थे, तो उसे ऐसा संगठन खड़ा करने में 36 महीने लगे थे, लेकिन हम इतने समय तक इंतजार नहीं कर सकते।

शुक्रवार, 18 दिसंबर 2009

कसाब पलटा, कहा सीएसटी हमले में शामिल नहीं था

मुंबई। मुंबई पर पिछले वर्ष 26/11 को हुए आंकी हमले में गिरफ्तार एकमात्र पाकिस्तानी आतंकी अजमल आमिर कसाब आज मुंबई की एक विशेष अदालत के सामने अपने बयान से मुकर गया।
कसाब ने विशेष अदालत के सामने कहा कि वह मुंबई हमले में शामिल नहीं था। कसाब ने अदालत से कहा कि उसने अपनी जिंदगी में पहले कभी एके 47 रायफल नहीं देखी, पहली बार उसने यह रायफल मुंबई पुलिस के पास ही देखी। उसने कहा, मैं 26/11 के हमलों में शामिल नहीं था, मुझे प्रताडित करने के बाद मुझसे इकबालिया बयान दर्ज करवाया गया था।
इससे पहले 16 दिसंबर को इस मुकदमे का पहला चरण संपन्न हो गया था। गत अप्रैल में शुरू हुए इस मुकदमे में अभियोजन पक्ष 600 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज करा चुका था।
कसाब को आज अदालत के सामने अपना बयान दर्ज कराना था, लेकिन आज जब विशेष अदालत के सामने उसका आधिकारिक बयान दर्ज किया जा रहा था तो वह यह बोलकर अपने पिछले तीन इकबालिया बयानों से मुकर गया कि वह मुंबई पर हुए आतंकी हमलों में शामिल नहीं था। बयान दर्ज करने से पहले जब कसाब से पूछा गया कि उसका नाम क्या है, उसने कहा, मुझे याद नहीं।
जब उससे उसका पता पूछा गया तो उसने कहा, कौन सा पता पाकिस्तान का या भारत का। उल्लेखनीय है कि गत 20 जुलाई को पाकिस्तानी आतंकी मोहम्म्द अजमल अमिर कसाब ने अदालत में अपना जुर्म कबूल कर लिया था। कसाब ने सरकार की ओर से नियुक्त किए गए अपने पूर्व वकील एस जी अब्बास काजमी के साथ चर्चा के बाद यह कदम उठाया था। उसने अपने उस कबूलनामे में पूरे विस्तार से जानकार दी थी कि कैसे पाकिस्तान में मुंबई हमले का षडयंत्र रचा गया था, कैसे वह और उसके साथी मुंबई पहुंचे थे और कैसे उन्होंने हत्याएं की थीं।
यह स्वीकार करते हुए कसाब ने न्यायाधीश से कहा था कि उस पर कोई दबाव नहीं है और वह स्वेच्छा से अपन गुनाह कबूल कर रहा है। तब कसाब ने यह भी कहा था कि वह वाहता है कि उसके गुनाहों की सजा उसे इसी दुनिया में मिले। खुदा से नहीं।

गुरुवार, 10 दिसंबर 2009

चीन को संवदेनशील बनना पड़ेगा: विदेश मंत्री

नई दिल्ली: सरकार ने चीन को साफ-साफ दो टूक शब्दों में कहा है कि वो भारत को कमजोर न समझें और उसे डराने की कोशिश न करे क्योंकि अब हालात साल 1962 जैसे नहीं है। अब भारत काफी मजबूत स्थिति में हैं। भारत के पास मजबूत सैन्य ताकत है।

सरकार ने अरुणाचल प्रदेश को भी भारत का अभिन्न अंग बताया है। विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने कहा है कि चीन के साथ दोस्ती को काफी तवज्जो देता है लेकिन भारत-चीन के संबंध तभी अच्छे हो सकते हैं जब वो एक दूसरे की चिंताओं के प्रति संवेदनशील रहे। कृष्णा ने यह बयान तब दिया जब बुधवार को लोकसभा में भारत-चीन संबंधों पर चर्चा हो रही थी।

कृष्णा ने कहा कि हमसे कहा गया कि दलाई लामा को अरुणाचल नहीं जाना चाहिए। मगर वे गए। प्रधानमंत्री के लिए कहा गया। मगर वे भी गए। लद्दाख में सड़क का काम रोके जाने पर कृष्णा ने कहा यह काम राज्य सरकार ने रोका था। इसका केंद्र से कोई सरोकार नहीं है। राज्य ने केन्द्र से इस बारे में कोई संपर्क नहीं किया है। लद्दाख में सड़क निर्माण और चीन की आपत्ति पर चर्चा के दौरान सदस्यों ने कई सवाल उठाए थे।

कृष्णा ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक प्रगतिशील दृष्टिकोण की वकालत की और एक दूसरे की स्थितियों की समझ पर आधारित आपसी सम्मान और विश्वास के माहौल में संबंधों को व्यापक बनाने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

सीमा विवाद पर बातचीत को एक जटिल और समय खपाऊ प्रक्रिया करार देते हुए कृष्णा ने जोर देकर कहा कि इस मुद्दे को दोनों देशों के बीच व्यापार जैसे क्षेत्रों में सक्रिय सहयोग को प्रभावित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

कृष्णा ने कहा कि चीनी विदेश मंत्री यांग जीची ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि बीजिंग शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के सिद्धांत पर अमल करेगा। कृष्णा की टिप्पणी ऐसे समय में आई है। जब विपक्ष ने लद्दाख और अरूणाचल प्रदेश में चीनी घुसपैठ की खबरों के बारे में सरकार पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

Obama In Oslo for Nobel Ceremony

US President Barack Obama (R) chats with Prime Minister of Norway Jens Stoltenberg as they look out over the city at the Prime Minister's office during a meeting in Oslo, 10 Dec 2009





Sensitive to criticism his accomplishments do not equal those of past winners, the president has described his own Nobel Prize as a call to action.


U.S. President Barack Obama is in Oslo to formally accept the 2009 Nobel Peace Prize. Mr. Obama began his stay in the Norwegian capital by paying tribute to one particular Nobel laureate of the past.

The president's first stop in Oslo was the Nobel Institute, where he signed the guest book and reflected on former winners of the prestigious peace prize.

Their photographs line one whole wall in the room where the signing ceremony took place. As it came to a close, Mr. Obama spoke about the impact the 1964 prize had on the American civil rights leader Martin Luther King, Jr.

"When Dr. King won his prize, it had a galvanizing affect," said Mr. Obama.

Sensitive to criticism his accomplishments do not equal those of past winners, the president has described his own Nobel Prize as a call to action.

Newspapers here in the Norwegian capital carry on that theme. One features a full front page picture of the president with the caption "the hope."

अलग तेलंगाना पर विरोध तेज, 60 विधायकों ने दिया इस्तीफा


अलग तेलंगाना राज्य के गठन को मंजूरी मिलने के एक दिन बाद ही इसके विरोध में स्वर उभरने लगे हैं। इसके विरोध में आंध्र प्रदेश विधानसभा के 60 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। ये विधायक कांग्रेस, तेलुगूदेशम पार्टी व प्रजा राज्यम पार्टी के हैं।

जिन विधायकों ने इस्तीफा दिया है वे सभी तटीय क्षेत्र रायलसीमा से संबंध रखते हैं। हालांकि अभी विधानसभा अध्यक्ष ने इनके इस्तीफे मंजूर नहीं किए हैं।

उल्लखनीय है कि 294 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 158 सदस्य हैं और बहुमत संख्या से सिर्फ 10 सीट ही कांग्रेस के पास अधिक हैं। ऐसे में आंध्र प्रदेश की कांग्रसे सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

विधायकों ने अलग तेलंगाना राज्य के गठन को केंद्र द्वारा दिए गए मंजूरी का भारी विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस के विधायक पी वेंकटरमैया ने कहा कि केंद्र का यह निर्णय बहुत ही कष्टदायक हैं। उन्होंने कहा कि लाखों लोग रोजी-रोटी की तलाश में हैदराबाद आए हैं। अगर अलग राज्य बनता है तो उनके भविष्य का क्या होगा।

तेलुगूदेशम पार्टी के पी रघुनाथ रेड्डी ने कहा कि उन्होंने इसलिए इस्तीफा दिया है क्योंकि कांग्रेस ने यह फैसला सबपर थोंपा है।

धौलाकुआं बलात्कार मामले में आरोपी को 14 साल की सजा



दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ धौलाकुंआ में हुए सामूहिक बलात्कार के मामले में गिरफ्तार एकमात्र अभियुक्त को चौदह साल के सश्रम करावास की सजा सुनाई है।

गौरतलब है कि चार साल पहले इस मामले ने हंगामा मचा दिया था। दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र के साथ हुए इस हादसे से कलेजा धक्क से रह गया था! लगा, दिल्ली में एक पढ़ी-लिखी लड़की दुष्कर्मियों का निशाना बन सकती है तो बाकी जगह महिलाएं कितनी सुरक्षित होंगी?

अंतत: अदालत ने मामले के एक आरोपी को सजा सुना दी है। भले ही तीन आरोपी अब भी फरार हैं और मुजरिम के परिजन भी ऊंची अदालत में जाने का मन बना रहे हैं।

बुधवार, 9 दिसंबर 2009

रूसी युवती से बलात्कार प्रकरण: अभियुक्त ने किया समर्पण

पणजी। रूसी ल़डकी के साथ बलात्कार मामले में अभियुक्त जॉन फर्नान्डीज ने आज गोवा क्राइम ब्रांच के समक्ष समर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त द्वारा बलात्कार के दौरान पहने गए कप़डे व इस्तेमाल की गई कार को भी उसने पुलिस को सौंप दिया है। ल़डकी के पेय में नशीली चीज मिलाकर पिलाने के बाद जॉन ने कथित रूप से उससे बलात्कार किया था। फर्नान्डीज दक्षिणी गोवा का हाई प्रोफाइल राजनीतिज्ञ है। उसने चर्चिल अलीमाओ की सेव गोवा फ्रंट पार्टी के टिकट पर बेनौलिम सीट पर 2007 का विधानसभा चुनाव ल़डा था, लेकिन वह हार गया था।

मंगलवार, 8 दिसंबर 2009

सोनिया से रोसैया करेंगे तेलंगाना मुद्दे पर चर्चा

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री क़े रोसैया तेलंगाना मुद्दे को सुलझाने के लिए कांग्रेस पर बने हुए दबाव के बीच बुधवार को नई दिल्ली पहुचेंगे।

रिकॉर्ड के लिए मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनका दिल्ली दौरा प्राथमिक तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिहाज से है लेकिन पार्टी सूत्रों ने कहा कि रोसैया इस मौके पर सोनिया के साथ तेलंगाना मुद्दे पर बातचीत करेंगे।

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष क़े चंद्रशेखर राव ने अलग तेलंगाना राज्य की मांग के साथ पिछले दस दिन से अनशन कर रखी है और उनकी हालत दिन ब दिन बिगड़ रही है। इसके चलते कांग्रेस पर तत्काल तेलंगाना मुद्दे को सुलझाने का दबाव बढ़ रहा है। कांग्रेस को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है कि उसने अलग राज्य की मांग पर अभी तक अपना रुख नहीं व्यक्त किया है, जबकि राज्य के अन्य सभी दल इस विवादास्पद मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा पार्टी हाईकमान के निर्देश पर सोमवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक बेनतीजा संपन्न हो गई। जब मुख्यमंत्री से तेलंगाना राज्य के निर्माण के लिए राज्य विधानसभा में किसी तरह के प्रस्ताव की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे केवल पार्टी हाई कमान के निर्देशों पर काम करेंगे। पार्टी सूत्रों ने कहा कि रोसैया राज्य में चंद्रशेखर राव के अनशन और छात्रों के हिंसक आंदोलन के बाद तेलंगाना क्षेत्र में बनी स्थिति से सोनिया गांधी को अवगत कराएंगे।

पंजाब विधानसभा में धक्का मुक्की



चंडीगढ़। पंजाब में कानून और व्यवस्था के विषय पर मंगलवार को विधानसभा में सत्तारूढ़ अकाली दल और विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्यों के बीच हाथापाई हुई।

विधानसभा में यह स्थिति उस वक्त पैदा हुई जब उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री सुखबीर सिंह बादल राज्य में कानून और व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

इस घटना के तुरंत बाद बादल को अकाली दल के विधायकों ने घेर लिया।

सोमवार, 7 दिसंबर 2009

पाकिस्तान छोडकर भाग गया लादेन




लंदन। तालिबान ने दावा किया है कि आतंकवादी संगठन अल कायदा का मुखिया ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान छोडकर अफगानिस्तान में चला गया है।

ब्रिटिश अखबार द सन ने तालिबान के सदस्य एवं आत्मघाती हमलवारों को प्रशिक्षण देने के वांछित कारी हुसैन के हवाले से कहा है कि अल कायदा प्रमुख पाकिस्तान के अशांत सीमावर्ती इलाकों में जारी सैन्य कार्रवाई की वजह से वहां से पलायन कर गया है।

हुसैन के मुताबिक अफगान सीमा के नजदीक क्वेटा में वह बिन लादेन से मिल चुका था। उसने कहा कि ओसामा ने हाल ही में अफगानिस्तान में शरण ली है। पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बाद उसके पास कोई विकल्प नहीं बचा था।

रविवार, 6 दिसंबर 2009

बाबरी ध्वंस की 17वीं बरसी, अयोध्या छावनी में तब्दील



06 दिसंबर, 2009
नई दिल्ली। अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस की रविवार को बरसी के मौके पर सभी राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था कडी कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के कई शहरों में धारा 144 लागू कर दी गई हैं। इसके साथ ही दिल्ली, मुंबई आदि महानगरों में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। उप्र में राजनीतिक पार्टियों द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया गया हैं। ऎसा इसलिए किया गया है ताकि कानून व्यवस्था को लेकर व्यवधान पैदा न हो। उत्तरप्रदेश के एक आला अधिकारी ने बताया कि अयोध्या व अन्य संवदेनशील जिलों में सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई हैं। अयोध्या में केंद्रीय बलों के अलावा पीएसी के 500 कर्मी, आरपीएफ के 200 जवान, दंगा-नियंत्रक दलों को भी तैनात किए हैं। लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट लीक होने पर मची राजनीतिक हलचल देखते हुए ज्यादा सर्तकता बरती जा रही हैं। लोकसभा में रिपोर्ट पर सोमवार को चर्चा होगी।

श्रीलंका को रौंद टीम इंडिया बनी सरताज



मुम्बई में खेले गए तीसरे व आखिरी टेस्ट मैच में श्रीलंका को एक पारी और 24 रनों से हराकर टेस्ट रैंकिंग का ताज टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के साथ ही भारत ने इस श्रृंखला को 2-0 से अपने नाम कर लिया।

पांचवे दिन संगकारा पर एक बड़ी जिम्मेदारी थी लेकिन वह दबाव को झेल नहीं सके। जहीर खान की गेंद पर वह चकमा खा गए और भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कैच लपककर उन्हें पेवेलियन की राह दिखा दी। उन्होंने बेहतरीन 137 रन बनाए। इसके बाद हेराथ भी तीन रनों के स्कोर पर जहीर का शिकार बन गए। जहीर खान ने नुवान कुलसेकरा को अपना पांचवा शिकार बनाया। हरभजन सिंह की गेंद पर मुरलीधरन के आउट होते ही भारतीय टीम ने मैच और श्रृंखला अपने नाम कर ली।

वैसे खेल के चौथे दिन ही श्रीलंका की हार लगभग तय हो गई थी। चौथे दिन मेहमान टीम का कुल स्कोर 29 रन पहुंचा ही था कि हरभजन सिंह ने तिलकरत्ने दिलशान के विकेट के रूप में भारत को पहली सफलता दिलाई थी। पहली पारी में शानदार 109 रन बनाने वाले दिलशान दूसरी पारी में महज 16 रन ही बना सके। इसके बाद परानाविताना एस. श्रीसंत की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। उन्होंने 54 रन बनाए।

परानाविताना के आउट होने के बाद जहीर खान ने माहेला जयवर्धने और थिलन समरवीरा को पेवेलियन की राह दिखा दी। जयवर्धने 12 रनों पर आउट हुए जबकि समरवीरा खाता भी नहीं खोल सके। चायकाल होने से ठीक पहले एंजेलो मैथ्यूज भी प्रज्ञान ओझा का शिकार बन गए। टीम को मुश्किल से उबारने के लिए प्रसन्ना जयवर्धने ने भरपूर कोशिश की लेकिन वह ज्यादा देर तक अपने कप्तान का साथ नहीं दे सके। वह 32 रनों के निजी स्कोर पर पेवेलियन लौट गए।

खेल के तीसरे दिन भारतीय टीम ने सहवाग के शानदार दोहरे शतक और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के शतक की बदौलत अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 726 रन बनाकर घोषित कर दी थी। टेस्ट मैचों किसी पारी में भारत का अब तक यह सर्वाधिक स्कोर है।

भारत की ओर से सहवाग ने 293 रनों की यादगार पारी खेली। धौनी ने 100 रन बनाए। द्रविड़ ने 74, वी.वी.एस. लक्ष्मण ने 62 और सचिन तेंदुलकर ने 53 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका ओर से मुथैया मुरलीधरन ने चार और रंगना हेराथ ने तीन विकेट चटकाए। मेहमान टीम की पहली पारी 393 रनों पर सिमट गई थी ।

गौरतलब है कि कानपुर में खेले गए श्रृंखला के दूसरे मैच में पारी और 144 रनों से जीत हासिल कर भारतीय क्रिकेट टीम श्रृंखला में पहले ही 1-0 से आगे चल रही थी। अहमदाबाद में खेला गया पहला मैच ड्रा रहा था।

शनिवार, 5 दिसंबर 2009

'बाबरी विध्वंस का अफ़सोस नहीं'





राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि बाबरी मस्जिद गिराए जाने पर अफ़सोस करने का सवाल ही नहीं है.

उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर आंदोलन का संघ का पूरा समर्थन जारी रहेगा.

चंडीगढ़ में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि बाबरी ढाँचा गिराया जाना कोई साज़िश नहीं थी.


उन्होंने कहा, "बाबरी मस्जिद गिराया जाना कोई साज़िश नहीं बल्कि कारसेवकों की सहज प्रतिक्रिया थी, जिनकी भावनाओं पर चोट पहुँचाई गई थी."

मोहन भागवत ने कहा कि जो भी हुआ वह राम मंदिर निर्माण आंदोलन से जुड़ा हुआ था.

संघ प्रमुख ने कहा कि अफ़सोस जिनको करना चाहिए, वे करें. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को इस पर कोई अफ़सोस नहीं.

छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिरा दी गई थी. हाल ही में संसद में पेश की गई लिबरहान आयोग की रिपोर्ट में भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के कई शीर्ष नेताओं की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं.

लुधियाना में फिर बवाल, सत्संग का विरोध, 1 की मौत


लुधियाना। यहां आज आशुतोष महाराजा के सत्संग के विरोध में दमदमी टकसाल के प्रदर्शनकारी स़डकों पर उतर आए। लोगों के उग्र तेवर को देखते हुए पुलिस ने हवाई फायरिंग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी की मौत होने की खबर है। गौरतलब है कि लुधियाना में पहले से ही तनाव का माहौल है। शहर के पांच इलाकों में कल हुए मजदूरों के बवाल के चलते कफ्र्यू लगा हुआ है और आज दूसरी घटना हो गई जिसमें दमदमी टकसाल के प्रदर्शनकारी आशुतोष महाराज का विरोध करने स़डकों पर उतरे हैं। कहा जा रहा है कि यहां सत्संग होने की बात पर कई दिनों से विरोध जताया जा रहा था। टकसाल ने पहले ही सरकार को इस बारे में चेताया था। आज सुबह 10 बजे यह सत्संग शुरू होना था। इससे पहले ही दमदमी टकसाल के लोग आसपास जमा होना शुरू हो गए थे। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की। इस पर वे पुलिस पर ही पथराव करने लगे। इस बीच आशुतोष महाराज का कल होने वाला सत्संग स्थगित कर दिया गया है।

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP