IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

शुक्रवार, 29 जुलाई 2011

प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

डबवाली(यंग फ्लेम) स्वामी विवेकानंद सी.सै. स्कूल गोरीवाला में आज प्राथमिक, माध्यमिक उच्चतर माध्यमिक वर्गों में अंगे्रजी हिन्दी माध्यम के छात्र-छात्राओं में प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न ग्रर्पों से ड्रा. द्वारा पाठ्यक्रम सामान्य ज्ञान, समाचार पत्र पत्रिकाओं से संबंधित प्रश्र पूछे गए। प्रतियोगिता का शुभांरभ विद्यालय के प्रबंधक सुलतान सिंह सुथार ने किया। प्रतियोगिता के अंग्रेजी माध्यम में भगत सिंह गु्रप प्रथम, चन्द्रशेखर ग्रुप द्वितीय हिन्दी माध्यम में चन्द्रशेखर ग्रुप प्रथम, कल्पना चावला गु्रप द्वितीय माध्यमिक में चन्द्रशेखर आजाद गु्रप प्रथम, भगत सिंह द्वितीय, उच्चतर माध्यमिक में चन्द्रशेखर आजाद प्रथम भगत सिंह गु्रप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्राचार्य बी.एल. डोडा, उपप्राचार्य विनोद शर्मा, सचिव प्रसांत बैरड़, सहसचिव मनोज सुथार, उपप्रबंधक रामजीलाल शर्मा, अनिल कुमार नंदन, विनोद कुमार, विरेन्द्र, राजेन्द्र, सुभाष चन्द्र, वीर चंद, प्रेमिला, निशा, स्वीटी, शर्मीला, रोशनी, सुनीता सहित स्कूल स्टाफ छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

धूमधाम से मना शिवरात्रि पर्व

डबवाली(यंग फ्लेम)शिव रात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा शिव मंदिरों में भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक कर आक-धतूरे, पुष्प-फल, बेल पत्र आदि अर्पित किए गए। इलाके के भी मंदिर सुबह से ही जय बम भोले, जय शिव शंकर और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। मान्यता है कि शिवरात्रि के दिन सच्चे मन से भोले भंडारी की पूजा-अर्चना करने से सभी मन्नते पूरी होती है। शिव रात्रि को लेकर स्थानीय रामबाग में श्री शिव कांवड संघ प्रबंधक कमेटी एवं शिव शंकर मंदिर स्वर्गभूमि रामबाग की और से भगवान शिव के विशाल जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें शिव कांवड संघ के सदस्यों द्वारा ज्योति प्रज्जवलित की गयी। शास्त्री सुनील कुमार के सांनिध्य में भोले भंडारी का पूजन करवाया गया आज शनिवार 30 जुलाई को भगवान शिव का अटूट लंगर भक्तों में वितरित किया जाएगा। उधर, गांव रामगढ़ के शिव मंदिर को श्रद्धालुओं द्वारा बड़े ही अच्छे ढंग से सजाया गया। महाराजा रणजीत सिंह युवा कल्ब के प्रधान सुशील सुथार ने बताया कि यहां पर हर वर्ष भारी संख्या में आस-पास के गांवों के श्रद्धालु शिव भगवान के दर्शन हेतु आते हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर क्षेत्र के गांव बिज्जूवाली, गोरीवाला, गंगा, मोड़ी, चकजालु, कालुआना, अहमदपुर दारेवाला, गोदीकां, चकफरीदपुर, रिसालियाखेड़ा, बनवाला, घुंकावाली, रत्ताखेड़ा, राजपुरा, रामपुरा, केहरवाला, सादेवाला, मम्मड़, चक्कां, भुना, खारियां, ढुडियांवाली, नुहियांवाली, मटदादु, लंबी, मसीतां, रामगढ़, मौजगढ़, अलीकां, झुठीखेड़ा, मुन्नावाली सहित अनेक गांवों के श्रद्धालु शिव मंदिर पर माथा टेक भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करते है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार महाशिव रात्रि का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने कहा कि उनके कल्ब के सदस्य शिव मंदिर के कार्य के लिए हर समय तैयार रहते हैं तथा इस बार शिवरात्रि के पर उनके कल्ब के सदस्यों ने अपनी हर संभव सेवा प्रदान की।

बुधवार, 27 जुलाई 2011

बाईक चोर गिरोह के दो सदस्य काबू

डबवाली (यंग फ्लेम)पुलिस ने बीती 24 जुलाई को मोटरसाइकिल चोरी के एक आरोपी राहूल पुत्र हाकमचंद निवासी सुरेशिया बस्ती हनुमानगढ को गिरफ्तार कर उसे पूछताछ के लिए डबवाली अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड हासिल किया था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि उसने बीती 1 अपै्रल को मंडी डबवाली क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल अपने अन्य दो साथियों मुकेश पुत्र सोहनलाल निवासी सुरेशियाबस्ती हनुमानगढ व मंडी डबवाली निवासी मुकेश के साथ मिलकर चोरी किया था। उसने बताया कि चोरीशुदा मोटरसाइकिल को हनुमानगढ निवासी रघुवीर पुत्र कृष्ण को दिया था। पुलिस ने 25 जुलाई को पकड़े गए आरोपी राहूल को डबवाली अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया और उसकी निशानदेही पर उक्त चोरीशुदा मोटरसाइकिल को हनुमानगढ से रघुवीर के कब्जे से बरामद कर चोरीशुदा सामान रखने के आरोप में रघुवीर को भी गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी महासिंह ने बताया कि रघुवीर के कब्जे से 2 और मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए है। जिसके वह कोई कागजात बगैराह पेश नही कर सका, संभवत चोरी के होने की आशंका के चलते उक्त मोटरसाइकिलोंं को भी कब्जे में ले लिया है। थानाप्रभारी ने बताया कि इस वारदात के दो अन्य आरोपियों मुकेश निवासी डबवाली व मुकेश पुत्र सोहनलाल निवासी हनुमानगढ इस मामले में वांछित है और उन्हें शीघ्र ही दबिश देकर गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हनुमानगढ निवासी मुकेश पुत्र सोहनलाल इस गिरोह का सरगना है।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों राहूल व रघुवीर से पूछताछ के दौरान उनके कई अन्य साथियों की पहचान होने की संभावना से भी इंकार नही किया जा सकता। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरोह के पकड़े गए सदस्यों से पूछताछ के दौरान मोटरसाइकिल चोरी की करीब एक दर्जन वारदातों की सुलझने की संभावना है।

5 मामलों में उदघोषित अपराधी दबोचा

डबवाली(यंग फ्लेम)पुलिस ने ट्रांसफार्मरों व ट्रांसफार्मरों के बीच से तांबे की तार चोरी करने के 5 मामलों में वांछित एक उदघोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गए उदघोषित अपराधी पम्मा सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी डूमवाली पंजाब के खिलाफ इस संबंध में थाना सदर डबवाली में 27 फरवरी 2010 को भादंसं की धारा 379 के तहत अभियोग दर्ज हुआ था और आरोपी घटनास्थल से ही फरार चल रहा था। आरोपी को इस मामले में डबवाली अदालत द्वारा 12 नवम्बर 2010 को उदघोषित करार दिया गया था। इस घटना में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिनमें से तीन लोगों नौनिहाल निवासी सकताखेड़ा, बेअंत ङ्क्षसह निवासी किलियांवाली तथा बलकरण सिंह निवासी गुडियागुलाबसिंह वाला पंजाब को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए उदघोषित अपराधी पम्मा ने बताया कि उसने अपनी पत्नी करमजीत कौर के साथ मिलकर सिरसा जिला के विभिन्न क्षेंत्रों डिँग, रोडी इत्यादि में ट्रांसफार्मरों की चोरी की करीब आठ वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी को आज डबवाली अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा संपत्ति बरामद की जा सके ।

क्या यही है कारगिल विजय का उत्सव

सिरसा (यंग फ्लेम) 26 जुलाई 1999 हमारे देश के रणबाकुंरों ने कारगिल से घुसपैठियों को भगाकर विजय प्राप्त की थी। इस विजय प्राप्ति के लिए देश के कई जवानों ने अपने प्राणों की आहूति दी थी जिसमें सिरसा जिले के भी कई सपूत शामिल थे। उन्हीं जांबाजों में एक था गांव तरकांवाली का शहीद कृष्ण कुमार जिसकी प्रतिमा सिरसा शहर में गोल डिग्गी चौक पर लगी हुई है, मगर अफसोस की शहीद की प्रतिमा की चार दीवारी की सुध लेने का समय किसी के पास नहीं है। शहीद की प्रतिमा के चारों ओर जो ग्रिल लगाई गई थी, वह टूट चुकी है। शहीद चौक पर कुछ लोग अपने प्रचार की खातिर पोस्टर, बैनर आदि लगा देते हैं पर, बाद में उन्हें हटाने या सफाई करने की कोई जहमत नहीं उठाता है।
कई संगठन व नेता कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे तथा उन्हें याद करेंगे पर शहर में एकमात्र कारगिल शहीद की प्रतिमा की सुध लेने कोई नहीं जाएगा। ऐसे में शहीदों को दी जाने वाली श्रद्धांजलि महज दिखावा के अलावा कुछ नहीं हो सकती। प्रशासन भी इस दिशा में अनजान बना हुआ है। इससे पहले भी ग्रिल टूटने की खबरें विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित होती रहती हैं किंतु प्रशासन भी अपने स्तर पर कुछ नहीं कर रहा है। शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तब ही सार्थक होगी जब उनकी विरासत अर्थात उनकी प्रतिमाओं की हिफाजत की जाए।

फिर शुरू हो गई डेरामुखी की नियमित पेशी

डबवाली (यंग फ्लेम)डेरा सच्चा सौदा सिरसा के संत गुरमीत सिंह की सीबीआई की विशेष अदालत में फिर से नियमित पेशी शुरू हो गई है। यह पेशी पत्रकार छत्रपति तथा डेरा के पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह हत्याकांड तथा साध्वी यौन शोषण प्रकरण में हो रही है। पेशी भुगतने के लिए डेरामुखी आज सुबह लगभग 8 बजे जिला अदालत परिसर में स्थापित विशेष वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में पहुंचे। पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में उक्त मामलों से संबंधित गवाहियां हुई तथा डेरामुखी लगभग पौने ग्यारह बजे वापस डेरा के लिए रवाना हुए। डेरा मुखी की पेशी को लेकर पुलिस ने पहले की तरह की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पूरे अदालत परिसर में पुलिस कर्मी तैनात थे। डेराप्रेमी भी सुरक्षा में लगे हुए थे तथा डेरा से लेकर जिला अदालत के रास्ते में दोनों ओर सुरक्षा के लिए खड़े हुए थे। बाबा की नियमित पेशी के दौरान आज भी डेरा श्रद्धालु बरनाला रोड स्थित पुलिस लाइन के बाहर एकत्रित थे। श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या अधिक थी। जब तक डेरामुखी पेशी भुगतकर वापस डेरा के लिए रवाना नहीं हुए, तब तक श्रद्धालु सड़क किनारे ही बैठे रहे। उल्लेखनीय है कि कुछ माह पहले भी डेरामुखी की नियमित पेशी शुरू हुई थी। पेशी के दौरान उमडऩे वाले श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने में पुलिस को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। कई बार तो बरनाला रोड तक जाम हो गया था तथा श्रद्धालुओं ने नारेबाजी भी की थी।

शिक्षा बीच में छोडऩे वालों को किया जाएगा प्रशिक्षित: डा. ख्यालिया

डबवाली(यंग फ्लेम)पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि योजना के माध्यम से स्कूल, कॉलेज और विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षा बीच में ही छोड़ देने वाले युवाओं को ऑटो मोबाइल, हॉस्पीटेलिटी, एग्रीकल्चर व अन्य अलाइड सेवाओं में कुशल करने के लिए कांफैडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री, ब्रिटिश कांसिल और सिटी एंड गिल्ड्स द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। इस विषय पर आज उपायुक्त डा. यद्धबीर सिंह ख्यालिया की कांफैडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की कार्यकारी अधिकारी सिंथिया लोबो, ब्रिटिश काऊंसिल की पारूल गुप्ता, लंदन से आए मिस्टर एलीन तथा लंदन से ही आए सिटी एंड गिल्ड्स के प्रतिनिधि मिस्टर क्रिसिम्स व अन्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। विभिन्न व्यावसायिक कोर्सों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उपायुक्त डा. ख्यालिया ने बताया कि ऑटो मोबाइल हॉस्पीटेलिटी और एग्रीकल्चर से जुड़े कार्यों का प्रशिक्षण देने की जिम्मेवारी सीआईआई और सिटी एंड गिल्ड्स को सौंपी गई है। इसके साथ-साथ विद्यार्थियों और प्रशिक्षणर्थियों को अंग्रेजी भाषा में प्रशिक्षित करने की जिम्मेवारी ब्रिटिश काऊंसिल को सौंपी गई है। उपरोक्त कार्यक्रम पहले से शुरू पिछड़ा अनुदान निधि योजना के अंतर्गत आने वाले सिरसा और सीतापुर (उत्तरप्रदेश) में शुरू किया गया है। सिरसा जिला में प्रशासन द्वारा तीनों ही कंपनियों से समझौता किया गया है।
डा. ख्यालिया ने बताया कि सीआईआई द्वारा शुरूआती दौर में ऑटो मोबाइल हॉस्पीटेलिटी और एग्रीकल्चर से संबंधित ट्रेडों में शिक्षा बीच में ही छोड़ चुके 600-600 बच्चों को प्रशिक्षित किया जाएगा। ऑटो मोबाइल्स का प्रशिक्षण स्थानीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दिया जाएगा और हॉस्पीटेलिटी के प्रशिक्षण के लिए स्थानीय बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा जहां कोर्सों से संबंधित के प्रशिक्षकों द्वारा नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कृषि से संबंधित अलाइट सेवाओं का प्रशिक्षण कृषि विभाग तथा संबंधित कृषि संस्थाओं से बातचीत करके शुरू किया जाएगा। इन प्रशिक्षणार्थियों को इंग्लिश स्पीकिंग का प्रशिक्षण ब्रिटिश काऊंसिल द्वारा दिया जाएगा, जिनकी अवधि तीन महीने की होगी और कोर्सों का प्रमाण-पत्र अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त संस्था सिटी एंड गिल्ड्स लंदन संस्था द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षण पाने के बाद विभिन्न राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों से प्लेसमेंट के लिए संपर्क साधा जाएगा ताकि प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार भी दिलाया जा सके। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में 18 से 35 साल के युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कांफैडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की कार्यकारी अधिकारी सिंथिया लोबो ने बताया कि फिलहाल स्किल ट्रेनिंग सेंटर स्थानीय हिसार रोड पर शुरू किया गया है जिसमें 52 युवाओं का दाखिला भी हो चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रशिक्षण के दौरान किसी भी व्यक्ति से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा और प्रशिक्षण के लिए जिन भी उपकरणों की जरूरत होगी वे सभी कंपनी द्वारा उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने ऐसे सभी इच्छुक युवाओं से अपील की कि जो युवा किसी कारणवश अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ चुके हैं वे इस प्रकार के कोर्सों का लाभ उठाएं और शीघ्र दाखिला लें। दाखिले के लिए खैरपुर चौकी के सामने स्किल ट्रेनिंग सेंटर में व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ-साथ ऋजु सिन्हा कोर्डिनेटर के मोबाइल नं. 99964-35477, रूप ज्योति कोर्डिनेटर के 99964-46422 व अजीत सिंह मोबिलाइजर के मोबाइल नं. 98026-44023 पर संपर्क किया जा सकता है।

आर्य सभासदों की बैठक सम्पन्न

डबवाली (यंग फ्लेम) स्थानीय आर्य समाज के आर्य सभासदों की एक बैठक गत देर सायं आर्य समाज के प्रधान एस. के. दुआ की अध्यक्षता में डॉ. रामफल आर्य के आवास पर सम्पन्न हुई।
जिसमें आगामी 21 सितम्बर बुधवार से 25 सितम्बर रविवार को सम्पन्न होने जा रहे वेद प्रचार वार्षिक उत्सव के सम्बन्ध में गहनता से विचार - विमर्श किया गया। कार्यक्रम के प्रचार - प्रसार के लिए होर्डिंग्स, पेम्पलेट्स एवं निमन्त्रण पत्रों सहित स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित करवाने पर निर्णय हुआ। तदोपरान्त गत वर्ष की भान्ति प्रात:कालीन पारिवारिक श्रृंखला हेतु भी परिवारों से सम्पर्क करने का निर्णय लिया गया। यह जानकारी देते हुए महामन्त्री सुदेश आर्य ने बताया कि उत्सव में आर्य जगत के प्रकाण्ड विद्वान विष्णु वेेेदार्थी तथा भजनोपदेशक कुलदीप आर्य व श्रीमती कविता आर्य बिजनौर से पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. एन. डी. वधवा, डॉ. रामफल आर्य, श्रीमती पनमेश्वरी देवी, अजयपाल आर्य, रवनीश गुप्ता, भारत मित्र छाबडा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

अब गलतियां ठीक कराने में भी आ रहा है पसीना

डबवाली (यंग फ्लेम) बुजुर्गों के लिए पेंशन प्राप्त करना किसी युद्ध जीतने से कम नहीं है। जब से सरकार ने पेंशन का भुगतान बैंक के माध्यम से कराने का फरमान जारी किया था तब से बुजुर्गों के समक्ष नई-नई मुसीबतें आ रही हैं। पहले स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए बुजुर्गों को बार-बार धक्के खाने पड़े थे। कई बार फोटोग्राफी हुई पर अधिकांश कार्डों में खामियां रह गई। किसी कार्ड में किसी की फोटो नहीं थी तो किसी कार्ड पर अंगूठा का निशान। इन खामियों को दुरुस्त करने के लिए समाज कल्याण विभाग में सिरसा व चौपटा खंड के बुजुर्गों को बुलाया गया था पर वहां पर एक ही काउंटर होने की वजह से बुजुर्गों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्मार्ट कार्ड में व्याप्त गलतियों को ठीक कराने के लिए दोनों खंड के लगभग ढाई सौ बुजुर्ग यहां पहुंचे हुए थे। एक ही काउंटर पर गलतियां ठीक करने की व्यवस्था के कारण बुजुर्गों को कई घंटों तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा। गर्मी के मौसम में लाइन में लगे हुए बुजुर्ग पसीने-पसीने हो रहे थे। बुजुर्गों का कहना था कि स्मार्ट कार्ड की गलतियों को ठीक करने के लिए एक नहीं बल्कि कई काउंटर बनाए जाए ताकि जल्द से जल्द गलतियां दूर की जा सके तथा उन्हें भी कई घंटों तक लाइन में खड़ा न होना पड़े।

मंगलवार, 26 जुलाई 2011

नहर टूटी, 250 एकड़ धान की फसल खराब

डबवाली (यंग फ्लेम) गांव भीटीवाला के निकट रविवार की शाम को खुडिडयां्-शहणा खेड़ा नहर के टूट जाने से क्षेत्र की करीब 250 एकड़ धान की फसल खराब हो गई। इसके अलावा डेढ़ दर्जन से अधिक मोटर भी बेकार हो गई हैं। नहर में बुर्जी नंबर 37000 के पास करीब पंद्रह फुट की दरार पड़ गई है। सूचना मिलने पर नहरी विभाग ने हेड से पानी की सप्लाई बंद करा दी है। जानकारी के अनुसार कमजोर किनारों के होने की वजह से शाम के करीब चार बजे अचानक नहर में दरार पड़ गई। पानी का तेज बहाव होने के चलते कुछ समय में ही करीब ढाई सौ एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई। जैसे ही किसानों को नहर टूटने का पता चला तो उन्होंने तुरंत नहरी विभाग को सूचना दी। गांव भीटीवाला के प्रभावित किसानों जज सिंह पुत्र गुरचंद सिंह, भूपिंद्र सिंह पुत्र बाबू सिंह, जरनैल सिंह पुत्र संपूर्ण सिंह, जगजीत सिंह पुत्र डल्ल सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह, सोहन सिंह पुत्र हरचंद सिंह, मंदर सिंह दलीप सिंह, बलदेव सिंह पुत्र गंढ़ा सिंह, गुरमेल सिंह पुत्र मिं_ू सिंह, गुरराज सिंह पुत्र गुरतेज सिंह, गुरजंट सिंह पुत्र दिलवार सिंह, सरदूल सिंह पुत्र नाहर सिंह ने बताया कि नहर के किनारों को मजबूत करने के लिए वह नहरी विभाग को दस बार अर्जियां दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से भी नहर के किनारों को मजबूत कराने की गुहार लगा चुके हैं। उधर, नहरी विभाग के जेई जय चंद ने बताया कि हेड से पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है। वह मौके पर पहुंच रहे हैं और तुरंत ही दरार को भरने का कार्य शुरू करा देंगे।

साल के अंत तक दूर हो जाएगा बिजली संकट: तंवर

सिरसा (यंग फ्लेम) प्रदेश में बिजली की किल्लत को दूर करने के लिए राज्य सरकार भरपूर प्रयास कर रही है और इस वर्ष के अंत तक बिजली संकट पर काफी हद तक नियंत्रण कर लिया जाएगा। बिजली संकट के हल के लिए बिजली के बड़े प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं और बिजली केंद्रों का विस्तार किया जा रहा है। यह बात सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद अशोक तंवर नेे जिला के गंाव मुसाहिबवाला में एक ग्रामीण जनसभा को संबोधित करते हुए कही। गांव के सरपंच उजागर सिंह ने एक मांग पत्र सांसद तंवर को सौंपा। मांगपत्र में लिखी मांगों को उन्होंने तुरंत पूरा करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की महान सोच के कारण प्रदेश दिन दोगुनी रात चौगुनी उन्नति कर रहा है। उनकी करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। प्रदेश के सात हजार गांवों व ढाणियों में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं जिन पर करोड़ों रूपयों की धनराशि खर्च की जा रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों को अपने क्षेत्र में सभी विकास कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति के अधिकार तथा सभी निधियों एवं अनुदानों की राशि को सीधे ग्राम पंचायतों के बैंक खातों में देने की घोषणा की है। इससे गांव में विकास की गंगा बहेगी और पंचायती राज संस्थाओं की मजबूती बढेगी। तंवर नेे कहा कि लगातार बढ़ रही आबादी के साथ ही बिजली की मांग और खपत भी काफी बढ़ गई है। ऐसे में सरकार यह पूरा प्रयास कर रही है कि हर नागरिक को भरपूर बिजली मिले। गांव की महिलाओं ने तंवर को अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा, जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह खोसा,भूपेश मेहता, ओमप्रकाश केहरवाला, लादू राम पूनिया, शीशपाल केहरवाला, रमेश मेहता, सुरजीत भावदीन, तिलकराज चन्देल, गुरमुख सिंह, पाल सिंह, डा. सुभाष जोधपुरिया, भूपेंद्र सिंह राठौड़ सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

डेरामुखी माहौल बिगाड़ रहे हैं: खालसा

डबवाली (यंग फ्लेम) श्री गुरूग्रंथ साहिब सत्कार सभा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह खालसा ने कहा है कि डेरा सच्चा सौदा सिरसा के संत गुरमीत सिंह माहौल बिगाडऩे का प्रयास कर रहे हैं। डेरामुखी सिखों की भावना के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं जो अनुचित है। वे आज यहां गुरुद्वारा दशमी पातशाही में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले गुरु गोबिंद सिंह जैसी पोषाक पहनकर सिखों की धार्मिक भावना को आहत किया था और अब गुरुनानक देव से अपनी तुलना करके फिर से माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ताजा घटनाक्रम के तहत डेरा में आयोजित एक समागम में गुरुबाणी का कीर्तन करने वाला एक रागी जोकि अपना नाम सविंद्र ङ्क्षसह बताता है ने डेरा प्रमुख को श्री गुरु नानकदेव के समान बताया है तथा अपनी तुलना मरदाना से की है। वीडियो में दिखाया गया है कि डेरा प्रमुख एक ऊंचे स्थान पर बैठा है और एक अमृतधारी रागी जोकि उससे कई फुट नीचे बैठा है, कीर्तन कर रहा है और डेरा मुखी को केंद्रित करके उसका अर्थ भी कर रहा है। रागी डेरा मुखी के बारे में कहता है कि जिस तरह गुरु नानकदेव के साथ मरदाना जी कीर्तन करते थे ठीक उसी तरह हमें भी सतगुरु के दरबार में हाजिरी भरने का मौका मिला है। खालसा ने कहा कि यह सब डेरामुखी की पहल पर और साजिस के तहत किया जा रहा है। उनका आरोप है कि यदि सिख समुदाय के लोग मांग को लेकर रास्ता जाम करते हैं तो उनके खिलाफ केस दर्ज कर दिया जाता है मगर डेरा के लोग कई दिन तक धारा 144 का उल्लंघन करते रास्ता जाम करते हैं मगर उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया जाता। यह सब प्रशासन की शह पर हो रहा है। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को सिख समुदाय के नेताओं की बैठक हुई थी जिसमें निर्णय लिया गया था कि जो रागी अपने आप को मरदाना बता रहा था उसे श्री अकाल तख्त पर पेश होना होगा। उन्होंने डेरामुखी को इस तरह की साजिस को बंद करने तथा सिखों की भावनाओं को आहत करने से बाज आने की बात कही है।

टेंडर के डेढ़ वर्ष बीतने के बाद भी नहीं हुआ सड़क का निर्माण

डबवाली (यंग फ्लेम)सौ दिन में चले अढ़ाई कोस इस कहावत के मायने समझने हो तो डबवाली उपमंडल के गांव अबूबशहर से गांव मसीतां तक जाने वाले मार्ग पर चले आईये। मसीतां से डबवाली चौटाला रोड़ पर गांव अबूबशहर के पास 11.4 किलोमीटर तक बनने वाली इस सड़क पर टेंडर होने के डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी इसका निर्माण कार्य विभाग तथा ठेकेदार के बीच अधर झूल में है। लोकनिर्माण विभाग सड़क के निर्माण न होने के ठेकेदार को जिम्मेवार बता कर उस पर जुर्माना लगाने की तैयारी कर रहा है जबकि ठेकेदार इसके पीछे विभाग के अधिकारियों को जिम्मेवार बता रहा है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 318.20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के लिए विभाग द्वारा 27 जनवरी 2010 को हांसी की अनिल कुमार एण्ड कंपनी फर्म को ठेका दिया था विभाग द्वारा तय समय सीमा के अनुसार इस सड़क का निर्माण कार्य 10 जनवरी 2011 को पूरा होना था।
इसके अलावा भी विभाग ने करीब आठ लाख रुपये की लागत से इस सड़क के रख रखाव और मुरम्मत ठेका भी पांच साल के लिए इसी फर्म को दिया था। सड़क का निर्माण न होने पाने के कारण जो भी हो लेकिन इससे गुजरने वाले राहगीर हो दर्द झेल रहे है उसकी दवा कही नहीं है।
मसीतां मार्ग पर र्इंट भ_ा चलाने वाले ओम प्रकाश गोयल बताते हुए इस मार्ग पर रोजी रोटी का साधन होने के कारण उन्हें रोज कई दो से तीन बार मजबूरीवश आना जाना पड़ता है। बार बार गड्ढों में से गुजरने के कारण उनकी कार को कंडम हो ही चुकी है और वो कमर दर्द का रोगी अलग से बन चुके है। जनता की सुविधा के लिए इस सड़क के निर्माण वास्ते सरकार के कोष में पड़ा करोड़ों रुपये किताबों के बोझ को बढ़ा रहे है।
जुर्माने की कार्यवाही जारी- अभियंता
लोक निर्माण विभाग भवन व सड़के के कार्यकारी अभियंता एम.एस. सागवान ने बताया कि सड़क निर्माण की कार्य अवधि पूरी होने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य न होने के कारण उनका टेंडर रद्द करने के साथ साथ लागत मूल्य पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगाने की कार्यवाही के लिए विभाग के आला अधिकारियों को लिखा गया है।
अधिकारी जिम्मेवार-ठेकेदार
सड़क के ठेकेदार अनिल कुमार का कहना है कि विभाग द्वारा सड़क के निर्माण के लिए न तो निशानदेही की गई और वन्य प्राणी अभिरक्षण क्षेत्र आने के कारण न ही सड़क के निर्माण की अनुमति विभाग के पास है। उन्होंने बताया कि सड़क पर बोर्ड लगाने के साथ-साथ सड़क पर पुलिया बनाने और जीपीस का स्टोक भी करने के बावजूद उसका भुगतान विभाग ने उन्हें नहीं दिया।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा दिये गये नक्शे में जो भूमि सड़क के निर्माण के लिए दिखाई गई है वह किसानों के खेतों के साथ लगती है। इससे पूर्व भी सड़क का एक तरफ ही निर्माण हुआ हुआ है। नक्शे के अनुसार सड़क का निर्माण संभव नहीं है। इस बारे में विभाग कई बार लिखित रूप से दिया जा चुका है।
त्रास्त है जनता-डा. सीता राम
जिला परिषद के अध्यक्ष डा. सीता राम ने कहा कि सरकार जनहित के कार्यों को अनदेखा कर रही है। मसीतां से अबूबशहर तक की महज 11 किलोमीटर सड़क का टेंडऱ होने के बावजूद निर्माण न होना सरकार और अधिकारियों की कार्यप्रणाली का नमूना है। पूरे प्रदेश में जनता त्राही-त्राही कर रही है बेलगाम अफरशाही के कारण जनता परेशान है किसी भी स्तर पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

यंग फलेम का असर- आखिर सही करवा दिया बिजली का खंभा

डबवाली-रिसालियाखेड़ा-रामगढ़ रोड़ पर बिजली विभाग द्वारा लगाया गया एक बिजली का खंभा पिछले लंबे समय से झुका हुआ था, लेकिन आज तक उस खंभे की तरफ बिजली विभाग के कर्मचारियों की निगाह भी नहीं पड़ी। क्षेत्र केे लोगों के कहने पर लोकप्रिय दैनिक 'यंग फलेम' में 'घटना होने का इंतजार, कौन होगा जिम्मेवार' के शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसका असर बिजली विभाग के कर्मचारियों पर काफी हद तक देखने को मिला तथा कर्मचारियों ने बीते दिनों उक्त खंभे को सही करवा दिया। क्षेत्र के लोगों ने 'यंग फलेम' समाचार पत्र का धन्यावाद करते हुए कहा कि इस खंभे के सड़क किनारे होने की वजह से यहां पर कभी भी कोई बड़ी अनहोनी घटना होने का खतरा बना रहता था। उनके द्वारा तो विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया है, लेकिन किसी भी अधिकारी ने इस खंभे की तरफ ध्यान देना जरूरी नहीं समझा। थक-हार कर उन्होंने 'यंग फलेम' समाचार पत्र का सहारा लिया और उनकी समस्या का सामाधान हो गया।

सिखवाला में बन रहा सरकारी डिग्री कॉलेज

डबवाली (यंग फ्लेम) मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में पंजाब सरकार द्वारा राच्य में उच्च शिक्षा सुविधाओं का समीकरण करने के लिए उच्च तौर प्रयास किये जा रहे हैँ। इसलिए राच्य में 17 वें सरकारी डिग्री कॉलेज स्थापित किये जा रहे हैं।
इसी लड़ी के तहत मलोट उप मण्डल के गांव सिखवाला में राच्य सरकार द्वारा बनाया जा रहा डिग्री कॉलेज आने वाले कुछ दिनों में बनकर तैयार हो जायेगा। इन नये बने रहे कॉलेजों में चालू शैक्षिणक सैशन से ही पढ़ाई शुरू करने के निर्देश मुख्यमंत्री पहले ही दे चुके हैं।
इस संबंध में विस्तापूर्वक जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त दर्शन सिंह ग्रेवाल ने बताया कि इस कॉलेज के निर्माण पर पंजाब सरकार 10 करोड़ रूपए खर्च कर रही है। इस दो मंजिला शानदार ईमारत बन रही है, जिसकी प्रबंधकी ?लॉक व विज्ञान ?लॉक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है जबकि आर्टस ?लॉक व आई.सी.टी ?लॉक कार्य तेजी से जारी है व आने वाले कुछ दिनों कार्य पूर्ण हो जायेगा। इस कॉलेज कवर क्षेत्र (कवर एरिया) 44 हजार वर्ग फुट होगा। यह कॉलेज पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से संबंधित होगा। इस कॉलेज में सभी आधुनिक विषयों की पढ़ाई करवाई जायेगी।
इस अवसर पर निर्माण कार्यों की देखरेख कर रहे बी.एड.आर विभाग के एस.डी.ओ अरमनाथ के अनुसार 15 एकड़ के रकबे में बने रहे इस कॉलेज का निर्माण जल्द पूरा हो जायेगा व ईमारत शिक्षा विभाग को सौंप दी जायेगी।
इस कॉलेज की मलोट से दूरी 23 किलोमीटर व लम्बी से 8 किलोमीटर है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पहले इस क्षेत्र में कोई सरकारी कॉलेज नहीं था। अब सरकार द्वारा इस कॉलेज खोलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा मिल सकेगी व इसकी फीस की कम होगी। यह कॉलेज नारी शिक्षा के लिए वरदान होगा, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में ही कॉलेज होने के कारण अब लोग लड़कियों को भी उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज भेज सकेंगे। गांव सिखवाला में बन रहे इस कॉलेज से पड़ौसी जिले फिरोजपुर से लगते विधानसभा हलका बल्लूआना के विद्यार्थियों को भी होगा।

शुक्रवार, 22 जुलाई 2011

रेलगाड़ी के नीचे आकर दो ने दी अपनी जान

डबवाली-कारोबार में घाटा पडऩे पर मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने रेलगाड़ी के नीचे आकर अपनी जान दे दी।
मृतक की पहचान पंजाब क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सिंघेवाला निवासी सुखराज सिंह 30 पुत्र पुर्ण सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज प्रात: स्थानीय डबवाली जन सहारा सेवा संस्था के प्रधान आर.के. नीना को स्टेशन मास्टर महेश सारीन ने सूचना दी कि पंजाब क्षेत्र के डूमवाली रेलवे फाटक के समीप रेलवे लाईन के बीच एक युवक का कटा हुआ शव पड़ा है। सूचना पाकर संस्था के प्रधान आर.के. नीना व सदस्य कुलवंत सिंह, काला सिंह एम्बूलैंस सहित घटना स्थल पर पहुंचे और इस घटना की जानकारी रेलवे पुलिस चौकी बठिण्डा को दी। जब संस्था के प्रधान आर.के. नीना ने मृतक के शब के पास पड़े विस्टिंग कार्ड को देखा तो उस पर लिखे पते अनुसार सिंघेवाला निवासी बलवीर नामक व्यक्ति से बातचीत कर इस घटना की जानकारी दी तो उक्त युवक गांव के अन्य लोगों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और बलवीर सिंह मृतक की पहचान अपने भाई सुखराज सिंह के रूप में की। मृतक के भाई बलवीर ङ्क्षसह ने बताया उसका भाई बागों के ठेके लिया करता था और इस बार उसने गांव कुत्तयावाली में जामुन के बाग का ठेका लिया हुआ था और पिछले दो दिन घर नहीं आया था। मृतक की पत्नि मनप्रीत कौर उर्फ सुनीता ने बताया कि उसकी छोटी बहन रेखा की 9 जुलाई को शादी थी और वह अपने भाई के गांव तरमाला गई हुई थी और उसका पति मृतक सुखराज भी उसके साथ गया था। वह शादी उपरांत 10 जुलाई को वापिस आ गया था। उसने बताया कि 2 दिन पहले उसके पति का फोन आया था कि उसको इस बार जामुन के ठेके में बहुत घाटा हुआ है और वह घर नहीं आएगा। जब इस घटना की जानकारी मृतक के पार्टनर बलदेव सिंह को लगी तो वह तुरंत बलवंत सिंह के सिंह के साथ घटना स्थल पर पहुंचा तो उन्होंने बताया कि मृतक वीरवार प्रात: अपने फीटर रेहडा में जामुन भरकर सब्जी मण्डी में बेचने आया था और बलवंत सिंह ने बताया कि उसका फीटर रेहडा नर सिंह कॉलोनी के समीप खड़ा है और वह उसे अपने सुसराल जाने के लिए कहकर आया था लेकिन वहां पर उस समय बवाल मच गया जब मृतक के पार्टनर बलदेव सिंह ने शव को देखने के उपरांत शव को सुखराज सिंह का नही होने की बात कही, जब मृतक के परिजन व गांववासी उसकी पहचान सुखराज सिंह के रूप में कर रहे थे। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस भी असमंजस्य की स्थिति में पड़ गई और शव का पंचनामा करने के उपरांत पोस्ट मार्टम के लिए बठिंडा ले गई।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही थी।
उधर, रेलवे पुलिस बठिंडा को इसी रेलवे लाईन पर एक अन्य युवक का शव बरामद हुआ है। जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
मृतक ने मरते समय हल्के गुलाबी रंग का कुर्ता पैजामा पहना हुआ था और चेहरे पर सफेद काली दाढी बड़ी हुई थी। मृतक के एक पांव में काली जूती व दूसरे पांव में नीले रंग की हवाई चप्पल पहनी हुई थी।
पुलिस द्वारा मृतक की तलाशी दौरान उसकी जेब में रखे काले रंग के पर्स में 190 रूपए की नकदी व नशे में प्रयोग होने वाली गोलियां मिली। रेलवे पुलिस के एएसआई जगदीश चन्द्र ने बताया कि शव की आवश्यक कार्यवाही उपरांत उसे शिनाख्त के लिए बठिंडा राजकीय अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।

बिना टिकट यात्रा करने वालों पर किया जुर्माना

डबवाली-गांव बिज्जूवाली के बस स्टैंड पर आज सुबह 8 बजेे हरियाणा रोडवेज की बस में चैंकिग के दौरान स्कूली छात्रों पर परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा जुर्माना लगाया गया। जानकारी अनुसार डबवाली से सिरसा वाया बिज्जूवाली-जीवननगर होकर जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बस पर हर रोज स्कूली छात्र बिना टिकट लिए सफर करते हैं, जिसको देखते हुए परिवहन विभाग द्वारा अधिकारियों को भेज कर उन छात्रों पर जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया। परिणाम भी अधिकारियों के सामने आया काफी संख्या में स्कूली छात्र बगैर टिकट लिए सफर कर रहे थे, जिन पर जुर्माना लगाया गया। हरियाणा रोडवेज के बस चालक व परिचालक ने बताया कि हर रोज सैकड़ों छात्र बस में आते जब उनसे टिकट लेने के लिए कहा जाता है तो छात्र उनके साथ गाली-गलौच करने को आ जाते हैं और कभी-कभी तो ये छात्र उनकी बस को बीच रास्ते में रोककर उनके साथ मारपीट तो करते ही है साथ ही बस की भी तोड़-फोड़ कर देते हैं और कई बार तो छात्रों को रोकने के बावजूद भी जबरदस्ती छात्र बस की छत पर बैठ कर यात्रा करते हैं, जिसका नतीजा भुगतना पड़ता बाद में परिवहन विभाग के कर्मचारियों को। उनका कहना है कि ऐसे छात्रों पर परिवहन विभाग द्वारा समय-समय पर चैकिंग करवाकर कानूनी कार्यवाही व जुर्माना लगाना चाहिए ताकि बस चालक व परिचालकों के अलावा सरकार को नुकसान का सामना ना करना पड़े।

दिन दिहाडे सरेआम महिला को तेजधार हथियार से गोदा, मोत

22 जुलाई 2011
- म्रतका के पती ने ही दिया रोन्गटे खडे करने वाली उक्त घटना को अन्जाम
- परिजनो के बयान के बाद ही होगी कार्रवाई - पुलिस
- क्या परिजनो ने बयान ना दिये तो आजाद रहेगा सरेआम हत्या करने वाला दरिन्दा पति?

मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)
मलोट के बिरला रोड पर एक व्यक्ती ने अपनी ही पत्नी को दिन दिहाडे सरेबाजार काट डाला। बताया जा रहा है कि अपनी पत्नी की ह्त्या उसने घरेलू कलेश से तन्ग आकर की है।
जानकारी के अनुसार बिरला रोड पर वार्ड नं. 9 मे रहने वाली संतोष रानी लोगों के घरों में कार्य कर घर का खर्च चलाती थी। शुकरवार को जब वह अपने कार्य से वापिस आ रही थी तो बिरला रोड पर पहले ही से तैयार खड़े उसके पति पप्पू ने उस पर छुरे से हमला बोल दिया तथा अन्धाधुन्द वार किये जिससे वह गंभीर रूप में घायल हो गई। यही कुछ ही क्षणो मे तडफ़ती हुई महिला ने घटना स्थल पर ही दम तोड दिया। तीन बच्चो की मा मृतका के दो बच्चे शादीशुदा है। इस संबंध में मृतका के लड़के ने बताया कि उसका पिता मानसिक तौर पर परेशान रहता था व घर में लड़ाइर झगड़ा करता था, जबकि दूसरी ओर महिला के पति पप्पू का कहना है कि उसकी पत्नी उससे मारपीट करती थी। आज भी दोनों में हाथापाई दौरान यह घटना हुई। मामले की जांच कर रहे त्रिलोकचंद ने बताया कि मृतका संतोष रानी का शव अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मृतका के परिवार द्वारा बयान लिखवाने पर ही कार्यवाही की जायेगी लेकिन क्या सरेआम हत्या करने वाले उक्त व्यक्ती के खिलाफ़ परिवार के लोगो ने बयान ना दिया तो क्या उस पर कार्रवाई नही होगी?

गुरुवार, 21 जुलाई 2011

सीवरेज पम्पिग सिस्टम के विरोद्ध में आंदोलन तेज

डबवाली (यंग फ्लेम)शहर के साथ लगती पंजाब क्षेत्र की किलियांवाली मंडी नरसिंह कॉलोनी में पंजाब सरकार द्वारा लगाए जा रहे सीवरेज पम्पिग सिस्टम के विरोध में बुधवार को कॉलोनी वासी अपना आंदोलन तेज करते हुए सड़कों पर उतर आए और पंजाब की बादल सरकार के विरोद्ध में जमकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। सीवरेज पम्पिग सिस्टम विरोद्ध एकशन कमेटी नरसिंह कॉलोनी के इस आंदोलन में टैकनिश्यन सर्व यूनीयन, भारतीय किसान यूनीयन, सीपीआई पंजाब किसान सभा, खेत मजदूर यूनीयन के नेता भी उनके समर्थन में गए है। प्रदर्शनकारी सुंदर पाल सिंह, सुखदर्शन सिंह प्रधान टीएसयू, गुरपाश सिंह सरपंच, बीकेयू एवं सीपीआई के रमेश कुमार मंगला, खेत मजदूर यूनीयन के नानक चंद, सुखा सिंह, किसान सभा से चरणजीत सिंह बनवाला ने बताया कि नरसिंह कॉलोनी में करीब एक हजार से ऊपर आबादी है और सरकार द्वारा उस पम्पिग सिस्टम को इस आबादी क्षेत्र में लगाया जा रहा है। जोकि ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी वासी इस पम्पिग सिस्टम के विरोद्ध में पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हुए है लेकिन विभाग पंजाब सरकार के कानों पर जूं तक नहीं सरकी। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि इस पम्पिग सिस्टम को कॉलेनी से हटाकर किसी ओर जगह लगाया जाए। उन्होंने पंजाब सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर पंजाब सरकार द्वारा उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता है तो वह अपना आंदोलन और तेज कर देंगे। इस अवसर पर रिछपाल सिंह, मिटंू सिंह, सुरजीत सिंह, बिंदर कौर, जसविंद्र कौर, बलबीर कौर, किरना देवी, बलजीत कौर अन्य महिलाएं भी भारी संख्या में उपस्थित थी।

भारत गैस एजेंसी के करिंदे ने किया उपभोक्ता से दुव्र्यवहार

डबवाली -क्षेत्र की किलियांवाली मंडी में स्थित कशमीर गैस एजेंसी कभी गैस वितरण तो कभी कापी ट्रांसफर मामले में हमेशा सुर्खियों में रही है। इसी कड़ी में आज कापी ट्रांसफर के लिए गए एक उपभोक्ता से कशमीर गैस एजेंसी के करिंदे ने गाली-गलौच की और हाथापाई पर उतर आया।
गैस उपभाक्ता रमेश कुमार सचदेवा कशमीर गैस एजेंसी के किलियांवाली स्थित कार्यालय में अपनी कापी ट्रांसफर करवाने के लिए प्रात: 10 बजे ही जाकर लाईन में खड़े हो गए। जब लाईन में खेड़े होकर वह अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे तो इसी बीच कापी ट्रांसफर काऊंटर पर बैठा गैस एजेंसी का करिंदा अपने चहेतो की कापियां बिना लाईन के ही पकड़ रहा था। जब रमेश सचदेवा ने इसका एतराज किया तो उक्त करिंदा संदीप गाली-गलौच पर उतर आया और जब श्री सचदेवा ने इसकी शिकायत गैस एजेंसी संचालक कशमीर सिंह से की तो उन्होंने करिंदे को कुछ कहने की बजाए उसका पक्ष लेना शुरू कर दिया और उन्हें बिना कापी ट्रांसफर के ही वापिस भेज दिया।
इस पर भारत गैस के उपभोक्ता रमेश सचदेवा ने भारत गैस के उच्चाधिकारियों को भारत गैस एजेंसी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। जिसका शिकयत नं. 3561377 व 138026 है।
इस बारे में जब एजेंसी संचालक कशमीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऊपर से आदेश मिला है कि कापी ट्रांसफर का कार्य प्र्रात: 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक का है। उन्होंने बताया कि एजेंसी के किसी करिंदे ने उपभोक्ता से गलत व्यवहार किया है तो उसकी जांच करेंगे।

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP