IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

गुरुवार, 3 मार्च 2011

वाहन की चपेट में आए व्यक्ति की मौके पर ही मौत

डबवाली-(राकेश बिश्नोई )पंजाब क्षेत्र के निकटवर्ती गांव किलियांवाली व गांव कुम्हारा गांव के बीच सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। लेकिन मृतक व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रात: सितो-खुब्बन रोड पर स्थित गांव कुम्हारा के समीप अज्ञात वाहन ने एक पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचल दिया और वहां से फरार हो गया। वाहन की चपेट में आए व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। गांव कुम्हारा के चौकीदार मस्सा सिंह ने इसकी सूचना किलियांवाली पुलिस चौकी में दी। सूचना पाकर पुलिस चौकी इंचार्ज कश्मीरी लाल  पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और  शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान के लिए पुलिसकर्मियों को आसपास इलाके के गांवों में भेजा लेकिन किसी ने भी शव की शिनाख्त नहीं की। किलियांवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए डबवाली की जन सहारा सेवा संस्था के सदस्यों के सहयोग से मलोट के राजकीय अस्पताल में भेजा गया। चौकी इंचार्ज कश्मीरी लाल ने बताया कि मृतक ने सफेद व बिस्कुटी रंग का स्वेटर, जामनी रंग की धारीदार कमीज, सफेद पजामा व पांव में हवाई चप्पल पहनी हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव की पहचान के लिए उसे 72 घंटों के लिए मलोट के शवग्रह में रखा गया है।

हत्यारोपी के घरवालों को किया जा सकता है तड़ीपार

आज होगी गांव में महापंचायत
डबवाली, 3 मार्च । गांव सांवतखेड़ा में 11 फरवरी को वृद्ध गुरदेव कौर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार भोला उर्फ निक्कू के परिजनों पर भी गाज गिरने की संभावना है। इसका फैसला करने के लिए आज शाम को गांव में सावंतखेड़ा में महापंचायत होगी। सावंतखेड़ा निवासी गुरदेव कौर का शव 11 फरवरी को गांव के पास खेत में पड़ा हुआ मिला था। शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे। बाद में पुलिस जांच में पता चला था कि वृद्धा की हत्या उसके पास रहने वाले युवक भोला उर्फ निक्कू ने की थी। भोला ने भी पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल कर लिया है और इस समय वह जेल में बंद है। अब गांव के लोग भोला के परिवार को गांव से निकालने की सोच रहे हैं। ग्रामीणों का एक धड़ा कहता है कि जिस परिवार के युवक ने एक 70 वर्ष की महिला का बेरहमी से कत्ल कर दिया, उसके परिवार को गांव में नहीं रहने दिया जाए। इसी मुद्दे पर आज शाम गांव में महापंचायत बुलाई गई है। अब यह देखना है कि महापंचायत भोला के परिवार को गांव से निकालने का फरमान सुनाती है या नहीं।

चिल्लड़ गांव की आत्मकथा

अश्वनी कुमार सम्पादक पंजाब केसरी
मुझे अभी तक वह नजारा याद है जब श्री राजीव गांधी की तमिलनाडु में हत्या के बाद दिल्ली में उनके अन्तिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर अन्तिम यात्रा के लिए राजघाट के समीप ले जाया जा रहा था और उनकी शवयात्रा में शामिल भीड़ से ये नारे लगवाये जा रहे थे कि 'राजीव के हत्यारों को-जूते मारो सालों कोÓ बिना शक यह कांग्रेसी भीड़ ही थी जो ऐसे नारे लगा रही थी। यह किसी भी राजनीतिक दल के दिमागी दिवालियेपन की पराकाष्ठा का जीता-जागता सबूत था और किसी एक व्यक्ति के क्रूर कारनामे को उसके पूरे वृहद समाज से जोडऩे की नाकाम कोशिश थी जो इस देश के लोगों के इंसानियत के जज्बे की वजह से सिरे नहीं चढ़ सकी। यह अकारण नहीं था 1योंकि १९८४ में कांग्रेस जिस अभूतपूर्व बहुमत (लोकसभा में ४१४ सीटें) लेकर स8ाा पर काबिज हुई थी उसके पीछे विशुद्ध रूप से घृणा की राजनीति थी और यह विद्वेष व घृणा सिख समाज के प्रति पैदा की गई थी। श्रीमती इन्दिरा गांधी की हत्या इसी समाज के एक व्यक्ति द्वारा किये जाने के बाद जिस प्रकार इस समाज के खिलाफ स8ाा नियोजित आतंक पैदा किया गया और देश के विभिन्न हिस्सों में बेदर्दी और चंगेजी तरीके से सिखों को निशाना बनाया गया उसका प्रमाण हरियाणा के रेवाड़ी जिले का वह चिल्लड़ गांव है जहां सिख परिवारों का नामो-निशान मिटा दिया गया। अब २७ साल बाद इस कांड की गूंज यदि संसद में उठती है तो यह स्वीकार किया जाना चाहिए कि इतना समय बीत जाने के बाद और राज्य में विभिन्न दलों की सरकारें आने-जाने के बावजूद ऐसा कृत्य करने वालों को कानून की पकड़ में लाने की इच्छा शक्ति किसी में नहीं है। इस मामले की एफआईआर दर्ज होने के बावजूद यदि प्रशासनतन्त्र हत्यारों का पता नहीं लगा पाता है और जिन लोगों पर जुल्म हुए हैं उनके बचे-खुचे परिवार के लोगों को यदि हरियाणा पुलिस गुमशुदा की श्रेणी में डाल कर 'केसÓ को बन्द कर देती है तो इसका सीधा अर्थ यही है कि हरियाणा में १९८४ के बाद अभी तक जितनी भी राज्य सरकारें आयी हैं वे कोई सरकार नहीं बल्कि अराजक तत्वों का समूह थीं। सवाल यह नहीं है कि २७ साल बाद यह मामला संसद में उठा है बल्कि सवाल यह है कि २७ सालों तक कानून के रखवाले हत्यारों का संरक्षण करते रहे हैं? सवाल यह है कि 1या राजनीतिक व्यवस्था ऐसे कृत्य करने वालों को आश्वस्त करने का इन्तजाम करती है? 1या राजनीतिक दल स8ाा प्राप्त करने के लिए पूरा सामाजिक भाईचारा तोडऩे की नीतियों को अपनी राजनीतिक रणनीति बना बैठे हैं? निश्चित रूप से यह राष्ट्रविरोधी कृत्य है। न भारत का संविधान इसकी इजाजत देता है और न भारतीय संस्कृति।
मुझे यह लिखने में भी जरा भी गुरेज नहीं है कि गोधरा कांड के बाद गुजरात में जो दानवी तांडव हुआ उसके पीछे भी यही मानसिकता काम कर रही थी। स8ाा पर काबिज होने का यह विध्वंस भरा रास्ता राजनीतिज्ञों के लिए सरल हो सकता है मगर इस देश के लिए विनाशकारी ही साबित हुआ है। इस देश के दो टुकड़े इसी मानसिकता के चलते १९४७ में हुए थे मगर कांग्रेस ने अपने सारे पुण्यों को उसी दिन गन्दे नाले में बहा दिया था जिस दिन १९८४ में सिख विरोधी दंगे भड़काये गये थे और उस घृणा से उपजी वोटों की लहर पर बैठ कर इसने लोकसभा में ४१४ स्थान प्राप्त किये थे। ये दंगे दूसरे राजनीतिक दलों के लिए स8ाा पर आसानी से क4जा करने के लिए नजीर बन गये और शासन प्रायोजित हिंसा का नमूना बन गये मगर विचारशून्य स8ाा का 1या हश्र होता है इसका उदाहरण भी स्वयं कांग्रेस पार्टी ही है जो १९८४ के बाद से अभी तक किसी भी चुनाव में अपने बूते पर लोकसभा में बहुमत प्राप्त करने में सक्षम नहीं हो सकी है। कांग्रेस के 'होनहारÓ युवा अल6बरदारों में अगर इसके बावजूद इतनी हि6मत है कि वे सीना ठोक कर यह कहें कि अगर १९९२ में राजीव गांधी प्रधानमन्त्री होते तो अयोध्या में बाबरी ढांचा नहीं गिर सकता था, तो सिवाय सिर पीटने के और 1या किया जा सकता है। जब उन्हीं के प्रधानमन्त्री रहते दिल्ली समेत पूरे देश में जीते-जागते हजारों सिखों का कत्ल किया गया हो तो ईंट-गारे से बनी इमारतों की सुरक्षा का ढिंढोरा पीटना 1या उस कहावत की याद नहीं दिलाता है जो इस देश के गांवों में आज भी प्रचलित है 'जिन्दे की बात न पूछे-मरे को धर-धर पीटे।Ó मेरे कहने का मतलब सिर्फ इतना ही है कि सिख दंगे देश के राजनीतिक चरित्र के पतन का शिलालेख हैं। इसके बाद ही इस देश में समाज को और तोडऩे की राजनीति पैदा हुई और विश्वनाथ प्रताप सिंह जैसे मौसमी विचार शून्य राजनीतिज्ञ की हि6मत मंडल आयोग के पर्दे में समाज को भीतर से खोखला करने की हुई। इसलिए असली मुद्दा यह है कि इस देश के सभी राजनीतिक दल केवल चिल्लड़ गांव के दोषियों को सजा दिलाने की मुहिम न छेड़ें बल्कि उस मानसिकता से बाहर आयें जो ऐसे कृत्य कराती है। बेशक इसमें सबसे बड़ी जि6मेदारी कांग्रेस पार्टी की है 1योंकि उसी ने इस देश में शासन प्रायोजित आतंक की शुरूआत की है। अब मुझे प्रधानमन्त्री डा. मनमोहन सिंह बताएं कि इस देश में न1सलवाद से भी बड़ी समस्या 1या ऐसी राजनीतिक मानसिकता की नहीं है? यह तो दुगना धोखा और आतंकवाद है 1योंकि स्वयं स8ाा में बैठे व्यक्ति ही लोगों को आपस में एक-दूसरे के खून का प्यासा बनाते हैं और शासन आंखें बन्द करके सब कुछ देखता है। चिल्लर गांव की यही आत्मकथा है मगर इस मुल्क के लोग 1या करें जिनकी किस्मत में ऐसे रहनुमा लिख दिये गये हैं जो रहबरी करके ही हुक्काम बने।

सिख दंगों में कांग्रेस पार्टी को अमेरिकी कोर्ट का समन

चंडीगढ़।। अमेरिका की एक जिला अदालत ने कांग्रेस पार्टी को 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के मामले में समन भेजा है। अमेरिका के एक मानवाधिकार संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (एसजेएफ) ने कांग्रेस पार्टी पर 1984 में हुए सिख दंगों की साजिश रचने और उन्हें भड़काने का आरोप लगाया है।
न्यू यॉर्क की जिला अदालत ने एसजेएफ की शिकायत पर कांग्रेस पार्टी को समन जारी किया है। सिख्स फॉर जस्टिस का कहना है, 'कांग्रेस पार्टी ने 1984 में सिख समुदाय के लोगों के खिलाफ साजिश रची, हमलों को बढ़ावा दिया और उनपर हमले किए।' इस मामले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और शहरी विकास मंत्री कमल नाथ के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है। अदालत ने उन्हें भी समन भेजा है। उनपर आरोप है कि उनको गुरुद्वारा रकाब गंज (नई दिल्ली) में कई लोगों ने दंगा भड़काते देखा। उस दिन वह लगभग 4 हजार लोगों की भीड़ का नेतृत्व कर रहे थे और लोग उनके आदेश को फॉलो कर रहे थे।
सिख्स फॉर जस्टिस ने अपने एक बयान कहा है कि सिखों की जिस तरह से हत्या हुई उसे सिर्फ दंगों का नाम नहीं दिया जा सकता। आरोप है कि कांग्रेस नेताओं ने 18 राज्यों और 100 शहरों में सिखों के खिलाफ हमलों की अगुवाई की थी। अदालत ने अपने आदेश में कहा है, '21 दिन के भीतर आरोपी समन का जवाब दें।' अदालत ने यह समन न्यू यॉर्क के यूनियन स्ट्रीट स्थित इंडियन नैशनल ओवरसीज कांग्रेस के ऑफिस और कमलनाथ को भेजा है।
एसजेएफ के कानूनी सलाहकार गुरपतवंत सिंह पन्नून का इस मामले में कहना है, 'ये हमले सुनयोजित ढंग से किए गए लेकिन इनकी गंभीरता को भारत सरकार ने छिपा कर रखा और लगातार इसे 1984 में सिखों के खिलाफ दंगों का नाम दिया।'

बुधवार, 2 मार्च 2011

डबवाली से संगरीया रोड़ का निर्माण शीघ्र शुरू किया जायेगा --डॉ. के.वी.सिंह

डबवाली-  डबवाली से संगरीया रोड़ का निर्माण शीघ्र शुरू किया जायेगा और शहर में सीवरेज व पेयजल की समस्या की आ रही शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जाएगा। यह बात मुख्यमन्त्री हरियाणा के पूर्व विशेष कार्यधिकारी डॉ. के.वी.सिंह ने कही। वह आज सिरसा रोड पर स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि मुख्यमन्त्री चौ. भुपेन्द्र सिंह हुड्डा ने इस सड़क को बनाने के लिए मन्जूरी प्रदान कर दी है जिस पर 28 करोड़ रूपये राशि खर्च होगी। इस सड़क का निर्माण दो चरणो मे किया जायेगा। प्रथम चरण के निर्माण के लिए 2 किलोमिटर पत्थर से लेकर 13 किलोमिटर तक के निर्माण के लिए 23 मार्च को निविदाएं आमन्त्रित की गई है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 11.70 करोड़ का खर्च आएगा। दुसरे चरण के निर्माण के लिए निविदाएं शीघ्र ही आमन्त्रित की जायेगी। डबवाली शहर में सिवरेज व पीने के पानी में गन्दे जल की आपूर्ति की आ रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियन्ता विजय सिंह को निर्देश दिये कि वह स्वयं मौका देखकर एक सप्ताह के अन्दर सीवरेज व पेयजल व्यवस्था को सुचारू करें, जिस पर कार्यकारी अभियन्ता ने विश्वास दिलवाया कि व्यवस्था को एक सप्ताह के अन्दर सुधार कर दिया जायेगा।
डॉ.सिंह ने बताया कि ब्लाक डबवाली शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा होने के कारण गांव कालुआना में लगभग तीन करोड़ रूपये की लागत सें मॉडल स्कूल का निर्माण शुरू किया जा रहा है। इस स्कूल में पढाई का कार्य इसी सत्र सें शुरू हो जायेगा। इस स्कूल के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त करनें की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू करने के लिए 60 लाख रूपए की लगत से दो ट्रैक्टर-ट्राली व 150 बड़े डस्टबीन व एक रिफ्यूज कम्पैक्टर खरीदा जाएगा। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है।  उन्होंने पत्रकारों द्वारा रेलवे ओवरब्रिज के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने बताया कि 2009-10 के बजट में ओवरब्रिज के लिए करीब 25 करोड़ रूपए एक्षन प्लान में जमा हो गए थे लेकिन अब यह सड़क नैशनल हाईवे अर्थोटि ऑफ इंडिया के अधीन चली गई है जिसके लिए अब इसका दोबारा सर्वे किया जाएगा। जिसके लिए कुछ समय लग सकता है। उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार ने इस बार प्रदेश में विकास कार्यों का बजट 20 हजार 358 करोड़ रूपए का रखा  गया है। जबकि इनेलो सरकार का बजट केवल 1800 करोड़ रूपए का था।

हौज चिल्हड़ (रिवाड़ी) कत्लेआम के दोषियों को सजा दिलवाने हेतू 4 मार्च को सिरसा में रोष मार्च

डबवाली-  हौज चिल्हड़ (रिवाड़ी) कत्लेआम के दोषियों को सजा दिलवाने हेतू 4 मार्च को सिरसा में आयोजित किए जा रहे रोष मार्च को सफल बनाने हेतू जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधी सरबजीत सिंह मसीतां ने डबवाली हल्के  के गांवों अलीकां, मसीतां, मांगेआना, डबवाली, हैबूआना, देसूजोधा आदि में सिक्ख संगतों से सम्पर्क साधा। उधर, गंगा गांव में संदीप सिंह गंगा ने तथा अबूबशहर में स. कुलदीप सिंह जम्मू ने प्रस्तावित रोष मार्च हेतू जनसम्पर्क किया।
 जबकि लोहगढ़ के सरपंच प्रतिनिधी नछतर सिंह ने अधिकाधिक सिक्ख समुदाय के लोगों को सिरसा पहुंचने हेतू अपील की। डबवाली शहर से भी सिरसा जाने हेतू बसों का प्रबंध किया गया है। बसें तथा अन्य वाहन गुरूद्वारा विश्वकर्मा से 4 मार्च को प्रात: 9 बजे रवाना होंगे।
 यह जानकारी देते हुए पार्षद गुरजीत सिंह ने बताया कि हौज चिल्हड़ कांड को लेकर स्थानीय सिक्खों में बेहद रोष पाया जा रहा है तथा शहर से भारी तादाद में समुदाय के लोग रोष मार्च में भाग लेंगे। इस बाबत गुरूद्वारा विश्वकर्मा में एक बैठक का आयोजन किया गया। www.dabwalinews.com/4/2/3/11

महाशिवरात्री के पर्व तथा ब्रह्मलीन बाबा जी को ज्ञान प्राप्ति के 75 वीं जयन्ती के उपलक्ष मे कार्यक्रम आयोजित

डबवाली-प्रजापिता ब्रह्मकुमारी आश्रम में महाशिवरात्री के पर्व तथा ब्रह्मलीन बाबा जी को ज्ञान प्राप्ति के 75 वीं जयन्ती के उपलक्ष मे आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप मे बोलते हुए डा.के.वी.सिंह ने कहा कि वर्तमान समय मे अव्यवस्था के माहौल में परमपिता ब्रह्माजी के शान्ति सन्देश से व्यवस्था के सुधार मे मदद मिल सकती है।
इस मिशन की स्थापना ब्रह्मलीन बाबा जी ने अव्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए ही की थी। वर्तमान मे अलगाववाद, माओवाद, आतंकवाद, नकस्लवाद आदि हिंसक वारदातें मन की अशान्ति के कारण ही पैदा होती है,इससें समाज का कोई भला नहीं हो सकता। प्रजापिता ब्रह्माजी का मानसिक शान्ति व अहिंसा का सन्देश ही समाज का भला कर सकता है। इस कार्यक्रम में आश्राम संचालिका बहन सुमन जी ने मानव जीवन के मुल्यों के बारे मे बताया तथा मन की शान्ति को सभी सुखों का आधार बताया। बहन सुमन जी ने आगे बताया कि शान्ति धन के बल पर नहीं प्राप्त की जा सकती, अपने बुरे विचारों को खत्म करके ही आदमी मानसिक शान्ति को प्राप्त कर सकता है। इस सभा में रामलाल बागड़ी,रूपचन्द सेठी,शहर कांग्रेस के प्रधान पवन गर्ग,औढां कांग्रेस प्रधान जगसीर सिंह मिठड़ी,प्रकाश चन्द बांसल,पार्षद विनोद बांसल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर मास्टर राजाराम प्रभाकर,बख्तावरमल दर्दी,अरविन्द पुनियां सहित भारी संख्या मे संगत उपस्थित थी।www.dabwalinews.com/3/

शराब को लेकर हुए लड़ाई-झगड़े में एक व्यक्ति के घायल

डबवाली-  बीती देर सायं गांव गिदडख़ेड़ा में शराब को लेकर हुए लड़ाई-झगड़े में एक व्यक्ति के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है । प्राप्त जानकारी अनुसार गांव गिदडख़ेड़ा निवासी सुखदेव सिंह पुत्र छोटा सिंह ने बताया कि वह शाम करीब 7 बजे गांव के ठेके पर शराब लेने गया था और ठेके पर पहले से ही शराब का सेवन कर रहे कौर सिंह पुत्र गुरदास सिंह ने उसे शराब की बोतल देने को कहा और उसके इंकार करने पर कौर सिंह उससे गाली गलोच करने लगा। उस वक्त वह शराब लेकर अपने घर आ गया लेकिन थोड़ी देर बाद कौर सिंह अपने भाई निबड़ी सिंह व अन्य साथी सीरा सिंह के साथ  उसे गली में घेर लिया व लाठियों के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। कुछ समय बाद उसका बेटा कुलदीप सिंह व पड़ौसी काला सिंह पहुंच गए और उन्होंने उसे छुडवाया तथा घायल अवस्था में  उसे डबवाली के राजकीय अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया। अस्पताल में उपचाराधीन सुखदेव सिंह ने इस मामले की जानकारी चौटाला पुलिस को दी। पुलिस ने उसके ब्यान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

पान मसाला व गुटखा के पॉउच पर रोक

निगम की आठ टीमें कार्रवाई करेगी
जयपुर. शहर में बेचे जा रहे पान मसाला व गुटखा के पॉउच के खिलाफ नगर निगम ने भी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। निगम प्रशासन ने इन पर सख्ती बरतने के लिए आठ टीमें बनाई है और सभी जोन कमीश्नरों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट व केंद्र सरकार की ओर से एक मार्च से प्लास्टिक के पॉउच में गुटखा व पान मसाला बेचे जाने पर रोक है।
इसके लिए जिला कलेक्टर के निर्देश में बनी कमेटी कार्रवाई करेगी। नगर निगम के जिस जोन में कार्रवाई होगी, उस जोन का आयुक्त टीम के साथ रहेगा। जोन स्तर पर बनी नगर निगम की टीमों ने क्षेत्र का दौरा शुरू कर व्यापारियों को चेतावनी दी है और गुरुवार से सख्ती बरती जाएगी।

देशभर में आज महाशिवरात्रि की धूम

देशभर में आज आस्था का पर्व महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाया जा रहा है. सुबह से ही देशभर के मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी हुई है. खासकर भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में भक्तों की कतारें लगी हुई हैं. वाराणसी, उज्जैन और देवघर में भक्‍तों का उत्‍साह देखते ही बना रहा है. यहां भगवान भोलेनाथ के भक्त अपने आराध्य को खुश करने के लिए पूजा-अर्चना कर रहे हैं.
वाराणसी में भी लोग भगवान विश्वनाथ की पूजा में जुटे हैं, तो उज्जैन में भगवान महाकाल की पूजा हो रही है. देवघर के प्रसिद्ध बाबाधाम मंदिर में तो भी तड़के से ही शिवभक्तों की लंबी कतार लगी हुई है.
जहां तक राजधानी दिल्‍ली की बात है, बाबा के भक्तों की भीड़ सुबह से ही शिव मंदिरों में नजर आ रही है. फूल बेलपत्र और दूघ घी से भक्त शिव की पूजा कर रहे हैं.
देवनगरी हरिद्वार में भी शिवभक्तों का रेला हरकी पैड़ी पर उमड़ पड़ा है. भोलेनाथ के भक्त फूल, दूध, बेल-धतूरे से पूजा करने में मग्‍न हैं. लखनऊ के प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर में भी शिवभक्तों का सुबह से ही तांता लगा है. यहां कहते हैं कि लक्ष्मण जी ने मां सीता को वनवास छोड़ने के बाद शिवलिंग की स्थापना की और उनकी पूजा अर्चना की थी.
मुरादाबाद में शिवरात्रि के मौके पर शिव बारात निकाली गई. इस तरह भक्‍तगण पूरी श्रद्धा के साथ महादेव को प्रसन्‍न करने में जुटे नजर आ रहे हैं.

मंगलवार, 1 मार्च 2011

सरकार हुई कंगाल.........ऊँची दुकान और फीका पकवान वाली कहावत चरितार्थ हो रही है हरियाणा सरकार में

कईं विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को नहीं मिली कईं माह से तनख्वाह
रैलियों पर लाखों का खर्च मगर अपने कर्मचारियों को देने के लिए...........................

करनाल (अनिल लाम्बा) : " हरियाणा सरकार के खजाने लबालब भरे हैं " यह बात हम नहीं कह रहे अक्सर कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री की होने वाली रैलियों में यह लाइनें दोहराते रहते हैं मगर हालात यह हैं क़ि सरकार के पास कईं विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को देने के लिए तनख्वाह तक नहीं है पिछले तीन चार महीनों से पंचायत विभाग ही नहीं बल्कि शिक्षा विभाग , तहसील से जुड़े विभाग तथा पशुपालन विभाग समेत कईं विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला यह बात खुद दबी जुबान में इन्हीं विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कही है नाम न छापने क़ि शर्त पर एक अधिकारी ने बताया क़ि पिछले तीन महीनों से उनके ही विभाग के कर्मचारियों को तनख्वाह तक नहीं मिल पाई हालांकि अधिकारी ने यह स्पष्ट नहीं किया क़ि तनख्वाह ना मिलने क़ि मुख्य वजह क्या है लेकिन उसने यह जरुर बताया क़ि तनख्वाह देने का बज़ट सिस्टम अब पूरी तरह से कंप्यूटरआइज कर दिया है शायद इस वजह से तनख्वाह नहीं मिल पाई लेकिन सुविज्ञ सूत्र बता रहे हैं क़ि सरकार के खजाने में राशि का कुछ अभाव है , तभी उसे विभागों के खातों में नहीं डाला जा सका हैरानी क़ि दूसरी बड़ी बात यह है क़ि अक्सर मुख्यमंत्री के राजनीतिज्ञ सलाहाकार प्रो. वीरेंदर सिंह प्रदेश में होने वाली विभिन्न रैलियों के दौरान मुख्यमंत्री क़ी ही नहीं बल्कि प्रदेश सरकार के खजानों क़ी बड़ाई करते हुए थकते नहीं हैं अक्सर यह भी सुनने में आता है क़ि सरकार के खजाने में इतना धन है क़ि विकास क़ी कोई कमी नहीं रहेगी प्रदेश में विकास जितना हो रहा है , यह सभी जानते भी हैं मगर अब बात अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन पर आ गई है हुड्डा सरकार के कार्यकाल में शायद पहली मर्तबा ऐसा हुआ होगा , जब तीन-चार महीनों से वेतन नहीं मिला होगा मजेदार बात यह है क़ि विभिन्न विभागों में कार्यरत बड़े अधिकारी सरकार के ही खिलाफ कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं लेकिन कर्मचारी यह स्वीकार कर रहे हैं क़ि उन्हें कईं महीनों से वेतन नहीं मिला इस मामले को लेकर जब शिक्षा अधिकारी कमलेश शर्मा से बात क़ी गई तो उन्होंने कहा क़ि ऐसी कोई बात नहीं है तीन-चार महीनों से कोई दिकत आ गई थी शिक्षा अधिकारी यह कह रही हैं क़ि आज वेतन सब को मिल गया होगा दूसरी और पंचायत विभाग और तहसील से जुड़े विभाग के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया लेकिन पशुपालन विभाग के अधिकारी डाक्टर गुरमीत सिंह ने बताया क़ि जो शोर्टेज थी , वह अब क्लियर हो गयी है कईं कर्मचारियों को टी.ऐ. , ड़ी.ऐ. क़ी प्रोब्लम आ गई थी , इस लिए वेतन लेट हो गया
नोट :-खबर में परगट किये गए विचार लेखक के खुद के है -डबवाली न्यूज़ या सम्पादक का इन विचारो से सहमत  होना कोई जरूरी नहीं है

रेल और आम बजट ने खोला कांग्रेस का खेल

आम लोगों को नहीं मिली आम बजट से कोई राहत, घर में रोटी पकानी भी हो जाएगी अब मुश्किल
महंगाई से निजात दिलाने के लिए कुछ नहीं कर पाए वित् मंत्री

करनाल (अनिल लाम्बा) : केंद्र की कांग्रेस सरकार आम लोगों के प्रति कितनी गंभीर है , शायद यह देश की जनता को अब पता लग गया होगा क्योंकि रेल और आम बजट ने कांग्रेस के खेल को पूरी तरह से ओपन कर दिया है कांग्रेस क्या चहाती है और वह देश की जनता को क्या देना चहाती है , यह भी कांग्रेस ने पेश किये गए दोनों बजटों के दौरान बता दिया है दरअसल कांग्रेस पार्टी ने हमेशा उस समय सता हासिल की , जब उसने किसान और गरीब की बात की लेकिन जब सता हासिल हुई तो कांग्रेस आम और गरीबों का साथ छोड़कर पूंजीपतियों के साथ खड़ी हो गई कांग्रेस के चुनावी घोषना पत्र में भले ही गरीबों की बात की जाए , लेकिन भानुमती के कुनबे से जोड़ी गई यह सरकार अब अपने-अपने फायदे देखने में जुटी है रेल बजट के दौरान जिस तरह रेल मंत्री ने अपना पश्चिम बंगाल के प्रति प्रेम दिखाया , उससे साफ़ जाहिर है क़ि ममता को देश क़ी फिक्र कम बल्कि अपने राज्य में मुख्यमंत्री बनने क़ी चिंता ज्यादा है शायद यही वजह है क़ि रेल बजट में उन्होंने सबसे ज्यादा फायदा अपने ही राज्य को पहुँचाने में किया है हालांकि पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने उन्हें टोका भी लेकिन उन्होंने उन्हें यह कहकर चुप करवा दिया क़ि जब आप रेल मंत्री थे तो आपने भी ऐसा ही किया था मतलब साफ़ है क़ि रेल मंत्री को देश क़ि जनता से डर कतई नहीं है यदि उन्हें डर है तो पश्चिम बंगाल क़ी जनता से है , जहां पर वह अपना वर्चस्व मुख्यमंत्री के तौर पर कायम करना चहाती हैं हरियाणा में वैसे तो दस सांसद हैं मगर इनमे से नौ सांसद अकेले कांग्रेस पार्टी के हैं मगर इन नौ क़ी क्या मजाल क़ि सोनिया गांधी क़ि मर्जी के बिना यह संसद में कुछ बोल जाएं हरियाणा में रेल मंत्रालय से भले ही कुछ न मिला हो लेकिन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रेल बजट से बहुत खुश थे शायद यह सांसद अब भूल गए हैं क़ि अगली दफा फिर इन्हें अपने क्षेत्र में क्षेत्र क़ी जनता से वोट मांगने भी जाना है रही बात आम बजट क़ी तो वित् मंत्री प्रणब मुखर्जी ने यह साबित कर दिया है क़ि कांग्रेस देश में जिस दौ वर्ग को कायम करने के लिए जद्दौजहद कर रही है उसे कांग्रेस कायम करने में जुटी है
आम बजट में कांग्रेस ने एक बात साफ़ कर दी है क़ि आने वाले दिनों में गरीब और गरीब होगा और अमीर और अमीर जबकि आम आदमी का क्या होगा , यह न तो कांग्रेस जानना चहाती है और ना ही कुछ करना चहाती है सब्सिडी में कैश क़ी बात कर यह बात भी साफ़ हो गई है क़ि अब मिट्टी का तेल केवल उन लोगों को मिलने वाला है जो गरीबी रेखा से नीचे का जीवन यापन करते हैं , जबकि आम लोगों को अभी पता नहीं है क़ि बजट में जो रूपरेखा तैयार क़ी गई है , उसके तहत आने वाले दिनों में रसोई में जलने वाला सिलेंडर कम से कम बारह सौ रुपये में लोगों को मिलेगा बाद में इसकी सब्सिडी कैसे और कब मिलेगी , यह खुलासा पूरी तरह से बजट में नहीं किया गया बहरहाल रेल और आम बजट कांग्रेस क़ी पोल खोलकर रख दी है जिससे कांग्रेस का असली चेहरा भी सामने आ गया है देश क़ी जनता को चाहिए क़ी वह मिस्त्र और लीबिया के लोगों क़ी तरह सोचे और सड़कों पर उतरे , तभी यह निकमी सरकार भागेगी वरना सता क़ी कुर्सी पर चिपके यह नेता एक दिन आम आदमी से जीने का अधिकार भी छीन लेंगे
नोट :-खबर में परगट किये गए विचार लेखक के खुद के है -डबवाली न्यूज़ या सम्पादक का इन विचारो से सहमत होना कोई जरूरी नहीं है

सोमवार, 28 फ़रवरी 2011

वृद्ध महिला की हुई हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए,एक को गिरफ्तार किया

डबवाली-उपमंडल के गांव सावंतखेड़ा में गत दिनों हुई एक वृद्ध महिला की हुई हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए डबवाली पुलिस ने गांव के ही एक युवक निक्का सिंह उर्फ बोला पुत्र बंता सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हत्या के आरोपी युवक को सोमवार प्रात: माननीय महावीर सिंह की अदालत में पेश कर पुलिस द्वारा दो दिन का रिमांड मांगा गया लेकिन माननीय अदालत ने एक दिन का पुलिस रिमांड दिया है। इस बारे में थाना शहर के प्रभारी बलवंत सिंह जस्सू ने बताया कि गत 11 फरवरी को उन्हें सूचना मिली थी कि खुड्डियां गुलाब सिंह निवासी एक वृद्ध महिला की हत्या हो गई है जोकि अब गांव सावंतखेड़ा में अपने भतीजे के घर में रह रही थी और उसका शव गांव में ही एक खेत में पड़ा मिला था।
तब उन्होंने मौके पर पहुंचकर मृतक महिला के नजदीकी रिश्तेदार हरमीक सिंह पुत्र छिन्दरपाल सिंह के ब्यान पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी और हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की 5 टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों का नेतृत्व डबवाली के डीएसपी बाबू लाल कर रहे थे। उन्होंने बताया कि रविवार को छापामारी के दौरान हत्यारोपी युवक को गांव सावंतखेड़ा से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना जूर्म कबूल कर लिया है और हत्या किस कारण की व अन्य पूछताछ के लिए हत्यारोपी युवक का अदालत से 1 दिन का रिमांड लिया गया है।

शनिवार, 26 फ़रवरी 2011

जमा देश का काला धन वापिस की मांग जोर पकड़ती जा रही

डबवाली-विदेशों में जमा देश का काला धन वापिस की मांग जोर पकड़ती जा रही है। इसी कड़ी में आज काले धन को वापिस लाने के लिए योग गुरू बाबा राम देव द्वारा चलाए जा रहे भारत स्वाभिमान मुहिम के तहत नगर की सभी शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों व अध्यापकों ने पूर्ण समर्थन दिया। गुरू नानक कॉलेज, हरियाणा पब्लिक स्कूल, नेहरू स्कूल, एनपी स्कूल, क्राईस्ट मिशन हाई स्कूल, राजा राम स्कूल, बाल मंदिर स्कूल, आर्य विद्या मंदिर स्कूल, डीएन स्कूल, सतलुज स्कूल, अरोड़वंश स्कूल, ने जहां हस्ताक्षर अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लिया। वहीं हस्ताक्षर अभियान की पूर्व संध्या पर सभी स्कूलों के विद्यार्थियों व अध्यापकों ने जन जागरण रैली निकालकर पूरे शहर की सड़कों पर 'भ्रष्टाचार को मिटाना है, देश को बचाना हैÓ, 'काला धन वापिस लाना है देश को बचाना हैÓ। के नारे लगाकर नगर वासियों को जागृत किया।

बीएसएनएल उपभोक्ताओं को अब बिल को आनलाईन भर सकेंगे

डबवाली-बीएसएनएल उपभोक्ताओं को अब अपने लैडलाईन व ब्रॉडबैड के बिलों को भरने के लिए डाकघर व बीएसएनएल कार्यालय में जाने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। यह जानकारी देते हुए दूरसंचार विभाग हिसार के वरिष्ठ महाप्रबंधक एमएम अग्रिहोत्री ने बताया कि भारत संचार निगम ने एक नई तकनीक कॉमर्शियल एवं बिलिंग प्रणाली लागू की है। इस प्रणाली की सहायता अब उपभोक्ता अपने लैडलाईन व ब्रॉडबैड के बिल को आनलाईन भर सकेंगे। इस प्रणाली का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को बीएसएनएल की वेबसाईट .www.bsnl.co.in पर जाकर Pay Landline Bill पर क्लिक करके अपने आपको रजिस्टर करना होगा। उसके बाद उपभोक्ता का यूजर नेम व पासवर्ड तथा अपनी आईडी डालकर क्रेडिट कार्ड या डकबिट कार्ड से बकाया बिलों का भुगतान कर सकेंगे। इसके अलावा अपने बकाया बिलों के बारे में घर बैठे जानकारी ले सकेंगे और अपना डूबलीकेट बिल डाऊनलोड कर सकेंगे। ऑनलाईन् भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को उनके अगले बिल में विभाग की और से एक प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएंगी।

जीटी रोड पर जमा हुआ बारिश का पानी केंटर चालक के लिए बना मुसीबत

डबवाली-बीती रात हुई बरसात से जीटी रोड पर जमा हुआ बारिश का पानी उस वक्त एक केंटर चालक के लिए मुसीबत बन गया जब उसके केंटर से एक आटो रिक्शा में जा रही सवारियों पर पानी के छींटे पडऩे से आटो रक्शिा में सवार सवारियों ने केंटर चालक को केंटर से उतार कर उसके साथ मारपीट की। केंटर चालक को पिटते देश वहां से गुजर रहे कुछ युवक केंटर चालक के पक्ष में आ गए और उन्होंने आटो चालक को पीटना शुरू कर दिया और आटो चालक को पिटता देख आटो में सवार सवारियों इधर-उधर खिसक कई। प्राप्त जानकारी अनुसार केंटर चालक कुलदीप सिंह निवासी अबोहर अपने केंटर में पोलिथीन लेकर दिल्ली से अबोहर जा रहा था कि डबवाली में दपर्ण सिनेमा के सामने बरसात का पानी जमा होने के कारण जब वह वहां से गुजरा तो एक आटो को क्रोस करते समय सड़क पर खड़े बरसाती पानी के छींटे आटो में सवार सवारियों पर पड़ गए तो आटो रिक्शा में सवार रघुवीर सिंह निवासी जीवन नगर ने आटो रिक्शा चालक को केंटर का पीछा करने को कहा।
आटो चालक ने स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के सामने केंटर को रोक लिया। तो गुस्याएं रधुवीर ने आव देखा न ताव केंटर चालक को नीचे उतार कर उसे पिटना शुरू कर दिया।
केंटर चालक कुलदीप सिंह ने उक्त सवारी से इसके लिए मांफी भी मांगी लेकिन रघुवीर ने उसकी एक न सुनी और मारपीट कर उसके मुंह से खुन निकाल दिया। तभी वहां से गुजर रहे कुछ युवक केंटर चालक के पक्ष में उतर आए और उन्होंने आटो चालक की पिटाई कर दी और उन्होंने आटो में सवार रघुवीर को भी घेर लिया और देखते ही देखते वहां पर लोगों का हजुम इक्_ा हो गया। मामले को बिगड़ता देख लोगों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया।

माईनर टूट जाने से किसानों की करीब 15 एकड़ फसल जलमग्र हुई

डबवाली-बीती रात गांव आसाखेड़ा के बिजली घर के समीप स्थित एक माईनर में टूट जाने से किसानों की करीब 15 एकड़ फसल जलमग्र हो गई। जिससे किसानों का लाखों रूपए का नुकसान हुआ। गांव आसाखेड़ा स्थित ढाणी के मालिक सुभाषचंद पुत्र बलवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को बरसात व तेज आंधी चल रही थी तो वह अपनी ढाणी में सो रहा था। जब उसने प्रात: करीब 6 बजे उठकर देखा कि उसके खेत में करीब 3 फीट तक पानी भरा हुआ है। जब वह माईनर के समीप पहुंंचा तो उसने देखा की माईनर एक जगह से टूटी हुई है और माईनर का पानी खेतों में जा रहा है। तो उसने इसकी सूचना गांव के सरपंच राम कुमार व अन्य किसानों को दी। सूचना मिलते ही आसपास के सभी किसान मौके पर पहुंचे और उन्होंने माईनर में पड़ी दरार को भरने का कार्य आरम्भ कर दिया और बड़ी मश्कत के बाद उन्होंने माईनर में पड़ी दरार को भर दिया तभी इसकी सूचना पाकर सिंचाई विभाग के एसडीओ दौतल राम, जेई राजेश खरब जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंच गए। तभी मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवि सिंह चौटाला भी मौके पर पहुंचे। श्री चौटाला ने बताया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही से इस माईनर में दरार आई है। जिसका कारण लम्बे समय तक इसकी सफाई न होने का नतीजा है। श्री चौटाला ने बताया कि माईन्र में दरार आने के कारण किसानों की खड़ी फसल को नुकसान हुआ है। जिसके लिए सरकार को तुरंत किसानों को 30 हजार रूपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देना चाहिए। इस पानी के कारण ढाणी में बने मकानों को हुए नुकसान की भरपाई करे। रवि चौटाला ने कहा कि अगर हरियाणा सरकार ने किसानों की बर्बाद हुई फसल का मुआवजा नहीं दिया तो वह किसानों के साथ सरकार के विरूद्ध सड़कों पर उतर आएंगे। इस बारे में जब सिंचाई विभाग के जेई राजेंद्र खरब से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बरसात के कारण किसान पीछे से माईनर के साभी मोघे बंद कर देते है। जिस कारण पानी का बहाव तेज होने से माईनर में दरार आ जाती है।

Didi ignored our safety on trains, say women

While Railway Minister Mamata Banerjee claimed that the rail budget 2011 was for common people, women folk here expressed their dissatisfaction with it, saying she did not announce 'any specific arrangement' to ensure women's safety on trains।
'We were having high expectations from Didi...(elder sister, as the minister is popularly called). We expected she would announce measures to ensure our safety in trains. But we were surprised the issue was not taken up in the budget,' Archana Chitranshi, a resident of Indira Nagar colony, told IANS.
Banerjee even failed to mention the plans she had announced in her last budget for ensuring women's security on trains, another woman said.
Deepshikha Verma, a research scholar in Lucknow University, said: 'I remember that in her last rail budget in 2010, Mamta Banerjee announced the deployment of 12 companies of women Railway Protection Force (RPF) named 'Mahila Vahini'.'
'Forget about announcing new measures for our safety, the minister did not utter a word about the status of the Mahila Vahini,' she added.
Nupur Chaturvedi, an LIC official, said: 'It's surprising and shocking. We thought being a woman, the minister would better understand our problems while travelling in trains. It's depressing that the budget had no special provision for the safety and security of women passengers.'

शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2011

3 मार्च के संसद घेराव के लिए इनेलो ने रूपरेखा को अंतिम रूप दिया

डबवाली-स्थानीय इनेलो कार्यालय में जिला संयोजक पिछड़ा वर्ग साहबराम चकजालू की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई जिसमें 3 मार्च के संसद घेराव क ो लेकर हल्के से कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की उपजाऊ भूमि अधिग्रहण करके उजाडऩे पर आमदा है तथा कानून व्यवस्था को लेकर अपराधियों में किसी प्रकार का भय नहीं है। भूमि अधिग्रहण के विरूद्ध संघर्षरत धरने पर बैठे किसान की सरेआम गोली मारकर हत्या कर देना इसका जीवंत उदाहरण है।
प्रदेश सरकार में सम्मिलित निर्दलीय विधायकों का आचरण भी कांग्रेसी विधायकों जैसा ही है जो कि पूरी तरह असंवेधानिक है। अतिथि अध्यापको को सरकार पिछले 6 सालों से लगातार गुमराह कर रही है अब धीरे - धीरे जिला स्तर पर इनको बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है जो कि सरकार कि करनी व कथनी में फ र्क दर्शाता है। उधर प्रैस प्रवक्ता लवली मैहता ने बताया कि इस संसद घेराव में हल्के से एक हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे तथा ये प्रदर्शन सरकार की नींद उड़ा देगा। केन्द्र सरकार ने 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले में जेपीसी गठन की मांग को स्वीकार करके विपक्ष के सामने घुटने टेक दिए जो कि लोकतंत्र की बहुत बड़ी जीत है इस।
बैठक में हल्का संयोजक काशीराम आसाखेड़ा, शहरी संयोजक सुखजीन्द्र जापानी, टेक चंद छाबड़ा, महावीर सहारण, प्रहलाद राय, दर्शन सोनी, कृष्ण लिम्बा, गुरजीत सिंह, गुरचरण नम्बरदार, अवतार सिंह, अंगे्रज सिंह, बलविन्द्र सिंह, मनप्रीत ङ्क्षसह, गुरबचन सिंह, नरेश कुमार, रोहताश सैन, जगरूप सिंह, नंदलाल कम्बोज आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जुआ खेल रहे चार लोगों को काबू किया

डबवाली-पुलिस ने मुखबरी के आधार पर गांव रिसालियाखेड़ा में छापामार कर जुआ खेल रहे चार लोगों को काबू कर लिया। पुलिस ने मौके से 36820 रूपए की नकदी व ताश बरामद की है।
आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। जानकारी मुताबिक गोरीवाला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रमेश कुमार को सूचना मिली कि कुछ लोग गांव रिसालियाखेड़ा में इक_े होकर सुभाष नामक व्यक्ति के खेत में जुआ खेल रहे है। इस सूचना को पाकर पुलिस ने मौके पर दबिश दी, और मौके से चार लोगों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान सुभाष पुत्र सहीराम , विनोद पुत्र प्रभूराम, राजेंद्र पुत्र लेखराम निवासी रिसालियाखेड़ा व संदीप पुत्र विश्वामित्र निवासी वनवाला के रूप में हुई है।

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP