डबवाली (यंग फ्लेम) बीती रात सिरसा सड़क पर स्थित खेल परिसर के समीप मोटरसाईकिल व मोपड़ की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक पुलिसकर्मी सहित चार लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान तरसेम सिंह उर्फ सेमा पुत्र मुख्तयार सिंह गांव अलीकां के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार थाना शहर में कार्यरत हैड कॉस्टेबल सुंदर सिंह पुत्र बलवीर सिंह गांव खांडा खेड़ी (हांसी) की ड्यूटी 15 अगस्त के अवसर पर खेल परिसर में लगी हुई है और वह चाय पीने हेतु बिजली बोर्ड के कार्यालय के सामने स्थित दुकान पर गया था और वापिसी पर अलीकां गांव से अपनी मोपड़ पर आ रहे तरसेम कुमार उर्फ सेमा के साथ स्टेडियम तक जाने के लिए बैठ गया। जब वह अपनी मोपेड़ को स्टेडियम की और मोडऩे लगा तो डबवाली की ओर से आ रहे तेज गति मोटरसाईकिल पर सवार तीन युवक गुरप्रीत सिंह, बलजीत सिंह व हरदीप सिंह की उनसे जोरदार टक्कर हो गई। जिससे पुलिसकर्मी सहित पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें डबवाली की जनसहारा सेवा संस्था के सदस्यों ने संस्था की दोनों एम्बुलैंस द्वारा उपचार के लिए स्थानीय राजकीय अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर तरसेम सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिरसा रेफर कर दिया और गुरप्रीत, बलजीत व हरदीप सिंह को उनके परिजन इलाज के लिए बठिंडा ले गए। घायल तरसेम सिंह ने सिरसा के राजकीय अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। स्थानीय पुलिस ने लापरवाही से मोटरसाईकिल चलाने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Young Flame Headline Animator
बुधवार, 10 अगस्त 2011
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें