डबवाली, 3 अक्टूबर।हलके के गांव हेबुआना में कुएं में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक प्यारा सिंह राजस्थान के रायसिंह नगर का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार प्यारा सिंह अपने अन्य साथियों के साथ नरमा चुगाई के लिए हेबुआना में आया हुआ था। बीती शाम अचानक वह एक सूखे कुएं में गिर गया। कुएं में गिरने से उसके गंभीर चोट आई। अन्य लोगों ने उसे कुएं से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आज इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें