IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

शुक्रवार, 11 दिसंबर 2009

सांड निर्माणधीन डिग्गी में गिरा


डबवाली (पवन कौशिक) - स्थानीय राम नगर कॉलोनी स्थित लवकुश पार्क में पानी संचय करने हेतु निर्माणधीन जमीनदोज डिग्गी में उस समय एक सांड गिर गया। जब आज प्रात: लगभग साढ़े 11 बजे इस क्षेत्र में दो सांड आपस में टकरा गए तथा लड़ते - लड़ते एक सांड लवकुश पार्क में निर्माणधीन डिग्गी में जा गिरा तथा वहां पर कार्य कर रहे राजमिस्त्री व मजदूर बाल - बाल बच गए। वहां पर उपस्थित पूर्व पार्षद काली मिढा ने स्थानीय श्री गौशाला के पदाधिकारियों को उपरोक्त घटना बारे फोन पर सूचित किया। सूचना मिलते ही श्री गौशाला के कर्मचारी तुरन्त घटनास्थल पर पहुंचे तथा सांड को डिग्गी से बाहर निकालने के प्रयासों में जुट गए। उधर सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार हरि औम बिश्रोई भी घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे तथा चल रहे निर्माण व बचाव कार्य का निरीक्षण किया। गौशाला के कर्मचारियों ने राम नगर कॉलोनी वासियों की सहायता से दो घन्टों की कड़ी मशक्कत के पश्चात सांड को बाहर निकाला तथा गौशाला की गाड़ी में गौशाला भिजवा दिया। राम नगर कॉलोनी वासियों ने प्रशासन व श्री गौशाला के पदाधिकारियों से मांग की है कि शहर में घूम रहे अवारा पशुओं को गौशाला में बन्द करवाऐं ताकि इस तरह की हो रही घटनाओं पर अंकुश लग सके।

आसाखेड़ा की टीम को 11000 रूपये का नकद पुरस्कार

डबवाली (सुखपाल) - ग्राम पंचायत मौजगढ़ व क्रिकेट कल्ब के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे 11वें क्रिकेट टूर्नामैन्ट का आज समापन्न हो गया। आज खेले गए फाईनल मैच में आसाखेड़ा की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 121 रनों का लक्ष्य रखा। परन्तु तरमाला की टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 96 रनों पर ही सिमट गई। मैन ऑफ दी मैच व बैस्ट प्लेयर का खिताब आसाखेड़ा टीम के दीपक को मिला। इस टूर्नामैन्ट में विजेता आसाखेड़ा की टीम को 11000 रूपये का नकद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह एवं उपविजेता तरमाला की टीम को 5100 रूपये की नकद राशि व स्मृति चिन्ह जगवन्त ङ्क्षसह पूर्व सरपंच व मुख्यध्यापक गुरतेज द्वारा संयुक्त रूप से खिलाडिय़ों को दिए गए। यह जानकारी देते हुए हजकां नेता अमरीक बिश्रोई ने बताया कि पिछले 8 दिनों से जारी इस टूर्नामैन्ट में लगभग 50 टीमों ने भाग लिया। शेष टीमों व खिलाडिय़ों को भी सांतवना पुरस्कार दिए गए।

ठगी के नए - नए जाल

डबवाली (सुखपाल) - शातिर दिमाग लोग ठगी के नए - नए जाल बिछाकर आम लोगों को ठगने से नहीं चूकते तथा यह सिलसिला आज भी निरन्तर जारी है एवं भोलेभाले लोग इन शातिर लोगों के बिछाए जाल में आसानी से फंस जाते हैं। इसी कड़ी में मम्मडख़ेड़ा निवासी कुलदीप सिंह पुत्र रणवीर सिंह ने थाना सदर डबवाली में अपने साथ हुई ठगी का मामला दर्ज करवाया है। कुलदीप ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि ऋण दिलवाने हेतु दैनिक जागरण समाचार पत्र में प्रकाशित विज्ञापन के आधार पर दूरभाष पर सम्पर्क किया तथा उन्होंने ऋण लेने की इच्छा जताई, उनकी फोन पर दिल्ली निवासी सुनील कुमार से बात हुई तथा उन्होंने 10 लाख रूपये तक का ऋण दिलवाने का विश्वास दिलवाया तथा उन्होंने कहा कि फाईल चाॢजज के लिए 5000 हजार रूपये उनके बैंक खाता में जमा करवा देवें। कुलदीप सिंह के अनुसार उन्होंने 5000 रूपये उक्त बैंक खाता में जमा करवा दिए। कुछ दिनों पश्चात उनके पास दिल्ली निवासी राजीव का फोन आया कि उनकी ऋण फाईल तैयार हो चुकी है तथा वे अपना खाता खुलवाने हेतु पैसा जमा करवा दें। कुलदीप सिंह ने दी अपनी शिकायत में कहा है कि उनके द्वारा दो-तीन बार में 60 से 70 हजार रूपये उनके खाते में जमा करवा दिए गए तथा उन्होंने कहा कि अब कुछ ही दिनों में आपके खाते में 10 लाख रूपयों का ऋण का पैसा जमा हो जाऐगा। परन्तु आज तक उनके खाते में कोई पैसा नहीं आया। जब उन्होंने फोन पर सम्पर्क किया तो वे फोन बन्द रहते हैं। यह जाहिर है कि उनके साथ बहुत बड़ी ठगी हो चुकी है। थाना सदर डबवाली द्वारा सुनील कुमार एवं राजीव के विरूद्ध ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीएम ने कहा, तेलंगाना पर जल्दबाजी नहीं

आंध्र प्रदेश में तेलंगाना मुद्दे के कारण संकट की स्थिति उत्पन्न होने के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जल्दबाजी में कुछ नहीं किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने यह आश्वासन आंध्र प्रदेश में रायलसीमा और तटवर्ती क्षेत्रों के कांग्रेस सांसदों के एक दल को दिया, जो पृथक राज्य के गठन की गृह मंत्री की घोषणा से उत्तेजित थे।

राज्य के वरिष्ठ नेता केएस राव ने लोकसभा एवं राज्यसभा के सदस्यों के एक दल के प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने कहा कि जल्दबाजी में कुछ भी नहीं किया जाएगा।’’

राव ने कहा कि गृहमंत्री पी चिदंबरम के बयान में कुछ भी नया नहीं है तथा इसके जरिये कांग्रेस एवं भारत सरकार के पुराने रुख को फिर दोहराया गया है।

आंध्र प्रदेश के कांग्रेस नेता राव ने कहा, ‘‘उन्होंने (चिदंबरम ने) महज यह कहा है कि राज्य विधानसभा से प्रस्ताव पारित करने के लिए कहकर प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।’’ राव ने कहा कि प्रक्रिया पहले से ही प्रारंभ हो गई है, क्योंकि इस मांग पर विचार करने के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रोसैया के नेतृत्व में पार्टी समिति का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि तटवर्ती आंध्र और रायलसीमा के लोगों को भड़काया गया, क्योंकि गृहमंत्री के बयान को लेकर कुछ गलतफहमी है। स्थिति को ‘‘बेहद-बेहद गंभीर’’ करार देते हुए राव ने कहा कि उन लोगों को अपने चुनाव क्षेत्रों में जाने में भी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि लोगों की भावनाएं एकीकृत आंध्र प्रदेश के पक्ष में है।

दिलीप कुमार : एक महानायक की गाथा पगडंडी से राजमार्ग का सफर


मेला, शहीद, अंदाज, आन, देवदास, नया दौर, मधुमती, यहूदी, पैगाम, मुगल-ए-आजम, गंगा-जमना, लीडर तथा राम और श्याम जैसी फिल्मों के सलोने नायक दिलीप कुमार स्वतंत्र भारत के पहले दो दशकों में लाखों युवा दर्शकों के दिलों की धड़कन बन गए थे। अब तक भारतीय उपमहाद्वीप के करोड़ों लोग पर्दे पर उनकी चमत्कारी अभिनय कला का जायजा ले चुके हैं।

सभ्य, सुसंस्कृत, कुलीन इस अभिनेता ने रंगीन और रंगहीन (श्वेत-श्याम) सिनेमा के पर्दे पर अपने आपको कई रूपों में प्रस्तुत किया। असफल प्रेमी के रूप में उन्होंने विशेष ख्याति पाई, लेकिन यह भी सिद्ध किया कि हास्य भूमिकाओं में वे किसी से कम नहीं हैं। वे ट्रेजेडी किंग भी कहलाए और ऑलराउंडर भी। उनकी गिनती अतिसंवेदनशील कलाकारों में की जाती है, लेकिन दिल और दिमाग के सामंजस्य के साथ उन्होंने अपने व्यक्तित्व और जीवन को ढाला।

वे अपने आप में सेल्फमेडमैन (स्वनिर्मित मनुष्य) की जीती-जागती मिसाल हैं। उनकी 'प्राइवेट लाइफ' हमेशा कौतुहल का विषय रही, जिसमें रोजमर्रा के सुख-दुःख, उतार-चढ़ाव, मिलना-बिछुड़ना, इकरार-तकरार सभी शामिल थे। ईश्वर-भीरू दिलीप कुमार को साहित्य, संगीत और दर्शन की अभिरुचि ने गंभीर और प्रभावशाली हस्ती बना दिया।

पच्चीस वर्ष की उम्र में दिलीप कुमार देश के नंबर वन अभिनेता के रूप में स्थापित हो गए थे। वह आजादी का उदयकाल था। शीघ्र ही राजकपूर और देव आनंद के आगमन से 'दिलीप-राज-देव' की प्रसिद्ध त्रिमूर्ति का निर्माण हुआ। ये नए चेहरे आम सिने दर्शकों को मोहक लगे। इनसे पूर्व के अधिकांश हीरो प्रौढ़ नजर आते थे- सुरेंद्र, प्रेम अदीब, मोतीलाल आदि।

दिलीप कुमार प्रतिष्ठित फिल्म निर्माण संस्था बॉम्बे टॉकिज की उपज हैं, जहाँ देविका रानी ने उन्हें काम और नाम दिया। यहीं वे यूसुफ सरवर खान से दिलीप कुमार बने और यहीं उन्होंने अभिनय का ककहरा सीखा। अशोक कुमार और शशधर मुखर्जी ने फिल्मीस्तान की फिल्मों में लेकर दिलीप कुमार के करियर को सही दिशा में आगे बढ़ाया।

फिर नौशाद, मेहबूब, बिमल राय, के. आसिफ तथा दक्षिण के एसएस वासन ने दिलीप की प्रतिभा का दोहन कर क्लासिक फिल्में देश को दीं। 44 साल की उम्र में अभिनेत्री सायरा बानो से विवाह करने तक दिलीप कुमार वे सब फिल्में कर चुके थे, जिनके लिए आज उन्हें याद किया जाता है। बाद में दिलीप कुमार ने कभी काम और कभी विश्राम की कार्यशैली अपनाई। वैसे वे इत्मीनान से काम करने के पक्षधर शुरू से थे। अपनी प्रतिष्ठा और लोकप्रियता को दिलीप कुमार ने पैसा कमाने के लिए कभी नहीं भुनाया। एक बड़े परिवार के संचालन की जिम्मेदारी उन पर थी।

मान-सम्मान के महानायक
आज ज्यादातर लोगों को इस बात पर आश्चर्य होता है कि इस महानायक ने सिर्फ 54 फिल्में क्यों की। लेकिन इसका उत्तर है दिलीप कुमार ने अपनी इमेज का सदैव ध्यान रखा और अभिनय स्तर को कभी गिरने नहीं दिया। इसलिए आज तक वे अभिनय के पारसमणि (टचस्टोन) बने हुए हैं जबकि धूम-धड़ाके के साथ कई सुपर स्टार, मेगा स्टार आए और आकर चले गए।

दिलीप कुमार ने अभिनय के माध्यम से राष्ट्र की जो सेवा की, उसके लिए भारत सरकार ने उन्हें 1991 में पद्‍मभूषण की उपाधि से नवाजा था और 1995 में फिल्म का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'दादा साहब फालके अवॉर्ड' भी प्रदान किया। पाकिस्तान सरकार ने भी उन्हें 1997 में 'निशान-ए-इम्तियाज' से नवाजा था, जो पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

1953 में फिल्म फेयर पुरस्कारों के श्रीगणेश के साथ दिलीप कुमार को फिल्म 'दाग' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार‍ दिया था। अपने जीवनकाल में दिलीप कुमार कुल आठ बार फिल्म फेयर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार पा चुके हैं और यह एक कीर्तिमान है जिसे अभी तक तोड़ा नहीं जा सका। अंतिम बार उन्हें सन् 1982 में फिल्म 'शक्ति' के लिए यह इनाम दिया गया था, जबकि फिल्म फेयर ने ही उन्हें 1993 में राज कपूर की स्मृति में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया।

फिल्म फेयर ने जिन छह अन्य फिल्मों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया वे हैं आजाद (1955), देवदास (1956), नया दौर (1957), कोहिनूर (1960), लीडर (1964) तथा राम और श्याम (1967)। 1997 में उन्हें भारतीय सिनेमा के बहुमूल्य योगदान देने के लिए एनटी रामाराव अवॉर्ड दिया गया, जबकि 1998 में समाज कल्याण के क्षेत्र में योगदान के लिए रामनाथ गोयनका अवॉर्ड दिया गया।
12

मंजूनाथ के हत्यारे को हाईकोर्ट से राहत

चर्चित मंजूनाथ हत्याकांड में दोषी मोनू मित्तल को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से राहत मिल गई है। हाईकोर्ट ने मोनू की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया है। इसके अलावा उसके दो साथियों- संजय अवस्थी और हरीश मिश्रा को बरी कर दिया गया है। इस मामले के बाकी पांच आरोपियों की उम्रकैद की सज़ा कोर्ट ने कायम रखी है।

गौरतलब है कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मार्केटिंग मैनेजर रहे मंजूनाथ षणमुगम की 19 फरवरी, 2005 को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंजूनाथ ने लखीमपुर के एक पेट्रोल पंप में चल रहे मिलावटी तेल के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया था।
उनकी हत्या के आरोप में पेट्रोल पंप मालिक पवन कुमार उर्फ मोनू मित्तल और उसके सात साथियों को गिरफ्तार किया गया।

लखीमपुर सेशन कोर्ट ने पवन को फांसी और उसके सात साथियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सेशन कोर्ट के इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई और लगभग ढाई साल के इंतजार के बाद शुक्रवार को हाईकोर्ट का फैसला आया है।

दलाई लामा ने कहा, जल्दी मिल गया ओबामा को नोबेल


मेलबोर्न। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित हो चुके तिब्बतियों के आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा ने अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को ओस्लो में नोबेल शांति पुरस्कार मिलने पर कहा, ओबामा को यह पुरस्कार थो़डा जल्दी मिल गया।
दलाई लामा ने कहा कि ओबामा ऊर्जावान और काफी सक्षम हैं, लेकिन उन्होंने यह स्वीकार किया कि ओबामा को नोबेल पुरस्कार मिलने को थो़डा जल्दी कहा जा सकता है। अपनी आस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान दलाई ने कहा कि मेरा मानना है कि यदि आप यथार्थवादी हैं तो इसे कुछ जल्दी कहा जा सकता है, लेकिन यह कोई मायने नहीं रखता, क्योंकि मैं जानता हूं कि ओबामा काफी सक्षम व्यक्ति हैं।
ओबामा को नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा अक्टूबर में हुई थी, तब ओबामा का कार्यकाल बतौर अमरीकी राष्ट्रपति महज नौ महीने का था। ओबामा जब पुरस्कार ग्रहण कररहे थे उस समय हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी नार्वे की राजधानी में चिल्ला रहे थे- हां, हां, हां हम कर सकते हैं, अफगानिस्तान युद्ध बंद करो। ऎसे नारे लगा प्रदर्शनकारी ओबामा के चुनाव प्रचार के नारे पर व्यंग्य कस रहे थे।

मुंबई में नई इमारतों पर सरकार की रोक

मुंबई में नई रिहायशी और दूसरी बहुमंजिला इमारतें बनाने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। नई इमारतों को तब तक मंजूरी नहीं मिलेगी, जब तक मुंबई में नए वॉटर प्रोजेक्ट पूरे नहीं हो जाते।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने राज्य विधानसभा में यह बयान दिया। मुंबई को पानी सप्लाई करने का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट मिडल वैतरणा है, जो 2012 तक पूरा होगा।

इसके अलावा पाइप लाइन और दूसरे वॉटर प्रोजेक्ट भी 2012 तक ही पूरे होंगे। मुंबई में पानी की किल्लत को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

गुरुवार, 10 दिसंबर 2009

हफ्ते में 3 बार सेक्स, खुशहाल जिंदगी का राज



हफ्ते में 3 बार सेक्स करें और अपनी शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाएं। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि यह बात एक नए रिसर्च से सामने आई है। इस रिसर्च में कहा गया है कि अगर आप अपनी शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाना चाहते हैं , तो हफ्ते में तीन बार सेक्स करें और हर दिन 4 बार अपनी बीवी या पति को किस करें। हैपी मैरिज लाइफ के लिए अपनी पत्नी या पति को रोज एक बार आई लव यू कहना भी जरूरी है। इसके अलावा अगर प्रत्येक दिन अपने पार्टनर को कम से कम तीन बार गले लगाते हैं और महीने में दो बार उसके साथ रोमांटिक अंदाज में भोजन करते हैं , तो आपकी मैरिज लाइफ में सिर्फ और सिर्फ खुशी ही होगी दूर तक गम का नामोंनिशां तक नहीं होगा।

इस सर्वे में 3 हजार से ज्यादा शादीशुदा लोगों को शामिल किया गया था और उनसे मैरिज लाइफ के बारे में तमाम सवाल पूछे गए। इस सर्वे में शामिल लोग 31 से 32 साल तक के थे और उनकी शादी कम से कम 3 महीने पुरानी थी। सर्वे के बाद पता चला कि जो लोग हफ्ते में कम से कम तीन बार सेक्स करते हैं और रोज 4 बार किस करते हैं , उनकी मैरिज लाइफ काफी खुशहाल है। रोज कम से कम 1 बार आई लव यू कहने वाले जोड़े की लाइफ काफी स्मूद दिखी।

चीन को संवदेनशील बनना पड़ेगा: विदेश मंत्री

नई दिल्ली: सरकार ने चीन को साफ-साफ दो टूक शब्दों में कहा है कि वो भारत को कमजोर न समझें और उसे डराने की कोशिश न करे क्योंकि अब हालात साल 1962 जैसे नहीं है। अब भारत काफी मजबूत स्थिति में हैं। भारत के पास मजबूत सैन्य ताकत है।

सरकार ने अरुणाचल प्रदेश को भी भारत का अभिन्न अंग बताया है। विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने कहा है कि चीन के साथ दोस्ती को काफी तवज्जो देता है लेकिन भारत-चीन के संबंध तभी अच्छे हो सकते हैं जब वो एक दूसरे की चिंताओं के प्रति संवेदनशील रहे। कृष्णा ने यह बयान तब दिया जब बुधवार को लोकसभा में भारत-चीन संबंधों पर चर्चा हो रही थी।

कृष्णा ने कहा कि हमसे कहा गया कि दलाई लामा को अरुणाचल नहीं जाना चाहिए। मगर वे गए। प्रधानमंत्री के लिए कहा गया। मगर वे भी गए। लद्दाख में सड़क का काम रोके जाने पर कृष्णा ने कहा यह काम राज्य सरकार ने रोका था। इसका केंद्र से कोई सरोकार नहीं है। राज्य ने केन्द्र से इस बारे में कोई संपर्क नहीं किया है। लद्दाख में सड़क निर्माण और चीन की आपत्ति पर चर्चा के दौरान सदस्यों ने कई सवाल उठाए थे।

कृष्णा ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक प्रगतिशील दृष्टिकोण की वकालत की और एक दूसरे की स्थितियों की समझ पर आधारित आपसी सम्मान और विश्वास के माहौल में संबंधों को व्यापक बनाने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

सीमा विवाद पर बातचीत को एक जटिल और समय खपाऊ प्रक्रिया करार देते हुए कृष्णा ने जोर देकर कहा कि इस मुद्दे को दोनों देशों के बीच व्यापार जैसे क्षेत्रों में सक्रिय सहयोग को प्रभावित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

कृष्णा ने कहा कि चीनी विदेश मंत्री यांग जीची ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि बीजिंग शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के सिद्धांत पर अमल करेगा। कृष्णा की टिप्पणी ऐसे समय में आई है। जब विपक्ष ने लद्दाख और अरूणाचल प्रदेश में चीनी घुसपैठ की खबरों के बारे में सरकार पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

Obama In Oslo for Nobel Ceremony

US President Barack Obama (R) chats with Prime Minister of Norway Jens Stoltenberg as they look out over the city at the Prime Minister's office during a meeting in Oslo, 10 Dec 2009





Sensitive to criticism his accomplishments do not equal those of past winners, the president has described his own Nobel Prize as a call to action.


U.S. President Barack Obama is in Oslo to formally accept the 2009 Nobel Peace Prize. Mr. Obama began his stay in the Norwegian capital by paying tribute to one particular Nobel laureate of the past.

The president's first stop in Oslo was the Nobel Institute, where he signed the guest book and reflected on former winners of the prestigious peace prize.

Their photographs line one whole wall in the room where the signing ceremony took place. As it came to a close, Mr. Obama spoke about the impact the 1964 prize had on the American civil rights leader Martin Luther King, Jr.

"When Dr. King won his prize, it had a galvanizing affect," said Mr. Obama.

Sensitive to criticism his accomplishments do not equal those of past winners, the president has described his own Nobel Prize as a call to action.

Newspapers here in the Norwegian capital carry on that theme. One features a full front page picture of the president with the caption "the hope."

अलग तेलंगाना पर विरोध तेज, 60 विधायकों ने दिया इस्तीफा


अलग तेलंगाना राज्य के गठन को मंजूरी मिलने के एक दिन बाद ही इसके विरोध में स्वर उभरने लगे हैं। इसके विरोध में आंध्र प्रदेश विधानसभा के 60 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। ये विधायक कांग्रेस, तेलुगूदेशम पार्टी व प्रजा राज्यम पार्टी के हैं।

जिन विधायकों ने इस्तीफा दिया है वे सभी तटीय क्षेत्र रायलसीमा से संबंध रखते हैं। हालांकि अभी विधानसभा अध्यक्ष ने इनके इस्तीफे मंजूर नहीं किए हैं।

उल्लखनीय है कि 294 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 158 सदस्य हैं और बहुमत संख्या से सिर्फ 10 सीट ही कांग्रेस के पास अधिक हैं। ऐसे में आंध्र प्रदेश की कांग्रसे सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

विधायकों ने अलग तेलंगाना राज्य के गठन को केंद्र द्वारा दिए गए मंजूरी का भारी विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस के विधायक पी वेंकटरमैया ने कहा कि केंद्र का यह निर्णय बहुत ही कष्टदायक हैं। उन्होंने कहा कि लाखों लोग रोजी-रोटी की तलाश में हैदराबाद आए हैं। अगर अलग राज्य बनता है तो उनके भविष्य का क्या होगा।

तेलुगूदेशम पार्टी के पी रघुनाथ रेड्डी ने कहा कि उन्होंने इसलिए इस्तीफा दिया है क्योंकि कांग्रेस ने यह फैसला सबपर थोंपा है।

धौलाकुआं बलात्कार मामले में आरोपी को 14 साल की सजा



दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ धौलाकुंआ में हुए सामूहिक बलात्कार के मामले में गिरफ्तार एकमात्र अभियुक्त को चौदह साल के सश्रम करावास की सजा सुनाई है।

गौरतलब है कि चार साल पहले इस मामले ने हंगामा मचा दिया था। दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र के साथ हुए इस हादसे से कलेजा धक्क से रह गया था! लगा, दिल्ली में एक पढ़ी-लिखी लड़की दुष्कर्मियों का निशाना बन सकती है तो बाकी जगह महिलाएं कितनी सुरक्षित होंगी?

अंतत: अदालत ने मामले के एक आरोपी को सजा सुना दी है। भले ही तीन आरोपी अब भी फरार हैं और मुजरिम के परिजन भी ऊंची अदालत में जाने का मन बना रहे हैं।

बुधवार, 9 दिसंबर 2009

रूसी युवती से बलात्कार प्रकरण: अभियुक्त ने किया समर्पण

पणजी। रूसी ल़डकी के साथ बलात्कार मामले में अभियुक्त जॉन फर्नान्डीज ने आज गोवा क्राइम ब्रांच के समक्ष समर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त द्वारा बलात्कार के दौरान पहने गए कप़डे व इस्तेमाल की गई कार को भी उसने पुलिस को सौंप दिया है। ल़डकी के पेय में नशीली चीज मिलाकर पिलाने के बाद जॉन ने कथित रूप से उससे बलात्कार किया था। फर्नान्डीज दक्षिणी गोवा का हाई प्रोफाइल राजनीतिज्ञ है। उसने चर्चिल अलीमाओ की सेव गोवा फ्रंट पार्टी के टिकट पर बेनौलिम सीट पर 2007 का विधानसभा चुनाव ल़डा था, लेकिन वह हार गया था।

शाहरुख खान पोर्न स्टार बनना चाहते हैं!


मैनेजमेंट गुरु अरिंदम चौधरी की किताब ‘डिस्कवर द डायमंड इन यू’ के अनावरण के अवसर पर किंग खान शाहरुख ने अपनी एक अनोखी इच्छा जाहिर कर उपस्थित सभी लोगों को चौंका दिया। शाहरुख ने कहा- ‘मैं पोर्न स्टार बनकर पूरी दुनिया पर छा जाना चाहता हूँ।‘

शाहरुख यहाँ रुके नहीं और उन्होंने कहा- ‘मैं हमेशा से एक पोर्न स्टार बनना चाहता हूँ और इस भूमिका की सभी खूबियों को पूरी सकारात्मकता से निभाना चाहता हूँ। मेरा दावा है कि मैं दुनिया का सबसे बड़ा पोर्न स्टार बनूँगा।‘

सिलवेस्टर स्टेलॉन का उदाहरण देते हुए शाहरुख ने कहा कि वे सिल्वेस्टर हॉलीवुड में छा जाने के पहले पोर्न फिल्मों में काम करते थे।

यह किस्सा तब शुरू हुआ, जब अरिंदम चौधरी ने अपनी किताब के अंश से उदाहरण दिया कि सिलवेस्टर किस तरह पोर्न स्टार से हॉलीवुड स्टार बन गए। इसे हास्य में ढालते हुए शाहरुख ने कहा कि मेरे जैसे बुरे छात्र अच्छे उदाहरणों से गलत प्रेरणा ले सकते हैं।

राहुल का आदेश माना था, पायलट की नौकरी गई


नई दिल्ली. अंधेरे में हेलीकॉप्टर उतरवाने पर क्रांग्रेस महासचिव राहुल गांधी मामले में अब एक नया पेंच आ गया है। हेलीकॉप्टर को अंधेरे में उतारने वाले पायलट को आज सजा भुगतनी पड़ी है। सजा यह मिली है कि कंपनी ने पायलट को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यह हेलीकॉप्टर पवनहंस कंपनी का था।

गौरतलब है राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि हेलीकाप्टर उतारे जाने के समय पर्याप्त रोशनी थी और पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया था। जिसके बाद पूरे दिन गांधी सुर्खियों में बने रहे। यूपी सरकार को सफाई देते हुए राहुल गांधी ने कहा थी कि उन्होंने किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। जिसके बाद सीतापुर जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश सरकार को आज भेजी अपनी रिपोर्ट में कहा कि कल शाम कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का हेलीकाप्टर सूर्यास्त के बाद उतरा था जो सुरक्षा नियमों की कड़ी अवहेलना है।

जिलाधिकारी संजीव कुमार ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि सूर्यास्त पांच बजकर 13 मिनट पर हो चुका था जबकि श्री गांधी का हेलीकाप्टर पांच बजकर 30 मिनट पर उतरा। उन्होंने कहा कि हेलीकाप्टर बने एच निशान पर नहीं बल्कि उसके बगल में उतारा गया।

श्री गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात करने हेलीपैड पर खडी बुलेटप्रुफ कार से नहीं गए बल्कि इसके लिये उन्होंने एक महंगी कार का इस्तेमाल किया। एटा से मिली जिलाधिकारी की रिपोर्ट में कहा गया है कि श्री गांधी ने बुलेट प्रुफ कार का इस्तेमाल नहीं कर सुरक्षा नियमों की अनदेखी की।

कांग्रेस महासचिव को अपनी यात्ना के दौरान कल शाम को लखीमपुर खीरी से सीतापुर पहुंचना था। वह प्रदेश के आठ जिलों की यात्ना पर कल लखनऊ पहुंचे थे।

खुले ढक्कन का मेनहाल किसी बड़े हादसे को निमन्त्रण दे रहा है।


डबवाली(सुखपाल) - स्थानीय मेन बाजार में स्थित ओरियन्टल बैंक ऑफ कॉमर्स स्ट्रीट में अवतार पिरिंटिंग प्रैस के समीप बना खुले ढक्कन का मेनहाल किसी बड़े हादसे को निमन्त्रण दे रहा है। यह जानकारी देते हुए शहर के उद्योगपति केके सेठी ने बताया कि यह मेनहाल पिछले कई महीनों से बिना ढक्कन के खुला पड़ा है तथा इस स्ट्रीट से स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राओं का आवगमन रहता है तथा इसके चलते इस मेनहाल में कई बार स्कूली छात्र गिर कर घायल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस खुले सीवर के बारे में कई बार नगरपालिका को करवाया जा चुका है। लेकिन परिणाम शून्य ही रहा, शायद नगरपालिका किसी बड़े हादसे की इन्तजार में है। इस बारे में सैनेटरी इन्सपैक्टर कृष्ण कुमार से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह मेनहाल पब्लिक हैल्थ डिपार्टमैन्ट के अण्डर में आता है तथा उनसे सम्पर्क करें। जब इस बारे पब्लिक हैल्थ के जेई सतपाल से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उपरोक्त मेनहाल नगरपालिका के अण्डर आता है। उद्योगपति केके सेठी व आस-पास के दुकानदारों ने मांग की है कि इस मेनहाल पर जल्द से जल्द ढक्कन लगवाया जाऐ अन्यथा इस मामले को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाऐगा।

भारतीय जीवन बीमा निगम देश की सबसे बड़ी वित्तीय संस्था

डबवाली(सुखपाल) - स्थानीय चौटाला रोड स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के दफ्तर में एक मीङ्क्षटग का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता शाखा प्रबन्धक भूषण गोयल द्वारा की गई। इस बैठक के दौरान श्री गोयल ने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम की सबसे आकर्षक योजना माकट प्लस - 1 आगामी 31 दिसम्बर को बन्द हो रही है। उन्होंने बताया कि बाजार के उतार - चढ़ाव के पश्चात भी माॢकट प्लॅस - 1 योजना ने स्थाई व आकर्षक रिटर्न देकर निवेशकों का भरोसा जीता है तथा इसी भरोसे के चलते ही माॢकट प्लॅस - 1 योजना सबसे अधिक बिकने वाली योजना में शुमार हो चुकी है। श्री गोयल के अनुसार केवल रोहतक मण्डल में ही पांच लाख लोग इस योजना में अरबों रूपयों का निवेश कर चुके हैं तथा अब यह योजना आईआरडीए के निर्देशानुसार बन्द हो रही है तथा उन्होंने निवेशकों से आह्वान किया कि बन्द हो रही इस योजना में तुरन्त निवेश करके लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम देश की सबसे बड़ी वित्तीय संस्था है तथा इसकी वित्तीय स्थिति इस समय सबसे सुदृढ़ है। उन्होंने बताया कि एलआईसी के पास 10 लाख करोड़ से अधिक की सम्पत्ति तथा 25 करोड़ पॉलिसी धारक हैं।
उन्होंने बताया कि एलआईसी की अन्य आकर्षक योजनाऐं जैसे चाईल्ड फार्चून प्लॅस, प्रॉफिट प्लॅस, मनी प्लॅस इत्यादि भी आईआरडी के निर्देशानुसार इसी 31 दिसम्बर को बन्द हो रही हैं तथा निवेशकों को चाहिए कि वे इन योजनाओं में अधिक से अधिक निवेश कर सुरक्षा व आकर्षक रिटर्न प्राप्त करनी चाहिए।

मोटरसाईकिल व टैम्पो की टक्कर

डबवाली (सुखपाल) स्थानीय चौटाला रोड स्थित डीएवी स्कूल के निकट बीती देर सायं मोटरसाईकिल व टैम्पो की टक्कर में मोटरसाईकिल सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक को उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार बीती देर सायं उपमण्डल के गांव जण्डवाला निवासी विष्णु कुमार पुत्र पृथ्वी राज बिश्रोई अपने मोटरसाईकिल द्वारा अपने गांव जा रहा था कि डीएवी स्कूल के पास सामने से आ रहे टैम्पो से टक्कर हो गई। जिसके फलस्वरूप विष्णु सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटनास्थल पर उपस्थित राहगीरों द्वारा पुलिस ऐम्बूलैंस को दूरभाष पर सूचित किया गया तथा सूचना मिलते ही पुलिस ऐम्बूलैंस तुरन्त घटनास्थल पर पहुंची तथा घायल युवक विष्णु को स्थानीय सिविल अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल करवाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा घायल युवक विष्णु का प्राथमिक उपचार किया गया। अब घायल की हालत सन्तोषजक बताई जा रही है।

Altruism- the principle of living best can be learn from the life of Mrs. Sonia Gandhi---(Dr.) M.M.Goel


Kurukshetra, December 9- “Altruism- the principle of living and acting for the interest of others can best be understood, analyzed, interpreted and adopted in totality by one and all in India and else where in the World from the life of President of AICC & UPA Chairperson Mrs. Sonia Gandhi”, said Professor (Dr.) M.M.Goel, Convener Intellectual cell of the HPCC & Chairman, Dept. of economics, KUK while greeting her on 63rd Birth Day function at Congress Bhawan here today. The function was president by the DCC working President Advocate Sahib Singh Saini who appealed the congress workers to learn lessons from the life of Mrs. Sonia Gandhi for the dedication of her life for the congress party and the nation by saying “Not me but you” – the most rational behaviour which is the need of the day. Dr. Subhash Sharma, Mrs. Parvesh Rana, Dr.M.M.Goel, Mr. Mehar singh ,.Mr Baljeet Singh, Mr.Raj Kumar and many other office bearers attended the function and shared sweets and cake on the occasion.

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP