IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

बुधवार, 17 अगस्त 2011

खुद अपनी कब्र खोद रही है सरकार

भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे के अभियान की आवाज को दबाने के लिए सत्ताधारी यूपीए की प्रक्रिया और कार्रवाई से उसके थिंक टैंक का मानसिक दिवालियापन सामने आ गया है। मुझे पता नहीं है कि सरकार में पर्दे के पीछे क्या चल रहा है। लेकिन दिल्ली और देश के दूसरे हिस्सों में अन्ना के समर्थकों पर जिस अभूतपूर्व तरीके से धावा बोला गया उससे साफ है कि सरकार गंवा चुकी चीजों को पाने के लिए बेसब्र है। हालांकि उसे इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है कि आगे कैसे बढ़ा जाए। ऐसा करके सरकार न सिर्फ अन्ना के व्यक्तित्व को 'लार्जर दैन लाइफÓ बना रही है, बल्कि इस मामले में अब तक किनारे से तमाशा देख रहे लोगों को भी अन्ना के खेमे में जाने के लिए मजबूर कर रही है।
अन्ना के जनलोकपाल बिल के कई प्रावधानों को लेकर मेरे भी मन में पूर्वाग्रह हैं। उन मुद्दों पर अरविंद केजरीवाल से मेरी लंबी चर्चा भी हुई है। यह विचार-विमर्श इस मुद्दे पर था कि प्रावधानों को हकीकत में लागू करना संभव है या नहीं। हालांकि, इस प्रक्रिया में मुझे ऐसा लगा कि इसे और परिष्कृत किया जा सकता है। उचित विचार-विमर्श इन मतभेदों को दूर किया जा सकता था और एक विश्वसनीय व व्यावहारिक बिल संसद में पेश किया जा सकता था। लेकिन सरकार ने अप्रैल में छल से अन्ना हजारे का अनशन तुड़वा दिया। उस समय सरकार ने जॉइंट ड्राफ्टिंग कमिटी बनाने का वादा किया और निर्लज्जता से अपनी कुटिल चालों को चलना शुरू कर दिया।
मैं पहले भी बहुत बार कह चुका हूं कि इस सरकार पर भरोसा नहीं किया जा सकता। जब सरकार ने यह वादा किया था कि वह सिविल सोसायटी के सदस्यों के साथ मिलकर मजबूत लोकपाल बिल पर काम करेगी तब क्यों? क्योंकि इस सरकार में बहुत से ऐसे लोग हैं जो बहुत ज्यादा होशियार हैं और सोचते हैं कि उनके अलावा और कोई नहीं है जो इस मुद्दे का हल कर सके। लेकिन ऐसा उस समय तो हो सकता था जब देश में 24&7 मीडिया का युग नहीं था, और न ही सोशल मीडिया इतने बड़े पैमाने पर मौजूद था। खास बात यह है कि यह सोशल मीडिया से जुड़े लोगों की भीड है, जो इतनी होशियार है कि अपने तीखी कॉमेंट्स से गहरा वार कर सकती है। इसलिए यह स्वाभाविक था कि इन्हें समय से पहले अलग कर दिया जाए।
पिछले दो दिनों में सरकार ने जिस तरह से काम किया है, उससे साफ झलकता है कि सरकार में हताशा बढ़ रही है। कोई भी यह समझ सकता है कि स्वतंत्रता दिवस के आसपास सुरक्षा और आतंकी खतरे के मद्देनजऱ वैसे ही हालात काफी गंभीर रहते हैं, लेकिन सरकार ने जो किया वह निहायत ही बेवकूफाना है। कोई भी यह कह सकता है कि तीन दिन में अनशन समाप्त कर दिया जाए और अनशन स्थल के पास 50 से ज्यादा कारें एकत्र न हों? भगवान के लिए यह समझने की कोशिश कीजिए कि यह बड़े पैमाने का व्यापक विरोध-प्रदर्शन है। और ऐसा नहीं है कि इस विरोध-प्रदर्शन का फैसला अचानक से किया गया। इस विरोध-प्रदर्शन की तारीख का महीनों पहले ही ऐलान किया जा चुका था और सरकार के पास पर्याप्त समय था कि वह प्रदर्शन की जगह और दूसरे व्यवस्थाओं के बारे में फैसला करती।
सरकार के प्रति निराशाजनक चिंता और अधिक बढ़ गई क्योंकि दो दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी ने अन्ना पर पूरी तरह से बेतुका पर्नसल अटैक किया था। उनके वाकपटु प्रवक्ता (जिन्हें कैबिनेट फेरबदल में मंत्री बनाए जाने की कवायद थी लेकिन पिछले कुछ ही महीनों के भीतर हुए फेरबदल में दोनों बार वे नहीं बन सके) को अन्ना को करप्ट बताने के लिए मजबूरी में 8 साल पुरानी रिपोर्ट निकलवानी पड़ी।
ये पूरी की पूरी चाल खुद सरकार के ही मत्थे पड़ गई और इस बात का अहसास सरकार को तब हुआ जब हर कोई कांग्रेस के इस वक्त्व्य के खिलाफ जली-कटी सुनाने के मूड में आ गया। यहां तक कि बड़बोले दिग्विजय सिंह ने भी कहा कि अन्ना के खिलाफ कुछ है ही नहीं। लेकिन, हमेशा की तरह, उन्होंने खुद ही अपनी बात काट डाली और कहा कि अरविन्द केजरीवाल करप्ट हैं। मुझे यह कहने में कोई हर्ज नहीं है कि अगर अरविन्द करप्ट हैं तो इस देश में कोई भी व्यक्ति साफ-सुथरा नहीं है।
यह वह समय है जब सरकार को यह पता चल चुका है कि या तो उसके विभागों की गंदी चालबाजियों के दिन पूरे हो गए हैं या फिर उन्हें अपनी रणनीति बदल लेने की जरूरत है। जब करप्शन के कैंसर को नियंत्रित करने के लिए आंदोलन चल रहा है, तो इसे राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रयोग किया जा सकता है। सिर्फ कुछ लोगों के लालच के चलते आंदोलन को कुचलने के लिए पुलिस राज्य में कन्वर्ट हो जाना उन लोगों को एकदम पृथक ही करेगा। इस सरकार ने करप्शन रोकने के लिए कुछ विश्वसनीय कर गुजरने के सुनहरे मौके को गंवा दिया है। किसी अत्याचारी राज्य की तरह काम करने से यह खुद अपनी ही कब्र खोद रही है।

अन्ना की आंधी पंहुची डबवाली,रोष प्रदर्शन किया

डबवाली (यंग फ्लेम) अन्ना हजारे की गिरफ्तारी की खबर जैसे ही फैली भारी संख्या में उनके समर्थक सड़कों पर उतरने लगे। जो सड़कों पर नहीं उतर पाए उन्होंने इंटरनेट के जरिए अपने गुस्से और अन्ना के प्रति समर्थन का इजहार किया। जहां पूरे देश में अन्ना की आंधी चल रही है वहीं डबवाली में भी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के समर्थन में लोग सड़कों पर उतर आए है और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए मुख्य बाजार से काफीले के रूप में सड़कों से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने एसडीएम मुनीश नागपाल के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्ना हजारे उनके समर्थकों को गैरकानूनी से हिरासत से रिहा करने लोगों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करने की मांग की गई। भ्रष्टाचार के खिलाफ जनआंदोलन चला रहे गांधीवादी नेता अन्ना हजारे उनके समर्थकों के खिलाफ जिस प्रकार से दमन की कार्यवही की जा रही है उससे हम देशवासी बेहद आहत है। भ्रष्टाचार देश के लिए कलंक है। ऐसे में भ्रष्टाचार मिटाने वाले अन्ना हजारे ने जो जन लोकपाल बिल पेश किया है उसे संसद में मंजूर करने की मांग की। इस मौके पर वियोगी हरि शर्मा, राम कुमार सोनी, राजेश हाकू, संजीव शाद, हरि प्रकाश शर्मा, जितेंद्र खेरा, सुभाष सेठी, सतीश जैन अन्य लोग ने रोष मार्च में हिस्सा लिया।



शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव प्रचार पकडऩे लगा जोर

जगसीर सिंह मांगेआना शुरूआती दौर में बढ़त की ओर
डबवाली (यंग फ्लेम) शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव हेतु प्रचार धीरे-धीरे जोर पकडऩे लगा है हालांकि अभी तक एक माह का समय चुनाव में है। एसजीपीसी प्रत्याशी जगसीर सिंह मांगेआना जिन्हें इनेलो का समर्थन प्राप्त है, शुरूआती बढ़त हासिल करते जा रहे है इनेलो यहां संगठनात्मक रूप से बेहत मजबूत मानी जा रही है तथा इनेलो कैडर ने जगसीर सिंह मांगेआना की प्रचार मुहिम को पूरी तरह से संभाल लिया है इसी कड़ी में गुरजीत सिंह पार्षद, महावीर सहारण व गुरचरण सिंह नंबरदार के नेतृत्व में जीटी रोड क्षेत्र में गहन जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। इस अवसर पर साधु सिंह गिल रिटायर्ड ईटीओ, मा. अजमेर सिंह, हरचरण सिंह बराड़, धन्ना सिंह, प्रेम कटारिया, मा. गुरमीत सिंह, कुलदीप सिंह कंडा, दर्शन सिंह मान, सुखजिंद्र सिंह काला जापानी, अवतार सिंह इलेक्ट्रिशयन भी मौजूद थे। इनेलो कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मौजूद मतदाताओं की जानकारी जुटाई वहीं एसजीपीसी प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह टैक्टर पर मोहर लगाने हेतु आग्रह भी किया। वरिष्ठ इनेलो नेता गुरजीत सिंह व महावीर सहारण ने बताया कि डबवाली शहर के अधिसंख्यक मतदाताओं से सम्पर्क स्थापित करने के बाद एक बात स्पष्ट रूप से उभर कर सामने आ रही है कि सिक्ख धर्म के प्रचार-प्रसार के कार्य को शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ही बखूबी निभा सकती है। इसलिए मतदाता शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रत्याशी जगसीर सिंह मांगेआना के पक्ष में ही भारी तादाद में मतदान करने का मन बना रहे है।

मंगलवार, 16 अगस्त 2011

उपचुनाव में कांग्रेस की साख दाव पर:-महंगाई, भ्रष्टाचार, भूमि अधिग्रहण तथा हिसार की अनदेखी का मुद्दा डूबो सकता है कांग्रेस की लूटिया

चुनाव से पहले ही इनैलो हुई भारी
डबवाली (यंग फ्लेम) प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के अचानक निधन से रिक्त हुई हिसार संसदीय सीट के होने वाले उपचुनाव में कांगं्रेस की साख दाव पर लगी है। प्रदेश में चहूं और हत्या लूट, डकैती व अपहरण, चोरी तथा चैन स्नैचिंग की घटनाओं में जबरदस्त इजाफा होने से पहले से ही मुश्किलों में गिरी मौजूदा प्रदेश की कांग्रेस सरकार का इन उपचुनावों में पार पाना बेहद मुश्किल होगा। हाल ही में चल रहे संसद सत्र में जिस तरह विपक्षी दलों ने हरियाणा सरकार को ससंद के दोनों सदनों में घेरने का प्रयास किया है। उससे मौजूदा प्रदेश सरकार की काफी छछीलेदारी हुई है। दूसरी और लगातार बढ़ता हुआ भ्रष्टाचार तथा भूमि अधिग्रहण का मामला भी कांग्रेस सरकार की साख को निरन्तर घटाने में अहम भूमिका निभा रहा है। महंगाई का बढ़ता हुआ तांडव लगातार प्रदेश की जनता को परेशान और हैरान कर रहा है। सरकार की यही सब मौजूद नाकामिया हिसार के लोकसभा उपचुनाव में मौजूदा प्रदेश सरकार की पीठ में कील ठोंकने के लिए तैयार है। हालांकि अभी चुनाव आयोग ने चुनावों की तिथि मुकरर नहीं की है। लेकिन विपक्षी दल अभी से हिसार उपचुनावों की तैयारी मेें जूट गए है। स्व: भजन लाल हिसार संसदीय सीट से हजकां की टिकट पर चुनाव लड़ संसद में पहुंचे थे। उनकी अचानक हुई मौत के बाद रिक्त हुई हिसार संसदीय सीट से हजकां भी ताल ठोंकने के लिए तैयार है। हालांकि हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया और न ही अभी यह कहा है कि उनके परिवार में से कौन सा व्यक्ति चुनाव लड़ेगा। दूसरी और भजन लाल के ज्येष्ठ पुत्र एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री चन्द्रमोहन भी बीतेे दिनों यह ब्यान दे चुके है कि वह अभी भी कांग्रेस में आस्था रखते है। उन्होंने यह भी कहा था कि कांग्रेस यदि मौका देगी तो वह चुनाव भी जरूर लड़ेंगे लेकिन इस ब्यान के कुछ समय बाद पंचकूला स्थित चौधरी भजन लाल के निवास पर हुई चन्द्रमोहन और अजय चौटाला की गुप्त बैठक में राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया। खबर यह भी उडी कि हिसार संसदीय उपचुनावों में इनैलो कोई भी गुल खिला सकती है। वैसे भी इनैलो हिसार में भारी पड़ती आ रही है। पूर्व के उपचुनावों पर यदि नजर डाली जाएं तो इनैलो ने चार बार संसदीय उपचुनावों में जीत हासिल की है। हालांकि उस क्षेत्र में उस समय कांग्रेस में रहे चौधरी भजनलाल का ही दब दबा रहा और कांग्रेस ने भी कई बार जीत अपनी झोली में डाली। लेकिन इस बार दृश्य बिल्कुल अलग है। हजकां के गठन से पहले हिसार में कांग्रेस ने चूंकि अपने दम पर कोई चुनाव नहीं लड़ा। इस बार वहां हजकां भी कांग्रेस को परेशान कर रही है। वहीं इनैलो ने भी राजनीतिक तौर पर अपनी उपस्थिति जबरदस्त रूप से दर्ज करवाई। हैरानी की बड़ी बात है कि इनैलो में रहे पूर्व मंत्री संपत सिह कांग्रेस में जाने के बाद खुद को हिसार के उपचुनावों से यह कहकर अलग कर चुके है कि वह और उनके परिवार को कोई भी व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ेगा। कांग्रेस का विरोधी खेमा भी मौजूदा हुड्डा खेमा को पछाडऩे में लगा है। सरकार के पास केवल विकास का मुद्दा है। जिसके दम पर वह चुनाव लडेगी। मगर विकास केवल रोहतक जिले तक सीमित रहा। यह बात पिछले काफी समय से हरियाणा की राजनीतिक गलियारों में घूम रही है। लेकिन विपक्ष के पास कई ऐसे मुद्दे है जो इन चुनावों में सरकार को पटकनी दे सकते है। खास कर इनैलो ने जिस तरह हिसार में संगठन को मजबूती दी है उससे आने वाले चुनावों में इनैलो को ही लाभ मिलेगा। हजकां और कांग्रेस आपसी फूट का शिकार है। इसमें कोई दोराएं नहीं है। कांग्रेस खेमे की सबसे बड़ी परेशानी तो प्रत्याशी को लेकर ही है। कांग्रेस के पास हिसार में ही कोई दमदार प्रत्याशी नहीं है। जबकि हजकां भी इस दोहराएं पर खड़ी है। लेकिन इनैलो के पास मजबूत प्रत्याशी की कोई कमी नहीं है। उप चुनावों में हुई जीत और हार ही अगली सरकार तय करेंगे इसमें भी कोई दोराएं नहीं है।

सरदार गुरदेव सिंह शांत फांऊडेशन ने पौधे लगाकर मनाया आजादी दिवस

डबवाली (यंग फ्लेम) स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नवगठित समाजसेवी संस्था सरदार गुरदेव सिंह शांत फांऊडेशन ने नगर सुधार मंडल पार्क में वन महोत्सव मनाया। अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शहर कांग्रेस डबवाली के पूर्व अध्यक्ष श्री नवरतन बांसल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। जिन्होने पार्क में पौधा लगाकर फांऊडेशन के समाजसेवी कार्यों की शुरूआत की। इस अवसर पर श्री नवरतन बांसल ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी डबवाली नगर सुधार मंडल के संस्थापक चेयरमैन स्व: सरदार गुरदेव सिंह द्वारा शहर के विकास में डाले योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन देश, समाज शहर को समर्पित रहा और वह अपने जीवन के अंतिम क्षणों तक समाज कार्यां में जुटे रहे। उन्होने श्री शांत के नाम से गठित सरदार गुरदेव सिंह शांत फांऊडेशन के सराहनीय कदम बताते हुए उम्मीद जताई कि यह संस्था स्व: श्री शांत के अधूरे कार्यों को पूरे करते हुऐ समाजसेवा शहर के विकास में अपना भरपूर योगदान डालेगी। सरदार गुरदेव सिंह शांत फांऊडेशन के संयोजक इकबाल सिंह शांत ने बताया कि उनके पिता की स्मृति में गठित यहां यह फांऊडेशन समाजसेवा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं निभाऐगा, वहीं उनके पिता स्व: सरदार गुरदेव सिंह शांत की सोच के अनुरूप शहर के सुदृढ़ बहुपक्षीय विकास के लिए जल्दी ही में आम जनता के सहयोग से एक लोक लहर चलाई जावेगी।
उन्होने घोषणा की कि फांऊडेशन द्वारा आगामी दिसंबर माह में विश्व स्त्तरीय समाजसेवी संस्था रोको कैंसर के सहयोग से डबवाली में एक कैंसर चैकअप का एक विशाल कैंप लगाया जाऐगा। जिसमें महिलाओं के स्तन कैंसर की निशुल्क जांच की जावेगी। इस अवसर मौजूद शहर की विभिन्न प्रमुख शख्सीयतों के इलावा स्व: सरदार गुरदेव सिंह शांत की बहन मूर्ति देवी ने भी पौधा लगाकर आजादी की वर्षगांठ मनाई। जिनमें वरिष्ठ पत्रकार फतेह सिंह आजाद विजय वढ़ेरा, डबवाली प्रैस क्लब के अध्यक्ष राजीव वढ़ेरा, हरियाणा पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष वासदेव मेहता, अखिल भारतीय बावरीया समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजिंदर सिंह देसूजोधा, युवा रक्तदान सोसायटी के संस्थापक सुरिंदर सिंगला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबू राम प्रजापत, मैडीकल प्रैक्टीशनर ऐसोसिऐशन मुक्तसर के अध्यक्ष डा: मनजिंदर सिंह सरां, प्रसिद्व रंगकर्मी संजीव शाद, अध्यापक नेता शीशपाल, जसविंदर सिंह भाटी, जतिंदर सिंह सूर्या, कुलदीप सिंह हैप्पी सूर्या, सर्वजीत सिंह राजा, राजिंद्र मिड्डा, सावन वाल्मीक, युवदीप शांत शुभदीप शांत भी मौजूद थे।

शुक्रवार, 12 अगस्त 2011

जगसीर सिंह मांगेआना ने किया नामांकन

डबवाली (यंग फ्लेम) शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों में दिन-प्रतिदिन तेजी रही है। इसी के चलते आज शिरोमणी अकादी दल (बादल) के प्रत्याशी जगसीर सिंह मांगेआना ने आज अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इससे पूर्व उन्होंने डबवाली की स्थानीय अनाज मंडी में एक जन सभा का भी आयोजन किया गया। इस जनसभा में पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र सिंह पिहोवा, जिला परिषद के चैयरमेन डॉ. सीताराम, रानियां के विधायक कृष्ण कम्बोज, हरबंस सिंह हैबूआना, नामधारी सभा सचिव राजेंद्र सिंह आदि ने जन सभा को संबोधन किया इनेलो समर्थित प्रत्याशी जगसीर सिंह मांगेआना को अधिक से अधिक मतों से वियजी बनाने की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए जसविंद्र सिंह पिहोवा ने कहा कि अलग गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की मांग सिखों की धार्मिक भाईचारे में फूट डालने वाली है। जिसे कांगे्रस सरकार की औछी निति के तहत आवाज उठाई जा रही है क्योंकि कांग्रेस नहीं चाहती की सिख कौम एकत्रित होकर एक संगठित रूप में उभर सके। कांग्रेस की हमेशा यही निति रही है कि फूट डालों और राज करो। इसलिए सभी सिख भाईयों ने इस मांग को दरकिनार करते हुए शिरोमणी अकाली दल (बादल) के प्रत्याशी इनेलो समर्थक जगसीर सिंह मांगेआना को विजयी बनाकर शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी का सदस्य बनाए ताकि बादल चौटाला साहब के हाथ मजबूत हो।







दोहरे हत्याकांड की दोबारा हुई जांच

डबवाली (यंग फ्लेम) उपमंडल के गांव देसूजोधा में 15 मई को 2011 को हुए हत्याकांड ने आज उस समय एक नया मोड ले लिया जब डीआईजी क्राईम ब्रांच के राज पाल सिंह ने दोनों पक्षों को बुलाकर केस की फिर सुनवाई की। क्योंकि हत्या में आरोपी पक्ष ने एक शिकायत पत्र लिखकर अपने आप को निर्दोष बताया था व डीएसपी बाबू लाल पर आरोप लगया था कि वह केस की पहरवी सही ढंग से नहीं कर रहे जिसके चलते आज स्थानीय रेस्ट हाऊस में डीआईजी राजपाल सिंह ने खुद आकर इस मामले की गहराई से छानबीन की व दोनों पक्षों के बयान कलमबंद किए। गौरतलब है कि गांव देसूजोधा मे जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने साथियों के सहयोग से अपने दोचचेरे भाईयों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्राप्त जानाकारी के अनुसार दर्शन सिंह मट्टू पूर्व कब्बडी खिलाड़ी व कौर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह का अपने चचेरे भाई नत्था सिंह पुत्र सपूरा सिंह वासी गुरूसर सैहनेवाला से पुश्तैनी जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। जिसको लेकर दोनो पक्षों में अदालत में मुकद्दमेबाजी चल रही थी। नत्था सिंह जमीन की पैमाईश के लिए पटवारी, कानूगों को लेकर पहुंचा था पर वह जमीन पर काबज दर्शन सिंह मट्टू पूर्व कब्बडी खिलाड़ी व कौर सिंह के विरोध के चलते उन्हें बिना पैमाईश के ही वापस लौटना पड़ा था। इस हत्याकांड के अभी भी चार अरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।










विक्की हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

ऐलनाबाद (यंग फ्लेम) पुलिस ने 3 अगस्त की रात्रि को कस्बा ऐलनाबाद के टिब्बी चौक क्षेत्र में एक युवक विक्की उर्फ सुनील पुत्र बिश्मबर निवासी ऐलनाबाद की हुई हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी गुरदेव सिंह उर्फ टीटू पुत्र जीत सिंह निवासी वार्ड नंबर चार ऐलनाबाद को आज अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। ऐलनाबाद थाना प्रभारी वीरेन्द्र फौगाट ने बताया कि 3 अगस्त को हुई इस घटना में घायल असगर अली पुत्र शंकर खां निवासी ऐलनाबाद की शिकायत पर करीब 10-11 लोगों के विरुद्ध भादसं की धारा 323, 302, 307, 147, 148, 149 व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि ऐलनाबाद पुलिस अब तक इस घटना के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पहले तीन आरोपी जो पकड़े गए थे, उनमें दलजीत निवासी प्रताप नगर, दिलराज निवासी ऐलनाबाद व मोली निवासी प्रताप नगर के नाम शामिल हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें उनके छुपने के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।







राखी बनाओं प्रतियोगिता आयोजित

डबवाली (यंग फ्लेम) राखी पर्व के उपलक्ष्य में नेहरू कॉन्वेंट स्कूल गांव अलीकां के प्रांगण में 'राखी बनाओÓ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के करीब 400 बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के लिए सभी बच्चों को अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया।
प्रथम ग्रुप में नर्सरी व यूकेजी कक्षा, द्वितीय ग्रुप में प्रथम व तीसरी कक्षा व तृतीय ग्रुप में चौथी कक्षा से सातवी कक्षा तक के विद्यार्थियों में यह प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें प्रथम ग्रुप में पहला पुरस्कार पाने वाले बच्चे हुस्नप्रीत कौर, यशिका, फतेह सिंह (कक्षा नर्सरी), द्वितीय पुरस्कार पाने वाले बच्चे आयुशी, योगिता व विश्वास (यूकेजी), तृतीय पुरस्कार पाने वाले यादेश, अनुज व हरसिमरन (यूकेजी) और सांत्वना पुरस्कार पाने वाले बच्चे संदीप, हरमन कौर (येकेजी) तथा द्वितीय ग्रुप में प्रथम पुरस्कार पुरस्कार पाने वाले बच्चे सुंरेंद्र,दूसरा पुरस्कार देव मैहता व ललीता, तीसरा पुरस्कार नरेंद्र, एकमजोत व सांत्वना पुरस्कार लखविंद्र, गुरविंद्र, प्राची, राजपाल, कृष ने प्राप्त किया। तृतीय ग्रुप में प्रथम स्नेहलता, द्वितीय भव्या, नवदीप, तृतीय यादविंद्र, सुखदेव व सांत्वना पुरस्कार कोहिनूर व रमनदीप ने जीता।
अंत में स्कूल की प्रिंसिपल सोना शर्मा व विजयंत शर्मा ने बच्चों को राख्सी पर्व का महत्व बताते हुए पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर निर्णायक मंडल की भूमिका मैडम किरण सिंगला व अंकिता सिंगला ने निभाई।

आनंदपुर साहिब में मिले बच्चे

कालांवाली (यंग फ्लेम)रविवार को कालांवाली से गायब हुए तीनों बच्चों का पता लग गया है। तीनों बच्चे सकुशल है तथा आज शाम तक वे कालांवाली पहुंच जाएंगे। तीनों बच्चों संदीप नागर, हरीष उर्फ भूषण तथा चरणजीत आनंदपुर साहिब में मिल गए हैं। जानकारी के अनुसार संदीप ने कालांवाली में रहने वाले अपने ताऊ मोहन लाल को गत दिवस फोन किया कि वे आंनदपुर साहिब में है। फोन आते ही बच्चों के परिजनों ने रोपड़ में रहने वाले अपने परिचित यादवेंद्र सिंह को फोन किया कि गायब बच्चे आनंदपुर साहिब में है, जो रोपड़ से नजदीक है। लिहाजा वह बच्चों को अपने पास रोपड़ ले जाए। यादवेंद्र सूचना मिलते ही आनंदपुर साहिब पहुंच गया तथा तीनों बच्चों को गुरुद्वारा के बाहर से बरामद करके रात को अपने साथ रोपड़ ले गया और आज सुबह वह रोपड़ से कालांवाली के लिए रवाना हो गया है। बच्चों ने बताया है कि वे माता वैष्णोदेवी घूमकर आए हैं तथा एक दिन आनंदपुर साहिब में बिताया। वे अपनी मर्जी से ही घूमने गए थे। बच्चों के सकुशल मिलने के बाद उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है। उल्लेखनीय है कि रविवार को तीनों बच्चे जैन समाज के धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे मगर वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी कालांवाली व आसपास में तलाश की मगर जब कोई सफलता नहीं मिली तो पुलिस थाने में सूचना दी। पुलिस भी चार दिन से बच्चों की तलाश कर रही थी मगर पुलिस को भी कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि पुलिस की टीम वैष्णो देवी भी गई थी।




ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है पुलिस

रोड़ी (यंग फ्लेम) गांव फग्गू में वाल्मीकि मंदिर के अंदर हुई हत्या की वारदात को सुलझाने के लिए रोड़ी पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। रोड़ी थाना प्रभारी कृष्णा यादव ने बताया कि हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए आज गांव फग्गू के कुछ ग्रामीणों से पूछताछ की गई है। गांव में जाकर लोगों से पता किया जा रहा है कि मृतक जीत सिंह पुत्र जागर सिंह की गांव के किन-किन लोगों से बोलचाल थी। वह किसके साथ रहता था और किस व्यक्ति से उसकी दुश्मनी थी। उल्लेखनीय है कि गत दिवस जीत सिंह निवासी कलालआना जिला बठिंडा पंजाब का शव वाल्मीकि मंदिर में पड़ा मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे जिस आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि जीत सिंह की हत्या किसने व क्यों की है।

हत्यारोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

रानियां (यंग फ्लेम) गांव ढुढियावाली में संपत्ति को लेकर अपनी मां की हत्या के आरोप में नामजद आरोपी महावीर व उसकी पत्नी राजबाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को आज ऐलनाबाद अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है। रानियां थाना प्रभारी हीरा सिंह ने बताया कि 10 अगस्त को गांव ढुढियांवाली में सम्पत्ति के बंटवारे को लेकर एक महिला कमला पत्नी इन्द्राज की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मृतका कमला के पति इंद्राज की शिकायत पर महावीर व उसकी पत्नी राजबाला के विरुद्ध भादसं की धारा 302 व 34 के तहत रानियां थाने में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में शिकायतकर्ता इंद्राज ने आरोप लगाया था कि 10 अगस्त को सुबह जब उसकी पत्नी कमला शोच के लिए गई तो उसके पुत्र महावीर व पुत्रवधू राजबाला ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। रानियां पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


वरिष्ठ नागरिक संघ ने किया पौधारोपण

डबवाली (यंग फ्लेम) गांव शेरगढ़ के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ नागरिक संघ के तत्वावधान में संघ के पूर्व प्रधान स्व. सहजिंद्र सिंह भाटी एवं पूर्व सदस्य ताराचंद अरोड़ा की स्मृति में वन महोत्सव मनाया गया। जिसमें संस्था के अध्यक्ष आत्माराम अरोड़ा, जसबीर सिंह भाटी, आचार्य रमे सचदेवा, सचिव शशिकांत शर्मा ने पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला एवं उनकी उपयोगिता के बारे विद्यार्थियों को जानकरी दी। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा इस विषय पर लेख कविताएं पढ़ी गई। मुख्याध्यापिका परमजीत भाटी ने सभी का धन्यावाद किया। अंत में यशपाल नरूला प्रौजेक्ट चेयरमैन ने संघ की और से सभी का धन्यावाद किया। इस अवसर पर दविंद्र पाल सिंह ने मंच संचालन बखूबी निभाया।

बुधवार, 10 अगस्त 2011

रंजिशन हमला, महिला घायल

डबवाली (यंग फ्लेम) स्थानीय वार्ड नं. 7, इंदिरा नगर निवासी एक महिला ने अपने पड़ोसियों पर घर में घुस कर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगया है। अस्पताल में उपचाराधी महिला जसविंद्र कौर पत्नी जग्गा सिंह ने अपने पड़ोसी काला सिंह उसके परिवार के सदस्यों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बताया कि वह बीती शाम अपने घर में परिवार के साथ बैठी थी कि काला सिंह, उसकी पत्नी मनजीत कौर के अलावा जस्सा सिंह, संदीप और प्रीती उसके घर में घुस आए और अचानक उन पर लाठियों से हमला कर दिया। जिससे उसकी बेटी हरप्रीत कौर और वह खुद घायल हो गई। उसने बताया कि काला सिंह की बेटी का कथित तौर पर किसी से प्रेम संबंध चल रहा है जिसके लिए उक्त लोग उसे जिम्मेदार ठहराते है। इसलिए उसी रंजिश के चलते उन्होंने उस पर हमला किया है। इस मामले की जानकारी थाना शहर पुलिस को दे दी गई है। थाना शहर पुलिस ने घायल महिला के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रोडवेज मे एक उपचुनाव होना चाहिए-किरमारा

डबवाली (यंग फ्लेम) हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ की गेट मीटिग हरियाणा राज्य परिवहन उपकेन्द्र डबवाली मे राज्य प्रधान दलबीर किरमारा की अध्यक्षता मे हुई।
गेट मीटिग के दोरान दलबीर किरमारा ने सफेदपोश लीडरो की पोल खोलते हुए कहा कि अगर इन नेताओ मे इतनी हिम्मत है तो ये अपने चुनाव चिन्ह पर चनाव लडे जिन्हे कर्मचारी चुनाव मे जिताएगे वही कर्मचारीयो का नेता होगा बाकि केवल अपनी डयुटी करे क्योकी हजारो नेता हरियाणा राज्य परिवहन मे अपना रौब कायम करना चाहते है। उन्होने कहा कि कई रोडवेज मे ऐसे नेता भी है जिनक ी प्राईवेट बसे रोडवेज के आगे धडल्ले से चल रही है। किरमार ने कहा रोडवेज मे एक उपचुनाव होना चाहिए। इस गेट मीटिग मे डबवाली से प्रधान जगदीश बिशनोई,रामेश कुमार,सुरेन्द्र कुमार,इन्द्रपाल व बलतेज सिंह ने अपने विचार रखे।















मां को उतार दिया मौत के घाट!

रानियां (यंग फ्लेम) गांव ढुडियांवाली में पुत्र तथा उसकी पत्नी द्वारा अपनी मां को गला दबाकर मारने का मामला सामने आया है। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय कमला देवी पत्नी इंद्राज आज सुबह घर के पिछवाड़े अचेत अवस्था में पड़ी थी। इन्द्राज का कहना है वह सुबह खेत से घर लौटा तो पत्नी घर के पीछे खेत में पड़ी हुई थी। उसने हिलाकर देखा तो वह मृत मिली।
उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी तो रानियां पुलिस मौके पर पहुंच गई। इन्द्राज ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि कमला को उसके बेटे महावीर ने अपनी पत्नी राजबाला के साथ मिलकर गला दबाकर मारा है। इंद्राज ने हत्या के पीछे जमीनी विवाद को कारण बताया है। इंद्राज का कहना है कि महावीर को उसकी दादी मामकोरी ने गोद ले रखा था उसकी 9 एकड़ जमीन भी महावीर के नाम लगवा दी थी। जमीन नाम होने के बाद महावीर व उसकी पत्नी राजबाला दोनों मिलकर अपने परिवारजनों को पीटने लगे जिससे घर में रोज कलेश होता था। रोज-रोज के झगड़े को देखते हुए महावीर की दादी मामकोरी ने 9 एकड़ जमीन को वापस अपने बेटे इन्द्राज के नाम पर करवा दी। इसी बात से महावीर अपने माता-पिता से खफा हो गया था। इंंद्राज का आरोप है कि उसी जमीन के चक्कर में महावीर ने पत्नी के साथ मिलकर कमला को मौत के घाट उतारा है। उधर आरोपी महावीर व उसकी पत्नी राजबाला का कहना है कि उन्होंने अपनी मां कमला को नहीं मारा है। उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने अपने आप को बेकसूर बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है। रानियां थाना प्रभारी हीरा सिंह ने बताया कि इंद्राज की शिकायत पर महावीर व राजबाला पर हत्या का केस दर्ज किया है और जांच की जा रही है।







ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटर साईकल सवार घायल

डबवाली (यंग फ्लेम) स्थानीय मलोट रोड पर स्थित पुराना बस स्टेंड के समीप टैक्टर की चपेट में आने से एक मोटर साईकल सवार युवक घायल हो गया। जिसे घालयावस्था में डबवाली के राजकीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड नं. 1 निवासी अमन कुमार पुत्र जोगिंद्र सिंह बीती शाम करीब साढे 8 बजे पुराने बस स्टेंड से अपने घर मोटरसाईकल पर आ रहा था कि अचानक सामने तेज गति से आ रहे एक टैक्टर चालक ने उसके मोटर साईकल में टक्कर मार दी। जिसके परिणाम स्वरूप अमन कुमार घायल हो गया और उसका मोटरसाईकल क्षतिग्रस्त हो गया। तभी वहां पर उपस्थित लोगों ने टैक्टर चालक को मौके पर ही काबू कर लिया और अमन को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल दाखिल करवाया।










इनेलो ने धरना देकर जताया रोष

ऐलनाबाद (यंग फ्लेम) वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग पेंशन वितरण में लगातार हो रही गड़बडिय़ों, बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी, बिजली पानी की कमी तथा लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था से क्षुब्ध इनेलो की स्थानीय इकाई ने आज यहां के पंचमुखी चौक पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना देकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भेजकर प्रदेश की हुड्डा सरकार को बर्खास्त करने की मांग भी की। धरने पर बैठे पूर्व मंत्री भागीराम, हलकाध्यक्ष अभयसिंह खोड, मोहनलाल झोरड़, शहरी अध्यक्ष डॉ. विनोद गोदारा व पालिकाध्यक्ष रघुबीर सिंह जांगड़ा ने कहा कि जब से सरकार ने पेंशन वितरण का कार्य एक्सिस बैंक व फिनो कंपनी को दिया है, तब से पात्र लोगों को पेंशन नहीं मिल रही है। पहले फिनो कंपनी ने पेंशन पात्र लोगों के एटीएम कार्ड बनाए गए जिसमें भारी अनियमितताएं सामने आ रही है, अब जबकि लोगों के एटीएम कार्ड बन गए तो अचानक फिनो कंपनी के कर्मचारियों ने कार्ड को मानने से इनकार कर दिया और पेंशन पात्र लोगों से सामान्य कागज पर ही अंगूठा निशान लेना शुरु कर दिया है। कई वार्डों में पिछली बार जिन लोगों को पेंशन बांटी गई उन्हीं लोगों के नाम इस बार लिस्ट में शामिल नहीं है। कई पात्रों को तो चार माह से पेंशन भी नहीं मिली।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने अगले एक सप्ताह के भीतर पेंशन वितरण का कार्य सुचारू नहीं किया तो आंदोलन के अगले कदम के तहत एसडीएम कॉम्पलैक्स का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर रूपचंद गोयल, पार्षद जगदीश नंबरदार, पार्षद हरभजनकौर, पार्षद रामचंद्र मौर्य, पार्षद सुखविंद्रकौर, पार्षद सिमरन अठवाल, मुरारीलाल पोहड़केवाला, प्रवीण फुटेला, अजय सरदाना, दलबीर धौकरवाल, सतपाल खोड, भूरटवाला के सरपंच सुरेंद्र खोड सहित कई अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित थे।

नाटक कर रहे हैं इनेलो नेता: गुम्बर
पालिका उपाध्यक्ष धर्मपाल गुंबर एवं वार्ड पार्षद अनिल भादू ने बताया कि शहर के करीब आधा दर्जन वार्डों में पेंशन वितरण का काम सुचारू रूप से जारी है और इनेलो नेता जान बूझकर नाटक करके प्रदेश सरकार को बदनाम कर रहे हैं और जनता को बरगलाकर उनकी भावनाओं से खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेंशन वितरण में हो रही मामूली गड़बडिय़ां सरकार की नहीं बल्कि फिनो कंपनी व एक्सिस बैंक की है, जिन्हें दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।












डेढ़ घंटे तक व्यक्ति लिफ्ट में ही फंसा रहा

सिरसा (यंग फ्लेम) लघुसचिवालय में सुविधा के लिए लगी हुई लिफ्ट दुविधा का कारण बन रही है। दो दिन से लिफ्ट में तीन लोग फंस चुके हैं जिनमें एक अधिकारी भी शामिल है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को एक व्यक्ति लघुसचिवालय की लिफ्ट में चढ़ गया मगर लिफ्ट चलने के कुछ देर बाद बीच में ही बंद हो गई। अंदर फंसे व्यक्ति के पास मोबाइल भी नहीं था ताकि वह किसी को फोन कर सके। लगभग डेढ़ घंटे तक व्यक्ति लिफ्ट में ही फंसा रहा। गर्मी के कारण उसका बुरा हाल हो गया। सौभाग्य से डेढ़ घंटे बाद लिफ्ट झटका खाकर नीचे आ गई। बाद में उसने शोर किया तो लोग मौके पर पहुंचे तथा उसे बाहर निकाला। लघुसचिवालय सूत्रों के अनुसार गत दिवस भी लिफ्ट में एक आला अधिकारी फंस गया था। गत दिवस ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का एक सेवादार भी इसी लिफ्ट में फंसा था। सवाल उठता है कि अधिकारियों के सामने इस तरह से लोग लिफ्ट में फंस रहे हैं तो कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।

सड़क हादसे में मजदूर की मौत

ऐलनाबाद (यंग फ्लेम) ऐलनाबाद मार्ग पर बीती रात सड़क हादसे में एक खेत मजदूर की मौत हो गई। मृतक सियासर उर्फ अंग्रेज मूल रूप से बिहार प्रांत का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार सियासर ऐलनाबाद में जमींदार सुबेग सिंह के खेत में मजदूरी करता था। बीती रात वह साइकिल पर सवार होकर कही जा रहा था कि रास्ते में किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि मजदूर की मौत किस वाहन की टक्कर से हुई है।

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP