IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

बुधवार, 23 दिसंबर 2009

अचानक सिलेण्डर से गैस रिसने के कारण खतरे की स्थिति उत्पन्न

डबवाली(सुखपाल)- स्थानीय वार्ड नम्बर 17 की भाटी अस्पताल वाली गली में स्थित एक मकान में गैस सिलेण्डर को बदलते समय गैस सिलेण्डर की पिन में आई खराबी के चलते खतरे की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार भाटी अस्पताल वाली गली निवासी डॉ. केवल कृष्ण अपने मकान के रसोईघर में गैस सिलेण्डर बदल रहा था कि अचानक सिलेण्डर की पिन अन्दर धंस गई। जिससे सिलेण्डर से गैस रिसने लगी। उन्होंने घबराहट में गैस सिलेण्डर को बाहर गली में निकाल दिया और तुरन्त फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को फोन पर सूचित किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा उनके द्वारा गैस सिलेण्डर की पिन को दुरूस्त करने पर गैस का रिसाव बन्द हुआ तो मौहल्लावासियों व डॉ. केवल कृष्ण के परिजनों ने राहत की सांस ली

पुलिस प्रशासन द्वारा स्थित रेल्वे फाटक पर यातायात को कन्ट्रोल करना,एक प्रशंसनीय कार्य

डबवाली(सुखपाल) -स्थानीय जीटी रोड पर स्थित रेल्वे फाटक पर यातायात को कन्ट्रोल करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस कर्मी तैनात कर जीटी रोड पर स्थित दुकानदारों व आमजन की मांगों को पूरा कर प्रशंसनीय कार्य किया है। वहां पर उपस्थित दुकानदार नरेश कुमार, देव कुमार, संजीव कुमार ने बताया कि फाटक बन्द होने वाहन चालक दोनों और बेतरतीब ढंग से अपना वाहन खड़ा कर देते थे। जिससे जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती थी और फाटक खुलने पर वाहन चालक एक-दूसरे आगे निकलने की होड़ में अपने वाहन एक-दूसरे के बीच फंसा देते थे। जिसके चलते कई बार वाहन चालकों के बीच झगड़े भी हुए। पुलिस प्रशासन द्वारा समस्या का समाधान करते हुए फाटक के दोनों ओर पुलिस कर्मी तैनात किए हैं। जिससे वाहन चालक अपने वाहनों को पक्तिबद्ध खड़े करते हैं तथा फाटक खुलने के पश्चात वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से होता है। जीटी रोड दुकानदारों व आमजन ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

मंगलवार, 22 दिसंबर 2009

अग्रिकाण्ड स्थल सर्व धर्म प्रार्थना सभा में अजय चौटाला सम्मिलित होंगे

डबवाली(सुखपाल) स्थानीय विधायक अजय चौटाला अग्रिकाण्ड स्थल पर आयोजित की जाने वाली सर्व धर्म प्रार्थना सभा में 23 दिसम्बर को सम्मिलित होंगे। यह जानकारी देते हुए स्थानीय इनैलो कार्यालय प्रभारी महेन्द्र डूडी व टेक चन्द छाबड़ा ने बताया कि विधायक अजय चौटाला इस दौरान अनाज मण्डी स्थित इनैलो कार्यालय में भी उपस्थित रहेंगे तथा डबवाली हल्का निवासियों की विभिन्न समस्याओं को सुनकर मौका पर ही निदान करने का प्रयास करेंगे।

अग्रिकाण्ड स्मारक स्थल पर आज दिवंगत आत्माओं की शान्ति हेतु रामायण पाठ का शुभारम्भ

डबवाली (सुखपाल)-अग्रिकाण्ड स्मारक स्थल पर आज दिवंगत आत्माओं की शान्ति हेतु रामायण पाठ का शुभारम्भ किया गया। तदोपरान्त स्मारक में विभिन्न स्कूलों के बच्चों में आग से बचाव पर ड्राईंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर वर्ग में 21 व 6 बच्चों ने भाग लिया। अग्रिकाण्ड पीडि़त संघ के प्रवक्ता विनोद बांसल ने बताया कि ड्राईंग प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में हरियाणा पब्लिक स्कूल के शुभम प्रथम, नेहरू सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के गुरप्रीत ङ्क्षसह द्वितीय तथा महावीर सनातन धर्म स्कूल के रणवीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ड्राईंग प्रतियोगिता के दूसरे वर्ग में एमएम स्कूल के छात्र लवप्रीत को पहला व राजकीय कन्या सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की छात्रा अन्जू बाला को दूसरा व हरियाणा पब्लिक स्कूल की छात्र शिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस ड्राईंग प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल की भूमिका ज्योति आर्ट के संचालक बलराम, ड्राईंग टीचर पालविन्द्र शास्त्री व सेवानिवृत अध्यापक राजपाल हन्स ने निभाई। प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता बच्चों को कल प्रात: आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाऐगा।

शिक्षा के मन्दिर को अपमानित करने वाले अध्यापक को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए

डबवाली(सुखपाल) डबवाली-बठिण्डा सड़क मार्ग पर स्थित गांव चक्क रूल्दू सिंह के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में स्कूली छात्रा से अश£ील हरकत करने वाले अध्यापक मेजर सिंह को निलम्बित करने व अन्य अध्यापकों के तबादले की मांग को लेकर स्कूल को लगाए गए ताले को उस समय खोल दिया गया। जब प्रशासन व शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों ने राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के अध्यापकों गुरनाम सिंह, गुरकर्म सिंह, रणजीत सिंह, दौलत राम, विक्रान्त सिंह, मलकीत सिंह व ज्ञान सिंह,सहित सभी का तबादला कर दिया। यह जानकारी देते हुए गांव के सरपंच दिपेन्द्र सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया है कि आरोपी अध्यापक मेजर सिंह को भी जल्द ही निलम्बित कर दिया जाऐगा तथा उपरोक्त विद्यालय में महिला अध्यापिकाओं की नियुक्ति भी्र अति शीघ्र कर दी जाऐगी। उपरोक्त मामले की जांच कर रही देसराज सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मालविन्द्र कौर से जब सम्पर्क किया गया तो उन्होंने दूरभाष पर बताया कि उन्होंने जांच के पश्चात जांच रिपोर्ट डीईओ हरबन्स सिंह सिद्धू को सौंप दी है। ग्राम पंचायत फल्लड़ के सरपंच नन्द सिंह, कुट्टी के सरपंच बोगा सिंह, पथराला के सरपंच लुधर सिंह ने संयुक्त रूप से पंजाब सरकार व शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि शिक्षा के मन्दिर को अपमानित करने वाले अध्यापक मेजर सिंह को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए तथा प्रदेश में कन्या विद्यालयों में केवल महिला अध्यापिकाओं को ही नियुक्त किया जाऐ ताकि भविष्य में ऐसी घिनौनी व शर्मनाक घटना की पुनावृत्ति न हो।

मानसिक तौर पर परेशान युवक ,परेशानी का सबब बना

डबवाली(सुखपाल) स्थानीय वार्ड 15 के निवासी मानसिक तौर पर परेशान युवक मीना बाजार में रहने वाले शर्मा परिवार के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है, मीना बाजार स्थित वैद्य आसानन्द वाली गली के हन्स राज शर्मा ने बताया कि वार्ड 15 निवासी युवक भगवान दास पुत्र नानू राम उनके भाई बिहारी लाल शर्मा जोकि इस समय काफी बीमार चल रहे हैं तथा वह न तो कुछ बोल सकते हैं और न ही चल सकते हैं। श्री शर्मा के मुताबिक उपरोक्त युवक निरन्तर चार दिनों से कभी देर रात्रि 12 बजे व कभी प्रात: 4 बजे उनके घर का दरवाजा खटखटा देता है तथा दरवाजा खोलने पर घर के अन्दर घुस जाता है एवं उनके भाई को परेशान करता है। आज भी इस युवक ने ऐसा ही किया। जब मौहल्लावासियों ने उसे घर से जाने के लिए कहा तो वह टस से मस नहीं हुआ। जब मौहल्लावासी उसे छोडऩे उसके घर गए तो उसके पड़ोसियों ने बताया कि भगवान दास निसन्तान है तथा इसके चलते यह कई दिनों से मानसिक तौर पर परेशान है। जब एकत्रित लोगों ने उसे ईलाज के लिए ले जाना चाहा तो वह वहां से भाग गया। प्रत्यक्षदॢशयों के अनुसार उक्त युवक की पत्नी भी मानसिक तौर पर परेशान रहती है। शर्मा परिवार ने प्रशासन से अपील की है कि उक्त युवक को अस्पताल में दाखिल करवाकर उसका बेहतर ईलाज करवाया जाऐ।

सोमवार, 21 दिसंबर 2009

शादी चुपके-चुपके

दो दोस्त बरसों बाद मिले।
' सुना था , तुमने अपनी प्रेमिका से चोरी - छिपे शादी कर ली थी। '
' ठीक सुना। '
' यह भी सुना था कि तुम दोनों शहर छोड़ कर भाग गए थे और फिर लड़की के मां - बाप ने तुम लोगों को पकड़ लिया था। '
' फिर क्या हुआ ?'
' होना क्या था , लड़की के मां - बाप मेरे घर में ही रहते हैं ताकि हम फिर न भाग जाएं। '
क्या आपके पास भी ऐसे मजेदार एसएमएस हैं , जो आप दूसरों के साथ बांटना चाहते हैं ? आप अपने एसएमएस हमें भेजिए। हम उसे यहां प्रकाशित करेंगे।

मैं चाहे शेव करूं या ना करूं....मेरी मर्जी

बॉय्ज ... क्या आपने शेव किया है , अगर नहीं तो हो सकता है कि आपको आलसी का खिताब मिल जाए। कम से कम वे महिलाएं ऐसा कर सकती हैं जो बॉलिवुड ऐक्ट्रेस मुग्धा गोडसे , नेहा धूपिया और मिनिषा लांबा की अपील मान रही हैं। सेफ्टी रेजर के मल्टी नैशनल ब्रैंड जिलेट के नए विज्ञापन में ये हसीनाएं अपील कर रही हैं कि पुरुषों को शेव करने के लिए प्रोत्साहित करें और जो रोज शेव नहीं करता वह आलसी है।
यह विज्ञापन कई कुछ पुरुषों को खटक गया है और उन्होंने बाकायदा जंग छेड़ दी है। ऑल इंडिया मैन्स वेलफेयर असोसिएशन नाम के एक संगठन ने इस विज्ञापन को ऐंटि मेल कैंपेन बताया है और इसके खिलाफ मुहिम शुरू की है , इंडिया में ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी। उन्होंने कंपनी से माफी मांगने की मांग की है और कहा है कि 4-5 दिनों में सही रिस्पॉन्स नहीं मिला तो सूचना प्रसारण मंत्रालय सहित सभी फोरम पर शिकायत की जाएगी।

सुष की एक और बेटी

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन और उनकी गोद ली हुई बेटी रिनी का प्यारा रिलेशन तो सभी ने देखा ही है और जो
इस बारे में नहीं जानते, उनके लिए 'मदर सुष्मिता' का पहलू जानने का एक और मौका है। दरअसल, पिछले दिनों सुष ने एक और बेटी को अडॉप्ट किया है। उनकी यह बेटी 3 महीने की अलीशा है। सुष कहती हैं कि वह काफी समय एक बेटी और अडॉप्ट करना चाहती थीं, लेकिन हाई कोर्ट के एक रूल के मुताबिक वह ऐसा कर नहीं सकती थीं। लेकिन कुछ समय पहले इस नियम के बदलने से कि पहली बेटी गोद लेने के बाद दूसरी बेटी को गोद नहीं लिया जा सकता, सुष ने दूसरी बेटी को अडॉप्ट करने में देर नहीं लगाई।
वैसे, अपनी बेटी के साथ सुष बहुत खुश हैं और अच्छी बात यह है कि उनकी पहली बेटी रिनी को भी उससे बेहद लगाव हो गया है। सुष बताती हैं कि अलीशा बेहद खुशमिजाज है और अभी तक उसने किसी को रात में ज्यादा परेशान नहीं किया है।

अभिनेत्री ब्रिटनी मर्फी का निधन

‘क्लूलैस’ जैसी हिट फिल्म देने वाली और ‘8 माइल’ से सुर्खियों में आई ब्रिटनी मर्फी का 32 वर्ष की आयु में 20 दिसंबर को निधन हो गया। मर्फी की मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। मर्फी ने मौत के पहले कोई सूचना नहीं छोड़ी है।

प्रवक्ता डेवोन गेल ने बताया कि ब्रिटिश पटकथा लेखक और मर्फी के पति सिमोन मोजेक के घर से कल सुबह आठ बजे लॉस एंजिल्स अग्निशमन विभाग को बुलाया गया। गेल मर्फी को अस्पताल ले जाने वालों में एक थे।

अधिकारी नोरमा आइसेनमैन ने बताया कि लॉस एंजिल्स पुलिस ने मर्फी की मौत की जाँच शुरू कर दी है। जाँच के लिए जाँचकर्ताओं को पश्चिम हॉलीवुड स्थित मर्फी के घर भेजा गया है।

दस नवंबर 1977 में अटलांटा में जन्मी मर्फी न्यूजर्सी में पली बढ़ी और अभिनय के लिए अपनी माँ के साथ लॉस एंजिल्स आ गईं। मर्फी का करियर 1990 के शुरुआत में टेलीविजन धारावाहिकों, विज्ञापन और फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिका से शुरू हुआ। मर्फी ‘गर्ल इनट्रप्टेड’, ‘क्लूलैस’ और ‘8 माइल’ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। (भाषा)

''खुशियों के रंग, मैरीलैण्ड के संग

डबवाली(सुखपाल)- स्थानीय सिरसा रोड पर मैरीलैण्ड कॉन्वेन्ट स्कूल में सलाना कार्यक्रम ''खुशियों के रंग, मैरीलैण्ड के संग का आयोजन किया गया। जिसमें टीवी स्टार मिस भूमिका मुम्बई ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यातिथि मिस भूमिका एवं स्कूल की अध्यक्ष श्रीमती निशी ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष ज्योति प्रज्ज्वलित करके की। तदोपरान्त स्कूल के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने ''मुझे माफ करना औम साईं राम, सबसे पहले लूंगा मैं मम्मी-डैडी का नाम एवं ''मईया यशौदा तेरा कन्हैया गीत पर नृत्य कर अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरे और स्कूल की जूनियर केजी कक्षा की नन्हीं बच्ची विशु शर्मा ने काली माँ का रूप धरकर ''जै काली मां जै काली भजन पर नृत्य कर आए हुए मेहमानों का मन मौह लिया। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती बृज आनन्द ने आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया और सचिव जीके आनन्द ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। मुम्बई से आई मुख्यातिथि टीवी स्टार मिस भूमिका ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनके द्वारा टीवी सीरियल विदाई के अलावा भी अन्य सीरियलों में काम किया है। उन्होंने कहा कि मैरीलैण्ड के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाकर उन्हें काफी प्रभावित किया है।

हरियाणा सरकार केवल पूजीपतियों की सरकार -- भाला राम भारूखेड़ा

डबवाली (सुखपाल)-वन विभाग मजदूर यूनियन के मजदूरों ने आज अपनी मांगों को लेकर स्थानीय पुलिस क्वाटर रोड पर स्थित रेंज अधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना दिया व हरियाणा सरकार के खिलॉफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। वन विभाग के मजदूरों को सम्बोधित करते हुए यूनियन के प्रधान अजमेर सिंह ने कहा हरियाणा सरकार व प्रशासन की बेरूखी के चलते वन विभाग के मजदूरों को पक्का नहीं किया गया और न ही समय पर मजदूरों को उनकी मजदूरी दी जाती है। जिससे मजदूरों को भूखे मरने की नौबत आ जाती है। यूनियन के नेता भाला राम भारूखेड़ा ने बोलते हुए कहा कि हरियाणा सरकार केवल पूजीपतियों की सरकार है। इन्हें गरीब मजदूरों व छोटे किसानों की कोई चिन्ता नहीं है। उन्होंने रेंज अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमें धरने पर बैठे हुए कई घन्टे बीत गए लेकिन वन विभाग को कोई अधिकारी हमसे मांग पत्र लेने नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि जब तक हमारा मांग पत्र नहीं लिया जाता तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने हरियाणा सरकार से मांग की है कि हटाए गए मजदूरों को तुरन्त प्रभाव से काम पर लिया जाए, बकाया राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए। सीनियर लिस्ट को तुरन्त लागू किया जाए व वन विभाग मजदूरों को वेतन देने की तारीख निश्चित की जाए। वन विभाग के मजदूरों ने मांग की कि अगर 24 दिसम्बर तक हमारा मांग पत्र हमारी समस्या का समाधान नहीं किया जाता तो वन विभाग के सभी मजदूर सड़कों पर उतर आऐंगे।

शुक्रवार, 18 दिसंबर 2009

अगर इनैलो का शासण आ जाता तो वारे न्यारे होते-- स. सुखवीर सिंह बादल


डबवाली(सुखपाल) स्थानीय कोर्ट कम्पलैक्स के बार रूम में आज पंजाब के उपमुख्यमन्त्री स. सुखवीर सिंह बादल, पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला के बार रूम में पहुंचने पर अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया। बार रूम के अध्यक्ष कुलवन्त सिंह सिद्धू के साथ श्री बादल ने अधिवक्ताओं के चैम्बर का नीरिक्षण करने के उपरान्त बार रूम में प्रवेश किया। अधिवक्ता स. सुखवीर सिंह ने श्री बादल व अभय चौटाला का यहां पहुंचने पर धन्यवाद किया। अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक अभय चौटाला ने कहा कि चौ. देवी लाल के परिवार व प्रकाश सिंह बादल परिवार का सम्बन्ध पूरा देश मानता है और डबवाली शहर के साथ-साथ पूरा हरियाणा इनका अपना घर है। तदोपरान्त पंजाब के उपमुख्यमन्त्री स. सुखवीर सिंह बादल ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं डबवाली के बार रूम में अधिवक्ताओं से पहली बार रूबरू हुआ हूँ। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे से मिलने से ही रिश्ता जुड़ता है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बठिण्डा दिल्ली एयरलाईन शुरू की जा रही है। इससे आस-पास के इलाकों के लोगों को काफी लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि स्वाईन फ्लू की रोकथाम के लिए उनकी सरकार पूरे प्रयास कर रही है तथा चिकित्सकों को हिदायतें दी गई हैं कि रोगियों की जांच तसल्ली से करें। उन्होंने उन्होंने कोर्ट कम्पलैक्स में चैम्बर के साथ बने सुन्दर पार्क की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डबवाली शहर का भाग्य है कि बादल व चौटाला दोनों गांवों के मुख्यमन्त्री आपका सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने इस बार विधान सभा चुनाव में थोड़ी सी कमी छोड़ दी। अगर इनैलो का शासण आ जाता तो वारे न्यारे होते। लेकिन अब भी किसी बात की कमी नहीं आने दी जाऐगी। उन्होंने पंजाब सरकार की ओर से बार को 11 लाख की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर उपमण्डल अधिकारी (ना.) सुभाष गाबा,वरिष्ठ मजिस्ट्रेट महावीर सिंह, तहसीलदार राजेन्द्र सिंह, अधिवक्ता तेजेन्द्र कुलार, राजेश यादव, राजेन्द्र बिस्सु, जितेन्द्र खैरा, राम स्वरूप मैहता, कुलदीप सिंह, औम प्रकाश गोयल, गंगाविष्णु गोयल, सुरेश शर्मा, दीपक कौशल, इनैलो नेता कुलदीप गौदारा, कार्यालय प्रभारी टेक चन्द छाबड़ा, महेन्द्र डूडी, प्रह्लाद सिंह, नगरपार्षद गुरजीत सिंह, महावीर सहारण, गुरचरण सिंह नम्बरदार, राजेन्द्र पप्पू, गुरजन्ट सिंह, अजनीश धारणीया सहित अनेक इनैलो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं


नई दिल्ली।धार्मिक गुरू आसाराम बापू की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। गुजरात पुलिस द्वारा आसाराम बापू के खिलाफ हत्या के प्रयास की एफआईआर रद्द करने की याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट न फिलहाल कोई राहत नहीं दी। अब इस मामले की सुनवाई चार जनवरी को होगी।
जस्टिस अल्तमास करीब और दीपक वर्मा की बेंच ने आसाराम बापू को फिलहाल अंतरिम राहत नहीं दी। आसाराम बापू पर अपने ही सचिव रहे राजू चांडक पर जानलेवा हमले का आरोप है। राजू चांडक ने छह दिसम्बर को इस संबंध में अहमदाबाद के साबरमती थानें एफआईआर दर्ज कराई थी।
गुजरात हाईकोर्ट ने एफआईआर रद्द करने की याचिका 10 दिसम्बर को खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ आसाराम बापू ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की है। आसाराम के वकील ने याचिका पर तुरंत सुनवाई का अदालत से आग्राह किया। वकील ने एफआईआर को दुर्भावना से प्रेरित बताया और प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध किया, लेकिन बेंच ने कहा कि दोनों पक्षों को चार जनवरी को सुना जाएगा। जब अदालत ने एफआईआर रद्द करने के आग्राह पर राहत नहीं दी तो वकील ने सुनवाई की अगली तारीख तक धार्मिक गुरू की गिरफ्तारी पर रोक लगाने का आग्राह किया। बेंच ने कहा कि फिलहाल किसी तरह का अंतरिम आदेश नहीं दिया जा सकता।

राहुल और,कटरीना सबसे लोकप्रिय

गूगल इंडिया के एक सर्वे के मुताबिक़ इंटरनेट पर जिन लोगों के लिए सबसे ज़्यादा खोज की जाती है, उनमें राहुल गाँधी सबसे लोकप्रिय राजनेता और कटरीना कैफ़ सबसे लोकप्रिय बॉलीवुड स्टार के तौर पर उभर कर आए हैं.
ये एक नया सर्वे है और इसका आधार गूगल पर किया गया सर्च है.
दर्शाता है कि इस पूरे साल में भारतीयों ने किन व्यक्तियों के बारे में जानने में अपनी रूचि सबसे ज़्यादा दिखाई है.
इसी सर्वे के मुताबिक़ सानिया मिर्ज़ा लगातार तीसरी बार सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी हैं.

फ़िल्म
जिस हिंदी सिनेमा के बारे में सबसे ज़्यादा जानकारी ली गयी है, वो है सैफ अली ख़ान और दीपिका पादुकोण की फ़िल्म लव आजकल.

वैश्विक आर्थिक मंदी का क्षेत्रीय स्तर पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसकी चिंता भी भारतीयों


को है और इसका अंदाज़ा भी इस सर्वे से लगता है.

2009 के गूगल सर्च में 'बजट 2009' और 'सत्यम के शेयर की क़ीमत' ऐसे विषय उभर कर आए हैं जिनके बारे में सबसे ज़्यादा जानकारी जुटाने की कोशिश की गयी है.
राहुल गाँधी और सचिन पायलट ने नेट पर सर्च करनेवालों के बीच अपनी ख़ास पहचान बनायीं है.
राहुल ने सबसे लोकप्रिय राजनेता के तौर पर इस सर्वे में अपनी दादी को पछाड़ दिया है.
राहुल जहाँ सबसे लोकप्रिय नेता के तौर पर उभर कर आए हैं वहीं उनकी दादी और भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी दूसरे नंबर पर आई हैं.

नेता

सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में तीसरे नंबर पर हैं सचिन पायलट और उसके बाद सारा पेलिन, पी चिदंबरम, मायावती, बराक ओबामा, सोनिया गांधी, राजेश पायलट और मनेका गाँधी का नाम आता है.

सबसे तेज़ी से जिन विषयों पर खोज बढ़ रही है उसमें भारतीय रे की साईट 'आईआरसीटीसी', 'माइकल जैक्सन', 'ट्विट्टर' और 'चुनाव परिणाम' शामिल हैं.
जानीं-मानीं हस्तियों की सूची में मेगास्टार अमिताभ बच्चन शीर्ष 10 लोगों में भी नहीं आते जबकि उसी सूची में उनकी बहु ऐश्वर्या राय, शाहिद कपूर, करीना कपूर,शाहरुख़ खान, एंजेलिना जोली और सचिन तेंदुलकर शामिल हैं.
इस सर्वे के मुताबिक़ सचिन तेंदुलकर भारत के सबसे चहेते क्रिकेट खिलाड़ी हैं.

कसाब पलटा, कहा सीएसटी हमले में शामिल नहीं था

मुंबई। मुंबई पर पिछले वर्ष 26/11 को हुए आंकी हमले में गिरफ्तार एकमात्र पाकिस्तानी आतंकी अजमल आमिर कसाब आज मुंबई की एक विशेष अदालत के सामने अपने बयान से मुकर गया।
कसाब ने विशेष अदालत के सामने कहा कि वह मुंबई हमले में शामिल नहीं था। कसाब ने अदालत से कहा कि उसने अपनी जिंदगी में पहले कभी एके 47 रायफल नहीं देखी, पहली बार उसने यह रायफल मुंबई पुलिस के पास ही देखी। उसने कहा, मैं 26/11 के हमलों में शामिल नहीं था, मुझे प्रताडित करने के बाद मुझसे इकबालिया बयान दर्ज करवाया गया था।
इससे पहले 16 दिसंबर को इस मुकदमे का पहला चरण संपन्न हो गया था। गत अप्रैल में शुरू हुए इस मुकदमे में अभियोजन पक्ष 600 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज करा चुका था।
कसाब को आज अदालत के सामने अपना बयान दर्ज कराना था, लेकिन आज जब विशेष अदालत के सामने उसका आधिकारिक बयान दर्ज किया जा रहा था तो वह यह बोलकर अपने पिछले तीन इकबालिया बयानों से मुकर गया कि वह मुंबई पर हुए आतंकी हमलों में शामिल नहीं था। बयान दर्ज करने से पहले जब कसाब से पूछा गया कि उसका नाम क्या है, उसने कहा, मुझे याद नहीं।
जब उससे उसका पता पूछा गया तो उसने कहा, कौन सा पता पाकिस्तान का या भारत का। उल्लेखनीय है कि गत 20 जुलाई को पाकिस्तानी आतंकी मोहम्म्द अजमल अमिर कसाब ने अदालत में अपना जुर्म कबूल कर लिया था। कसाब ने सरकार की ओर से नियुक्त किए गए अपने पूर्व वकील एस जी अब्बास काजमी के साथ चर्चा के बाद यह कदम उठाया था। उसने अपने उस कबूलनामे में पूरे विस्तार से जानकार दी थी कि कैसे पाकिस्तान में मुंबई हमले का षडयंत्र रचा गया था, कैसे वह और उसके साथी मुंबई पहुंचे थे और कैसे उन्होंने हत्याएं की थीं।
यह स्वीकार करते हुए कसाब ने न्यायाधीश से कहा था कि उस पर कोई दबाव नहीं है और वह स्वेच्छा से अपन गुनाह कबूल कर रहा है। तब कसाब ने यह भी कहा था कि वह वाहता है कि उसके गुनाहों की सजा उसे इसी दुनिया में मिले। खुदा से नहीं।

कैटरीना के फिक्रमंद सलमान



कैटरीना कैफ और सलमान खान में दूरियां बढ़ने की बात कई दिनों से सामने आ रही थी। पिछले दिनों फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ के प्रमोशंस के लिए रणबीर और कैटरीना के साथ आने के बाद से इन बातों को और ज्यादा बल मिला है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि कैट-सल्लू के संबंधों में दरार आ गई है।
इसी बीच कैटरीना के बीमार होने की खबरें आने लगीं, अब पता चला है कि कैटरीना का हीमोग्लोबिन स्तर बार-बार कम होने की समस्या एक गायनेकोलॉजिकल डिसऑर्डर है। इसी के लिए कैटरीना का एक दिन पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल में छोटा ऑपरेशन किया गया है। खास बात यह है कि कैट-सल्लू के संबंध बिगड़ने की बात पर इस ऑपरेशन ने एक अलग ही पक्ष पेश किया है। अरबाज खान के प्रोडक्शन की फिल्म ‘दबंग’ की शूटिंग इन दिनों मुंबई के पास करजत मे चल रही है और सल्लू मियां भी वहीं डेरा डाले हुए हैं।
तमाम अफवाहों को विराम देते हुए कैट के लीलीवती अस्पताल में हुए ऑपरेशन के समय सलमान का उनके पास पहुंचना कई बातों को नकार रहा है। इससे यकीनन उनके रिश्ते में दरार की खबरों पर विराम लगेगा। इससे एक और बात साफ हुई है वह यह कि सलमान और कैटरीना अपने संबंधों में बेहद निजता बरतते हैं। बहरहाल ब्रीच कैंडी अस्पताल में कैटरीना का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन के बाद तीन सप्ताह तक पूर्ण आराम की सलाह दी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे कैटरीना की इन दिनों में होने वाले शूटिंग शिड्यूल पर खासा असर पड़ेगा।


अवतार आज से पर्दे पर


नई दिल्ली। सपना वो नहीं जो नींद में आए, सपना वो है जों सोने ना दे, जेम्स कैमरून ने भी एक सपना देखा था, उस सपने ने उन्हें चौदह साल तक सोने नहीं दिया। कैमरून का ख्वाब अब साकार हुआ हैं, इस सपने ने आकार लिया है, अवतार लिए 14 साल बाद जेम्स कैमरून की कल्पना साकार हुई हैं।
अवतार महज एक फिल्म नहीं 1200 करोड रूपये की लागत वाली ये दुनिया की सबसे महंगी फिल्म हैं। 1200 करोड रूपये की लागत वाली ये दुनिया की सबसे महंगी फिल्म हैं। ये एक फैंटेसी टॉपिक हैं। फैंटेसी यानी कल्पना की उडान, ये जेम्स की खासियत है, उनकी पहचान हैं। ये दो संस्कृतियों की जंग हैं। यूएस मरीन जैक अपाहिज है। जैक को अवतार प्रोग्राम के लिए चुना जाता हैं और फिर भेजा जाता है पेंडोरा जहां नावी जाति के लोग मौजूद हैं। इंसान इन्हें जंगली समझता हैं लेकिन वो इंसान से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं। और अब इंसान उनके जंगल में दाखिल होता है तो वो ये दिखाने में पीछे नहीं हटते कि उन्हें अपनी और अपने वतन की हिफाजत करना आता हैं। पेंडोरा में ऑक्सीजन नहीं हैं। यहां सिर्फ अवतार ही रह सकते हैं। यहीं जैक मिलता है नेयीतीरी से। जो उसे यहां देखना नहीं चाहती। मुहब्बत जैक को बदल देती है और उस जंग का नतीजा भी जो इंसानी लालच ने यहां शुरू की थीं।
इस फिल्म की शूटिंग थ्री डी डिजिटल कैमरे से की गई है। इस फिल्म को बनाने के लिए खास तरह का कैमरा इजाद किया गया। इससे लाइव एक्शन फोटोग्राफी के साथ-साथ न्यू वर्चुअल फोटोरियलिस्टक प्रोड्क्शन टेक्नीक का इस्तेमाल किया गया हैं।

बुधवार, 16 दिसंबर 2009

गांगुली के मुरीद आमिर पहुंचे ‘दादा’ के घर


अपनी आगामी फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ के प्रचार का अनूठा तरीका अपनाने वाले सुपरस्टार आमिर खान ने खुद को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का प्रशंसक बताते हुए उनके घर में घुसने की कोशिश की. काली कमीज पहने आमिर ने अपने शरीर पर कई टैटू लगा रखे थे. उन्होंने राहगीरों से दक्षिण कोलकाता स्थित गांगुली के घर का पता पूछा और उन्हें कोई पहचान नहीं सका.

वह गांगुली के सुरक्षाकर्मियों को चकमा देने में कामयाब रहे. उन्होंने पूछा, ‘‘दादा घर पर हैं. मेरे को दादा से मिलना है. फोटो खिंचाना है.’’ मकान में घुसने की अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने राहगीरों से कहा, ‘‘ये कह रहे हैं कि दादा घर में नहीं है. ये मुझे उनसे मिलने नहीं दे रहे. मैं दादा का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. मुझे उनका ऑटोग्राफ चाहिये और उनके साथ फोटो खिचवानी है.’’ बाद में आमिर ने अपना नकली चोला उतारा तो गांगुली ने उनका घर पर स्वागत किया. आमिर और उनकी पत्नी किरण ने दादा के परिवार के साथ डिनर किया. किरण गांगुली की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं.

गांगुली की पत्नी डोना, उनकी मां और बेटी सना ने आमिर और किरण का स्वागत किया. एक सूत्र ने कहा, ‘‘सौरव को आमिर ने पहले कहा था कि उनका एक करीबी दोस्त उनके घर आ रहा है. आमिर को वहां पाकर सौरव हैरान थे.’’ गांगुली ने आमिर को अपनी तस्वीरें और ट्रॉफियां दिखाई. आमिर ने कहा कि उन्हें इतनी जल्दी क्रिकेट को अलविदा नहीं कहना चाहिये था. आमिर ने कहा, ‘‘आपने बहुत जल्दी खेलना छोड़ दिया. आपको अभी संन्यास नहीं लेना चाहिये था. आपने ऐतिहासिक वापसी की थी. मेरे सारे दोस्त और मैं आपके रिटायर होने से मायूस थे.’’

गांगुली ने जवाब में कहा, ‘‘मैंने जब ड्रेसिंग रूम में अपने फैसले के बारे में बताया तो सचिन समेत सभी ने मुझे मना किया लेकिन मैं पक्का फैसला कर चुका था.’’ आमिर ने शहर से रवाना होने से पहले कहा, ‘‘सौरव महान क्रिकेटर ही नहीं, जबर्दस्त इंसान भी हैं. उसके परिवार ने मेरा दिल खोलकर स्वागत किया जबकि मैं बिन बुलाया मेहमान था. कोलकाता का सबसे अच्छा खाना हमने सौरव के घर खाया.’’ गांगुली अब आमिर की सात पहेलियों में से चौथी पढेंगे. पहली पहेली सचिन तेंदुलकर ने पढ़ी थी. आमिर अपनी फिल्म के प्रचार के लिये दो सप्ताह में सात शहर का दौरा कर रहे हैं. वह वाराणसी (उत्तर प्रदेश), चंदेरी (मध्यप्रदेश) जा चुके हैं. चंदेरी में बुनकरों के घर पर उनके साथ मौजूद करीना कपूर ने तीसरी पहेली पढ़ी थी जिसमें आमिर का क्लू था, ‘‘मैं चला अपने दादा के देश.’’ यहां दादा का आशय सौरव गांगुली से था.

कुंजुम की हत्या के आरोप से रोमेश शर्मा बरी


दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को दाउद इब्राहीम के कथित सहयोगी रोमेश शर्मा को फैशन डिजाइनर कुंजुम बुद्धिराजा हत्याकांड में बरी कर दिया। उसे निचली अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

उच्च न्यायालय ने सह आरोपी तेजिंदर वेर्दी को भी बरी कर दिया। पहले उसे भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। अदालत ने हालांकि इस मामले में चार अन्य शर्मा के भतीजे सुरिंदर मिश्र, हेमचंद, सांताराम तथा रमेश उर्फ बॉबी के आजीवन कारावास को बरकरार रखा।

न्यायमूर्ति प्रदीप नंदराजोग और सुरेश केट ने शर्मा और विर्दी उर्फ डॉली की अपील को मान लिया जबकि चार अन्य की अपील को खारिज कर दिया जिन्होंने निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी थी। पीठ ने कहा कि अभियोजन पक्ष ने हत्या की जो वजह बताई है हमारा मत उसके उलट है कि रोमेश शर्मा और कुंजुम के बीच प्यार था और दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहते थे। इससे यह साबित नहीं होता कि शर्मा उससे (कुंजुम) से परेशान था।

न्यायाधीशों ने यह टिप्पणी अभियोजन पक्ष के इस तर्क को खारिज करते हुए दी कि शर्मा कुंजुम से छुटकारा पाना चाहता था क्योंकि वह उसकी कथित अवैध गतिविधियों के बारे में जान गई थी।

अदालत ने अभियोजन पक्ष की इस बात को भी नकार दिया कि शर्मा ने कुंजुम के अंतिम संस्कार के समय नाटकबाजी की थी। पीठ ने कहा कि एक दुखी प्रेमी का अपनी प्रेमिका के शव पर गिरना और फिर शादी की रस्म अदा करना प्यार को स्थाई रखने की अभिव्यक्ति हो सकती है और कोई जरूरी नहीं है कि यह नाटकबाजी हो।

एक अन्य मामले में यहां तीस हजारी अदालत में पेश किए गए शर्मा ने कहा कि उसे बरी किया जाना सच की जीत है। मेरा न्यायपालिका में पूरा विश्वास है। 15 फरवरी, 2008 को निचली अदालत ने शर्मा, वेर्दी, मिश्र, हेमचंद, सांताराम और रमेश को कुंजुम हत्याकांड में दोषी ठहराया था जिसकी 20 मार्च 1999 को दक्षिणी दिल्ली के जय माता दी फार्म हाउस में हत्या कर दी गई थी।

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP