IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

शुक्रवार, 22 जनवरी 2010

बुधवार, 20 जनवरी 2010

माघ सूदि बसन्त पञ्चमी का त्यौहार संसार का सबसे श्रेष्ठकर्म हवन यज्ञ करके मनाया गया।

डबवाली-स्थानीय आर्य समाज विद्या मन्दिर यज्ञशाला में माघ सूदि बसन्त पञ्चमी का त्यौहार संसार का सबसे श्रेष्ठकर्म हवन यज्ञ करके मनाया गया। हवन यज्ञ को आर्य समाज के पुरोहित दिनकर आर्य ने सम्पन्न करवाया तथा मुख्य यजमान के तौर पर अन्जू बांसल ने आहूति डाली। इस अवसर आर्य समाज के महामन्त्री भारत मित्र छाबड़ा, नाटी नागपाल, सुश्री शिल्पा, श्रीमती कविता, रीना, रेखा, सुषमा गुप्ता, वीणा अंगी, विद्याॢथयों सहित कई अन्यों ने भाग लिया। अन्त में हलवे का प्रशाद वितरित किया गया।

मिट्टी तेल से भरा टैंकर पलट गया।

डबवाली- डबवाली-सिरसा सड़क मार्ग पर बीते दिवस बाद दोपहर हुए एक हादसे में मिट्टी तेल से भरा टैंकर पलट गया। प्राप्त जानकारी अनुसार एचआर-39-5188 नम्बर का टैंकर मिट्टी का तेल भर कर रिवाड़ी से चला था तथा उसे चालक रंगी चला रहा था कि जैसे ही गांव चोरमार के समीप पहुंचा टैंकर का टायर फट गया। जिसके फलस्वरूप टैंकर असन्तुलित होकर पलट गया तथा टैंकर में भरा तेल सड़क पर बिखर गया। टैंकर चालक को मामूली चोटें आई हैं।

कोस्को क्रिकेट टूर्नामैंट

डबवाली- ग्राम पंचायत व समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से राजा राम मैमोरियल कल्ब द्वारा करवाए जा रहे कोस्को क्रिकेट टूर्नामैंट में राजा राम स्कूल डबवाली इलैवन तथा सकता खेड़ा इलैवन के मध्य हुए मैच में राजा राम स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 51 रन बनाए तथा सकता खेड़ा इलैवन की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते मात्र 9 ओवरों में ही 52 रन बनाकर विजयश्री प्राप्त कर ली। जिसमें सकता खेड़ा इलैवन के किन्दी को मैन ऑफ दि मैच चुना गया। जहां दूसरे मैचों में झुट्टीखेड़ा इलैवन ने जण्डवाला बिश्रोईयां तथा लखुआना ढाणी इलैवन ने सुकेराखेड़ा इलैवन को हराया। वहीं गिद्दडख़ेड़ा इलैवन ने चौटाला एवं जोतांवाली इलैवन ने अबूबशहर इलैवन को हराकर अपनी-अपनी जीत दर्ज की। कल्ब के प्रधान मेघराज खीचड़ ने बताया कि इस टूर्नामैंट में लगभग 40 टीमें भाग ले रही हैं तथा विजेता टीम को कल्ब की ओर से 11 हजार नकद व ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 5100 रूपये व ट्रॉफी तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 1100 व ट्रॉफी दी जाऐगी।

थ्री-व्हीलर में सवार दो युवक घायल

डबवाली- स्थानीय चौटाला रोड पर पैट्रोल पम्प के समीप एक थ्री-व्हीलर अनियन्त्रित होकर सड़क किनारे खड़े वृक्ष से टकरा गया। जिसके फलस्वरूप थ्री-व्हीलर में सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए डबवाली सहारा जनसेवा संस्था के सदस्यों द्वारा स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने घायलों के प्राथमिक उपचार के पश्चात उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए, उन्हें सिरसा रैफर कर दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार यूपी निवासी मौहम्मद सरताज व मौहम्मद शाहिद गांवों में कपड़ा बेचने का कार्य करते हैं तथा दोनों कॉलोनी रोड़ पर स्थित पंजाबी धर्मशाला में रह रहे हैं। कल प्रात: अपने थ्री-व्हीलर पर कपड़े बेचने हेतु गांव अबूबशहर गए थे तथा वापिसी पर देर सायं गांव शेरगढ़ में स्थित पैट्रोल पम्प के सामने सड़क के बीचों-बीच पड़े पत्थर पर चढ़ गया तथा थ्री-व्हीलर चला रहा मौहम्मद सरताज थ्री-व्हीलर पर नियन्त्रिण नहीं रख पाया और सीधा सड़क किनारे खड़े किकर के वृक्ष से जा टकराया। जिससे दोनों युवक गम्भीर घाय ल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने डबवाली सहारा जन सेवा संस्था के प्रधान आरके नीना को दूरभाष पर सूचित किया। सूचना मिलते ही वे कुलवन्त ङ्क्षसह के साथ ऐम्बूलैंस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों को उपचार हेतु सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉ. रूपेश बांसल ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिरसा रैफर कर दिया। परन्तु सूचना पर पहुंचे उनके साथी उन्हें बठिण्डा के निजी हस्पताल में ले गए। समाचार लिखे जाने तक युवकों की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

मंगलवार, 19 जनवरी 2010

सभी डीम्ड विश्वविद्यालय खत्म होंगे, छात्रों को मिलेगी डिग्री: सिब्बल

नई दिल्ली, एजेंसी केंद्र सरकार से स्पष्ट कर दिया है कि आखिरकार सभी डीम्ड विश्वविद्यालयों को जाना होगा। लेकिन जिन डीम्ड विश्वविद्यालयों की मान्यता समाप्त करने से संबंधित कार्यबल की रिपोर्ट को स्वीकार किया गया है, उन संस्थाओं के किसी भी छात्र को इससे प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा और उन्हें विश्वविद्यालय की डिग्री मिलेगी।मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने मंगलवार को कहा कि यह मामला उच्चतम न्यायालय के अधीन है। डीम्ड विश्वविद्याल के संबंध में कई तरह की शिकायतों के मद्देनजर जून 2009 में प्रो. पीके टंडन के नेतृत्व में एक कार्यबल का गठन किया गया था। समिति ने अपनी सिफारिशें पेश की हैं। हमने कार्यबल की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है और इसे उच्चतम न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब यह विषय न्यायालय को तय करना है।
सामाजिक मुद्दों पर संपादकों के 10वें सम्मेलन से इतर एक प्रश्न के उत्तर में सिब्बल ने कहा कि सरकार का इरादा यह बिल्कुल नहीं है कि इसके कारण कोई भी छात्र प्रभावित हो। इसके दायरे में आने वाले सभी छात्रों को डिग्री मिलेगी। उनके हितों की रक्षा की जाएगी।केंद्र ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में पेश हलफनामे में कहा कि उसने देश के उन 44 डीम्ड विश्वविद्यालयों की मान्यता समाप्त करने से संबंधित एक कार्यबल की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है, जिन पर आरोप है कि वह शैक्षिक संस्थाओं की बजाय पारिवारिक जागीर के रूप में काम कर रहे हैं। सिब्बल ने कहा कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए ही कुछ समय पहले रिपोर्ट प्राप्त हो जाने के बावजूद इसे सार्वजनिक नहीं किया था। उन्होंने कहा कि कार्यबल की रिपोर्ट के आधार पर हमने अदालत के समक्ष यह स्पष्ट कर दिया कि इन छात्रों के हितों की रक्षा के लिए क्या कार्ययोजना है।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि डीम्ड विश्वविद्यालय मूल रूप से कॉलेज रहे हैं, जिन्हें डीम्ड का दर्जा प्रदान किया गया था, अब इनका डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा वापस लेने के बाद भी ये कॉलेज तो बने ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में ये किसी अन्य विश्वविद्यालय से समबद्धता प्राप्त कर डिग्री प्रदान कर सकते हैं।बहरहाल, सिब्बल ने मामला न्यायालय के अधीन होने के कारण इस पर विशेष कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि आने वाले समय में डीम्ड विश्वविद्याल की अवधारणा समाप्त हो जाएगी।इससे पहले सोमवार को केंद्र ने अपने एक शपथ पत्र में कहा था कि 13 राज्यों में स्थित इन विश्वविद्यालयों के कॉलेजों में पढ़ने वाले करीब दो लाख विद्यार्थियों के भविष्य को अंधकारमय होने से बचाने के लिए उन्हें मूल विश्वविद्यालयों से मान्यता प्राप्त कॉलेजों में फिर से पढ़ने जाने की अनुमति होगी।न्यायालय में यह शपथपत्र मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने पेश किया था। मंत्रालय ने कहा था कि सरकार ने उच्च अधिकार प्राप्त पीएन टंडन समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है तथा इस समस्या से निपटने के लिए सुझाव देने के लिए विशेष कार्य बल गठित करने का निर्णय किया है।शपथपत्र में कहा गया कि समीक्षा समिति को डीम्ड विश्वविद्यालय की मान्यता प्राप्त कुछ संस्थानों की कार्यप्रणाली में कई गड़बड़ियों की जानकारी प्राप्त हुई। इन शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधन बोर्ड की संरचना भी बढ़ेगी, क्योंकि इनके कामकाज पर नियंत्रण पेशेवर शिक्षाविदों की बजाय परिवार के लोगों का था।केंद्र के अनुसार नियमों का उल्लंघन करने वाले 44 डीम्ड विश्वविद्यालयों में से अधिकतर पोस्ट ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों का संचालन कर रहे थे। पाठ्यक्रम ढीले-ढाले और इनके नाम भी भ्रमित करने वाले थे और उनमें दाखिला क्षमता से कहीं अधिक और असंगत तरीके से विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया था।

ज्योति बसु की अंतिम यात्रा में भगदड़

कोलकाता, अपने चहेते मार्क्सवादी नेता ज्योति बसु के अंतिम दर्शन करने के लिए कोलकाता में लाखों की भीड़ जमा हो गई है। सुबह से ही कोलकाता की सड़कों पर उमड़े जन सैलाब के हाथों में फूल और आखें नम हैं। बसु की अंतिम यात्रा के दौरान भीड़ के बैरिकेड पार करने से विधानसभा कैंपस में भगदड़ भी मच गई, पर किसी के घायल होने की कोई खबर हीं है। पुलिस के मुताबिक, एक बड़े हादसे को होते-होते टाल दिया गया और हालात को तत्काल नियंत्रण में ले लिया गया। पुलिस ने कहा कि भगदड़ उस समय मची जब मेन गेट को 15 मिनट के लिए पूरी तरह खोला गया था। इसके बाद इसे दोपहर तीन बजे पूरी तरह बंद कर दिया गया और शव को मोहर कुंज पार्क ले जाने की तैयारी शुरू कर दी। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई भी करनी पड़ी। विधानसभा कैंपस के भीतर रास्ते पर सैकड़ों जूते, चप्पल, स्वेटर, शाल, पानी की बोतलें और अन्य सामान बिखरा पड़ा था।
गौरतलब है कि ज्योति बसु अपना शरीर दान कर चुके थे, इसलिए पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार नहीं होगा। उनकी अंतिम यात्रा सुबह 7:30 बजे पीस ऑफ हेवन नामक शव गृह से शुरू हुई, जो दक्षिण कोलकाता स्थित एसएसकेएम अस्पताल में समाप्त होगी। इसी अस्पताल को उनका शरीर सौंप दिया जाएगा। पीस ऑफ हेवन के बाद बसु के पार्थिव शरीर को अलीमुद्दीन स्ट्रीट में पार्टी हेडक्वॉर्टर ले जाया गया। यहां पार्टी के सीनियर नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर राइटर्स बिल्डिंग ले जाया गया। ज्योति बसु की अंतिम यात्रा का अगला पड़ाव पश्चिम बंगाल विधानसभा था। यहां इसे जनता के दर्शनार्थ रखा गया था। यहीं पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी और बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने मार्क्‍सवादी नेता को श्रद्धांजलि दी। अंत में बसु के पार्थिव शरीर को मोहर कुंज ले जाया गया, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ में अंतिम विदाई दी गई। केंद्र सरकार की ओर से वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

एनआरआई दुल्हनों को अब दो पासपोर्ट

नई दिल्ली, एनआरआई दूल्हे की ललक में धोखाधड़ी की शिकार होने वाली हिलाओं की मदद के लिए सरकार उन्हें दो पासपोर्ट देने के बारे में विचार कर रही है। इसके तहत एक पासपोर्ट विदेश में अपने पति के पास जाने वाली महिला के पास रहेगा और दूसरा उसके माता-पिता के पास, जो मुसीबत में पड़ने पर अपनी बेटी को वापस देश ला सकें। महिला व बाल विकास मंत्रालय ने अपनी इस सोच को परवान चढ़ाने का जिम्मा राष्ट्रीय महिला आयोग को सौंपा है, जो विभिन्न पहलुओं पर विचार करके अपनी रिपोर्ट सरकार को देगा। सामाजिक क्षेत्र के मुद्दों पर आयोजित संपादकीय सम्मेलन में महिला व बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ ने महिलाओं के अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान करते हुए भावी योजनाओं का भी खुलासा किया। उन्होंने एनआरआई (प्रवासी भारतीय) दूल्हे से शादी करने वाली महिलाओं की खुशियों को बरकरार रखने के लिए कुछ बड़े कदम उठाने की घोषणा की है। तीरथ ने कहा कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें दुल्हन के विदेश जाने पर उसका पाति न सिर्फ उसे प्रताडि़त करता है बल्कि उसका पासपोर्ट भी छीनकर उसे अत्याचार सहने को विवश कर देता है। बिना पासपोर्ट के महिलाएं बेहद असहाय हो जाती है। सरकार इस समस्या से निपटने के लिए ऐसी दुल्हनों के लिए दो पासपोर्ट तैयार करने की सोच रही है। एक वे अपने दूल्हे के साथ विदेश जाते समय ले जाएंगी व दूसरा उनके माता-पिता के पास रहेगा। अगर बेटी किसी मुसीबत में फंसी तो माता-पिता दूसरे पासपोर्ट के सहारे उसे वापस ला सकते है।

जनता की जेब काट पेट भर रहीं दवा कंपनियां

नई दिल्ली, दवा कंपनियां सरकारी मूल्य नियंत्रण प्रणाली को ठेंगा दिखाकर हर साल ग्राहकों से लगभग दो सौ करोड़ रुपये झटक रही हैं और पकड़े जाने के बावजूद रकम लौटाने में आनाकानी कर रही हैं। यानी, एक तो चोरी, ऊपर से सीनाजोरी। यह स्थिति तब है जबकि लगभग 94 फीसदी दवाओं की कीमत पर सरकार का कोई काबू नहीं है। अगर सभी जरूरी दवाओं की कीमत पर नियंत्रण हो जाए तो कंपनियों की मुनाफाखोरी का आंकड़ा कई गुना बढ़ जाएगा। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) के अध्यक्ष एसएम झारवाल से खास बातचीत में बताते हैं कि विभिन्न दवा कंपनियों को 1998 के बाद से ग्राहकों से दो हजार करोड़ रुपये (यानी, हर साल लगभग दो सौ करोड़ रुपये) की अधिक-वसूली का दोषी पाया गया है। इसके मद्देनजर उन्हें ज्यादा वसूली गई रकम सरकारी खजाने में जमा करने को कहा गया है, लेकिन कंपनियों ने अब तक सिर्फ 180 करोड़ रुपये जमा किए हैं। लगभग 1965 करोड़ रुपये अभी उनसे वसूला जाना बाकी है। सरकार के लिए यह काम आसान नहीं है। गौरतलब है कि साल 1979 में मूल्य नियंत्रण सूची में 342 दवाएं शामिल थीं, लेकिन इसमें अब 74 दवाएं ही शामिल हैं। इसमें 29 दवाएं अब चलन में ही नहीं। यानी यह सूची सिर्फ 45 दवाओं की ही रह गई है। हैरानी की बात तो यह है कि मौजूदा नियमों में जीवनरक्षक दवाओं को परिभाषित ही नहीं किया गया है। यानी जिस दवा के न मिलने से मरीज की जान चली जाती हो, उस पर भी मुनाफाखोरी की कोई सीमा नहीं। इसी तरह जितनी नई दवाएं बाजार में आती हैं, उनकी कीमत पर भी सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। इस स्थिति को देखते हुए 10 मार्च 2003 को सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार को आदेश दे चुका है कि जीवनरक्षक दवाएं जल्द मूल्य नियंत्रण की परिधि में लाई जाएं। इसके बावजूद अब तक ऐसा नहीं हो सका है।

बाबा रामदेव जी महाराज का विशाल मेला माघ सुदी दसवीं (25 जनवरी) को

डबवाली(सुदेश)- स्थानीय न्यू बस स्टैण्ड रोड, रेगर मौहल्ला में स्थित बाबा रामदेव जी महाराज के प्राचीन मन्दिर में हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी बाबा रामदेव जी महाराज का विशाल मेला माघ सुदी दसवीं (25 जनवरी) को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए मन्दिर के प्रवक्ता ने बताया कि नवमीं की रात्रि बाबा रामदेव जी का जागरण होगा। जिसमें भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सिरसा सांसद अशोक तंवर ज्योति प्रज्ज्वलित करेंगे एवं पूजन चौ. मदन लाल भाम्भू व डीएसपी डबवाली श्री बलवीर ङ्क्षसह करेंगे। उन्होंने बताया की बाबाजी का गुणगान जुगती लाल एण्ड पार्टी रिसालियाखेड़ा करेंगे। उन्होंने भक्तजनों से आह्वान किया कि वे जागरण व मेले में पहुंचकर बाबाजी का शुभ आशीर्वाद ग्रहण करें तथा अपने जीवन को सफल बनाऐं।

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन करेगा आज़ादी के परवानो को याद

डबवाली(पवन कौशिक)अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की एक बैठक शाखाध्यक्ष प्रीतम बांसल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती, गणतन्त्र दिवस एवं स्वतन्त्रता सेनानी लाला लाजपतराय जयन्ती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाऐगा। महासम्मेलन के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्णय के अनुसार प्रत्येक भारतीय को तिरंगा लहराने का अधिकार है तथा इसके प्रसार-प्रचार के लिए महासम्मेलन द्वारा 23 जनवरी को प्रात: 10 बजे गांधी चौंक में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर योगाचार्य वियोगी हरि शर्मा ध्वजारोहण करेंगे। उन्होंने बताया कि गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी को प्रात: 10 बजे शहीद चौक में शहीद-ए-आज़म स. भगत सिंह , राजगुरू व सुखदेव की प्रतिमाओं पर धर्मप्रचारक महॢष पं. लालजी शास्त्री तिरंगा लहराने की रस्म अदा करेंगे। 28 जनवरी को लाला लाजपतराय जयन्ती के अवसर पर महासम्मेलन द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में 200 जरूरतमन्द महिला-पुरूषों को कम्बल एवं शाल वितरित कर लाला जी को श्रद्धांजलि दी जाऐगी। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष मंगत राय ठेकेदार, विजय बागड़ी, जसवन्त राय गर्ग, राकेश गर्ग भीटीवाला, अजय गुप्ता, सुरेश मित्तल, पार्षद सुभाष मित्तल सहित महासम्मेलन के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

23 जनवरी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 113वीं जयन्ती पर रक्तदान शिविर

डबवाली(पवन कौशिक) युवा रक्तदान सोसायटी की ओर से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 113वीं जयन्ती पर 72वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन आगामी 23 जनवरी को स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाऐगा। यह जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक सुरेन्द्र ने बताया कि नेताजी द्वारा दिए गए नारे 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा को सार्थक करते हुए आज के युग में किसी भी व्यक्ति द्वारा दिया गया खून किसी के जीवन की बुझ रही जीवन ज्योति को जगमगाने का कार्य करता है तथा उन्होंने महानुभावों से आह्वान किया कि स्वेच्छा से रक्तदान कर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि ॢपत करें।
संस्था के अध्यक्ष राकेश गर्ग भीटीवाला ने बताया कि उपरोक्त रक्तदान शिविर में जिला रैड क्रॉस सोसायटी के परियोजना अधिकारी अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में सामान्य अस्पताल सिरसा के चिकित्सकों की टीम रक्त प्राप्त करने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि जिला रैड क्रॉस सोसायटी द्वारा सभी रक्तदानियों को प्रेरणा स्त्रोत बैच एवं प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया जाऐगा।

नशाखौरी व सट्टेबाजी का धन्धा बड़ी तेजी से फलफूल रहा है ।

डबवाली(वासुदेव) समाजिक बुराईयों एवं कुरीतियों को जड़मूल से समाप्त करने हेतु शहर की कई समाजिक संस्थाओं द्वारा जन जागरण मुहिम चलाई जा रही है तथा शहर व गांव-गांव में युवाओं को नशाखौरी एवं कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा आमजन को भी इस मुहिम की सफलता के लिए सहयोग करना चाहिए।
जहां समाजिक संस्थाऐं अपने प्रयासों में जुटी हैं। वहीं आज उपमण्डल के गांव सांवतखेड़ा के कुछ निवासियों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से नशाखौरी व सट्टेबाजी का धन्धा बड़ी तेजी से फलफूल रहा है। उन्होंने कथित तौर आम दुकानदारों पर आरोप लगाया कि नशे के लिए प्रयोग की जाने वाली दवाईयों को बेखौफ बेच कर युवाओं को नशों की ओर धकेल रहे हैं। वहीं सट्टा खाईवाली का कारोबार भी बड़े पैमाने पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि शाम होते ही नशेड़ी व सट्टेबाजों के झुण्ड गांव की गलियों की नुक्कड़ों पर देखे जा सकते हैं।
गांववासियों ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि नशे व सट्टे के व्यापारियों की धरपकड़ कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजें ताकि उनका गांव फिर से पहले की भान्ति नशामुक्त हो सके।

वर्षों पश्चात डॉ. जस्सी के घर खुशियों का आगमन

डबवाली(सुखपाल)- स्थानीय जस्सी हस्पताल के संचालक डॉ. सुरेन्द्रपाल जस्सी के घर पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। उनकी पत्नी डॉ. अमरजीत कौर जस्सी ने एक चाँद से बेटे को कल शाम बठिंडा के एक निजी हॉस्पिटल में जन्म दिया। वर्षों पश्चात डॉ. जस्सी के घर खुशियों का आगमन हुआ है। पाल होम्यो हस्पताल एण्ड रिसर्च सैंटर के संचालक डॉ. सुखपाल सिंह एवं डॉ. राजिन्द्र कौर ने जस्सी परिवार को बधाई दी है तथा नवजात शिशु की दीर्घायु की कामना की है।

सोमवार, 18 जनवरी 2010

एक बच्ची के लिए काफिला रोक देते थे ज्योति बसु

कोलकाता।।ज्योति बसु की लंबे समय तक पड़ोसी रहीं बंगाली लेखिका नबनिता देव सेन का कहना है कि उनकी बच्ची की परीक्षाओं के लिए बसु अपना काफिला रोक देते थे।
देव सेन दक्षिणी कोलकाता के हिंदुस्तान पार्क में सालों तक बसु की पड़ोसी रहीं। बसु की सामान्य जीवनशैली को याद करते हुए सेन ने कहा कि मुख्यमंत्री होते हुए भी उनके पास कभी इंवर्टर नहीं रहा। सेन ने बताया कि गर्मियों में बसु अपनी पत्नी के साथ बरामदे में बैठते थे और बिजली चले जाने पर हाथ के पंखे का उपयोग करते थे। उन्होंने कहा , ' वह एक सिद्धांतवादी व्यक्ति थे। जब सबके पास होता था तब भी उन्होंने एक इंवर्टर नहीं लिया। '
श्रद्धांजलिः आजीवन करते रहे नित जनहित के काम
सेन ने कहा कि वह जन्म से ही बसु की पड़ोसी थीं। सेन का विवाह समारोह बसु के बरामदे में ही संपन्न हुआ। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद बसु एक गर्मजोशी और प्यार से मिलने वाले पड़ोसी थे। वह सेन के पारिवारिक समारोहों में हिस्सा लेते थे। उनकी बच्ची को परीक्षा में जाने के लिए देर होने पर अपना काफिला भी रोक देते थे , जिससे बच्ची को स्कूल छोड़ने में सहूलियत हो।

बसु को श्रद्धांजलि देने के लिए लाखों की भीड़

कोलकाता/ नई दिल्ली।। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीएम के सीनियर नेता ज्योति बसु के अंतिम दरशन के लिए कोलकाता में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इधर दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने सीपीएम के मुख्यालय जाकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।
कोलकाता में ज्योति बसु को श्रद्धांजलि देने के लिए पार्टी मुख्यालय और उनके आधिकारिक आवास पर शोकसंतप्त समर्थकों की भीड़ उमड़ आई है। कोलकाता के अलीमुद्दीन रोड़ पर स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर बसु की विशाल तस्वीर लगाई गई है, जिससे समर्थक उन्हें अपनी अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें। बसु के समर्थक उनकी तस्वीर पर गुलदस्ते और माला अर्पित कर रहे हैं।
बसु का पार्थिव शरीर अभी 'पीस ऑफ हेवन' नामक फ्यूनरल पार्लर में रखा हुआ है। मंगलवार को उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए राज्य सचिवालय लाया जाएगा और अंत में उनके पार्थिव शरीर को एसएसकेएम अस्पताल के अधिकारियों को रिसर्च के लिए सौंप दिया जाएगा। बसु अपना शरीर दान कर चुके थे इसलिए उनका अंतिम संस्कार नहीं होगा।
बसु के सम्मान में सोमवार को से शुरू हुए राजकीय शोक में लोगों ने हाथों में बसु अमर रहें लिखी हुईं तख्तियां लेकर उनके प्रति अपने सम्मान का प्रदर्शन किया।
दिल्ली में उप राष्ट्रपति अंसारी सीपीएम मुख्यालय ए.के.गोपालन भवन में सुबह 10.45 बजे पहुंचे। उसके बाद 11.10 बजे प्रधानमंत्री वहां पहुंचे। मनमोहन सिंह ने शोक पुस्तिका में लिखा, 'हमारे देश ने एक महान सपूत खो दिया, जो महान राजनेता और देशभक्त था। उनके परिवार के सदस्यों और असंख्य प्रशंसकों, कॉमरेडों और अनुयायियों के प्रति मैं गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।'
अंसारी ने लिखा, 'एक देशभक्त और महान राजनेता के निधन से देश शोकाकुल है।' बसु का एक फोटो कार्यालय के स्वागत कक्ष के पास रखा गया है ताकि लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।

राजा राम मैमोरियल कल्ब द्वारा कोस्को क्रिकेट टूर्नामैंट का शुभारम्भ

डबवाली(सुखपाल) उपमण्डल के गांव अबूबशहर में आज ग्राम पंचायत व समस्त गांव वासियों के सहयोग से राजा राम मैमोरियल कल्ब द्वारा कोस्को क्रिकेट टूर्नामैंट का शुभारम्भ गांव के समाजसेवी श्री प्रकाश जी धायल द्वारा रिब्बन काट कर किया गया। कोस्को क्रिकेट टूर्नामैंट का उद्घाटन मैच मुन्नावाली 11 व गोदिकां 11 के मध्य खेला गया। जिसमें मुन्नावाली 11 ने पहले खेलते हुए अपने निर्धारित 10 ओवरों में 84 रन बनाए तथा गोदिकां 11 की टीम 85 रनों का पीछा करते हुए 64 रनों पर ही सिमट गई तथा मुन्नावाली ने 20 रनों से जीत दर्ज की। जिसमें रमेश कुमार ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 46 रन बनाए और उसे मैन ऑफ दि मैच दिया गया। कल्ब के प्रधान मेघराज खीचड़ ने बताया कि कोस्को क्रिकेट टूर्नामैंट के शुभारम्भ पर मुख्यातिथि श्री प्रकाश जी धायल ने कल्ब को 15000 रूपयों की राशि सहयोग स्वरूप भेंट की तथा गांव के सरपंच औम प्रकाश जी ने 2100 रूपयों का सहयोग दिया। इस अवसर पर सुशील कुमार नम्बरदार, रामकुमार खीचड़, विजयपाल तरड़, भोला राम व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

लाठियों से हमला कर एक व्यक्ति को घायल किया

डबवाली(सुखपाल)-उपमण्डल के गांव अलीकां में लाठियों से हमला कर एक व्यक्ति को घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव अलीकां निवासी तेजा सिंह पुत्र हाकम सिंह ने आरोप लगाया है कि कल देर सायं गांव के जन्टा सिंह व इकबाल सिंह ने मुझ पर उस वक्त लाटियों से हमला कर घायल कर दिया। जब मैं गांव से अपने घर जा रहा था, उसने बताया कि कल सायं हम गांव में स्थित शराब के ठेका पर बैठे शराब का सेवन कर रहे थे और मेरी जन्टा ङ्क्षसह के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो गई और हम दोनों एक-दूसरे से उलझ पड़े। लेकिन वहां पर खड़े लोगों ने हमें समझाबुझा कर छुड़वा दिया और वह वहां से चला गया। जब मैं थोड़ी देर बाद अपने घर जा रहा था कि मेरे घर के पास घात लगाकर खड़े जन्टा सिंह व इकबाल सिंह ने लाठियों से हमला बोल दिया और मुझे घायल कर फरार हो गए। मेरे चीखने-चिलाने की आवाज़ सुनकर मेरे परिजन वहां पहुंचे तथा मुझे घायलावस्था में डबवाली के राजकीय हस्पताल में भर्ती करवाया।
इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुरानी रंजिश को लेकर हुए झगड़े में दो घायल

डबवाली (सुखपाल)-उपमण्डल के गांव अबूबशहर में पुरानी रंजिश को लेकर हुए झगड़े में दो के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी मुताबिक गांव अबूबशहर निवासी राजेन्द्र कुमार उर्फ पिल्लू पुत्र बृज लाल ने गांव के कृष्ण, सुशील, राजू व नन्द लाल पर यह आरोप लगाया है कि कल सायं मैं और मेरा दोस्त पवन कुमार संगरिया निवासी जोकि दिल्ली टोल टैक्स बैरियर पर कार्यरत है। मेरी ढाणी पर बैठे थे कि तकरीबन सायं 7 बजे यह लोग जीप में सवार होकर आए और हम पर रिवाल्वर से फायर कर दिया। जिसमें एक गोली मेरे दोस्त पवन कुमार की बाजू में लगकर निकल गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा और उसके बाद मुझे भी लाटियों से पीट कर घायल कर दिया और फरार हो गए। मैंने तुरन्त दूरभाष पर इसकी सूचना अपने परिजनों व दोस्त प्रवीण को दी तो उन्होंने तुरन्त हमें घायलावस्था में डबवाली के राजकीय हस्पताल में भर्ती करवाया। जब इस बारे में चौटाला चौकी ईंचार्ज सूरजभान से पूछा तो उन्होंने बताया कि इन दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है तथा कल सायं दूसरे पक्ष के कृष्ण, सुशील व अन्य द्वारा इनके खिलाफ चौटाला चौकी में इन पर हमला करने की शिकायत दर्ज करवाई थी और मैंने चौकी से एएसआई रोशन लाल को गांव अबूबशहर में दोनों पक्षों को चौटाला चौकी में हाजिर होने के लिए कहा गया था। उन्होंने बताया कि ढाणी में ऐसी कोई भी घटना नहीं घटी। दोनों पक्ष एक-दूसरे दवाब बढ़ाने हेतु एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
उधर उन दोनों का उपचार कर रहे चिकित्सकों द्वारा एक्सरे करवाकर सिरसा में एक्सरा विशेषज्ञ के पास जांच हेतु भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

''वण्डर लिटल स्टार्स ने अपनी प्रस्तुतियां देकर खूब वाह-वाही लूटी

डबवाली(सुखपाल)स्थानीय मीना बाजार स्थित धमीजा शिशु वाटिका के प्रांगण में बीते दिवस रविवार को वाषक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वाटिका के ''वण्डर लिटल स्टार्स ने अपनी प्रस्तुतियां देकर खूब वाह-वाही लूटी। वाटिका के नन्हे-मुन्ने बच्चों के मध्य फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें वाटिका के 57 बच्चों ने भाग लिया तथा कार्यक्रम को चार चाँद लगा दिए। उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में नेहरू स्कूल के प्रसीपल हरि प्रकाश शर्मा व सरस्वती विद्या मन्दिर के प्रसीपल रणबीर नारवाल ने शिरकत की तथा उन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता भी की। हर्षित मोंगा, अंजलि बब्बर, गुणगुण कुक्कड़, दीपांशु मिश्रा व गुंजन धमीजा ने प्रथम स्थान तथा शेष प्रतिभागियों को निर्णायक मण्डल ने द्वितीय स्थान दिया। इसके अलावा कोङ्क्षचग सैंटर की छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन जितेन्द्र व पुनीत धमीजा ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में जिया व अनीता धमीजा ने आए हुए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यातिथियों ने सहयोग स्वरूप वाटिका को 2100-2100 की राशि प्रदान की।

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP