IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

शुक्रवार, 21 जनवरी 2011

GOLDEN TEMPLE GRAND ENTRANCE PLANS SHOW HUGE MESS UP

Causeway on wrong side, Akal Takht obliterated in prize-winning model
CM, SGPC chief, top architects, IAS officers all fail to notice, now they all say they are shocked

Dabwali-Punjab Government released a photograph of a model of the Golden Temple with the grand new entrance plan. Top architect Moshe Safdie had reviewed the model. Chief Minister Parkash Singh Badal and SGPC President Avtar Singh Makkar held meetings over it, and Secretary Culture & Tourism Geetika Kalha, IAS besides minister Upinderjit Kaur joined heads to thrash out the plans for Grand Entrance Plaza.
Mainstream newspapers published the photograph on front pages. And yet none noticed that either the new plans involve obliterating the Akal Takht and demolishing the causeway (bridge) leading to the sanctum-sanctorum or the experts messed up too badly.
The model has the causeway on the wrong side, and the Akal Takht had gone missing.
When Punjab Today made enquiries, one after the other expert expresses shock, some were left aghast at the incredible blunder, others turned back to ask "why didn't the architects notice it" and a few said they can't believe their eyes. Well, now even we don't believe their eyes.
Now, Avtar Singh Makkar says "chotti jihi technical galti ho gayee" while Geetika Kalha says "model was only suggestive (sic)." We have little idea about what these worthies meant, but they sure rewarded the model with Rs 5 lakh prize money.

गुरुवार, 20 जनवरी 2011

पूर्व सरपंच के खिलाफ रोजगार गारंटी योजना के तहत धोखाधड़ी किये जाने पर मामला दर्ज

डबवाली- उपमंडल के गांव दीवान खेड़ा के पूर्व सरपंच के खिलाफ रोजगार गारंटी योजना के तहत धोखाधड़ी किये जाने का मामला सामने आया है। थाना सदर पुलिस ने इस मामले में कुलदीप कुमार की शिकायत पर पूर्व सरपंच के खिलाफ धोखादेही सहित कई संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर इसकी जांच आरंभ कर दी है।
दीवानखेड़ा के निवासी कुलदीप कुमार पुत्र धर्मपाल ने डबवाली की अदालत में एक इस्तगासा दायर कर आरोप लगाया था कि गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र कुमार ने उनकी माता शीला देवी की पेंशन बढ़वाने के नाम पर लिये गये अंगुठे के निशान का गलत इस्तेमाल कर उनका झूठा रिकार्ड तैयार कर लिया। उनका कहना है कि उनकी माता जो की करीब 80 वर्ष की है और मजदूरी करने में असमर्थ है और उसकी पत्नी मनजीत कौर ने कभी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्य नहीं किया है। उनका आरोप है कि सरपंच ने उनके नाम पर 15 हजार रुपये से ज्यादा की राशि ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत निकलवा ली है। उन्होंने बताया कि उन्होंने जब इस बारे में इस राजेंद्र से बात की तो उन्होंने उसे कानून कार्यवाही करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने इस घपले की शिकायत खंड विकास अधिकारी और जिला उपायुक्त को भी की लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। डबवाली के सब डिवीजनल जूडिशयल मैजिस्टे्रट महावीर सिंह ने इस मामले में राजेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश के उपरांत सदर पुलिस ने राजेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक आत्मा राम ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। इस संदर्भ में पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने उपरोक्त आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है।

नशे के बढ़ रहे कारोबार को लेकर इनसो लाल

डबवाली-शहर में नशे के बढ़ रहे कारोबार को लेकर इनसो लाल है। इनसो ने डबवाली में नशे बढ़ रहे कारोबार को लेकर डबवाली इकाई केप्रधान योगित विश्नोई के नेतृत्व में डबवाली के उपमंडल अधिकारी मुनीश नागपाल को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें डबवाली में नशे के बढ़ रहे अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग की गई। इनसो के महासचिव संदीप विश्नोई ने बताया कि इससे पूर्व इनसो ने 30 दिसंबर को शहर में नशे के विरोध में रैली निकाल कर युवाओं को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया था और प्रशासन से इस अवैध कारोबार को बंद करवाने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि जिला औषधि निरीक्षक द्वारा मेडिकल की दुकानों से बरामद की जा रही नशे की भारी खेप से साबित होता है कि यहां पर नशे की जड़े कितनी फैल चुकी है और यहां पर बिकने वाला नशा युवाओं को नर्क की ओर धकेल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन और पुलिस इस व्यापार पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम सिद्ध हो रहे है। उन्होंने प्रशासन को चेताया है कि अगर जल्द ही इस पर काबू न पाया गया तो इसके खिलाफ एक मुहिम चलाई जायेगी जिसकी पूरी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

जाम, जाम और बस जाम

राजीव वढेरा, डबवाली

शहर में दिनों दिन बढ़ रही वाहनों की संख्या तथा अतिक्रमण की आई बाढ़ के कारण शहर इन दिनों जाम हो कर रह गया है। शहर का कोई भी कोना जाम की समस्या से अछूता नहीं है। हरियाणा बस स्टेंड से लेकर गोल चौंक तक जाम लगा रहता है वहीं जीटी रोड़ पर स्थित फाटक के ज्यादातर बंद रहने के कारण वाहनों की कतारें गोल चौंक और पंजाब की ओर पुराने बादल पेट्रोल पंप तक पहुंच जाती है। इसके बाद सब्जी मंडी फिर गोल बाजार और मुख्य बाजार के रेलवे फाटक पर वाहनों की लंबी कतारें कभी भी देखी जा सकती है। कालोनी रोड़ पर भी जाम की स्थिति रहने लग गई है। शहरवासी रोज-रोज लगने वाले इन जामों से तंग आ चुके है। लेकिन उनकी सुनवाई किसी भी स्तर पर नहीं हो रही है। सत्ता पक्ष के कानों तक जनता की आवाज नहीं पहुंच रही है। वहीं विपक्ष ने भी इस बड़ी जनसमस्या की ओर आंखें मूंद रखी है। इस जाम की समस्या के कारण आये दिन हादसे होते रहते है लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इस समस्या से निपटने के लिए कोई सार्थक प्रयास आज तक नहीं किये गये है। शहर में यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए एक बार एक पुलिस अधिकारी द्वारा पीली पट्टी बनवा कर इस पटरी पर लाने का प्रयास किया गया था लेकिन कुछ दिनों बाद यह प्रयास की भेंट चढ़ गया।
गोल चौंक
गोल चौंक के पास लगा अवैध वाहनों का जमघट और आटो चालकों में पहले सवारी लेने की होड़ जाम की स्थिति पैदा कर रही है। वहीं चौंक के समीप लगी अवैध रूप से खड़ी रेहड्यिों के कारण भी यातायात में व्यवधान पैदा हो रहा है। वहां पर खड़ी होने वाली बसे भी इसमें पूरा सहयोग दे रही है।
जीटी रोड़:
जीटी रोड़ पर दुकानदारों द्वारा किये जा रहे अतिक्रमण के कारण फोर लेन सड़क भी संकरी हो कर रह गई है। यहां पर दुकानदारों का सामान दुकान में कम और सड़क पर ज्यादा नजर आता है। वहीं ठीक होने के लिए आने वाले वाहनों की मरम्मत भी सड़क पर ही की जा रही है।
फाटक के पास वाहनों की लगाने वाली चार-चार कतारें भी जाम की समस्या पैदा कर रही है। एक-दूसरे से पहले निकलने की होड़ हादसों को जन्म दे रही है वहीं इन्हें कंट्रोल करने वाला कोई पुलिस कर्मचारी यदा कदा ही वहां पर दिखाई देता है। वीआईपी के आने के बाद जाम की स्थिति और भी विकट हो जाती है।
सब्जी मंडी:
सब्जी मंडी में अतिक्रमण और बेतरतीब से खड़े वाहन जाम की स्थिति पैदा कर रहे है। दुकानदारों ने अपना सामान सड़कों पर इस कदर सजा रखा है कि वह सड़के न हो उनकी मलकीयत हो।
कालोनी रोड़:
कालोनी रोड़ पर भी यातायात का कोई नियम लागू नहीं हो रहा। दुकानदार और दुकानों पर आने वाले खरीददार सड़क के बीचोंबीच अपने वाहन खड़े कर रहे है। जिससे जाम की समस्या पैदा हो रही है। पुलिस की पीसीआर रोजाना कई बार यहां से गुजरती है। लेकिन वाहनों को ठीक से खड़ा करने की जहमत नहीं उठाता।
बस स्टैंड:
पुलिस थाने के बिलकुल सामने स्थित हरियाणा रोडवेज के बस स्टैंड पर बस चालकों की मनमर्जी यातायात में बाधा उत्पन्न कर रही है। बस चालक बसों को बस अड्डे के गेट और बस स्टैंड के बाहर खड़ी रखते है जिससे यातायात के बाधा उत्पन्न होती है।
उपाय:
जाम की समस्या हल के लिए रेलवे फाटक पर ओवरबृज का निर्माण के अलावा दुकानदारों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाना और व्यस्त सड़कों पर वाहनों को पीली पट्टी के अंदर खड़ा करना तथा रेलवे फाटक पर ट्रेफिक को कंट्रोल करने के लिए पुलिस कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति से जाम की समस्या से काफी हद तक निपटा जा सकता है।

सोमवार, 17 जनवरी 2011

डकैती में कोटकपूरा से छीनी गई कार सहित एक युवक डबवाली में गिरफ्तार

डबवाली- सीआईए डबवाली पुलिस ने डकैती की वारदात में छीनी गई गाड़ी समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गाड़ी कब्जा में लेकर गिरफ्तार किये गये युवक के खिलाफ भादसं की धारा 412 के तहत थाना शहर डबवाली में अभियोग दर्ज कर दिया है। आरोपी को आज डबवाली अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाऐगा ताकि उससे इस घटना के संबंध में विस्तार से पूछताछ की जा सके। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए डबवाली के प्रभारी उपनिरीक्षक हवा सिंह ने बताया है कि उनके नेतृत्व में डबवाली के बठिंडा चौक पर नाकाबंदी की हुई थी। सीआईए प्रभारी डबवाली ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पंजाब की तरफ से एक सफेद रंग की वर्ना कार आई। उन्होंने कार चालक से गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा तो वह अपनी मलकीयती पेश नहीं कर सका। उन्होंने बताया कि शक की बिनाह पर जैसे ही पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उक्त गाड़ी पंजाब के कोटकपूरा क्षेत्र में की गई डकैती के दौरान छीनी गई है तथा उसके साथियों ने उसे आगे बेचने के लिए दी है। सीआईए प्रभारी डबवाली ने बताया कि गिरफ्तार किया गया युवक उसे बेचने के लिए कल पंजाब से सिरसा के लिए चला था। उन्होंने बताया कि आरोपी को आज अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि पूछताछ के दौरान उसके अन्य साथियों की पहचान की जा सके। सीआईए प्रभारी ने यह भी बताया कि इस संबंध में पंजाब की कोटकपूरा पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

ईंट व पत्थरों से हमला, युवक घायल, सोने की चेन व नकदी छीनी

डबवाली- बीती रात पुरानी अनाज मण्डी के समीप कुछ युवकों द्वारा रूई पिंजाई का कार्य करने वाले युवक पर ईंट व पत्थरों से हमलाकर सोने की चेन व नकदी छीन कर फरार हो गए। स्थानीय राजकीय अस्पताल में उपचाराधीन घायल समीर खान पुत्र मौहम्मद सलीम जोकि सब्जी मण्डी के समीप रूई पिंजाई का कार्य करते हैं ने बताया कि वह रविवार रात साढ़े 8 बजे के करीब मीना बाजार से खरीददारी करके अपने दोस्त रिशी कुमार के साथ घर जा रहा था कि पुरानी अनाज मण्डी में स्थित नगर पार्षद जगदीश सूर्या के घर के पास खड़े जग्गू, रिन्कू, राहुल और उसके साथियों ने उन्हें घेर लिया और छीना-झपटी करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त युवकों ने वहां पर पड़े ईंट, पत्थरों से हमला बोल दिया और मारपीट करने लगे और जबरदस्ती उसके गले से सोने की चेन व जेब में रखी तीन हजार करीब की नकदी छीन ली, तभी शोर सुनकर नगर पार्षद जगदीश सूर्या ने बाहर आकर ललकारा तो उक्त युवक वहां से भाग गए, उसे घायल अवस्था में डबवाली के राजकीय अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल करवाया। इस घटना की सूचना गोल बाजार पुलिस चौकी में दे दी गई है। पुलिस द्वारा घायल के ब्यान दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

ट्रक मालिक बाप-बेटा पर ड्राईवर को मारपीट कर घायल करने का आरोप

डबवाली-स्थानीय चौहान नगर निवासी एक ट्रक ड्राईवर ने ट्रक मालिकों पर मारपीट कर घायल करने का देने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड नम्बर 18 चौहान नगर निवासी मेजर सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह ने बताया कि रविवार रात उसके ट्रक मालिक हरदयाल सिंह व उसके बेटे बुगड़ा पर मारपीट के आरोप लगाया है कि बीते दिवस 5 बजे दो बाप-बेटा उसके घर आए और ट्रक मेें माल भर कर छोडऩे को कहकर अपने साथ ले गए और 12 बजे के करीब उन्होंने उस ट्रक में गाय भरने के लिए कहा उसके इन्कार करने पर दोनों बाप-बेटा ने उसे लाठियों, लातों व घुसों से मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया और वह किसी तरह उनसे बचकर रात 1 बजे के करीब घायलावस्था में अपने घर पहुंचा और उसके परिजनों ने उसे उपचार हेतु डबवाली के राजकीय अस्पताल में दाखिल करवाया। उधर वार्ड नम्बर 5 में हुए लड़ाई-झगड़े में एक युवक के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। अस्पताल में अपना ईलाज करवा रहे रमेश कुमार ने बताया कि बीती रात 9 बजे के करीब वह अपने घर जा रहा था कि रेलवे लाईन के समीप युवक बबलु, खेतीया, संजय व उसके अन्य साथियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी सूचना थाना शहर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ਮੁੰਹ ਕਾਲ਼ਾ ਕਰ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਘੁਮਾਉਣ ਦਾ ਇਲਜ਼ਾਮ , ਪੰਚਾਇਤਾਂ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਸੁਲਝਾਣ ਹੇਤੁ ਦਿਨਭਰ ਰਹੇ ਪ੍ਰਯਾਸਰਤ

ਡਬਵਾਲੀ-ਉਪਮੰਡਲ ਦੇ ਪਿੰਡ ਪੰਨੀਵਾਲਾ ਮੋਰਿੱਕਾ ਵਿੱਚ ਦਲਿਤ ਸਮਾਜ ਦੇ ਦੋ ਆਦਮੀਆਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਿਰਸਾ ਨੂੰ ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਅਤੇ ਹੋਰ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਾਰ ਕੁੱਟ ਅਤੇ ਮੁੰਹ ਕਾਲ਼ਾ ਕਰਕੇ ਸਰੇਆਮ ਪੂਰੇ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਘੁਮਾਉਣ ਦਾ ਇਲਜ਼ਾਮ ਲਗਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਾਈ ਹੈ । ਇਸ ਘਟਨਾਕਰਮ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੋਮਵਾਰ ਨੂੰ ਤਹਸੀਲ ਪਰਿਸਰ ਵਿੱਚ ਕਈ ਪਿੰਡਾਂ ਦੀਆਂ ਪੰਚਾਇਤਾਂ ਇਕੱਠੇ ਹੋਕੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਸੁਲਝਾਣ ਹੇਤੁ ਪ੍ਰਬੰਧਕੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰਦੀ ਰਹੀ । ਸਮਾਚਾਰ ਲਿਖੇ ਜਾਣ ਤੱਕ ਮਾਮਲਾ ਸੁਲਝ ਨਹੀਂ ਪਾਇਆ ਸੀ । ਪ੍ਰਾਪਤ ਸੂਚਨਾਨੁਸਾਰ ਪੰਨੀਵਾਲਾ ਮੋਰਿੱਕਾ ਦੇ ਕਿਸਾਨ ਬੀਰਬਲ ਙਕਸ਼ਸਹ ਪੁੱਤ ਗੁਰਦਿੱਤਾ ਙਕਸ਼ਸਹ ਦੇ ਖੇਤ ਵਿੱਚ ਮੱਖਣ ਙਕਸ਼ਸਹ ਅਤੇ ਸੀਰਾ ਙਕਸ਼ਸਹ ਨੇ ਕਹੀ ਰੂਪ ਤੋਂ ਨਰਮਾਂ ਦੇ ਟਿੰਡੇ ਚੁਰਾ ਲਈ । ਇਹ ਘਟਨਾ ਸ਼ਨੀਵਾਰ 8 ਜਨਵਰੀ ਦੀ ਦੱਸੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ । ਉਪਰੋਕਤ ਦੋਨਾਂ ਨੂੰ ਖੇਤ ਮਾਲਿਕ ਬੀਰਬਲ ਙਕਸ਼ਸਹ ਨੇ ਰੰਗੇ ਹੱਥਾਂ ਫੜਿਆ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਜਗਦੀਪ ਙਕਸ਼ਸਹ ਦੇ ਕੋਲ ਲੈ ਗਿਆ । ਸਰਪੰਚ ਨੇ ਦੋਨਾਂ ਪੱਖਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਸੁਣਕੇ ਮਾਮਲਾ ਏਕਬਾਰਗੀ ਨਿੱਬੜਿਆ ਦਿੱਤਾ । ਹਾਲਾਂਕਿ ਅਗਲੇ ਦਿਨ ਫਿਰ ਪੰਚਾਇਤ ਹੋਈ । ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕਹੀ ਰੂਪ ਤੋਂ ਮਾਰ ਕੁੱਟ ਅਤੇ ਮੁੰਹ ਕਾਲ਼ਾ ਕਰਣ ਦਾ ਘਟਨਾਕਰਮ ਹੋਇਆ ਦੱਸਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ । ਦੋਨਾਂ ਆਰੋਪੀ 13 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਸਿਰਸਾ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੇ ਕੋਲ ਦੁਹਾਈ ਲੈ ਕੇ ਪਹੁਂਚ ਗਏ । ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਮਾਮਲੇ ਦਾ ਸੰਗਿਆਨ ਲੈਂਦੇ ਹੋਏ ਡਬਵਾਲੀ ਦੇ ਉਪਮੰਡਲਾਧੀਸ਼ ਮੁਨੀਸ਼ ਨਾਗਪਾਲ ਨੂੰ ਜਾਂਚ ਦਾ ਜਿੰਮਾ ਸੌਂਪ ਦਿੱਤਾ । ਉਪਮੰਡਲਾਧੀਸ਼ ਮੁਨੀਸ਼ ਨਾਗਪਾਲ ਤੁਰੰਤ ਉਪਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਾਬੂ ਲਾਲ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਪੁੱਜੇ । ਉਪਰੋਕਤ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕਰਦਾ ਮੱਖਣ ਅਤੇ ਸੀਰਾ ਙਕਸ਼ਸਹ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਮਿਲੇ । ਤੱਦ ਉਪਮੰਡਲਾਧੀਸ਼ ਨੇ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਂਤੀ ਕਮੇਟੀ ਦਾ ਗਠਨ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਸੋਮਵਾਰ ਨੂੰ ਦੋਨਾਂ ਪੱਖਾਂ ਨੂੰ ਡਬਵਾਲੀ ਪੁੱਜਣ ਦਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤਾ । ਉੱਧਰ ਸਰਪੰਚ ਜਗਦੀਪ ਙਕਸ਼ਸਹ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਚਾਇਤੀ ਤੌਰ ਉੱਤੇ ਮਾਮਲਾ ਨਿੱਪਟਾਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਕੋਲ ਚੋਰੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਵਾਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਸੀ ਹੁਣ ਇਸ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਅਸੀ ਸੱਤ ਮੌਜੂਜ ਆਦਮੀਆਂ ਉੱਤੇ ਕਹੀ ਤੌਰ ਉੱਤੇ ਇਲਜਾਮ ਲਗਾਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਬੇਵਜਾਹ ਤੂਲ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ।

मुंह काला कर गांव में घुमाने का आरोप, पंचायतें व प्रशासन मामले को सुलझाने हेतु दिनभर रहे प्रयासरत

डबवाली- उपमण्डल के गांव पन्नीवाला मोरिक्का में दलित समाज के दो व्यक्तियों ने पुलिस अधीक्षक सिरसा को गांव के सरपंच व अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट व मुंह काला करके सरेआम पूरे गांव में घुमाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। इस घटनाक्रम को लेकर सोमवार को तहसील परिसर में कई गांवों की पंचायतें एकत्रित होकर मामले को सुलझाने हेतु प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रयास करती रही। समाचार लिखे जाने तक मामला सुलझ नहीं पाया था। प्राप्त सूचनानुसार पन्नीवाला मोरिक्का के किसान बीरबल ङ्क्षसह पुत्र गुरदित्ता ङ्क्षसह के खेत में मक्खन ङ्क्षसह व सीरा ङ्क्षसह ने कथित रूप से नरमें के टिण्डे चुरा लिए। यह घटना शनिवार 8 जनवरी की बताई जा रही है। उपरोक्त दोनों को खेत मालिक बीरबल ङ्क्षसह ने रंगे हाथों पकड़ा व गांव के सरपंच जगदीप ङ्क्षसह के पास ले गया। सरपंच ने दोनों पक्षों की बात सुनकर मामला एकबारगी निपटा दिया। हालांकि अगले दिन फिर पंचायत हुई। जिसमें कथित रूप से मारपीट व मुंह काला करने का घटनाक्रम हुआ बताया जाता है। दोनों आरोपी 13 जनवरी को सिरसा पुलिस अधीक्षक के पास फरियाद लेकर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए डबवाली के उपमण्डलाधीश मुनीष नागपाल को जांच का जिम्मा सौंप दिया। उपमण्डलाधीश मुनीष नागपाल तुरन्त उपपुलिस अधीक्षक बाबू लाल को लेकर गांव में पहुंचे। उपरोक्त अधिकारियों को शिकायत कर्ता मक्खन व सीरा ङ्क्षसह गांव में नहीं मिले। तब उपमण्डलाधीश ने गांव में शान्ति कमेटी का गठन किया व सोमवार को दोनों पक्षों को डबवाली पहुंचने का निर्देश दिया। उधर सरपंच जगदीप ङ्क्षसह ने बताया कि हमने पंचायती तौर पर मामला निपटाने की बजाय पुलिस के पास चोरी का मामला दर्ज करवाना चाहिए था अब इन लोगों ने हम सात मौजूज व्यक्तियों पर कथित तौर पर इल्जाम लगाया है तथा मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है।

Sikh Martial Art Performance (Gatka) India's Got Talent-2

शुक्रवार, 14 जनवरी 2011

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पिछले सात दिनों से चल रहा एनएसएस शिविर आज संपन्न

डबवाली-गांव अबूबशहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पिछले सात दिनों से चल रहा सात दिवसीय एनएसएस शिविर आज संपन्न हो गया। समापन समारोह में पंजाब नैशनल बैंक की अबूबशहर शाखा के प्रबंधक कुलदीप बांसल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। इस मौके पर को-ओप्रेटिव बैंक के प्रबंधक देवेंद्र पारीक, सुभाष भांभू, अवतार सिंह, खरैती लाल तथा सुभाष पटीर ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस मौके पर स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि के के बांसल ने स्वयं सेवकों द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने जात-पात और धर्म संप्रदायिकता से ऊपर उठकर राष्ट्रीय सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं विद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य हरभजन सिंह और प्रवक्ता सुनीता रानी ने विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन की महत्वता के बारे में जानकारी दी। शिविर प्रभारी प्रदीप परीख ने पिछले सात दिनों में स्वयं सेवकों द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि अंतिम दिन स्वयं सेवकों ने गांव में एक जागरूक रैली निकाल कर उन्हें भ्रूण हत्या महापाप और जनगणना 2011 में सही जानकारी देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिविर के थीम स्टैंड अप एण्ड एक्शन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्वयं सेवकों को आतंकवाद, भूकंप, स्वाईन फ्लू जैसे खतरों से सजग रहने और उनसे मुकाबला करने के लिए तत्पर रहने के लिए तैयार किया गया। इस मौके पर एक संगीत प्रतियोगिता प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें राजबाला प्रथम, तारा देवी द्वितीय और परमदीप कौर तृतीय रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय को साफ सुथरा रखने में राकेश कुमार न्यूज मेकर के तौर पर विक्रम कुमार को चुना गया। कैंप में चंद्र शेखर प्रथम, शीला द्वितीय और आरती बिश्रोई तृतीय स्थान पर रही।

सेवा भारती की स्थानीय इकाई द्वारा संचालित बाल संस्कार केन्द्र तथा सिलाई केन्द्रों पर बीते दिवस लोहड़ी त्यौहार लोहड़ी जलाकर बड़ी धूमधाम से मनाया

डबवाली-सेवा भारती की स्थानीय इकाई द्वारा संचालित बाल संस्कार केन्द्र तथा सिलाई केन्द्रों पर बीते दिवस लोहड़ी का त्यौहार लोहड़ी जलाकर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जहां वाटर वक्र्स एरिया स्थित धानक धर्मशाला के प्रांगण में चल रहे दशमेश बाल संस्कार केन्द्र तथा बाल मन्दिर स्कूल में सल रहे सिलाई केन्द्र में सेवा भारती के संयोजक राम लाल बागड़ी तथा विभाग सचिव सतीश अग्रवाल ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। वहीं न्यू बस स्टैंड के पीछे स्थित प्रजापत धर्मशाला में सेवा भारती के स्थानीय अध्यक्ष राज कुमार गर्ग ने पहुंच कर बाल संस्कार केन्द्र के बच्चों का हौंसला बढ़ाया। श्री गर्ग ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए लोहड़ी पर्व तथा मकर संक्रांति के बारे में बताया तथा उन्हें प्रेरित किया कि हम सभी एक हैं तथा सभी को मिलजुल कर रहना चाहिए तथा भारत वर्ष में ऋतुओं के बदलने पर विभिन्न त्यौहार मनाए जाते हैं उन्हें परस्पर सद्भावना तथा भाईचारे से मनाना चाहिए। यह जानकारी देते हुए सेवा भारती के प्रचार सचिव सुदेश आर्य ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों एवं युवतियों को रेवड़ी, मूंगफली व गज्जक वितरित की गई। इस अवसर पर बाल संस्कार केन्द्र की शिक्षिकाऐं सीमा व निशा तथा सिलाई केन्द्र की अध्यापिका बिन्दु भी मौजूद थी।
उधर वीरवार की सायं स्थानीय हिन्दी साहित्य सदन ''लाईबे्ररीÓÓ के प्रांगण में वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ द्वारा लोहड़ी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षाविद् आत्मा राम अरोड़ा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि सभी को ईष्र्या तथा द्वेष की भावना को त्यागकर ऐसे त्यौहार मिल बैठकर आपसी प्यार को बढ़ाते हुए मनाना चाहिए। इसके अलावा शशिकान्त शर्मा ने भी लोहड़ी के पर्व से जुड़ी विशेष बातें सांझी की। इस अवसर पर संघ सदस्य बहादर ङ्क्षसह कूका ने अपने द्वारा प्रकाशित पुस्तक ''कूके दी कूकÓÓ संघ के सभी सदस्यों को सप्रेम भेंट की। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों तथा अतिथियों ने प्रकल्प प्रमुख कृष्ण लाल शर्मा, प्रेम नाथ खुराना तथा लीलाधर शर्मा द्वारा की गई व्यवस्था की भूरि-भूरि प्रशंसा की। यह जानकारी देते हुए संघ के कोषाध्यक्ष राम सहाय ने बताया कि जहां प्रधान सहजिन्द्र ङ्क्षसह भाटी के घर पड़पौत्र तथा अन्य सदस्यों के घर पौत्र पौत्री उत्पन्न होने पर उन्हें बधाईयां दी गई। वहीं उपस्थित सभी को मिठाई बांटी गई तथा जलपान करवाया गया। उन्होंने बताया कि आगामी माह 13 फरवरी को सुमति जैन के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिकों के मध्य खेल-कूद प्रतियोगिता करवाई जाऐगी।

रणधीर सिंह पन्नीवाला मोरिका को भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला सिरसा का संयोजक नियुक्त किया

डबवाली-रणधीर सिंह पन्नीवाला मोरिका को भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला सिरसा का संयोजक नियुक्त किया गया है। उक्त नियुक्ति प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सतेन्द्र परमार ने जिलाध्यक्ष गुरदेव सिंह राही, जिला महासचिव सतीश जग्गा एवं रमेश यादव के अनुमोदन पर की। इससे पूर्व पन्नीवाला मोरीका के सुखमन्द्र सिंह को भी भाजयूमों का जिला सचिव नियुक्त किया जा चुका है। इन नियुक्तियों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एस.डी.कपूर, बलदेव सिंह मांगेआना, बूटा सिंह हैबूआना, हेम राज बांसल, कृष्ण ग्रोवर, जगविन्द्र गांधी मट्ट, प्रवेश घई, कृष्ण कीनीया, अजैब भाटी शेरगढ़, सुशील गर्ग, देस राज, राम किशन मैहता, चानन सिंह पाना, मि_ू सिंह पक्का शहीदां, पूर्ण चन्द, जंगीर सिंह दिवानखेड़ा आदि हर्ष जताते हुये प्रदेशाध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्षा रेणू शर्र्मा, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सतेन्द्र परमार, जगदीश चौपड़ा, गणेशी लाल, जिलाध्यक्ष गुरदेव सिंह राही, जिला महा सचिव सतीश जग्गा व अन्य प्रदेश स्तरीय नेताओं का आभार जताया है।

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक गम्भीर रूप से घायल

डबवाली- नेशनल हाई-वे नम्बर 10 पर स्थित उपमण्डल के गांव चोरमार गुरूद्वारा में माथा टेकने स्कूटर पर जा रहे युवकों को पीछे आ रहे एक ट्रक ने कुचल दिया। जिससे दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की गम्भीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे बठिण्डा के लिए रैफर कर दिया। सड़क हादसे की मिली जानकारी मुताबिक शुक्रवार 12 बजे के करीब स्थानीय गोल चौंक बठिण्डा रोड़ निवासी परमिन्द्र सिंह (23 पुत्र निर्मल सिंह, दारा सिंह पुत्र चन्द सिंह (18) व डिप्टी सिंह पुत्र शेर सिंह (20) वैस्पा स्कूटर पर सवार होकर मकर संक्रांति के मेले पर गुरूद्वारा चोरमार माथा टेकने व स्नान करने जा रहे थे कि गांव खुईयां मलकाना से एक किलोमीटर दूर पीछे तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी और तीनों युवकों को कुचलता हुआ फरार हो गया। जिससे एक युवक डिप्टी सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि परमिन्द्र व दारा सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए तभी गांव चोरमार गुरूद्वारा में माथा टेक कर आ रहे मांगेआना का पूर्व सरपंच जल्लौर सिंह सड़क हादसे को देखकर तुरन्त पुलिस ऐम्बूलैंस व डबवाली जनसहारा सेवा संस्था के सदस्यों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस व संस्था की ऐम्बूलैंस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को डबवाली के राजकीय अस्पताल में लाया गया। जहां पर दारा सिंह ने पीड़ा की ताप न सहते हुए दम तोड़ दिया और दूसरे घायल को बठिण्डा के लिए रैफर कर दिया। स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर डिप्टी सिंह के शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु डबवाली के सरकारी अस्पताल में लाया गया। सड़क हादसे की $खबर जैसे ही परिजनों व मौहल्लावासियों को लगी तो पूरे मौहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई और देखते ही देखते सरकारी अस्पातल परिसर में पूरा मौहल्ला एकत्रित हो गया।

खालसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रांगण में इनाम वितरण समारोह का आयोजन

डबवाली-सिरसा रोड़ पर स्थित खालसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रांगण में वीरवार को प्रात: इनाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला सिरसा के सांसद डॉ. अशोक तंवर ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। इनाम वितरण समारोह की शुरूआत स्कूल की छात्राओं ने शब्द-कीर्तन व अरदास के साथ की। विद्यालय के ङ्क्षप्रसीपल राम सिंह चहल ने विद्यालय की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी और विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्याॢथयों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्याॢथयों द्वारा भू्रण हत्या पर आधारित कॉरियोग्राफी ''न मारी, न मारी नी माँ प्रस्तुत कर समारोह में पहुंचे सांसद उपस्थिति का मन मौह लिया। इस अवसर सांसद तंव र ने लोहड़ी व मकर संक्रांति की बधाई देते हुए सांसद कोष से 11 लाख रूपये अनुदान राशि देने की घोषण की। इस अवसर पर शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी सदस्य जगदेव ङ्क्षसह मट्टदादू, विद्यालय प्रबन्धक कमेटी के प्रधान इकबाल सिंह पन्नू, रणजीत सिंह एडवोकेट, गुरतेज सिंह सरां सहित अनेक व्यक्ति मौजूद थे। मंच संचालन रंजना रानी ने किया तथा समारोह की देखरेख पीटीआई राजन सिंह द्वारा की गई।

पानी स्टोरेज के लिए बनाई गई डिग्गियों का उद्घाटन

डबवाली -स्थानीय मलोट रोड़ पर स्थित गुरू नानक कॉलेज किलियांवाली मण्डी में वीरवार को पानी स्टोरेज के लिए बनाई गई डिग्गियों का उद्घाटन पंजाब के पोलटेक्रिक सचिव व राज्य मन्त्री मेजर भूपेन्द्र सिंह ढिल्लों ने अपने कर - कमलों द्वारा किया तथा कॉलेज प्रांगण में कॉलेज के समस्त स्टाफ के साथ श्री ढिल्लों ने लोहड़ी का पर्व मनाया तथा वहां पर उपस्थित सभी को लोहड़ी व मकर संक्रांति की बधाई दी। कॉलेज की ङ्क्षप्रसीपल डॉ. इन्दिरा अरोड़ा ने बताया कि कॉलेज के प्रांगण में पिछले 30 वर्षों से बन्द पड़ी पानी की डिग्गियों को साफ व रिपेयर करवाकर दौबारा आरम्भ किया गया है। पंजाबी विभाग की लैक्चरार डॉ. अमृतपाल कौर ने बताया कि दिन प्रति दिन पैदा हो रही जल समस्या को लेकर इन डिग्गियों को शुरू किया गया है तथा इन डिग्गियों में वाटर सप्लाई के साथ-साथ नहर का पानी भी स्टोर किया जाऐगा ताकि कॉलेज के प्रांगण में लगे पेड़-पौधों के लालन-पालन के लिए पानी की कमी न हो सके। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों कॉलेज के प्रांगण में एक हजार से ज्यादा पौधों का रोपण किया गया है। इस अवसर पर कॉलेज के उप-प्रधान गुरदयाल सिंह, सह-सचिव नीरज जिन्दल, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी, सदस्य अरूण जिन्दल व सुरजीत सिंह , निजी सचिव सुखवीर सिंह के अलावा कॉलेज का स्टाफ उपस्थित था।

डबवाली में नगर पालिका का बहुमत कांग्रेस के पक्ष में-अशोक तंवर

डबवाली-सिरसा जिले के सांसद अशोक तंवर ने डबवाली के कांग्रेस समर्थित नगर पार्षदों को नसीहत दी है कि वे स्वार्थ की राजनीति का त्याग कर पार्टी हित में कार्य करे। मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी डा. केवी सिंह के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि डबवाली में नगर पालिका का बहुमत कांग्रेस के पक्ष में आया है। अगर कांग्रेसी पार्षद चाहेंगे तो डबवाली नगर पालिका का दोबारा प्रधान भी कांग्रेस पार्षदों में ही होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे शीघ्र ही नगर पार्षदों की एक बैठक लेंगे और उन्होंने एकजुट करने का प्रयास करेंगे।नगर पालिका प्रधान पद के लिए एक दूसरे की टांगों खींच रहे नगर पार्षदों को नसीहत देते हुए युवा सांसद ने कहा कि जनता ने उन्होंने विकास कार्य करवाने के लिए चुन कर भेजा है वे कुर्सी की लड़ाई को भूल कर जनता के हित के लिए कार्य करे।
सांसद अशोक तंवर ने कहा कि डबवाली में ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र करवाया जायेगा। इसके लिए वे डा. केवी सिंह से मिल कर कार्य कर रहे हंै। आज यहां सिरसा रोड़ पर डा. केवी सिंह के कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डबवाली में फाटक बंद रहने के कारण लगने वाला जाम एक बड़ी समस्या है जिसके लिए ओवरब्रिज का निर्माण अति आवश्यक है इसके शीघ्र निर्माण के लिए वे प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि राजमार्ग चार लेन का बनाने के कारण ओवरब्रिज के नक्शे में बदलाव आया है जिस कारण इसके तकनीकी पहलुओं को पूरा करने के लिए इसके निर्माण कार्य में देरी हो रही है। उन्होंने कहा डबवाली ओवरब्रिज को शीघ्र बनाने की मांग उन्होंने बढ़ते कदम रैली में मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी। मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य करवाने का आश्वासन दिया है।
उन्होंने पत्रकारों से सवालों का जवाब देते हुए बताया कि राजकीय कालेज के नये भवन के निर्माण के लिए तकनीकी तौर पर हरी झंडी मिल चुकी है। उन्होंने इसके लिए पैसा भी जारी हो गया है शीघ्र ही भवन का निर्माण कार्य आरंभ करवाया जायेगा।
युवा सांसद ने बताया कि सरकार के लिए किसान हित सर्वपरि है। भूमि के अर्जन के समय किसानों को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा मिले इसके लिए पुख्ता प्रबंध किये गये है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में किसान को 82 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया है। इस मौके पर पत्रकारों द्वारा यूरिया की किल्लत का मामला उठाये जाने पर उन्होंने बताया कि सिरसा जिले में पांच रैक लग चुके है और किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन को कड़े निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि यूरिया की खेप को बढ़ाने के लिए वे संबंधित विभाग के बात भी कर रहे है। इस मौके पर कांग्रेस के जिला प्रधान मलकीत सिंह खोसा, ब्लाक प्रधान जगसीर सिंह मिठड़ी, शहरी प्रधान पवन गर्ग, संदीप चौधरी, वेदपाल डांगी, कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान प्रकाश बांसल, बख्तावर मल दर्दी, विनोद बांसल, केशव शर्मा जगदीप सूर्य, रमेश बागड़ी, दीपक बाबा सहित भारी संख्या में कांगे्रस कार्यकत्र्ता मौजूद थे। इसके उपरांत सांसद खालसा स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। बच्चों को आशीष देने के साथ-साथ उन्हें पुरस्कार दे कर सम्मानित किया। इस मौके पर डा. इकबाल सिंह पन्नू, राम सिंह चहल, रणजीत सिंह वकील, डा. एस.एस. गुलाटी, सतीश जग्गा व संजय मिढ़ा सहित भारी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

बुधवार, 12 जनवरी 2011

भाखड़ा नहर में गिरी गाय को गांववासियों द्वारा सकुशल बाहर निकला

डबवाली-उपमण्डल के गांव खोखर से गुजरती हुई भाखड़ा नहर में गिरी गाय को गांववासियों द्वारा सकुशल बाहर निकालकर नेक काम किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खोखर गांव से गुजरती हुई भाखड़ा नहर में आज प्रात: के समय अचानक एक गाय फिसल जाने से नहर में गिर गई। वहां से गुजर रहे प्रेम कुमार नामक युवक को इसका पता चलने पर उसने शोर मचाते हुए तुरंत इसकी सूचना गांववासियों को दी। जिस पर उत्साही युवकों काली सिंह, गोशी, सीता सिंह व अन्य लोगों ने नहर के तेज प्रवाह की चिंता न करते हुए बहती हुई गाय को गांव पन्नीवाला रूलदू के पास से सकुशल बाहर निकाल लिया।

राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानन्द पर एड्स जनजागरूकता रैली निकाली

डबवाली- स्थानीय कॉलोनी रोड़ स्थित भगवान श्री कृष्ण कॉलेज ऑफ ऐजूकेशन (बी. एड. महिला महाविद्यालय) की छात्राओं ने राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस पर रैड रिब्बन कल्ब की ईंचार्ज सुशीला हुड्डा के नेतृत्व में एड्स जनजागरूकता अभियान के तहत जनजागरूकता रैली निकाली। उक्त रैली को बी. एड. कॉलेज के प्रांगण से हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन कुमार अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उनके साथ भगवान श्री कृष्ण कॉलेज ऑफ ऐजूकेशन प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता एडवोकेट उपस्थित थे। एड्स जनजागरूता रैली कॉलेज प्रांगण से आरम्भ होकर पूरे नगर की परिक्रमा करने के बाद कॉलेज प्रांगण में जाकर सम्पन्न हुई। आमजन को एड्स जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए छात्राओं ने अपने हाथों में स्लोग्र लिखी तख्तीयां पकड़ी हुई थी। जिस पर लिखा था कि प्यार फैलाऐं-एड्स नहीं तथा एड्स की मार-करे लाचार। कॉलेज छात्राओं ने नशे तथा इस भयंकर बीमारी से बचने के लिए अपनी आवाज़ बुलन्द की। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पूनम गुप्ता ने बताया कि आज का युवा वर्ग नशे व एड्स जैसी बीमारी से ग्रसित होता जा रहा है तथा इससे बचाव के लिए युवा वर्ग तथा आमजन को जागरूक होना चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज का टीङ्क्षचग व नॉन टीङ्क्षचग स्टाफ भी मौजूद था।

लोगों ने एक यूरिया खाद के भरे ट्रक को काबू किया

डबवाली- बीती रात उपमण्डल के गांव जोगेवाला में लोगों ने एक यूरिया खाद के भरे ट्रक को काबू कर लिया। जबकि दूसरे खाद से भरे ट्रक को ड्राईवर भगा ले जाने में सफल हो गया। गांववासियों ने इसकी सूचना थाना शहर पुलिस को दी। मौका पर पहुंचे थाना प्रभारी बलवन्त ङ्क्षसह जस्सु ने खाद से भरे ट्रक को ड्राईवर सहित अपने कब्जे में लेकर थाना शहर में ले आए। जोगेवाला सोसाईटी के सदस्य जग्गा ङ्क्षसह ने बताया कि बीती रात साढ़े 9 बजे के करीब इसे सूचना मिली कि गांव की सोसाईटी में यूरिया खाद से भरे दो ट्रक आए हैं और जब वह सोसाईटी के कार्यालय में पहुंचा और सचिव बीकर ङ्क्षसह को इसकी सूचना दी। मौका पर पहुंचे सचिव बीकर ङ्क्षसह ने बताया कि यह यूरिया खाद के ट्रक हमारी सोसाईटी के नहीं तो उन्होंने ट्रक ड्राईवर बलवन्त से पूछा तो उसने बताया कि दोनो ट्रक जोगेवाला की सोसाईटी के हैं। इतने में गांव के ओर लोग भी जमा हो गए तभी वहां डबवाली की स्थानीय फर्म हन्स राज हमेश कुमार पक्केवाले के मालिक भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि यह खाद से भरे ट्रक उनके हैं और गल्ती से गांव जोगेवाला आ गए हैं लेकिन गांववासी भड़क गए और खाद से भरे ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। जबकि दूसरा ड्राईवर ट्रक को भगा ले गया। इस बारे में जब थाना शहर प्रभारी बलवन्त ङ्क्षसह जस्सु से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि रात 10 बजे के करीब उनके पास गांववासियों का फोन आया था और उन्होंने खाद को अपने कब्जे में ले लिया था। लेकिन पूरी छानबीन करने के पश्चात खाद के ट्रक को सही पाया गया। फर्म हन्स राज हमेश कुमार द्वारा प्रस्तुत बिल सही पाए जाने पर ट्रक उक्त फर्म को सौंप दिया गया।

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP