IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

सोमवार, 6 दिसंबर 2010

दलितों के मसीहा थे बाबा साहेब-गर्ग

डबवाली- देश के दलित, शोषित एवं उपेक्षित वर्गों के मसीहा व भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न परमपूज्य बाबा साहेब अम्बेडकर का 54वां परिनिर्वाण दिवस आज सोमवार को स्थानीय न्यू बस स्टैंड रोड़ स्थित बाल्मीकि मन्दिर के प्रांगण में बड़ी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के शहरी प्रधान पवन गर्ग, प्रदेश कांग्रेस के सह प्रवक्ता कर्म चन्द शर्मा ने विशेष तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अॢपत किए। इस अवसर पर कांग्रेस के शहरी प्रधान पवन गर्ग ने उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कांग्रेस के संगठन सचिव राकेश बाल्मीकि, फकीर चन्द, रवि कुमार पुहाल, चिरनजी लाल, मंगत राम, संजय कुमार, विजय पुहाल, कृष्ण कुमार, जगदीश कुमार, शाम लाल सहित दलित समाज के अनेक बन्धु उपस्थित थे। जिन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अॢपत करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकलप लिया।

सर्व धर्म प्रार्थना सभा 23 को

डबवाली-डबवाली अग्रिकाण्ड पीडि़त संघ की बैठक स्मारक स्थल पर संघ के महासचिव विनोद बांसल की अध्यक्षता में बीते दिवस रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक में डबवाली अग्रिकाण्ड शहीदों की याद में हर वर्ष की भांति इस बार भी अग्रिकाण्ड के दिन 23 दिसम्बर को सर्वधर्म प्रार्थना सभा करवाने का निर्णय लिया गया। श्री बांसल ने बताया कि 21 दिसम्बर को श्री गुरू ग्रंथ साहिब का प्रकाश करवाया जाऐगा तथा 22 दिसम्बर को श्री रामायण का पाठ आरम्भ होगा। जिसके भोग 23 दिसम्बर को भोग डाले जाऐंगा। इसके अतिरिक्त 22 तारीख को स्कूली बच्चों में आग से सुरक्षा व बचाव के विषय पर ड्राईंग व सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिताऐं करवाई जाऐंगी। इस अवसर पर अग्रिकाण्ड का दंश झेल रहे इकबाल शांत ने इस कांड में घायल हुए लोगों को आ रही परेशानियों को लेकर जिनको प्लास्टिक सर्जरी की आवश्यकता है उनके लिये प्लास्टिक सर्जरी के विशेषज्ञ चिकित्सक का चैकअप शिविर लगाये जाने पर बल दिया। बैठक में अग्रिकाण्ड पीडि़तों में शमशेर सिंह, जयमुनी गोयल, हेमराज जिन्दल, औम प्रकाश सचदेवा, खुशहाल चंद, राजिन्द्र सिंह, प्रेम कुमार व अन्य लोग उपस्थित थे।

झगड़े में एक घायल

डबवाली-उपमण्डल के गांव लोहगढ़ में एक युवक को गांव के ही कुछ युवकों द्वारा तेजधार हथियार से हमलाकर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घायल युवक को डबवाली के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में उपचाराधीन घायल युवक शमशेर कुमार पुत्र बूटा राम ने बताया कि उसके खेत में वनछटियों को उखाडऩे का कार्य चल रहा था और वहां पर कार्य कर रहे मजदूरों के लिए बीती रात 11 बजे के करीब चाय लेने के लिए घर आ रहा था कि रास्ते में गांव के ही युवक मीका ने अपने अन्य साथियों सहित उसे रोक लिया और बिना किसी बात के झगड़ा करने लगे, उसके एतराज करने पर उक्त युवकों ने उस पर हमला बोल दिया और मीका ने किसी तेजधार हथियार से वार कर उसे घायल घर दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए और वह मौका से फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही उसके परिजन मौका पर पहुंचे और उसे घायल अवस्था में डबवाली के राजकीय अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया।

शनिवार, 4 दिसंबर 2010

युवाओं को पार्टी के साथ जोडऩे का अभियान शुरू

डबवाली- भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा हरियाणा में युवा कांग्रेस की खुली सदस्यता के प्रोजेक्ट को सिरसा लोकसभा क्षेत्र से शुरु करके जो नया कीर्तिमान स्थापित किया है उसके लिए सिरसा लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अमित सिहाग ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं युवा कांग्रेस के प्रभारी राहुल गांधी एवं अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजीव सातव का धन्यवाद करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस द्वारा जिला सिरसा में इनेलो के भय की राजनीति को खत्म करने के लिए तथा कांग्रेस पार्टी की लोक कल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करने के लिए युवाओं को पार्टी के साथ जोडऩे के लिए यह एक महत्वपूर्ण शुरुवात की है जोकि लोकसभा क्षेत्र सिरसा के लिए गौरव की बात है।
अमित सिहाग ने मंगलम पैलेस सिरसा में इस कार्यक्रम की शुरुवात के लिए आए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं अलवर से सांसद भंवर जितेन्द्र सिंह एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रभारी सुश्री उषा नायडू, हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चिरंजीव राव का आभार प्रकट किया तथा कहा कि उनका यहां आना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जिन्होंने सिरसा आकर युवा कांग्रेस के चलो गांव की ओर कार्यक्रम का समापन किया तथा खुली सदस्यता अभियान एवं पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की। अमित सिहाग ने सिरसा के सांसद डा. अशोक तवंर का विशेष रुप से धन्यवाद किया तथा इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय भी उन्हें दिया। लोकसभा क्षेत्र सिरसा के युवा अध्यक्ष अमित सिहाग ने कहा कि डा. अशोक तंवर ने जब से जिला सिरसा की कमान संभाली है तथा यहां से सांसद बने हैं तभी से युवाओं में भारी उत्साह है तथा भारी संख्या में युवा कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने सभी युवा साथियों का धन्यवाद किया जिन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। उन्होंने युवा कांग्रेस की सिरसा लोकसभा क्षेत्र की कमेटी, सभी विधान सभा कमेटियों, डेलीगेटों का भी धन्यवाद किया तथा यह आशा व्यक्त की कि सभी युवा साथी पहले से भी बढ़ चढ़ कर युवा कांग्रेस के कार्यक्रमों में भाग लेेंगे तथा राहुल गांधी व डा. अशोक तंवर के संदेश को घर-घर पहुंचाने का कार्य करते रहेंगे तथा जिला सिरसा में इनेलो पार्टी द्वारा बनाए गये भय के वातावरण को जड़ से समाप्त करने में सहयोग करेंगे।

चीन यात्रा से लोटे विधायक अभय चौटाला

डबवाली-विधायक अजय सिंह चौटाला चीन यात्रा उपरान्त तेजाखेड़ा फार्म हाऊस पर पहुंचे। उनके नेतृत्व में एशियाई खेलों में भारत के खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन को लेकर उन्हें धाई देने हेतु इनेलो कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। इस अवसर पर डॉ. गिरधारी लाल, गुरजीत सिंह पार्षद, टेक चन्द छाबड़ा पार्षद, बलदेव भीटीवाला, महावीर सहारण, गिरधारी बिस्सु, देवकरण डूडी बनवाला, श्योकरण जण्डवाला, काला जापानी, दर्शन मान, लवली मैहता पार्षद, धूनी दास, दर्शन मोंगा सहित अनेक इनेलो पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता मौजूद थे। विधायक अभय सिंह चौटाला ने इस अवसर पर जन शिकायतें सुनी व उनका मौके पर निराकरण किया।

मानसिक परेशानी के चलते निगला जहरीला पद्धार्थ, हालत गम्भीर

डबवाली- स्थानीय वार्ड नम्बर 13 में मानसिक परेशानी के चलते एक व्यक्ति ने नशीला पद्धार्थ निगल लिया। जिसे गम्भीर हालत में डबवाली के राजकीय अस्पताल में उपचार हेतु लाया गया। जहां पर उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात सिरसा रैफर कर दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार मीना बाजार वैद्य आसानन्द वाली गली निवासी 40 वर्षीय राज बब्बर पुत्र दिलबाग ङ्क्षसह ने आज प्रात: कोई जहरीला पद्धार्थ निगल लिया। उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसकी पत्नी रजनी घबरा गई और उसने इस घटना की जानकारी शहर में रह रहे अपने नजदीकी रिश्तेदारों को दी। उन्होंने तुरन्त उसे डबवाली के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। राज बब्बर के पिता दिलबाग ङ्क्षसह ने बताया कि वह प्रात: घर से कुछ कार्य के लिए माॢकट गए हुए थे, उसके पीछे यह घटना घटी है। उन्होंने बताया कि उसके बेटे की मीना बाजार में मनियारी की दुकान थी। जिसमें उसे काफी नुक्सान हो गया था। जिसके चलते वह दिमागी तौर पर परेशान रहने लगा। उन्होंने अन्देशा जताया कि इसी परेशानी में उसने यह कदम उठाया है। समाचार लिखे जाने तक उसकी हालत गम्भीर बनी हुई थी।

शुक्रवार, 3 दिसंबर 2010

जेसी कॉटन मिल से वसूला लाखों का जुर्माना

डबवाली -स्थानीय मार्केट कमेटी ने जेसी कॉटन मिल से करीब सवा चार लाख रुपये की फीस मय जुर्माना वसूला है। मार्केट कमेटी के सचिव श्याम सुंदर ने बताया कि वीरवार को उन्होंने मिल का औचक निरीक्षण किया था। जिसमें उन्होंने 2510 ङ्क्षक्वटल नरमे के बिल बरामद किये, जिनकी मार्केट फीस नहीं भरी गई थी। सचिव ने बताया कि छानबीन के दौरान 2510 ङ्क्षक्वटल नरमे के बिल बरामद हुये जो नरमा बिना मार्केट फीस चुकाये पंजाब में बेच जा चुका था नरमा पहले ही वहां से रवाया कर दिया गया था। दूसरी ओर विभाग की इस कार्यवाही के खिलाफ वीरवार को काटन मिल के संचालकों ने बोली में भाग नहीं लिया। श्याम सुंदर ने बताया कि काटन मिल से एक लाख उन्त्तहर हजार चार सौ पच्चीस रुपये मार्केट फीस एक लाख उन्त्तहर हजार चार सौ पच्चीस रुपये एचआईडी के अलावा बयालिस हजार चार सौ रुपये मार्केट फीस व एचआईडी पर जुर्माना वसूला गया है।

जमीनी विवाद में हमला, वृद्ध घायल

डबवाली- बीती देर रात जमीन विवाद के चलते तेजधार हथियार से हमलाकर एक वृद्ध को घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घायल वृद्ध को डबवाली के राजकीय अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। उपमण्डल के गांव पन्नीवाला मोरिका निवासी घायल 60 वर्षीय हरबन्स ङ्क्षसह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ अपने खेत में बनी ढाणी में रहता है और उसका बेटा नेमपाल अपनी पत्नी के साथ किसी नजदीकी रिश्तेदार के पास गया हुआ था और घर में वह और उसकी 90 वर्षीय माता गुरदेव कौर थी उसने बताया कि वह 1 बजे के करीब लघुशंका के लिए बाहर आया तो पड़ोसी खेत के मालिक जसविन्द्र ङ्क्षसह, उसका बेटा नरेन्द्र ङ्क्षसह व अन्य लोगों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला बोल दिया और गम्भीर रूप से घायल कर फरार हो गए। उसके शोर मचाने पर उसकी माता बाहर आई और उसने घायलावस्था में डबवाली के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में उपचाराधीन हरबन्स ङ्क्षसह ने बताया कि उसने पड़ोसी खेत वाले को एक कनाल जमीन बेची थी और ज्यादा जमीन पर कब्जा जमाया हुए है। जिसके लिए उसका झगड़ा चल रहा है। उसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया। इस मारपीट की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोबाईल शॉप में चोरी, हजारों का सामान उड़ाया

डबवाली-बीती रात स्थानीय जी.टी. रोड़ पर स्थित रेल्वे फाटक के समीप एक मोबाईल की दुकान का ताला तोड़ कर अज्ञात चोर हजारों रूपयों का सामान चुरा ले गए। चोरी की सूचना थाना शहर डबवाली को दे दी गई है। पुलिस ने चोरी स्थल का मुआयना कर जांच आरम्भ कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार रेल्वे फाटक के समीप अग्रवाल टेलिफोन के मालिक पवन कुमार पुत्र नरेन्द्र कुमार ने बताया कि वह बीती रात 11 बजे के करीब अपनी दुकान मंगल करके गया था और प्रात: 7 बजे के करीब पड़ोसी दुकानदार गुरूनानक कार बाजार के मालिक नरेश कुमार चावला ने उसे दूरभाष पर सूचना दी कि उसकी दुकान के ताले टूटे पड़े हैं और शट्टर खुला पड़ा है। वह तुरन्त अपनी दुकान पर पहुंचा और दुकान में प्रवेश किया तो उसके पांव तले से जमीन खिसक गई। दुकान का सामान इधर - उधर बिखरा पड़ा था और दुकान में रखे एक दर्जन के करीब नए मोबाईल सेट मोबाईल बैटरीज, पुराने मोबाईल सेट, कम्प्यूटर सेट व डैमो सेट गायब पाए। जिसकी कीमत एक लाख रूपयों से ऊपर बताई गई है। मोबाईल शॉप के मालिक ने बताया कि दुकान के दोनो तालों को काटकर शट्टर खोला गया और आगे लगा शीशे के गेट में बनी खिड़की के अन्दर से घुसकर इस वारदात को अन्जाम दिया है। चोरी की सूचना थाना शहर डबवाली को दे दी है और पुलिस ने मौके पर जाकर मोबाईल शॉप का मुआयना कर जांच आरम्भ कर दी है।

एक भवन में चल रहे हैं कई कालेज

कालांवाली।एक तरफ शिक्षा विभाग शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए अनेक योजनाएं शुरू कर रहा है और निजी कालेजों पर शिकंजा कसने के दावे कर रहा है, परंतु शिक्षा विभाग की अनदेखी के चलते मंडी के एक कालेज में कई कालेजों का संचालन किया जा रहा है और विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।
जानकारी के अनुसार ओढां-कालांवाली रोड पर शहीद भगत सिंह सोमल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा एक भवन में कई कालेजों का संचालन किया जा रहा है, जबकि नियमानुसार कालेजों के लिए अलग-अलग भवन होने चाहिए। इस समय इस कालेज भवन में बीएड कालेज, नर्सिंग कालेज व पोलिटेक्नीक के अलावा पंजाब टेक्नीकल यूनीवर्सिटी की भी कक्षाएं लगाई जा रही हैं जो कि निमयानुसार अवैध है। इस कालेज को शुरू हुए लगभग तीन वर्ष हो गए हैं तभी से ही एक ही भवन में नर्सिंग कालेज, पोलिटेक्नीक व बीएड कालेज का संचालन किया जा रहा है।
बताया जाता है कि जब उच्च शिक्षा विभाग की टीम द्वारा कालेज का निरीक्षण किया जाता है तो कालेज की प्रबंधक कमेटी द्वारा उसी कालेज का बोर्ड लगा दिया जाता है, जिस कालेज के निरीक्षण के लिए टीम ने आना है। इसे विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत कहे या फिर अनदेखी। एक ही भवन में तीन कालेजों व पीटीयू सेंटर के संचालन संबंधी क्षेत्र के एक बुद्धिजीवी ने उच्च शिक्षा निदेशालय से जनसूचना अधिकार के तहत जानकारी भी मांगी है। बताया जाता है कि इस समय कालेज में चल रहे पीटीयू सेंटर में लगभग २०० विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। पता चला है कि कालेज प्रबंधक कमेटी द्वारा कालेज में कार्यरत स्टाफ सदस्यों को वेतन भी यूजीसी के अनुसार नहीं दिया जाता।

बुधवार, 1 दिसंबर 2010

Is flexisexuality the latest fad?

We talk to experts and Delhi women about the newest ‘s- word’। We had bisexual, transsexual, homosexual, heterosexual, metrosexual.Now we have a new sword to add to our already overcrowded glossary – flexisexual. The word refers to straight women in their 40s who are keen on swinging both ways, but don’t want the bisexual tag. The reason, they say is that women in their 40s are confident of their sexuality and ready to explore new possibilities.
IT’S A CELEB THING
Here’s the truth behind this fascinatingly catchy word. It is being touted as a new term, but it has actually been around for a while. In 2004 the term was mentioned in a blog by a woman named Amy LeBlanc. Three people have posted definitions of flexisexual in The Urban Dictionary back in 2008 and 2009. So why are we talking about it as a trend? Because celebrities have started endorsing it? Says Ruhi Shahin, director, Chic Management, a marketing solutions company. “In a way, they are poking fun at homosexuals and trivialising their sexuality. They do it to attract attention and have publicists working out the nittygritty of their actions. If I write ‘I kissed a girl’ on Facebook, I’ll get 15 minutes of instant fame,” she says. Shahin has lost count of women who have hit on her on Facebook.
“Once, someone commented on my pictures saying I was ‘sooo hot and sooo pretty’. I found it funny but when I actually thought of experimenting, the idea grossed me out. I looked at her profile, checked her pictures and found she was married with a child,” she says. Another married girl from Chandigarh started talking dirty to Shahin on Facebook chat after exchanging niceties. “I was shocked and told her I was not her type. But before blocking her, I asked her why she was behaving this way,” recalls Shahin. Her friend was apparently a lesbian, who was married off at a young age. It was only after her marriage that she discovered she wasn’t really attracted to her husband or any other man. “In a closed society like India, there are people who don’t get a chance to explore their sexuality, which should ideally happen during adolescence,” says Shahin.
Twenty-nineyear- old Jaspreet Gill, a business analyst and a mother of two, had often thought of kissing her best gal pal as a teenager just to get an idea of what kissing a boy would be like. “I had a huge crush on a guy in my class, but he was way beyond my reach – he was the school stud. So I often used to wonder what it would be like to kiss him and often thought of practising it with my best friend, but never tried it. However, I know of girls who have actually tried and are happily leading a heterosexual life. But I don’t think I would be able to kiss a girl,” says Gill.
Sexologist Dr Prakash Kothari says it is very difficult for a woman who has already led the life of a heterosexual to think the other way in her 40s. “Most women can’t think this way. It is unlikely for a woman who has led a heterosexual life to suddenly switch her preference. There are very few people who would do that. So it is wrong to call it a trend,” says Kothari.
Any straight woman or man would find it difficult to make love to a person of the same sex, if he or she hasn’t had a past experience or hasn’t been fascinated by the idea earlier. “ It can happen only when a person is bisexual. So bisexual and flexisexual are one and the same things. If any heterosexual woman fantasises about making love to another woman, she is either a bisexual or is suffering from a thought disorder that indicates the possibility of schizophrenia,” he adds. As far as celebs are concerned, they are humans too. “ They might do it out curiosity or adventure or to make news or under the effect of alcohol. Attraction lies between the two ears and not between your legs,” says Kothari. There is a reason why women shy away from the bisexuality tag. Sexuality has always been taboo all over the world. Women who talk about their sexuality are often looked down upon. “ People who openly used words suffixed with the word ‘ sexual’ are looked down upon. It’s probably the reason why homosexual evolved to the more subtle ‘ gay’ and ‘ lesbian’,” says clinical psychologist Dr Aruna Broota.With time women have become bolder and want to explore all the avenues from where they can derive pleasure, but still play safe when it comes to sexuality. “ If they call themselves bisexual, it means they have already made a choice. If she’s flexisexual, she just wants to explore temporarily but has the freedom of coming back to being a heterosexual,” says Broota. Now that’s a good explanation. And the celebrity status might even give them an edge.

सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

डबवाली -नेशनल हाइवे 10 पर बीती सायं हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे के पश्चात उन्हें स्थानीय सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। जानकारी अनुसार 45 वर्षीय जया राम पुत्र राम स्वरूप अपने भांजे दिनेश के साथ कल सुबह रिक्शा द्वारा स्थानीय सब्जी मंडी में सब्जी आदि बेचने के उपरान्त शाम 7 बजे के करीब गांव सांवतखेड़ा जा रहा था। कुछ दूर जाने पर दिनेश को लघुशंका की शिकायत हुई। वह रिक्शा रोक कर लघुशंका के लिए चला गया। तभी अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे उस पर बैठा जयाराम व मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों की मदद से दिनेश ने तीनों घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जयाराम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिरसा रैफर कर दिया, जहां से उसे रोहतक रैफर कर दिया गया, लेकिन जयाराम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के भान्जे दिनेश कुमार के ब्यान पर मोटरसाइकल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

बीएसएनएल में हलचल, रिचार्ज कूपन पर बढ़ाया टॉकटाइम

सिरसा-भारत संचार निगम लिमिटेड ने सर्दी के मौसम में अपने उपभोक्ताओं में गर्म जोश भरते हुए रिचार्ज कूपनों पर भारी टॉकटाइम देने की घोषणा की है। इस स्कीम के तहत 5500 के रिचार्ज पर 6700 का टॉकटाइम व 450 दिन की वैधता, 1100 के रिचार्ज पर 1300 का टॉकटाइम व 365 दिन की वैधता, 550 के रिचार्ज पर 550 का टॉकटाइम व 180 दिन की वैधता तथा 220 के रिचार्ज पर 190 का टॉकटाइम व 60 दिन की वैधता मिलेगी। यह स्कीम 26 दिसम्बर तक लागू रहेगी। बीएसएनएल ने मोबाइल नम्बर पार्टिबिलिटी सेवा भी हरियाणा में 25 नवम्बर से लागू कर दी है। कम्पनी बीएसएनएल में आने वाले उपभोक्ताओं को अतिरिक्त टॉकटाइम व अनलिमिटेड इन्टरनेट के तौर पर बहुत ही आकर्षक ऑफर भी दे रहा है। इस ऑफर के तहत प्रीपेड ग्राहकों को सिम फ्री के साथ-साथ प्रथम रिचार्ज भी फ्री दिया जा रहा है जिसमें 100 रुपये का अतिरिक्त टॉकटाइम व एक महिने के लिए अनलिमिटेड डाउनलोड फ्री मिलेगा। पोस्टपेड ग्राहकों को सिम फ्री के साथ-साथ उनके द्वारा चुने गए प्लान पर एक महिने के लिए रेंट में 50 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। उपभोक्ताओं को पीओआरटी लिखकर स्पेस देकर अपना मोबाइल नम्बर लिखकर 1900 पर एसएमएस भेजना होगा जिससे उन्हें 8 अंकों का एक पोर्टिंग कोड मिलेगा जिसे लेकर उपभोक्ता सेवा केन्द्र में आवेदन करना होगा। उपभोक्ता को अधिकतम 7 दिनों में बीएसएनएल से उसी नम्बर पर सेवा उपलब्ध करवा दी जाएगी और इस पूरी प्रक्रिया में उपभोक्ता का मोबाइल केवल 2 घण्टों के लिए ही बन्द होगा जिसकी पूर्व सूचना एसएमएस द्वारा दी जाएगी।

प्रेमिका की चिता पर सता हुआ प्रेमी

रोड़ी-प्यार में पागल एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की मौत पर गम में इस कदर खो गया कि उसने प्रेमिका की चिता में जलकर खुद की जान दे दी। यह घटना रोड़ी में बीती रात हुई, लेकिन पुलिस के पास अभी तक कोई शिकायत नहीं पहुंची है और मामले को पंचायत स्तर पर दबाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गांव रोड़ी में तीन दिन पूर्व एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से जल गई थी। लड़की अस्पताल में भर्ती थी जहां गत दिवस उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गत दिवस मृतक लड़की का दाहसंस्कार कर दिया था। बताया गया है कि लड़की दसवीं कक्षा की छात्रा थी। सूत्रों के अनुसार मूल रूप से जिला मानसा निवासी एक युवक रोड़ी में ही अपने ननिहाल में रह रहा था जो उसी लड़की से प्यार करता था जिसकी गत दिवस मौत हुई थी। जब परिजन लड़की का अंतिम संस्कार करके घर लौट आए तो देर रात मृतक का प्रेमी श्मशान में पहुंच गया। उसने आसपास से कुछ लकडिय़ां एकत्रित की और जलती चिता पर डाल दी। बाद में उसने अपने कपड़े उतारे, मोबाइल व बीड़ी भी निकालकर एक तरफ रख दी तथा जलती चिता में कूद गया। इसका पता उस समय लगा जब मृतक लड़की के परिजन रात को श्मशानघाट पर चिता संभालने गए। उन्होंने चिता के पास कपड़े, मोबाइल व बीड़ी पड़ी देखी तथा चिता में अधजला शव पड़ा देखा। बाद में कपड़ों व मोबाइल से युवक की पहचान हुई। यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। लड़की व लड़का पक्ष के लोग एकत्रित हो गए। गांव की पंचायत भी जुट गई। पंचायत में कहा गया कि यह पूरा घटनाक्रम अकल्पनिय है और इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है, लिहाजा मामला पंचायत तक ही सीमित रहना चाहिए। इसी कारण इस मामले की पुलिस को शिकायत नहीं दी गई।
कोई शिकायत नहीं मिली है
रोड़ी पुलिस का कहना है कि उन्होंने भी यह सुना है कि गांव में एक युवक लड़की की चिता में कूदकर मर गया है मगर अभी तक थाने में इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत मिलेगी तो निश्चित रूप से जांच की जाएगी।

सोमवार, 29 नवंबर 2010

दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

डबवाली-उपमण्डल के गांव चौटाला में स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की ओर से विद्यालय प्रांगण में दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसका उद्घाटन गांव के सरपंच आत्मा राम छिम्पा व प्रधानाचार्या श्रीमती लक्ष्मी बिश्रोई ने संयुक्त रूप से किया। उक्त विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए गए। जिसमें जैव विविधता, कृषि, हरित ऊर्जा, परिवहन और संचार, सामुदायिक स्वास्थ्य और गणित जैसे विषयों पर आधारित 76 मॉडल प्रस्तुत किए गए। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए बॉयोलाजी के जिला स्तरीय लैक्चरर यादविन्द्र ङ्क्षसह विशेष रूप से पहुंचे तथा उन्होंने निर्णायक मण्डल में भी अपनी विशेष भूमिका निभाई। इसके अलावा उनका साथ विज्ञान अध्यापिका मनीषा, भारती, अनिल सुथार, अनुपमा एवं पंकज गौरैया ने दिया। यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती लक्ष्मी बिश्रोई ने बताया कि निर्णायक मण्डल द्वारा दीप्ति व सुनीता, मनदीप व सरोज, पूजा वर्मा व निर्मला छिम्पा, नेहा व कल्पना, किरण व सुनीता, जसप्रीत व अलका को क्रमश: प्रथम व द्वितीय घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त कई छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। उन्होंने बताया कि आस-पास के क्षेत्र में स्थित विद्यालयों के विद्याॢथयों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर विद्यालय का टीङ्क्षचग व नान टीङ्क्षचग स्टाफ तथा गांव के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। कार्यक्रम अन्त में आए हुए सभी अतिथियों का प्रधानाचार्या श्रीमती लक्ष्मी बिश्रोई ने आभार व्यक्त किया तथा सभी को इस अवसर पर जलपान भी करवाया गया।

युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान 3 से

डबवाली-युवा कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान का आरम्भ 3 दिसम्बर को हिसार रोड़ सिरसा स्थित मंगलम पैलेस से दोपहर 1 बजे किया जाऐगा। उक्त अभियान का आरम्भ सर्वप्रथम सिरसा लोकसभा क्षेत्र से किया जा रहा है। जोकि एक कीर्तिमान स्थापित करेगा। उक्त शब्द युवा कांग्रेस सिरसा लोकसभा अध्यक्ष अमित सिहाग ने आज विधान सभा क्षेत्र डबवाली के युवा कार्यकत्र्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान का आरम्भ राजस्थान अलवर के सांसद व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव भंवर जितेन्द्र ङ्क्षसह अपने कर कमलों द्वारा करेंगे। सिरसा सांसद डॉ. अशोक तंवर समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। इसके अलावा अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजीव सातव व हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चिरंजीव राव भी उपस्थित होंगेे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी युवा कार्यकत्र्ताओं को इस अभियान को सफल बनाने के लिए जी जान से जुटने की अपील करते हुए कहा कि वह अधिक से अधिक युवाओं का इस कार्यक्रम में भाग लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी का मानना है कि युवाओं को देश के विकास में योगदान देने के लिए राजनीति में आना चाहिए तथा युवा कांग्रेस इसका सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं को निर्देश दिया कि गांव-गांव व वार्ड-वार्ड जाकर युवाओं से संपर्क करें और उन्हें इस सदस्यता अभियान की जानकारी दें। जिससे ज्यादा से ज्यादा युवा इस अभियान के तहत जुड़ सकें। इस अवसर पर उनके साथ हल्का प्रधान कुलदीप सिंह, उप प्रधान विजय सहारण, जय सिंह कासणियां, रोहित मैहता, सुरेन्द्र सुथार, गुरदीप कामरा, संजय मिढा, रविन्द्र बिन्दु, सुखमन्द्र शेरगढ़, शहरी प्रधान अमन भारद्वाज, मनवीर सिंह मान, विंकी बांसल, अमन सिधु, मेजर सिंह जोगेवाला, कालूराम, वेदपाल डांगी, अंग्रेज सिंह, पवन रेगर, जगतार सिंह, राम कुमार सरपंच, इन्द्राज, भूपिन्द्र सिंह, राजेन्द्र मट्टू सहित अनेक युवा कांग्रेस कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

भूमि विवाद को लेकर एसडीएम को दिया शिकायत पत्र

डबवाली- स्थानीय वार्ड नम्बर 6 स्थित कबीर बस्ती निवासी किशोरी डाबला, राजेश कुमार, लाल चन्द, विनोद कुमार, देवी लाल, रवि कुमार, रिन्कू, बृज लाल, राजा पेंटर, पूर्व पार्षद बनारसी दास, चन्द्रकान्ता, बिमला, परमजीत, राज रानी, सन्तो रानी, भागवन्ती, शान्ति, सीतो देवी व अन्य मौहल्लावासियों ने आज उपमण्डलाधीश डॉ. मुनीष नागपाल को दिए प्रार्थना पत्र में प्रोपर्टी डीलर मंगा राम, नन्द राम व प्रवीण जैन सहित इनके कई साथियों पर उनके मौहल्ले में स्थित धर्मशाला व मन्दिर की भूमि पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपनी संयुक्त शिकायत में लिखा है कि उक्त भूमि का रकबा खसरा नम्बर 371 व 374 में दर्ज है। उन्होंने आरोपियों के पास झूठे दस्तावेज होने का आरोप लगाते हुए उनकी जांच की मांग की है। उपमण्डलाधीश ने तुरन्त प्रभाव से कार्रवाई करते हुए तहसीलदार राजेन्द्र ङ्क्षसह व डीएसपी बाबू लाल को जांच के आदेश दिए हैं।

UK’s 2nd Hindu school to open next September

United Kingdom’s second Hindu state school will open next September in Evington (Leicester, East Midlands), according to reports।To be named Krishna-Avanti Primary School (Leicester), this “Free School” (no fee charged to parents) will reportedly provide 420 places for children aged 4-11 years and there is said to be a growing waiting list already. Besides outstanding academic opportunities, new school aims to provide a spiritual and moral framework while reflecting Hindu values. It plans to follow the national curriculum but also wants to reflect on Hindu culture and heritage. Leicester is reportedly home to the largest Hindu community in Europe outside London.
London based educational charity “I-Foundation”, which opened the voluntary aided Krishna-Avanti Primary School (KAPS) in Edgware (Middlesex) in 2008, is behind this new school and is also planning to open primary and secondary schools across North and East London with similar focus. Its aim is to help children realise their spiritual, moral and academic potential in an environment centred on loving service to Lord Krishna. I-Foundation is the promoter of Hindu state education in the UK with Nitesh Gor as its Board Chairman.The already existing KAPS claims to be one of the most eco-friendly schools in the country, nurtures character and conduct consistent with Vaishnava virtues, provides opportunities to practice yoga and meditation, and is vegetarian. Mrs. N. Parmar is the Head Teacher.
Applauding efforts to launch the second Hindu school in UK, Hindu statesman Rajan Zed has urged the Hindu community worldwide to open more Hindu schools outside India.
In a statement in Nevada (USA) today, Zed, who is president of Universal Society of Hinduism, said that with the economically strong Hindu community spread throughout the world, funding should not be a problem to open such schools. These would help Hindu children to strengthen their spiritual and moral roots and enlighten interested non-Hindus about the concepts and philosophy of the oldest and third largest religion of the world. With a stronger commitment of Hindu community, we would not even need state help, Zed argued.
Such schools would go a long way in nurturing Hindu virtues among our children and give them a spiritual identity. Moreover, these could help counter the misinformation about Hinduism prevalent in the West and promote Sanskrit, Rajan Zed added.

Many Christian churches in USA offer yoga

Many Christian churches in USA are offering yoga instruction, according to reports।
Mt. Olive Lutheran Church in Santa Monica (California) offers “Restorative and Hatha Flow Yoga” class to “reduce stress and tension while promoting healing and growth”.
St. Mark's Episcopal Church in Washington (DC) “has offered quality yoga instruction” since 1978 emphasizing “effective breathing, mastery of asanas (comfortably held postures), relaxation, positive thinking, and meditation as elements of healthy spiritual living that promote happiness and true knowledge of self”.
Yoga classes, to “find peace within”, lead by six instructors at Mountain Park Community Church in Phoenix (Arizona) has “over 800 people enrolled in the nine classes that are offered six days each week”. Pineville United Methodist Church of Pineville (North Carolina) offers “Chair Yoga” and “Floor Yoga”. Vale United Methodist Church in Oakton (Virginia) offers yoga class suitable for all ages.
Old Stone Church (Presbyterian) in Cleveland (Ohio) offers “No-sweat Yoga” and describes Hatha Yoga as “a gentle practice that assists in releasing internal pressures”. Class is “held in the Chapel - a beautiful space filled with candlelight and stained glass - a peaceful place for meditation and relaxation”.Sunbury United Methodist Church in Sunbury (Ohio) offers class which focuses “on learning a series of poses to form the foundation of a personal practice”. “Yoga stretches improve circulation, muscle tone, joint and muscle flexibility and balance”, it points out.
St. David’s Episcopal Church in Wayne (Pennsylvania) is offering “A Quiet Morning of Yoga and Centering Prayer” on December four. “We will spend 30 minutes experiencing the richness of centering prayer, 60 minutes enjoying a vigorous yoga practice and 30 minutes in a guided meditation for a deep, conscious rest. We promise you will head back into the holiday hustle and bustle centered, focused and energized”, it claims. It also offers “Yoga with Spirit” “vigorous yoga classes”.
First Christian Church (Disciples of Christ) in Charlotte (North Carolina) has yoga classes. “Yoga for Every Body” class is held at Sardis Baptist Church in Charlotte by a Hatha Yoga instructor. The Way of Life Church (Assembly of God) in Ventnor (New Jersey) offers “Spiritual Yoga” and says “Spiritual Yoga involves the total person: spirit, mind, and body”.
Church of Saint Paul the Apostle (Roman Catholic) in New York (New York) offers “series of yoga postures, set to music”. University Lutheran Church and Student Center in Norman (Oklahoma) reportedly sponsored a market on October nine, which was to offer free yoga instruction.
Welcoming the widespread interest in yoga, Hindu statesman Rajan Zed, in a statement in Nevada (USA) today, said that although introduced and nourished by Hinduism, yoga was a world heritage and liberation powerhouse to be utilized by all. One could still practice one’s respective faith and do yoga. Yoga would rather help one in achieving one’s spiritual goals in whatever religion one believed in.Zed, who is President of Universal Society of Hinduism, further said that yoga, referred as “a living fossil” whose traces went back to around 2,000 BCE to Indus Valley civilization, was a mental and physical discipline handed down from one guru to next, for everybody to share and benefit from. According to Patanjali who codified it in Yoga Sutra, yoga was a methodical effort to attain perfection, through the control of the different elements of human nature, physical and psychical. Yoga was based on an eightfold path to direct the practitioner from awareness of the external world to a focus on the inner, Zed added.Rajan Zed argued that yoga, which never had any formal organization, was the repository of something basic in the human soul and psyche.
According to National Institutes of Health, yoga may help one to feel more relaxed, be more flexible, improve posture, breathe deeply, and get rid of stress. Swami Vivekananda reportedly brought yoga to USA in 1893. According to an estimate, about 16 million Americans, including many celebrities, now practice yoga.

सर्पदंश से किसान की मौत

बड़ागुढ़ा- गांव बप्पां की बिश्नोईयों की ढाणी में एक किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। दलीप बिश्नोई नामक किसान अपने खेत में पानी लगा रहा था कि तभी अचानक उसका पैर सांप के बिल पर पड़ गया और बिल के अंदर छुपे सांप ने उसे डस लिया। जैसे ही सांप का जहर उस पर चढऩे लगा तो उसे चक्कर आने लगे और वह अपने घर की तरफ भागा। परिजनों को सारी बात बताने पर परिजन उसे नजदीक के एक नाथ के पास ले गए, लेकिन नाथ ने जहर पूरे शरीर में फैलने की बात कहकर जल्द से जल्द चिकित्सक के पास ले जाने की सलाह दी। उसके बाद वे दलीप को सिरसा के सामान्य अस्पताल ले आए, लेकिन यहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP