डबवाली- बीती देर सायं गांव गिदडख़ेड़ा में शराब को लेकर हुए लड़ाई-झगड़े में एक व्यक्ति के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है । प्राप्त जानकारी अनुसार गांव गिदडख़ेड़ा निवासी सुखदेव सिंह पुत्र छोटा सिंह ने बताया कि वह शाम करीब 7 बजे गांव के ठेके पर शराब लेने गया था और ठेके पर पहले से ही शराब का सेवन कर रहे कौर सिंह पुत्र गुरदास सिंह ने उसे शराब की बोतल देने को कहा और उसके इंकार करने पर कौर सिंह उससे गाली गलोच करने लगा। उस वक्त वह शराब लेकर अपने घर आ गया लेकिन थोड़ी देर बाद कौर सिंह अपने भाई निबड़ी सिंह व अन्य साथी सीरा सिंह के साथ उसे गली में घेर लिया व लाठियों के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। कुछ समय बाद उसका बेटा कुलदीप सिंह व पड़ौसी काला सिंह पहुंच गए और उन्होंने उसे छुडवाया तथा घायल अवस्था में उसे डबवाली के राजकीय अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया। अस्पताल में उपचाराधीन सुखदेव सिंह ने इस मामले की जानकारी चौटाला पुलिस को दी। पुलिस ने उसके ब्यान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Young Flame Headline Animator
बुधवार, 2 मार्च 2011
पान मसाला व गुटखा के पॉउच पर रोक
निगम की आठ टीमें कार्रवाई करेगी
जयपुर. शहर में बेचे जा रहे पान मसाला व गुटखा के पॉउच के खिलाफ नगर निगम ने भी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। निगम प्रशासन ने इन पर सख्ती बरतने के लिए आठ टीमें बनाई है और सभी जोन कमीश्नरों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट व केंद्र सरकार की ओर से एक मार्च से प्लास्टिक के पॉउच में गुटखा व पान मसाला बेचे जाने पर रोक है।

इसके लिए जिला कलेक्टर के निर्देश में बनी कमेटी कार्रवाई करेगी। नगर निगम के जिस जोन में कार्रवाई होगी, उस जोन का आयुक्त टीम के साथ रहेगा। जोन स्तर पर बनी नगर निगम की टीमों ने क्षेत्र का दौरा शुरू कर व्यापारियों को चेतावनी दी है और गुरुवार से सख्ती बरती जाएगी।
लेबल:
पान मसाला,
dabwali news
देशभर में आज महाशिवरात्रि की धूम
देशभर में आज आस्था का पर्व महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाया जा रहा है. सुबह से ही देशभर के मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी हुई है. खासकर भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में भक्तों की कतारें लगी हुई हैं. वाराणसी, उज्जैन और देवघर में भक्तों का उत्साह देखते ही बना रहा है. यहां भगवान भोलेनाथ के भक्त अपने आराध्य को खुश करने के लिए पूजा-अर्चना कर रहे हैं.
वाराणसी में भी लोग भगवान विश्वनाथ की पूजा में जुटे हैं, तो उज्जैन में भगवान महाकाल की पूजा हो रही है. देवघर के प्रसिद्ध बाबाधाम मंदिर में तो भी तड़के से ही शिवभक्तों की लंबी कतार लगी हुई है. जहां तक राजधानी दिल्ली की बात है, बाबा के भक्तों की भीड़ सुबह से ही शिव मंदिरों में नजर आ रही है. फूल बेलपत्र और दूघ घी से भक्त शिव की पूजा कर रहे हैं.
देवनगरी हरिद्वार में भी शिवभक्तों का रेला हरकी पैड़ी पर उमड़ पड़ा है. भोलेनाथ के भक्त फूल, दूध, बेल-धतूरे से पूजा करने में मग्न हैं. लखनऊ के प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर में भी शिवभक्तों का सुबह से ही तांता लगा है. यहां कहते हैं कि लक्ष्मण जी ने मां सीता को वनवास छोड़ने के बाद शिवलिंग की स्थापना की और उनकी पूजा अर्चना की थी.
मुरादाबाद में शिवरात्रि के मौके पर शिव बारात निकाली गई. इस तरह भक्तगण पूरी श्रद्धा के साथ महादेव को प्रसन्न करने में जुटे नजर आ रहे हैं.
वाराणसी में भी लोग भगवान विश्वनाथ की पूजा में जुटे हैं, तो उज्जैन में भगवान महाकाल की पूजा हो रही है. देवघर के प्रसिद्ध बाबाधाम मंदिर में तो भी तड़के से ही शिवभक्तों की लंबी कतार लगी हुई है. देवनगरी हरिद्वार में भी शिवभक्तों का रेला हरकी पैड़ी पर उमड़ पड़ा है. भोलेनाथ के भक्त फूल, दूध, बेल-धतूरे से पूजा करने में मग्न हैं. लखनऊ के प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर में भी शिवभक्तों का सुबह से ही तांता लगा है. यहां कहते हैं कि लक्ष्मण जी ने मां सीता को वनवास छोड़ने के बाद शिवलिंग की स्थापना की और उनकी पूजा अर्चना की थी.
मुरादाबाद में शिवरात्रि के मौके पर शिव बारात निकाली गई. इस तरह भक्तगण पूरी श्रद्धा के साथ महादेव को प्रसन्न करने में जुटे नजर आ रहे हैं.
लेबल:
dabwali news,
Mahashivratri,
shiv
मंगलवार, 1 मार्च 2011
सरकार हुई कंगाल.........ऊँची दुकान और फीका पकवान वाली कहावत चरितार्थ हो रही है हरियाणा सरकार में
कईं विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को नहीं मिली कईं माह से तनख्वाह
रैलियों पर
लाखों का खर्च मगर अपने कर्मचारियों को देने के लिए...........................
करनाल (अनिल लाम्बा) : " हरियाणा सरकार के खजाने लबालब भरे हैं " यह बात हम नहीं कह रहे अक्सर कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री की होने वाली रैलियों में यह लाइनें दोहराते रहते हैं मगर हालात यह हैं क़ि सरकार के पास कईं विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को देने के लिए तनख्वाह तक नहीं है पिछले तीन चार महीनों से पंचायत विभाग ही नहीं बल्कि शिक्षा विभाग , तहसील से जुड़े विभाग तथा पशुपालन विभाग समेत कईं विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला यह बात खुद दबी जुबान में इन्हीं विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कही है नाम न छापने क़ि शर्त पर एक अधिकारी ने बताया क़ि पिछले तीन महीनों से उनके ही विभाग के कर्मचारियों को तनख्वाह तक नहीं मिल पाई हालांकि अधिकारी ने यह स्पष्ट नहीं किया क़ि तनख्वाह ना मिलने क़ि मुख्य वजह क्या है लेकिन उसने यह जरुर बताया क़ि तनख्वाह देने का बज़ट सिस्टम अब पूरी तरह से कंप्यूटरआइज कर दिया है शायद इस वजह से तनख्वाह नहीं मिल पाई लेकिन सुविज्ञ सूत्र बता रहे हैं क़ि सरकार के खजाने में राशि का कुछ अभाव है , तभी उसे विभागों के खातों में नहीं डाला जा सका हैरानी क़ि दूसरी बड़ी बात यह है क़ि अक्सर मुख्यमंत्री के राजनीतिज्ञ सलाहाकार प्रो. वीरेंदर सिंह प्रदेश में होने वाली विभिन्न रैलियों के दौरान मुख्यमंत्री क़ी ही नहीं बल्कि प्रदेश सरकार के खजानों क़ी बड़ाई करते हुए थकते नहीं हैं अक्सर यह भी सुनने में आता है क़ि सरकार के खजाने में इतना धन है क़ि विकास क़ी कोई कमी नहीं रहेगी प्रदेश में विकास जितना हो रहा है , यह सभी जानते भी हैं मगर अब बात अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन पर आ गई है हुड्डा सरकार के कार्यकाल में शायद पहली मर्तबा ऐसा हुआ होगा , जब तीन-चार महीनों से वेतन नहीं मिला होगा मजेदार बात यह है क़ि विभिन्न विभागों में कार्यरत बड़े अधिकारी सरकार के ही खिलाफ कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं लेकिन कर्मचारी यह स्वीकार कर रहे हैं क़ि उन्हें कईं महीनों से वेतन नहीं मिला इस मामले को लेकर जब शिक्षा अधिकारी कमलेश शर्मा से बात क़ी गई तो उन्होंने कहा क़ि ऐसी कोई बात नहीं है तीन-चार महीनों से कोई दिकत आ गई थी शिक्षा अधिकारी यह कह रही हैं क़ि आज वेतन सब को मिल गया होगा दूसरी और पंचायत विभाग और तहसील से जुड़े विभाग के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया लेकिन पशुपालन विभाग के अधिकारी डाक्टर गुरमीत सिंह ने बताया क़ि जो शोर्टेज थी , वह अब क्लियर हो गयी है कईं कर्मचारियों को टी.ऐ. , ड़ी.ऐ. क़ी प्रोब्लम आ गई थी , इस लिए वेतन लेट हो गया
नोट :-खबर में परगट किये गए विचार लेखक के खुद के है -डबवाली न्यूज़ या सम्पादक का इन विचारो से सहमत होना कोई जरूरी नहीं है
रैलियों पर
लाखों का खर्च मगर अपने कर्मचारियों को देने के लिए...........................करनाल (अनिल लाम्बा) : " हरियाणा सरकार के खजाने लबालब भरे हैं " यह बात हम नहीं कह रहे अक्सर कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री की होने वाली रैलियों में यह लाइनें दोहराते रहते हैं मगर हालात यह हैं क़ि सरकार के पास कईं विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को देने के लिए तनख्वाह तक नहीं है पिछले तीन चार महीनों से पंचायत विभाग ही नहीं बल्कि शिक्षा विभाग , तहसील से जुड़े विभाग तथा पशुपालन विभाग समेत कईं विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला यह बात खुद दबी जुबान में इन्हीं विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कही है नाम न छापने क़ि शर्त पर एक अधिकारी ने बताया क़ि पिछले तीन महीनों से उनके ही विभाग के कर्मचारियों को तनख्वाह तक नहीं मिल पाई हालांकि अधिकारी ने यह स्पष्ट नहीं किया क़ि तनख्वाह ना मिलने क़ि मुख्य वजह क्या है लेकिन उसने यह जरुर बताया क़ि तनख्वाह देने का बज़ट सिस्टम अब पूरी तरह से कंप्यूटरआइज कर दिया है शायद इस वजह से तनख्वाह नहीं मिल पाई लेकिन सुविज्ञ सूत्र बता रहे हैं क़ि सरकार के खजाने में राशि का कुछ अभाव है , तभी उसे विभागों के खातों में नहीं डाला जा सका हैरानी क़ि दूसरी बड़ी बात यह है क़ि अक्सर मुख्यमंत्री के राजनीतिज्ञ सलाहाकार प्रो. वीरेंदर सिंह प्रदेश में होने वाली विभिन्न रैलियों के दौरान मुख्यमंत्री क़ी ही नहीं बल्कि प्रदेश सरकार के खजानों क़ी बड़ाई करते हुए थकते नहीं हैं अक्सर यह भी सुनने में आता है क़ि सरकार के खजाने में इतना धन है क़ि विकास क़ी कोई कमी नहीं रहेगी प्रदेश में विकास जितना हो रहा है , यह सभी जानते भी हैं मगर अब बात अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन पर आ गई है हुड्डा सरकार के कार्यकाल में शायद पहली मर्तबा ऐसा हुआ होगा , जब तीन-चार महीनों से वेतन नहीं मिला होगा मजेदार बात यह है क़ि विभिन्न विभागों में कार्यरत बड़े अधिकारी सरकार के ही खिलाफ कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं लेकिन कर्मचारी यह स्वीकार कर रहे हैं क़ि उन्हें कईं महीनों से वेतन नहीं मिला इस मामले को लेकर जब शिक्षा अधिकारी कमलेश शर्मा से बात क़ी गई तो उन्होंने कहा क़ि ऐसी कोई बात नहीं है तीन-चार महीनों से कोई दिकत आ गई थी शिक्षा अधिकारी यह कह रही हैं क़ि आज वेतन सब को मिल गया होगा दूसरी और पंचायत विभाग और तहसील से जुड़े विभाग के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया लेकिन पशुपालन विभाग के अधिकारी डाक्टर गुरमीत सिंह ने बताया क़ि जो शोर्टेज थी , वह अब क्लियर हो गयी है कईं कर्मचारियों को टी.ऐ. , ड़ी.ऐ. क़ी प्रोब्लम आ गई थी , इस लिए वेतन लेट हो गया
नोट :-खबर में परगट किये गए विचार लेखक के खुद के है -डबवाली न्यूज़ या सम्पादक का इन विचारो से सहमत होना कोई जरूरी नहीं है
रेल और आम बजट ने खोला कांग्रेस का खेल
आम लोगों को नहीं मिली आम बजट से कोई राहत, घर में रोटी पकानी भी हो जाएगी अब मुश्किल
महंगाई से
निजात दिलाने के लिए कुछ नहीं कर पाए वित् मंत्री
करनाल (अनिल लाम्बा) : केंद्र की कांग्रेस सरकार आम लोगों के प्रति कितनी गंभीर है , शायद यह देश की जनता को अब पता लग गया होगा क्योंकि रेल और आम बजट ने कांग्रेस के खेल को पूरी तरह से ओपन कर दिया है कांग्रेस क्या चहाती है और वह देश की जनता को क्या देना चहाती है , यह भी कांग्रेस ने पेश किये गए दोनों बजटों के दौरान बता दिया है दरअसल कांग्रेस पार्टी ने हमेशा उस समय सता हासिल की , जब उसने किसान और गरीब की बात की लेकिन जब सता हासिल हुई तो कांग्रेस आम और गरीबों का साथ छोड़कर पूंजीपतियों के साथ खड़ी हो गई कांग्रेस के चुनावी घोषना पत्र में भले ही गरीबों की बात की जाए , लेकिन भानुमती के कुनबे से जोड़ी गई यह सरकार अब अपने-अपने फायदे देखने में जुटी है रेल बजट के दौरान जिस तरह रेल मंत्री ने अपना पश्चिम बंगाल के प्रति प्रेम दिखाया , उससे साफ़ जाहिर है क़ि ममता को देश क़ी फिक्र कम बल्कि अपने राज्य में मुख्यमंत्री बनने क़ी चिंता ज्यादा है शायद यही वजह है क़ि रेल बजट में उन्होंने सबसे ज्यादा फायदा अपने ही राज्य को पहुँचाने में किया है हालांकि पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने उन्हें टोका भी लेकिन उन्होंने उन्हें यह कहकर चुप करवा दिया क़ि जब आप रेल मंत्री थे तो आपने भी ऐसा ही किया था मतलब साफ़ है क़ि रेल मंत्री को देश क़ि जनता से डर कतई नहीं है यदि उन्हें डर है तो पश्चिम बंगाल क़ी जनता से है , जहां पर वह अपना वर्चस्व मुख्यमंत्री के तौर पर कायम करना चहाती हैं हरियाणा में वैसे तो दस सांसद हैं मगर इनमे से नौ सांसद अकेले कांग्रेस पार्टी के हैं मगर इन नौ क़ी क्या मजाल क़ि सोनिया गांधी क़ि मर्जी के बिना यह संसद में कुछ बोल जाएं हरियाणा में रेल मंत्रालय से भले ही कुछ न मिला हो लेकिन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रेल बजट से बहुत खुश थे शायद यह सांसद अब भूल गए हैं क़ि अगली दफा फिर इन्हें अपने क्षेत्र में क्षेत्र क़ी जनता से वोट मांगने भी जाना है रही बात आम बजट क़ी तो वित् मंत्री प्रणब मुखर्जी ने यह साबित कर दिया है क़ि कांग्रेस देश में जिस दौ वर्ग को कायम करने के लिए जद्दौजहद कर रही है उसे कांग्रेस कायम करने में जुटी है
आम बजट में कांग्रेस ने एक बात साफ़ कर दी है क़ि आने वाले दिनों में गरीब और गरीब होगा और अमीर और अमीर जबकि आम आदमी का क्या होगा , यह न तो कांग्रेस जानना चहाती है और ना ही कुछ करना चहाती है सब्सिडी में कैश क़ी बात कर यह बात भी साफ़ हो गई है क़ि अब मिट्टी का तेल केवल उन लोगों को मिलने वाला है जो गरीबी रेखा से नीचे का जीवन यापन करते हैं , जबकि आम लोगों को अभी पता नहीं है क़ि बजट में जो रूपरेखा तैयार क़ी गई है , उसके तहत आने वाले दिनों में रसोई में जलने वाला सिलेंडर कम से कम बारह सौ रुपये में लोगों को मिलेगा बाद में इसकी सब्सिडी कैसे और कब मिलेगी , यह खुलासा पूरी तरह से बजट में नहीं किया गया बहरहाल रेल और आम बजट कांग्रेस क़ी पोल खोलकर रख दी है जिससे कांग्रेस का असली चेहरा भी सामने आ गया है देश क़ी जनता को चाहिए क़ी वह मिस्त्र और लीबिया के लोगों क़ी तरह सोचे और सड़कों पर उतरे , तभी यह निकमी सरकार भागेगी वरना सता क़ी कुर्सी पर चिपके यह नेता एक दिन आम आदमी से जीने का अधिकार भी छीन लेंगे
नोट :-खबर में परगट किये गए विचार लेखक के खुद के है -डबवाली न्यूज़ या सम्पादक का इन विचारो से सहमत होना कोई जरूरी नहीं है
महंगाई से
निजात दिलाने के लिए कुछ नहीं कर पाए वित् मंत्रीकरनाल (अनिल लाम्बा) : केंद्र की कांग्रेस सरकार आम लोगों के प्रति कितनी गंभीर है , शायद यह देश की जनता को अब पता लग गया होगा क्योंकि रेल और आम बजट ने कांग्रेस के खेल को पूरी तरह से ओपन कर दिया है कांग्रेस क्या चहाती है और वह देश की जनता को क्या देना चहाती है , यह भी कांग्रेस ने पेश किये गए दोनों बजटों के दौरान बता दिया है दरअसल कांग्रेस पार्टी ने हमेशा उस समय सता हासिल की , जब उसने किसान और गरीब की बात की लेकिन जब सता हासिल हुई तो कांग्रेस आम और गरीबों का साथ छोड़कर पूंजीपतियों के साथ खड़ी हो गई कांग्रेस के चुनावी घोषना पत्र में भले ही गरीबों की बात की जाए , लेकिन भानुमती के कुनबे से जोड़ी गई यह सरकार अब अपने-अपने फायदे देखने में जुटी है रेल बजट के दौरान जिस तरह रेल मंत्री ने अपना पश्चिम बंगाल के प्रति प्रेम दिखाया , उससे साफ़ जाहिर है क़ि ममता को देश क़ी फिक्र कम बल्कि अपने राज्य में मुख्यमंत्री बनने क़ी चिंता ज्यादा है शायद यही वजह है क़ि रेल बजट में उन्होंने सबसे ज्यादा फायदा अपने ही राज्य को पहुँचाने में किया है हालांकि पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने उन्हें टोका भी लेकिन उन्होंने उन्हें यह कहकर चुप करवा दिया क़ि जब आप रेल मंत्री थे तो आपने भी ऐसा ही किया था मतलब साफ़ है क़ि रेल मंत्री को देश क़ि जनता से डर कतई नहीं है यदि उन्हें डर है तो पश्चिम बंगाल क़ी जनता से है , जहां पर वह अपना वर्चस्व मुख्यमंत्री के तौर पर कायम करना चहाती हैं हरियाणा में वैसे तो दस सांसद हैं मगर इनमे से नौ सांसद अकेले कांग्रेस पार्टी के हैं मगर इन नौ क़ी क्या मजाल क़ि सोनिया गांधी क़ि मर्जी के बिना यह संसद में कुछ बोल जाएं हरियाणा में रेल मंत्रालय से भले ही कुछ न मिला हो लेकिन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रेल बजट से बहुत खुश थे शायद यह सांसद अब भूल गए हैं क़ि अगली दफा फिर इन्हें अपने क्षेत्र में क्षेत्र क़ी जनता से वोट मांगने भी जाना है रही बात आम बजट क़ी तो वित् मंत्री प्रणब मुखर्जी ने यह साबित कर दिया है क़ि कांग्रेस देश में जिस दौ वर्ग को कायम करने के लिए जद्दौजहद कर रही है उसे कांग्रेस कायम करने में जुटी है
आम बजट में कांग्रेस ने एक बात साफ़ कर दी है क़ि आने वाले दिनों में गरीब और गरीब होगा और अमीर और अमीर जबकि आम आदमी का क्या होगा , यह न तो कांग्रेस जानना चहाती है और ना ही कुछ करना चहाती है सब्सिडी में कैश क़ी बात कर यह बात भी साफ़ हो गई है क़ि अब मिट्टी का तेल केवल उन लोगों को मिलने वाला है जो गरीबी रेखा से नीचे का जीवन यापन करते हैं , जबकि आम लोगों को अभी पता नहीं है क़ि बजट में जो रूपरेखा तैयार क़ी गई है , उसके तहत आने वाले दिनों में रसोई में जलने वाला सिलेंडर कम से कम बारह सौ रुपये में लोगों को मिलेगा बाद में इसकी सब्सिडी कैसे और कब मिलेगी , यह खुलासा पूरी तरह से बजट में नहीं किया गया बहरहाल रेल और आम बजट कांग्रेस क़ी पोल खोलकर रख दी है जिससे कांग्रेस का असली चेहरा भी सामने आ गया है देश क़ी जनता को चाहिए क़ी वह मिस्त्र और लीबिया के लोगों क़ी तरह सोचे और सड़कों पर उतरे , तभी यह निकमी सरकार भागेगी वरना सता क़ी कुर्सी पर चिपके यह नेता एक दिन आम आदमी से जीने का अधिकार भी छीन लेंगे
नोट :-खबर में परगट किये गए विचार लेखक के खुद के है -डबवाली न्यूज़ या सम्पादक का इन विचारो से सहमत होना कोई जरूरी नहीं है
सोमवार, 28 फ़रवरी 2011
वृद्ध महिला की हुई हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए,एक को गिरफ्तार किया
डबवाली-उपमंडल के गांव सावंतखेड़ा में गत दिनों हुई एक वृद्ध महिला की हुई हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए डबवाली पुलिस ने गांव के ही एक युवक निक्का सिंह उर्फ बोला पुत्र बंता सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हत्या के आरोपी युवक को सोमवार प्रात: माननीय महावीर सिंह की अदालत में पेश कर पुलिस द्वारा दो दिन का रिमांड मांगा गया लेकिन माननीय अदालत ने एक दिन का पुलिस रिमांड दिया है। इस बारे में थाना शहर के प्रभारी बलवंत सिंह जस्सू ने बताया कि गत 11 फरवरी को उन्हें सूचना मिली थी कि खुड्डियां गुलाब सिंह निवासी एक वृद्ध महिला की हत्या हो गई है जोकि अब गांव सावंतखेड़ा में अपने भतीजे के घर में रह रही थी और उसका शव गांव में ही एक खेत में पड़ा मिला था।
तब उन्होंने मौके पर पहुंचकर मृतक महिला के नजदीकी रिश्तेदार हरमीक सिंह पुत्र छिन्दरपाल सिंह के ब्यान पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी और हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की 5 टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों का नेतृत्व डबवाली के डीएसपी बाबू लाल कर रहे थे। उन्होंने बताया कि रविवार को छापामारी के दौरान हत्यारोपी युवक को गांव सावंतखेड़ा से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना जूर्म कबूल कर लिया है और हत्या किस कारण की व अन्य पूछताछ के लिए हत्यारोपी युवक का अदालत से 1 दिन का रिमांड लिया गया है।

डबवाली समाचार,
dabwali news,
haryana police
शनिवार, 26 फ़रवरी 2011
जमा देश का काला धन वापिस की मांग जोर पकड़ती जा रही
डबवाली-विदेशों में जमा देश का काला धन वापिस की मांग जोर पकड़ती जा रही है। इसी कड़ी में आज काले धन को वापिस लाने के लिए योग गुरू बाबा राम देव द्वारा चलाए जा रहे भारत स्वाभिमान मुहिम के तहत नगर की सभी शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों व अध्यापकों ने पूर्ण समर्थन दिया। गुरू नानक कॉलेज, हरियाणा पब्लिक स्कूल, नेहरू स्कूल, एनपी स्कूल, क्राईस्ट मिशन हाई स्कूल, राजा राम स्कूल, बाल मंदिर स्कूल, आर्य विद्या मंदिर स्कूल, डीएन स्कूल, सतलुज स्कूल, अरोड़वंश स्कूल, ने जहां हस्ताक्षर अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लिया। वहीं हस्ताक्षर अभियान की पूर्व संध्या पर सभी स्कूलों के विद्यार्थियों व अध्यापकों ने जन जागरण रैली निकालकर पूरे शहर की सड़कों पर 'भ्रष्टाचार को मिटाना है, देश को बचाना हैÓ, 'काला धन वापिस लाना है देश को बचाना हैÓ। के नारे लगाकर नगर वासियों को जागृत किया।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
बीएसएनएल उपभोक्ताओं को अब बिल को आनलाईन भर सकेंगे
डबवाली-बीएसएनएल उपभोक्ताओं को अब अपने लैडलाईन व ब्रॉडबैड के बिलों को भरने के लिए डाकघर व बीएसएनएल कार्यालय में जाने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। यह जानकारी देते हुए दूरसंचार विभाग हिसार के वरिष्ठ महाप्रबंधक एमएम अग्रिहोत्री ने बताया कि भारत संचार निगम ने एक नई तकनीक कॉमर्शियल एवं बिलिंग प्रणाली लागू की है। इस प्रणाली की सहायता अब उपभोक्ता अपने लैडलाईन व ब्रॉडबैड के बिल को आनलाईन भर सकेंगे। इस प्रणाली का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को बीएसएनएल की वेबसाईट .www.bsnl.co.in पर जाकर Pay Landline Bill पर क्लिक करके अपने आपको रजिस्टर करना होगा। उसके बाद उपभोक्ता का यूजर नेम व पासवर्ड तथा अपनी आईडी डालकर क्रेडिट कार्ड या डकबिट कार्ड से बकाया बिलों का भुगतान कर सकेंगे। इसके अलावा अपने बकाया बिलों के बारे में घर बैठे जानकारी ले सकेंगे और अपना डूबलीकेट बिल डाऊनलोड कर सकेंगे। ऑनलाईन् भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को उनके अगले बिल में विभाग की और से एक प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएंगी।
लेबल:
डबवाली समाचार,
bsnl,
dabwali news,
Dr sukhpal singh
जीटी रोड पर जमा हुआ बारिश का पानी केंटर चालक के लिए बना मुसीबत
डबवाली-बीती रात हुई बरसात से जीटी रोड पर जमा हुआ बारिश का पानी उस वक्त एक केंटर चालक के लिए मुसीबत बन गया जब उसके केंटर से एक आटो रिक्शा में जा रही सवारियों पर पानी के छींटे पडऩे से आटो रक्शिा में सवार सवारियों ने केंटर चालक को केंटर से उतार कर उसके साथ मारपीट की। केंटर चालक को पिटते देश वहां से गुजर रहे कुछ युवक केंटर चालक के पक्ष में आ गए और उन्होंने आटो चालक को पीटना शुरू कर दिया और आटो चालक को पिटता देख आटो में सवार सवारियों इधर-उधर खिसक कई। प्राप्त जानकारी अनुसार केंटर चालक कुलदीप सिंह निवासी अबोहर अपने केंटर में पोलिथीन लेकर दिल्ली से अबोहर जा रहा था कि डबवाली में दपर्ण सिनेमा के सामने बरसात का पानी जमा होने के कारण जब वह वहां से गुजरा तो एक आटो को क्रोस करते समय सड़क पर खड़े बरसाती पानी के छींटे आटो में सवार सवारियों पर पड़ गए तो आटो रिक्शा में सवार रघुवीर सिंह निवासी जीवन नगर ने आटो रिक्शा चालक को केंटर का पीछा करने को कहा।
आटो चालक ने स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के सामने केंटर को रोक लिया। तो गुस्याएं रधुवीर ने आव देखा न ताव केंटर चालक को नीचे उतार कर उसे पिटना शुरू कर दिया।
केंटर चालक कुलदीप सिंह ने उक्त सवारी से इसके लिए मांफी भी मांगी लेकिन रघुवीर ने उसकी एक न सुनी और मारपीट कर उसके मुंह से खुन निकाल दिया। तभी वहां से गुजर रहे कुछ युवक केंटर चालक के पक्ष में उतर आए और उन्होंने आटो चालक की पिटाई कर दी और उन्होंने आटो में सवार रघुवीर को भी घेर लिया और देखते ही देखते वहां पर लोगों का हजुम इक्_ा हो गया। मामले को बिगड़ता देख लोगों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया।

माईनर टूट जाने से किसानों की करीब 15 एकड़ फसल जलमग्र हुई
डबवाली-बीती रात गांव आसाखेड़ा के बिजली घर के समीप स्थित एक माईनर में टूट जाने से किसानों की करीब 15 एकड़ फसल जलमग्र हो गई। जिससे किसानों का लाखों रूपए का नुकसान हुआ। गांव आसाखेड़ा स्थित ढाणी के मालिक सुभाषचंद पुत्र बलवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को बरसात व तेज आंधी चल रही थी तो वह अपनी ढाणी में सो रहा था। जब उसने प्रात: करीब 6 बजे उठकर देखा कि उसके खेत में करीब 3 फीट तक पानी भरा हुआ है। जब वह माईनर के समीप पहुंंचा तो उसने देखा की माईनर एक जगह से टूटी हुई है और माईनर का पानी खेतों में जा रहा है। तो उसने इसकी सूचना गांव के सरपंच राम कुमार व अन्य किसानों को दी। सूचना मिलते ही आसपास के सभी किसान मौके पर पहुंचे और उन्होंने माईनर में पड़ी दरार को भरने का कार्य आरम्भ कर दिया और बड़ी मश्कत के बाद उन्होंने माईनर में पड़ी दरार को भर दिया तभी इसकी सूचना पाकर सिंचाई विभाग के एसडीओ दौतल राम, जेई राजेश खरब जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंच गए। तभी मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवि सिंह चौटाला भी मौके पर पहुंचे। श्री चौटाला ने बताया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही से इस माईनर में दरार आई है। जिसका कारण लम्बे समय तक इसकी सफाई न होने का नतीजा है। श्री चौटाला ने बताया कि माईन्र में दरार आने के कारण किसानों की खड़ी फसल को नुकसान हुआ है। जिसके लिए सरकार को तुरंत किसानों को 30 हजार रूपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देना चाहिए। इस पानी के कारण ढाणी में बने मकानों को हुए नुकसान की भरपाई करे। रवि चौटाला ने कहा कि अगर हरियाणा सरकार ने किसानों की बर्बाद हुई फसल का मुआवजा नहीं दिया तो वह किसानों के साथ सरकार के विरूद्ध सड़कों पर उतर आएंगे। इस बारे में जब सिंचाई विभाग के जेई राजेंद्र खरब से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बरसात के कारण किसान पीछे से माईनर के साभी मोघे बंद कर देते है। जिस कारण पानी का बहाव तेज होने से माईनर में दरार आ जाती है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
Didi ignored our safety on trains, say women
While Railway Minister Mamata Banerjee claimed that the rail budget 2011 was for common people, women folk here expressed their dissatisfaction with it, saying she did not announce 'any specific arrangement' to ensure women's safety on trains।
'We were having high expectations from Didi...(elder sister, as the minister is popularly called). We expected she would announce measures to ensure our safety in trains. But we were surprised the issue was not taken up in the budget,' Archana Chitranshi, a resident of Indira Nagar colony, told IANS.
Banerjee even failed to mention the plans she had announced in her last budget for ensuring women's security on trains, another woman said.
Deepshikha Verma, a research scholar in Lucknow University, said: 'I remember that in her last rail budget in 2010, Mamta Banerjee announced the deployment of 12 companies of women Railway Protection Force (RPF) named 'Mahila Vahini'.'
'Forget about announcing new measures for our safety, the minister did not utter a word about the status of the Mahila Vahini,' she added.
Nupur Chaturvedi, an LIC official, said: 'It's surprising and shocking. We thought being a woman, the minister would better understand our problems while travelling in trains. It's depressing that the budget had no special provision for the safety and security of women passengers.'

indian railways,
rail budget
शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2011
3 मार्च के संसद घेराव के लिए इनेलो ने रूपरेखा को अंतिम रूप दिया
डबवाली-स्थानीय इनेलो कार्यालय में जिला संयोजक पिछड़ा वर्ग साहबराम चकजालू की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई जिसमें 3 मार्च के संसद घेराव क ो लेकर हल्के से कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की उपजाऊ भूमि अधिग्रहण करके उजाडऩे पर आमदा है तथा कानून व्यवस्था को लेकर अपराधियों में किसी प्रकार का भय नहीं है। भूमि अधिग्रहण के विरूद्ध संघर्षरत धरने पर बैठे किसान की सरेआम गोली मारकर हत्या कर देना इसका जीवंत उदाहरण है।
प्रदेश सरकार में सम्मिलित निर्दलीय विधायकों का आचरण भी कांग्रेसी विधायकों जैसा ही है जो कि पूरी तरह असंवेधानिक है। अतिथि अध्यापको को सरकार पिछले 6 सालों से लगातार गुमराह कर रही है अब धीरे - धीरे जिला स्तर पर इनको बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है जो कि सरकार कि करनी व कथनी में फ र्क दर्शाता है। उधर प्रैस प्रवक्ता लवली मैहता ने बताया कि इस संसद घेराव में हल्के से एक हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे तथा ये प्रदर्शन सरकार की नींद उड़ा देगा। केन्द्र सरकार ने 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले में जेपीसी गठन की मांग को स्वीकार करके विपक्ष के सामने घुटने टेक दिए जो कि लोकतंत्र की बहुत बड़ी जीत है इस।
बैठक में हल्का संयोजक काशीराम आसाखेड़ा, शहरी संयोजक सुखजीन्द्र जापानी, टेक चंद छाबड़ा, महावीर सहारण, प्रहलाद राय, दर्शन सोनी, कृष्ण लिम्बा, गुरजीत सिंह, गुरचरण नम्बरदार, अवतार सिंह, अंगे्रज सिंह, बलविन्द्र सिंह, मनप्रीत ङ्क्षसह, गुरबचन सिंह, नरेश कुमार, रोहताश सैन, जगरूप सिंह, नंदलाल कम्बोज आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

inld
जुआ खेल रहे चार लोगों को काबू किया
डबवाली-पुलिस ने मुखबरी के आधार पर गांव रिसालियाखेड़ा में छापामार कर जुआ खेल रहे चार लोगों को काबू कर लिया। पुलिस ने मौके से 36820 रूपए की नकदी व ताश बरामद की है।
आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। जानकारी मुताबिक गोरीवाला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रमेश कुमार को सूचना मिली कि कुछ लोग गांव रिसालियाखेड़ा में इक_े होकर सुभाष नामक व्यक्ति के खेत में जुआ खेल रहे है। इस सूचना को पाकर पुलिस ने मौके पर दबिश दी, और मौके से चार लोगों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान सुभाष पुत्र सहीराम , विनोद पुत्र प्रभूराम, राजेंद्र पुत्र लेखराम निवासी रिसालियाखेड़ा व संदीप पुत्र विश्वामित्र निवासी वनवाला के रूप में हुई है।

विपक्ष के हमलों से कांग्रेसी बौखलाएं,सोनिया ने किया हुड्डा को तलब
मुख्यमंत्री ने रक्षात्मक रवैया अपनाया
करनाल, अनिल लाम्बा :पिछले तीन महीनों में जिस तरह से ठंडी पड़ी राजनी
ति में उफान आ रहा है, उसके चलते प्रदेश के सियासी माहौल में परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। विपक्ष पहली बार सरकार पर हमला करने की स्थिति में आया है। जिस तरह से इनैलो, हजकां और भाजपा ने मिलकर कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। मुख्यमंत्री की कार्यशैली को सवालों के कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया, उससे कांग्रेसी बौखला रहे हैं। महंगाई और जेपीसी के मुद्दों पर जिस तरह से कांग्रेस ने केंद्र में विपक्ष के आगे घुटने टेक दिए और रक्षात्मक स्थिति में आ गया, उसी तरह से प्रदेश में भी आने वाले समय में राज्य सरकार विपक्ष के आगे बचाव की मुद्रा में आ जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को पार्टी के बाहर ही नहीं बल्कि पार्टी के भीतर भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी के भीतर उनके परम्परागत विरोधी उन्हें राजनीतिक तौर पर परेशान कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की सुप्रीमो सोनिया गांधी ने हुड्डा को तलब भी किया है। हुड्डा अपनी दूसरी पारी के दौरान कमजोर मुख्यमंत्री साबित हो रहे हैं। जिस तरह से पहली पारी में उन्होंने विपक्ष पर आक्रमण किए थे, उनके हाथों से मुद्दे छीन लिए थे। दूसरी पारी में वह पहली पारी जैसे तेवर नहीं दिखा पाए। हालात यह हैं कि दो साल बीतने को हैं लेकिन अभी तक न तो निगम के पदाधिकारियों की घोषणा की और न ही मुख्यमंत्री ने मंडी कमेटी और मार्कीट कमेटी के अध्यक्षों की घोषणा की। कांग्रेस के भीतर भी मुख्यमंत्री के प्रति असंतोष पनप रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकत्र्ता घर बैठे हैं। उनकी सत्ता के गलियारों में पूछ नहीं है। कांग्रेस के कार्यकत्र्ताओं के काम नहीं हो रहे। इस संबंध में पार्टी के भीतर उनके विरोधियों ने सोनिया गांधी को वास्तविक स्थिति से अवगत करवा दिया। चर्चा यह भी है कि प्रदेश में बड़ा राजनीतिक फेरबदल हो सकता है। यहां पर कांग्रेस की सुप्रीमो सोनिया गांधी परिवर्तन का आगाज कर सकती हैं। जिस तरह से यू.पी. में आने वाले दिनों में चुनाव हैं, उसके चलते भी यहां पर परिवर्तन इस तरह से हो सकता है, जिससे कि यू.पी. के चुनावों में कांग्रेस को फायदा हो। राजधानी के गलियारों में इस तरह की चर्चाएं आमतौर पर की जा रही हैं। मुख्यमंत्री के तेवर जिस तरह से ढीले हैं, वहीं पर उनके चेहरे पर जो चमक पहली पारी के दौरान दिखाई देती थी, वह अब धूमिल होती जा रही है। इसका फायदा मनोवैज्ञानिक तौर पर विपक्ष को हो रहा है। जमीन के अधिग्रहण, भूमि घोटाले और निर्दलीय विधायकों को लेकर विपक्ष ने जिस तरह से दो-दो हाथ किए हैं, उससे भी कांग्रेस की छवि प्रभावित हुई है।
करनाल, अनिल लाम्बा :पिछले तीन महीनों में जिस तरह से ठंडी पड़ी राजनी
ति में उफान आ रहा है, उसके चलते प्रदेश के सियासी माहौल में परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। विपक्ष पहली बार सरकार पर हमला करने की स्थिति में आया है। जिस तरह से इनैलो, हजकां और भाजपा ने मिलकर कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। मुख्यमंत्री की कार्यशैली को सवालों के कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया, उससे कांग्रेसी बौखला रहे हैं। महंगाई और जेपीसी के मुद्दों पर जिस तरह से कांग्रेस ने केंद्र में विपक्ष के आगे घुटने टेक दिए और रक्षात्मक स्थिति में आ गया, उसी तरह से प्रदेश में भी आने वाले समय में राज्य सरकार विपक्ष के आगे बचाव की मुद्रा में आ जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को पार्टी के बाहर ही नहीं बल्कि पार्टी के भीतर भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी के भीतर उनके परम्परागत विरोधी उन्हें राजनीतिक तौर पर परेशान कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की सुप्रीमो सोनिया गांधी ने हुड्डा को तलब भी किया है। हुड्डा अपनी दूसरी पारी के दौरान कमजोर मुख्यमंत्री साबित हो रहे हैं। जिस तरह से पहली पारी में उन्होंने विपक्ष पर आक्रमण किए थे, उनके हाथों से मुद्दे छीन लिए थे। दूसरी पारी में वह पहली पारी जैसे तेवर नहीं दिखा पाए। हालात यह हैं कि दो साल बीतने को हैं लेकिन अभी तक न तो निगम के पदाधिकारियों की घोषणा की और न ही मुख्यमंत्री ने मंडी कमेटी और मार्कीट कमेटी के अध्यक्षों की घोषणा की। कांग्रेस के भीतर भी मुख्यमंत्री के प्रति असंतोष पनप रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकत्र्ता घर बैठे हैं। उनकी सत्ता के गलियारों में पूछ नहीं है। कांग्रेस के कार्यकत्र्ताओं के काम नहीं हो रहे। इस संबंध में पार्टी के भीतर उनके विरोधियों ने सोनिया गांधी को वास्तविक स्थिति से अवगत करवा दिया। चर्चा यह भी है कि प्रदेश में बड़ा राजनीतिक फेरबदल हो सकता है। यहां पर कांग्रेस की सुप्रीमो सोनिया गांधी परिवर्तन का आगाज कर सकती हैं। जिस तरह से यू.पी. में आने वाले दिनों में चुनाव हैं, उसके चलते भी यहां पर परिवर्तन इस तरह से हो सकता है, जिससे कि यू.पी. के चुनावों में कांग्रेस को फायदा हो। राजधानी के गलियारों में इस तरह की चर्चाएं आमतौर पर की जा रही हैं। मुख्यमंत्री के तेवर जिस तरह से ढीले हैं, वहीं पर उनके चेहरे पर जो चमक पहली पारी के दौरान दिखाई देती थी, वह अब धूमिल होती जा रही है। इसका फायदा मनोवैज्ञानिक तौर पर विपक्ष को हो रहा है। जमीन के अधिग्रहण, भूमि घोटाले और निर्दलीय विधायकों को लेकर विपक्ष ने जिस तरह से दो-दो हाथ किए हैं, उससे भी कांग्रेस की छवि प्रभावित हुई है। मंगलवार, 22 फ़रवरी 2011
धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार
डबवाली,22 फरवरी। शहर डबवाली पुलिस ने धोखाधड़ी करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए हुए दोनो व्यक्तियों को डबवाली अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उनसे पुछताछ कर धोखाधड़ी कर हड़पी गई करीब सवा छह लाख रूपए की राशि बरामद की जा सके। डबवाली शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलवंत ङ्क्षसह ने बताया कि इस घटना में पकड़े गए आरोपियों में बलविंद्र ङ्क्षसह पुत्र रिछपाल सिंह निवासी मंडी डबवाली व अंग्रेज सिंह पुत्र नक्षत्र सिंह निवासी माखा थाना कालांवाली शामिल है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनो आरोपियों ने मंडी डबवाली के वार्ड न.16 निवासी रिटायर्ड मास्टर गुरनाम ङ्क्षसह से 6 लाख 25 हजार 850 रूपए की धोखाधड़ी की है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए दोनो आरोपी अपने आप को मैक्स व फारेक्स कंपनी के एजैंट बतलाकर शिकायतकर्ता गुरनाम सिंह को कमीशन का झांसा देकर नकदी व चैक के माध्यम से ठगी की है। उन्होंने बताया कि दोनो आरोपियों का अदालत से रिमांड हासिल कर इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों को भी बेनकाब किया जाएगा। रूप में हुई है।
प्रेमी का गांव में तो प्रेमिका का डबवाली में हुआ दाह संस्कार
परिजन गांव में नहीं लेकर गए महिला का शव
डबवाली,22 फरवरी। क्षेत्र के गांव खुइया मलकाना में प्यार में पागल महिला-पुरुष के शवों का आज अंतिम संस्कार हुआ मगर महिला को खुइया मलकाना में जलाने की बजाय डबवाली में ही जलाया गया। सदर डबवाली पुलिस ने प्रेमी महेंद्रपाल व उसकी प्रेमिका संतोष का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया था। पुलिस ने दोनों के शव को परिजनों को सौंप दिया। आज सुबह महेंद्रपाल के परिजन महेंद्रपाल का शव लेकर गांव खुइया मलकाना पहुंच गए और अंतिम संस्कार कर दिया। उधर महिला संतोष का शव उसके असली पति सुखदयाल को दिया गया मगर सुखदयाल पत्नी का शव खुइया मलकाना में नहीं लेकर गया बल्कि डबवाली शहर में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक संतोष की बेटी ने महेंद्रपाल की पत्नियों पर साजिस का आरोप भी लगाया है मगर पुलिस ने इस मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई के तहत ही मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि खुइया मलकाना निवासी महेंद्रपाल जिसकी पहले से दो पत्नियां थी, का गांव में रहने वाले सुखदयाल की पत्नी संतोष से प्रेम हो गया था। संतोष भी पांच बच्चों की मां थी और करीब डेढ़ माह पूर्व दोनों घर से भागकर सिरसा में रहने लगे थे। गत दिवस गांव में पंचायत बुलाई गई थी जिसमें शामिल होने के लिए महेंद्रपाल व संतोष खुइया मलकाना गए थे जहां दोनों ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली थी।

लड़की ने किलियांवाली के एक लड़के पर शादी का झांसा दे कर पांच वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया
डबवाली- डबवाली की एक लड़की ने किलियांवाली के एक लड़के पर शादी का झांसा दे कर पांच वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। आज मालवा रोड़ पर स्थित खेत मजदूर सभा के कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में वार्ड 5 की गांधी बस्ती की निवासी अनीता रानी (24) (काल्पनिक नाम) बताया कि पांच साल पूर्व उसका किलियांवाली के जगदीश चंद्र उर्फ दीशा के साथ प्रेम चल रहा था और बाद में वह उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में उसके घर पर रहने लगी। अनीता रानी ने आरोप लगाया कि पांच वर्ष तक वह उसका कथित तौर पर शारीरिक शोषण करता रहा। इसी बीच उसने राम बाग के शिव मंदिर में उसने गुपचुप तरीके से उसके साथ शादी कर ली।
उसने आरोप लगाया कि अब वह उसे छोड़ कर मिढ्डू खेड़ा की एक लड़की से शादी करना चाहता है। जिसके साथ उसकी मंगनी भी हो चुकी है और अगले माह शादी की तारीख भी तय करदी है। उसने बताया कि इस बात पता चलने पर उसने इस शादी का विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। विगत 18 फरवरी को जगदीश की मंगेतर के चाचा ले अजीत नगर में उसे जगदीश के साथ उसकी विधिवत रूप से शादी करवाने का झांसा दे कर उसे वहां पर बुलवा लिया और वहां भी जगदीश का पीछा छोडऩे के लिए उसे धमकियां दी गई। लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसकी वहां भी पिटाई की गई। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में उसने किलियांवाली पुलिस चौकी में एक दरख्वास्त भी दी है। खेत मजदूर सभा के पदाधिकारियों के साथ जिले के पुलिस के आला अधिकारियों से मिल कर जगदीश के खिलाफ कार्यवाही करवाने की मांग कर चुकी है।
दूसरी ओर जगदीश से संपर्क करने पर उसने अपने ऊपर लगाये गये आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि अनीता जानबूझ कर उसे बदनाम कर ब्लैकमेल कर रही है। उसने बताया अनीता कि साथ रहने की बात तो दूर वह कभी उसके घर पर आई ही नहीं। उसने बताया कि अनीता की दो बार शादी हो चुकी है और वह अपनी गलत आदतों के कारण घर नही बसा सकी और भाग कर वापिस यहां आ गई। यहां तक कि वह घर से किसी ओर लड़के के साथ फरार हो गई थी और आवारागर्दी के एक मामले में वह दो दिन तक जेल की हवा भी खा चुकी है।

वैष्णो माता मंदिर में आगामी 2 मार्च को शिव रात्रि का त्यौहार बड़ी ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ
डबवाली -स्थानीय वैष्णो माता मंदिर में आगामी 2 मार्च को शिव रात्रि का त्यौहार बड़ी ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए वैष्णो माता मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान विनोद सिंगला 'डिम्पलÓ व मैनेजर रामसहाय शर्मा ने बताया कि शिव रात्रि के उपलक्ष्य में भगवान शिव को मंदिर में माथा टेकने आने वाले भक्तों के लिए मंदिर की प्रबंध कमेटी की और से कच्चा दूध, बेलपत्तर व फूल आदि का प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने सभी भक्तों से अपील की कि 2 मार्च शिव रात्रि के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में मंदिर प्रांगण में पहुंचकर भगवान शिव अशीर्वाद प्राप्त करे।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
आज कल महिलाओं में स्वयं रोजगार की प्रावृति बढ़ रही है- शर्मा
डबवाली -इसमें संदेह नहीं है कि आज कल महिलाओं में स्वयं रोजगार की प्रावृति बढ़ रही है। यह बात मालवा फांऊडेशन बठिंडा के चेयरमैन श्री केन शर्मा ने एक बातचीत के दौरान पत्रकारों को कहीं। वह आज फ्रैंडस कॉलोनी में स्थित अध्यापक संघ के प्रधान संजीव भारद्वाज के आवास पर विशेष तौर पर पहुंचे हुए थे। उन्होंने बताया कि उपरोक्त बात को ध्यान में रखते हुए मालवा फाऊडेशन के द्वारा मंडी डबवाली में नाबार्ड के वित्तिय सहयोग व जिला उद्योग केंद्र सिरसा के सहयोग से ग्रामीण शिक्षित तथा बेरोजगार महिलाओं के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 25 महिलाओं को हैंड एम्बरोडरी (कशिदाकारी) की मुफ्त ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसमें मालवा फांऊडेशन की और से कच्चा माल व उपकरण निशुल्क दिए जाएगे। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में जो महिलाए ट्रैनिंग लेना चाहती है वह नगर रोजगार कार्यालय में सम्पर्क कर सकती है।
चोरो ने गेहूं के गट्टे चुराए
डबवाली- स्थानीय अनाज मंडी में स्थित एक आढ़ती की दुकान से अज्ञात चोों द्वारा गेहूं के गट्टे चुरा कर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार मैहता एंड कम्पनी दुकान नं. 33 के मालिक ओम प्रकाश मैहता ने बताया कि वह अपनी दुकान सायं 6 बजे के करीब मंगल करके गया था और प्रात: 9.00बजे के करीब दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान का ताला खुला हुआ था। जब दुकान का शटर उठाकर देखा तो दुकान के अंदर पड़े गेहूं के पांच गट्टे जिनमें करीब अढाई किवंटल गेहूं थी जो अज्ञात चोर उठाकर ले गए। दुकान के मलिक द्वारा इस चोरी की सूचना थाना शहर पुलिस को दे गई है। कच्चा आढ़तियां एसोसिएशन के प्रधान प्रकाशचंद बांसल ने बताया कि अनाज मंडी में पिछले लम्बे समय से चौकीदार की सुविधा न होने के कारण अनाज मंडी मे अज्ञात लाग बेखौफ होकर चोरी को अंजाम दे रहे है। चौकीदार की नियुक्ति के बारे में मार्केट कमेटी के सचिव से आढ़ती कई बार गुहार लगा चुके है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रह है। उन्होंने बताया कि अनाज मंडी में मार्केट कमेटी द्वारा सुविधाओं का अभाव है।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)