डबवाली- सूचना अधिकार एक्ट वर्ष 2005 में पारित किया गया था। इस एक्ट के लागू होने से प्रशासनिक तन्त्र में पारदॢशता व जवाबदेही सुनिश्चित हुई है। इस एक्ट के अस्तित्व में आने से जहां भ्रष्टाचार कम हुआ है। वहीं विभिन्न कार्यालय में विभिन्न पदों पर कार्यरत अधिकारियों की मनमानी पर अंकुश लगा है। उक्त शब्द जिला यमन्वयक मेनपाल सिहाग ने हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अन्तिम दिवस पंचों, सरपंचों व ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए स्थानीय बीडीपीओ कार्यालय में कहे। मेनपाल सिहाग ने उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि निचले स्तर की प्रशासनिक व्यवस्था ग्राम पंचायत से शुरू होती है। जिसमें सूचना अधिकारी के तौर पर सरपंच तथा सहायक सूचना अधिकारी ग्राम सचिव होता है तथा बीडीपीओ को अपील सुनने का अधिकार है। पंचायत समिति में सूचना अधिकारी एसईपीओ और अपील सुनने वाला अधिकारी डीडीपीओ होता है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति किसी भी विभाग के सूचना अधिकारी से सम्बन्धित विभाग के बारे में कोई सूचना या रिपोर्ट मांग सकता है। सूचना मांगने वाले व्यक्ति को शुल्क सहित आवेदन पत्र देना होगा। मांगे जाने पर अतिरिक्त खर्चा अदा करना होगा लेकिन गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों को शुल्क या खर्चा देने की आवश्यकता नहीं है। उक्त दो दिवसीय शिविर के दौरान महिला पंचों, सरपंचों ने भी सूचना अधिकार एक्ट वर्ष 2005 के नियमों व प्रावधानों को जानने में काफी उत्सुकता दिखाई। शिविर में उपस्थित महिलाओं ने विभिन्न मामलों से सम्बन्धित प्रश्र पूछे। इसके अलावा प्रशिक्षक डॉ. वजीर ङ्क्षसह ने भी उपस्थिति को सम्बोधित किया। उन्होंने मनरेगा योजना के सन्दर्भ में विस्तार से बताया तथा शामलात भूमि प्रबन्धन व ग्राम पंचायत की वित्तिया शक्तियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अन्त में हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी द्वारा निॢमत डाक्यूमैंट्री $िफल्म भी दिखाई गई। उक्त शिविर में उपमण्डल के गांव मौजगढ़ के अलावा मट्टदादू, लम्बी, गिद्दडख़ेड़ा, मांगेआना, पन्नीवाला मोरिकां के पंचों, सरपंचों सहित ग्रामीणों ने काफी संख्या व भारी उत्साह से भाग लिया।
Young Flame Headline Animator
मंगलवार, 16 नवंबर 2010
मुख्यमंत्री ने दी बधाई
चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डïा ने आज सभी विभागों को निर्देश दिए है कि वे कर्मचारियों के पैंशन सम्बंधी मामले उनकी सेवानिवृति तिथि से कम से कम छ: मास पहले पूर्ण रूप से तैयार करके महालेखाकार कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें ताकि कर्मचारी को उसकी सेवानिवृति के लाभ जैसे कि पैंशन व ग्रेच्यूटी इत्यादि के आदेश सेवानिवृति से पहले ही जारी किए जा सकें। हुड्डïा आज भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कार्यालय के स्थापना के 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज हरियाणा, महालेखाकार चण्डीगढ़ कार्यालय में आयोजित एक समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 150 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं वं बधाई देते हुए हुड्डïा ने कहा कि इस संस्था का गठन 1860 में अंगे्रजी शासकों द्वारा अपना लेखा-जोखा रखने के लिए किया गया था, लेकिन आज यह महान संस्था हिन्दुस्तान की जनता के लिए लेखा-जोखा रख कर प्रजातंत्र में अपनी विशेष भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि सीएजी का एक गौरवपूर्ण इतिहास रहा है और यह प्रजातंत्र के प्रमुख स्तंभों में से एक है। उन्होंने कहा कि महालेखाकार कार्यालय राज्य सरकार के वित्त एवं विनियोजन लेखों को तैयार करने एवं उनकी लेखा परीक्षा के साथ-साथ राज्य सरकार के लिए नई योजनाएं बनाने में मार्गदर्शन और पुरानी योजनाएं के मूल्यांकन का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। संस्था की एतिहासिक पृष्ठïभूमि का जिक्र करते हुए हुड्डïा ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अम्बेदकर ने कहा था कि सीजीए कार्यालय संविधान के अन्तर्गत सबसे महत्वपूर्ण कार्यालय होगा,क्योंकि वह जनता के जेब के संरक्षक का कत्र्तव्य निभाएंगा और देखेगा कि एक भी पैसा विधान सभा की अनुमति के बिना खर्च न हो। सीएजी कार्यालय के इसी महत्व को देखते हुए संविधान में यह व्यवस्था की गई थी कि यह कार्यालय एक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष विभाग रहेगा,जो कार्यपालिका के अधीन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि देश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में कृषि, उद्योग, प्रौद्योगिकी तकनीक एवंश्रम शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान होता है, इसके साथ-साथ इन क्षेत्रो के विकास योजनाओं की सफलता के लिए कुशल आर्थिक प्रबंधन बड़ा जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि यह संस्था निष्ठïापूर्वक और सफलतापूर्वक अपने कत्र्तव्यों का पालन कर रही है, जिससे प्रदेश सरकार को नई योजनाएं बनाने और पुरानी योजनाओं के मूल्याकन में काफी मदद मिलती है। हुड्डïा ने कहा कि सीएजी द्वारा लेखा परीक्षा के दस्तावेज जब विधान सभा के पटल पर रखे जाते है तो वे मात्र सरकारी अभिलेख न हो कर सर्वाजनिक सम्पत्ति बन जाते हैं और लोगों को भी सरकारी धन के उपयोग की सही जानकारी मिलती है। जिन मुदों पर सीएजी रिपोर्ट में असंतोष व्यक्त किया जाता है उनमें सरकार द्वारा सुधार के प्रयास किए जाते है। उन्होंने सीएजी कार्यालय द्वारा कर्मचारियों के हकदारी कार्यो, भविष्य निधि एवं सेवानिवृत्ति लाभों आदि के भुगतान के सम्बंध में तत्परता और कार्यावाही की भी प्रशंसा की। हरियाणा विधान सभा की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष प्रौफेसर सम्पत सिंह ने अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री श्री हुड्डïा को ‘चैम्पियन आफ चैम्पियनसÓ की संज्ञा देते हुए उनके द्वारा प्रदेश में उठाए गए अनेक कदमों व अपनाई गई योजनाओं का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा आज राष्टï्रीय स्तर पर पथ प्रदर्शक बन गया है,जिससे विदेशों में बैठे हरियाणवी भी अब गर्व महसूस करते है। उन्होंने कहा कि विदेशों में हरियाणा के लोग अपने आपको पंजाब से जोड़कर बताते थे लेकिन अब हरियाणा की एक अच्छी पहचान बनी है। उन्होंने महा लेखा कार्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका एवं योगदान की चर्चा भी की। हरियाणा विधान सभा की सार्वजनिक उपक्रमों की समिति के अध्यक्ष श्री आंनद सिंह डांगी ने कहा कि पिछले छ: वर्ष में हरियाणा के यशस्वी वं कर्मयोगी मुख्यमंत्री ने हरियाणा प्रदेश को नया स्वरूप दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का बजट छ:वर्ष पूर्व केवल 2200 करोड़ था जो अब 18,000 करोड़ हो गया है। उन्होंने कहा कि यह कायाकल्प सरकार की नीति व नियत तथा सिद्घान्तों का परिणाम है।
हरियाणा की मुख्य सचिव उर्वशी गुलाटी ने कहा कि सीएजी सरकार के लिए दोस्त, दार्शनिक और मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है और किसी भी दवाब में कार्य नहीं करता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हुड्डïा के नेतृत्व में हरियाणा ने अनेेक क्षेत्रों में एक मिसाल कायम की है।हरियाणा के प्रधान महालेखाकार(लेखा एवं हकदारी)श्री बलविन्द्र सिंह ने अपने कार्यालय की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि उनके कार्यालय द्वारा हरियाणा सरकार की 2,30,000 कर्मचारियों के जीपीएफ खातों को कम्प्यूटरीकृत किया गया है। इसके अलावा, सरकारी कर्मचारियों और सेवानिवृत कर्मीयों के लिए अनेक कदम उठाए गए है। उन्होंने कहा कि जब-जब भी किसी सरकारी कार्य से उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने का अवसर मिला तो तब-तब श्री हुड्डïा ने प्रदेश की प्रगति और सेवारत तथा सेवानिवृत कर्मचारियों के हितों का अच्छी तरह से ध्यान रखने के लिए उन्हें उत्साहित किया। इससे पूर्व हरियाणा के प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षण) सुश्री सुषमा वी. दाबक ने अपने कार्यालय की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की । उन्होंने कहा कि वे अपना तिमाही कार्यक्रम अपनी वैबसाईट-पर डाल देते है ताकि सभी को मालूम हो सके कि लेखा परीक्षण दल कब,कहा और किसी कार्यालय में लेखा परीक्षण करेगा। उन्होंने बताया कि लेखापरीक्षण की प्रणाली समय-समय पर मूल्यांकित की जाती है ताकि लेखा इकाईयां अपनी कार्य प्रणाली में बदलाव ला सकें। बाद में हरियाणा लोक सेवा आयोग के नये सदस्यों की नियुक्तियां कब तक की जाएंगी के सम्बंध में पत्रकारों द्वारा पूछे एक प्रश्न के उत्तर में हुड्डïा ने कहा कि इस बारे में कोई भी कदम राष्टï्रपति कार्यालय से प्राप्त होने के बाद उठाया जाएगा। केग के संबंध में श्री हुड्डïा ने कहा कि यह प्रजातंत्र का एक मजबूत स्तम्भ है और इसका लक्ष्य विधानसभा में पारित बिलों का एक-एक पैसा उसी उद्देश्यों के लिए सही उपयोग हो इससे बाहर न हो। इस अवसर पर हुड्डïा ने पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर विधायक सुमिता सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री छत्तर सिंह व हरियाणा सरकार के अनेक वरिष्ठï अधिकारी भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने किया प्रदेश का चहुंमुखी विकास
कालांवाली- मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने प्रदेश के चहुंमुखी विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी तथा इस कार्यकाल में भी प्रदेश भर में रिकॉर्डतोड़ विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और आगे भी किए जाते रहेंगे। यह बात संसदीय सचिव प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने आज कालांवाली की मार्कीट कमेटी के विश्राम ग्रह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने जात-बिरादरी, क्षेत्रवाद व धर्म से ऊपर उठकर पूरे प्रदेश का एक समान विकास कार्य करवाया है। इस मौके पर उन्होंने 5 दिसम्बर को फतेहाबाद में होने वाली रैली के लिए भी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने व जनता को लाने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व सांसद डा. सुशील इंदौरा, पूर्व चेयरमैन कुलदीप गदराना, ब्लॉक कांग्रेस कालांवाली प्रधान दर्शन इंदौरा, युवा कांग्रेस कालांवाली के हलका प्रधान जगजीत कुरंगांवाली, युवा कांग्रेस प्रधान ओमप्रकाश लुहानी, पार्षद कालू लुहानी, तरसमे रोड़ी, डा. मंगत हस्सू, महेश झोरड़, भगवानदास ठेकेदार, सरपंच जगविंद्र सिंह, सतिंद्र जीत सोनी आदि सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी और दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए।
निष्पक्ष रहकर कार्य करें पत्रकार: जोली
सिरसा-राष्ट्रीय प्रैस दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा पत्रकार संघ की एक बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष पवनदीप ङ्क्षसह जौली की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार एवं संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, पूर्व प्रधान भूपेंद्र पन्नीवालिया, जिला महासचिव पंकज धींगड़ा, उपप्रधान अरुण
बांसल व इंद्रजीत अधिकारी, सचिव महेंद्र घणघस, प्रभुदयाल, नकुल जसूजा, अमित तिवाड़ी व अन्य सदस्य शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया ने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है। पत्रकारों को बिना पक्षकार बने खबर लेखन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान पत्रकारिता का स्तर गिरा है, जिसे उठाने की जरुरत है। जिलाध्यक्ष पवनदीप ङ्क्षसह जौली ने सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस की बधाई दी और उन्हें पत्रकारिता के पथ पर ईमानदारी व दृढ़ता से चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पत्रकारिता का काफी जोखिम भरी हो गई है ऐसे में पत्रकारों को अपने दायित्व का निर्वहन निष्पक्षता से करना चाहिए। संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पन्नीवालिया ने पत्रकारों के हित में योजनाएं क्रियाङ्क्षवत किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कस्बाई पत्रकारों को अधिक जोखिम भरे माहौल में काम करना पड़ता है इसलिए उन्हें अधिक सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए। संघ के जिला महासचिव पंकज धींगड़ा ने राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 16 नवम्बर 1966 को प्रैस कौङ्क्षसल का गठन किया गया था इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के रुप में मनाया जाता है। बैठक में हरियाणा पत्रकार संघ के जिला सचिव महेंद्र घणघस को हरियाणा सरकार द्वारा उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया तथा उपप्रधान इंद्रजीत अधिकारी को दैनिक जागरण में नियुक्ति पर हर्ष का इजहार किया गया। इस मौके पर मजदूर दिवस के मौके पर रक्तदान करने वाले हरियाणा पत्रकार संघ के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
बांसल व इंद्रजीत अधिकारी, सचिव महेंद्र घणघस, प्रभुदयाल, नकुल जसूजा, अमित तिवाड़ी व अन्य सदस्य शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया ने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है। पत्रकारों को बिना पक्षकार बने खबर लेखन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान पत्रकारिता का स्तर गिरा है, जिसे उठाने की जरुरत है। जिलाध्यक्ष पवनदीप ङ्क्षसह जौली ने सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस की बधाई दी और उन्हें पत्रकारिता के पथ पर ईमानदारी व दृढ़ता से चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पत्रकारिता का काफी जोखिम भरी हो गई है ऐसे में पत्रकारों को अपने दायित्व का निर्वहन निष्पक्षता से करना चाहिए। संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पन्नीवालिया ने पत्रकारों के हित में योजनाएं क्रियाङ्क्षवत किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कस्बाई पत्रकारों को अधिक जोखिम भरे माहौल में काम करना पड़ता है इसलिए उन्हें अधिक सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए। संघ के जिला महासचिव पंकज धींगड़ा ने राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 16 नवम्बर 1966 को प्रैस कौङ्क्षसल का गठन किया गया था इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के रुप में मनाया जाता है। बैठक में हरियाणा पत्रकार संघ के जिला सचिव महेंद्र घणघस को हरियाणा सरकार द्वारा उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया तथा उपप्रधान इंद्रजीत अधिकारी को दैनिक जागरण में नियुक्ति पर हर्ष का इजहार किया गया। इस मौके पर मजदूर दिवस के मौके पर रक्तदान करने वाले हरियाणा पत्रकार संघ के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
लेबल:
सिरसा समाचार,
dabwali news,
sirsa news
शिक्षा से ही मिलेगी समाज को नई दिशा: तंवर
सिरसा-आज भारत देश न केवल एक अरब से ज्यादा लोगों का पेट भरने में सक्षम है, बल्कि खाद्यान्न निर्यात भी कर रहा है। देश के आधारभूत सरंचना के विकास, रक्षा, स्वास्थय, शिक्षा, विज्ञान, एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में भी अभूतपूर्व प्रगति की है और दुनिया के विकसित देश भी हमारे व्यवसायियों, इंजीनियरों व वैज्ञानिकों का लोहा मानते हैं। उक्त विचार सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डा. अशोक तंवर ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में उपस्थित विद्याॢथयों एवं स्कूल स्टाफ को सम्बोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार व शोध आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए यूपीए सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। देश में सबको उच्च शिक्षा मिले, इसके लिए शिक्षा का अधिकार कानून भी पास किया है। उन्होंने कहा कि इस बार पंचवर्षीय योजनाओं में मुख्य फोक्स शिक्षा ही है। शिक्षा से ही समाज को एक नई दिशा दी जा सकती है, जब तक बच्चे शिक्षित नहीं होंगे, तब तक समाज व देश तरक्की के रास्ते पर आगे नहीं बढ़ पाएगा। आगामी दस सालों मेें 4 हजार नए विश्वविद्यालय व 45 हजार नए कॉलेज खोलें जाएगें, जिसमें लगभग 10 लाख शिक्षकों की जरूरत पड़ेगी। सांसद तंवर 3 घंटे से अधिक समय तक स्कूल प्रांगण में रहे और इस दौरान अनेक विद्याॢथयों ने उनसे सवाल-जवाब किए और अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। इस मौके पर प्राचार्य नरेश सिंगला, मा. सुभाष वर्मा, विवेक जैन, आनन्द बियानी, नवीन केडिया, प्रेम कन्दोई, दयानन्द शर्मा, सतीश मित्तल, महेन्द्र मेहता, सुरेन्द्र थोरी, प्रताप सांखला सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
लेबल:
सिरसा समाचार,
Ashok Tanwar,
dabwali news,
MP Sirsa,
sirsa news
मनुष्यत्व व प्रतिष्ठा दोनों गंवाता है नशेड़ी: रणजीत
तरन क्लब ने लगाया नशा मुक्ति जागरुकता शिविर
रानियां-तरन क्लब द्वारा गांव गिंदड़ा में स्वर्गीय दयाराम सहायक बीडीपीओ की प्रथम पुण्य तिथि पर नशा मुक्ति जागरुकता शिविर लगाया गया। शिविर में हरियाणा योजना बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष रणजीत ङ्क्षसह ने बतौर मुख्यतिथि भाग लिया जबकि रानियां के खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र अहलावत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में गांव के दो दर्जन से भी ज्यादा युवाओं ने भविष्य में नशा न करने और गांव को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यतिथि रणजीत ङ्क्षसह ने कहा कि नशा मनुष्य को दुर्दशा और दुर्गति के कटीले रास्तों पर घसीटता हुआ मौत के गहरे अंधकार की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि नशा करने वाला व्यक्ति अपना मनुष्यत्व खो बैठता है और समाज में नशे के कारण वह अपनी प्रतिष्ठा भी गंवा देता है। डा.जितेंद्र अहलावत ने कहा कि लगातार 5-10 दिन नशे का सेवन करने पर व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रुप से इसका आदी होना शुरु हो जाता है और वह धीरे-धीरे नशे का गुलाम बन जाता है और बाद में चाह कर भी नशा नहीं छोड़ पाता। डा. राजेश चौधरी ने कहा कि नशा समाज के माथे पर एक कलंक है, जिसे दूर करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को नशे से होने वाले शारीरिक व आर्थिक नुकसान के प्रति जागरुक किया जाना चाहिए ताकि नशे जैसी बीमारी को समाज से खत्म किया जा सके। रानियां थाना के प्रभारी महां सिंह ने कहा कि नशे की गर्त में फसकर आज की युवा पीढ़ी गुनाह की दलदल में फंसती जा रही है। उन्होंने कहा कि नशा वह लत है जो मुनष्य के शरीर को तो खोखला करता ही है साथ ही वह अपने जीवन के साथ-साथ परिवार को भी ले डूबता है। उन्होंने कहा कि नशा बेचना व करना कानूनी जुर्म है। उन्होंने उपस्थित जनों से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति नशा बेचता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे ताकि नशा बेचने वाले लोगों के विरुद्ध कानूनी कारवाही की जा सके और नशे जैसी बीमारी पर अंकुश लग सके। कार्यक्रम में नशा छोडऩे वाले युवाओं को मुख्यतिथि रणजीत सिंह ने प्रशंसाा पत्र देकर सम्मानित किया और भविष्य में नशा न करने तथा गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मंच का संचालन मा. सुरजीत ङ्क्षसह ने किया। इस अवसर पर पंचायत समिति रानियां के चेयरमेन ठाकुर शेर सिंह, उपाध्यक्ष कुलदीप बाहियां, क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. तरसेम ङ्क्षसह, सरपंच भगवाना राम, सरपंच सुखचैन ङ्क्षसह, स्वर्ण सिंह जज, गुरनाम झब्बर, गुरनाम ङ्क्षसह खिंडा, बलवीर ङ्क्षसह जज, भोला जैन, मा. बूटा सिंह, कृष्ण सोढ़ी सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
लेबल:
रानियां,
dabwali news,
raniyan
प्रेमी की पिटाई, मामला दर्ज
सिरसा-घर से भागकर कोर्ट मैरिज करने का सपना देखने वाले एक प्रेमी जोड़े की परिजनों द्वारा पिटाई करने का मामला सामने आया है। हुडा चौकी की पुलिस ने प्रेमी कुलदीप की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव धोत्तड़ से 12 नवंबर को एक प्रेमी जोड़ा सुमन व कुलदीप घर से गायब हो गए थे। गत दिवस सुमन व कुलदीप कोर्ट मैरिज करने के लिए जिला अदालत में पहुंचे। इसकी खबर लड़की के परिजनों को मिल गई। इससे पहले की प्रेमी-प्रेमिका शादी के बंधन में बंध पाते, कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और अपने साथ ले गए। पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप ने आरोप लगाया है कि गांव धोत्तड़ के कुछ लोग उसे उठाकर ले गए तथा उसके साथ मारपीट की गई। बाद में शाम को उसे छोड़ दिया गया जबकि सुमन को उसके परिजन अपने साथ ले गए। हुडा चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि कुलदीप की शिकायत पर धोत्तड़ निवासी कृष्ण, लक्षमण, मदन, मनीराम, बलवंत, महेंद्र, बलवान,महेंद्र, अमर सिंह के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
किसानों ने पूरा किया अर्धशतक
सिरसा- अधिग्रहण के खिलाफ लघुसचिवालय के समक्ष बैठे किसानों के धरने को 50 दिन पूरे हो गए हैं मगर किसानों का हौसला पहले की भांति कायम है। किसान कल्याण समिति के बैनरतले सिरसा शहर के साथ लगते आधा दर्जन गांवों के किसानों ने लघुसचिवालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। धरने में कई किसान शामिल हो चुके हैं। किसानों की मांग है कि सरकार ने सिरसा में नया आवासीय सेक्टर व औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए जो उपजाऊ भूमि अधिग्रहण की है, वह किसानों को वापस की जाए। उनका कहना है कि सरकार की वर्तमान भूमि अधिग्रहण नीति किसान हित में नहीं है। सरकार किसानों की उपजाऊ भूमि को सस्ते रेट पर खरीदकर ऊंचे दाम पर बेच रही है जिसे सहन नहीं किया जाएगा। समिति के प्रधान सोमप्रकाश सेठी व संरक्षण पूर्ण सिंह का कहना है कि जब तक सरकार किसानों की भूमि वापस नहीं करती है, उनका आंदोलन जारी रहेगा। किसानों के इस आंदोलन को अखिल भारतीय किसान सभा व अन्य संगठनों ने भी समर्थन दिया है। उनका कहना है कि वे जल्द ही अंदोलन को व्यापक रूप देंगे।
गोबिंद ने दी राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस की बधाई
सिरसा- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने जिला के मीडियाकर्मियों को राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि वे इसी भांति जनसाधारण की आवाज को अपनी लेखनी व इलैक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम से शासन व प्रशासन तक पहुंचाए। गोबिंद कांडा ने कहा कि वर्तमान यूपीए सरकार ने सूचना अधिकार अधिनियम लागू करके आमजन के साथ-साथ मीडियाकर्मियों को भी तोहफा दिया है, जिसके माध्यम से वे सरकार व उसके विभागों की महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर उन्हें आमजन तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने राज्य में नई मीडिया पॉलिसी लागू करके लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती प्रदान की है। राज्य सरकार द्वारा मीडियाकर्मियों के हितों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं, साथ ही प्रत्येक वर्ष मीडियाकर्मियों को विभिन्न पुरस्कार देकर उनका मान बढ़ाया है। इससे पूर्व आज तक राज्य मेें किसी भी सरकार ने पत्रकारिता से जुड़े लोगों के कल्याण की दिशा में ऐसे सकारात्मक कदम नहीं उठाए। कांडा ने जिला के मीडियाकर्मियों को गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा व अपनी ओर से पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
दुग्ध संघ के सीईओ कोहली को सूचना न देने पर 15 हजार का जुर्माना
सिरसा - संघ सिरसा के सीईओ एसएस कोहली को आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी न देने पर 15 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। मामले के अनुसार गांव खारियां निवासी राजेश पुत्र हरिसिंह ने 4 मार्च 2010 को सूचना के अधिकार के तहत दुग्ध संघ सिरसा से कुछ जानकारियां मांगी थी मगर संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसएस कोहली ने जानकारी देने की बजाय आरटीआई को ही मानने से इंकार कर दिया था। उन्होंने जानकारी के जवाब में कहा था कि संघ आरटीआई के अधीन नहीं आता है, इसलिए वे कोई जानकारी नहीं देंगे। उन्होंने दलील दी थी कि संघ को सरकार से कोई अनुदान या सहायता नहीं मिलती है, संघ स्वतंत्र संस्था है। राजेश के अनुसार दुग्ध संघ को हरियाणा सरकार व भारत सरकार से प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये मिलते हैं। एसएस बोर्ड से संघ के सदस्यों का चयन होता है, इसके बावजूद कोहली ने सूचना न देने की नीयत से यह कहा था कि संघ आरटीआई के तहत नहीं आता है। राज्य सूचना आयोग ने सारी दलीलें सुनने के बाद 7 अक्टूबर 2010 को फैसला सुनाते हुए 19 अक्टूबर 2010 को शोकाज नोटिस जारी किया था जिसमें 15 दिन के अंदर सूचना देने को कहा गया था। कोहली को आयोग ने 10 नवंबर को उनके समक्ष हाजिर होने का आदेश दिया था, मगर कोहली ने आयोग के आदेश के बाद भी 15 दिन के अंदर मांगी गई सूचना नहीं दी, जिस पर आयोग ने कोहली को सूचना न देने का दोषी मानते हुए 10 हजार रुपये जुर्माना व 5 हजार रुपये अपीलकर्ता को बतौर मुआवजा देने का फैसला सुनाया। राजेश ने आयोग के इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे उन अधिकारियों को सबक मिलेगा जो आरटीआई का मखौल उड़ाते हैं।
लेबल:
दुग्ध,
सिरसा समाचार,
dabwali news,
sirsa news
ऐलनाबाद के हैडटीचर को 5 साल की सजा
सिरसा-जिला अदालत ने गबन के एक मामले में दोषी करार दिए गए ऐलनाबाद प्राथमिक स्कूल के हैड टीचर खैराती लाल को पांच साल की कैद व दो हजार रुपये जुर्माना किया है। मामले के अनुसार रानियां के खंड शिक्षा अधिकारी हरबंस लाल ने 24 अप्रैल 2003 को पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में कहा था कि ऐलनाबाद के प्राथमिक स्कूल में घुमंतू व टपरीवास छात्रों के लिए छात्रवृत्ति,स्वच्छता व स्टेशनरी के लिए 1538218 रुपये की राशि आई थी। आरोप लगाया गया था कि उक्त राशि का गबन किया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी और आरोपी को काबू करके अदालत में पेश किया था। तब से यह मामला अदालत में चल रहा था। अदालत में खैराती लाल ने खुलासा किया था कि गबन में वह अकेला नहीं था बल्कि उसके साथ पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी त्रिलोक चंद व असिस्टेंट जगत सिंह भी शामिल थे। बाद में अदालत में चली कार्रवाई में कई बार तरीख पड़ी व गवाह पेश हुए। अदालत ने गत दिवस मामले की सुनवाई करते हुए खैराती लाल को दोषी करार दिया था जबकि त्रिलोकचंद व जगत सिंह को बरी कर दिया था। न्यायाधीश सीमा सिंघल की अदालत ने आज दोषी करार दिए गए खैराती लाल को 5 साल की कैद व 2 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में एक माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
लेबल:
सिरसा समाचार,
Ellenabad News,
sirsa news
दिल्ली : 5 मंजिला इमारत गिरने से 61 मरे, 80 से अधिक घायल
दिल्ली, 16 नवम्बर। दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में सोमवार रात पांच मंजिला रिहाइशी इमारत पूरी तरह ढह गई। इससे 32 परिवारों के 100 से अधिक लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में अब तक 61 लोगों की मौत हो गई है। बताया गया है कि पिछले दिनों यमुना में आई बाढ़ के पानी से इमारत की नींव कमजोर हो गई थी, जिसे हादसे की वजह
माना जा रहा है। मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सारा दोष एमसीडी पर मढ़ते हुए कहा कि आखिर इस मकान को अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) किस आधार पर दे दिया गया। यह तो एमसीडी की घोर लापरवाही का नमूना है। एमसीडी (म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ डेल्ही) दिल्ली की स्थानीय निकाय संस्था है और इस पर दीक्षित की विरोधी पार्टी भाजपा का कब्जा है। इतने बड़े हादसे के बावजूद सरकारी मदद को पहुंचने में घंटों लग गए। इलाके की गलियां संकरी होने के चलते जेसीबी मशीन को घटनास्थल तक पहुंचने में लगभग दो घंटे का समय लगा। शुरुआत में स्थानीय लोगों ने करीब तीन दर्जन लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। स्वास्थ्य मंत्री किरण वालिया ने 61 लोगों की मौत होने की पुष्टि की। लगभग 80 लोग घायल हुए हैं। दबे हुए लोगों को मलबे से निकालने का काम जारी है। पुलिस के अनुसार रात लगभग सवा आठ बजे यह दुर्घटना हुई। पुलिस को सूचना मिली कि मकान संख्या एन-85, ललिता पार्क ढह गया है। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई और मामले की जानकारी दमकल विभाग व डिजास्टर मैनेजमेंट को दी गई। इसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां व एंबुलेंस भी पहुंच र्गई। घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, लोक नायक अस्पताल व आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया
माना जा रहा है। मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।सोमवार, 15 नवंबर 2010
सड़क हादसे में एक की मौत, एक गम्भीर घायल
डबवाली- स्थानीय चौटाला रोड़ पर स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन से लोट रहे दो स्कूटर सवार कार की टक्कर में गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु डबवाली के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों द्वारा उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात सिरसा रैफर कर दिया। लेकिन घायलों में से एक की हिसार के अस्पताल में मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल व्यक्ति बठिण्डा के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। मृतक की पहचान वार्ड नम्बर 13 निवासी केवल कृष्ण तथा घायल रिटायर्ड पोस्टमास्टर पीडी शर्मा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार प्रात: रिटायर्ड टीचर केवल कृष्ण व रिटायर्ड पोस्टमास्टर पीडी शर्मा सत्संग सुनकर आ रहे थे कि टेलिफोन एक्सचेंज के समीप आगे जा रही कार ने अचानक ब्रेक लगा दी और उन्होंने अपने स्कूटर की भी बे्रेक लगा दी तभी पीछे से आ रही एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। जिसके फलस्वरूप दोनों सड़क पर जा गिरे तभी वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरन्त स्थानीय राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उन्हें सिरसा रैफर कर दिया। लेकिन पीडी शर्मा के परिजन उसे बठिण्डा के निजी अस्पताल में ले गए। जबकि केवल कृष्ण को चिकित्सकों द्वारा सिरसा से हिसार रैफर कर दिया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई।
GenNext is not all about moolah
Article
India's urban whiz kids may be quite different in reality from the picture many of us may have of spoilt brats who spend hours on the internet and the rest of their time splurging on movies and the like। They may also not be as money-obsessed in their career aspirations as they are often made out to be।A survey of 10,000 children from classes VIII to XII or ages 12 to 18 spread across 11 cities in India has found that over 60% spend on average less than an hour a day on the net and 83% get less than Rs 1,000 a month as pocket money, about two-thirds getting less than Rs 500।Interestingly, when it comes to career aspirations, the thing most kids wanted from their jobs was new skills, followed by an interesting workplace। A good salary came third in the list of considerations they had। So much for the much-lamented materialism of the new generation।
The choice of careers too is quite different from a generation ago. While IT and engineering were cited among the choices by about 80%, what was revealing was that medicine (39%) is now way down in the pecking order, below even government service (46%). The third preference is media & entertainment (64%).A survey of 10,000 children from classes VIII to XII or ages 12 to 18 spread across 11 cities in India has found that the kids may not be as money-obsessed in their career aspirations as they are often made out to be. Over 60% spend on average less than an hour a day on the net and 83% get less than Rs 1,000 a month as pocket money, about two-thirds getting less than Rs 500.The survey was conducted among children predominantly from English-medium schools in Delhi, Mumbai, Kolkata, Chennai, Bangalore, Pune, Kochi, Ahmedabad, Lucknow, Coimbatore and Bhubaneswar. It was conducted by TCS among those who participate in its IT Wiz quiz contest every year. To that extent, the survey reflects a particular kind of child, but the trends do perhaps tell us something about the bigger picture.What was particularly interesting in the survey findings was the fact that the responses from those from the relatively smaller cities were almost identical to those from the bigger metros.
Over two-thirds of the students said they would like to go abroad to study at some point and here the figure (74%) was significantly higher for the mini-metros than for the metros (66%), a pointer to the growing aspirations in the smaller cities. Also, while a generation ago, most would have thought of doing their post-graduation abroad, now a majority want to do their graduation or even their high school abroad.
While the home remains the primary point of access for the internet, cyber cafes and mobile phones too are used for getting on to the net by over 50% in each case. Not surprisingly, 85% say they are on some social networking site or the other, the vast majority naming several.
As you would expect of students of this profile, about four-fifths have computers at home as well as mobile phones, but what might be less obvious is the finding that almost two-thirds also have a digital camera and an iPod or other digital music player. For those fond of stereotypes, here is one that finally seems to be true: GenNext is indeed as gizmo-crazy as all have believed it is.
एमबीशन में बाल दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता आयोजित
सिरसा -मोरीवाला स्थित एमबीशन इन्स्टी्यूट ऑफ पोलिटैक्निक के तत्वाधान में बाल दिवस के उपलक्ष्य में नेहरू जी के जीवन पर आधारित एक भाषण प्रातियोगिता का आयोजन कि
या गया। कार्यक्रम में मंच संचालन कॉलेज की अध्यापिका लतिका अरोड़ा ने किया। यह जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य ओ.पी. दुआ ने बताया कि सर्वप्रथम प्रतियोगिता से पूर्व कॉलेज के चेयरमैन भीष्म मेहता ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित क ी।
प्रतियोगिता में कुल 21 छात्रों ने भाग लिया और नेहरू के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस प्रतियोगिता में अंशु व रमन ने प्रथम स्थान, श्वेता व धीरज ने द्वितीय तथा विधीश व शैफी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन भीष्म मेहता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेहरू जी के आशावादी दृष्टिकोण तथा विनम्र व्यवहार से हमें सीख लेनी चाहिए क्योंकि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आशावादी दृष्टीकोण एवं विनम्र व्यवहार अति आवश्यक है। अंत में कॉलेज के प्राचार्य ओ.पी. दुआ ने समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को बाल दिवस की बधाई की बधाई दी और कॉलेज पहुंचने पर धन्यवाद किया।
या गया। कार्यक्रम में मंच संचालन कॉलेज की अध्यापिका लतिका अरोड़ा ने किया। यह जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य ओ.पी. दुआ ने बताया कि सर्वप्रथम प्रतियोगिता से पूर्व कॉलेज के चेयरमैन भीष्म मेहता ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित क ी।
लेबल:
एमबीशन,
Ambition Polytechnic,
sirsa news
शुक्रवार, 12 नवंबर 2010
बाल्मीकि मन्दिर में शराब व अण्डे फेंकने से मचा बवाल
डबवाली-उपमण्डल के गांव गंगा में उस वक्त बवाल मच गया। जब किसी शरारती तत्त्वों द्वारा वीरवार प्रात: भगवान बाल्मीकि मन्दिर में स्थापित बाल्मीकि महाराज जी के ग्रन्थ के समीप शराब, मिट्टी का तेल छिड़क दिया तथा अण्डे आदि फेंक दिए। जिससे बाल्मीकि समाज के लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। बाल्मीकि समाज के लोगों ने आज मन्दिर के प्रांगण में पुलिस प्रशासन व हुड्डा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मन्दिर के प्रांगण में प्रदर्शन कर रहे राष्ट्रीय बाल्मीकि न्याय मंच के जिलाध्यक्ष दविन्द्र कुमार उर्फ डिम्पल ने बताया कि मन्दिर के समीप शराब की ब्रांच चलाने वाले राजू उर्फ लम्बू पुत्र गुरदित्ता राम को मन्दिर के समीप शराब का ठेका न चलाने के लिए कई बार कहा गया है और इसकी शिकायत गांव की पंचायत के समक्ष भी की गई है लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं की गई। राष्ट्रीय बाल्मीकि न्याय मंच के जिलाध्यक्ष ने यह सीधा आरोप लगाया है कि मन्दिर में यह घिनौना कार्य राजू उर्फ लम्बू पुत्र गुरादित्ता राम ने किया है। उन्होंने गोरीवाला पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया है कि घृनित कार्य में संलिप्त आरोपी पर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहे तभी मौका पर पहुंचे बाल्मीकि समाज के अखिल भारतीय बाल्मीकि न्याय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार गोगा, राष्ट्रीय महासचिव राज कुमार चावडिय़ा, गोपाल बिट्टू तथा प्रदेश उपाध्यक्ष औम प्रकाश बाल्मीकि ने बताया कि बाल्मीकि मन्दिर में ऐसा घिनौना कार्य किया गया है। वह निन्दनीय है तथा जिस किसी ने भी यह कार्य किया है उसे सजा मिलनी चाहिए। जिस पर मन्दिर में शराब, मिट्टी का तेल छिड़कने तथा अण्डे फेंकने का आरोप लगाया जा रहा है। वह भी बाल्मीकि समाज से सम्बन्धित है। बाल्मीकि समाज के राजू उर्फ लम्बू तथा उसके पिता गुरदित्ता राम ने बताया कि जब से यह मन्दिर बना है तब से वह इसकी सेवा करता आ रहा है। वह कभी भी ऐसा घिनौना कार्य नहीं कर सकता तथा वह मन्दिर के समीप स्थित अपनी शराब की ब्रांच भी बन्द कर देगा। गांव के सरपंच व पंचायत सदस्यों ने गुरदित्ता राम को निर्दोष बताया है। बाल्मीकि समाज के लोग तथा गांव गांव की पंचायत दोनो पक्षों को लेकर गोरीवाला पुलिस चौकी में पहुंची। दोनो पक्षों के बीच समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं। गोरीवाला पुलिस चौकी ईंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि दोनो को यहां बुलाया गया है अगर दोनो पक्षों में कोई समझौता नहीं होता तो आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाऐगी।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
मजदूर व ट्रैक्टर यूनियन की बैठक सम्पन्न
डबवाली-मजदूर व टै्रक्टर यूनियन की एक बैठक बीते दिवस लेखराज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें ट्रैक्टर यूनियन के ट्रैक्टर चालकों की बजाय पंजाब प्रदेश के ट्रैक्टरों द्वारा करवाए जा रहे कार्यों को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया गया। इसके अलावा बढ़ती हुई मंहगाई, बीपीएल कार्डों पर राशन न मिलने तथा ग्रामीण आंचल में आवंटित प्लॉटों के कब्जों को लेकर भी विचार - विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने निर्णय लिया कि विगत में उपमण्डलाधीश डबवाली व उपायुक्त महोदय सिरसा को शिकायतें की गई हैं परन्तु सरकार द्वारा कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। अगर अभी भी सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जाता तो आगामी 15 नवम्बर को प्रदर्शन किया जाऐगा तथा उपमण्डलाधीश की मार्फत मुख्यमन्त्री हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा जाऐगा। इसके अलावा कामरेड गणपत राम ने भी बैठक को सम्बोधित करते हुए सरकार की दोगली नीति पर चिन्ता व्यक्त की। इस अवसर पर अमरजीत ङ्क्षसह अलीकां, कॉ. बूटा ङ्क्षसह, आया राम दिवानखेड़ा, सेवक ङ्क्षसह पन्नीवाला मोरिका, जंगीर ङ्क्षसह, मदन लाल, गुरमीत ङ्क्षसह, कशमीर ङ्क्षसह, बलवीर ङ्क्षसह, वेद प्रकाश, राजेन्द्र सहित अनेक सदस्य मौजूद थे। यह जानकारी कॉ. गणपत राम ने दी।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
नेहरू स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित
डबवाली-स्थानीय नेहरू सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रांगण में बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रथम चरण में आज विभिन्न प्रतियोगिताऐं करवाई गई। जिसमें एलकेजी से 12वीं कक्षा तक के विद्याॢथयों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को ङ्क्षप्रसीपल हरि प्रकाश शर्मा ने पुरस्कृत किया गया। जहां उन्होंने बच्चों का खेलों के प्रति बढ़ रहे रूझान को देखकर खुशी व्यक्त की। वहीं उन्होंने बच्चों को बाल दिवस मनाने का महत्त्व भी समझाया। उन्होंने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि उनको बच्चों से बेहद प्यार व स्नेह था तथा बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू पुकारा करते थे।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
पंजाबी सभा धर्मशाला में पड़ा हाल का लैंटर
डबवाली- स्थानीय कॉलोनी रोड़ स्थित पंजाबी सभा धर्मशाला में आज 50 गुणा 80 फुट हाल का लैंटर निर्माण कमेटी के सदस्यों की देख-रेख में डाला गया। इस मौके पर सभा के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। निर्माण कमेटी सदस्य ने बताया कि इस हाल का निर्माण अरोड़ा बिरादरी के सहयोग किया जा रहा है तथा इस हाल के बनकर तैयार होने से कॉलोनी रोड़ व आस-पास के क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ पहुंचेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि हाल निर्माण के पश्चात छोटे-बड़े कार्यक्रम आयोजित करने में आसानी रहेगी।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
सुर-संगीत से सजा कार्यक्रम लोक तरंग 21 को
डबवाली- कला, साहित्य, खेल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रचार-प्रसार हेतु शहर की अग्रणी समाजसेवी संस्था वरच्युस कल्ब इण्डिया द्वारा हरियाणा पंजाबी साहित्य अकेडमी पंचकूला के तत्त्वाधान में आगामी 21 नवम्बर रविवार को स्थानीय कम्युनिटी हाल के प्रांगण में सायं 5 बजे पंजाबी के प्रसिद्ध मरहूम शायर शिव कुमार बटालवी की अमिट मीठी याद को समॢपत पंजाबी गीतों, गज़लों का सुर - संगीत से परिपूर्ण संगीतमय कार्यक्रम लोक तरंग करवाने का निर्णय लिया गया। जिसमें देश के कई प्रसिद्ध कलाकार अपने सुर और कलाम से परम्परागत लोकगीत, गज़लों के अलावा विशेषरूप से मरहूम शायर शिव कुमार बटालवी के लिखे हुए गीत गाकर दर्शकों के रू-ब-रू होंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वरच्श्ुस परिवार पूरे जोर-शोर से तैयारियों में जुट गया है। यह जानकारी देते हुए कल्ब के पीआरओ राजेश हाकू ने बताया कि दर्शकों को खुला निमन्त्रण दिया जा रहा है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
सदस्यता लें
संदेश (Atom)