गांव डबवाली का नलकुप का मिस्त्री 60 वर्षीय सुरजीत सिंह शहर से अपने बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था तो ऐलनाबाद रोड पर चढते ही वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। मौके पर वाहन चालक फरार हो गया। एकत्रित लोगों ने जन सहारा एंबुलेंस की मदद से उसे सामान्य अस्पताल में लाया गया मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
शहर थाना के एएसआई सतबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने उसके बेटे लक्ष्मण सिंंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसके तीन बेटे व तीन बेटिया हैं जिसमें से तीन बच्चें शादीशुदा हैं और तीन अभी कुंवारे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
Young Flame Headline Animator
बुधवार, 31 अगस्त 2011
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत
डबवाली-गांव डबवाली में मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार नलकुप मिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने उसके बेटे के बयान पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेबल:
dabwali news,
Young Flame
छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लेते हुए 71 यूनिट रक्तदान किया
डबवाली-राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस विंग द्वारा आज कॉलेज प्रांगण में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उपायुक्त युद्धवीर सिंह ख्यालिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और उन्होंने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को रक्तदान दे
ने के लिए प्रेरित किया। शिविर का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या शमीम शर्मा ने रक्तदान देकर किया। इस रक्तदान शिविर में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लेते हुए 71 यूनिट रक्तदान किया। डॉ. शमीम शर्मा ने जिला उपायुक्त के समक्ष कॉलेज की नईं बिल्डिंग का निर्माण कार्य आरंभ करवाने की भी मांग रखी और जिला उपायुक्त युद्धवीर सिंह ख्यालिया ने उन्हें कॉलेज की बिल्डिंग के लिए शीघ्र ही कार्रवाई आरंभ करने का विश्वास दिलवाया। इस अवसर पर एमपी कॉलेज के प्रधान डॉ. गिरधारी लाल वधवा, शिक्षाविद आत्माराम अरोड़ा, हरिचंद मिढां व कॉलेज स्टाफ एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
ने के लिए प्रेरित किया। शिविर का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या शमीम शर्मा ने रक्तदान देकर किया। इस रक्तदान शिविर में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लेते हुए 71 यूनिट रक्तदान किया। डॉ. शमीम शर्मा ने जिला उपायुक्त के समक्ष कॉलेज की नईं बिल्डिंग का निर्माण कार्य आरंभ करवाने की भी मांग रखी और जिला उपायुक्त युद्धवीर सिंह ख्यालिया ने उन्हें कॉलेज की बिल्डिंग के लिए शीघ्र ही कार्रवाई आरंभ करने का विश्वास दिलवाया। इस अवसर पर एमपी कॉलेज के प्रधान डॉ. गिरधारी लाल वधवा, शिक्षाविद आत्माराम अरोड़ा, हरिचंद मिढां व कॉलेज स्टाफ एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
लेबल:
dabwali news,
Young Flame
बाबा रामदेव पीर महाराज का जागरण बड़ी ही धूमधाम के साथ हुआ
डबवाली- सावंतखेड़ा में स्थित बाबा रामदेव मंदिर के प्रांगण में बीती रात्रि बाबा रामदेव पीर महाराज का जागरण बड़ी ही धूमधाम के साथ हुआ। जिसमें रिसालिया खेड़ा की सुशील एवं पार्टी ने बाबा जी का गुणगान किया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जग्गा सिंह बराड़ ने दीप प्रज्जवलित कर जागरण का शुभारंभ किया व उन्होंने मंदिर को 5100 रूपए की राशि दान रूवरूप भेंट की। इस अवसर पर प्रधान बॉबी बांसल, चेतराम, सरपंच रणजीत सिंह, हंसराज हंस, विनोद बिश्रोई, रमेश कुमार के अलावा अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे। आज बाबा जी का अटूट लंगर श्रद्धालुओं ने वितरित किया गया। उधर, गांव बिज्जूवाली में गत रात्रि बाबा रामदेव जी महाराज का जागरण आयोजित करवाया। जागरण में राजस्थान से आए मुकेश एण्ड पार्टी के कलाकारों ने भजन '' हर घर में रावण बैठा, इतने राम कहां से लाऊंÓ 'बाला सा म्हारा, आता थे ल्याईयो सजीवण बुटीÓÓ सहित अनेक बाबा रामदेव जी के भजनों का गुणगान किया। जागरण के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर राजकुमार, कालुराम, प्रभुदयाल, रामकुमार, राणा, विकास, महावीर, हरी सिंह, राजेन्द्र सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।
लेबल:
dabwali news,
Young Flame
उच्च विद्यालय के कई कमरे जर्जर हालत में ,कोई बड़ी हादसा हो सकता है
डबवाली-क्षेत्र के गांव बनवाला में स्थित राजकीय उच्च विद्यालय के कई कमरे पिछले लंबे समय से जर्जर हालत में है। जिनके कारण कभी भी कोई बड़ी हादसा हो सकता है, लेकिन आज तक उन कमरों की ओर किसी भी प्रशासनीक अधिकारी ने ध्यान देना जरूरी नहीं समझा। विद्यालय की प्रबंधक कमेटी के सदस्य श्रवण गोदारा, बृजलाल, मंजु रानी, माया देवी, सुमन देवी, जैतो देवी, मंगतराय, रायसिंह, रोशनी तथा विद्यालय की मुख्याध्यापिका मनदीप कौर सहित अनेक ग्रामीणों ने जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों को एक पत्र भेजकर खस्ता हालत में हुए कमरों की मुरम्मत करवाने की मांग की है। जब इस बारे में शिक्षा विभाग अधिकारी कुमकुम ग्रोवर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमारे पास तो अभी तक बनवाला गांव की ऐसी कोई शिकायत आई नहीं है, अगर शिकायत आती है, तो उसका समाधान जल्द ही कर दिया जाएगा।
लेबल:
dabwali news,
Young Flame
मंगलवार, 30 अगस्त 2011
जल है तो कल है, पेड़-पौधे हैं तो हम हैं
सिरसा -जल है तो कल है, पेड़-पौधे हैं तो हम हैं। सभी प्राणियों के जीवन में वनों एवं पेड़-पौधों का होना अति आवश्यक है।
उक्त शब्द अतिरिक्त उपायुक्त श्री डीके बेहरा ने लघु सचिवालय के प्रांगण में स्थित शहीद स्मारक स्थल व साथ में लगती पार्कों में पौधा रोपण करने उपरांत व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों का जीवन में उतना ही महत्व है जितना की अन्न, जल, वायु आदि का है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन के अवसर पर भी पेड़-पौधे अवश्य लगाने चाहिए। पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए भी अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगाने चाहिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पेड़-पौधे लगाए। उपमंडलाधीश श्री रोशन लाल ने भी अपने शुभ हाथों द्वारा पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि जिला को हरा-भरा बनाने के लिए तथा पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए जुलाई माह से पौधारोपण का कार्य आरंभ किया था और उपमंडल ऐलनाबाद में जिला स्तरीय वन महोत्सव समारोह भी बनाया गया है जहां वन विभाग द्वारा जिलावासियों को नि:शुल्क पौधे वितरित किए गए थे।
इस मौके पर जिला वन अधिकारी श्री नरेश रंगा ने बताया कि आगामी 5 सितंबर को उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के परिसर में सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा पौधारोपण का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज भी अतिरिक्त उपायुक्त श्री डीके बेहरा के नेतृत्व में एक हजार से भी अधिक पौधारोपण का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि खाली पड़ी जगहों पर पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला में वन विभाग द्वारा 31 लाख से भी अधिक पौधे नि:शुल्क लोगों को दिए जा रहे हैं ताकि सिरसा जिला हरा-भरा बने। जिला वन अधिकारी ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार 33 प्रतिशत वनों का होना, पर्यावरण संतुलन के तथा वातावरण शुद्ध करने के लिए अधिक मात्रा में पेड़ पौधे लगाना बहुत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि ज्योग्राफिकली एरिया के अनुसार हरियाणा में वन भूमि सिर्फ 3.8 प्रतिशत है। परंतु कुल ट्री कवर एरिया कृषि भूमि को मिलाकर 8.6 प्रतिशत ही है। जो कि निर्धारित पर्यावरण संतुलन के लिए बहुत कम है। उन्होने बताया कि इस विषय को गम्भीरता से देखते हुए हरियाणा सरकार ने हर वर्ष लगभग 5 करोड़ पौधे किसानों, स्कूलों, सरकारी विभागों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को मुफ्त वितरण करती आ रही है, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे । उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न गांवों में जड़ी बुटियों युक्त पौधे जैसे नीम, पिलखन,पापड़ी, बकैन, तुत, शीशम, सफेदा, गुलमोहर, केशिया, सामिया, चांदनी, कीकर, जण्ड, जामुन, अनार, आंवला ,पोपलर, बी विलिया ,फ्रांस, नींबू, बेल पत्थर आदि तरह के पौधे लगाने ेके लिए तैयार किए गए है।
श्री रंगा ने बताया कि भवदीन नर्सरी में 3 लाख 60 हजार , रामनगरीय में एक लाख 25 हजार, डिंग में 7 हजार 500, नहराना में एक लाख 73 हजार, डबवाली में एक लाख 80 हजार, खुईयां में 5 लाख 20 हजार, रानियां में दो लाख 11 हजार , जीवन नगर में 2 लाख 60 हजार, ऐलनाबाद में एक लाख 51 हजार , दमदमा एक लाख, केहरवाला में दो लाख,उमेदपुरा में दो लाख 10 हजार, बाहिया में एक लाख , कालांवाली में 3 लाख 11 हजार 430, खेरेकां में एक लाख 50 हजार तथा दौलतपुर खेडा़ में 1 लाख 12 हजार विभिन्न प्रजातियों के पौधे इन नर्सरियों में तैयार किए गए है।
इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी पौधारोपण किया।
लेबल:
dabwali news,
Young Flame
सोमवार, 29 अगस्त 2011
अज्ञात युवक हजारों रूपए की नगदी व मोबाईल छीन कर फरार
डबवाली- रात कॉलोनी रोड़ पर स्थित रेलवे फाटक के समीप एक मोबाईल शॉप के मालिक से बाईक पर सवार तीन अज्ञात युवक हजारों रूपए की नगदी व मोबाईल छीन कर फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय थाना शहर के सामने स्थित मोबाईल शॉप के मालिक रोशन लाल बीती रात अपनी दुकान मंगल करने के उपरांत मुख्य बाजार से अपने किसी मित्र से मिलकर घर आ रहे थे कि रेलवे फाटक बंद होने के कारण वह फाटक खुलने का इंतजार कर रहे थे कि अचानक एक बाईक पर सवार तीन अज्ञात युवक उसके पास आकर खड़े हो गए और उसमें से एक युवक ने उससे टाईम पूछा जब वह उक्त युवक को मोबाईल में देखकर टाईम बताने लगा तो उस युवक ने उसके हाथ से बैग छीन लिया और दूसरे युवक ने उस पर लाठी से बार कर दिया तथा तीनों बाईक पर सवार युवक बैग छीनकर मुख्य बाजार की और भाग गए। तभी किसी ने उक्त युवकों का पीछा भी किया लेकिन युवक उसकी पहुंच से बाहर हो चुके थे। रोश लाल ने बताया कि उसके बैग में 7500 रूपए की नगदी व 8 मोबाईल सेट थे। जिनकी कीमत 5 हजार रूपए के करीब है। इस घटना की सूचना जब उन्होंने गोल बाजार स्थित पुलिस चौकी को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन पुलिस द्वारा घटना स्थल को देखते हुए उन्होंने रेलवे पुलिस का मामला बतायार और बिना कोई कार्रवाई किए वहां से चले गए। जब उन्होंने रेलवे पुलिस को इस घटना के बारे में बताया तो रेलवे पुलिस ने गोल बाजार पुलिस चौकी का मामला कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया।
लेबल:
dabwali news,
Young Flame
यातायात नियमों की उलंघना करने वाले दुपहिया वाहन चालकों के चालान काटे
डबवाली- पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाका लगाकर यातायात नियमों की उलंघना करने वाले दुपहिया वाहन चालकों के चालान काटे। थाना शह
र पुलिस के सहायक उपनिरिक्षक सतबीर सिंह ने बताया कि बीती शाम उन्होंने कॉलोनी रोड पर नाका लगाकर दुपहिया वाहन पर क्षमता से अधिक सवारी बैठाने व बिना नम्बर प्लेट के वाहनों के चालान काटे है। उन्होंने बताया कि शहर में अधिकांश वाहन चालकों के कागजात पूरे नहीं होते। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों की उलंघना करने वाले वाहन चालकों को बख्शा नहीं जाएगा और अभियान निरंतर जारी रहेगा।
र पुलिस के सहायक उपनिरिक्षक सतबीर सिंह ने बताया कि बीती शाम उन्होंने कॉलोनी रोड पर नाका लगाकर दुपहिया वाहन पर क्षमता से अधिक सवारी बैठाने व बिना नम्बर प्लेट के वाहनों के चालान काटे है। उन्होंने बताया कि शहर में अधिकांश वाहन चालकों के कागजात पूरे नहीं होते। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों की उलंघना करने वाले वाहन चालकों को बख्शा नहीं जाएगा और अभियान निरंतर जारी रहेगा।
लेबल:
dabwali news,
Young Flame
सडक के बीच बना गढा ,हादसे को दावत
डबवाली- उपमंडल के गांव दिवानखेडा के पास लिंक रोड पर सडक के बीच बना गढा हादसे को दावत दे रहा। यह
लिंक रोड सांवत खेडा से ओढां को विभिन्न गांवो में से गुजरता जिस पर दिनभर सेंकडो वाहन गुजरते है। दिवानखेडा के पास सडक पर बना ये गढा किसी बुरे हादसे के इंतजार मे है। जिस पर संम्बधित अधिकारीयो का कोई ध्यान नही। लोगों की मांग है कि जल्दी प्रशासन इसकी तरफ ध्यान दे ताकि किसी बुरे हादसे को होने से रोका जा सके।
लिंक रोड सांवत खेडा से ओढां को विभिन्न गांवो में से गुजरता जिस पर दिनभर सेंकडो वाहन गुजरते है। दिवानखेडा के पास सडक पर बना ये गढा किसी बुरे हादसे के इंतजार मे है। जिस पर संम्बधित अधिकारीयो का कोई ध्यान नही। लोगों की मांग है कि जल्दी प्रशासन इसकी तरफ ध्यान दे ताकि किसी बुरे हादसे को होने से रोका जा सके।
लेबल:
dabwali news,
Young Flame
रविवार, 28 अगस्त 2011
पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव हेतु उपायुक्त महोदय के आदेश की उपमंडलाधीश ने नहीं की पालनापालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव हेतु उपायुक्त महोदय के
क्यों आम लोग दे रहे है अन्ना हजारे को समर्थन?
गौरतलब है कि लगभग एक साल पूर्व नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमती सिम्पा जैन व उपाध्यक्ष ह
रनेक सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया था। तब से लेकर आज तक स्थानीय प्रशासन ने नगरपालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद हेतु चुनाव नहीं करवाए है। इस बारे में आरटीआई कार्यकर्ता महावीर सहारण द्वारा जब निदेशक शहरी स्थानीय निकाय से जानकारी आरटीआई कानून के तहत मांगी गई तो निदेशक शहरी स्थानीय निकाय ने उपायुक्त सिरसा को आदेश दिए कि डबवाली नगरपालिका के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद हेतु चुनाव करवा कर उन्हें सूचित करें। उपायुक्त महोदय ने चुनाव करवाने हेतु स्थानीय उपमंडलाधीश को काफी समय पूर्व ही निर्देष दे दिए थे तथा उपायुक्त कार्यालय से स्मरण पत्र भी भेजे गए लेकिन स्थानीय उपमंडलाधीश ने उपायुक्त महोदय के आदेशों को कोई तवज्जों नहीं दी। जब चुनाव बाबत उपमंडलाधीश डबवाली से पत्रकारों द्वारा पूछा जनता तो वे ये कह कर पल्ला झाड़ लेते थे कि कुछ पार्षद चुनाव नहीं चाहते हैं। इसी दौरान स्थानीय विधायक डॉ. अजय सिंह चौटाला एवं इनेलो-भाजपा के 9 पार्षद चुनाव करवाने हेतु उच्च न्यायलय पहुंच गए। माननीय उच्च न्यायलय ने मामले की सुनवाई करते हुए नोटिस जारी कर दिया है। अब उपायुक्त महोदय द्वारा एक बार फिर उपमंडल अधिकारी (ना.) को आदेश दिए गए है कि आपको नगरपालिका मंडी डबवाली के प्रधान व उपप्रधान का चुनाव करवाकर गजट नोटिफिकेशन के लिए हिन्दी व अंग्रेजी में प्रारूप तैयार करके प्रतियां भिजवाने के लिए लिखा गया था परंतु आपकी और से अभी तक कोई उत्तर प्राप्त नहीं हुआ है। इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करके कार्रवाई रिपोर्ट भिजवाएं ताकि निदेशक शहरी स्थानीय निकाय हरियाणा को भेजा जा सके।
इस बारे में जब उपमंडलाधीश डॉ. मुनीश नागपाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ पार्षदों ने मुझे यह लिखकर दिया था कि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव न करवाए जाए। मैंने इस बाबत उच्च अधिकारियों से मार्ग दर्शन मांंगा हुआ है। लेकिन उन्होंने उन पार्षदों के नाम बताने से इंकार कर दिया जिन्होंने चुनाव न करवाने हेतु उन्हें लिखकर दिया हुआ है।
यह समूचा घटनाकर्म यह दर्शाने के लिए काफी है कि आज अन्ना हजारे का समर्थन करने के लिए क्यों पूरा देश उमड़ पड़ा है? अफसरशाही की ताकत कितनी है? तथा उनके लिए लोकतांत्रिक संस्थाएं कितनी मायने रखती है? तथा ये लोग अपनी निरंकुशशाही को मूर्त रूप देने के लिए अपनी कितनी मनमर्जी तक चला सकते है। यह बात यहां साबित हो गई है। इस प्रकरण में एक और तथ्य उभरकर सामने आया है कि अधिकारी वर्ग अगर अपने उच्च अधिकारियों के आदेशों को भी महत्व प्रदान नहीं करते हैं व उनकी पालना नहीं करते हैं तो ये लोग आम जनता के साथ किस रूप में पेश आते होंगे। इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है क्योंकि बेचारी आम जनता इनका क्या बिगाड़ सकती है।
शुक्रवार, 26 अगस्त 2011
अवैधरूप से काटी गई कॉलोनी पर चला पीला पंजा
डबवाली (यंग फ्लेम)जिला नगर योजनाकार अरविंद्र दुल ने उपमंडलाधीश डॉ. मुनीश नागपाल के ध्यानार्थ उपरांत ड्यूटी मैजिस्टै्रड तहसीलदार हरि औम बिश्रोई एवं थाना प्रभारी महा सिंह रंगा की टीम ने गांव डबवाली में चौहान नगर के समीप 4 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी पर पीला पंजा चलवा दिया। जिससे अवैध कॉलोनी काटने वालो में हड़कम्प मच गया है क्योंकि शहर व आस
पास के क्षेत्र में ऐसी और भी अवैध रूप से कॉलोनियां काटी गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव डबवाली में 4 एकड़ जमीन मुरवा नं. 17, किला नं. 1-2, निवासी जसविंद्र सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, अशीश कुमार पुत्र औम प्रकाश, सुरेंद्र कुमार पुत्र कपूर चंद, प्यारा सिंह पुत्र सुखदेव सिंह ने विभाग की अनुमति लिए बिना यह कॉलोनी काटी थी। जिसके लिए विभाग द्वारा 11-08 व 17-08-11 को उन्हें एक नोटिस जारी कर कॉलोनी को गिराने के आदेश कर दिए थे। इस बारे में जिला नगर योजनाकार के अरविद दुल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि विभाग की अनुमति लिए बिना अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
पास के क्षेत्र में ऐसी और भी अवैध रूप से कॉलोनियां काटी गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव डबवाली में 4 एकड़ जमीन मुरवा नं. 17, किला नं. 1-2, निवासी जसविंद्र सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, अशीश कुमार पुत्र औम प्रकाश, सुरेंद्र कुमार पुत्र कपूर चंद, प्यारा सिंह पुत्र सुखदेव सिंह ने विभाग की अनुमति लिए बिना यह कॉलोनी काटी थी। जिसके लिए विभाग द्वारा 11-08 व 17-08-11 को उन्हें एक नोटिस जारी कर कॉलोनी को गिराने के आदेश कर दिए थे। इस बारे में जिला नगर योजनाकार के अरविद दुल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि विभाग की अनुमति लिए बिना अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
लेबल:
dabwali news,
haryana govt,
Young Flame
चोरी के मोटरसाईकिल सहित एक काबू
डबवाली (यंग फ्लेम) पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरीशुदा मोटरसाइकिल के साथ मंडी डबवाली से काबू कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध भादसं की धारा 411 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजेन्द्र कुमार पुत्र बृजलाल निवासी अबूबशहर जिला सिरसा के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए शहर डबवाली थाना की गोल बाजार पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि वह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मंडी डबवाली में नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर रहा था। उन्होंने बताया कि इसी दौरान एक मोटरसाइकिल नंबर एचआर 24- 8669 पर एक युवक सवार होकर आया। चौकी प्रभारी ने बताया कि उक्त युवक से जब मोटरसाइकिल से संबंधित कागजात मांगे तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और न ही अपने मोटरसाइकिल की मलकीयती पेश कर सका। उन्होंने बताया कि शक के आधार पर जैसे ही उक्त युवक से गहनता से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि वह यह मोटरसाइकिल राजस्थान के संगरिया कस्बा से चुराकर लाया है और उसे बेचने की फिराक में था।
लेबल:
dabwali news,
Young Flame
आजादी से अब तक 91,06,03,23,43,00000 बेईमानों ने इतना लूट लिया!
स्वतंत्र भारत में देश चलाने वाले 'चोरों' ने देश के भविष्य को खतरे में डालते हुए अब तक 910 लाख करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार कर अपनी तिजोरियां भरी हैं और देश के धन को विदेशी बैंकों के हवाले किया है। यह दावा किया है पुणे के भ्रष्टाचार विरोधी समिति ने। वर्तमान में यह समिति अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी जनांदोलन का नेतृत्व पुणे में कर रही है। समिति से प्राप्त आंकड़ों को सही मानें तो विगत 63 वर्ष में देश में विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर वित्तीय भ्रष्टाचार हुए हैं जिनमें 1948 ते जीप खरीदारी के 80 लाख रूपए केभ्रष्टाचार से जब शुरुआत हुई तो भ्रष्टाचार के नए-
नए कारनामों से अब तक 91, 06, 03, 23, 43, 00, 000 रुपए का भारी भरकम भ्रष्टाचार हुआ है।
समिति के प्रवक्ता ने उक्त आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा है कि यह देश सामान्य जनता का है या डकैतों का इसे तो अब अब भारत की 120 करोड़ जनता को ही तय करना होगा । स्मरण रहे विगत आठ दिन से समाजसेवी और प्रखर देशप्रेमी छोटे गांधी अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार हटाओ देश बचाओ का नारा देते हुए नई दिल्ली के रामलीला मैदान पर आमरण अनशन शुरू किया है। अब अन्ना के आंदोलन से जागी इस देश की जनता भ्रष्टाचार पर गहन चर्चा और चिंता कर रही है। पुणे और पिंपरी चिंचवड़ रे अनेकों बुद्घिजीवियों में इन दिनों इसी आशय की चिंता और चर्चा हो रही है।
उल्लेखनीय है कि भारत में सर्वप्रथम 1948 में जीप खरीदारी में 80 लाख का के घोटाले का मामला प्रकाश में आया था, इसके बाद 1956 में 50 लाख का बीएचयू फंड घोटाला, 1957 में 1.25 करोड़ का मुद्रा घोटाला , तो 1960 में 22 करोड़ का तेजालोन घोटाला 1976 में 2.2 करोड़ का क्रूड ऑइल घोटाला और 1987 में एचडीडब्ल्यू के मिशन में 20 करोड़ घोटाला, 1987 में बोफोर्स 65 करोड़ का घोटाला , 1989 के सेंट कीट फोर्जरी 9.24 करोड़ का घोटाला, 1990 एअरबस, 2.5 करोड़ का घोटाला, 1992 सिक्युरिटी से संबंधित 5 हजार करोड का घोटाला, 1992 में ही इंडियन बैंक में 1,300 करोड का घोटाला, 1993 चीनी आयात में 650 करोड़ का घोटाला, 1995 में जेएमएम रिश्वत कांड में 1.2 करोड का मामला उजागर, 1996 में पशुखाद्य से संबंधित 950 करोड रुपए का घोटाला हुआ।
इसी वर्ष में यूरिया खाद में 133 करोड़ का घोटाला किया गया। 1997 में सीआरबी में एक हजार करोड़ का घोटाला, 1998 में वानिशिंग कंपनी में 330 करोड का घोटाला किया गया। इसी प्रकार 1999 में प्लेंटेशन कंपनियों में 2,563 करोड का घोटाला हुआ। 2001 में केतन पारेख से संबंधित मामले में 137 करोड़ का घपला सामने आया। इस साल स्टॉक मार्केट घोटाले में 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपए दलालों की जेब में चले गए। 2002 में होम ट्रेड मामला सामने आया जिसमें 600 करोड़ का घोटाला हुआ। फर्जी स्टैंप घोटाले में 30 हजार करोड़ रुपए का चूना सरकार को लगा। सन 2005 में आईपीओ डिमेंट में 146 करोड़ का घोटाला हुआ। सन् 2005 में बिहार बाढ ग़्रस्त मदद मामले में 17 करोड़ का घोटाला किया गया। इसी साल स्कॉर्पियन जहाज खरीदी मामले में 18,978 करोड़ का घोटाला सामने आया। पंजाब सिटी सेंटर परियोजना में 1 हजार 500 करोड़, 2006 में उत्तर प्रदेश के ताज कॉरिडॉर गैरव्यवहार 175 करोड का घोटाला हुआ। सन 2008 में पुणे के घोड़ा व्यापारी हसन अली खान द्वारा टैक्स न भरने से 50 हजार करोड़ रुपए का चूना सरकार को लगने की बात सामने आई। सन् 2008 में ही हैदराबाद के सत्यम कंपनी से 10 हजार करोड़ से अधिक के घोटाले का मामला प्रकाश में आया। इसके अलावा आर्मी खाद्यान्न मामले में 50 हजार करोड़, 2जी स्पेक्ट्रम मामले में 1 लाख 76 हजार करोड़, स्टेट बैंक आफ सौराष्ट्र के घोटाले में 95 करोड़, स्विस बैंक में देश के रखे 71 लाख करोड़, 2009 में झारखंड चिकित्सकीय सामग्री घोटाले से 130 करोड़, 2009 के चावल निर्यात घोटाले से 2,500 करोड, उड़ीसा के खान घोटाले से 7 हजार करोड़, मधू कोड़ा खान घोटाले से 4 हजार करोड़, राष्ट्रकुल खेल घोटाले से 40 हजार करोड़ के घोटालों के रुप में भ्रष्टाचारियों ने इस देश को खोखला कर दिया है जिसकी मार आम आदमी को निरंतर महंगाई के रुप में पिछले 64 वर्ष से झेलनी पड़ रही है।
गौरतलब है कि विभिन्न क्षेत्रों में हुए उक्त घोषित भ्रष्टाचार के अलावा भी इस देश में प्रतिदिन और प्रतिमाह ऐसे बड़े-बड़े घपले घोटाले हो रहे हैं जिसका पर्दाफाश संभवत: आने वाले दिनों में होता रहेगा। भ्रष्टाचार नियंत्रण समिति का मानना है कि अन्ना हजारे ने इन आंकड़ों को केंद्र सरकार के पास भेजकर उससे इन पर गौर करने और भ्रष्टाचार नियंत्रण हेतु बड़े कानून बनाने की मांग की है।
लेबल:
dabwali news,
Young Flame
नलकपूों पर अनाधिकृत रूप से बढ़े लोड की स्वैच्छा घोषणा योजना की अवधि 31 अगस्त तक
डबवाली (यंग फ्लेम) दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा गत जून माह में शुरू की गई नलकपूों पर अनाधिकृत रूप से बढ़े लोड की स्वैच्छा घोषणा योजना की अवधि 31 अगस्त को समाप्त हो रही है। एक सितम्बर से यदि किसी नलकूप पर अनाधिकृत लोड पाया जाता है तो नियमानुसार जुर्माना किया जाएगा।
निगम के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते बताया कि हुए अनाधिकृत लोड की स्वैच्छिक घोषणा योजना का लाभ उठाते हुए गत 15 अगस्त तक 2380 किसानों ने अपने नलकूपों पर अनाधिकृत रूप से बढ़ाए गए लोड की स्वैच्छा से घोषणा की है जिसको निगम ने बिना जुर्माना लगाए तुरंत प्रभाव से नियमित कर दिया है। किसानों ने कुल 12 मेगावाट अनाधिकृत लोड को घोषित किया है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सिरसा जिला में 692 किसानों ने अपने अनाधिकृत लोड की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि योजना को किसानों की पुरजोर मांग पर गत एक जून से शुरू किया गया था जिसके तहत उपभोक्ता बिना जुर्माना अदा किए अनाधिकृत रूप से बढ़ाए गए लोड को नियमित करवा सकते हैं। योजना 31 अगस्त, 2011 तक जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि योजना के तहत लोड नियमित करवाने की प्रक्रिया काफी सरल कर दी गई है। नलकूप उपभोक्ता अपने नलकूपों पर बढ़ाया गया लोड प्रार्थना व अनुबंध फ ार्म पर घोषित कर सकता है। इसके लिए नलकूप उपभोक्ता को कोई नया शर्त-पत्र या नई टेस्ट रिपोर्ट देने की आवश्यकता नहीं है वे स्वयं लिखित में दे सकते हैं। ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने पहले ही लोड में बढ़ोतरी का आवेदन किया है, इस योजना में शामिल हो सकते हैं। फ्लैट रेट नलकूपों वाले किसान भी योजना का लाभ उठा सकते हैं।
किसानों द्वारा नलकूप का बोर फे ल होने की अवस्था में नलकूप के नये बोर पर अनाधिकृत स्थानांतरण को भी उपभोक्ता द्वारा सम्बन्धित उपमण्डल अधिकारी के कार्यालय में स्वैच्छा से घोषित किया जा सकता है। ऐसे मामलों में बिजली के अनाधिकृत उपयोग या चोरी आदि का मामला दर्ज नहीं किया जाएगा तथा निगम के मौजूदा नियमों के तहत आपूर्ति को नये बोर पर नियमित कर दिया जाएगा। योजना अवधि के दौरान उपभोक्ताओं पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। बढ़े हुए लोड को उपभोक्ता के आवेदन की तिथि से नियमित मान लिया जाएगा। जिन मामलों में नलकूप मालिक जीवित नहीं हैं वहां नलकूप का उपभोग करने वाले व्यक्ति इस योजना का लाभ लेकर लोड की अनाधिकृत बढ़ोतरी को नियमित करवा सकते हैं। ऐसे मामलों में उन्हें शपथ-पत्र देना होगा कि लोड बढ़ोतरी के लिए दिए गए ए.एण्ड ए. फार्म का नाम बदलवाने आदि अन्य किसी उद्देश्य से कोई सम्बन्ध नहीं होगा।
प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना का लाभ वे उपभोक्ता ही उठा सकते हैं जो निगम के बकायादार नहीं हैं या जिन्होंने अपनी पूरी बकाया राशि की अदायगी कर दी है। योजना की सुलभ उपलब्धता के लिए ऑप्रेशन विंग के उपमण्डल अधिकारियों को गंाव में खुले दरबारों का आयोजन करने के आदेश दिए गए हैं।
लेबल:
dabwali news,
Young Flame
अन्ना समर्थकों का संघर्ष जारी
डबवाली (यंग फ्लेम) जहां केंद्र सरकार जन लोकपाल बिल पास करने के लिए आनाकानी कर रही है। वहीं अन्ना हजारे के समर्थकों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। महिलाओं एवं पुरूषों के अलावा अब छोटे बच्चे भी जन लोकपाल बिल के समर्थन सड़कों पर उतर आए है। इसी कड़ी में जन लोकपाल बिल को संसद में पास करवाकर कानून बनवाने के समर्थन में आज स्थानीय बिश्रोई सभा
के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। बिश्रोई सभा के सदस्य आज बिश्राई धर्मशाला में एकत्रित और वहां से एक जलूस की शक्ल में स्थानीय कोर्ट कॉम्पलैक्स में स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने एसडीएम मुनीश नागपाल की मार्फत राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें बिश्रोई सभा द्वारा जन लोकपाल बिल को कानून बनाने की अपील की गई। ताकि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सके। इस अवसर पर जीव रक्षा के प्रधान सुरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, राम दलीप, दलीप चंद, सुलेश कुमार, राम कुमार, कृष्ण कु
मार पूनियां, जगदीश, हेमराज के अलावा बिश्रोई सभा के अन्य सदस्य उपस्थित थे। उधर, अन्ना हजारे के समर्थन में जीटी रोड एसोसिएशन के सदस्यों सुखविंद्र सिंह 'काला जापानीÓ, आर के नीना, प्रमोद कुमार कोछड़, संजय मैहता, जसबीर सिंह व अन्य ने आज से जीटी रोड पर अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार लोकपाल बिल पास नहीं कर देती उनका आंदोलन जारी रहेगा। उधर, स्थानीय वार्ड 15 में सभी गली वसियों और बच्चों ने अन्ना के समर्थन में कैंडल मार्च किया। इस कैंडल मार्च में महिलाओं व पुरूषों के अलावा बच्चों ने भी भारी संख्या में भाग लिया। जिसमें रमेश कुमार, रोशन कुमार, गोगी, शांती देवी, कंचन, अंगूरी देवी, शंकुतला, सीमा, किरण, बिमला, सुंदरी, नीलम के अलावा विशाल, अभिषेक, कोमल, प्रियंका, ललित, सूरज, अंजू, मंगू, सुमन, तनु, काकी, रोहित, नेहा, योगित, दीपा, कविता, स्नेहा एवं गीता के अवाला अन्य बच्चों, महिलाओं व पुरूषों ने भाग लिया।
के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। बिश्रोई सभा के सदस्य आज बिश्राई धर्मशाला में एकत्रित और वहां से एक जलूस की शक्ल में स्थानीय कोर्ट कॉम्पलैक्स में स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने एसडीएम मुनीश नागपाल की मार्फत राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें बिश्रोई सभा द्वारा जन लोकपाल बिल को कानून बनाने की अपील की गई। ताकि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सके। इस अवसर पर जीव रक्षा के प्रधान सुरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, राम दलीप, दलीप चंद, सुलेश कुमार, राम कुमार, कृष्ण कु
मार पूनियां, जगदीश, हेमराज के अलावा बिश्रोई सभा के अन्य सदस्य उपस्थित थे। उधर, अन्ना हजारे के समर्थन में जीटी रोड एसोसिएशन के सदस्यों सुखविंद्र सिंह 'काला जापानीÓ, आर के नीना, प्रमोद कुमार कोछड़, संजय मैहता, जसबीर सिंह व अन्य ने आज से जीटी रोड पर अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार लोकपाल बिल पास नहीं कर देती उनका आंदोलन जारी रहेगा। उधर, स्थानीय वार्ड 15 में सभी गली वसियों और बच्चों ने अन्ना के समर्थन में कैंडल मार्च किया। इस कैंडल मार्च में महिलाओं व पुरूषों के अलावा बच्चों ने भी भारी संख्या में भाग लिया। जिसमें रमेश कुमार, रोशन कुमार, गोगी, शांती देवी, कंचन, अंगूरी देवी, शंकुतला, सीमा, किरण, बिमला, सुंदरी, नीलम के अलावा विशाल, अभिषेक, कोमल, प्रियंका, ललित, सूरज, अंजू, मंगू, सुमन, तनु, काकी, रोहित, नेहा, योगित, दीपा, कविता, स्नेहा एवं गीता के अवाला अन्य बच्चों, महिलाओं व पुरूषों ने भाग लिया।
लेबल:
anna hazare,
dabwali news,
Young Flame
भ्रष्टाचार पर टीकी है कांग्रेस सरकार-सुखजिंद्र
डबवाली (यंग फ्लेम) इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं पिछड़ा वर्ग इनेलो के शहरी अध्यक्ष सुखजिंद्र सिंह काला जापानी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा दिए गए बयान 'प्रदेश सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगानाÓ हास्यसपंद बताते हुए कहा कि आज केंद्र की यूपीए सरकार भ्रष्टाचार और दमनकारी नीतियों के कारण चारों तरफ से गिरी है और जनता के कटघरे में है। एक के बाद एक घौटाले उजागर हो रहे है। चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि पहले बाबा रामदेव और अब पिछले 10 दिनों से दिल्ली के रामलीला मैदान में अन्ना हजारे अनशन पर बैठे है। पूरा देश उनके समर्थन में सड़कों पर उतर चुका है पर सरकार के कानों पर अभी तक जू तक नहीं सरकी। वहीं सरकार में बैठे मंत्री झूठ पर झूठ बोलते जा रहे है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह अपने आप को दूध का धुला बता रहे है जबकि हकीकत यह है कि प्रदेश की वर्तमान सरकार की नींव भ्रष्टाचार पर टीकी हुई है। पूरा देश जानता है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 90 सीटों में से बड़ी मुश्किल से केवल 40 सीटों पर ही जीत सकी। जबकि विपक्ष 50 सीटे जीत कर आगे रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सता और धनबल के सहारे लोकतंत्र की सभी मर्यादाओं का गला घोंट कर पहले निर्दलीय और फिर हजकां विधायकों को मंत्री पद का लालच देकर व खरीद फरोखत कर सरकार का गठन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों की जमीन कोडिय़ों के भाव खरीदकर बड़े-बड़े बिल्डरों को मुनाफा पहुंचाना, राजीव गांधी परिवार की जमीन लीज पर देना, नौकरियां, बिजली, पैंशन वितरण आदि न जाने कितने कामों में घौटाले होने की आशंका है। उन्होंने कहा की सही समय आने पर हरियाणा प्रदेश में भी सरकार द्वारा किए गए घौटाले सामने आ सकते है।
लेबल:
dabwali news,
Young Flame
खेल प्रतियोगिता में अबूबशहर ने पाया प्रभम स्थान
डबवाली (यंग फ्लेम) हरियाणा खेल विभाग के तत्वावधान में गांव गंगा के खेल स्टेडियम में लड़के व लड़कियों की खंड स्तरीय पायका खेल प्रतियोगिताओं में लड़कियों की 1500 मीटर दौड़ में गांव अबूबशहर के राजकीय उच्च विद्यालय की सरोज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुमन ने लॉग जम्प लगाकर द्वितीय स्थान पाया। इसी प्रकार राजकीय उच्च विद्यालय मांगेआना के विद्यार्थियों ने 3000 मीटर तथा 1500 मीटर की दौड़ में लखविंद्र सिंह ने स्वर्णपदक, 4 गुणा 400 रिले दौड़ में छात्र गुरप्रीत सिंह, संदीप, गुरप्रीत तथा सतवीर सिंह ने स्वर्णपदक पाया। इसी प्रकार छात्र लखविंद्र (गौरव) का चयन जिला स्तर पर होने वाली बॉलीबाल प्रतियोगतिा के लिए किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर राजकीय उच्च विद्यालय मांगेआना के पिं्रसिपल लक्ष्मण दास ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा इस मौके पर पूर्व सरपंच भगत सिंह ने बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर जगसीर सिंह सरपंच, अजमेर सिंह नंबरदार भी उपस्थित थे। इन प्रतियोगिताओं में गांव अबूबशहर के विद्यार्थियों ने सभी खेलों में 69 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर गांव अबूबशहर स्कूल के प्रधानाचार्या सतवीर सिंह, डीपी आजाद कुमार, पीटीआई सुमन लता व गांव अबूबशहर के सरपंच ओम प्रकाश भी उपस्थित थे।
लेबल:
dabwali news,
Young Flame
पेयजल सप्लाई न होने पर ग्रामीणों ने जलघर पर लगाया ताला
डबवाली (यंग फ्लेम) उपमंडल के गांव सांवतखेडा मे पानी की सप्लाई ठीक ढंग से न होने के कारण गांव वालों ने बुधवार को गांव के बुस्टिंग स्टेशन को ताला लगाकर संम्बधित अधिकारी व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गांव निवासी राजेश कुमार, गुरपाल सिंह, कुलदीप सिंह, सरदारी लाल, तरसेत कुमार, साहबराम, विजय पाल सिंह, गुरमीत सिंह, जसकरण सिंह,हरगोबिंद सिंह, मलकीत सिंह, जसप्रीत कौर, जसविंद्र कौर, जगतार कौर, सलोचना देवी आदि ने बताया की गांव में पिछले एक माह से पानी की सप्लाई सही ढग़ से नही हो पा रही जिसके चलते ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए 2-3 किलोमीटर दूर जाना पडता है नहीं तो पैसे देकर पानी का टैंकर मंगवाना पड़ता है। जोकि 350 रूपए की कीमत चुकाने पर मिलता है। ग्रामीण महिला पारवती देवी ने हरियाणा सरकार पर भेदभाव के आरोप भी लगाए उन्होंने कहा कि सरकार गांवों की तरक्की का झूठेा प्रचार कर रही है जबकि उन्हें तो पीने के लाय पानी भी नहीं प्राप्त हो रहा। जिस कारण वह बहुत परेशान है। ग्रामीणों ने बताया कि वह पानी की सप्लाई छोडने वाले कर्मचारी से कई इस बारे में शिकायत भी कर चुके है लेकिन वह इस बात पर कोई ध्याान नही देता और ग्रामीणों से दुव्र्यवहार करता है। ग्रामीणें ने बताया कि पानी की मेन सप्लाई लाईन में कई घर मोटरो द्वारा पानी खिंच लेते है जिस कारण कुछ सप्लाई आने पर भी उनके घरों मे पानी नहीं पहुचता। ग्रामीणों ने अपना रोष प्रकट करते हुए कहा कि अगर प्रशासन द्वारा उनकी इस समस्या का शीघ्र ही कोई समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण नैशनल हाइवे पर जाम लगाएगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस समस्या के बारे मे गांव के सरपंच रणजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पानी की सप्लाई साथ लगते गांव मागेआना के जलघर से होती है। उन्होंने यह बात भी स्वीकार की कि गांव में पीने के पानी की सप्लाई सही ढग़ से नही हो रही। उन्होंने कहा कि वह प्रशासन को गांव की इस समस्या के बारे मे अवगत करवाएगे और जल्दी ही इस समस्या का हल किया जाऐगा।
लेबल:
dabwali news,
Young Flame
नहर से शव बरामद
डबवाली (यंग फ्लेम) गांव अबूबशहर के समीप भाखड़ा नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने का समाचार मिला है।
प्राप्त जानकारी अनुसार आज प्रात: चौटाला पुलिस चौकी में गांव के किसी व्यक्ति ने नहर में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना पाकर चौटाला पुलिस चौकी सहायक उपनिरिक्षक रोशन लाल अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गांव वासियों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकाला और आवश्यक कार्रवाई उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु डबवाली के राजकीय अस्पताल में लाया गया। जहां पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने शव का पोस्टमार्टम कर उसका विसरा लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया। चौटाला पुलिस के एएसआई रोशन लाल ने बताया कि नहर से बरामद हुए शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई।
उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष है और उसके बाजू पर पप्पू गुदा हुआ है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को शिनाख्त के लिए राजकीय अस्पताल के शव ग्रह में रखा गया है।
लेबल:
dabwali news,
Young Flame
हर शहर में टीम अन्ना की जरूरत
भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरे देश में बगावत शुरू हो गई है। अन्ना हजारे व उनकी टीम ने लोगों को विरोध की जो राह दिखाई, उस पर आम व खास यहां तक की बच्चे भी चल पड़े हैं। मुद्दा ही ऐसा है कि हर कोई स्व स्फुर्ति से इस मुहिम से जुड़ रहा है। अन्ना टीम व लोगों का विरोध जायज भी है। आज ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है। संतरी से मंत्री तक भ्रष्टाचार रूपी बुराई को बढ़ावा दे रहे हैं। हो सकता है कि कुछ अधिकारी-कर्मचारी भ्रष्टाचार से दूर है और अब वे भी अन्ना का साथ दे रहे हैं मगर हकीकत तो यह है कि भ्रष्टाचार से कोई भी महकमा अछूता नहीं है। काम के बदले रिश्वत लेना ही भ्रष्टाचार नहीं है, बल्कि काम के लिए बार-बार चक्कर लगवाना भी भ्रष्टाचार का ही एक रूप है। जनता की समस्याओं की ओर ध्यान न देना या जनता को किसी भी तरह से परेशान करना, भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। इस तरह के भ्रष्टाचार से जनता को स्थानीय स्तर पर रोजाना दो-चार होना पड़ता है। अधिकारियों को शिकायत करने के बाद ही जब कोई हल नहीं निकलता है तो जाहिर है जनता के दिल में गुस्सा पैदा होगा।
यह गुस्सा लंबे समय से पैदा हो रहा था मगर उसे व्यक्त करने का उचित माध्यम व मंच नहीं मिल रहा था, मगर अन्ना हजारे व उनकी टीम ने वह मंच उपलब्ध करा दिया है। उसी का परिणाम है कि गली-गली, गांव-गांव में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों की आवाज मुखर हो रही है। लग रहा है कि जनता जाग चुकी है। जनता में परिवर्तन अंगड़ाई ले रहा है जो निश्चित ही शुभ संकेत हैं। जरूरत इस बात की भी है कि गांव-गांव शहर-शहर में भी अन्ना हजारे व अन्ना टीम पैदा हो। युवाओं को एक ऐसा संगठन बनाना होगा जो बिना किसी लोभ-लालच के जनता की समस्याओं की अनदेखी करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ अहिंसा के माध्यम से आंदोलन करे। यदि ऐसा हो गया तो निश्चित रूप से वर्षों से स्थानीय स्तर पर फैला भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। अब बदलाव की बारी निठल्ले, कामचोर व भ्रष्टा अधिकारियों-कर्मचारियों की है। उन्हें अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाना होगा अन्यथा जनता उन्हें माफ करने के मूड में नहीं है।
फर्जी कागजों के आधार पर 15 लाख की ठगी करने के तीन आरोपी काबू
डबवाली (यंग फ्लेम) ओढां पुलिस ने फर्जी कागजों के आधार पर 15 लाख की ठगी करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान परमजीत सिंह पुत्र सुंदर सिंह निवासी जैतो रोड, कोटकपूरा, सुंदर सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी बाम, थाना मलोट पंजाब, बख्शीश सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी चकसोमियावाला पंजाब के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को आज डबवाली अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया। जानकारी के अनुसार इस संबंध में बलजीत सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी ख्योंवाली की शिकायत पर बीती 3 अगस्त को भादसं की धारा 420, 467, 468, 471, 504, 120बी व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। आरोपियों ने मोहाली स्थित एक प्लाट के फर्जी कागजात तैयार करवाकर ख्योंवाली निवासी बलजीत सिंह से सौदा तय किया और उससे इकरारनामा कर 15 लाख रुपये अग्रिम राशि के रूप में ले ली। इस मामले में जैसे ही ख्योंवाली निवासी बलजीत ने प्लाट के संबंध में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की तो उसे पता चला कि उसे फर्जी कागजों के आधार पर ठगा गया है।
लेबल:
dabwali news,
haryana police,
Young Flame
सदस्यता लें
संदेश (Atom)

