सिरसा, 3 अक्तूबर।महात्मा गांधी ने बिना कोई हथियार उठाए केवल अहिंसा का रास्ता अपनाकर देश को आजाद करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, यह बापू की अहिंसा की नीति का प्रभाव है कि आज पूरे विश्व में महात्मा गांधी की नीतियां अपनाई जा रही है। यह बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने गांव नेजियाखेड़ा में सद्भावना पद यात्रा के समापन अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। इससे पूर्व सद्भावना पद यात्रा के गांव में पहुंचने पर सरपंच बलवंत सिंह नम्बरदार, पूर्व सरपंच साहब राम, दलीप सिंह साई, डा. हरि राम, श्रीभगवान, बलदेव सिंह, पूर्व सरपंच बलवंत राय सहित ग्रामीणों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। सद्भावना यात्रा में कांग्रेस नेता डा. सुशील इन्दौरा, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि गोबिन्द कांडा, अनिल खोड, मास्टर राजकुमार, हरीश सोनी, संजू बाला एडवोकेट, राजरानी जिन्दल, कृष्ण लाल सिंगला, संतोष देवी, अनिल बांगा, संत लाल गुम्बर, पुर्णा गिरधर, साहब राम सरपंच सांवनपुरा, अजीत सरपंच, भालचन्द भाटीवाल, विजय सैनी, हरि राम सैनी, नहरू सैनी, राजू कोटली, तीर्थ कोटली, गुमंगत मोरीवाला, बलजीत महिया मोचीवाला, राम सिंह छिम्पा मोचीवाला, जोगेन्द्र सरपंच पोहड़का, नत्था सिंह, मोहन सरपंच केशुपूरा, मदन कडवासरा, हरदीप सिंह, औम प्रकाश, वेद सैनी, मनप्रीत सिंह वर्मा, रामेश्वर सैनी, गिरधारी लाल, टहल सिंह सरपंच बेगू, प्रकाश चन्द, लीलू राम पूर्व सरपंच बेगू, हरीश कम्बोज सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
Young Flame Headline Animator
रविवार, 3 अक्टूबर 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें