IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

शनिवार, 11 सितंबर 2010

निवासी कच्ची गली व हाईटेंशन तारो से परेशान

डबवाली-- स्थानीय वार्ड नम्बर 8 की टॉवर वाली गली के निवासी लखविन्द्र, रविन्द्र, जगविन्द्र, सुखविन्द्र, कुलविन्द्र, बबलु, मनोज, सुनील, एडवोकेट भूपिन्द्र, एडवोकेट अशोक ने संयुक्त रूप से बताया कि उनकी गली कच्ची है तथा जगह-जगह उसमें खड्ढे बने हुए हैं तथा बारिश के दिनों में उनका इस गली से निकलना मुश्किल हो जाता है। जबकि उनके आस-पास की सभी गलियां पक्की बन चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उनकी गली में बिजली की हाईटेंशन तारें भी नीचे झुकी हुई हैं तथा गली में तीन गोदाम भी बने हुए हैं। जिसके चलते भारी वाहनों के आने जाने से खत्तरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि उनकी गली में तीन-चार प्लॉट खाली पड़े हैं। जिनमें अक्सर अवारा व बीमार पशु आकर बैठे रहते हैं। जिससे गली में आने-जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है आज प्रात: भी एक बीमार गाय खाली प्लॉट में मिली। जिसकी सूचना उन्होंने गौशाला प्रबन्धक समिति को दी है ताकि उसका उपचार हो सके। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि सभी समस्याओं को लेकर वह सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से मिलकर कई बार अवगत करवा चुके हैं परन्तु उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। गली वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी गली को पक्का करवाया जाए ताकि वह नारकीय जीवन जीने से बच सकें।

मुस्लिम समुदाय ने ईद मुबारक मनाई

डबवाली -आज ईद के पावन पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने स्थानीय रेल्वे लाईन के समीप जामा मस्जिद में 30 रोजा रमजान उल मुबारक का महीना पूरा होने पर ईदउल फितर की नमाज बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास से अता की। इस अवसर पर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से आए ईमाम मोहम्मद शफीक ने नमाज पढ़ी और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल कर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी तथा बच्चों व महिलाओं ने भी एक-दूसरे के गले मिल कर मुबारकबाद कही। स्थानीय जामा मस्जिद के प्रधान मौहम्मद सलीम ने बताया कि ईद के पावन अवसर पर हरियाणा, पंजाब व राजस्थान से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष ईद के अवसर पर मुस्लिम परिवार के लोगों द्वारा 30 रूपये प्रति सदस्य के हिसाब से फितराना एकत्रित किया जाता है। जोकि गरीब परिवारों में वितरित किया जाता है। मुरादाबाद से आए ईमाम मौहम्मद शफीक ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोगों को 30 रोजा रमजान उल मुबारक महीना पर नमाज अता करनी चाहिए और यह पावप पर्व भाईचारे के रूप में मनाया करें। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जामा मस्जिद को दुल्हन की तरह सजाया और पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया। इस मुबारक अवसर पर मुस्लिम इम्तजामिया कमेटी के सदस्य लाला खान, सैफऊल सलाम, खुशी मौहम्मद, सुलेमान खान, दिलशाद खान व मुस्लिम समुदाय के अनेक लोग उपस्थित थे।

शुक्रवार, 10 सितंबर 2010

एचपीएस सीनियर सैकण्डरी स्कूल ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हासिल की

डबवाली-- शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के चहुँमुखी विकास के लिए वर्ष 1995 डा. प्रेम चंद सचदेवा मैमोरियल आदर्श शिक्षा समिति के तत्त्वाधान में चल रहे एचपीएस सीनियर सैकण्डरी स्कूल ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली से सम्बद्धता हासिल कर एक और इतिहास रचा है । इससे पहले विद्यालय हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से सम्बद्धित था और अपने शानदार परिणाम के आधार पर तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए था।
इस अवसर पर विद्यालय निदेशक एवं प्रिंसीपल आचार्य रमेश सचदेवा ने बताया कि वे डबवाली क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सम्मान दिलाने का स्वप्न संजोए हुए हैं जिसे वे अपने विद्यालय के अथक स्टाफ, मेहनती बच्चों व संस्कार युक्त शिक्षा दिलाने वाले अध्यापकों के सहयोग से अवश्य पूर्ण करेंगे। विद्यालय का प्रथम प्रयास रहेगा कि वह केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली के द्वारा आयोजित होने वाली राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर डबवाली की विजय पताका राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिलाए तथा बच्चों के चहुँमुखी विकास में सदैव सेवारत रहे।
उन्होंने कहा कि उनका विशेष प्रयास अपने विद्यालय के अध्यापकों को समय-समय पर आधुनिक शिक्षण विधियों का प्रशिक्षण दिलाकर आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक प्रतियोगी परिणाम देने वाले बनाए तथा उनके माध्यम से एचपीएस में पढने वाले बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में बढचढकर भाग लेने के लिए प्रेरित करे। समय-समय पर अनुभवी शिक्षविद्दों के द्वारा विद्यालय का अवलोकन करवाने तथा होनहार बच्चों को पुरस्कृत करवाने का कार्य भी विद्यालय प्रबंधक कमेटी द्वारा किया जाएगा।
आचार्य रमेश सचदेवा ने कहा कि विद्यालय के विकास में हर पल तन-मन-धन से सहयोग करने वाले अभिभावकों, शुभेच्छु मित्रों तथा प्रतिभावान स्टाफ व बच्चों के सहयोग से ही विद्यालय इस कार्य को कर पाने में सफल हुआ है।

चलती रेलगाड़ी से गिरा,गम्भीर घायल

डबवाली- बीती रात पंजाब क्षेत्र के निकटवर्ती गांव संगत मण्डी के समीप चलती रेलगाड़ी से गिरने से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार हनुमानगढ़ राजस्थान के गांव राईयां निवासी प्रेम सिंह पुत्र नर सिंह जोकि जैन फॉर्मेसी हरिद्वार में कार्यरत है। बीती रात हनुमानगढ़ से हरिद्वारा कालका मेल रेलगाड़ी से जा रहा था कि गांव संगत के समीप उसका पांव फिसलने से वह चलती रेलगाड़ी से गिर गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया। रेल्वे लाईन के समीप हो रहे जागरण में बैठे कुछ लोगों ने युवक को गिरते हुए देखा तो उन्होंने तुरन्त इसकी सूचना रेल्वे पुलिस संगत को दी। रेल्वे पुलिस ने इसकी सूचना डबवाली जनसहारा सेवा संस्था के प्रधान आरके नीना को दूरभाष पर दी तो संस्था के सदस्य ऐम्बूलैंस सहित घअनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को बेहोशी की हालत में गांव संगत के राजकीय अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया। सूचना मिलते ही युवक के परिजन राजकीय अस्पताल पहुंच गए और प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर ईलाज के लिए उसे हनुमानगढ़ ले गए।

मोटरसाईकल स्लिप,चालक घायल

डबवाली-स्थानीय जीटी रोड़ पर स्थित रेल्वे फाटक के समीप मोटरसाईकल स्लिप होने से मोटरसाईकल सवार युवक के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार पंजाब क्षेत्र के गांव कोटली साबो निवासी जसवीर सिंह पुत्र मुखत्यार सिंह 40 वर्षीय मोअरसाईकल पर जा रहा था कि रेल्वे फाटक एमके मोटर्स के समीप अचानक मोटरसाईकल स्लिप हो गया। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। वहां मौजूद दुकानदारों ने उसे उठाया और डबवाली जनसहारा सवा संस्था के सदस्यों को सूचना दी। सूचना मिलते ही संस्था के सदस्य ऐम्बूलैंस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को स्थानीय राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसके घुटने में फ्रैक्चर पाया गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे रैफर कर दिया गया। युवक के परिजन उसे उपचार के लिए स्थानीय निजी हस्पताल हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश कुमार के पास ले गए।

कलयुगी बेटे ने बाप को किया घायल

डबवाली -उपमण्डल के गांव देसूजोधा में एक कलयुगी बेटे ने अपने बाप को गण्डासी मारकर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव देसूजोधा निवासी 52 वर्षीय गुरमीत सिंह पुत्र नायब सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी का कुछ वर्ष पूर्व देहान्त हो गया था और उसका 30 वर्षीय बेटा जसकरण सिंह अपने परिवार के साथ 4-5 वर्षों से अलग रहता है और वह खुद अपनी वृद्ध माता जगदेव कौर के साथ रह रहा है, उसने बताया कि उसके पास 30 एकड़ जमीन है। जिसमें से 12 ण्कड़ जमीन अपने बेटे जसकरण को दे रखी है। लेकिन उसका बेटा बुरी संगत में पडऩे के कारण उसे तंग व परेशान करता है और पैसे मांगता रहता है। इसे पहले भी वी बहुत पैसे दे चुका है और बीती सायं उससे 1 हजार रूपयों की मांग कर रहा था। मेरे इन्कार करने पर उसने वहां पड़ी गण्डासी से वार कर घायल कर दिया और फरार हो गया। घर में उपस्थित मेरी माता ने मुझे घायलावस्था में डबवाली के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की सूचना पुलिस में दे दी गई है। पुलिस ने घायल के ब्यान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भौतिक ज्ञान के साथ अध्यात्मिक ज्ञान भी जरूरी--भाई राजनाथ

डबवाली-ईश्वरीय ब्रह्म महाविद्यालय माऊंट आबू के हैड को-ऑडीनेटर राजयोगी ब्रह्म कुमार राज नाथ भाई एवं धर्मेश सेवा प्रभात के एडमिनिस्टेटर को-ऑडीनेटर ङ्क्षवग के राजयोगी ब्रह्म कुमार हरीश भाई ने अपने 14 दिनों के प्रवास के दौरान आज स्थानीय महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय के हाल में उपस्थित छात्राओं को भौतिक तथा अध्यात्मिक ज्ञान के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्हें मैडीटेशन के गुर बताए। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सभी को परमपिता परमात्मा ने पहले से ही सब कुछ दे रखा है परन्तु हम उस से अन्जान हैं। उन्होंने कहा कि उस परमपिता परमात्मा से रिश्ता बनाने के लिए केवल 5 मिनट का समय चाहिए और आप केवल अपने आप से 5 प्रश्र पूछिए कि प्रथम-मैं कौन हँ? द्वितीय-मेरा स्वरूप क्या है? तृतीय-मेरा गुण क्या है? चतुर्थ-मेरा कर्म क्या है? तथा अन्तिम व पंचम-मेरा स्वभाव क्या है? उन्होंने कहा कि जब आप इन प्रश्रों का उत्तर जान जाऐंगे तो आप ध्यान केन्द्रित करना स्वयंमेव सीख जाऐंगे। इस अवसर पर गीता पाठशाला कालांवाली की ब्रह्मकुमारी बहनें तथा भाईयों के अलावा राम लाल बागड़ी, केशव शर्मा, प्रकाश चन्द बांसल, महेन्द्र चुघ, बलवन्त तायल, सुदेश कुमार आर्य तथा महाविद्यालय का स्टॉफ उपस्थित था। प्राध्यापिका पूनम वधवा ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व उन्होंने स्थानीय आश्रम के प्रांगण में भी उपस्थिति को सम्बोधित किया।

हरियाणा प्रदेश व्यापार मण्डल डबवाली की इकाई ने हुड्डा का किया अभिनन्दन

डबवाली -हरियाणा प्रदेश व्यापार मण्डल के तत्वाधान में हरियाणा सरकार द्वारा क्लोङ्क्षजग स्टॉक पर लगाए गए टैक्स को माफ करने तथा कई अन्य टैक्स पर रियायतें देने के लिए मुख्यमन्त्री हरियाणा भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के सम्मान में बीते दिवस पंचायत भवन चण्डीगढ़ में आयोजित अभिनन्दन समारोह में हरियाणा प्रदेश व्यापार मण्डल डबवाली की इकाई के अध्यक्ष इन्द्र जैन, उपाध्यक्ष गुरदीप कामरा, महासचिव संजय मिढा एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण ङ्क्षसगला ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर उन्होंने अपनी मांगे भी रखी। जिसमें मार्केट कमेटी अनाज मण्डी में एक दुकान पर दो लाईसैंस जारी करने को अनुचित ठहराया तथा डबवाली में आ रही व्यापारिक दिक्कतों के बारे मुख्यमन्त्री हरियाणा तथा प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग से चर्चा की। उन्होंने डबवाली इकाई द्वारा रखी गई सभी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमन्त्री हरियाणा भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को डबवाली इकाई की ओर से एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। यह जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष गुरदीप कामरा ने बताया कि उक्त अभिनन्दन समारोह को मुख्यमन्त्री, प्रदेशाध्यक्ष के अलावा कई अन्य व्यापारी नेताओं ने भी सम्बोधित किया।

गुरुवार, 9 सितंबर 2010

मोटरसाईकल की चपेट में आने से घायल

डबवाली-पंजाब क्षेत्र बठिण्डा रोड़ पर शौच के लिए जा रहा 50 वर्षीय एक व्यक्ति मोटरसाईकल की चपेट में आने से घायल हो गया। जिसेस्थानीय समाज सेवी संस्था उसे घायलावस्था में स्थानीय राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए एक निजी हस्पताल में दाखिल करवाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार पंजाब के निकटवर्ती गांव डूमवाली में स्थित सेल टैक्स बैरियर के समीप एक होटल पर कार्यरत कर्मचारी 50 वर्षीय देसराज पुत्र जग्गा ङ्क्षसह बीती रात 10 बजे के करीब शौच जाने हेतु सड़क क्रॉस कर रहा था कि सामने से तेज गति से आ रहे एक मोटरसाईकल चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही डबवाली जनसहारा सेवा संस्था के प्रधान आरके नीना संस्था के सदस्यों सहित ऐम्बूलैंस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को तुरन्त प्रभाव से उपचार हेतु स्थानीय राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर हड्डी रोग विशेषज्ञ के न होने पर उसे पंजाब क्षेत्र में स्थित डॉ. रमेश कुमार हड्डी रोग विशेषज्ञ के हस्पताल में दाखिल करवाया गया। समाचार लिखे जाने तक उसका ईलाज चल रहा था।

मोटरसाईकल की चपेट में आने से घायल

डबवाली-पंजाब क्षेत्र बठिण्डा रोड़ पर शौच के लिए जा रहा 50 वर्षीय एक व्यक्ति मोटरसाईकल की चपेट में आने से घायल हो गया। जिसेस्थानीय समाज सेवी संस्था उसे घायलावस्था में स्थानीय राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए एक निजी हस्पताल में दाखिल करवाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार पंजाब के निकटवर्ती गांव डूमवाली में स्थित सेल टैक्स बैरियर के समीप एक होटल पर कार्यरत कर्मचारी 50 वर्षीय देसराज पुत्र जग्गा ङ्क्षसह बीती रात 10 बजे के करीब शौच जाने हेतु सड़क क्रॉस कर रहा था कि सामने से तेज गति से आ रहे एक मोटरसाईकल चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही डबवाली जनसहारा सेवा संस्था के प्रधान आरके नीना संस्था के सदस्यों सहित ऐम्बूलैंस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को तुरन्त प्रभाव से उपचार हेतु स्थानीय राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर हड्डी रोग विशेषज्ञ के न होने पर उसे पंजाब क्षेत्र में स्थित डॉ. रमेश कुमार हड्डी रोग विशेषज्ञ के हस्पताल में दाखिल करवाया गया। समाचार लिखे जाने तक उसका ईलाज चल रहा था।

फिल्मी पर्दे पर नजर आएगा सिरसा का छोरा

सिरसा, 9 सितंबर। पंजाबी की आने वाली नई फिल्म 'ईक कुड़ी पंजाब दीÓ में सिरसा का छोरा कर्मजीत भी दर्शकों को पर्दे पर नजर आएगा। सिरसा के मूल निवासी निर्माता-निर्देशक मनमोहन सिंह की यह फिल्म का 27 सितंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में कर्मजीत की भूमिका एक मस्त मौला व्यक्ति की है। फिल्म में हरियाणवी पहलवान की भूमिका निभाने वाला कर्मजीत सिरसा की हुड्डा कालोनी का निवासी है। कर्मजीत इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित है तथा इसे वह अपने कैरियर की शुरूआत मान रहा है। कर्मजीत बताता है कि उसे अभिनय का शौंक स्कूल टाईम से ही था। उसने स्कूल के अनेक कार्याक्रमों में होने वाले नाटकों में अहम भूमिकाएं निभाई। स्कूलों के संयुक्त कार्याक्रमों में भी कर्मजीत ने अपनी अदाकारी के बलबूते अनेक पुरस्कार जीते व अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। इसके बाद ेवह कालेज में भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा प्राध्यापकों व विद्यार्थियों का चहेता बना रहा। कालेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अपने इस शौंक को पूरा करने के लिए मनमोहन सिंह जैसे नामी फिल्मकार की शरण में गया। जिन्होंने कर्मजीत के फिल्मों के प्रति लगाव को देखते हुए उसने और मेहनत करने की प्रेरणा दी। वह इस अशीर्वाद के बाद दिलो जान से अभिनय को समर्पित हो गया तथा और लगाव के साथ फिल्मों के साथ जुड़ गया।
फिल्म 'ईक कुड़ी पंजाब दी' में कर्मजीत को पंजाबी अदाकार अमरेंद्र गिल व गुग्गु गिल जैसे नामी अदाकारों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस फिल्म के ेवरिष्ठ सह निदेशक दर्शन दरवेेश के बार में कर्मजीत कहता है कि उनसे उसे काफी कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कर्मजीत को इस लाइन में कार्य करने के नुस्खे भी दिए जिनके बलबूते वह अपनी अदाकारी में और ज्यादा निखार लाने को बेताब है। वह इस फिल्म में मिले चांस के लिए मनमोहन सिंह का तह दिल से आभारी है। उस का कहना है कि उसे मनमोहन सिंह ने जो प्यार व आशीर्वाद दिया है वह उसके लिए सदा आभारी रहेगा।

चित्र : कर्मजीत सिरसा

कलाकार को समाज के हर दु:ख दर्द का आईना बनना चाहिए --बूटा सिंह शाद

डबवाली -प्रसिद्ध हिंदी-पंजाबी फिल्म निर्माता-निर्देशक और नावलकार बूटा सिंह शा का कहना है कि कला के किसी भी माध्यम को अपनाने वाले कलाकार को समाज के हर दु:ख दर्द का आईना बनना चाहिए,ताकि इन दुखों के कारन जान कर उनका निवारण किया जा सके। वे आज स्थानीय जाट धर्मशाला में पंजाबी सत्कार सभा द्वारा आयोजित उन पर करवाए गये रु- ब-रु कार्यकम में बोल रहे थे। कवि हरभजन सिंह रेणु की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा की उन्हें उनकी फिल्मो के श्रोताओं का और लेखक के रूप में पाठकों का अथाह प्यार मिला है और यही उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान हैं। सत्तर के दशक में पंजाबी फिल्म कुल्ली यार दी के निर्माण से अपना फि़ल्मी कैरिअर शुरू करने वाले बूटा सिंह शाद ने इस कार्यक्रम में आये श्रोताओं को बताया कि हालाँकि उनका जन्म बठिंडा जिला के गाँव दान सिंह वाला में हुआ है लेकिन उनके परिवार ने पचास के दशक में सिरसा जिला के कुम्थला गाँव में जमीन खरीदी थी तभी से इस धरती से उनका गहरा नाता जुड़ गया। उन्होंने कहा कि लिखने का शौक उन्हें अपने लड़कपन से ही पैदा हो गया था और उनकी पहली कहानी उस समय की प्रसिद्ध साहित्यक पत्रिका आरसी में छपी थी। इसके बाद शुरू हुआ लिखने का यह सिलसिला निरंतर चलता गया। इस क्रम में उनकी कहानियों की चार किताबें प्रकशित हुई और अब तक उनके 25 नावल प्रकाशित चुके हैं और उनका एक नावल रंग तमाशे प्रकाशन के लिए त्यार है.अपने नावल कुत्त्याँ वाले सरदार से प्रसिद्धि के शीर्ष पर पहुँचने वाले बूटा सिंह शाद ने पंजाबी सिनेमा जगत को मित्तर प्यारे नूं ,सच्चा मेरा रूप,धरती साडी माँ,गीद्धा,सैदा जोगन और खालसा मेरा रूप है जैसी फि़ल्में दीं हैं। उन्होंने ने बतोर निर्माता हिंदी की कई व्यावसायिक फिल्मो का निर्माण भी किया है जिनमें निशान,हिम्मत और मेहनत,स्मगलर और पहला पहला प्यार उल्लेखनीय हैं। उन्होंने अपने चालीस साल के फि़ल्मी जीवन के प्रति संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि बेहद सीमित साधनों के बावजूद मुंबई में उनके सभी सपने सच हुए तो इसका कारन उनका जनून ही था जिसने किसी भी अड़चन को उनका रास्ता नही रोकने दिया। उन्होंने कहा कि समय के अनुशासन ने भी उनकी राह को आसान बना दिया. इस कार्यक्रम में श्रोताओं ने अपनी ओर से कई सवाल श्री शाद से पूछे जिनके बहुत सहजता से उन्होंने जवाब दिए। इस अवसर पर पंजाबी सत्कार सभा के पदाधिकारियों ने श्री शाद को स्मृति चिन्ह देकर ओर शाल ओढा कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पंजाबी सत्कार सभा के प्रधान प्रदीप सचदेवा ने किया जबकि समापन पर महासचिव भूपिंदर पन्निवालिया ने बूटा सिंह शाद ओर श्रोताओ के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभा के उप प्रधान सुखदेव ढिल्लों,कोषाध्यक्ष प्रभु दयाल,सुतंतर भारती,लाज पुष्प, राजिंदर सिंह बराड़,कर्मजीत सिंह सिरसा,बीर दविंदर सिंह,धर्म सिंह,रुस्तम सैनी,महेंद्र घनघस सहित अनेक पंजाबी प्रेमी उपस्तिथ थे.

बुधवार, 8 सितंबर 2010

सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत,एक घायल

डबवाली- उपमण्डल के गांव चौटाला में बीती देर रात्रि हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे गांव चौटाला स्थित सिविल हस्पताल में उपचार हेतु दाखिल करवाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए उसे सिरसा रैफर कर दिया। ऐम्बूलैंस द्वारा जब घायल को सिरसा ले जाया जा रहा था तो रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे की मिली जानकारी अनुसार एक ट्रक संगरिया से डबवाली की तरफ आ रहा था तथा टैक्स बैरियर पर खड़ा था। एक अन्य ट्रक डबवाली से संगरिया की तरफ जा रहा था कि चौटाला टैक्स बैरियर पर खड़े ट्रक को साईड मार दी और घटनास्थल से फरार होने का प्रयास किया तो टैक्स बैरियर पर सेवादार के पद पर तैनात सोहन लाल पुत्र साहब राम निवासी कर्मगढ़ ओढ़ां तथा बिशन मैहता ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया। इसी प्रयास में सोहन लाल ट्रक की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहां पर तैनात अन्य कर्मियों ने उसे गम्भीर अवस्था में उपचार हेतु चौटाला के सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से उसे सिरसा रैफर कर दिया। सिरसा ले जाते समय जख्मों के ताव को न सहते हुए सोहन लाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही चौटाला चौकी प्रभारी जय ङ्क्षसह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटनास्थल का मुआयना किया। वहां से कुछ दूरी पर उन्हें एक युवक का शव मिला। जिसे इन्होंने अपने कब्जे में लेकर आवयश्क कार्रवाई उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु स्थानीय सिविल हस्पताल में भिजवा दिया। प्रथम दृष्टव्य में उक्त शव उसी ट्रक के क्लीनर का होने का अनुमान लगाया जा रहा है, अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम के उपरान्त उसके शव को स्थानीय सिविल हस्पताल में शिनाख्त के लिए शवगृह में रखा गया है। टैक्स बैरियर के इन्सपैक्टर बलराज के ब्यानों पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304-ए, 427 के तहत थाना सदर डबवाली में मुकद्दमा दर्ज कर अज्ञात ट्रक चालक की तालाश की जा रही है।

श्री बाबा रामदेव जी महाराज का अवतार दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाऐगा

डबवाली- श्री बाबा रामदेव सेवा समिति गांव सांवतखेड़ा की तरफ से हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी श्री बाबा रामदेव जी महाराज का अवतार दिवस कल 9 सितम्बर भादो सुदी एकम को बड़ी धूमधाम से मनाया जाऐगा। इस अवसर पर कल रात्रि 9 बजे मन्दिर प्रांगण में विशाल जागरण होगा। यह जानकारी देते हुए समिति के प्रधान बोबी बांसल व डॉ. सुखपाल ङ्क्षसह सांवतखेड़ा ने संयुक्त रूप से बताया कि बाबा का गुणगान जुगती राम एण्ड पार्टी रिसालिया खेड़ा करेंगे तथा 10 सितम्बर भादो सुदी दूज को प्रात: 11 बजे लंगर वरताया जाऐगा।

गैस सॢवस के कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी ने दिखाई ईमानदारी

डबवाली-स्थानीय इण्डेन कम्पनी के काऊंटर डबवाली गैस सॢवस के कार्यालय में कार्यरत महेश नामक युवक ने आज उस समय ईमानदारी का परिचय दिया। जब उपमण्डल के गांव सांवतखेड़ा निवासी चेत सिंह कन्जूमर संख्या 989 अपना घरेलु कुङ्क्षकग गैस सिलेंडर की रिफङ्क्षलग के लिए आए। कार्यालय में उपस्थित महेश को 500 रूपये थमाकर एम्पटी सिलेंडर दिया तथा शेष राशि लेना भूलकर केवल सिलेंडर लेकर अपने गांव वापिस चले गए। जब उन्हें याद आया कि सिलेंडर लेने के पश्चात वह शेष राशि लेना तो भूल गए हैं तो वह उसी समय गैस ऐजन्सी के कार्यालय पहुंचे, उनके पूछने से पहले ही महेश ने उनकी बकाया राशि उन्हें सौंप दी और कहा कि उसने उन्हें आवाज़ भी लगाई थी परन्तु उन्होंने सुनी नहीं। वहां पर उपस्थित लोग तथा चेत ङ्क्षसह उसकी ईमानदारी की सराहना किए बिना नहीं रह सके।

वरिष्ठ पत्रकार फतेह सिंह आजाद के दामाद का निधन

डबवाली-पंजाब केसरी समाचार पत्र के संवाददाता तथा वरिष्ठ पत्रकार फतेह सिंह आजाद के दामाद मलोट निवासी मनजीत सिंह जस्सल का आज 40 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पीजीआई चण्डीगढ़ में उपचाराधीन थे। ज्ञातव्य रहे कि इसी रविवार को उन्हें अचानक ब्रेन हैमरेज हुआ तथा उन्हें उपचार के लिए पीजीआई चण्डीगढ़ ले जाया गया था। वहां जिन्दगी और मौत की लड़ाई में आज मनजीत जस्सल हार गए। आज उनका अन्तिम संस्कार मलोट स्थित शमशान भूमि में किया जाऐगा।

मंगलवार, 7 सितंबर 2010

राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर कामकाज ठप्प

डबवाली-आज ट्रेड यूनियनों इंटेक, एटक, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीसी, एचआईसीसीयू, टीयूसीसी, एलपीएफ के संयुक्त आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर डबवाली में भी व्यापक देखने को मिला। आज प्रात: से ही उक्त यूनियनों से सम्बधित कर्मचारी अपने कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थल पर एकत्रित हुए तथा कमरतोड़ मंहगाई, श्रम कानून का उल्लंघन तथा निजीकरण को लेकर हरियाणा सरकार के खिलॉफ जमकर नारेबाजी की तथा विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय सिरसा रोड़ स्थित 132 केवी सब स्टेशॅन में स्थित श्री हनुमान मन्दिर के सामने आज हरियाणा कर्मचारी ज्वाईंट एक्शन कमेटी की अपील पर एचएसईबी वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने धरना दिया तथा प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलॉफ अपना आक्रोश जाहिर करते हुए हरियाणा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर सुरेश कुमार कड़वासरा, केवल कृष्ण, मनोज कुमार शर्मा, जोगिन्द्र सैनी, राज कुमार, जसविन्द्र कुमार, सतपाल, विजय पाण्डे, पाल ङ्क्षसह, लक्षमण यादव सहित यूनियन के सैंकड़ों कर्मचारी मौजूद थे। इसके अलावा विभिन्न ट्रेड यूनियनों से सम्बन्धित कर्मचारियों ने स्थानीय तहसील कॉम्लैक्स में स्थित उपमण्डलाधीश कार्यालय के समक्ष धरना दिया तथा प्रधानमन्त्री भारत सरकार के नाम एक ज्ञापन उपमण्डलाधीश (ना.) डॉ. मुनीष नागपाल की मार्फत दिया। इससे पूर्व सभी यूनियनों से सम्बन्धित सदस्य तथा कच्चे कर्मचारी सैंकड़ों की तादाद में नई अनाज मण्डी बी-ब्लॉक के समीप स्थित स्वतन्त्रता सेनानी पार्क में एकत्रित हुए तथा एक जनसभा की। जिसे सीटू के जिला प्रधान नत्थू राम भारूखेड़ा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मंहगाई को रोकने में केन्द्र सरकार नाकाम साबित हुई है। विगत दिनों क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा बाढ़ में हजारों टन गेहूँ पानी में बह गया परन्तु सरकार की भ्रष्ट नीतियों के चलते किसी गरीब को गेहूँ नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि रोजगार गारन्टी योजना/कानून को जानबूझकर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया। इस जनसभा को वन विभाग के जिला उप प्रधान अजमेर ङ्क्षसह ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी के ब्लॉक प्रधान सोहन लाल, आंगनवाड़ी की जिला प्रधान वीरो देवी, बलजिन्द्र ङ्क्षसह, सुखदेव ङ्क्षसह सकताखेड़ा, सुखदेव ङ्क्षसह मांगेआना, सुन्दर लाल अबूबशहर, नरेश मसीतां के अलावा अनेक यूनियनों के कर्मचारी मौजूद थे। इस हड़ताल में बैंक कर्मियों के शामिल होने से व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि बसें व रेलगाडिय़ों की सेवा पर इसका कोई असर नज़र नहीं आया।

अनियन्त्रित कार पेड़ से टकराई,दो घायल

डबवाली -नेशनल हाईवे संख्या 10 पर स्थित पंजाब क्षेत्र के गांव मैहना के समीप हुए सड़क हादसे में आज दो युवकों के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय निजी हस्पताल में दाखिल करवाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार अमित पुत्र सतपाल बांसल निवासी श्री दुर्गा मन्दिर रोड़ अपनी कार द्वारा डबवाली से बादल जा रहा था तथा कार उनका ड्राईवर राजवीर ङ्क्षसह पुत्र दिसम्बर दास निवासी प्रेम नगर चला रहा था। अचानक अनियन्त्रित कार सड़क किनारे खड़े किकर के पेड़ से जा टकराई। जिसके फलस्वरूप कार में बैठे दोनों युवक घायल हो गए। वहां पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों बब्बू तथा मोहन लाल ने बताया कि कार की स्पीड बहुत तेज थी तथा चालक कार पर नियन्त्रण नहीं रख पाया। जिसके चलते यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तथा इन्हें हस्पताल पहुंचाया।

झगड़े में एक घायल

डबवाली- उपमण्डल के गांव मौजगढ़ में बीते दिवस हुए झगड़े में एक युवक के गम्भीर घायल होने का मामला उजागर हुआ है। जिसे घायलावस्था में स्थानीय सिविल हस्पताल में उपचार हेतु दाखिल करवाया गया। सिविल हस्पताल में उपचाराधीन हरीश ङ्क्षसह उर्फ हरी चन्द पुत्र पप्पी ङ्क्षसह निवासी मौजगढ़ ने बताया कि वह गांव में स्थित ठेका पर शराब लेने गया था कि वहां पर पहले से मौजूद सरवन ङ्क्षसह पुत्र मेजर ङ्क्षसह तथा उसके 7-8 अन्य साथियों ने बिना कारण उसे जातिसूचक गालियां निकालनी शुरू कर दी। वह वहां से चुपचाप अपने घर की तरफ चल दिया। परन्तु कुछ समय पश्चात सरवन ङ्क्षसह ने उसे पीछे से मोटरसाईकल द्वारा टक्कर मारकर गिरा दिया तथा लात-घूसों से पीटने लगा। झगड़े का शोर सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और वह वहां से भाग गए। उसके परिजनों ने उसे घायलावस्था में उपचार हेतु स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया। झगड़े की सूचना थाना शहर डबवाली में दे दी गई है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बीमा सप्ताह के अवसर पर सांस्कृकि कार्यक्रम का आयोजन

डबवाली - भारतीय जीवन बीमा निगम स्थानीय शाखा कार्यालय में बीमा सप्ताह के अवसर पर आज एक सांस्कृकि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, अध्यापक-अध्यापिकाओं, अभिभावकों तथा अभिकर्ताओं ने सपरिवार हिस्सा लिया। इस अवसर कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। तत्पश्चात ड्राईंग प्रतियोगिता में एमएम स्कूल की छात्रा लवप्रीत प्रथम, विकास हाई स्कूल के छात्र राहुल द्वितीय तथा एलआईसी की स्टॉफ सदस्य श्रीमती सुनीता दुआ की पुत्री गरिमा दुआ तृतीय रही तथा सांत्वना पुरस्कार पारस सोनी को दिया गया तथा नृत्य प्रतियोगिता में एमएम स्कूल, सरस्वती विद्या मन्दिर के विद्याॢथयों ने भाग लिया। उक्त प्रतियोगिताओं में निर्णायक मण्डल की भूमिका श्रीमती सुनीता दुआ, श्रीमती ऊषा शर्मा, श्रीमती डिम्पल मिढा, श्रीमती सवीना बांसल, सुश्री पूजा, नेहा व सुषमा ने निभाई। कार्यक्रम के अन्त में सभी विजेता बच्चों, निर्णायक मण्डल, शाखा में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले पवन तायल तथा अन्य अभिकर्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबन्धक भूषण गोयल, नत्थू राम अग्रवाल, सीपी मैहता, रणजीत ङ्क्षसह मल्हन, विजय मोंगा सहित अनेक गणमान्य अतिथ उपस्थित थे। यह जानकारी सहायक प्रशासनिक अधिकारी पूनम चन्द सुंखरिया ने दी।

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP