IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

शुक्रवार, 16 जुलाई 2010

चोरों ने उड़ाई 25 हजार की नकदी

डबवाली- स्थानीय वार्ड नम्बर 8 में पुराना हनुमान मन्दिर के समीप स्थित अशोक सेठी पुत्र किशोरी लाल सेठी के मकान में बीते दिवस सायं 6 बजे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए 25000 रूपयों की नकदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त मकान में अशोक सेठी के तीन बेटे अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके छोटे दोनों बेटे उनके साथ घर के नीचे वाले भवन में रहते हैं। जबकि उनका बड़ा बेटा गुरतेज कुमार ऊपर बने चौबारे में रहता है। बीते दिवस गुरतेज कुमार की पत्नी रिम्पी अपने छोटे बच्चे को पड़ोस में स्थित परचून की दुकान से कुछ चीज दिलाने के लिए अपने कमरे को बाहर से कुण्डी लगाकर गई थी। जब कुछ समय पश्चात वह घर वापिस लोटी तो कमरे का दरवाजा खुला था तथा उनके कमरे का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। यह सब देखकर उसके होश फाख्ता हो गए। उसके शोर मचाने पर नीचे से उसकी सास तथा दोनों देवरानिया भाग कर चौबारे पर आई। उन्होंने देखा कि कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा है गोदरेज की अल्मारी खुली हुई है तथा उसमें से 25000 रूपयों की नकदी गायब पाई। अल्मारी के ऊपर रखे ब्रीफकेस में कुछ जरूरी कागजात तथा डाकघर की कापियां व अन्य सामान रखा था को अज्ञात चोरों ने आग के हवाले कर दिया। यहां वर्णननीय है कि रिम्पी डाकघर के एजेन्ट के तौर पर कार्य करती है। मकान मालिक गुरतेज पुत्र अशोक सेठी ने थाना शहर पुलिस को उक्त चोरी की घटना की सूचना दे दी गई है। सूचना उपरान्त शहर थाना के उप निरीक्षक कृष्ण परदेसी तथा सहायक उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा मौका मुआयना के पश्चात उप निरीक्षक कृष्ण परदेसी ने बताया कि शीघ्र ही इस चोरी की वारदात का पता लगा लिया जाऐगा।

आपसी झगड़े में महिला सहित दो युवक घायल

डबवाली-स्थानीय नई अनाज मण्डी रोड़ पर स्थित रूई पेंजा चलाने वाले दुकानदारों में हुए आपसी झगड़े में दोनों पक्षों के महिला सहित दो युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया गया। सिविल हस्पताल में उपचारधीन जगदीश पुत्र रामेश्वर लाल ने बताया कि वह बीती रात साढ़े 9 बजे के करीब अपने घर के बाहर बैठा था कि अचानक पड़ोस में रूई पंजा चलाने वाले वीर ङ्क्षसह पुत्र डूंगर राम व सतीश, प्रवीण, मुकेश ने लाठियों व तेजधार हथियारों से उस पर हमला बोल दिया तथा उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया। उसने बताया कि जब उसकी माता मूर्ति देवी उसे छुड़वाने के लिए आई तो उक्त लोगों ने उसे भी चोटें पहुंचाई व घर में घुस कर जमकर तोडफ़ोड़ की। झगड़े का शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए तथा उक्त लोगों के चंगुल से छुड़वाया और घायलावस्था में स्थानीय राजकीय अस्पातल में उपचार हेतु दाखिल करवाया। उधर दूसरे पक्ष के घायल हुए युवक वीर ङ्क्षसह ने बताया कि जगदीश चन्द्र पुत्र रामेश्वर प्रसाद हमारे रूई के पेंजे पर आने वाले ग्राहकों को रास्ते में रोक कर हमारे खिलॉफ उल-जलूल बातें किया करता था। जब बीती रात 9 बजे के करीब इससे बात करने गए तो इसने मुझ पर वहां पड़ी ईंट से वार कर घायल कर दिया। तभी मेरे परिवार के सदस्यों ने वहां पहुंच कर मुझे छुड़वाया तथा उपचार हेतु सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया। दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े की जानकारी थाना शहर डबवाली को दे दी गई है। पुलिस द्वारा घायलों के ब्यान दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

हरियाणा रोडवेज की रग-रग में फैला है भ्रष्टाचार-किरमारा

डबवाली- हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष दलबीर सिंह किरमारा ने कहा कि हरियाणा रोडवेज की रग-रग में भ्रष्टाचार फैला है। नकली स्पेयर पाटर््स, सौदेबाजी और कमीशनखोरी से देश की नम्बर वन रही परिवहन सेवा गर्त में जा रही है। अधिकारी और राजनेता मिल कर सौंदर्यकरण के नाम विभाग को दोनों हाथों से लूट रहे हंै। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के जनता जगाओ, विभाग बचाओ, भ्रष्टाचार मिटाओ के तहत इनेलो प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौ. औम प्रकाश चौटाला के गांव चौटाला में आयोजित जनसभा से पूर्व डबवाली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग बेरोजगारों को परमिट देने के नाम पर अपने चहेतों को परमिट देकर अपनी तिजोरियां भरने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने खुलासा किया कि विभाग ने बेहतर सेवा के नाम पर जो वोल्वो और वातानुकूलित नई बसें खरीदी थी वे घटिया स्तर की थी। जिसका प्रमाण ये है कि एक माह में मात्र चार दिन ही ये बसें अपने रूट पर चलती हंै शेष 26 दिन ये बसें खराब हो कर वर्कशाप में खड़ी रहती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन बसों को खरीदने में जम कर कमीशनखोरी हुई है और विभाग के अधिकारियों तथा राजनेताओं ने अपनी जेबें गर्म की है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग में भ्रष्टाचार इस कदर फैला है कि हिसार डिपो का एक आला अधिकारी बस स्टैंड के बाहर लगने वाली सब्जी की रेहड़ी वालों से हफ्ता वसूल कर रहा है। वहीं प्रदेश में सचिवालय से लेकर सब डिपो तक बिना सुविधा शुल्क दिये कर्मचारियों के कार्य नहीं होते। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागों के घाटे का कारण राजनेताओं की महत्वाकांक्षा और उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों की गलत नीतियां हैं। ये दोनों कमीशनखोरी कर सभी विभागों को घुन की तरह चाट रहे हंै। उन्होंने कहा कि मंत्रियों द्वारा पाले गये कुत्तों पर 40 हजार रुपये मासिक खर्च हो रहा है और उनकी तीमारदारी के लिए 4 हजार रुपये का कर्मचारी भी रखा हुआ है। जबकि विभाग के अपने कर्मचारी को चार हजार रुपये का वेतन देने में भी गुरेज कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार वाक्य में ही बेरोजगारों को रोजगार देना चाहती है तो रोडवेज के बेड़े में 8 हजार नई बसें शामिल करंे जिससे 56 हजार युवकों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि जनसभाओं के द्वारा राजनेताओं और अधिकारियों की पोल खोल कर उनकी कारगुजारियों को जनता के समक्ष रखेंगे। उन्होंने बताया कि आज तक किसी भी राजनेता ने जनता के बारे में नहीं सोचा उनकी सोच अपने तक ही सीमित रही है। उन्होंने आशंका जताई कि अधिकारी और राजनेता अब मिल कर प्रदेश में आई बाढ़ के नाम पर लाखों रूपये डकारने की योजना बना रहे हंै। बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए आई सहायता राशि जरूरतमंदों को पहुंचाने की बजाय राजनेताओं और अधिकारियों की तिजोरियों तक पहुंचेंगे। जिस पर निगरानी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि संघ ने 27 जून से प्रदेश के परिवहन मंत्री औम प्रकाश जैन के गांव जाटल से यह अभियान शुुरू किया गया था और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल और चौधरी औम प्रकाश चौटाला के गृह क्षेत्र में जन जागरण जनसभाऐं करने के उपरांत 9 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पैतृक गांव सांघी में जन जागरण जनसभा की जाऐगी और इसके बाद भी सरकार नहीं चेती तो 15 अगस्त से गांव सांघी में आमरण अनशन आरंभ किया जाऐगा। इस मौके पर प्रदेश के वरिष्ठ उपप्रधान सूरजभान विश्नोई, महासचिव बिरखा राम, सतबीर नैन, रवि सोलंकी, राम निवास यादव, अजय शर्मा, आजाद गिल, सतबीर कुण्डु, सूबे सिंह सोनी, जयदेव, युद्धवीर सिंह, राजवीर पंछाल, बलवान गिल, सतबीर जैन, कृष्ण जलौपर, रमेश कुमार, जगदीश विश्रोई सहित अन्य कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

बुधवार, 14 जुलाई 2010

गहरे कुऐं में मिट्टी का तोंदा गिरने से राज मिस्त्री की दर्दनाक मौत

डबवाली-उपमण्डल के गांव लखुआना में आज दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब 25 से 30 फुट गहरे कुऐं में मिट्टी का तोंदा गिरने से राज मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसके साथ कुऐं में कार्य कर रहे दोनों मजदूर तो स्वयं कुऐं से बाहर निकलने बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी अनुसार उपमण्डल के गांव लखुआना निवासी भागीरथ पुत्र अमीं लाल डांगी के खेत में कुऐं को पक्का करने का कार्य कर रहे थे कि उपरोक्त घटना घट गई। जिसमें से दो मजदूर तो स्वयं के प्रयासों से कुऐं से बाहर आ गए परन्तु मिस्त्री कुऐं में ही फंस गया। कुऐं से बाहर आए मजदूरों ने शोर मचाकर आस-पास के खेतों में कार्य कर रहे लोगों को एकत्रित किया तथा बचाव कार्य हेतु गांव में सूचित किया। तत्पश्चात वहां उपस्थित लोगों ने कुऐं में फंसे मिस्त्री को बाहर निकालने का प्रयास किया परन्तु मिट्टी का एक ओर तोंदा गिरने से मिस्त्री को बाहर निकालने में वह सफल नहीं हो पाए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी, हस्पताल से चिकित्सकों की टीम, दमकल के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा तुरन्त प्रभाव से तीन जेसीबी मशीनों तथा टै्रक्टरों की सहायता से बचाव कार्य शुरू करवा दिया। कुऐं से बच कर बाहर आए मजदूरों गुरमेल सिंह पुत्र अजायब सिंह तथा गुरदीप सिंह पुत्र जंग सिंह निवासी गांव गिद्दडख़ेड़ा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि वह मिस्त्री मेजर सिंह पुत्र पिल्ला सिंह राठ निवासी गांव गिद्दडख़ेड़ा के साथ पिछले दो दिनों से कुऐं को पक्का करने का कार्य कर रहे थे। आज उन्होंने प्रात: से चिनाई करनी आरम्भ की थी कि करीब साढ़े 12 बजे कार्य के दौरान मिट्टी का तोंदा गिरने से वह कुऐं में फंस गए। वह तो निकलने में सफल रहे परन्तु मिस्त्री मेजर सिंह को वह बाहर नहीं निकाल पाए। उन्होंने बताया कि उन्होंने उसके धड़ तक तो मिट्टी हटाई परन्तु मिट्टी का एक ओर तोंदा गिरने से वह उसे निकालने में कामयाब नहीं हुए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में नायब तहसीलदार हरि औम बिश्रोई, कानूनगो हरजन्ट सिंह, पटवारी रमेश कुमार लखुआना, बी. डी. ओ. दफ्तर से गुरदेव सिंह, शहर थाना प्रभारी बाबू लाल एवं सदर के एसआई रतन सिंह अपने दल बल के साथ तथा स्थानीय सिविल हस्पताल से डॉ. बलेश बांसल के नेतृत्व में चार सदस्यी टीम जिसमें फार्मासिस्ट सतीश कुमार, वार्ड इंचार्च शेर सिंह, चालक कृष्ण कुमार के साथ ऐम्बूलैंस सहित घटना स्थल पर पहुंचे। उधर सूचना मिलते ही शाह सतनामजी ग्रीनएस वैल्फेयर के सेवादार भी घटनास्थल पर पहुंच गए तथा राहत कार्य शुरू कर दिया। बचाव कार्य में लगे लोगों द्वारा लगभग साढ़े 5 बजे के करीब मिस्त्री को कुऐं से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पहली बारिश की बौछार भी सहन नहीं कर पाई, इसी माह बनकर तैयार हुई गली

डबवाली- स्थानीय आदर्श नगर, वार्ड नम्बर 12 की गली नम्बर 1 इसी माह बनकर तैयार हुई तथा पहली बारिश की बौछार भी सहन नहीं कर पाई। गली वासियों विजय कुमार मुरेजा, भीमसेन बिश्रोई, राजा राम, ठाकुर दास मिढा, भारत भूषण वधवा, वरिन्द्र सेठी ने संयुक्त रूप से बताया कि उनकी गली का निर्माण कार्य पिछले माह से चल रहा था जो कि इसी माह के प्रथम सप्ताह ही पूरा हुआ था। मानसून की पहली बारिश के साथ ही गली बैठ गई तथा उसमें जगह - जगह गहरे गढ्ढे हो गए। जो हादसों को निमन्त्रण दे रहे हैं। गली वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि गली के निर्माण में ठेकेदार द्वारा लापरवाही की गई है तथा इन्टरलॉङ्क्षकग ब्रिक्स भी टूटनी शुरू हो गई हैं। उन्होंने बताया कि पहली बारिश के साथ ही गली जगह - जगह बैठ गई तथा उसमें गहरे गढ्ढे हो गए। जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के पास जरुरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है--रजिनीकांथन

सिरसा, 14 जुलाई: जिला प्रशासन द्वारा जिला के सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के पास जरुरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है। इस संदर्भ में जिला उपायुक्त श्री सी.जी रजिनीकांथन ने आज सभी अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक खाद्य सामग्री व अन्य जरुरी चीजें पहुंचाई जाने के प्रबंधों को सुनिश्चित किया।
उन्होंने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा मिट्टी का तेल सप्लाई किया जा रहा है। इसके साथ-साथ स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जिसमें डेरा सच्चा सौदा, व्यापार संगठन, गुरुद्वारा कमेटियां व अन्य के सहयोग से खाने के पैकेट व दूध आदि भी पहुंचाएं जा रहे है। सभी गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ड्यूटी लगाई गई है, जो संबंधित गांवों में बीमार व्यक्तियों को नि:शुल्क दवाईयां दे रही है। इसके साथ-साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसी प्रकार की महामारी आदि ना फैले, जिस पर विभाग के अधिकारियों द्वारा पूरा ध्यान रखा जा रहा है। पीने के पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए टैंकर आदि की व्यवस्था की गई है, जो लोगों की जरुरत अनुसार संबंधित गांवों में पानी की सप्लाई कर रहे है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पशुधन को भी बीमारियों से बचाने के लिए पशुपालन विभाग की टीम गठित की गई हैै जो निरन्तर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जा रही है। उन्होंने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है। जिला में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सेना बुलाई गई है जो निरन्तर घग्घर नदी के बांध में हुए कटों को पाटने का काम कर रही है। इसके साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाए लगातार प्रशासन और सेना का साथ दे रही है।
उन्होंने बताया कि जिला में तीन दर्जन से भी अधिक गांवों की लगभग 20 हजार एकड़ भूमि बाढ़ से प्रभावित हुई है जिनमें नेजाडेला कलां, नेजाडेला खुर्द, फरवाई कलां, फरवाई खुर्द, पनिहारी, बुर्ज कर्मगढ़, लहंगेवाला, किराड़कोट, बुढ़ाभाणा, बनसुधार, मल्लेवाला, चामल, रंगा, नागोकी, मुसाहिबवाला, झोरडनाली, केलनियां, मीरपुर, अहमदपुर, फिरोजाबाद, ढाणी सतनाम सिंह, नगराना, रानियां की भूमि शामिल है। उन्होंने बताया कि गांवों में जरुरत के मुताबिक बांध आदि बनाने के लिए जेसीबी की मशीने दी गई है। जिला में तीन दर्जन से भी अधिक जेसीबी मशीनों को इस कार्य के लिए लगाया गया है। इसके साथ-साथ मिट्टी भरने के लिए बैग दिए गए है। जिला प्रशासन द्वारा सभी बाढ़ प्रभावित गांवों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर तैनात किया गया है जो अपनी टीम के साथ गांव में ही बैठे हुए है और बाढ़ बचाओ प्रबंधों की निगरानी कर रहे है। इसके साथ-साथ ये नोडल अधिकारी संबंधित गांवों में बाढ़ बचाओ के कार्यकरवाने के साथ-साथ निरन्तर जिला प्रशासन से संपर्क बनाए हुए है और संबंधित गांव के लोगों को जरुरत के अनुसार आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवा रहे है।
उन्होंने बताया कि जिला में किसी प्रकार से यातायात बाधित न हो इसके लिए भी लोक निर्माण के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वे सड़कों आदि की मरम्मत एवं बाढ़ से प्रभावित सड़कों की देखरेख कर उन्हें दुरुस्त करवाने का कार्य करें। इस संबंध में चंडीगढ़ से लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव आईएएस श्री वी. राजाशेखर ने भी विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर निर्देश दिए कि अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि जिला में कहीं भी यातायात बाधित न हो। यदि किसी सड़क पर बाढ़ का पानी भरा है तो उसका वैकल्पिक रास्ता बिना किसी देरी के लोगो को तैयार करके दे। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को भी सचेत किया कि वे अपने बिजली घरों को पानी से बचाकर गांव में निरन्तर बिजली की सप्लाई सुनिश्चित करे।
उपायुक्त ने आमजन से अपील की है कि वे घग्घर के तटबंधों पर न जाए और न ही अपने बच्चों को जाने दे। घग्घर के तटबंधों पर पुलिस की गश्त जारी है। इसके साथ-साथ उन्होंने लोक निर्माण के अधिकारियों से कहा कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पडऩे वाले सड़कों के पुलों की भी सुरक्षा सुनिश्चित करे और यह भी सुनिश्चित करे कि जहां से ज्यादा पानी आ रहा है उन पुलों से धीमी गति में वाहन गुजरे। उन्होंने आज पूरी प्रशासनिक एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ फिरोजाबाद, रानियां, ढाणी सतनाम सिंह और अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के गांवों का दौरा किया। उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती पंकज चौधरी, उपमंडल अधिकारी नागरिक श्री एस.के जैन, बिजली विभाग के अधीक्षक अभियंता व सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता थे।

गृह राज्यमंत्री के अनुज ने आज बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया

सिरसा,14 जुलाई: गृह राज्यमंत्री के अनुज एवं कांग्रेसी नेता श्री गोबिंद कांडा ने आज बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया और लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने बाजेकां गांव में रंगोई नाला के तटबंध मजबूत करने के लिए 50 हजार रुपए की राशि नकद दी और कहा कि प्रशासन और सरकार द्वारा हर जरुरत की चीज बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने नेजाडेला कलां गांव में भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौैरा किया और लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी।
उन्होंने कहा कि बाढ़ से पीडि़त लोगों की जिला प्रशासन द्वारा हर संभव मदद की जा रही है। सभी गांव में खाद्य वस्तुओं एवं अन्य जरुरतमंद सामान मुहैया करवाया जा रहा है फिर भी अगर किसी गांव के लोगों को जरुरत पड़े तो वे गांव में ही नियुक्त नोडल अधिकारी से संपर्क करे या वे उनसे भी संपर्क कर सकते है। बाढ़ की इस घड़ी में किसी प्रकार की दिक्कत लोगों को नहीं होने दी जाएगी। उनके साथ सूरत सैनी, अमन सर्राफ व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

बाढ़ से प्रभावित लोगों को निशुल्क लंगर सेवा के साथ-साथ दवाईयां और अन्य जरुरी वस्तुएं मुहैया

सिरसा, 14 जुलाई: गृह उद्योग एवं खेल राज्यमंत्री श्री गोपाल कांडा और आढ़ती एसोसिएशन की तरफ से स्थानीय अनाज मंडी के किसान रैस्ट हाऊस में निशुल्क लंगर सेवा के साथ-साथ दवाईयां और अन्य जरुरी वस्तुएं बाढ़ से प्रभावित लोगों को निशुल्क मुहैया करवाई जा रही है।
यह जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता श्री गोबिंद कांडा ने बताया कि कोई भी व्यक्ति स्थानीय अनाज मंडी के किसान रैस्ट हाऊस से किसी भी प्रकार की सहायता प्राप्त कर सकता है। इसके साथ-साथ इस लंगर सेवा केंद्र द्वारा मोबाईल सेवा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। कोई भी जरुरतमंद व्यक्ति गोबिंद कांडा के मोबाईल नंबर 92155-00009,लक्ष्मण के मोबाईल नंबर 98125-40999 पर सपंर्क कर सकते है। इसके अलावा पवन कंदोई जिनका मोबाईल नंबर 92152-00512 पर भी संपर्क करके किसी भी जरुरत की चीज को मंगवाया जा सकता है। इनके अलावा कोई भी व्यक्ति पवन बजाज (94162-15958), सुशील कंदोई (94160-48774), 94160-45474 तथा निर्मल चंद कांडा (92152-32671) पर संपर्क करके किसी भी प्रकार की खाद्य वस्तु दूध व अन्य प्रकार की सामग्री मंगवा सकता है। उन्होंने बताया कि इन वस्तुओं के लिए किसी प्रकार का शुल्क व पैसे आदि नहीं लिए जाएंगे। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि वे इस लंगर सेवा में ज्यादा से ज्यादा बाढ़ पीडि़त लोगों की लंगर सेवा से सहायता करवाएं।

हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस में एमबीए की 250 सीटों पर दाखिले के लिये आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि बड़ी

चंडीगढ़,14 जुलाई- गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस में एमबीए की 250 सीटों पर दाखिले के लिये आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि को बढ़ïïाकर 19 जुलाई,2010 कर दी गई है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एमएल रंगा ने बताया कि अब इच्छुक विद्यार्थी अपना आवेदन 19 जुलाई,2010 तक हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के एमबीए प्रोग्राम में केवल उन्हीं आवेदकों को दाखिला दिया जाएगा, जिन्होंने केट-2009 परीक्षा में भाग लिया है। यह परीक्षा आईआईएम, अहमदाबाद ने आन-लाईन आयोजित की थी।
कुलसचिव प्रो आरएस जागलान ने बताया कि आवेदनकर्ता हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस में 20 जुलाई 2010 को होने वाली पहली काउसलिंग में भाग ले सकता है। यह काउंसलिंग प्रात: 10 बजे आयोजित की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश प्रपत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट डब्ल्यूड़ब्ल्यूडब्ल्यू.जीजेयूएसटी.एसी.इन से डाउनलोड करके या विश्वविद्यालय की शैक्षणिक शाखा से प्राप्त करके 19 जुलाई,2010 सायं 5 बजे तक निदेशक, हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं ।
प्रो एससी कुण्डू, निदेशक एवं अधिष्ठïाता, हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस ने बताया कि सामान्य श्रेणी के विद्यार्थी 300 रुपये तथा हरियाणा के एससी, बीसी व अपंग श्रेणी के विद्यार्थी 75 रुपये देकर आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि केट-2009 के स्कोर के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी और विद्यार्थियों को काउंसलिंग व दाखिले के लिए बुलाया जाएगा। प्रो कुण्डू ने बताया कि विभाग में 250 सीटों के इलावा कश्मीरी विस्थापितों के लिए भी एक अतिरिक्त सीट निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट देख सकते हैं।

26 शोधार्थियों को पीएच.डी. डिग्री प्रदान करने के लिए योग्य घोषित किया

चंडीगढ़, 14 जुलाई-कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र के परीक्षा नियन्त्रक श्री यशपाल गोस्वामी ने बताया कि 26 शोधार्थियों को पीएच.डी. डिग्री प्रदान करने के लिए योग्य घोषित किया गया है। जिन विद्यार्थियों को चयनित किया गया है उनमें लोक प्रशासन विभाग से अनूप सिंह, समाजशास्त्र विभाग से कदम इबोतोम्बी सिंह एवं कुलदीप सिंह, एजूकेशन विभाग से बलजिंद्र सिंह, कंवर शक्ति सिंह, एवं स्वैन बैशनब चरन, फिजिकल एजूकेशन से प्रवीन कादयान, राजेश बूरा एवं प्रवीन कुमार, विधि विभाग से जगत सिंह चांदपुरी, जगदीश चन्द्र खेत्रपाल एवं विजय कुमार, संगीत विभाग से ज्योतसना, संस्कृत विभाग से प्रयाग दत्त शर्मा, पंजाबी विभाग से मंजीत कौर, हिन्दी विभाग से नूतन, विनोद कुमार एवं सोनिका, प्रबन्धन विभाग से रचना एवं स्मृतिधर, टूरिज्म एवं होटल मैनेजमेंट से संदीप मलिक, भौतिकी विभाग से विनोद कुमार, भू-भौतिकी से सुमेर चोपडा, कम्प्यूटर सांईस एवं एप्लीकेशन विभाग से अशीष जौली, जियोलोजी विभाग से नरेश कुमार एवं बायो-टैक्रोलोजी विभाग से राकेश कुमार शामिल हैं।

विकलांगों के कल्याणार्थ राज्य पुरस्कार 2010-11 के लिए आवेदन आमंत्रित

चंडीगढ़,14 जुलाई- हरियाणा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने विकलांगों के कल्याणार्थ राज्य पुरस्कार 2010-11 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
समाज कल्याण मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा हर वर्ष विकलांग व्यक्तियों एवं विकलांग कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों, जिन्होंने अपने कार्य क्षेत्र में श्रेष्ठï योगदान दिया हो, को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि कर्मचारी/स्वरोजगारकर्ता, विकलांगों के नियोक्ता तथा विकलांगों के प्लेसमैंट अधिकारी पुरस्कारों की श्रेणी में शामिल हैं। पुरस्कार स्वरूप 3,000 से 10,000 रुपये नकद व प्रमाण पत्र दिया जाता है। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य के सरकारी/अर्धसरकारी व स्वायत्त संस्थानों के उत्कृष्टï विकलांग कर्मचारी अपने आवेदन नियोक्ता की सिफारिशों के साथ, स्वरोजगार चलाने वाले विकलांग व्यक्ति अपने आवेदन सम्बन्धित जिला उपायुक्तों की सिफारिशों के साथ तथा विकलांगों के नियोक्ता एवं प्लेसमैंट अधिकारी के आवेदन श्रम आयुक्त हरियाणा की सिफारिशों के साथ भेजे जाने चाहिए।
आवेदन 30 सितम्बर,2010 तक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हरियाणा, एससीओ 68-70, सैक्टर 17-ए, चंडीगढ़ कार्यालय में पहुंच जाने चाहिए। निर्धारित आवेदन प्रोफार्मा सम्बन्धित जिला समाज कल्याण अधिकारी या मुख्यालय चंडीगढ़ कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

हरियाणा पुलिस ने लूट के सम्बन्ध में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

चंडीगढ़,14 जुलाई- हरियाणा पुलिस ने भिवानी जिले के गांव चिडिय़ा के पैट्रोल पम्प व लोहारू पैट्रोल पम्प पर गत मास हुई लूट के सम्बन्ध में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में चिडिय़ा के योगेश पुत्र सतबीर सिंह व मदनहेडी के प्रदीप व संदीप शामिल हैं। पूछताछ के दौरान योगेश ने बतलाया कि दिनांक 23-24 जून की रात को चिडिय़ा पैट्रोल पम्प से लूट की थी, जो इनोवा गाड़ी लूट के दौरान प्रयोग की थी, वह गाड़ी मदीना के टीनु ने साथियों सहित गुडगांव से लूटी थी, इसी गाड़ी से दिनांक 24-25 जून की रात को लोहारू-पिलानी रोड़ पैट्रोल पम्प पर कार लूट करके ले गये थे उन्होंने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ प्रथम भिवानी ने गत रात्रि तालु जताई चौक जीन्द रोड पर हथियारों से लैस तीन युवकों को वाहन लूटने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक रिवालर 38 बोर देशी 3 कारतूस, सरिया लोहा राड, टार्च व अमित के कब्जा से एक मोटर साईकल सी.बी.जैड डी.एल.4 एस.ए.ई-3856 जो विकासपुरी दिल्ली से चोरी की थी, बरामद की गई है। जिनमें रामकेश वासी मदनहेडी, जोगेन्द्र उर्फ जितेन्द्र व अमित वासी खरखौदा संलिप्त थे।
गहन पूछताछ के दौरान दोषी रामकेश व जोगेन्द्र उर्फ जितेन्द्र ने बतलाया कि दिनांक 3.3.2010 को पेशी के बाद वापिस सफीदों अदालत से सोनीपत जेल जाते हुए जीन्द पुलिस की वैन से पुलिस हिरासत से भागे थे। रामकेश व जोगेन्द्र के खिलाफ हिसार, सोनीपत व जीन्द में कई हत्या के मुकदमे दर्ज हैं।
क्रमांक-2010

बाढ़ से जिले के तीन दर्जन से भी अधिक गांवों की 20 हजार एकड़ में खड़ी फसलों को नुकसान

चंडीगढ़,14 जुलाई- सिरसा जिले में बाढ़ से जिले के तीन दर्जन से भी अधिक गांवों की 20 हजार एकड़ में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के पास जरुरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सेना बुलाई गई है जो निरन्तर घग्घर नदी के बांध में हुए कटों को पाटने का काम कर रही है। जिला प्रशासन द्वारा जनता से घग्घर के तटबंधों पर न जाने की अपील की गई है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा मिट्टी का तेल सप्लाई किया जा रहा है। इसके साथ-साथ स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जिसमें डेरा सच्चा सौदा, व्यापार संगठन, गुरुद्वारा कमेटियां व अन्य के सहयोग से खाने के पैकेट व दूध आदि भी पहुंचाएं जा रहे है।
सभी गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ड्यूटी लगाई गई है, जो संबंधित गांवों में बीमार व्यक्तियों को नि:शुल्क दवाईयां दे रही है। इसके साथ-साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसी प्रकार की महामारी आदि ना फैले, जिस पर विभाग के अधिकारियों द्वारा पूरा ध्यान रखा जा रहा है। पीने के पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए टैंकर आदि की व्यवस्था की गई है, जो लोगों की जरुरत अनुसार संबंधित गांवों में पानी की सप्लाई कर रहे है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पशुधन को भी बीमारियों से बचाने के लिए पशुपालन विभाग की टीम गठित की गई हैै जो निरन्तर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जा रही है। उन्होंने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है। इसके साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाए लगातार प्रशासन और सेना का साथ दे रही है।
उन्होंने बताया कि जिला में तीन दर्जन से भी अधिक गांवों की लगभग 20 हजार एकड़ भूमि बाढ़ से प्रभावित हुई है जिनमें नेजाडेला कलां, नेजाडेला खुर्द, फरवाई कलां, फरवाई खुर्द, पनिहारी, बुर्ज कर्मगढ़, लहंगेवाला, किराड़कोट, बुढ़ाभाणा, बनसुधार, मल्लेवाला, चामल, रंगा, नागोकी, मुसाहिबवाला, झोरडनाली, केलनियां, मीरपुर, अहमदपुर, फिरोजाबाद, ढाणी सतनाम सिंह, नगराना, रानियां की भूमि शामिल है। उन्होंने बताया कि गांवों में जरुरत के मुताबिक बांध आदि बनाने के लिए जेसीबी की मशीने दी गई है। जिला में तीन दर्जन से भी अधिक जेसीबी मशीनों को इस कार्य के लिए लगाया गया है। इसके साथ-साथ मिट्टी भरने के लिए बैग दिए गए है। जिला प्रशासन द्वारा सभी बाढ़ प्रभावित गांवों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर तैनात किया गया है जो अपनी टीम के साथ गांव में ही तैनात है और बाढ़ बचाओ प्रबंधों की निगरानी कर रहे है। घग्घर के तटबंधों पर पुलिस की गश्त जारी है।

बरसात के बाद शहर की जल निकासी पूरी तरह ठप

सिरसा, 14 जुलाई। शहर में दो दिन पहले हुई मानसून की बरसात के बाद शहर की निकासी पूरी तरह ठप हो गई है और जिन इलाकों में जल भराव की स्थिति बनी हुई है वहां पर बीमारियां फैल रही है। शहर के नौहरिया बाजार की गली सांडशाला वाली में अपाहिज आश्रम के पीछे स्थित मंदिर के सामने सीवर का जहरीला और गंदा पानी पिछले तीन चार दिनों से लगातार जमा हुआ है इस पानी के कारण यहां के आसपास के लोगों का जीवन नर्क हो गया है। गंदे पानी में बीमारी पैदा करने वाले मच्छरों की भरमार है और सारा वातावरण बदबूदार होने से लोगों को अपने घरों में बैठना तक दुभर हो गया है। इस संबंध में इसी गली के निवासी श्रीश्री गोपाल शास्त्री ने जनस्वास्थ्य विभाग को लिखित शिकायत दी है लेकिन दो दिन बीत जाने के बावजूद इस पानी की निकासी के लिए कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है। आज गली वासियों ने मंदिर के मुख्यद्वार पर भरे पानी को दिखाते हुए बताया कि मामूली बूंदाबांदी से यहां यह हालात पैदा हो जाते हैं और यदि मूसलाधार बारिस हो जाए तो सीवर का पानी घरों की रसोई तक पहुंच जाता है। श्री शास्त्री ने बताया कि वे आज ही सारे मामले की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री को ईमेल से प्रेषित कर रहे हैं और जिला उपायुक्त को भी पूरी स्थिति से अवगत करवाया जाएगा।

कहां हैं भारत बंद वाले लोग : सावन सिंह

सिरसा,14 जुलाई। विश्वव्यापी मंहगाई और अन्य मुद्दों पर रोजाना प्रांतबंद, देश बंद करवाकर लोगों को परेशान करने वाले राजनैतिक दल प्रदेश में आई बाढ़ को लेकर जरा भी चिंतित नहीं है और हरियाणा के मुख्यमंत्री चौ.भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूरे बाढ़ क्षेत्र का दौरा करके पीडि़त किसानों से हमदर्दी जता रहे हैं। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सावन सिंह ने ओटू में घग्गर नदी पर अपने सैंकड़ों साथियों के साथ किसानों की मदद करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि यह बाढ़ प्राकृतिक आपदा है तथा इस पर राजनीति करने की बजाए पीडि़त लोगों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कल तक भारत बंद के लिए सड़कों पर उतरने वाले लोग अपने बाढ़ से ग्रस्त क्षेत्र में किसी भी एक भी किसान की मदद के लिए घर से बाहर नहीं निकल रहा। उन्होंने कहा कि केवल ड्राईंग रूम में बैठकर थोथी ब्यानबाजी करके लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। सावन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र सरकार ने 1 हजार करोड़ रूपए की आर्थिक मदद की मांग की है और उन्होंने स्पैशल गिरदावरी के आदेश जारी करके किसानों को मदद पहुंचाने की पहल की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अम्बाला से लेकर सिरसा तक पूरे क्षेत्र का समूचित दौरा करके बाढ़ से हुए नुक्सान का सही आंकलन जुटा कर केंद्र सरकार को भेज दिया है।
जिलाउपाध्यक्ष ने जरा-जरा सी बात पर दुकानें बंद करवाने वाले लोगों से अपील की कि अब उन्हें बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए और पीेडि़तों के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के लिए काम करना चाहिए। सावन सिंह ने जिला प्रशासन की भी प्रशंसा की और कहा कि प्रशासन की सर्तकता के कारण ही सिरसा जिला के आबादी वाले इलाकों में बाढ़ का पानी नहीं आया और कृषि क्षेत्र का भी कम से कम नुक्सान होने दिया गया है। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने फिर अपील की कि इस मुद्दे पर सभी राजनैतिक दलगत भावना से ऊपर उठकर पीडि़तों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं लगातार घग्गर के किनारों पर लोगों के साथ काम में हाथ बंटा रहे हैं।

मंगलवार, 13 जुलाई 2010

योजनाबद्ध ढंग से हो रहा है-''काल गर्ल्स सप्लाई ''का कारोबार

सिरसा(प्रैसवार्ता)दिल्ली के देह व्यापार माफिया ने हरियाणा के कई राजनेताओं तथा सरकारी तंत्र को अपनी चंगुल में फंसा कर ''काल गर्ल्स सप्लाई" का कारोबार शुरू कर दिया है, जो राजधानी चंडीगढ़ से होता हुआ विभिन्न-विभिन्न जिलों से होता सिरसा तक पहुंच गया है। इस गिरोह में फंसे राजनेताओं तथा सरकारी तंत्र ने अपने-अपने क्षेत्रों में ठिकाने बनवाने के साथ-साथ रंगीन मिजाजों से संपर्क तक करवा दिया है। सिरसा शहर में बने ठिकानों तक तो पुलिस का पहुंचना कठिन है, क्योंकि यहां के बदलते ठिकानों के साथ-साथ रंगीन मिजाजों के लिए बठिण्डा, हिसार, हांसी, भिवानी से ''काल गर्ल्स सप्लाई" होती हैं। ''प्रैसवार्ता" को मिली जानकारी अनुसार इस गिरोह से जुड़े लोगों द्वारा देह व्यापार के धंधे में संलिप्त महिलाओं के माध्यम से कामकाजी महिलाओं, कालेजों की छात्राएं, बढ़ती महंगाई से प्रभावित मध्यम वर्गीय परिवारों की महिलाएं व लड़कियां तथा ब्यूटी पार्लर का काम करने वाली महिलाओं व लड़कियों को धकेला जा रहा है और बाद में उन्हें डरा धमका व ब्लैकमेलिंग करके नई युवतियों को इस कारोबार में लाने के लिए विवश किया जाता है। इस गिरोह में संलिप्त ''काल गर्ल्स " को रंगीन मिजाज रईसाजादों तथा सरकारी तंत्र से मधुर संबंध बनाने की विशेष ट्रेनिंग दी जाती है। दिल्ली के इस गिरोह के संचालक प्रदेशभर के इन ठिकानों से प्रतिमास एक निर्धारित राशी लेते हैं ओर जरूरत पडऩे पर ''काल गर्ल्स" का आदान-प्रदान करते हैं। इस कारोबार में फंसने वाले अमीरजादों तथा सरकारी तंत्र को भी इस गिरोह द्वारा समय-समय पर ब्लैकमेल किया जाता है। प्रदेश में तेजी से फल-फूल रहे इस कारोबार में महत्वकांक्षी पुरूष तथा महिलाएं ज्यादा शरीक होने लगे हैं। अपनी इस घृणित कार्यप्रणाली को अखबारी सुर्खियों से बचाने के लिए इस गिरोह ने अपने कुछ विश्वास पात्रों को पत्रकारिता का लबादा भी पहना दिया है, हालांकि ऐसे लोग पत्रकारिता का क.ख.ग नहीं जानते। कुछ समय पूर्व सिरसा जिला का एक वरिष्ठ अधिकारी (अब स्थानांतरित) ''काल गर्ल्स" सप्लाई के मामले को लेकर चर्चित हुआ था। इस अधिकारी ने अपने विभागीय मंत्री की खुशामदी के लिए विभाग की ही एक महिला कर्मचारी को मंत्री को खुश करने के लिए पेश किया, तो मामला उल्ट हो गया, क्योंकि वह मंत्री जी के परिचित परिवार से थी। मामला चर्चित तो हुआ, मगर शीघ्र ही दब गया, क्योंकि संबंधित अधिकार सर्वगुण सम्पन्न होने के कारण मामले को दबाने में कामयाब हो गये थे। इस धंधे की जानकारी रखने वाले एक रंगीन मिजाज ने नाम न छापने की शर्त पर ''प्रैसवार्ता" को बताया कि सिरसा में अभी स्थाई ठिकाने तो नहीं बने हैं और जिन ठिकानों पर यह धंधा होता है, वहां सुविधाओं का अभाव होने के कारण सिर्फ हवस पूरी ही होती है, जबकि मनोरंजन के लिए काल गल्र्ज को सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ता है, जिसकी तलाश ग्राहक को करनी पड़ती है। इस गिरोह के सदस्य एवं दलाल ब्लयू फिल्मों का कारोबार करने के साथ-साथ ब्लयू फिल्मों के देखने के शौकीनों पर कड़ी नजर रखते हैं और जानकारी मिलने पर उनसे संबंध बनाकर अपने जाल में उलझा लेते हैं। पुलिस प्रशासन चाहकर भी कुछ नहीं कर सकता, क्योंकि इस गिरोह से जुड़े लोगों की सतर्कता काफी होती है, वैसे भी कानूनी लचीलापन, राजनेताओं का दवाब भी इस धंधे को फलने-फूलने से रोकने में कामयाब नहीं होने देता, जिस कारण इस गिरोह के हौंसले बुलन्द हैं ओर कारोबार में तेजी आ रही है।

साध संगत द्वारा बाढ़ पीतिडों के लिए 15 दिनों तक लगातार लंगर वितरित किया जाएगा: सिंह

सिरसा- गुरू नानक नगर की साध संगत द्वारा बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए आगामी 15 दिनों तक लगातार राहत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस बात की जानकारी अमरजीत सिंह व डा. अवतार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि साध संगत द्वारा सुबह और शाम दोनों समय गुरूद्वारा साहिब से लंगर तैयार करके जहां-जहां भी बाढ़ से पीडित लोग ठहरे हैं वहां-वहां लंगर द्वार-द्वार तक पहुंचाया जाएगा। इसके इलावा पीने के पानी की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए साध संगत तथा युवा वर्ग की टीमें गठित की गई है। जो निरंतर वाहनों द्वारा लंगर पहुंचाने का कार्य करेंगी। इसके इलावा दवाईयों का कैम्प भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों स्थापित कर दिया जाएगा। अमरजीत सिंह व डा. अवतार सिंह ने बताया कि जिन परिवारों के पास लाईट की व्यवस्था नहीं है अथवा पशुओं के लिए चारा नहीं है उनके लिए भी गुरूनानक नगर की साध संगत द्वारा विशेष प्रबंध किए जाएंगे ताकि किसी को भी बाढ से परेशानी न हो। इस कार्य केलिए परमजीत सिंह व डा. अवतार सिंह साध संगतों से अपील की है वो बढ़ चढकर सहयोग करें तथा कच्चा राशन गुरूद्वारा साहिब में पहुंचाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक लंगर पहुंचाया जा सकें।

बाढ़ पीडि़तों के सहायतार्थ चिकित्सा कैम्प का आयोजन

सिरसा- नगर की प्रमुख समाजसेवी संस्था श्री मारूति चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं नगरपार्षद रमेश मेहता ने हाल ही में घग्घर नदी के तटबंध टूटने से उपजी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित गांवों के लोगों की सहायतार्थ नगर की सभी समाजसेवी संस्थाओं तथा सामाजिक संगठनों से आगे आने का आह्वान किया है। आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से श्री मेहता ने कहा कि घग्घर नदी की चपेट में आए दर्जनों गांवों के लोग जगह-जगह पर बांध पर हुए कटाव को रोकने के लिए दिन-रात मिलकर काम कर रहे हैं जिसकी वजह से सिरसा शहर भी अब तक सुरक्षित है। श्री मेहता ने कहा कि इन लोगों तथा प्रभावित गांवों से पलायन कर चुके ग्रामवासी जो कि इधर-उधर शरण लिए हुए हैं के लिए लंगर, पीने का पानी, चिकित्सा व्यवस्था एवं उनके पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था में सहयोग करने हेतु संस्थाएं तन-मन-धन से सहयोग दें ताकि इस प्राकृतिक आपदा से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, वायुसेना, शाह सतनाम ग्रीन-एस वैल्फेयर ट्रस्ट एवं सरकारी मशीनरी भी बाढ़ पीडि़तों के बचाव के लिए जी-जान से कार्यरत है परन्तु प्रशासन को जनसहयोग देने से यह कार्य और भी अधिक प्रभावी तरीके से होगा। उन्होंने शहर में लॉयन्ज क्लब के पदाधिकारियों से भी बाढ़ पीडि़तों के सहायतार्थ चिकित्सा कैम्प का आयोजन करने का भी आह्वान किया है ताकि बाढ़ के पानी से फैलने वाली संक्रामक बीमारियों से लोगों की रक्षा की जा सके। इसी कड़ी में गत दिवस श्री मारूति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रभावित गांवों में लंगर की व्यवस्था की गई तथा भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष गुरविन्द्र सिंह व ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों द्वारा गांवों में पीने के पानी के टंैकर भिजवाकर बाढ़ पीडि़तों की मदद की जा रही है।

मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए सोनिया गांधी के दरबार में चक्कर लगा रहे है: अभय चौटाला

सिरसा-यदि समय रहते शासन व प्रशासन बाढ़ की रोकथाम के इंतजाम लेते तो आज सिरसा व गांवों के हालात बाढ़ के कारण इतने खराब ना होते और किसान उजडऩे से बच जाते। यह बात ऐलनाबाद के विधायक एवं खेलरत्न अभय सिंह चौटाला ने आज बाढ़ ग्रस्त गांवों का दौरान करने के बाद एक पत्रकार वार्ता में कही। श्री चौटाला ने बाढ़ ग्रस्त ग्रामीणों से मिलकर उनसे सहानुभूति जताई और उनके दुख में शामिल हुए। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अब जबकि घग्घर ने अपना कहर बरपा दिया है और हजारों एकड़ भूमि में खड़ी फसल नष्ट हो गई है अब शासन व प्रशासन घडिय़ाली आंसू बहा रहा है। उन्होंने कहा कि अंबाला व कुरुक्षेत्र में बाढ़ आने के 6 दिन बाद सिरसा में घग्घर नदी ने तबाही मचाई लेकिन प्रशासन चैन की नींद सोया रहा और गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए। उन्होंने हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन को घग्घर नदी के ऊफान का पता होने के बाद भी सिरसा के उपायुक्त व उपमंडलाधीश छुट्टी पर चले गए जिससे पता चलता है कि प्रशासन बाढ़ के प्रति कितना गंभीर था। ऐलनाबाद विधायक ने मुख्यमंत्री पर सिरसा की जनता के साथ भद्दा मजाक करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले तो मुख्यमंत्री ने सिरसा को बाढ़ से बचाने के लिए कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए लेकिन अब बाढ़ आने के बाद व सिरसा की ग्रामीण जनता के उजडऩे का तमाशा देखने के लिए आए है। इनेलो नेता ने कहा कि हरियाणा बाढ़ से ग्रस्त है लेकिन मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए सोनिया गांधी के दरबार में चक्कर लगा रहे है जिन्हें हरियाणा की जनता के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि इनेलो बाढ़ को लेकर कोई राजनीति नहीं करती है अपितु दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इनेलो सुप्रीमो चौ. ओ३म प्रकाश चौटाला के आदेशानुसार इनेलो कार्यकर्ता टै्रक्टर ट्रालियों सहित व अन्य साधनों से बाढ़ पीडि़तों की सहायता कर रहे है। एक प्रश्र के उतर में उन्होंने कहा कि हांसी-भुटाना नहर को लेकर हमारी आंशका सही निकली और जनता का 350 सौ करोड़ रुपए लगाकर भी इस नहर ने केवल तबाही मचाने का काम किया है। अभय सिंह ने कहा कि घग्गर नदी के तटबंधों पर मिट्टी डालकर उसे पक्का करने के लिए करोड़ों रुपए फर्जी तौर पर कागजों में दिखाए लेकिन तटबंधों को पक्का नहीं किया गया इस फर्जी बाड़े की मुख्यमंत्री किसी एजैंसी से जांच करवाए कि वह पैसा कहां गया? उन्होंने कहा कि अगर तटबंध पक्के हो जाते तो आज बाढ़ की हालात ना होती। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को सिरसा आकर नाटक करने की कोई जरूरत नहीं थी यदि वे बाढ़ के प्रति गंभीर होते तो चंडीगढ़ में बैठकर अधिकारियों को आदेश दे सकते थे। श्री चौटाला ने बाढ़ राहत कार्यो में जुटे किसानों द्वारा डीजल मांगने पर पुलिस द्वारा उन पर लाठी चार्ज की कड़ी निंदा की। श्री चौटाला ने कहा कि जिस मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार बाढ़ राहत कार्यो के लिए 22 सौ करोड़ मांगने पर केवल 2 सौ करोड़ रुपए देती है ऐसे मुख्यमंत्री को अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बाढ़ आने के लिए पंजाब को दोषी ठहराकर मुख्यमंत्री व उनके मंत्रीमंडल के सहयोगी अपनी जुम्मेवारी से पल्ला झाड़ रहे है। ऐलनाबाद के विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जहां सरकारी खजाने पर बोझ पड़ता है वहीं पर प्रशासन का ध्यान भी बाढ़ राहत कार्यो से बंट जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सिरसा व फतेहाबाद में विकास कार्यो के प्रति उदासीन थे और इन क्षेत्रों में बाढ़ रोकने के प्रबंध में रूचि ना दिखाकर मुख्यमंत्री ने अपनी मनशा प्रकट कर दी। उन्होंने कहा कि सेना को राहत कार्यों के लिए पहले से ही बुला लिया जाता तो ऐसी विकट स्थिति पैदा ना होती। उन्होंने सरकार से पूरजोर मांग करते हुए कहा कि किसानों की फसलों की गिरदावरी तुरंत करवाई जाए और उन्हें 25 हजार प्रति एकड़ मुआवजा देकर उनके घावों पर मरहम लगाई जाए तथा किसानों के फसल के ऋण व दूसरे ऋणों को तुरंत प्रभाव से माफ किया जाए ताकि किसान अपना जीवन आसानी से जी सके। इस अवसर पर उनके साथ अमीर चावला, महावीर बागड़ी, विनोद दड़बी, धर्मवीर नैन, महावीर शर्मा उपस्थित थे।

शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग केसेवादार बाढ़ पीडि़तों की सहायता में जुटे

सिरसा-सिरसा जिला के बाढग़्रस्त क्षेत्रों में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के लगभग 1000 से अधिक सेवादार बाढ़ पीडि़तों की सहायता में जुटे हुए हैं। विंग के सेवादार घग्घर के बांध को मजबूत करने के साथ-साथ बाढ़ पीडि़तों को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे हैं तथा उनके लिए भोजन व चिकित्सा शिविरों के माध्यम से दवाईयां इत्यादि उपलब्ध करवा रहे हैं। यह जानकारी देते हुए डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता डॉ. पवन इन्सां ने बताया कि शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार फरवाईं, नेजाडेला, रानियां के फिरोजाबाद, झोंपड़ा इत्यादि गांवों में बांध बनाने व पीडि़तों को राहत पहुंचाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि विंग के सेवादार दो जेसीबी मशीनों सहित सैंकड़ों वाहनों, जिनमें ट्रैक्टर-ट्रालियां, कैंटर इत्यादि शामिल हैं, के द्वारा दिन-रात सेवादार कार्य में जुटे हैं। श्री इन्सां ने बताया कि विंग के सदस्यों द्वारा जेसीबी मशीनों व ट्रैक्टरों के जरिये बांध को पाटने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा सैकड़ों सदस्यों द्वारा मिट्टी के गट्टों इत्यादि के द्वारा बांधों को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स के सदस्यों द्वारा बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है तथा उनके लिए भोजन-लंगर इत्यादि की व्यवस्था की जा रही है। श्री इन्सां ने बताया कि विंग द्वारा बाढग़्रस्त इलाकों में चिकित्सा शिविर भी लगाए गए हैं, जिसमें मोबाईल हॉस्पिटल फरिश्ता के साथ चिकित्सक जरूरतमंद लोगों को दवाईयां इत्यादि मुहैया करवा रहे हैं। डॉ. पवन इन्सां ने सेवादारों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बाढग़्रस्त इलाकों में पहुंचे तथा वहां पर तेजी से राहत कार्य चलाएं।

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP