डबवाली- प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है पूरे प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। इसलिए महामहिम राज्यपाल को चाहिए कि हुड्डा सरकार को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। यह बात इंडियन बहुजन संदेश पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष करनैल सिंह औढ़ां ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं। वह आज कॉलेनी रोड पर स्थित सुरजीत सिंह फौजी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बसने वाले सता पक्ष के लोगों को छोड़कर बाकि किसी भी व्यक्ति की सुनवाई नहीं होती। बिना सता के लोगों को अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ व इंसाफ मांगने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ता है। श्री औढ़ां ने कहा कि हुड्डा सरकार में दलित परिवारों के लोगों के साथ खुलेआम अन्याय हो रहा है। जिसका जीता जागता उदहारण गांव सावंतखेड़ा में एक 70 वर्षिय विधवा गुरदेव कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या के आरोप में गांव के ही एक दलित परिवार के निक्का सिंह पुत्र बंता सिंह पर पुलिस ने द्वारा 302 का झूठा केस बनाकर उसे सलाखों के पीछे डाल रखा है और गांव की पंचायत द्वारा उसके परिवार का बहिष्कार कर उन्हें गांव से निकालने के मंसूबे तैयार किए जा रहे हैं। श्री औढ़ां ने बताया कि इस मामले में निक्का सिंह के परिवार के सदस्य एसएचओ डबवाली व एसपी सिरसा से गुरदेव कौर हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच करवाने की गुहार लगा चुके है लेकिन उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि निक्का सिंह इस हत्याकांड में बिलकुल निर्दोष है। अगर पुलिस प्रशासन द्वारा गुरदेव कौर हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच नहीं करवाती तो 7 अप्रैल के बाद पार्टी हाईकमान से विचार विमर्श कर पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान कोई भी नुकसान हुआ तो उसकी जिम्मेवारी प्रशासन व सरकार की होगी।
Young Flame Headline Animator
सोमवार, 28 मार्च 2011
बुधवार, 23 मार्च 2011
मॉडल स्कूलों में दाखिले के लिए परीक्षा कल
सिरसा, 23 मार्च। जिला के छह खंडों बड़ागुढ़ा, डबवाली, ऐलनाबाद, नाथूसरी चौपटा, रानियां व ओढ़ां में स्थापित होने वाले मॉडल स्कूलों में प्रवेश परीक्षा कल 24 मार्च को खंड मुख्यालयों पर सुबह 11 बजे से साढ़े 12 बजे जब तक आयोजित की जाएगी। ये परीक्षाएं कुल 150 अंकों क होगी, जिसमें अंकगणित, अंग्रेजी व हिंदी विषयों के 50-50 प्रश्न होंगे। परीक्षा के बाद प्रश्र पत्र उत्तरपुस्तिकाएं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी को भेज दी जाएंगी। परिणाम के आधार पर जो बच्चे मैरिट में आएंगे उनका दाखिला संबंधित खंडों के स्कूलों में किया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गौरतलब है कि बड़ागुढ़ा गांव के झीड़ी गांव के स्कूल, डबवाली के कालुआना, ऐलनाबाद में मि_ीसुरेरां, नाथूसरी चौपटा में नाथूसरी कलां, रानियां में अहमदपुरियां और ओढ़ां खंड के जलालआना गांव को शैक्षणिक रूप से पिछड़ा घोषित किया गया है तथा यहां पर स्पैशल इंग्लिश मीडियम मॉडल सीनियर सैंकेडरी स्कूलों की स्थापना की जाएगी जिनमें प्रतियोगिता के आधार पर नौंवी व ग्याहरवी कक्षाओं में छात्र-छात्राओं का दाखिला किया जाएगा जिनके रहने ठहरने की सुविधा संबंधित स्कूलों में होगी।
लेबल:
dabwali news,
sirsa news
प्यार में अंधे एक तरफा प्रेम में युवती की चढ़ी बलि
सिरसा, 23 मार्च। एक लड़के के एक तरफा प्रेम ने उसे इतना जुनूनी बना दिया कि जिससे वह प्रेम करता था, उसके द्वारा विवाह के लिए मना करने पर उसी का कत्ल कर डाला। घटना डिंग मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पडऩे वाले गांव भावदीन की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे तलाश कर रही है। पुलिस में दी शिकायत के अनुसार हिसार के कैमरी रोड निवासी मृतका प्रियंका पुत्री रघुबीर भावदीन स्थित मां सरस्वती पोलिटैक्नीक कॉलेज में इलैक्ट्रोनिक ट्रेड की प्रथम वर्ष की छात्रा थी तथा सिरसा के बरनाला रोड पर एक पीजी हाऊस में रहती थी। हिसार में उसके घर के पास ही रहने वाला एक युवक बलवान फौजी उससे एक तरफा प्रेम करता था और बार-बार प्रियंका को शादी करने के लिए दबाव बनाता तथा उसे जान से मारने की धमकियां देता था। इस बात की शिकायत प्रियंका ने अपने परिजनों से भी की, जिस पर परिजनों ने भी बलवान को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। विवाह के लिए मना करने पर आखिरकार बलवान फौजी ने कल रात प्रियंका की गला घोंट कर हत्या कर दी और उसका शव संस्थान के ही बाहर फैंक कर फरार हो गया। मृतका के पिता रघुबीर ने बताया कि बलवान फौजी पहले से ही शादीशुदा है। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता, डिंग प्रभारी चांद राम व संस्थान के चेयरमैन मनीश सिंगला मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। डिंग थाना प्रभारी चांदराम ने बताया कि हत्या कैसे और कहां की गई इसका खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद होगा।
लेबल:
sirsa news
शहीदों ने बलिदान देकर भारत वासियों को आजादी दिलवाने का जो अहम काम किया है-पवनदीप जौली
सिरसा, 23 मार्च । शहीदों ने बलिदान देकर भारत वासियों को आजादी दिलवाने का जो अहम काम किया है, उसको कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश की आजादी के लिए लगातार नि:स्वार्थ भाव से संघर्ष करते रहे शहीदों की बदौलत ही आज देशवासियों को अपने द्वारा तय किए गए शासक मिल रहे हैं। देश की आजादी में योगदान देने वालों में भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के बलिदानों से अंग्रेज सरकार की चूलें हिल गई थी और ब्रिटिश हुकूमत को यह समझ आ गया था कि अब वो अधिक समय तक भारत पर शासन नहीं कर सकते। उक्त शब्द हरियाणा पत्रकार संघ द्वारा शहीदी दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में संघ के जिलाध्यक्ष पवनदीप ङ्क्षसह जौली ने कहे। इस अवसर पर महासचिव पंकज धींगड़ा, नंद किशोर लढा, उपाध्यक्ष अरूण बांसल इन्द्रजीत अधिकारी, भीम सैनी, नरेश अरोड़ा, मुख्तयार सिंह, विनोद विक्टर ऐलनाबाद, महेन्द्र घणघस, संजय सिंगला रानियां आदि उपस्थित थे। उपस्थित पत्रकारों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि दी व उनके बलिदानों को याद किया।
लेबल:
sirsa news
मंगलवार, 22 मार्च 2011
आरक्षण मुद्दे पर हुड्डा का जाट समर्थन ही क्यों..?
क्या जातिवाद के पक्षधर हैं प्रदेश के मु यमंत्री
आखिर कब मिलेगा जरूरतमंदों को आरक्षण thepressreporter.com
राजनीति के खेल ने बिगाड़ा समाज का सही स्वरूप
करनाल (अनिल लाबा) : देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने पद की गरिमा को समझते हुए देश तथा
समाज हित में जय जवान जय किसान का नारा देकर देश की जनता के दिलों में देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों और देश की जनता के लिए अन्न पैदा करने वाले किसानों के प्रति श्रद्धा के भाव पैदा किए थे। आज भी यह नारा जब लोगों की जुबां पर आता है तो जवानों और किसानों के प्रति आज भी जनता सचमुच नतमस्तक हो जाती है। जनता को मालूम है कि किसान इस देश के विकास की ही असली धुरी है जबकि देश की सीमाओं की रक्षा में जुटे जthepressreporter.comवानों की बदौलत यह देश सुरक्षा के घेरे में है। जैसे-जैसे समय बीतता गया तो राजनीति में परिवर्तनाी शुरू हो गया।गांधी और जवाहर लाल नेहरू की कांग्रेस के नेताओं ने टोपी और खद्दर छोड़कर स्वरूप बदल लिया। जल्दी ही कांग्रेस हाईटैक हो गई। वी.पी. ङ्क्षसह के शासनकाल में चली आरक्षण की आंधी को बुझाने के प्रयास कम और उभारने के प्रयास ज्यादा किए गए। यह बात देश की जनता भी जानती है कि आरक्षण से इस देश का भला होने वाला कतई नहीं है मगर राजनीति की गंदी विचारधारा देश के नेताओं को केवल इस बात पर सोचने के लिए मजबूर करती है कि राजनीति में ल बे समय तक टिके रहने के लिए तथा सत्ता में अपना पद लगातार बनाए रखने के लिए इस आरक्षण की आग को हवा किस गति से दी जा सकती है। भले ही इसमें देश का नुक्सान क्यों न हो जाए या आम जनता परेशानियों के सबब में ल बे काल तक घूमती रहे। मतलब जातिवाद का जहर घोलकर अपना फायदा निकालने का है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. देवीलाल को आज भी राजनीति में केवल इसलिए याद किया जाता है क्योंकि वह किसानों और गरीब लोगों के सच्चे हमदर्द हैं। वह तो खुद खेतों में पहुंचकर मजदूरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मिट्टी का तस्ला सिर पर उठा लेते थे। देश की सत्ता पर जब राज करने का समय आया तो अपने सिर पर आया सत्ता का ताज वी.पी. ङ्क्षसह के सिर पर सुशोभित कर दिया। ऐसे नेता बहुत कम देखने को मिलते हैं। आखिर आरक्षण का जहर बार-बार क्यों घोला जाता है, यह बात देश के लोगों की समझ में बिल्कुल न आए लेकिन नेताओं की समझ में बहुत ज्यादा समझदारी है। सब जानते हैं कि पिछले छह सालों में भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा हरियाणा की सत्ता में बतौर मु यमंत्री कार्यरत हैं। हुड्डा खुद जाट समुदाय से हैं। इससे पहले देवीलाल, बंसीलाल तथा ओमप्रकाश चौटाला जैसे जाट नेता भी मु यमंत्री रह चुके हैं लेकिन हुड्डा के कार्यकाल को छोड़कर किसी भी नेता के कार्यकाल के समय जाट समुदाय को आरक्षण देने का मामला इतनी जोरों से कतई नहीं उठा। सनद रहे कि जब हुड्डा पहली बार मु यमंत्री बने तो दो साल के बाद जाट समुदाय के लोगों ने आरक्षण की मांग को मीडिया के माध्यम से बुलंद करना शुरू कर दिया। पहली पारी में सत्ता और राजनीति का ज्ञान कम होने के कारण हुड्डा ने ज्यादा रिस्क लेना जरूरी नहीं समझा। दूसरी पारी में कांग्रेस को सीटें तो कम आई लेकिन जोड़-तोड़ की राजनीति के जरिए हुड्डा फिर से मु यमंत्री बनने में कामयाब हो गए। अब जाट समुदाय को भी लगने लगा है कि यदि अगली बार विधानसभा के चुनाव हुए तो हुड्डा और उनकी कांग्रेस सत्ता के इर्द-गिर्द भी नजर नहीं आएंगे और चौटाला पहले से ही आर्थिक आधार पर आरक्षण देेने की बात कर चुके हैं। लिहाजा जाट समुदाय के लोगों को लगता है कि यदि इस बार उन्होंने आरक्षण हासिल न किया तो शायद कभी ाी उन्हें आरक्षण मिलने वाला नहीं है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि पिछले दिनों जाट समुदाय के नेताओं ने जिस तरह से हरियाणा के रेलवे ट्रैकों पर कब्जा किया है, उसके निर्देश कांग्रेस के ही दिग्गज नेताओं से मिले थे। सरकार की भूमिका पर सवाल अब इसलिए भी उठ रहे हैं कि पूर्व में हो चुके कई आंदोलनों पर यही सरकार न केवल लाठी चला चुकी है बल्कि मजदूरों की आवाज को कुचलने तक के लिए श्रमिकों पर लाठियां बरसाई गई। रोहतक में जब अध्यापक अपना आंदोलन चला रहे थे तो महिला अध्यापकों पर लाठियां तक चलाई गई, जिसमें एक महिला अध्यापक की मौत तक हो गई थी। यही नहीं हजकां कार्यकत्र्ताओं पर करनाल में ही ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई गई बल्कि एक विधायक की टांग तक तोड़ दी गई। पुलिस की इस बर्बरता का शिकार पत्रकार और फोटोग्राफर भी हुए। यानी अपनी सही मांगों की आवाज उठाने वालों पर इसी हुड्डा सरकार ने अपना कहर जमकर बरपाया। जब अपनी ही बिरादरी के लोगों ने रेलवे ट्रैक पर जाम लगाया तो यही हुड्डा सरकार तमाशबीन बनकर तमाशा देखती रही। आखिर देश की स पत्ति को नुक्सान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का क्या कोई प्रावधान हुड्डा सरकार में नहीं है? मु यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा पूरी तरह से इस सवाल के लिए जवाबदेही हैं कि आखिर रेलवे ट्रैक पर जाम लगाकर कानून तोडऩे वालों के खिलाफ शिकंजा क्यों नहीं कसा गया। क्या 36 बिरादरी की भलाई की बात कहने वाले मौजूदा मु यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा क्या आरक्षण का जहर नहीं घोल रहे हैं? क्या हुड्डा जातिवाद को नहीं फैला रहे हैं? क्या देश के उन लोगों को आरक्षण नहीं मिलना चाहिए जिनके घर दो वक्त का खाना भी नहीं बनता, क्या वो आरक्षण के हकदार नहीं हैं, जिनके परिवारों को आज तक सरकारी नौकरी तक नसीब नहीं हुई। आज भी पाकिस्तान से उजड़कर आए बाङ्क्षशदे दो जून की रोटी के लिए मोहताज हो रहे हैं लेकिन किसी भी नेता ने उनके आरक्षण का मुद्दा नहीं उठाया। क्या हर जाति को आरक्षण दे देना, देश हित में है? क्या जाट समुदाय के ही लोग आरक्षण के सही हकदार हैं? जबकि इसी समुदाय के नेता पिछले 15 सालों से भी अधिक इस प्रदेश की सत्ता का स्वाद चखते आए हैं। बहरहाल यही समझ में आ रहा है कि भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा हरियाणा में जातिवाद का जहर थोड़ा बहुत नहीं बल्कि दबाकर घोल रहे हैं क्योंकि सच यही है कि आरक्षण से लाभ किसी को नहीं मिलता। लाभ केवल मेहनत और अपनी काबलियत पर मिलता है। हां वह लोग आरक्षण के जरूर हकदार हैं, जो भले ही किसी जाति से हो लेकिन जो दो वक्त की रोटी के लिए मारामारी कर रहे हैं।
आखिर कब मिलेगा जरूरतमंदों को आरक्षण thepressreporter.com
राजनीति के खेल ने बिगाड़ा समाज का सही स्वरूप
करनाल (अनिल लाबा) : देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने पद की गरिमा को समझते हुए देश तथा
लेबल:
bhupinder singh huda,
CM of haryana,
cogress(I),
India
युवती आग लगने से वह बुरी तरह झुलस गई
डबवाली- उपमंडल के गांव तेजाखेड़ा में स्टोव पर चाय बनाते समय एक युवती को आग लगने से वह बुरी तरह झुलस गई। जिसे तुरंत डबवाली के राजकीय अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां से ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों द्वारा उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिरसा रैफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव तेजाखेड़ा निवासी बहादूर राम ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी शारदा आज प्रात: स्टोव पर चाय बना रही थी कि अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई जब उन्होंने उसके चिखने चिल्लाने की आवाज सुनी तो उसके शरीर पर लगी आग को मिट्टी डालकर व कम्बल लपेट कर काबू किया गया। लेकिन तब तक उसकी बेटी बुरी तरह से झुलस चुकी थी। तो उसे तुरंत डबवाली के राजकीय अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. सरवन बांसल ने बताया कि युवती लगभग 90 प्रतिशत जल चुकी थी। इसलिए उसे प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रैफर कर दिया गया।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
विकलांग व मंद बुद्धि बच्चों को बोझ न समझ कर इनकी सेवा करें --डॉ. मुनीश नागपाल
डबवाली-स्थानीय राजकीय अस्पताल में नैशनल ट्रस्ट फार डिवेलपमैंट आफ डिसऐबल के सहयोग से अपंग व मानसिक रोग से पीडि़तों के लिए एक जागृति शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ एसडीएम डॉ. मुनीश नागपाल ने किया।
इस अवसर पर श्री नागपाल ने अपने संबोधन में कहा कि विकलांग व मंद बुद्धि बच्चों को बोझ न समझ कर इनकी सेवा करें। उन्होंने बताया कि इश्वर ने हमें इनकी सेवा करने का अवसर प्रदान किया है जिसे हमें व्यर्थ नहीं गवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विशेष बच्चों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ लेना चाहिए। शिविर में अपंग व मानसिक रोग से पीडि़तों की सहायता करने तथा 18 वर्ष के बाद लीगल गारडियनशिप प्रदान करने, स्वास्थ्य बीमा योजना 'निरामयाÓ शिविर सहायता तथा 0 से 18 वर्ष तक के उक्त श्रेणी के विशेष बच्चों के पैंशन फार्म, मेडिकल प्रमाण पत्र, स्कूली बच्चों के छात्रवृति फार्म भरवाए गए। इस अवसर पर जिला विकास कल्याण अधिकारी भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर श्री नागपाल ने अपने संबोधन में कहा कि विकलांग व मंद बुद्धि बच्चों को बोझ न समझ कर इनकी सेवा करें। उन्होंने बताया कि इश्वर ने हमें इनकी सेवा करने का अवसर प्रदान किया है जिसे हमें व्यर्थ नहीं गवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विशेष बच्चों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ लेना चाहिए। शिविर में अपंग व मानसिक रोग से पीडि़तों की सहायता करने तथा 18 वर्ष के बाद लीगल गारडियनशिप प्रदान करने, स्वास्थ्य बीमा योजना 'निरामयाÓ शिविर सहायता तथा 0 से 18 वर्ष तक के उक्त श्रेणी के विशेष बच्चों के पैंशन फार्म, मेडिकल प्रमाण पत्र, स्कूली बच्चों के छात्रवृति फार्म भरवाए गए। इस अवसर पर जिला विकास कल्याण अधिकारी भी उपस्थित थे।
नंबरदारों ने सरकार के प्रति रोष जताया
डबवाली- स्थानीय तहसील कॉम्पलैक्स के प्रांगण में जिला प्रधान नंबरदारों की एक बैठक पवन प्रकाश सहारण सुलतानपुरिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें पिछले चार महीनों से नंबरदारों को मानदेय राशि न मिलने पर नंबरदारों ने सरकार के प्रति रोष जताया। बैठक के उपरांत तहसील प्रधान बलदेव सिंह हैबूआना, वरिष्ठ उपप्रधान बलदेव सिंह लोहगढ़, जनरल सेक्टरी गुरचरण सिंह, उपप्रधान गुरनाम सिंह व अन्य नंबरदारों ने एकत्रित होकर अपनी इस समस्या से एसडीएम मुनीश नागपाल को अवगत करवाया। यह जानकारी देते हुए नंबरदार एसोसिएशन के काषाध्यक्ष जयदयाल मैहता ने बताया कि एसडीएम मुनीश नागपाल ने उनकी इस समस्या कर शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
चौधरी भुपेन्द्र सिंह हुड्डा किसानों के खेतों में अंतिम छोर तक पानी पहुचाने के लिए कृतसंकल्प है--डॉ.के.वी.सिंह
डबवाली--हरियाणा के मुख्यमन्त्री चौधरी भुपेन्द्र सिंह हुड्डा किसानों के खेतों में अंतिम छोर तक पानी पहुचाने के लिए कृतसंकल्प है यह बात मुख्यमन्त्री हरियाणा के पूर्व विशेष कार्यधिकारी डॉ.के.वी.सिंह ने कांग्रेस कार्यालय मे कार्यकर्ताओ की समस्याऐ सुनते हुए कही। डॉ.सिंह ने कहा कि इसलिए हरियाणा सरकार ने वर्ष 2011 को जल संरक्षण वर्ष घोषित किया है। उन्होंने बताया कि किसानों के खेतों मे पुरा पानी पंहुचाने के लिए हल्का डबवाली के कई खालों व नहरों को पक्का करने व टुटी नहरों की मुरम्मत के लिए लगभग पौने तीन करोड़ रूपये खर्च किये जा रहे है। इससे लगभग 15 गांवो के किसानो की लगभग 3500 एकड़ भूमि को फायदा होगा। उपरोक्त निर्माण कार्यो की सूची में जिन नहरों व खालों को प्राथमिकता के तौर पर बनाया जा रहा है, उनमें लोहगढ़ डिट्रीब्युट्री की आरडी 18105/दांऐ की रिमोडलिंग पर लगभग 34.80 लाख रूपये, सक्ताखेड़ा माईनर की आडी 15210 टेल की रिमोउलिंग पर 58.50 लाख, मिठड़ी डिट्रीब्युट्री की आरडी 20964/बांऐ पर 31.80 लाख, मिठड़ी डिट्रीब्युट्री की आरडी 16460/बांऐ पर 15.85 लाख, पाना माईनर की आरडी 23285/बांऐ पर 21.45 लाख, पाना माईनर की आरडी 30395/बांऐ पर 24.55 लाख रूपये खर्च होगे। डॉ. सिंह ने आगे बताया कि उपरोक्त कार्यो के साथ कालुआना लिंक चैनल की आरडी 25370/बांऐ पर घट के निर्माण पर 1.58 लाख, रिसालियाखेड़ा माईनर की आरडी 0 से 12000/टेल रिपेयर पर 3.40लाख, तेजाखेड़ा डिट्रीब्युट्री की आरडी 1000 से 35750 तक की मुरम्मत पर 6.75 लाख, आसाखेड़ा माईनर की आरडी 0 से 42000/टेल की मुरम्मत पर 1.80 लाख रूपये खर्च होगे। इस अवसर पर उपस्थित ब्लाक कांग्रेस डबवाली ग्रामीण के अध्यक्ष दरबारा सिंह, ब्लाक मण्डी डबवाली के अध्यक्ष पवन गर्ग, ब्लाक औढां के प्रधान जगसीर सिंह मिठड़ी, कीरत सिंह लोहगढ, भालईन्द्र सिंह सक्ताखेड़ा, विनोद धरणीया सक्ताखेड़ा, गुरचरण सिंह सक्ताखेड़ा, भूप सिंह नेहरा तेजाखेड़ा, प्रेम कुमार पूर्व सरपंच जोतांवाली, सोहलाल पचार चैटाला, राजेन्द्र सहारण चैटाला, रामकुमार नेहरा तेजाखेड़ा, बुटा सिंह पूर्व सरपंच पाना, बहाल सिंह मिठड़ी, गुरविन्द्र सिंह मिठड़ी, जसविन्द्र सिंह पाना, मुखराम सिहाग आसाखेड़ा आदि किसानो ने उपरोक्त कार्यो की मंजुरी दिलवाने पर मुख्यमन्त्री चैघरी भुपेन्द्र सिंह हुड्डा व डा.के.वी.सिंह का हार्दिक आभार व धन्यवाद प्रकट किया।
शुक्रवार, 18 मार्च 2011
इंदु बेस्ट एथलीट घोषित
डबवाली-भगवान श्री कृष्ण कॉलेज ऑफ एजूकेशन में शुक्रवार प्रात: 29वां वार्षिक स्पोर्टस मीट बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में डबवाली के एसडीएम डॉ. मुनीश नागपाल बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस खेल उत्सव में कॉलेज छात्राओं के बीच विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताए करवाई गई। कार्यक्रम में हरियाणवी व राजस्थानी गीतों पर नृत्य कर छात्राओं ने उपस्थित मेहमानों का मनमोह लिया। कार्यक्रम के आरम्भ में छात्राओं में थ्री लैग रेस प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें संतोष रानी ने प्रथम, इंदु ने दूसरा व रूचि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सैक रेस में रूचि ने पहला, विमला ने दूसरा व अमनदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता की 100मीटर रेस में सुमन ने सबसे तेज दौड़कर पहला स्थान अर्जित किया जबकि मनप्रीत ने दूसरा स्थान पाया। मटका रेस में सतीश ने पहला, बसंती ने दूसरा व कौशल्या ने तीसरा स्थान पाया। छात्राओं की पटेटों रेस में नेहा ने पहला स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का सिक्का जमाया। सकीपिंग रेस में इंदु ने पहला तथा छिंद्रपाल कौर ने दूसरा तथा कौशल्या ने तीसरा स्थान मिला। इस खेल उत्सव में हाई जम्प, लोग जम्प, डिस्क थ्रो, शोटपुट, जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता भी करवाई गई। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. कमलेश यादव व मैडम सीमा ने निभाई व मंच संचालन कॉलेज की छात्रा पूजा मैहता व भावना ने बखूबी निभाया। इस अवसर पर मुख्यातिथि डॉ. मुनीश नागपाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ऊर्जा से भरे होते है। इसलिए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी रूचि दिखानी चाहिए। प्रत्येक शिक्षण संस्थानों में ऐसे खेल उत्सव होने चाहिए। कॉलेज पिं्रसिपल डॉ. पूनम गुप्ता ने कॉलेज की छात्रा इंदु को बेस्ट एथलीट घोषित करते हुए उसे पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि हमारे कॉलेज में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी एक सबजेक्ट माना जाता है। जिसके लिए छात्राओं को अच्छे नंबर भी दिए जाते है। उन्होंने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना ही सबसे बड़ी जीत है। खेल उत्सव के अंत: में डॉ. मुनीश नागपाल ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान एससी गुप्ता एडवोकेट, महासचिव अरूण जिंदल, नीरज जिंदल, गुरूनानक कॉलेज की प्रिंसिपल इंदिरा अरोड़ा, कंचन हरचंद, सुरजीत सिंह बरजोत व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
लेबल:
डबवाली समाचार,
B.ed collage,
dabwali news
शरीरिक शोषण की शिकार उच्च न्यायालय याचिका दार कर इंसाफ की अपील की
डबवाली-स्थानीय वार्ड नंम्बर 5 में स्थित गांधी बस्ती निवासी नीतू पुत्री धर्मचंद ने अपने साथ हुए शरीरिक शोषण के मामले में पंजाब पुलिस द्वारा उचित कार्यवही न करने से पीडि़ता ने चंडीगढ़ उच्च न्यायालय में एक याचिका दार कर इंसाफ की अपील की है। पीडि़ता नीतू ने किलियांवाली निवासी जगदीश उर्फ दीशा पुत्र कृष्ण लाल पर कथित तौर से शादी का झांसा देकर उसके शरीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। उक्त युवक द्वारा शादी से इंकार करने पर उसने उसके खिलाफ किलियांवाली पुलिस चौकी, डीएसपी मलोट, एसएसपी मुक्तसर को उक्त युवक के खिलाफ कार्यवाही करने की शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न करने पर पीडि़ता नीतू ने उच्च न्यायालय में इंसाफ की गुहार लगाई है।
जिस पर कार्यवाही करते हुए माननीय उच्च न्यायालय द्वारा समन जारी का उक्त युवक जगदीश व उसके भाई काका तथा उसके पिता कृष्ण लाल के अलावा किलियांवाली पुलिस चौकी इंचार्ज, थाना लंबी इंचार्ज व एसएसपी मुक्तसर को 30 मार्च तक उच्च न्यायालय में पेश होने के आदेश दिए है।
पेयजल की हो रही बेकदरी को आंखें मूंद कर देख रहा है जन स्वास्थ्य विभाग
डबवाली-एक और जहां शहर के कुछ क्षेत्रों के लोग पेयजल संकट से जुझ रहे हैं और शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थान व समाज सेवी संस्थाएं जल बचाव व तिलक होली बनाने का संदेश दे रही हैं वहीं कुदरत की इस अनमोल देन को न जाने कुछ लोग

इस बेशकीमती पानी को व्यर्थ बहा रहे है और जन स्वास्थ्य विभाग भी पेयजल की हो रही बेकदरी को आंखें मूंद कर देख रहा है। जिसका ज्वलंत उदाहरण बस सटैंड के साथ लगती सड़क पर अवैध रूप से लगे पानी के हैंड पम्प जोकि इस संड़क पर स्थित दुकानदारों ने अपनी सुविधा के लिए लगवाए है मगर इन हैड़पम्पों को लगवाने वालों ने केवल अपनी सुविधा को ही मुख्य रखा है। क्योंकि उन्होंने इस अनमोल जल को बचाने के लिए कोई विशेष प्रबंध नहीं किए गए है। इस सड़क पर लगे करीब 8 से 10 हैंडपम्पों पर पेयजल सप्लाई के दौरान हजारों लीटर पानी सीवरेज में व्यर्थ बह जाता है। जिससे आने वाले गर्मीयों के मौसम में शहर में पानी की कमी तो होगी ही वहीं सरकार को रोजाना लाखों रूपए का नुकसान भी हो रहा है। हालांकि यह सड़क शहर का मुख्य मार्ग है। पर न जाने क्यों जन स्वास्थ्य विभाग का ध्यान इस और नहीं जा रहा और विभाग यहां अवैध रूप से लगे हैंडपम्पों के कनैक्शन बंद करने में भी हिचकिचा रहा है। यूं तो जन स्वास्थ्य विभाग ने अपने कार्यालय व शहर के विभिन्न स्थानों पर जल बचाव के स्लोगन लिखा रखे हैं। मगर कार्यालय के अधिकारी ही इन स्लोगनों पर अमल नहीं करेंगे तो आम जनता के लिए यह बहुत दूर की बात है। अगर जन स्वास्थ्य विभाग ने इस तरह पानी की हो रही बेकदरी को रोकने के लिए कोई ठोस कदम न उठाए तो वह दिन दूर नहीं जब आने वाले गर्मीयों के मौसम में शहर वासियों के लिए पानी की किल्लत विराट रूप धारण कर लेगी। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चाहिए कि शीघ्र ही वे इस सड़क पर स्थित दुकानदारों को सख्ती से हैंडपम्पों की जगह टुटियां लगाने का आदेश दें या इन हैंडपम्पों को बंद किया जाए ताकि अनमोल जल की बेकदरी न हो सके।गुरुवार, 17 मार्च 2011
अलग-अलग जगह पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
डबवाली-बुधवार रात अलग-अलग जगह पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई व गंभीर रूप से घायल हो गए।
सड़क हादसे की मिली जानकारी अनुसार उपमंडल के गांव मांगेआना निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र बिकर सिंह, लखवीर सिंह पुत्र गुरबचन सिंह गांव देसूजोधा से अपने नजदीकी रिश्तेदार के विवाह समारोह से वापिस अपने गांव लौट रहे थे कि गांव मांगेआना के समीप उनकी एक ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई जिसके फलस्वरूप दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें डबवाली की जन सहारा सेवा संस्था के सदस्यों ने घायलावस्था में उन्हें डबवाली के राजकीय अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रैफर कर दिया गया लेकिन घायलों के परिजनों द्वारा उन्हें बेहतर इलाज के लिए बठिंडा के एक निजी अस्पताल में लेजाया गया जहां पर लखवीर की मौत हो गई। लबकि गुरप्रीत सिंह अस्पताल में उपचाराधीन है। बताया जाता है कि मृतक लखवीर सिंह की शादी अभी करीब 20 दिन पूर्व ही हुई थी। उधर, सिरसा रोड पर स्थित एक पोल्ट्री फार्म के समीप एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मोटरसाईकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव दीवानखेड़ा निवासी मक्खन सिंह पुत्र बग्गा सिंह के रूप में हुई है। मृतक मक्खन सिंह बीते दिवस गांव अलीकां में अपने दोस्त से मिलने आया था और वापिस अपने गांव दीवानखेड़ा जाते समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिसे घायल अवस्था में पीछे आ रही एक अन्य वाहन द्वारा डबवाली के राजकीय अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। थाना शहर पुलिस ने मृतक के भाई राज कुमार के ब्यान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
उधर, स्थानीय कॉलोनी रोड पर स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के समीप एक सड़क हादसे में वार्ड 13 निवासी सुवक रजत गेरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए निकटवर्ती एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद बठिंडा रैफर कर दिया गया। बठिंडा मं चिकित्सकों द्वारा जांच के उपरांत उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लुधियाना रैफर कर दिया गया।
सड़क हादसे की मिली जानकारी अनुसार उपमंडल के गांव मांगेआना निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र बिकर सिंह, लखवीर सिंह पुत्र गुरबचन सिंह गांव देसूजोधा से अपने नजदीकी रिश्तेदार के विवाह समारोह से वापिस अपने गांव लौट रहे थे कि गांव मांगेआना के समीप उनकी एक ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई जिसके फलस्वरूप दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें डबवाली की जन सहारा सेवा संस्था के सदस्यों ने घायलावस्था में उन्हें डबवाली के राजकीय अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रैफर कर दिया गया लेकिन घायलों के परिजनों द्वारा उन्हें बेहतर इलाज के लिए बठिंडा के एक निजी अस्पताल में लेजाया गया जहां पर लखवीर की मौत हो गई। लबकि गुरप्रीत सिंह अस्पताल में उपचाराधीन है। बताया जाता है कि मृतक लखवीर सिंह की शादी अभी करीब 20 दिन पूर्व ही हुई थी। उधर, सिरसा रोड पर स्थित एक पोल्ट्री फार्म के समीप एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मोटरसाईकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव दीवानखेड़ा निवासी मक्खन सिंह पुत्र बग्गा सिंह के रूप में हुई है। मृतक मक्खन सिंह बीते दिवस गांव अलीकां में अपने दोस्त से मिलने आया था और वापिस अपने गांव दीवानखेड़ा जाते समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिसे घायल अवस्था में पीछे आ रही एक अन्य वाहन द्वारा डबवाली के राजकीय अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। थाना शहर पुलिस ने मृतक के भाई राज कुमार के ब्यान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
उधर, स्थानीय कॉलोनी रोड पर स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के समीप एक सड़क हादसे में वार्ड 13 निवासी सुवक रजत गेरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए निकटवर्ती एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद बठिंडा रैफर कर दिया गया। बठिंडा मं चिकित्सकों द्वारा जांच के उपरांत उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लुधियाना रैफर कर दिया गया।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
पांच-पांच फलदार पौधे वितरण किए गए
डबवाली- उपमंडल के गांव सावंतखेड़ा में नरेगा स्कीम के तहत कार्य करने वाले मजदूरों की एक बैठक ब्लॉक डबवाली के एडीशनल प्रोग्राम आफिसर धन्न सिंह इसरवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रत्येक मजदूर को पांच-पांच फलदार पौधे वितरण किए गए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक अफिसर ने मजदूरों को संबोधित करते हुए बताया कि इन पौधों को तीन बाई तीन का एक गढ्ढा खोद कर लगाना है जिसके लिए मजदूरों को गढ्ढा खोदने व पौधे लगाने की एवज में 240 रूपए की राशि दी जाएगी तथा इससे प्रयावरण भी शुद्ध रहेगा। उन्होंने मजदूरों को बताया कि जिनके पास पांच एकड़ से कम जमीन है तो वह भूमि समतल का कार्य भी करवा सकते है और करीब डेढ लाख रूपए तक खाले भी बनवा सकते है। इस अवसर पर गांव के सरपंच रणजीत सिह सावंतखेड़ा ने मजदूरों को गांव कालूआना का उदाहरण देते हुए बताया कि जिस तरह गांव कालूआना ने पूरे देश में हरियाणा का नाम रोशन किया है ठीक उसी तरह इस योजना के तहत आप भी अपने गांव को ऊचांईयों तक पहुंचा सकते है। इस अवसर पर नरेगा के रोजगार सहायक जेई कालूराम ने भी अपने विचार रखे।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
कांग्रेसी नेता जग्गा सिंह बराड़ पर गोलियों से हमला,बाल-बाल बचे
डबवाली(राकेश)गांव ओढ़ा के पास असलाधारक कुछ लोगों द्वारा कांग्रेसी नेता जग्गा सिंह बराड़ पर गोलियां चला कर किये गये हमले में वे बाल-बाल बच गये। इस हमले में उनका एक साथी लखवीर पुत्र सुखदेव सिंह घायल हो गया।
जिससे डबवाली के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसे प्राथमिक
उपचार के उपरांत सिरसा रेफर कर दिया गया। ओढ़ा पुलिस ने इस मामले में चौटाला गांव के निवासी छोटू भाट व 6
अन्य पर कातिलाना हमला करने और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छोटू भाट को गिरफ्तार कर उसके द्वारा प्रयोग किये जा रहे वाहन को कब्जे में ले लिया है।
जग्गा सिंह बराड़ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि अपने भाई चंद सिंह बराड़ की तारीख पर सिरसा न्यायालय जा रहा था कि ओढ़ा के पास छोटू भाट व उसके अन्य साथियों ने उन्हें घेर कर उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इस हमले में उनका एक साथी लखवीर सिंह घायल हो गया।
डबवाली के डीएसपी बाबू राम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छोटू भाट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की छान बनी कर रही है। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि वर्ष 2005 में कांग्रेसी नेता चंद सिंह बराड़ की गांव गौरी वाला के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने चंद सिंह बराड़ के भाई जग्गा सिंह बराड़ के ब्यान पर हत्या का मामला दर्ज किया था। इस मामले में अन्य आरोपियों के साथ छोटू भाट भी अभियुक्त है। जग्गा सिंह बराड़ इसी मामले की सुनवाई के लिए सिरसा न्यायालय में जा रहे थे।
जग्गा सिंह बराड़ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि अपने भाई चंद सिंह बराड़ की तारीख पर सिरसा न्यायालय जा रहा था कि ओढ़ा के पास छोटू भाट व उसके अन्य साथियों ने उन्हें घेर कर उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इस हमले में उनका एक साथी लखवीर सिंह घायल हो गया।
डबवाली के डीएसपी बाबू राम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छोटू भाट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की छान बनी कर रही है। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि वर्ष 2005 में कांग्रेसी नेता चंद सिंह बराड़ की गांव गौरी वाला के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने चंद सिंह बराड़ के भाई जग्गा सिंह बराड़ के ब्यान पर हत्या का मामला दर्ज किया था। इस मामले में अन्य आरोपियों के साथ छोटू भाट भी अभियुक्त है। जग्गा सिंह बराड़ इसी मामले की सुनवाई के लिए सिरसा न्यायालय में जा रहे थे।
लेबल:
dabwali news
बुधवार, 16 मार्च 2011
40 फीट गहरे कुएं में युवक पर मिट्टी का तोंदा गिरने से मौत
डबवाली-उपमंडल के गांव पन्नीवाला रूलदु में नलकूप के लिए खोदे गए करीब 40 फीट गहरे कुएं में नलकूप का कनैक्शन करने उतरे युवक पर मिट्टी का तोंदा गिरने से उसकी मौत हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों, गांववासियों व डेरा सच्चा सौदा की ग्रीन फोर्स के सहयोग से 3 घंटे की कड़ी मश्कत के बाद कुएं में दबे युवक को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक युवक के प्राण पखेरू उड़ चुके थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पन्नीवाला रूलदु निवासी 32 वर्षिय सरदुल सिंह पुत्र अजीत सिंह अपने खेत में लगे नलकूप का पानी बढ़ाने के लिए नलकूप के साथ करीब 40 फीट गहरा कच्चा टी बोर (कुआं) की खुदाई करवाई थी और बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब अपने चाचा मलकीत सिंह के साथ टी बोर का कनैक्शन करने के लिए कुएं में उतरा था और उसका चाचा मलकीत सिंह रस्सी के साथ बंधी बाल्टी से बरेती कुएं से बाहर निकाल रहा था कि अचानक करीब 1.00 बजे एक मिट्टी का तोंदा कुएं में उतरे युवक सरदुल पर गिर गया और वह करीब 40 फीट गहरे कुएं में दब गया। टी बोर में उतरे युवक सरदुल ने उपर बरेती खींच रहे अपने चाचा मलकीत को आवाज दी कि वह मिट्टी के नीचे दब गया है तो उसके चाचा ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जमा किया। इस घटना की सूचना मिलते ही वहां पर गांव वासियों का हजूम लग गया और मिट्टी में दबे युवक को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे तभी गांव वासियों ने इसकी सूचना डबवाली प्रशासनिक अधिकारियों दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी नायब तहसीलदार हरि औम बिश्रोई, स्वास्थ्य विभाग की और से डॉ. सुखवंत सिंह, पुलिस प्रशासन की और से डीएसपी बाबू लाल, ओढ़ां के थाना प्रभारी हीरा लाल, थाना सदर के साहयक उपनिरिक्षक आत्माराम अपने पुलिस दलबल के साथ तीन जेसीबी मशीनों को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और कुएं में दबे युवक को बाहर निकालने का कार्य शुरू कर दिया तभी डेरा सच्चा सौदा की ग्रीन फोर्स के सदस्य भी भारी तादात में पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों, ग्रीन फोर्स व गांव वासियों ने 3 घंटे की कड़ी मश्कत के बाद कुएं में दबे सरदुल को बाहर निकाल लिया और उसे तुरंत डबवाली के राजकीय अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
चौटाला में दो अबोध बच्चियों को रोता बिलखता छोड़कर जाने वाली मां व नानी गिरफ्तार
डबवाली- पुलिस ने गांव चौटाला में दो अबोध बच्चियों को रोता बिलखता छोड़कर जाने वाली इन बच्चियों की मां सुमन देवी व नानी प्रेमा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि गांव चौटाला निवासी ओमप्रकाश का किसी बात पर अपनी पत्नी से कथित विवाद हो गया था जिसके बाद उसकी पत्नी करीब तीन माह पूर्व अपने दो बच्चियों 4 वर्ष की नीता व 2 वर्ष की गुनगुन को साथ लेकर मायके चली गई थी। आरोप है कि गत 11 मार्च को सुमन देवी अपनी मां प्रेमा देवी के साथ अचानक गांव चौटाला पहुंची और अपनी दोनों बच्चियों नीता व गुनगुन को ख्ेात में बने मकान के पासा छोड़कर चली गई। दोनों बच्चियां कई घंटों तक रोती बिलखती रही और फिर बेहोश हो गई। इन बच्चियों को बाद में अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इस मामले में सदर पुलिस ने ओमप्रकाश की शिकायत पर उसकी पत्नी सुमन व सास प्रेमा देवी के खिलाफ धारा 317 व 34 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में लड़कियों ने पिता औमप्रकाश ने आरोप लगाया था उसकी पत्नी व सास ने दोनो बच्चियों को त्यागने के उद्द्ेश्य से उनको रोता बिलखता छोड़ मौके से फरार हो गई थी। चौटाला चौकी के प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने ओमप्रकाश के ससुराल हनुमानगढ़ (राजस्थान) में दबिश देकर वहां से सुमन व उसकी मां प्रेमा देवी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होने बताया कि दोनो बच्चियों की हालात फिलहाल ठीक है तथा संगरिया के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। दोनों को मंगलवार को डबवाली में उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी महावीर सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हे बोस्टल जेल हिसार भेज दिया गया है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
दो पक्षों के बीच हुए झगड़े मे दोनो पक्षों के एक दर्जन के करीब महिला व परूष घायल
डबवाली- स्थानीय रविदास नगर मे दो पक्षों के बीच हुए झगड़े मे दोनो पक्षों के एक दर्जन के करीब महिला व परूष घायल हो गए। सभी घायलों को डबवाली के राजकीय अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है । अस्पताल मे उपचाराधीन औम प्रकाश ने बताया कि उसका दामाद रमेश कुमार हांसी निवासी जो अब डबवाली की रविदास नगर निवासी गंगा देवी के घर जूतीयां बनाने का काम करता है उसने बताया कि उसका दामाद उसकी बेटी मंजू रानी को रोजाना शराब पीकर मारता पीटता है और घर खर्च के लिए पैसे भी नही देता जिससे उसकी बेटी व बच्चे परेशान रहते है। इस बात को लेकर उन्होंने उसे बहुत समझाया लेकिन उसने उसकी बेटी को और भी परेशान करना शुरू कर दिया जिसके लिए उन्होंने अपने दामाद रमेश के खिलाफ थाना शहर डबवाली में शिकायत दर्ज करवा दी। उसने बताया कि जब बीती रात पुलिस कर्मचारी उसके दामाद को पूछताछ के लिए गंगा देवी के घर गए तो लेकिन वहां पर पुलिस को उनका दामाद नहीं मिला और पुलिस ने गंगा देवी को उसके दामाद रमेश को थाना शहर में पेश करने को कहा। उसने बताया कि जब वह बुधवार प्रात: करीब 10 बजे थाना शहर से वापिस आ रहे थे तो रविदास नगर निवासी गंगा देवी, हेमराज, रमेश कुमार, राजेंद्र कुमार, कविता रानी व सूमन देवी ने उन्हें घेर लिया व तेजधार हथियारों से उन पर हमलाकर दिया जिससे वह खूद उसका व भाई कन्हा राम व लड़का प्रेम कुमार, दीपक कुमार, पुत्री मंजू रानी, पत्नी विद्या देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया उधर, दूसरे पक्ष के घायल हुए रविदास नगर निवासी गंगा देवी ने बताया कि औम प्रकाश का दामाद उनके यहां जूतियां बनाने का कार्य करता है और उसने उनसे पैसे भी एडवांस ले रखे है।
गंगा देवी ने बताया कि बीती रात जब पुलिस के कुछ कर्मचारी उनके घर पर औम प्रकाश के दामाद को ढूंढने के लिए आए लेकिन वह हमारे घर पर नहीं था और बुधवार प्रात: पुलिस थाना से फोन आया तो उन्होंने हमें थाना में पेश होने के लिए कहा जब वह अपने परिवार के साथ थाना शहर जा रही थी तो सामने आ रहे औम प्रकाश के परिवार वालों ने उन पर पत्थर व ईंटों से हमला कर दिया। जिससे गंगादेवी, उसका बेटा मनीरम, धन्नी देवी, कविता देवी व सूमन बाला को गंभीर चोंटें आई जिन्हें इलाज के लिए डबवाली के राजकीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े की सूचना थाना शहर डबवाली में दे दी गई है। पुलिस द्वारा घायलों के ब्यान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
गंगा देवी ने बताया कि बीती रात जब पुलिस के कुछ कर्मचारी उनके घर पर औम प्रकाश के दामाद को ढूंढने के लिए आए लेकिन वह हमारे घर पर नहीं था और बुधवार प्रात: पुलिस थाना से फोन आया तो उन्होंने हमें थाना में पेश होने के लिए कहा जब वह अपने परिवार के साथ थाना शहर जा रही थी तो सामने आ रहे औम प्रकाश के परिवार वालों ने उन पर पत्थर व ईंटों से हमला कर दिया। जिससे गंगादेवी, उसका बेटा मनीरम, धन्नी देवी, कविता देवी व सूमन बाला को गंभीर चोंटें आई जिन्हें इलाज के लिए डबवाली के राजकीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े की सूचना थाना शहर डबवाली में दे दी गई है। पुलिस द्वारा घायलों के ब्यान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
सदस्यता लें
संदेश (Atom)

