फतेहाबाद-दो दिसम्बर को जींद में हजकां के स्थापना दिवस पर आयोजित रैली महासंग्राम रैली होगी और इस रैली में कम से कम दो लाख की भीड़ जुटाई जाएगी व प्रदेश की जनसमस्याओं के नाम पर इस रैली का आयोजन होगा। यह बात हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्रोई ने आज फतेहाबाद के रेस्ट हाऊस में आयोजित पत्रकार वार्ता दौरान कही। उन्होंने बताया कि रैली के लिए प्रचार अभियान की वे आज फतेहाबाद से प्रचार रथ रवाना कर शुरुआत कर रहे हैं। प्रदेशभर में 50 रथ गांव-गांव जाकर रैली के लिए प्रचार करेंगे व इन रथों के माध्यम से ही प्रदेश के पांच लाख लोगों को उनका व्यक्तिगत पत्र सौंपा जाएगा। चौटाला की टिप्पणी पर बरसते हुए कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि उन्हें राजनीतिक करियर बनाने व हरियाणा जनहित कांग्रेस को हरियाणा में राजनीति करने के लिए उनके सर्टिफिकेट की जरुरत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि चौटाला परिवार ने हरियाणा को अपराधिक राजनीति दी है। पूरे प्रदेश में इनेलो शासन में अपराधियों का बोलबाला रहा व भ्रष्टाचार ने नए कीर्तिमान स्थापित किए। एक नवम्बर को इनेलो व कांग्रेस सरकार दोनों द्वारा की गई रैलियों पर टिप्पणी करते हुए कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस व इनेलो जनता का ध्यान आम मुद्दों से हटाने के लिए जन्मदिवस व खिलाडिय़ों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चौटाला इस समय विपक्ष के नेता हैं उन्हें जनसमस्याओं पर अपनी आवाज उठानी चाहिए, न कि पिता के नाम पर जन्मदिवस रैली कर उसका लाभ उठाना चाहिए। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि हरियाणा सरकार अपनी असफलताओं को छुपाने केे लिए खेलों पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाडिय़ों ने अपने बलबूते यह सफलताएं हासिल की है, इसमें कांग्रेस सरकार का कोई योगदान नहीं है। हरियाणा की कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी करते हुए कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को अधिकारियों के रहमोकरम पर छोड़ रखा है। इस समय प्रदेश में बिजली पानी संकट चरम पर है। कोई दिन ऐसे नहीं बीतता जब प्रदेश में आधा दर्जन लूटपाट व बलात्कार की घटनाएं न होती हों। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए.राजा के स्पक्ट्रम घोटाले में लिप्त होने पर टिप्पणी करते हुए कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि एक अकेला मंत्री इतना बड़ा घोटाला नहीं कर सकता। इस मामले में प्रधानमंत्री की चुप्पी को आश्चर्यजनक बताते हुए कुलदीप बिश्नोई ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी भी स्पक्ट्रम घोटाले में लिप्त है। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा द्वारा यह कहने कि उनसे विमान परिवहन कम्पनी के लाईसैंस के लिए एक मंत्री ने 15 करोड़ रुपए मांगे के बारे में कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि रतन टाटा को इस टिप्पणी के लिए सैल्यूट करते हैं। देश के दूसरे बड़े उद्योगपतियों को भी सरकार के भ्रष्टाचार को जगजाहिरकरना चाहिए।
Young Flame Headline Animator
बुधवार, 17 नवंबर 2010
जनसमस्याओं के आधार पर होगी रैली: कुलदीप
लेबल:
फतेहाबाद,
हजकां,
dabwali news,
kuldeep bishnoi,
sirsa news
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें