IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

बुधवार, 7 जुलाई 2010

बिजली के करंट के कारण मारे गये तीन व्यक्तियों के परिजनों को सरकार की ओर से 3-3लाख रूपए की आर्थिक सहायता

चंडीगढ़, 7 जुलाई- हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आज हाल ही में तेज बारिश के चलते अंबाला में आई बाढ़ के दौरान बिजली के करंट के कारण मारे गये तीन व्यक्तियों के परिजनों को सरकार की ओर से दो-दो लाख रूपए व जिला रैड क्रास सोसायटी की तरफ से एक-एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने आज अंबाला में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ क्षेत्र के बाढग़्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।श्री हुड्डï ने अम्बाला शहर पंजाब सीमा पर घग्गर नदी पर जाकर पानी का जायजा भी लिया और बाढ़ के पानी से प्रभावित शहर के मनमोहन नगर, गीता नगरी, बलदेव नगर, अम्बाला सदर के शास्त्री कालोनी, बस स्टैंड क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के लिए खाने और पानी की चीजों के साथ साथ बाढ़ के बाद उत्पन्न होने वाली बिमारियों को रोकने के लिए आवश्यक दवाईयों का प्रबन्ध करने के निर्देश दिये। उन्होने अधिकारियों को पानी निकासी के लिए अतिरिक्त पम्प सैटस लगाने के भी निर्देश दिए और कहा कि बाढ़ राहत कार्य में किसी प्रकार की कौताही बर्दाशत नही की जायेगी।
बाद में लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह अम्बाला छावनी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद फसलों और मकानों के नुकसान का आकलन किया जायेगा और नुकसान की रिपोर्ट के आधार पर ही उचित मुआवजा दिया जायेगा। उन्होने कहा कि घग्गर नदी और टांगरी नदी मेंं अत्याधिक पानी आ जाने के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हुई है और गत वर्षों की तुलना में इस वर्ष तीन गुणा अधिक पानी आया है। प्रशासन द्वारा राहत कार्य किए जा रहे हैं और पानी निकासी का कार्य भी निरंतर जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अम्बाला के साथ साथ कुरूक्षेत्र जिला में भी फसलों और मकानों का नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि राहत कार्यों में प्रशासनिक अमले के साथ साथ सेना का भी सहयोग लिया जा रहा है और अब घग्गर, टांगरी सहित सतलुज-यमुना लिंक नहर का जलस्तर भी कम हो रहा है।
एक अन्य प्रश्र के उत्तर में कहा कि अधिक पानी के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है और व्यवस्था को शीघ्र से शीघ्र सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होने यह भी कहा कि सरकार द्वारा बाढ़ पीडि़त क्षेत्रों के लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जायेगी और इसके लिए उन्होने सभी सम्बन्धित विभागों के उच्च अधिकारियों से विचार-विमर्श किया है।
इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरमोहिन्द्र सिंह च_ा, सांसद नवीन जिंदल, विधायक अनिल विज, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव छत्तर सिंह, लोक निर्माण विभाग के वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव एस.एस. ढिल्लों, अम्बाला मंडल के आयुक्त अनिल कुमार, अम्बाला रेंज के आईजी के.के. सिन्धु, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार सुंदर पाल, पूर्वमंत्री एवं चौधरी निर्मल सिंह के अलावा जिला प्रशासन के वरिष्ठï अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सरकार द्वारा हाथ पर हाथ रखे रहने की वजह से लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा--चौटाला

चंडीगढ़,7 जुलाई: इनेलो ने हुड्डा सरकार की नालायकी के कारण बारिश व बाढ से कुरुक्षेत्र व अम्बाला सहित प्रदेश के कई जिलों में लोगों को हुए जानमाल के भारी नुकसान पर दुख जताते हुए सरकार से तुरन्त युद्धस्तर पर बचाव कार्य करने और लोगों को राहत पहुंचाए जाने के साथ-साथ प्रभावित लोगों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। इनेलो प्रमुख व हरियाणा के पूर्व मुख्यमन्त्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने कहा बाढ व बारिश की सम्भावना को देखते हुए सरकार द्वारा पहले से बचाव व राहत सम्बन्धी तैयारियां न किए जाने और हाथ पर हाथ रखे रहने की वजह से लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नालायकी का खमियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने इनेलो कार्यकत्र्ताओं से बाढ व बारिश से प्रभावित लोगों की जी-जान से मदद करने और उन्हें हर सम्भव सहायता प्रदान किए जाने का भी आह्वान किया।
श्री चौटाला ने कहा कि उनके कार्यकाल में हर साल बारिश के मौसम से पहले बाढ नियन्त्रण बोर्ड की बैठक बुलाकर न सिर्फ ड्रेनों व बरसाती नालों की साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए जाते थे बल्कि बैठक में प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों सहित आला अधिकारियों और सिंचाई व ड्रेनेज विभाग के इंजीनियरों से भारी बारिश अथवा बाढ आने की स्थिति में किए जाने वाले इंतजामों पर चर्चा कर व्यापक कार्य योजना तैयार की जाती थी। इसी कार्ययोजना पर अमल करते हुए बैठक के एक पखवाड़े बाद जमीनी स्तर पर उन तैयारियों का जायजा लिया जाता था ताकि प्रदेश के लोगों को भारी बारिश अथवा बाढ के दौरान जानमाल का नुकसान न उठाना पड़े। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने पिछले पांच साल में बाढ नियन्त्रण बोर्ड की बैठक बुलाकर कोई पुख्ता इंतजाम करने की बजाय कागजी दावों पर ही जोर रखा। अब एक-दो दिन की बारिश ने सरकार के सारे फर्जी दावों की न सिर्फ पोल खोल दी बल्कि बारिश आते ही सरकार के हाथ-पांव फूल गए और लोगों को राहत व मदद पहुंचाने के मामले में भी प्रशासन व सरकार ने हाथ खड़े कर दिए।
इनेलो प्रमुख ने कहा कि कुरुक्षेत्र, अम्बाला सहित प्रदेश के कई जिलों में लाखों लोग बारिश व बाढ के पानी से घिरे हुए हैं और उनके घरों व व्यापारिक संस्थानों में चार से पांच फीट तक पानी भरा हुआ है। इन लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, इनके घरों व मकानों से पानी की निकासी किए जाने, इन लोगों के लिए खाने की सामग्री व पीने के पानी का भी अभी तक सरकार व प्रशासन ने व्यापक बंदोबस्त नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा खाली अखबारी बयानबाजी करने व अपनी नालायकी पर पर्दा डालने के लिए हवाई जहाज में बैठकर लोगों के घरों व मकानों के ऊपर तो चक्कर लगा सकते हैं लेकिन इससे बाढ से घिरे हुए लोगों पर क्या गुजर रही है और उनकी हालत क्या है, इसका सही अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने बारिश व बाढ़ से प्रभावित लोगों को हुए नुकसान का तुरन्त सर्वे करवाए जाने और उन्हें पूरा मुआवजा व राहत प्रदान किए जाने की भी मांग की है।
श्री चौटाला ने कहा कि बाढ व बारिश के कारण प्रभावित जिलों में मवेशियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। इसलिए मवेशियों को बचाने के प्रयास भी तुरन्त किए जाने चाहिए और पानी से फैलने वाली बीमारियों को रोकने के लिए विशेष डॉक्टरी टीमें गठित करने व राहत कैम्प भी लगाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ये बेहद चिन्ताजनक है कि अगर बारिश नहीं होती तो फसलें प्रभावित होने से प्रदेश का किसान वर्ग बर्बाद हो जाता है और अगर थोड़ी सी भी बारिश होती है तो भी सरकार की नालायकी से प्रदेश की जनता व किसान वर्ग को बर्बादी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि 1995 में जब प्रदेश में भयंकर बाढ आई थी तो मेवात के इलाके में बीमारियां फैलने पर इनेलो कार्यकत्र्ताओं ने डॉक्टरों व मेडिकल टीम को साथ लेकर जगह-जगह कैम्प लगाकर लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया था। इसलिए अब भी पार्टी कार्यकत्र्ताओं को लोगों की जानमाल की रक्षा करने के लिए जी-जान से प्रयास करने चाहिए।
इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा व पार्टी के प्रधान महासचिव अजय सिंह चौटाला ने बाढ व बारिश से कुरुक्षेत्र, अम्बाला सहित प्रदेश के कुछ जिलों में हुए भारी नुकसान पर चिन्ता जताते हुए इसे सरकार की व्यापक विफलता बताया है। इनेलो नेताओं ने कहा कि अगर सरकार व प्रशासन बाढ व बारिश की सम्भावनाओं को देखते हुए पहले से व्यापक इंतजाम करती तो आज लोगों को इतना भारी नुकसान न उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से विफल रही है और समय रहते इंतजाम करने की बजाय संकट की घड़ी में लोगों को प्रकृति के रहमोकर्म पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने पार्टी कार्यकत्र्ताओं से प्रभावित लोगों को हर सम्भव मदद पहुंचाने का भी आग्रह किया।

अग्रसैन कॉलोनी में बनाई गई गलियां लोगों के लिए जी का जंजाल बनी

सिरसा- नगर परिषद द्वारा अग्रसैन कॉलोनी में बनाई गई गलियां लोगों के लिए जी का जंजाल बन गई हैं। लाखों रुपये राशि खर्च कर बनाई गई इन गलियों में लेवल का कोई हिसाब नहीं रखा गया, जिसके कारण पिछले 24 घंटे से अग्रसैन कॉलोनी की मुख्य गली में एक-एक फुट पानी ठहरा हुआ है। लोगों का अपने घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो चुका है। दुपहिया वाहन इस पानी में ठहर जाते हैं, जबकि पैदल आने-जाने वालों को भारी दिक्कत पेश आ रही है। दरअसल नगर परिषद द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से अग्रसैन कॉलोनी की विभिन्न गलियों का निर्माण किया गया है। इस कॉलोनी की मुख्य गली (स्टेट बैंक वाली) का निर्माण दो चरणों में किया गया। पहले चरण में गली का लेवल ऊंचा रखा गया, जबकि दूसरे चरण में इस गली का लेवल नीचा रखा गया है। ठेकेदारों द्वारा गली के लेवल को समान न रखने पर कॉलोनी वासियों द्वारा अपना विरोध पहले भी जाहिर किया गया था। मगर नगर परिषद की ओर से जनता की इस समस्या का कोई निदान नहीं किया गया। कल हुई बारिश ने गली निर्माण में बरती गई खामियों को उजागर कर दिया। कॉलोनी में गली निर्माण में एक समान लेवल न रखने के कारण नीची गलियों में एक से डेढ़-डेढ़ फुट तक पानी का जमाव हो गया है। कॉलोनी की कुछ गलियों का लेवल ऊंचा होने के कारण नीची गलियों में ठहरा पानी बाहर नहीं निकल रहा और यहां झील जैसी स्थिति बन गई है।
नगर परिषद की ओर से अग्रसैन कॉलोनी में बनवाई गई गलियों के मामले में जल निकासी हेतु झरना निर्माण में बरती गई कोताही भी सामने आई है। ठेकेदार की ओर से पानी निकासी हेतु झरने नहीं रखे गये, जिसके कारण बरसाती पानी की निकासी नहीं हो रही। नगर परिषद के साथ-साथ जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग की कार्यप्रणाली भी सामने आई है। पिछले 24 घंटे से अधिक समय से इस कॉलोनी में जमा हुए पानी की निकासी का कोई बंदोबस्त नहीं किया गया है, जिसके कारण कॉलोनीवासियों में भारी रोष बना हुआ है।

चौ. अजय सिंह चौटाला को सालासर में स्थित डबवाली धर्मशाला का ट्रस्टी मनोनित किया

डबवाली- सालासर डबवाली धर्मशाला के ट्रस्टीगणों की एक बैठक गत दिवस महावीर प्रसाद गोयल के आवास पर धर्मशाला के अध्यक्ष केके सेठी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित ट्रस्टी महावीर प्रसाद गोयल, औम बाबा, मनसा राम, रमेश झालरिया, सुरेश ङ्क्षसगला द्वारा सर्व सम्मति से स्थानीय विधायक चौ. अजय सिंह चौटाला को सालासर में स्थित डबवाली धर्मशाला का ट्रस्टी मनोनित किया गया। यह जानकारी देते हुए धर्मशाला के प्रधान केके सेठी तथा औम बाबा ने बताया कि धर्मशाला के अधूरे पड़े काम शीघ्र पूरे करवाए जाऐंगे तथा जल्द ही धर्मशाला का हिसाब-किताब रखने के लिए एक टे्रंड अकाऊंटेंट रखा जाऐगा। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में आने-जाने वाले यात्रियों का रिकार्ड भी कम्प्यूटर में रखा जाऐगा। चौ. अजय सिंह चौटाला के ट्रस्टी बनने पर सभी ट्रस्टीगण में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

शहर थाना पुलिस ने तीन तस्करों को 1 किलो 350 ग्राम अफीम काबू की

डबवाली-शहर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से तीन तस्करों को 1 किलो 350 ग्राम अफीम सहित काबू किया। वहीं एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। मिली जानकारी मुताबिक शहर थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने पुलिस पार्टी के साथ नाकेबंदी करके वाहनों की चैकिंग का अभियान चलाया हुआ था। इसी दौरान राजस्थान के संगरिया क्षेत्र से दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आ रहे तीन युवकों को जब पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो एक युवक तो मोटरसाइकिल लेकर चंपत हो गया परंतु दो को पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए युवकों की तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके कब्जे से 1 किलो अफीम बरामद की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धर्मपाल पुत्र राजा राम निवासी कालुआना व हरभजन ङ्क्षसह पुत्र करनैल ङ्क्षसह निवासी देसूजोधा के रूप में हुई है। वहीं फरार हुए युवक की पहचान संदीप पुत्र कालु निवासी कालुआना के रूप में हुई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाऐगा। वहीं एक अन्य घटना में शहर थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक सत्यनारायण ने गश्त के दौरान पैदल जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 350 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान जसमेल पुत्र जरनैल निवासी पाना के रूप में हुई है।

युवक की रेलगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

डबवाली-स्थानीय रामबाग के समीप एक युवक की रेलगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार आज प्रात: साढ़े 11 बजे के करीब हनुमानगढ़ से बठिण्डा जाने वाली यात्री गाड़ी की चपेट में आकर 35 वर्षीय युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक रेलवे लाईन क्रॉस कर रहा था कि अचानक सामने आ रही रेलगाड़ी की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही डबवाली जनसहारा सेवा संस्था के प्रधान आरके नीना अपने सदस्यों के साथ ऐम्बूलैंस सहित घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को उपचार हेतु स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना पंजाब क्षेत्र में होने के कारण जीआरपी रेल्वे पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम बठिण्डा के राजकीय हस्पताल में भिजवा दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई।

वर्कशॉप में कार्यरत कर्मचारियों में हुए आपसी झगड़े में दो युवक घायल

डबवाली- स्थानीय जीटी रोड़ रेलवे फाटक के समीप एक वैल्डिंग सेट बनाने वाली वर्कशॉप में कार्यरत कर्मचारियों में हुए आपसी झगड़े में दो युवक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार उत्तम वैल्डिंग सेट वर्कशॉप में कार्यरत कर्मचारी बास सिंह निवासी गांव बांडी, जगजीत सिंह निवासी गांव घुमिआरा ने बताया कि बीते दिवस जगजीत सिंह पुत्र चन्द सिंह निवासी गांव मांगेआना कमरे की साफ-सफाई कर रहा था कि कमरे के अन्दर पड़े अन्य कर्मचारियों के जूते, चप्पल उठाकर कमरे के बाहर रख दिए, इससे खफा कर्मचारी बलजीत सिंह , सुभाष, घोलिया बिन्दर व बिकर सिंह आए तथा उसे गालियां निकालने लगे। जिससे इनकी हाथापाई हो गई तभी वर्कशॉप के मालिक मोहन लाल आए तथा उन्होंने सभी कर्मचारियों को समझा कर झगड़ा खत्म करवा दिया। अपने घर जाकर जगजीत सिंह ने झगड़े की बात अपने परिजनों को बताई। आज प्रात: जगजीत का बड़ा भाई जगतार सिंह व काका सिंह गांव के अन्य लोगों के साथ वर्कशॉप में उन्हें समझाने के लिए आए तो उक्त कर्मचारियों ने समझौता करने आए लोगों पर लाठियों व तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। जिससे जगजीत सिंह व उसका भाई काका सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाकी लोगों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। घायलों को डबवाली जनसहारा सेवा संस्था के सदस्यों ने उपचार हेतु स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया। इस झगड़े की सूचना थाना शहर डबवाली को दे दी गई है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जिस्त की पाईपों से भरे ट्रक के पलटने से उसमें सवार दो व्यक्ति घायल

डबवाली- उपमण्डल के गांव अबूबशहर के समीप जिस्त की पाईपों से भरे ट्रक के पलटने से उसमें सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु स्थानीय निजी हस्पताल में दाखिल करवाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार पंजाब क्षेत्र के शहर बरनाला निवासी गुरमेल ङ्क्षसह पुत्र मुखत्यार तथा हरमेल पुत्र प्रगट ट्रक में जिस्त की पाईपों को लादकर बरनाला से हनुमानगढ़ जा रहे थे कि गांव अबूबशहर के समीप अचानक ट्रक का सन्तुलन बिगडऩे से ट्रक पलट गया। जिसके फलस्वरूप चालक गुरमेल व सहायक हरमेल घायल हो गए। जिन्हें डबवाली जनसहारा संस्था के प्रधान आरके नीना, सदस्यों काला तथा कुलवन्त ने उपचार हेतु उन्हें एक निजी हस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा दो घरेलु गैस सिलेंडर चोरी

डबवाली- स्थानीय गोल बाजार के समीप चौ. देवी लाल मार्किट में स्थित दुपट्टा रंगाई की एक दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा दो घरेलु गैस सिलेंडर चुरा लेने का मामला प्रकाश में आया है। दुकान के मालिक राजेन्द्र पुत्र नत्थू राम ने बताया कि बीती सायं उन्होंने घर के लिए एक इण्डेन कम्पनी का सिलेंडर भराकर दुकान में रखा था और खाली सिलेंडर भारत पेट्रोलियम का था । वह दुकान मंगल करके घर चले गए। उन्होंने बताया कि आज जब प्रात: साढ़े 4 बजे राज डायरी के मालिक राज कुमार अपनी डायरी पर आया तो देखा कि दुपट्टा रंगाई की दुकान के ताले टूटे पड़े हैं और दुकान का शट्टर खुला पड़ा है, तो उन्होंने इसकी सूचना दूरभाष पर दी। जब वह अपनी दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान में रखे दोनों सिलेंडर गायब थे। जिसकी कीमत लगभग 5 हजार के करीब है। इस घटना की सूचना गोल चौकी पुलिस को दे दी गई है। गोल चौकी पुलिस के एएसआई राजेन्द्र ङ्क्षसह ने मौका मुआयना किया तथा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बढ़ती महंगाई ने मजदूर का जीना दूभर करके रख दिया है--भारूखेड़ा

डबवाली- भारतीय खेत मजदूर यूनियन जनरल ब्लॉक कमेटी की एक बैठक जिला प्रधान भाला राम भारूखेड़ा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस बढ़ती महंगाई ने मजदूर का जीना दूभर करके रख दिया है। मजदूरों को न तो मनरेगा योजना के तहत काम ठीक ढंग से मिलता है तथा न ही खेती कार्यों का। जिसके चलते मजदूर भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। उक्त बैठक को हरियाणा राज्य कमेटी के कोषाध्यक्ष राज कुमार शेखूपुरिया तथा जिला सचिव चैन नागेकी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर ब्लॉक कमेटी का चुनाव भी करवाया गया। जिसमें सुखदेव को प्रधान, नरेश मसीतां को सचिव व भालाराम भारूखेड़ा को कोषाध्यक्ष चुना गया। यह जानकारी यूनियन के प्रवक्ता ने दी।

हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ-70 बैठक

डबवाली- हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ-70 की स्थानीय इकाई की एक बैठक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में प्रधान प्रदीप पारीक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें जिला प्रधान फूल सिंह लुहानी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। एसीपी केस तैयार करके भेजने, मिड-डे मील, गेस्ट टीचरों की समस्याओं तथा सदस्यता बढ़ाने के अभियान को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर कुलदीप कौर, गुरमीत सिंह, मनी राम शर्मा, बलौर सिंह, ज्ञान चन्द, हरजीत सिंह व कुलदीप सिंह उपस्थित थे। तत्पश्चात सभी सदस्यों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र सिंह से मुलाकात की तथा एसीपी के सभी केसों को शीघ्र तैयार कर भेजने हेतु आग्रह किया।

पुलिस कार्यवाही में हुई अनावश्यक देरी से मृतक के परिजन ने पोस्टमार्टम करवाने से किया इंकार

डबवाली- गांव आसा खेड़ा के पास हुई युवक की हत्या में पुलिस कार्यवाही में हुई अनावश्यक देरी और पूरी रात शव को सिविल अस्पताल में रख कर सुबह पोस्ट मार्टम के लिए सिरसा जाने के फरमान से मृतक के परिजन भड़क गये और उन्होंने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। पुलिस के साथ काफी देर तक तकरार चलती रही बाद में मान मनोव्वल से परिजन पोस्टमार्टम के लिये राजी हुए।
मंगलवार को गांव जड़वाला के 17 वर्षीय युवक प्रहलाद राय की उसके गांव के एक लड़के विष्णु ने पुरानी रंजिश के कारण चलती बस से धक्का मार उसकी हत्या कर दी थी। मृतक प्रहलाद राय के पिता सत्य नारायाण, चाचा रमेश्वर दशरत तथा गांव के नंबरदार विष्णुदत्त तेजा राम मोहर लाल व संजय ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद चौटाला पुलिस चौकी को सूचना दिये जाने बावजूद 6 घंटे तक पुलिस के न पहुंचने के कारण शव बीच सड़क पर पड़ा रहा। सायं करीब 6 बजे पुलिस कार्यवाही के बाद शव को डबवाली के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। लेकिन देरी होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि पूरी रात सिविल अस्पताल में गुजारने के बाद सुबह उन्होंने सदर थाना में फोन कर पुलिस को कार्यवाही जल्दी करने की गुजारिश की। उन्होंने बताया कि सदर थाना प्रभारी व उपनिरीक्षक रतन सिंह साढ़े नो बजे अस्पताल परिसर में पहुंचे, वहीं दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन ने उन्हें सफाई कर्मचारी न होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए शव को सिरसा सिविल अस्पताल में ले जाने का फरमान सुना दिया। जिससे मृतक के परिजन भड़क गये उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस व अस्पताल के चिकित्सक उन्हें दुख में सांत्वना देने की बजाय उनके जख्मों पर नमक छिड़के का कार्य कर रहे है। नंबरदार विष्णुदत्त ने आरोप लगाया कि पहले 6 घंटे तक उनके प्रिय का शव लावारिसों की तरह सड़क पर पड़ा रहा। उसके बाद उन्होंने पूरी रात रोते बिलखते किसी तरह से गुजारी बाद में उन्हें शव को सिरसा ले जाने का फरमान सुना दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और अस्पताल प्रशासन की कार्यवाही नाकाबिले बर्दाश्त है। इस बात को लेकर पुलिस व मृतक के परिजनों में काफी देर तक तकरार होती रही और मृतक के परिजन शव का बिना पोस्ट मार्टम करवाये ही दाह संस्कार करने पर अड़ गये। काफी देर तक समझाने के बाद वे शव का पोस्टमार्टम करवाने पर राजी हुए। इस संदर्भ में संपर्क करने पर सिविल अस्पताल के एसएमओ डा. विनोद महीपाल ने बताया कि सिविल अस्पताल के सफाई कर्मचारी राम कृष्ण के देहांत के कारण यह पद रिक्त हो गया है चौटाला के सफाई कर्मचारी कुलवंत सिंह को डेपोटेशन पर यहां लगाया गया है जो कि आज छुट्टी पर था। वहीं पुलिस ने देरी से पहुंचने पर सफाई देते हुए बताया कि चौटाला चौकी प्रभारी किसी आवश्यक कार्य से न्यायालय गये हुए थे वे वहां से सीधा घटनास्थल पर पहुंच गये थे।

सोमवार, 5 जुलाई 2010

युवक द्वारा फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त

डबवाली - उपमण्डल के गांव चौटाला में दिमागी परेशानी के चलते कल सांय एक युवक द्वारा फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक विकास (16 वर्ष) के पिता रत्तीराम ने बताया कि मैं अपनी नजदीकी रिश्तेदार की शोक सभा में गांव कालूआना गया हुआ था और मेरी पत्नी माया देवी व मेरी बेटी रिंकू खेत में मजदूरी हेतू गए हुए थे। जब मेरी पत्नी व बेटी देर सांय घर लौटे तो देखा कि मेरा 16 वर्षीय सपुत्र विकास छत पर लगे सरिया से गले में फंदा लगाकर झूल रहा था। मेरी पत्नी ने शोर मचाया। उसका शोर सुनकर आस-पड़ौस के लोग इक्े हो गए तो उन्होंने छत के सरिये से लटक रहे विकास को उतारा तब उसके उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे।
बीती रात तकरीबन 9 बजे के करीब मेरे भांजे मुकेश ने दूरभाष पर विकास के बारे सूचना दी। मृतक के पिता रत्तीराम ने बताया कि विकास कई वर्ष पूर्व मकान बनाते वक्त छत से गिर गया था और उसके घुटने में काफी चोट आई थी। तभी से वह दिमागी तौर पर परेशान रहता था। जिसके चलते उसने आज अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
सूचना मिलते ही चौटाला चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और युवक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही के उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतू डबवाली के राजकीय अस्पताल में लाया गया। जहां पर मृतक की माता माया देवी केब्यान अनुसार आईपीसी 174 के तहत कार्यवाही करके शब का पोस्टमार्टम करवा वारिसों को सौंप दिया है।

भारत बंद अह्वान के तहत आज बाज़ार पूर्ण रूप से बंद

डबवाली-केन्द्र सरकार द्वारा की गई पैट्रोलियम पदार्थों की मुल्य वृद्धि के विरोध में किए गए भारत बंद अह्वान के तहत आज सिरसा, डबवाली, कालांवाली व आस-पास के इलाके पूर्ण रूप से बंद रहे।डबवाली शहर बंद को सफल बनाने को लेकर आज इनैलो नेता एवं पूर्व विधायक डा. सीता राम के नेतृत्व में रणवीर सिंह राणा, नगरपार्षद गुरजीत सिंह, इनैलो महावीर सहारण, कार्यालय प्रभारी महेन्द्र डूडी, प्रह्लाद सिंह, टेकचंद छाबड़ा, दर्शनमान, गुरचरण सिंह नम्बरदार व अन्य कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार, जीटीरोड, कालोनी रोड, बस स्टैंड रोड, सब्जी मण्डी, चौटाला रोड का रूट मार्च कर डबवाली बंद का जायजा लिया। उधर अन्य विपक्षी दल भाजपा के भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी एसडी कपूर, डबवाली भाजपा प्रभारी सतीश जग्गा, मण्डल महामंत्री बलदेव सिंह मांगेआना, दाता रात बसौड, मनू राम शर्मा व अन्य कार्यकर्ताओं ने भी बाजारों में घूम-घूमकर डबवाली बंद का जायजा लिया तथा कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी डबवाली बंद में पूर्ण सहयोग देते हुए पूरे शहर में रूट मार्च किया।
डबवाली बंद के दौरान पूर्व विधायक डा. सीता राम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि डबवाली बंद को सफल बनाने के लिए सभी विपक्षी दलों का पूर्ण सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की केन्द्र सरकार ने जनता पर भारी भरकम महंगाई का बोझ डाल दिया है जिससे गरीब आदमी के भूखो मरने की नौबत आ गई है और देश की आम जनता कांग्रेस सरकार से छूटकारा पाने का रास्ता ढूंढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आज डबवाली के व्यापारियों व आम जनता ने डीजल, पैट्रोल, मिट्टी का तेल व रसोई गैस के बढ़े हुए मूल्यों के विरोध में अपने कारोबार बंद रखकर केन्द्र की गूंगी बहरी व सोई हुई सरकार को जगाने का प्रयास किया है। पूर्व विधायक ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार आम जनता की परवाह न करते हुए पूंजीपतियों के हाथों में खेल रही है।
भाजपा नेता एसडी कपूर, सतीश जग्गा, बलदेव मांगेआना व कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता कामरेड गणपत राय व अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व की केन्द्र सककार ने देश की भोली-भाली जनता को महंगाई कम करने के झूठे आश्वासन देकर सत्ता हासिल की है। लेकिन अब देश की जनता पूर्ण रूप से जागरूक हो चुकी है ।आज सभी विपक्षी दलों ने केन्द्र सरकार से पैट्रोल, डीजल, मिट्टी का तेल, रसोई गैस में की गई भारी मूल्य वृद्धि को शीघ्र वापिस लेने की मांग की है ताकि आम जनता अपना सुखी जीवन व्यतीत कर सके।

दो पक्षों में झगडा,7 लोग घायल

डबवाली- उपमण्डल के गांव सकत्ताखेडा में बीती रात दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में दोनों पक्षों के 7 लोग घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सकताखेडा निवासी महिला ओम प्यारी पत्नी फकीरा राम ने बताया कि बीती रात 8 बजे के करीब उनके परिवार के युवक घर के बाहर बैठे थे कि पड़ौस में रहने वाले दीपा सिंह सपुत्र कृपाल सिंह, हरनेक सिंह सपुत्र मुख्तियार सिंह उनके बाहर बैठने पर एतराज करने लगे तो उनकी आपस में तूं-तूं, मैं-मैं हो गई। महिला ओम प्यारी ने बताया कि उसके द्वारा घर जाकर समझाने पर बात सुलझ गई। तकरीबन रात 10 बजे के करीब मेरा बेटा दर्शन सिंह शौच के लिए बाहर आया तो दीपा सिंह व हरनेक सिंह, काला सिंह व टली ने उसपर लाठियों से हमला बोल दिया। शोर सुनकर मेरा देवर संतराम बाहर आया तो उन्हें भी लाठियों व तेजधारों से घायल कर दिया। तभी बीच-बचाव करने आए उसके भतीजे सुभाष व रवि को भी उन लोगों ने लाठियां मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। तभी हमारे परिवार के लोग भी इक्_े हो गए और उन्हें राजकीय अस्पताल में उपचार हेतू भर्ती करवाया।
उधर दूसरे पक्ष के भी तीन लोगों के घायल होने का समाचार है। अस्पताल में उपचाराधीन मुख्तियार सिंह ने बताया कि ओम प्यारी के परिवार के सदस्य व उनके अन्य साथी गली में हर रोज़ ऊंची आवाज में डेक चलाते हैं और शराब पीकर हुल्लड़बाजी करते हैं। जिस पर हमने उनको कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन ये अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आए।
उनके अनुसार हम बीती रात उनकी शिकायत लेकर गांव के ही इनैलो नेता जगरूप सिंह के पास जा रहे थे कि उन्होंने मुझे व मेरे भाई दीपा सिंह व बेटे हरनेक सिंह को घेर लिया और लाठियों व तेज हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। झगड़े का शोर सुनकर गलिवासियों ने हमें छुड़ाया और घायल अवस्था में राजकीय अस्पताल में उपचार हेतू दाखिल करवाया। इस झगड़े की सूचना पुलिस को दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास जारी थे।


अतिक्रमण हटाओ अभियान जोर-शोर पर

सिरसा-जिला प्रशासन की ओर से इन दिनों अतिक्रमण हटाओ अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नगर परिषद के कर्मचारी व यातायात पुलिस कर्मी विभिन्न बाजारों और मार्गों से अतिक्रमण हटाने में लगे हुए हैं। जिला उपायुक्त के दिशा-निर्देश पर शुरू किये गये इस अभियान से नगर की विभिन्न गलियां और बाजार खुले-खुले नजर आने लगे हैं। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। मगर आरएसडी कॉलोनी के लोग अन्य कॉलोनियों व बाजारों में रहने वालों की भांति शायद खुशनसीब नहीं हैं। इस कॉलोनी के लोगों को वर्ष में 12 मास अतिक्रमण की मार झेलनी पड़ रही है। इस कॉलोनी के लोगों को अपने घर से निकलने व घर में आने में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। आपात स्थिति में इस कॉलोनी के लोग भगवान भरोसे ही हैं। दरअसल आरएसडी कॉलोनी के प्रवेशद्वार सरकूलर रोड, डबवाली रोड तथा जनता अस्पताल रोड से है। इन तीनों ही प्रवेश द्वार पर लोगों ने बड़ी संख्या में अतिक्रमण किया हुआ है। इस रिहायशी कॉलोनी की गलियों में व्यवसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। गली में दोनों ओर दुकानदारों द्वारा अपना सामान तथा वाहन खड़े कर दिये जाने के कारण यहां से निकलना व आना मुश्किल हो जाता है। कॉलोनी के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द ऑटो व्यवसाय बना हुआ है। जनता अस्पताल रोड पर अनाधिकृत रूप से चल रहे ऑटो व्यवसाय के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। ऑटो व्यवसायियों द्वारा अपने वाहन सड़क पर पार्क कर दिये जाने के कारण यह मार्ग बेहद संकीर्ण हो गया है। इस मार्ग पर स्थित अस्पताल में जाने वाले रोगियों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है। जनता अस्पताल रोड से आरएसडी कॉलोनी में प्रवेश करना महाभारत जीतने के समान है। इसी प्रकार डबवाली रोड से कॉलोनी के प्रवेशद्वारों पर भी जाम की स्थिति बनी रहती है। दुपहिया वाहन तो किसी प्रकार आ-जा पाते हैं, लेकिन कार इत्यादि का जाना मुश्किल हो जाता है। सरकूलर रोड वाले प्रवेश द्वार पर औद्योगिक इकाईयों के संचालित होने के कारण परेशानी पेश आती है। इस कॉलोनी में नगर के सभ्रांत लोग रहते हैं। मगर उनकी तमाम सामाजिक गतिविधियां ठप्प होकर रह गई हैं। कभी नगर की सबसे सुंदर कॉलोनी कही जाने वाली आरएसडी कॉलोनी आज अतिक्रमण के कारण लोगों की नापसंद बन चुकी है।
जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान से इसकॉलोनी के रहने वालों को उम्मीद की आस बनती है। मगर यह अभियान ईधर-उधर बाजारों तक ही सिमट कर ही रह जाता है। आरएसडी कॉलोनी के निवासियों ने जिला उपायुक्त से जनता अस्पताल रोड को अतिक्रमणमुक्त बनाए जाने की मांग की है।



,

शुक्रवार, 2 जुलाई 2010

5 जुलाई को प्रस्तावित बंद में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बढ़-चढ़ कर भाग लेगी

सिरसा-डीजल, पैट्रोल एवं रसोई गैस की बढ़ाई गई कीमतों के विरोध में तथा केन्द्र सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों के विरूद्ध आगामी 5 जुलाई को प्रस्तावित बंद में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बढ़-चढ़ कर भाग लेगी। इस सम्बन्ध में आज स्थानीय शहीद करतार सिंह सराभा हाल में सी.पी.आई. की जिला कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता का. स्वर्ण सिंह विर्क की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। यह जानकारी देते हुए पार्टी के जिला सचिव का. जयचन्द सहारणी ने कहा कि प्रस्तावित भारत बंद को जिला सिरसा में सफ ल बनाने हेतु तहसील व खण्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि रघुवीर सिंह नकौड़ा एवं प्रितपाल सिंह ऐलनाबाद में, लछमण सिंह शेखावत एवं हरदेव सिंह जोश रानियां में, का. गणपत राम व जगदीश डबवाली में, तिलक राज विनायक एवं विक्रमजीत झोरडऩाली सिरसा में बंद के दौरान पार्टी का नेतृत्व करेंगे। सभा को सम्बोधित करते हुए का. स्वर्ण सिंह विर्क ने कहा कि मौजूदा केन्द्र सरकार का एकमात्र उद्देश्य बहुराष्ट्रीय कम्पनियों को अमेरिका के इशारे पर अधिक-से-अधिक फायदा पहुंचाना है। उदाहरण के तौर पर कच्चे तेल के रेट 2008 में 147 डॉलर प्रति बैरल हो गए थे और अब अंतर्राष्ट्रीय मंडी में केवल 75 डॉलर प्रति बैरल है। इस हालात में डीजल, पैट्रोल एवं रसोई गैस के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि करके गरीब लोगों तथा मध्य वर्ग का जीना दूभर हो गया है। इस प्रकार मौजूदा केन्द्र सरकार मु_ी भर धनकुबेरों तथा अमेरिकी कम्पनियों की कठपुतली बनकर रह गई है। का. विर्क ने कहा कि आगामी 5 जुलाई को भारत बंद ऐतिहासिक होगा तथा इसके बाद केन्द्र सरकार की उल्टी गिनती शुरू होनी निश्चित है। इस अवसर पर जगरूप सिंह चौबुर्जा, हंसराज झोरडऩाली, राजकुमार सुचान, धन्नाराम अलीकां, राजेश भादु, जसवन्त सिंह जोश तथा पूर्व नगर पार्षद गुरमीत सिंह ने भी उपस्थितजनों को सम्बोधित किया।

विद्यार्थियों ने कराटे की विभिन्न क्रियाओं का प्रदर्शन किया

सिरसा-गत दिवस स्थानीय हिसार रोड स्थित बिश्नोई धर्मशाला में जिला कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में सात दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन आयोजित कार्यक्रम में आज विद्यार्थियों ने कराटे की विभिन्न क्रियाओं का प्रदर्शन करके चकित कर दिया। यह जानकारी देते हुए जिला कराटे एसोसिएशन के महासचिव राजकुमार वर्मा ने बताया कि समापन दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि चौपटा से डॉ० शैलेन्द्र पनिहार उपस्थित थे जबकि विशिष्ट अतिथि यातायात प्रभारी कृष्णा यादव, बिश्नोई धर्मशाला के सचिव ओ.पी. बिश्नोई थे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में ताईक्वांडो एसोसिएशन के जिला प्रधान दलीप जैन, जिला कराटे एसोसिएशन के प्रधान ललित जैन, सुभाष बिश्नोई, संजीव बामल, बदरी प्रसाद, नरेश गोयल, कोच नरेश कुमार, कोच रमेश कुमार आदि भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि आत्मरक्षा हेतु सभी बच्चों को कराटे का प्रशिक्षण बहुत आवश्यक है तथा इससे शरीर एवं दिमाग भी स्वस्थ रहता है। मुख्य अतिथि ने बच्चों की प्रतिभा पर खुश होकर कराटे संघ को 3100 रूपये की राशि बतौर पुरस्कार भेंट की। यातायात प्रभारी कृष्णा यादव ने कराटे संघ द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संघ के प्रयासों से ही नगर के बच्चों में कराटे के प्रति जागरूकता उत्पन्न हुई है जिससे वे अपने आत्मरक्षार्थ अधिक सजग हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आज के युग में बुराईयों के मद्देनजर विशेषकर लड़कियों को कराटे का प्रशिक्षण लेना बहुत आवश्यक है। अंत में कृष्णा यादव ने भी कराटे संघ को 500 रूपये की राशि बतौर पुरस्कार भेंट की।

भाजपा की लड़ाई फिर से सड़कों पर आई

डबवाली(सुदेश आर्य)डबवाली में भाजपा की लड़ाई फिर से सड़कों पर आ गई है। महंगाई और अन्य मुद्दों को लेकर 5 जुलाई को भारत बंद को लेकर भाजपा के दोनों धड़ों ने लगभग एक ही समय में अलग-अलग स्थानों पर दो बैठकें कर बंद को समर्थन देने की घोषणा की। एक बैठक अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुई। जिसे भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रो. गणेशी लाल ने संबोधित किया। वहीं दूसरी बैठक मैहता धर्मशाला में हुई जिसकी अध्यक्षता भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी एस. डी. कपूर ने की। भाजपा का हड़ताल को लेकर अपनी-अपनी डफली और अपना-अपना राग आज जनता में चर्चा का विषय बना रहा। अग्रवाल धर्मशाला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रो. गणेशी लाल ने नीति व नियत को लेकर कांग्रेस की जमकर बखियां उधेड़ी। उन्होंने कहा कि देश की बाह्य और आंतरिक सुरक्षा को खतरे में डालने वाले मजबूर प्रधानमंत्री की इस देश को आवश्यकता नहीं। माओवादियों द्वारा 6 माह में 190 जवानों की निर्मम हत्या के बावजूद माओवादियों का खुलेआम घूमना और सरकार की तमाम दलीलों को खारिज कर अपना खूनी खेल जारी रखना केंद्र सरकार की नाकाबलियत को दर्शाता है। उन्होंने सरकार की नीति को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भोपाल कांड में 20 हजार लोगों की हत्याओं के जिम्मेवार एंडरसन का देश से सुरक्षित निकल जाना और अमेरिका से दबाव में आ कर न्यूकडील करना दर्शाता है कि यूपीए किस तरह इस्ट इंडिया कंपनी की भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र के मंत्री चीनी, गेहंू व चावल और अन्य खाद्य वस्तुओं के कृत्रिम आभाव पैदा कर देश की जनता के साथ 20-20 मैच खेल कर अपनी तिजोरियां भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों को नियंत्रण मुक्त कर तेल कंपनियों की तिजोरियों को भरने का रास्ता साफ कर दिया है। उन्होंने खुलासा किया कि तेल कंपनियों को हर रोज 10740 करोड़ रुपये का मुनाफा होता है। जबकि सबसीडी के तौर मात्र 215 करोड़ रुपये खर्च हो रहे थे। उन्होंने कहा कि डीकंट्रोल की नीति के लिए देश अभी तक तैयार नहीं है। सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का नुकसान जनता को चुकाना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि 5 जुलाई को भारत बंद ऐतिहासिक होगा और सरकार को समर्थन देेने वाले वाम दल भी विपक्ष के साथ एक जुटता दिखाते हुए सरकार की गलत नीतियों के जम कर खिलाफत करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कुछ दिनों की मेहमान है और जुलाई में मानसून सत्र में केंद्र सरकार का पतन होना निश्चित हो चुका है। राज्य सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आनर कीलिंग, मासूम बालिकाओं का अपहरण व बलात्कार और उसके उनकी हत्या करना, हिरासत से अपराधियों का फरार होना और कोर्ट में सरेआम गोलियां चलना के अलावा मिर्चपुर जैसे कांड हरियाणा सरकार की उपलब्धियां है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पतन के बाद रेशम के धागे पर टिकी प्रदेश सरकार भी उसी दिन गिर जाऐगी। इस मौके पर भाजपा नेता देव कुमार शर्मा, विजय वधवा, नरेश बागड़ी, कौर चंद मोंगा, मनोज शर्मा, सुनील जिंदल, सतीश गर्ग, मोहन धमीजा, विकास शर्मा के अलावा राज कुमार व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। उधर भाजपा की दूसरी बैठक मैहता धर्मशाला में संपन्न हुई जिसमें केंन्द्र सरकार द्वारा गैस, पेट्रोल, डीजल की कीमतों में की गई बढ़ोत्तरी और देशव्यापी महंगाई के विरोध में आगामी 5 जुलाई 2010 को विपक्षी दलों द्वारा आयोजित बंद के सर्मथन में डबवाली भाजपा भी अपना सक्रिय योगदान देगी। इस अवसर पर भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी एस.डी.कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि बेकाबू मंहगाई से त्रस्त भारत की जनता के सामने जहां अपने परिवार के लालन-पालन का संकट खड़ा हो गया है। वहीं कांग्रेस की सरकार के मंत्री इस समस्या के प्रभावी निदान की जगह जमाखोरी कर अपनी जेबें भरने में लगे हैं, उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिये कि वो विपक्षी दलों के इस भारत बंद को डबवाली में सफल बनाकर केन्द्र की सोई सरकार को जगाने का काम करें। जिला के मीडिया सह-प्रभारी तथा डबवाली प्रभारी सतीश जग्गा एंव मण्डल महामंत्री बलदेव सिंह मांगेआना ने कहा कि पैट्रो कीमतों और अन्य खाद्य वस्तुओं में हो रही बेतहाशा बढ़ोत्तरी आम आदमी के जीने के अधिकार का हनन है, उन्होंने कांग्रेस सरकार को कोसते हुये कहा कि आम आदमी का नारा देकर गरीबों के वोट ठगने वाली कांग्रेस के राज में आज आम आदमी अपने बदहाली पर खून के आंसू रो रहा है और केन्द्र सरकार की फाईव स्टार केबिनेट हर मौके पर नकारा साबित हो रही है। जिला सचिव दाता राम बसोड़, कर्मचारी प्रकोष्ठ के तीन जिलों के प्रभारी मन्नु राम शर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा शकुन्तला बरेजा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष हेमराज बांसल, मजदूर प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य कृष्ण कीनिया आदि ने कहा कि हर घर और खेत में पूरी बिजली-पानी उपलब्ध करवाने, महंगाई दूर करने और भयमुक्त शासन का वादा कर सत्ता हथियानेें वाली कांग्रेस हर मोर्चे पर विफल रही है। राज्य में कानून व्यवस्था जर्जर दौर से गुजर रही है, मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र रोहतक में अपराधी बैखोफ कत्ल जैसे संगीन जुर्म को अंजाम दे रहे हैं ऐसे में विपक्ष का धर्म है कि वो आगे आकर जनता के हितों की रक्षा करे और भाजपा अपना धर्म बखूबी निभायेगी। बैठक में डबवाली मण्डल के उपाध्यक्ष नरेश बागड़ी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बूटा सिंह, कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रधान कृष्ण ग्रोवर, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रधान प्रवेश घई सहित जगविन्द्र गांधी, राम किशन मैहता, बिहारी लाल मिढ़ा, नन्द लाल, पूर्ण चन्द, सुशील गर्ग, देस राज सेठी, रूड़ सिंह महाशा, राजेश कुमार, कुलदीप बसौड़, कुशाल चन्द सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर चरण दास, सुभाष चन्द्र एंव राम दास को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी दी गई।

नगरपालिका से कांग्रेस का कब्जा हटने को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण--शर्मा

डबवाली-प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रवक्ता कर्म चन्द शर्मा ने नगरपालिका से कांग्रेस का कब्जा हटने को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्षदों के दोनों गुटों की हठधर्मिता के चलते ही इनेलो को राजनीतिक लाभ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जब शहर के अधिकांश कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिले थे तथा उन्होंने मांग की थी कि सिरसा जिला की एकमात्र डबवाली पालिका पर इनेलो के कब्जे को रोका जाए। उन्होंने कहा था कि अध्यक्ष इस्तीफा दे दे व पर्ची डालकर नया अध्यक्ष चुन लिया जाऐगा लेकिन सिम्पा जैन ने इस्तीफा न देकर मुख्यमंत्री के आदेश की भी अवहेलना की है। दूसरी ओर चारों पार्षदों ने भी इनेलो से हाथ मिलाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ा है। वही उन्हें पार्षद पद से इस्तीफा देकर ही हाथ मिलाना चाहिए था।


SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP